नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर : 1 मई से बदले जा रहे हैं ये 5 नियम, जाने जनता पर क्या होगा इसका प्रभाव

बड़ी खबर : 1 मई से बदले जा रहे हैं ये 5 नियम, जाने जनता पर क्या होगा इसका प्रभाव

नई दिल्ली | अप्रैल का महीने खत्म होने में सिर्फ एक दिन का समय बचा है. 1 मई से आम जनता के लिए कई तरह के नए लागू हो जाएंगे तो मई आने से पहले आप इन नियमों के बारे में जरूर जान लें. इसमें बैंकिग, गैस सिलेंडर, कोरान वैक्सीनेशन से जुडे़ कई तरह के नियम शामिल हैं, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा तो आप इन सभी नियमों को जरूर जान लें-

1. Axis Bank करने जा रहा ये बदलाव
एक्सिस बैंक ने 1 मई से बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने का नियम बदल दिया है. 1 मई से फ्री लिमिट के बाद एटीएम से कैश निकालने पर मौजूदा समय की तुलना में डबल चार्ज देना पड़ेगा. इसके अलावा भी बैंक ने अन्य सर्विसेज के लिए चार्ज पहले से बढ़ा दिया है. बता दें एक्सिस बैंक 1 मई 2021 से न्यूनतम एवरेज बैलेंस की लिमिट को बढ़ा दिया है. एक्सिस बैंक के ईजी सेविंग्स स्कीम्स वाले अकाउंट के लिए न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता 10,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है.

2. 18 साल से ऊपर वालों का होगा वैक्सीनेशन
कोरोना महामारी के बढ़ते कहर के बीच 1 मई से टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने वाला है. इस तीसरे चरण में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी. तीसरे चरण के वैक्सीन अभियान में सरकार ने कई नियम बदले है और कई नए नियम भी लाए हैं. बता दें इस बार सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को जरूरी कर दिया है.

3. इरडा ने पॉलिसी की कवर राशि को दोगुना किया
आपको बता दें कोरोना की दूसरी लहर के बीच बीमा नियामक इरडा ने आरोग्य संजीवनी पॉलिसी की कवर राशि को दोगुना करने का निर्देश दिया है. बीमा कंपनियों को 1 मई तक 10 लाख रुपये तक की कवर वाली पॉलिसी पेश करना होगा. इसके अलावा बीते साल 1 अप्रैल से शुरू होने वाली आरोग्य संजीवनी स्टैंडर्ड पॉलिसी का ज्‍यादा से ज्‍यादा कवरेज सीमा 5 लाख रुपए तक ही था.

4. गैस सिलेंडर के रेट्स में होगा बदलाव
सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के रेट्स में बदलाव करती हैं. 1 मई को भी गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी की जाएंगी. बता दें कीमतों में या तो फिर इजाफा किया जाता है या फिर कटौती की जाती है. ऐसे में 1 मई से सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है.

5. मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक
आपको बता दें मई के महीने में बैंक कुल 12 दिन बंद रहने वाले हैं. हालांकि, इनमें से कुछ दिन ऐसी भी होंगे जब पूरे देश के बैंक बंद नहीं होंगे, बल्कि कुछ राज्यों में ही वह बंद रहेंगे. आरबीआई की वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट में कुछ ऐसी छुट्टियां होती हैं जो स्थानीय राज्य स्तर पर ही प्रभावी होती हैं.

BIG BREAKING : कोरोना महामारी के कारण चार धाम यात्रा रद्द, 14 मई से शुरू होनी थी यात्रा

BIG BREAKING : कोरोना महामारी के कारण चार धाम यात्रा रद्द, 14 मई से शुरू होनी थी यात्रा

नई दिल्ली, देश में कोरोना मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए आगामी चारधाम यात्रा को रद्द कर दिया गया है. यह यात्रा 14 मई से शुरू होने वाली थी. यात्रा रद्द करने को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज इस बात की जानकारी दी. यात्रा रद्द करने को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में कोरोना करे मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए यात्रा को स्थगित किया जाता है. केवल पुजारी ही वहां पूजा कर सकते हैं. पूरे देश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा को अभी के लिए बंद किया जाता है.


'कोरोना काल में नहीं है संभव'

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना काल में यात्रा संभव नहीं है. आपको बता दें कि 14 मई को यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा शुरू होनी थी. पिछले साल भी उत्‍तराखंड सरकार ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी थी. इसके बाद राज्य सरकार ने पहली जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए चार धाम यात्रा शुरू की थी. जुलाई के अंतिम हफ्ते में राज्य सरकार ने कुछ शर्तों के साथ अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को चार धाम यात्रा पर आने की अनुमति दी थी.


उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के तहत श्रद्धालु उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करते हैं. इस यात्रा में लाखों लोग शामिल होते हैं. यात्रा में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से भक्त यहां पहुंचते हैं. 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.79 लाख नए कोरोना केस, 3645 संक्रमितों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.79 लाख नए कोरोना केस, 3645 संक्रमितों की मौत

नई दिल्ली, भारत में जारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर हर दिन तेज होती जा रही है. हर दिन संक्रमण के मामले और मौत की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 379,257 नए कोरोना केस आए और 3645 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 2,69,507 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को देश में 360,960 नए केस आए थे.

एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम थी.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

• कुल कोरोना केस- एक करोड़ 83 लाख 76 हजार 524
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 50 लाख 86 हजार 878
• कुल एक्टिव केस- 30 लाख 84 हजार 814
• कुल मौत- 2 लाख 4 हजार 832
• कुल टीकाकरण- 15 करोड़ 20 हजार 648 डोज दी गई

 

अब तक 15 करोड़ कोरोना टीके लगाए गए

देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 28 अप्रैल तक देशभर में 15 करोड़ 20 हजार 648 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 21 लाख 93 हजार 281 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है. अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा.

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 14263 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 15563 नए मरीज मिले 219 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 14263 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 15563 नए मरीज मिले 219 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 15563 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1458 मरीज, दुर्ग से 1431, राजनांदगांव से 835, बालोद से 558, बेमेतरा से 286, कबीरधाम से 442, धमतरी से 488, बलौदा बाजार से 757, महासमुंद से 622, गरियाबंद से 312, बिलासपुर से 1248, रायगढ़ से 1085, कोरबा से 1107, जांजगीर-चांपा से 950, मुंगेली से 549, जीपीएम से 248, सरगुजा से 464, कोरिया से 458, सूरजपुर से 358, बलरामपुर से 392, जशपुर से 521, बस्तर से 198, कोंडागांव से 119, दंतेवाड़ा से 76, सुकमा से 52, कांकेर से 502, नारायणपुर से 17, बीजापुर से 29, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 14263 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 219 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 118846 है | आज प्रदेश में 59402 टेस्ट हुए है |  

बड़ी खबर : देश के इन तीन राज्यों ने 18 प्लस वैक्सीनेशन टाला

बड़ी खबर : देश के इन तीन राज्यों ने 18 प्लस वैक्सीनेशन टाला

नई दिल्ली। देश में एक मई से शुरू होने जा रहे वैक्सीनेशन अभियान को तीन राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ ने टाल दिया है। इन राज्यों ने वैक्सीन डोज की सप्लाई में देरी के चलते अभियान टाला है। देश में एक मई से वैक्सीनेशन इन राज्यों में नहीं होगा। एक तरफ राजस्थान ने 15 मई से 18 प्लस वैक्सीनेशन करने के लिए कहा है तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ ने अभी तारीख नहीं बताई है। छत्तीसगढ़ ने कहा कि सीरम से भी वैक्सीन को लेकर कोई जवाब नहीं मिला है। ऐसे में कैसे वैक्सीनेशन के नए चरण को शुरू किया जा सकता है। अभी साफ नहीं है कि छत्तीसगढ़ में कब से 18 प्लस का टीकाकरण शुरू होगा। कई राज्यों ने साफ कहा है कि उनके पास वैक्सीन का स्टॉक नहीं है। कई राज्यों के पास सिर्फ एक से 3 लाख तक की डोज बची हैं। केंद्र ने कहा कि वैक्सीनेशन होगा और 3 दिनों के अंदर राज्यों को 80 लाख डोज मिल जाएगी। 

Read Also:-

BIG BREAKING : चार घंटे में करीब 80 लाख लोगों ने कराया कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग होम एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत सभी अस्पताल और लैब में अब कोरोना जांच शुरू

400 से घटकर कोविशील्ड की कीमत अब हुई इतनी , राज्यों को मिलेगी इस दर पर

BIG BREAKING : चार घंटे में करीब 80 लाख लोगों ने कराया कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन

BIG BREAKING : चार घंटे में करीब 80 लाख लोगों ने कराया कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए बुधवार को सिर्फ तीन घंटे के दौरान ही करीब 80 लाख लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया गया. शुरुआत में कोविन वेबसाइट में दिक्कत आने के बाद शाम करीब चार बजे कोविन (http://cowin.gov.in), आरोग्य सेतु और उमंग ऐप पर रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है.


इसके बाद कुल 79 लाख 65 हजार 720 लोगों ने वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया. गौरतलब है कि 18 साल के ऊपर से भी लोग 1 मई से कोरोना वैक्सीन लगवा सकते है. इसके लिए आज यानी 28 मई से कोविन और अन्य ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन का आज पहला दिन है. 

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में मिले 13082 कोरोना पॉजिटिव, रायपुर में फिर आकड़ा बढ़ने का अनुमान, देखे बाकी जिलों में संक्रमण का हाल

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में मिले 13082 कोरोना पॉजिटिव, रायपुर में फिर आकड़ा बढ़ने का अनुमान, देखे बाकी जिलों में संक्रमण का हाल

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.50 तक 13082 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 1463 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 23 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 537, बलौदाबाजार 675, बलरामपुर 286, बस्तर 224, बेमेतरा 235, बीजापुर 26, बिलासपुर 932, दंतेवाड़ा 73, धमतरी 395, दुर्ग 1108, गरियाबंद 252, जीपीएम 231, जांजगीर-चांपा 640, जशपुर 390, कबीरधाम 347, कांकेर 415, कोंडागांव 92, कोरबा 962, कोरिया 428, महासमुंद 545, मुंगेली 429, नारायणपुर 15, रायगढ़ 873, रायपुर 1463, राजनांदगांव 689, सुकमा 46, सूरजपुर 340, और सरगुजा 434 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

BIG BREAKING : 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन शुरू, वेबसाइट में आ रही है दिक्कत

BIG BREAKING : 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन शुरू, वेबसाइट में आ रही है दिक्कत

COVID 19 vaccine registration: कोरोना के कहर के बीच 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. हालांकि हैवी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट में दिक्कत देखने को मिल रही है. शाम के चार बजे कोविन (http://cowin.gov.in), आरोग्य सेतु और उमंग एप पर रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है. किसी के मोबाईल में ओ टी पी नहीं आ रहा है तो किसी के मोबाईल/ कंप्यूटर में साईट नहीं खुल रहा है वही आरोग्य सेतु एप्प ठीक से नही काम कर रहा है.

देश में कोरोना वायरस के मामले बेतहाशा बढ़ने पर 18 साल से अधिक आयु के लोगों को एक मई से टीका लगाने का फैसला लिया गया है. इससे पहले कोरोना वॉरियर्स और 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने की इजाजत थी.

ध्यान रहे कि पंजीकरण कराने के लिए 18 से 44 साल तक की आयु के लोगों के लिए कोविड-19 टीका लगवाने का समय लेना अनिवार्य होगा क्योंकि शुरुआत में सीधे टीकाकरण केेंद्र आकर टीका लगवाने की अनुमति नहीं है. 

 आज से शुरू होगा तीसरे चरण के कोरोना वैक्सीनेशन का रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया

आज से शुरू होगा तीसरे चरण के कोरोना वैक्सीनेशन का रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी से निपटने वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है। 1 मई से 18 से 44 वर्ष के लोग भी कोरोना वैक्सीन लगवाने के पात्र होंगे। वैक्सीन लगवाने के लिए आज शाम 4 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन के लिए आप कोविन पोर्टल https://cowin.gov.in पर या फिर आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकार ने साफ किया है कि इन लोगों को वॉक-इन यानी सीधा टीका केंद्रों पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा नहीं मिलेगी।

क्या है टीकों का दाम
सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड (कोरोना वैक्सीन) राज्यों को 400 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों को 600 रुपये प्रति खुराक उपलब्ध होगी। जबकि भारत बायोटेक का कोवैक्सीन राज्यों को 600 रुपये प्रति खुराक और प्राइवेट अस्पतालों को 1200 प्रति खुराक मिलेगी।

 क्या है रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस
वैक्सीन की डोज लेने के लिए कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वैक्सीनेशन के लिए आपको कोविन ऐप पर या फिर cowin.gov.in वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस ऐप पर आपको अपना मोबाइल नंबर फीड करना होगा। मोबाइल नंबर पर डालने पर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगी। फिर ओटीपी को वैरिफाई कराना होगा। फिर आप वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन पेज तक पहुंच जाएंगे।

इस पेज पर आपको फोटो आईडी प्रूफ की जानकारी फील करानी होगी। फोटो आईडी प्रूफ के तौर पर आप आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या फिर पेंशन की पासबुक का चयन कर सकते हैं। आपको आईडी प्रूफ का नंबर, अपना नाम, जेंडर और बर्थ ईयर डालना जरूरी होगी। सारी जानकारी भरने के बाद आपको रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आप पसंदीदा वैक्सीनेशन सेंटर चुन सकते हैं। इसी के साथ आपको वैक्सीनेशन तारीख और समय की जानकारी मिल जाएगी। इसी तरह से आप आरोग्य सेतु ऐप पर भी वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
 कांग्रेस के पूर्व सांसद का निधन, अस्पताल में चल रहा था कोरोना का इलाज

कांग्रेस के पूर्व सांसद का निधन, अस्पताल में चल रहा था कोरोना का इलाज

मुंबई। कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व मुंबई अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ का आज (बुधवार) निधन हो गया। एकनाथ महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के पिता हैं। पूर्व सांसद का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के एकनाथ एक बड़ा नेता थे। उनका अचानक जाना प्रदेश कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है। एकनाथ ने मुंबई के दक्षिण मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वह साल 2014 में राहुल शेवाले से चुनाव हार गए थे। गायकवाड़ धारावी से तीन बार विधानसभा सदस्य रहे हैं। जबकि महाराष्ट्र राज्य मंत्रिमंडल के दो बार राज्य मंत्री भी रहे हैं। 1985 से उन्होंने धारावी का प्रतिनिधित्व किया है, जो एशिया का सबसे बड़ा स्लम है।
 बड़ी खबर: इस प्रसिद्ध लेखक और शिक्षाविद का हुआ निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

बड़ी खबर: इस प्रसिद्ध लेखक और शिक्षाविद का हुआ निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रसिद्ध लेखक और शिक्षाविद मनोज दास के निधन पर शोक जताया और कहा कि अंग्रेजी और उड़िया साहित्य के लिए उन्होंने अमूल्य योगदान दिया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ``मनोज दास ने खुद को एक जानेमाने शिक्षाविद, लोकप्रिय स्तंभकार और उत्कृष्ट लेकर के रूप में स्थापित किया। उन्होंने अंग्रेजी और उड़िया साहित्य में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने श्री अरविंदों के विचारों को आगे बढ़ाया.``प्रधानमंत्री ने उनके निधन पर दुख जताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मनोज दास का मंगलवार को पुडुचेरी के एक अस्पताल में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए पिछले साल उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। मनोज दास ने बहुत छोटी उम्र से ही लिखना शुरू कर दिया था। नौवीं में ही उनका पहला काव्य संग्रह `शताब्दीर आर्त्तनाद` प्रकाशित हुआ था। उसके बाज मनोज दास ने कहानियां लिखनी भी शुरू की. उनका पहला कहानी संग्रह समुद्रर क्षुधा, 1951 में प्रकाशित हुआ था।

मनोजदास की अंग्रेजी भाषा में लगभग 40 पुस्तकें प्रकाशित हैं
मनोज दास ने साहित्य की अनेक विधाओं को समृद्ध किया है। उनकी 38 प्रकाशित कृतियाँ हैं लेकिन वे मुख्य रूप से कहानीकार के रुप में पहचाने गए। 1967 से उन्होंने अंग्रेजी में भी लिखना शुरू किया और जल्द ही खुद को अंग्रेजी और उड़िया दोनों के लेखक के तौर पर स्थापित किया।

मनोजदास की अंग्रेजी भाषा में लगभग 40 पुस्तकें प्रकाशित हैं और लगभग इतनी ही किताबें ओडिया में भी उपलब्ध है। उपन्यास `साइक्लोंस`, `श्रीअरविंदो इन द फर्स्ट डिकेड ऑफ द सेंचुरी` एवं `श्रीअरविंदो` प्रसिद्ध रचनाएँ हैं।
 
बड़ी खबर: दिल्ली में अब आप की नही इनकी होगी सरकार, अधिसूचना जारी

बड़ी खबर: दिल्ली में अब आप की नही इनकी होगी सरकार, अधिसूचना जारी

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने दिल्ली को लेकर बड़ा परिवर्तन किया है। इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। अब दिल्ली में सरकार का मतलब उपराज्यपाल होगा। दरअसल, दिल्ली में केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) कानून 2021 यानी जीएनटीसीडी एक्ट को मंजूरी दिए जाने बाद इसे लेकर अधिसूचना जारी की है।


गृह मंत्रालय द्वारा अधिसूचना में कहा गया है, ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकार (संशोधन) अधिनियम, 2021, 27 अप्रैल से अधिसूचित किया जाता है।’ इसका मतलब साफ है कि अब उपराज्यपाल (एलजी) की मंजूरी के बिना कार्यकारी कोई कदम नहीं उठाया जा सकेगा।
 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 3.60 लाख नए केस, 3293 की हुई मृत्यु

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 3.60 लाख नए केस, 3293 की हुई मृत्यु

नई दिल्ली, पूरी दुनिया में कोरोना मामले कम हो रहे हैं, वहीं भारत में संक्रमण के मामले रोजाना एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. देश में मौत का आंकड़ा दो लाख के पार पहुंच चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 360,960 नए कोरोना केस आए और 3293 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 2,61,162 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले सोमवार को देश में 323,023 नए केस आए थे.


बीते तीन दिनों में देश में 1 मिलियन से ज्यादा नए केस आ चुके हैं. 25 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल तक क्रमश: 3.52 लाख, 3.23 लाख, 3.60 लाख दर्ज किए गए हैं. ये आंकड़ा दुनिया के किसी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

• कुल कोरोना केस- एक करोड़ 79 लाख 97 हजार 267
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 48 लाख 17 हजार 371
• कुल एक्टिव केस- 29 लाख 78 हजार 709
• कुल मौत- 2 लाख 1 हजार 187
• कुल टीकाकरण- 14 करोड़ 78 लाख 27 हजार 367 डोज दी गई

 

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 14 हजार से अधिक लोगों ने कोरोना को दी मात, आज साढ़े 14 हजार से अधिक नए मरीजों की हुई पहचान, 236 की मौत

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 14 हजार से अधिक लोगों ने कोरोना को दी मात, आज साढ़े 14 हजार से अधिक नए मरीजों की हुई पहचान, 236 की मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 14893 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1456 मरीज, दुर्ग से 1046, राजनांदगांव से 1032, बालोद से 434, बेमेतरा से 311, कबीरधाम से 455, धमतरी से 531, बलौदा बाजार से 860, महासमुंद से 365, गरियाबंद से 367, बिलासपुर से 1234, रायगढ़ से 997, कोरबा से 1021, जांजगीर-चांपा से 863, मुंगेली से 523, जीपीएम से 224, सरगुजा से 481, कोरिया से 436, सूरजपुर से 461, बलरामपुर से 289, जशपुर से 410, बस्तर से 208, कोंडागांव से 142, दंतेवाड़ा से 67, सुकमा से 42, कांकेर से 569, नारायणपुर से 25, बीजापुर से 35, अन्य राज्य से 09 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 14977 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 236 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 119068 है | आज प्रदेश में 54156 टेस्ट हुए है |  

VIRAL VIDEO : टॉयलेट सीट में आइसक्रीम और ड्रिंक बना मेहमानों को किया सर्व, विडियो हो गया वायरल, देखें VIDEO

VIRAL VIDEO : टॉयलेट सीट में आइसक्रीम और ड्रिंक बना मेहमानों को किया सर्व, विडियो हो गया वायरल, देखें VIDEO

नई दिल्ली | टॉयलेट पर हाथ लग जाए तो लोग तुरंत हाथ धोने लगते हैं. पर क्या कोई टॉयलेट सीट में पार्टी कर सकता है? अगर आपको ये बात बचकाना लग रही है तो वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर नहीं लगेगी. वीडियो में जो महिला दिख रही है, उसने न केवल टॉयलेट सीट में ड्रिंक बनाई बल्कि मेहमानों को भी सर्व की. 

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखता है कि महिला सीट में बर्फ के टुकड़ों के बीच चेरी और आइसक्रीम डालती है. फिर मिक्स करके ड्रिंक बनाती है. इसके बाद यही ड्रिंक लोगों को सर्व करती है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. लोग ये देखकर हैरान हैं कि ड्रिंक तैयार करते हुए महिला खुद भी उसमें से खाती रहती है. 

देखें विडियो :-

आईसीएमआर अपडेट : रायपुर में अब भी सर्वाधिक संक्रमित, आज राज्य में मिले 12235 कोरोना पॉजिटिव, इन 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले

आईसीएमआर अपडेट : रायपुर में अब भी सर्वाधिक संक्रमित, आज राज्य में मिले 12235 कोरोना पॉजिटिव, इन 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.20 तक 12235 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 1343 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 403, बलौदाबाजार 669, बलरामपुर 227, बस्तर 195, बेमेतरा 268, बीजापुर 32, बिलासपुर 800, दंतेवाड़ा 53, धमतरी 436, दुर्ग 790, गरियाबंद 301, जीपीएम 175, जांजगीर-चांपा 748, जशपुर 309, कबीरधाम 300, कांकेर 435, कोंडागांव 106, कोरबा 821, कोरिया 419, महासमुंद 330, मुंगेली 396, नारायणपुर 19, रायगढ़ 876, रायपुर 1343, राजनांदगांव 876, सुकमा 33, सूरजपुर 394, और सरगुजा 481 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 बड़ी खबर: गुस्साई नर्स ने डॉक्टर को जड़ा जोरदार थप्पड़, मामले का पूरा वीडियो वायरल

बड़ी खबर: गुस्साई नर्स ने डॉक्टर को जड़ा जोरदार थप्पड़, मामले का पूरा वीडियो वायरल

रामपुर। रामपुर के जिला अस्पताल से एक मामला सामने आया है. किसी फाइल पर दस्तख़त को लेकर एक नर्स और डॉक्टर के बीच बवाल हो गया. गुस्साई नर्स ने डॉक्टर को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने नर्स और डॉक्टर के बीच हो रहे विवाद का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार रात साढ़े नौ बजे के आसपास की है. जिला अस्पताल के इमरजेंसी में कोरोना संक्रमित की मौत हो गई थी. इसी दौरान फाइल पर हस्ताक्षर को लेकर एक नर्स और रिटायर्ड सीएमएस बीएम नागर के बीच जोरदार बहस चल रही थी. हंगामा इतना बढ़ा कि नर्स ने कोरोना महामारी में अपनी सेवा दे रहे रिटायर्ड सीएमएस को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद डॉक्टर ने भी नर्स को थप्पड़ मारा.

वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. हालांकि रामपुर जिला अस्पताल मामले को दबाने में जुटा है. दोनों में सुलह की कोशिश की जा रही है. मंगलवार को दोनों को बुलाया गया है. ताकि विवाद को सुलझाया जा सके और कोरोना मरीजों का इलाज हो सके.

 
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में आए 3,23,144 नए केस, 2771 ने तोड़ा दम

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में आए 3,23,144 नए केस, 2771 ने तोड़ा दम

Coronavirus India: देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के बावजूद कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के तीन लाख 23 हजार 144 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 2771 लोगों की मौत हुई है. देश में अब एक्टिव केस बढ़कर 28 लाख 82 हजार 204 हो गए हैं. हालांकि कल दो लाख 51 हजार 827 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए ताजा स्थिति कैसी है.
• कुल मामले- एक करोड़ 76 लाख 36 हजार 307
• कुल मौत- एक लाख 97 हजार 894
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 45 लाख 56 हजार 209
• कुल टीकाकरण- 14 करोड़ पचास लाख 85 हजार 911
• कल टेस्ट किए गए - 16 लाख 58 हजार 700
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28 करोड़ 09 लाख 79 हजार 877 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16 लाख 58 हजार 700 सैंपल कल टेस्ट किए गए.


भारत में टीके की 14.5 करोड़ खुराक दी गईं, सोमवार को दी गईं 31 लाख खुराक

देशभर में कोरोना वायरस रोधी टीके की 14.5 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है, जिनमें से 31 लाख से अधिक खुराक सोमवार को लगाई गईं. सोमवार रात आठ बजे तक की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार देशभर में टीके की 14,50,85,911 खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से सोमवार को टीकाकरण के 101वें दिन 31,74,688 खुराक दी गई. सोमवार को 19,73,778 लाभार्थियों को पहली और 12,00,910 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई.

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 14977 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 15084 नए मरीज मिले 215 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 14977 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 15084 नए मरीज मिले 215 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 15084 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1394 मरीज, दुर्ग से 1183, राजनांदगांव से 789, बालोद से 456, बेमेतरा से 357, कबीरधाम से 559, धमतरी से 423, बलौदा बाजार से 880, महासमुंद से 491, गरियाबंद से 340, बिलासपुर से 1296, रायगढ़ से 1085, कोरबा से 1036, जांजगीर-चांपा से 893, मुंगेली से 501, जीपीएम से 146, सरगुजा से 582, कोरिया से 418, सूरजपुर से 395, बलरामपुर से 345, जशपुर से 452, बस्तर से 213, कोंडागांव से 153, दंतेवाड़ा से 94, सुकमा से 35, कांकेर से 518, नारायणपुर से 33, बीजापुर से 13, अन्य राज्य से 04 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 14977 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 215 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 121352 है | आज प्रदेश में 54250 टेस्ट हुए है |  

आईसीएमआर अपडेट : सर्वाधिक रायपुर जिले से,  राज्य में 12912 कोरोना पॉजिटिव मिले, देखें अन्य जिलों के आकड़ें

आईसीएमआर अपडेट : सर्वाधिक रायपुर जिले से, राज्य में 12912 कोरोना पॉजिटिव मिले, देखें अन्य जिलों के आकड़ें

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.50 तक 12912 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 1337 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 401, बलौदाबाजार 802, बलरामपुर 315, बस्तर 229, बेमेतरा 312, बीजापुर 13, बिलासपुर 958, दंतेवाड़ा 95, धमतरी 385, दुर्ग 1016, गरियाबंद 309, जीपीएम 126, जांजगीर-चांपा 675, जशपुर 334, कबीरधाम 403, कांकेर 379, कोंडागांव 101, कोरबा 905, कोरिया 360, महासमुंद 444, मुंगेली 361, नारायणपुर 32, रायगढ़ 926, रायपुर 1337, राजनांदगांव 745, सुकमा 33, सूरजपुर 353, और सरगुजा 663 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।