नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर मारामारी मची हुई है। इसी बीच एम्स ने इन दावों को लगभग नकारते हुए अपने प्रोटोकॉल से इस दवा को हटा दिया है। एम्स ने नए प्रोटोकॉल के तहत कम गंभीर बीमारियों वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में रेमडेसिविर दवा प्रयोग नहीं की जाएगी।
वहीं, हल्के रोगों वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में इनहेलेशनल बुडेसोनाइड का इस्तेमाल किया जाएगा। एम्स नई दिल्ली ने साधरण कोरोना के संक्रमण मे आइवरमेक्टिन टैबलेट के साथ-साथ सांस द्वारा लिये जाने वाले स्टेरॉयड मेडिसिन को उपयुक्त बताया है। तथा गंभीर प्रकृति के संक्रमण मे भी रेमडेसिविर टॉलिजुमब एवं प्लाज्मा थेरेपी को रिजर्व रखा हैं, तथा इसे मरीजो की गंभीरता को देखते हुए उपयोग करने को कहा गया हैं।
एम्स प्रशासन ने बताया कि प्रोटोकॉल के तहत कोरोना संक्रमितों की तीन श्रेणियां बनाई है। हल्के रोगों वाले, कम गंभीर रोगों वाले व गंभीर रोगों वाले कोरोना संक्रमित मरीज। प्रोटोकॉल के तहत हल्के रोगों वाले कोरोना संक्रमितों का होम आइसोलेशन में इलाज चलेगा। यदि इन मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होगी या पांच दिन से अधिक बुखार आएगा या ऑक्सीजन संतृप्ति में बदलाव होता है ताे तत्काल चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जाएगी।
एम्स के पुराने प्रोटोकॉल में एंटीवायरल थैरपी के तहत ऐसे मरीजों के इलाज के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन का प्रयोग किया जाता था। हालांकि, नए प्रोटोकॉल में इसे हटा दिया गया है। प्रोटोकॉल के मुताबिक, गंभीर रोगों वाले कोरोना संक्रमण वाले ऐसे मरीज जिनका ऑक्सीजन लेवल 90 से कम एवं श्वास गति प्रति मिनट 30 के ऊपर होगी उन्हे आइसीयू में भर्ती किया जाएगा। एम्स ने अपने नए प्रोटोकॉल में कहा है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का उपयोग मरीज की हालत के अनुसार किया जाएगा। डॉक्टर इमरजेंसी हालत में इसका उपयोग कर सकते हैं।
इन मरीजों के इलाज में आइवरमेक्टिन के साथ पहली बार प्रोटोकॉल में बुडेसोनाइड इनहेलर के प्रयोग की बात कही गई है। पांच दिन से अधिक बुखार या खांसी होने पर चिकित्सकों के परामर्श के बाद ही इन दवाओं का इस्तेमाल किया जाएगा। कम गंभीर रोगों वाले ऐसे कोरोना संक्रमित मरीजों को वार्ड में भर्ती किया जाएगा, जिनका ऑक्सीजन लेवर 93 से कम एवं श्वास गति प्रति मिनट 24 से अधिक होगी।
एम्स के एसोसिएट प्रोफेसर डा. नीरज निश्चल का कहना है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन सबके लिए जरूरी नहीं है। लोगों को यह समझना चाहिए। कुछ ऐसे मरीज हैं, जिन्हें इसका फायदा हो सकता है। इसलिए एम्स ने इसे इमरजेंसी श्रेणी में रखा हैं। दो दिन पहले डब्ल्यूएचओ ने भी अपनी दवाइयों की लिस्ट से रेमडेसिविर इंजेक्शन को हटा दिया था।
नई दिल्ली, कोरोना संक्रमण के मामले में भारत अब अमेरिका से भी आगे निकल गया है. दुनिया में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा केस भारत में आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 332,730 नए कोरोना केस आए और 2263 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 193,279 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले बुधवार को देश में 314,835 नए केस आए थे. अमेरिका में 8 जनवरी को एक दिन में सबसे ज्यादा तीन लाख सात हजार केस दर्ज किए गए थे.
देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- एक करोड़ 62 लाख 63 हजार 695
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 36 लाख 48 हजार 159
• कुल एक्टिव केस- 24 लाख 28 हजार 616
• कुल मौत- 1 लाख 86 हजार 920
• कुल टीकाकरण- 13 करोड़ 54 लाख 78 हजार 420 डोज दी गई
कल 31 लाख कोरोना टीके दिए गए
देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 22 अप्रैल तक देशभर में 13 करोड़ 54 लाख 78 हजार 420 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 31 लाख 47 हजार 782 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है. अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा.
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 16750 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 3035 मरीज, दुर्ग से 1759, राजनांदगांव से 1024, बालोद से 412, बेमेतरा से 389, कबीरधाम से 394, धमतरी से 707, बलौदा बाजार से 783, महासमुंद से 479, गरियाबंद से 314, बिलासपुर से 1117, रायगढ़ से 931, कोरबा से 767, जांजगीर-चांपा से 905, मुंगेली से 407, जीपीएम से 131, सरगुजा से 585, कोरिया से 261, सूरजपुर से 306, बलरामपुर से 561, जशपुर से 495, बस्तर से 180, कोंडागांव से 141, दंतेवाड़ा से 68, सुकमा से 26, कांकेर से 500, नारायणपुर से 26, बीजापुर से 40, अन्य राज्य से 7 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 15051 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 197 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 121555 है | आज प्रदेश में 55000 टेस्ट हुए है |
आज 16,750 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 15,051 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/GxmIDfrxZN
— Health Department CG (@HealthCgGov) April 22, 2021
नई दिल्ली | कोरोना से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर देशभर में टीकाकरण अभियान चल रहा है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 13 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है. लेकिन, कोरोना की डरावनी रफ्तार के बीच आने वाले दिनों में वैक्सीनेशन और तेज की जाएगी.
केन्द्र सरकार की तरफ से 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोग वैक्सीन लगाने के योग्य माने जाएंगे. और वे सभी लोग 28 अप्रैल से ही वैक्सीन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है.
अब सवाल उठता है कि ये वैक्सीन कैसे लगेगी? उसके लिए आपके वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. बिना रजिस्ट्रेशन के यह वैक्सीन आपको नहीं दी जाएगी. इसके लिए कुछ आसाना स्टेप हैं, जो नीचे बताया जा रहा है-
1-सबसे पहले CoWin पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रशन कराएं. CoWin का कोई मोबाइल एप नहीं है इसलिए इसकी वेबसाइट खोलकर ही उस पर आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा. Cowin.gov.in लॉग-इन करने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें.
2- मोबाइल नंबर डालने के बाद आपके पास ओटीपी आएगी. ओटीपी नंबर डालने के बाद आपका नंबर वैरिफाई हो जाएगा. इसके बाद एक पेज खुलेगा, जिसमें आपसे नाम, आयु, और रहने के इलाके के बारे में पूछा जाएगा.
3-जहां तक आईडी की बात है तो फोटो आईडी पर क्लिक करें. आप अपना पिन कोड डालने के बाद यहां पर पास के अस्पताल के बारे में च्वाइस कर सकते हैं. आप यहां पर यह चुन सकते हैं कि आप किसी प्राइवेट अस्पताल में लगाना चाहते हैं या फिर सरकार सेंटर पर.
4-जैसे ही एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाता है आपको एकाउंट डिटेल्स दिख जाएंगी. आप अपने एप्वाइंटमेंट को एकाउंट डिटेल्स पेज के जरिए री-शेड्यूल कर सकते हैं.
मुंबई | देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है | इसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र पर पड़ा है | यही वजह है कि प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए राज्य में कड़ी पाबंदियां लागू कर दी हैं | ऐसे में आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | हालांकि, इनमें कुछ ऐसे युवा भी हैं जो काफी दिनों से अपने दोस्तों से नहीं मिलने के कारण परेशान हैं और वे इसके लिए ट्विटर के जरिए मुंबई पुलिस से इजाजत भी मांग रहे हैं |
ऐसा ही एक मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सामने आया है जहाँ एक शख्स ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि उसे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की अनुमति दी जाए | अश्विन विनोद नाम के व्यक्ति ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, 'घर से बाहर निकलने और गर्लफ्रेंड से मिलने जाने के लिए मुझे कौन-सा स्टिकर इस्तेमाल करना चाहिए? उसकी बहुत याद आती है |'
मुंबई पुलिस ने भी बड़े दिलचस्प अंदाज में इसका जवाब दिया और लिखा, 'सर, हम समझते हैं कि यह आपके लिए बेहद अहम है | लेकिन दुर्भाग्य से यह हमारी जरूरी चीजों अथवा आपातकाल श्रेणी के अंतर्गत नहीं आता! दूरियां प्यार को बढ़ाने का काम करती हैं और वर्तमान में यह आपको स्वस्थ बनाती है | हम कामना करते हैं कि आप जीवनभर साथ रहें. यह सिर्फ एक दुखद समय है |'
We understand it’s essential for you sir but unfortunately it doesn’t fall under our essentials or emergency categories!
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) April 22, 2021
Distance makes the heart grow fonder & currently, you healthier
P.S. We wish you lifetime together. This is just a phase. #StayHomeStaySafe https://t.co/5221kRAmHp
रायपुर। राज्य में आज शाम 6.00 तक 14381 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 2401 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 376, बलौदाबाजार 646, बलरामपुर 434, बस्तर 172, बेमेतरा 289, बीजापुर 40, बिलासपुर 825, दंतेवाड़ा 41, धमतरी 603, दुर्ग 2109, गरियाबंद 254, जीपीएम 103, जांजगीर-चांपा 681, जशपुर 437, कबीरधाम 234, कांकेर 437, कोंडागांव 100, कोरबा 676, कोरिया 246, महासमुंद 401, मुंगेली 328, नारायणपुर 18, रायगढ़ 783, रायपुर 2401, राजनांदगांव 877, सुकमा 26, सूरजपुर 294, और सरगुजा 550 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
नई दिल्ली: भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने दुनियाभर में अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दुनिया में पहली बार एक दिन में सवा तीन लाख कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 314,835 नए कोरोना केस आए और 2104 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 178,841 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को देश में 295,041 नए केस आए थे. अमेरिका में 8 जनवरी को एक दिन में सबसे ज्यादा तीन लाख सात हजार केस दर्ज किए गए थे.
देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- एक करोड़ 59 लाख 30 हजार 965
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 34 लाख 54 हजार 880
• कुल एक्टिव केस- 22 लाख 91 हजार 428
• कुल मौत- 1 लाख 84 हजार 657
• कुल टीकाकरण- 13 करोड़ 23 लाख 30 हजार 644 डोज दी गई
सवा 13 करोड़ कोरोना टीके दिए गए
देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 21 अप्रैल तक देशभर में 13 करोड़ 23 लाख 30 हजार 644 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 22 लाख 11 हजार 334 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है. अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा.
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.17 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 85 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 14 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.
कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 16 हजार से ज्यादा लोग हुए स्वस्थ, मिले 14519 नये मरीज, देखे जिलेवार आकड़े
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 14519 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 3081 मरीज, दुर्ग से 1659, राजनांदगांव से 885, बालोद से 481, बेमेतरा से 300, कबीरधाम से 283, धमतरी से 315, बलौदा बाजार से 625, महासमुंद से 299, गरियाबंद से 368, बिलासपुर से 1260, रायगढ़ से 885, कोरबा से 699, जांजगीर-चांपा से 661, मुंगेली से 287, जीपीएम से 198, सरगुजा से 657, कोरिया से 177, सूरजपुर से 222, बलरामपुर से 87, जशपुर से 315, बस्तर से 193, कोंडागांव से 195, दंतेवाड़ा से 43, सुकमा से 10, कांकेर से 322, नारायणपुर से 13, बीजापुर से 20, अन्य राज्य से 9 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 16188 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 183 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 122751 है | आज प्रदेश में 45765 टेस्ट हुए है |
रायपुर। राज्य में आज शाम 5.47 तक 12136 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 2800 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 23 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 465, बलौदाबाजार 490, बलरामपुर 58, बस्तर 210, बेमेतरा 167, बीजापुर 25, बिलासपुर 955, दंतेवाड़ा 33, धमतरी 244, दुर्ग 1426, गरियाबंद 296, जीपीएम 157, जांजगीर-चांपा 567, जशपुर 236, कबीरधाम 204, कांकेर 287, कोंडागांव 127, कोरबा 619, कोरिया 172, महासमुंद 228, मुंगेली 252, नारायणपुर 6, रायगढ़ 736, रायपुर 2800, राजनांदगांव 617, सुकमा 10, सूरजपुर 219, और सरगुजा 530 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
नई दिल्ली | भारत देश में कोरोना संक्रमण ने फिर रफ़्तार पकड़ ली है | इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं | उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी | मंत्री निशंक ने ट्विट कर कहा, ''मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | डॉक्टर की सलाह से मेरा इलाज चल रहा है | जो भी लोग हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, सावधान रहें और टेस्ट करवाएं |'' उन्होंने साथ ही कहा कि शिक्षा मंत्रालय का काम सामान्य रूप से चलता रहेगा |
All the work of @EduMinOfIndia is being conducted normally observing necessary precautions.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 21, 2021
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद अब 1 मई से देशभर में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल है कि बाजार में वैक्सीन कितने रुपये में मिलेगी। वैक्सीन की कीमत को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल सरकार वैक्सीन की प्रति डोज 250 रुपये में मुहैया करा रही है, लेकिन 1 मई से बाजार में वैक्सीन की कीमत इससे काफी अधिक हो सकती है। सूत्रों के अनुसार निजी बाजार में वैक्सीन की कीमत 700 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक प्रति डोज हो सकती है। इससे पहले एक इंटरव्यू में सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा था कि कोविशील्ड की कीमत एक हजार रुपये प्रति डोज हो सकती है।
750 रुपये में मिल सकती है रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-V
रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-V आयात करने की तैयारी में लगे डॉक्टर रेड्डीज वैक्सीन की कीमत 750 रुपये के अंदर रख सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर फिलहाल अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। सरकार ने इस वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. इसके अलावा कंपनियां राज्यों को वैक्सीन कीमत के संबंध में मिलने वाले आदेश को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हैं। देश में अब तक 13 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
नई दिल्ली, कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने साबित कर दिया है कि यह संक्रमण कितना भयावह है। कोरोना की नई लहर घातक साबित हो रही है और हर दिन के साथ सर्वाधिक मौतों का रिकॉर्ड बना रही है। 24 घंटे देश में 2020 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। पिछले साल महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की मौत की सर्वाधिक संख्या है। पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है।
इस दौरान 2,94,115 नए संक्रमित मिले। यह भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। इसी के साथ महामारी से मरने वाले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,82,570 हो गई है, जबकि अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,56,09,004 है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,50,119 पर पहुंच गई। यह कुल संक्रमितों की संख्या का 13.8 फीसदी है।
ठीक होने की दर 85 फीसदी पहुंची
कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर भी लगातार गिर रही है। यह अब 85 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक, वायरस से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,32,69,863 हो गई है। हालांकि कोरोना से राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर गिरकर 1.20 प्रतिशत हो गई है, लेकिन महाराष्ट्र में यह दर 1.5 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 1.6 फीसदी है।
इन आठ राज्यों में 77 फीसदी मौतें
77 फीसदी मौतें केवल आठ राज्यों में हुई हैं। देश में 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 519 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 277, छत्तीसगढ़ में 191, यूपी में 162, गुजरात 121, कर्नाटक में 149, पंजाब में 60 और मध्य प्रदेश में 77 लोगों की मौत हुई। इन आठ राज्यों में कुल 1556 मौतें कुल हुई 2020 मौतों का 77.02 फीसदी है।
छह राज्यों में 60 फीसदी संक्रमित
संक्रमण के 60 फीसदी मामले छह राज्यों में मिले हैं। इस दौरान महाराष्ट्र में सर्वाधिक 62,097 नए संक्रमित मिले। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 29574, दिल्ली में 28395, कर्नाटक में 21794, केरल में 19577 और छत्तीसगढ़ में 15625 नए कोरोना मरीज मिले।
शीर्ष संक्रमण दर वाले पांच राज्य
-महाराष्ट्र 16.3 फीसदी
-गोवा 11.6 फीसदी
-नगालैंड 9 फीसदी
-केरल 8.8 फीसदी
-छत्तीसगढ़ 8.5 फीसदी
11 दिन से दोगुने मामले
बीते 11 दिन में रोजाना संक्रमण के दोगुने मामले सामने आ रहे हैं। नौ अप्रैल को जहां दिनभर में 1.31 लाख लोग संक्रमित पाए गए थे, वहीं 20 अप्रैल को 2.73 लाख लोग संक्रमित पाए गए। 1761 और लोगों की मौत के बाद कई राज्यों ने आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का विकल्प चुना है।
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना की दूसरी लहर तूफान बनकर आई है। हालांकि उन्होंने राज्यों को यह भी सलाह दी कि कोरोना से मुकाबले के लिए लॉकडाउन का इस्तेमाल अंतिम विकल्प के रूप में किया जाए। राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की संभावना को खारिज किया और राज्यों को भी इससे बचने की सलाह दी।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 15625 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 2225 मरीज, दुर्ग से 1679, राजनांदगांव से 825, बालोद से 413, बेमेतरा से 200, कबीरधाम से 279, धमतरी से 472, बलौदा बाजार से 1036, महासमुंद से 450, गरियाबंद से 347, बिलासपुर से 1330, रायगढ़ से 998, कोरबा से 990, जांजगीर-चांपा से 985, मुंगेली से 379 जीपीएम से 209, सरगुजा से 636, कोरिया से 329, सूरजपुर से 268, बलरामपुर से 230, जशपुर से 393, बस्तर से 220, कोंडागांव से 112, दंतेवाड़ा से 48, सुकमा से 24, कांकेर से 473, नारायणपुर से 23, बीजापुर से 48, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 15830 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 181 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 125688 है | आज प्रदेश में 50699 टेस्ट हुए है |
आज 15,625 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 15,830 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 4,42,337 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/hOZJjoRK36
— Health Department CG (@HealthCgGov) April 20, 2021
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर बेहद खतरनाक है. उन्होंने कहा कि दूसरी लहर तूफान बनकर आई है. पीएम मोदी ने कहा कि इन चुनौतियों का मिलकर सामना करना है. पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा है कि जो पीड़ा आपने सही है, जो आप सह रहे हैं, उसका मुझे अहसास है.
पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश के सभी डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, पैरा मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद करता हूं.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के चलते जो चुनौतियां आई हैं उन्हें मिलकर सामना करना है. उन्होंने कहा कि चुनौती काफी बड़ी है और उसे हौसले से निपटना है. पीएम मोदी ने कहा कि ऑक्सीजन की काफी मांग बढ़ गई है. ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाने पर काम किया जा रहा है. सभी दवा कंपनियों की मदद ली जा रही है. राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट हों, एक लाख नए सिलेंडर पहुंचाने हैं. औद्योगिक संस्थानों से ऑक्सीजन लाने की हर पहल की जा रही है- पीएम मोदी
कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही देश की फार्मा कंपनियों ने दवाइयों का उत्पादन बढ़ा दिया है. इसे और तेज किया जा रहा है. देश की फार्मा उद्योग के लोगों से मेरी कल चर्चा हुई थी. उत्पादन बढ़ाने के लिए हर तरीके से दवाई कंपनियों की मदद ली जा रही है. हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश के पास इतना बड़ा मजबूत फार्मा सेक्टर है.- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास मजबूत फार्मा सेक्टर है. उन्होंने कहा कि 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन मिलेगी. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीन मिलती रहेगी. उन्होंने कहा कि कोशिश है कि हर जरूरतमंद को जल्द वैक्सीन लगे.
पीएम मोदी ने लॉकडाउन के चलते पलायन करने वाले मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि जो जहां पर हैं वहीं पर बने रहे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनमें भरोसा बनाएं रखे. इसके साथ ही, पीएम मोदी ने श्रमिकों से कहा कि उन्हें वहीं पर वैक्सीन लगेगी.
देशवासियों से अपील करता हूं कि इस संकट की घड़ी में देशवासी आगे आएं और जरूरतमंदों को मदद पहुंचाएं. सेवा के संकल्प से ही हम ये लड़ाई जीत पाएंगे. युवा साथियों से अनुरोध है कि सोसायटी, मोहल्ले और अपार्टमेंट में कोविड अनुशासन पालन करवाने में मदद करें. हम ऐसा करेंगे तो सरकारों को न तो कर्फ्यू और ना ही कंटेनमेंट जोन बनाने की जरूरत होगी.
पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे बेवजह घर से ना निकले. उन्होंने लोगों से कहा वे ये मानें कि लॉकडाउन अंतिम विकल्प है. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि राज्य लॉकडाउन को अंतिम विकल्प रखें. देश को लॉकडाउन से बचाना है.














