#WATCH PM Modi addresses the nation on COVID19 situation
— ANI (@ANI) April 20, 2021
(Source: DD) https://t.co/dtyoDf8G94
ऩई दिल्ली: कोरोना के कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में देश को संबोधित करेंगे. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज रात आठ बजकर 45 मिनट पर देश को संबोधित करेंगे. इस घोषणा से पहले पीएम मोदी ने वैक्सीन निर्माताओं के साथ बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि टीका निर्माताओं ने रिकॉर्ड समय में कोविड-19 टीके का विकास किया और उसका विनिमार्ण किया है. उन्होंने कहा कि दुनियाभर में भारत में विनिर्मित कोविड-19 टीके सबसे सस्ते. यहां दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है.
Prime Minister @narendramodi will address the nation on the COVID-19 situation at 8:45 this evening.
— PMO India (@PMOIndia) April 20, 2021
रायपुर। राज्य में आज शाम 5.30 तक 11682 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 1867 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 23 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 386, बलौदाबाजार 808, बलरामपुर 131, बस्तर 226, बेमेतरा 150, बीजापुर 41, बिलासपुर 803, दंतेवाड़ा 33, धमतरी 408, दुर्ग 1399, गरियाबंद 467, जीपीएम 117, जांजगीर-चांपा 609, जशपुर 216, कबीरधाम 118, कांकेर 287, कोंडागांव 92, कोरबा 759, कोरिया 273, महासमुंद 346, मुंगेली 272, नारायणपुर 16, रायगढ़ 693, रायपुर 1867, राजनांदगांव 543, सुकमा 22, सूरजपुर 230, और सरगुजा 570 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
रायपुर/नई दिल्ली । भारत में फिलहाल कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके पीछे कोरोना के डबल म्यूटेंट वैरिएंट को कारण माना जा रहा है। कोरोना डबल म्यूटेंट वैरिएंट B.1.167 को पहली बार पिछले साल अक्टूबर में ही डिटेक्ट कर लिया गया था। हालांकि जीनोम सीक्वें स टेस्टिंग की रफ्तार धीमी होने की वजह से इस पर तेजी से कदम नहीं उठाए जा सके। अब खतरा और बढ़ गया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक डबल म्यूटेंट वैरिएंट में एक और म्यूटेशन होने से इसके ट्रिपल म्यूटेंट में बदलने की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को दी गई है। डबल म्यूटेंट वैरिएंट की स्पाइक प्रोटीन में तीसरा म्यूटेशन हुआ है। महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से लिए गए सैंपल में नया म्यूटेशन होते देखा गया है। ये वो राज्य हैं जहां कोरोना की दूसरी लहर में मामले तेजी से बढ़े हैं। इन राज्यों से लिए 17 सैंपल में ऐसा दिखा है। माना जा रहा है कि डबल म्यूटेशन वैरिएंट के कारण ही मामलों में इतनी तेज रफ्तार से बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में ट्रिपल म्यूटेंट वैरिएंट का पता चलने के बाद चिंता और बढ़ गई है।
नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने एक नए वैरिएंट `डबल म्यूटेंट` की जानकारी कुछ महीने पहले दी थी। इस वैरिएंट को वैज्ञानिक तौर पर B.1.617 नाम दिया है, जिसमें दो तरह के म्यूटेशंस हैं- E484Q और L452R म्यूटेशन। ये वायरस का वो रूप है, जिसके जीनोम में दो बार बदलाव हो चुका है। वायरस खुद को लंबे समय तक प्रभावी रखने के लिए लगातार अपनी जेनेटिक संरचना में बदलाव लाते रहते हैं, ताकि उन्हें खत्म ना किया जा सके। दो तरह के वायरस म्यूटेशन के कारण ही यह बेहद खतरनाक माना जा रहा है। अब ट्रिपल म्यूटेंट की बात सामने आ रही है।
क्लनस्टटर-बेस्डत जीनोम सीक्वेंअस टेस्टिंग और सर्विलांस से वायरस के किसी म्यूदटेशन की पहचान होती है। भारत में अबतक जीनोम सीक्वें सिंग के लिए 10 सर्विलांस साइट्स बनाई गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रयोगशाला और महामारी निगरानी और देश में कोरोना वायरस की समूची ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ के विस्तार और यह समझने के लिए भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम स्थापित किया है जिससे पता चल सके कि वायरस का प्रसार किस तरह होता है एवं इसकी उत्पत्ति किस तरह होती है।
देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने चिंता व्यक्त की है। केंद्र ने राज्यों से कहा है कोरोना के पॉजिटिव सैंपल्स को रैंडमली जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाना चाहिए। ऐसा नहीं करने से म्यूटेशन से जुड़े संक्रमण के बारे में सही पता नहीं लग पाएगा।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. ट्वीट कर उन्होंने जानकारी दी है. राहुल गांधी ने कहा कि हल्के लक्ष्य दिखने के बाद मैंने कोरोना टेस्ट करवाया, मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हाल में जो भी लोग हमारे संपर्क में आए हैं, वो सभी कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करें और सुरक्षित रहें.
राहुल गांधी के कोरोनो पॉजिटिव होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएं की जा रही है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ''हम सब आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं राहुल जी. इस संकट के समय में देश को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है. आप जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें. देश अपने जननेता का इंतजार कर रहा है.''
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने ट्वीट कर कहा, ''कोरोना की जकड़ में जब पूरा हिंदुस्तान है, तब किसी का भी इससे अछूता रहना शायद संभव नही, आप एक योद्धा की तरह हमेशा हर चुनौती का सामना करते आये है, मुझे भरोसा है कि आप कोरोना को भी जल्दी मात देंगे, IYC के लाखों कार्यकर्ताओं की दुआएं आपके साथ है . Get Well Soon Bhaiya.''
After experiencing mild symptoms, I’ve just tested positive for COVID.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 20, 2021
All those who’ve been in contact with me recently, please follow all safety protocols and stay safe.
Delhi CM Arvind Kejriwal quarantines himself as his wife Sunita Kejriwal tests positive for #COVID19; she has home isolated herself.
— ANI (@ANI) April 20, 2021
(File pics) pic.twitter.com/ZFBZ5Uw6tP
Coronavirus India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है. पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के दो लाख 59 हजार 170 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं कल 1761 लोगों की मौत हो गई, जो एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. देश में अब एक्टिव केस की कुल संख्या बढ़कर 20 लाख 31 हजार 977 हो गई है. जानिए आज के ताजा आंकड़े क्या हैं.
ताजा स्थिति
कुल मामले- एक करोड़ 53 लाख 21 हजार 89
कुल रिकवरी- एक करोड़ 31 लाख आठ हजार 582
कुल मौत- एक लाख 80 हजार 530
कुल एक्टिव केस- बीस लाख 31 हजार 977
कुल टीकाकरण- 12 करोड़ 71 लाख 29 हजार 113
आज वैक्सीन निर्माताओं के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26 करोड़ 94 लाख 14 हजार 35 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15 लाख19 हजार 486 सैंपल कल टेस्ट किए गए. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैक्सीन निर्माताओं के साथ बैठक करेंगे. देश में एक मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी.
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 13834 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 2378 मरीज, दुर्ग से 1761, राजनांदगांव से 609, बालोद से 541, बेमेतरा से 268, कबीरधाम से 310, धमतरी से 315, बलौदा बाजार से 701, महासमुंद से 314, गरियाबंद से 477, बिलासपुर से 721, रायगढ़ से 958, कोरबा से 787, जांजगीर-चांपा से 822, मुंगेली से 338 जीपीएम से 219, सरगुजा से 460, कोरिया से 256, सूरजपुर से 321, बलरामपुर से 228, जशपुर से 408, बस्तर से 164, कोंडागांव से 128, दंतेवाड़ा से 39, सुकमा से 17, कांकेर से 258, नारायणपुर से 13, बीजापुर से 21, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 11815 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 165 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 129000 है | आज प्रदेश में 48673 टेस्ट हुए है |
आज 13,834 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 11,815 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/dU3HhuatQe
— Health Department CG (@HealthCgGov) April 19, 2021
कोलकाता | कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में बड़ी सभाएं नहीं करने का फैसला लिया है | पार्टी ने बयान में कहा बीजेपी छोटी-छोटी सभाएं करेगी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों की सभाओं में 500 से ज्यादा लोग नहीं होंगे |
सभी सभाएं खुली जगहों पर आयोजित की जाएगी | पार्टी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में छह करोड़ मास्क और सेनिटाइजर बांटने का लक्ष्य रखा है | बीजेपी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ना बहुत जरूरी इसलिए पश्चिम बंगाल में बड़े राजनीतिक आयोजन रोकने का फैसला किया गया है |
यह निर्णय लिया गया है कि पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों द्वारा सार्वजनिक आयोजन 500 से कम लोगों के साथ किए जाएंगे। ये सभी सार्वजनिक सभाएं COVID19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए खुली जगहों पर आयोजित की जाएंगी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2021
हमने पश्चिम बंगाल में 6 करोड़ मास्क और सैनिटाइजर बांटने का लक्ष्य रखा है: भारतीय जनता पार्टी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2021
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) से बिगड़ते हालात के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को टीकाकरण (Covid 19 Vaccination) को लेकर बड़ी घोषणा की है. इसके तहत सरकार 1 मई से देश में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू करने जा रही है. इसमें 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड 19 वैक्सीरन लगवाने के पात्र होंगे.केंद्र सरकार का यह फैसला दवा कंपनियों और टॉप डॉक्टकर्स के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को हुई बैठक के बाद आया है.
Govt of India announces liberalised & accelerated Phase 3 strategy of COVID-19 vaccination from May 1; everyone above the age of 18 to be eligible to get vaccine pic.twitter.com/7G3WbgTDy8
— ANI (@ANI) April 19, 2021
रायपुर। राज्य में आज शाम 5.45 तक 12235 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 2220 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 295, बलौदाबाजार 659, बलरामपुर 178, बस्तर 177, बेमेतरा 190, बीजापुर 21, बिलासपुर 704, दंतेवाड़ा 41, धमतरी 207, दुर्ग 1528, गरियाबंद 469, जीपीएम 175, जांजगीर-चांपा 638, जशपुर 326, कबीरधाम 146, कांकेर 278, कोंडागांव 124, कोरबा 696, कोरिया 254, महासमुंद 318, मुंगेली 332, नारायणपुर 7, रायगढ़ 747, रायपुर 2220, राजनांदगांव 627, सुकमा 16, सूरजपुर 285, और सरगुजा 477 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण ने अबतक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. हर दिन पिछले दिन से ज्यादा नए कोरोना मामले दर्ज हो रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 273,810 नए कोरोना केस आए और 1619 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 1,44,178 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शनिवार को 261,500 नए केस आए थे.
देश में आज कोरोना की स्थिति-
कुल कोरोना केस- एक करोड़ 50 लाख 61 हजार 919
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 29 लाख 53 हजार 821
कुल एक्टिव केस- 19 लाख 29 हजार 329
कुल मौत- 1 लाख 78 हजार 769
कुल टीकाकरण- 12 करोड़ 38 लाख 52 हजार 566 डोज दी गई
महाराष्ट्र में 1 मई तक धारा 144 लागू
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 68,631 मामले आए वहीं 503 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया. इसके साथ राज्य में अब तक संक्रमितों की संख्या 38,39,338 हो गयी है वहीं मृतकों की संख्या 60,473 पहुंच गयी. राज्य में इस समय 6,70,388 संक्रमित उपचार करा रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 1 मई तक धारा 144 लागू की है.
अब तक 12 करोड़ 38 लाख कोरोना टीके दिए गए
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 18 अप्रैल तक देशभर में 12 करोड़ 38 लाख 52 हजार 566 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 12 लाख 30 हजार टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.20 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 87 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 12 फीसदी से ज्यादा हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.
भारत की दूसरी कोविड लहर ज्यादा संक्रामक
भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर सितंबर 2020 में आई पहली लहर से अलग है, क्योंकि नए मामले बढ़ने की दर काफी अधिक है. लैंसेट कोविड-19 कमीशन इंडिया टास्क फोर्स ने एक रिपोर्ट में कहा कि फरवरी से अप्रैल तक प्रतिदिन 10,000 से 80,000 नए मामलों की वृद्धि 40 दिनों से भी कम समय में हुई. पिछले सितंबर में इस सफर में 83 दिन लगे थे
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 12345 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 2524 मरीज, दुर्ग से 1281, राजनांदगांव से 732, बालोद से 275, बेमेतरा से 147, कबीरधाम से 197, धमतरी से 297, बलौदा बाजार से 522, महासमुंद से 493, गरियाबंद से 448, बिलासपुर से 1217, रायगढ़ से 447, कोरबा से 885, जांजगीर-चांपा से 693, मुंगेली से 317 जीपीएम से 105, सरगुजा से 480, कोरिया से 178, सूरजपुर से 235, बलरामपुर से 114, जशपुर से 220, बस्तर से 140, कोंडागांव से 59, दंतेवाड़ा से 54, सुकमा से 19, कांकेर से 237, नारायणपुर से 11, बीजापुर से 12, अन्य राज्य से 6 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 14075 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 170 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 128019 है | आज प्रदेश में 42652 टेस्ट हुए है |
आज 12,345 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 14,075 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 4,10,913 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/sWcb0uQwQ5
— Health Department CG (@HealthCgGov) April 18, 2021
रायपुर। राज्य में आज शाम 6.00 तक 10136 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 2209 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 21 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 268, बलौदाबाजार 381, बलरामपुर 50, बस्तर 110, बेमेतरा 116, बीजापुर 13, बिलासपुर 1061, दंतेवाड़ा 48, धमतरी 255, दुर्ग 982, गरियाबंद 424, जीपीएम 74, जांजगीर-चांपा 542, जशपुर 184, कबीरधाम 147, कांकेर 213, कोंडागांव 49, कोरबा 764, कोरिया 107, महासमुंद 315, मुंगेली 282, नारायणपुर 10, रायगढ़ 365, रायपुर 2209, राजनांदगांव 532, सुकमा 18, सूरजपुर 195, और सरगुजा 422 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।














