अहमदाबाद। गुजरात के भरूच में एक कोविड 19 अस्पताल में आग लग गई। इस घटना में 18 लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद मरीजों को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है।
बताया जा रहा है कि आग शुक्रवार (30 अप्रैल) देर रात 12:30 से एक बजे के बीच लगी। इस घटना में कई मरीज घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंच गईं। पटेल वेलफेयर अस्पताल की पहली मंजिल में कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था।
भरूच के एसपी राजेंद्र सिंह चुडासमा ने बताया कि आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। बाद में इसपर काबू पा लिया गया। हादसे में प्रारंभिक रूप से 18 लोगों के मरने की खबर है। वास्तविक संख्या सुबह ही बताई जा सकेगी। फायर डिपार्टमेंट को आग लगने की सूचना रात 12.55 बजे मिली।
आग लगने के तुरंत बाद यहां भर्ती मरीजों को नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में कई पेशेंट्स आ गए। हादसे के कारणों की शुरुआत में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 14994 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 1310 मरीज, रायपुर से 1118, राजनांदगांव से 765, बालोद से 361, बेमेतरा से 478, कबीरधाम से 554, धमतरी से 361, बलौदा बाजार से 813, महासमुंद से 557, गरियाबंद से 285, बिलासपुर से 1081, रायगढ़ से 879, कोरबा से 1236, जांजगीर-चांपा से 1077, मुंगेली से 553, जीपीएम से 271, सरगुजा से 530, कोरिया से 511, सूरजपुर से 397, बलरामपुर से 347, जशपुर से 452, बस्तर से 202, कोंडागांव से 189, दंतेवाड़ा से 58, सुकमा से 44, कांकेर से 479, नारायणपुर से 42, बीजापुर से 41, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 12804 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 216 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 118958 है | आज प्रदेश में 59436 टेस्ट हुए है |
आईसीएमआर अपडेट : राजधानी में नज़र आ रहा लॉकडाउन का असर, दुर्ग अब भी सर्वाधिक, देखें सभी जिलों के आकड़े
रायपुर। राज्य में आज शाम 5.10 तक 11291 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 1121 अकेले दुर्ग जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 336, बलौदाबाजार 672, बलरामपुर 287, बस्तर 180, बेमेतरा 331, बीजापुर 30, बिलासपुर 575, दंतेवाड़ा 55, धमतरी 244, दुर्ग 1121, गरियाबंद 210, जीपीएम 116, जांजगीर-चांपा 775, जशपुर 368, कबीरधाम 315, कांकेर 297, कोंडागांव 111, कोरबा 1049, कोरिया 362, महासमुंद 424, मुंगेली 412, नारायणपुर 32, रायगढ़ 558, रायपुर 1020, राजनांदगांव 528, सुकमा 41, सूरजपुर 352, और सरगुजा 490 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
दिल्ली, दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. एलजी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि कोरोना के हल्के लक्षण हैं. मैं खुद को आइसोलेट कर लिया है. हाल में जो मेरे संपर्क में आए हैं उन सभी अनुरोध है कि अपनी जांच करवाएं. अपने निवास से दिल्ली में काम की निगरानी जारी रखूंगा.
I have tested positive for COVID with mild symptoms.
— LG Delhi (@LtGovDelhi) April 30, 2021
Have isolated myself since the onset of symptoms and all those who were in contact with me have been tested.
Will continue to function and monitor the situation in Delhi from my residence.
वरिष्ठ पत्रकार ने लिखा, ''अब से थोड़ी देर पहले हमारे साथी का फोन आया. उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे. हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी. ये भगवान की नाइंसाफ़ी है. ॐ शान्ति.''
नई दिल्ली, भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर कहर बनकर टूट रही है. दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 386,452 नए कोरोना केस आए और 3498 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 2,97,540 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले बुधवार को देश में 379,257 नए केस आए थे.
देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
कुल कोरोना केस- एक करोड़ 87 लाख 62 हजार 976
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 53 लाख 84 हजार 418
कुल एक्टिव केस- 31 लाख 70 हजार 228
कुल मौत- 2 लाख 8 हजार 330
कुल टीकाकरण- 15 करोड़ 22 लाख 45 हजार 179 डोज दी गई
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 15804 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 1496 मरीज, रायपुर से 1414, राजनांदगांव से 720, बालोद से 385, बेमेतरा से 249, कबीरधाम से 512, धमतरी से 391, बलौदा बाजार से 840, महासमुंद से 585, गरियाबंद से 417, बिलासपुर से 1337, रायगढ़ से 1196, कोरबा से 1043, जांजगीर-चांपा से 1043, मुंगेली से 758, जीपीएम से 209, सरगुजा से 499, कोरिया से 411, सूरजपुर से 477, बलरामपुर से 365, जशपुर से 470, बस्तर से 193, कोंडागांव से 195, दंतेवाड़ा से 78, सुकमा से 52, कांकेर से 421, नारायणपुर से 22, बीजापुर से 24, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 15003 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 191 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 117910 है | आज प्रदेश में 61006 टेस्ट हुए है |
आज 15,804 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 15,003 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 5,87,484 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/dwjZlvV2n5
— Health Department CG (@HealthCgGov) April 29, 2021
रायपुर। राज्य में आज शाम 5.10 तक 11793 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 1087 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 350, बलौदाबाजार 633, बलरामपुर 301, बस्तर 201, बेमेतरा 233, बीजापुर 20, बिलासपुर 824, दंतेवाड़ा 51, धमतरी 282, दुर्ग 1070, गरियाबंद 339, जीपीएम 164, जांजगीर-चांपा 772, जशपुर 263, कबीरधाम 330, कांकेर 308, कोंडागांव 152, कोरबा 770, कोरिया 346, महासमुंद 450, मुंगेली 605, नारायणपुर 13, रायगढ़ 845, रायपुर 1087, राजनांदगांव 522, सुकमा 35, सूरजपुर 422, और सरगुजा 405 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
नई दिल्ली: भारत बायोटेक ने राज्यों के लिए ‘कोवैक्सीन’ की कीमत 200 रुपये प्रति खुराक घटा दी है. हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने पहले अपने कोविड-19 टीके ‘कोवैक्सीन’ की कीमत राज्य सरकारों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये प्रति खुराक निर्धारित की थी. अब कंपनी ने राज्य सरकारों के लिए कीमत घटा कर 400 रुपये प्रति खुराक कर दी है. इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ने बुधवार को राज्यों को दी जाने वाली कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 100 रुपये घटा दी थी. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अपने कोविड-19 टीके 'कोविशील्ड' की राज्य सरकारों के लिए कीमत 400 रुपये प्रति खुराक तय की थी. अब इसे 300 रुपये प्रति खुराक कर दिया गया है. बता दें कि कोरोना वैक्सीन की अधिक कीमतों को लेकर विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार को निशाने पर ले रही है. इसी के मद्देनजर पिछले दिनों मोदी सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से कहा था कि वे अपने कोविड-19 टीकों की कीमत कम करें. यहां ध्यान रहे कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाया जाएगा. इसके लिए बुधवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है.
कोडरमा | झारखंड के कोडरमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड के ग्राम सतडीहा में एक इंजीनियर की शादी से दो दिन पहले मौत हो गई। बताया जाता है कि वह कोरोना संक्रमित थे। मृतक मंजीत यादव की 30 अप्रैल को शादी होने वाली थी। इसी को लेकर दूल्हा-दुल्हन दोनों घरों में शादी की तैयारी जोरों पर थी। दूल्हे की मौत हुई तो दोनों परिवारों में मातम छा गया। परिवारजनों के अनुसार मृतक मंजीत यादव हैदराबाद के एक निजी कंपनी में इंजीनियर थे।
बुधवार को उसके लग्न बांधने का मुहूर्त था। बताया जा रहा है कि वे कुछ दिन पूर्व शादी के लिए घर आए थे। उनके पिता विजय यादव धनबाद में नौकरी करते हैं, जहां मनजीत दो दिन पूर्व कुछ खरीदारी के लिए गए थे। इसी बीच उनकी तबीयत खराब हुई।
मंगलवार को वह अपने घर आए और यहां कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए। इसी बीच मंगलवार को हालत बिगड़ने पर तिलैया स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार की शाम मौत हो गई।
नई दिल्ली | कोरोना संक्रमण रफतार शासन-प्रशासन के साथ -साथ लोगों में भी भय बना हुआ है। कोरोना संक्रमण से बचाव और नियंत्रण के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया जा सकता है। इसके लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केन्द्र सरकार को सुझाव भेजा है। जिसमें उल्लेख है कि कोरोना संक्रमण की दर जिन जिलों में 15 फीसदी से अधिक हैै वहां लॉकडाउन लगाया जाए।
कोरोना संक्रमण दूसरी लहर पर पहुंच चुकी है। इससे देश के कई राज्य भारी प्रभावित हो रहे हैं। देश में रोजाना संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच रहा है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का मानना है कि अगर जल्द ही देश में लॉकडाउन नहीं लगाया गया तो संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जाएंगे। जो देश के लिए सही नहीं है। इस संदर्भ में मंत्रालय ने एक प्रस्ताव भेजकर कहा कि 150 जिलों में 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हैं। वहां जरूरी सेवाओं में छूट देकर लॉकडाउन लगाना होगा अन्यथा स्वास्थ्य प्रणाली पर बूरा प्रभाव पड़ेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाईलेवल मीटिंग में इसकी सिफारिश की थी, लेकिन राज्य सरकारों से सलाह के बाद केंद्र आखिरी फैसला लेगा। हालांकि मंत्रालय का मानना है कि अभी केस लोड और पॉजिटिविटी रेट को नियंत्रित करना जरूरी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कुछ राज्यों में महामारी की दूसरी लहर के दौरान बढ़ती पॉजिटिविटी रेट पर चिंता व्यक्त की है। जिसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य प्रणाली पर बोझ पड़ा। केंद्र ने पहले ही राज्यों को अनावश्यक आवाजाही को सीमित करने की सलाह दी है। वहीं देश में लगातार एक हफ्ते से तीन लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले पाए जा रहे हैं।
24 घंटे में 3645 लोगों की मौत, देश में 30 लाख के पार एक्टिव केस
गुरुवार को भारत में रिकॉर्ड केस दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 3.79 लाख केस आए हैं। जबकि 3645 लोगों की मौत हुई है। केस और मौतों के मामले में ये अब तक का रिकॉर्ड है।
BIG BREAKING : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ने जीती कोरोना से जंग, एम्स के ट्रामा सेंटर से मिली छुट्टी
नई दिल्ली | पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कोरोना वायरस को मात दे दी है | आज 29 अप्रैल को उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर से छुट्टी दे दी गई | मनमोहन सिंह को 19 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था | पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को कोरोना के टीके 'कोवैक्सीन' के दो डोज दिए जा चुके हैं | उनकी उम्र 88 साल है और उन्हें शुगर की भी बीमारी है |
Former PM Manmohan Singh discharged from AIIMS Trauma Centre in Delhi, after recovering from #COVID19: AIIMS Official
— ANI (@ANI) April 29, 2021
He was admitted here on April 19th. pic.twitter.com/YzjSJmZGmk
नई दिल्ली | कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार सबसे आगे रही है। टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और कोविड उचित व्यवहार के साथ, टीकाकरण महामारी से लडऩे के लिए भारत सरकार की पांच सूत्री रणनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।
#Unite2FightCorona
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) April 29, 2021
Govt. of India has so far provided more 16.16 crore vaccine doses to States/UTs Free of Cost.
More than 1 crore doses are still available with the States/UTs to be administered.https://t.co/3ByjTEhfbc pic.twitter.com/LqW0P5hp5C
नई दिल्ली | मशहूर कवि कुंवर बेचैन सिंह का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनके अलावा पत्नी संतोष कुंवर भी कोरोना संक्रमित थीं। पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही दोनों दिल्ली के लक्ष्मीनगर स्थित सूर्या अस्पताल में एडमिट थे। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉ. कुंवर बेचैन को आनंद विहार स्थित कोसमोस अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि उनकी पत्नी की हालत स्थिर है। वह सूर्या अस्पताल में ही भर्ती हैं।
कोरोना से चल रहे युद्धक्षेत्र में भीषण दुःखद समाचार मिला है।मेरे कक्षा-गुरु,मेरे शोध आचार्य,मेरे चाचाजी,हिंदी गीत के राजकुमार,अनगिनत शिष्यों के जीवन में प्रकाश भरने वाले डॉ कुँअर बेचैन ने अभी कुछ मिनट पहले ईश्वर के सुरलोक की ओर प्रस्थान किया।कोरोना ने मेरे मन का एक कोना मार दिया pic.twitter.com/r4wOFsthHL
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 29, 2021
डॉ कुंवर बेचैन ग़ाज़ियाबाद के नेहरू नगर में रहते हैं। कोसमोस अस्पताल में एडमिट किए जाने के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था और उन्हें वेंटिलेटर बेड नहीं मिल पा रहा था। इस पर कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट किया था। कुमार विश्वास के ट्ववीट के बाद गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा ने मदद की थी और उन्हें कैलाश अस्पताल में वेंटिलेटर मिल पाया था। कुंवर बेचैन की पत्नी अब भी सूर्या अस्पताल में भी भर्ती हैं।
कवि कुंवर बेचैन के निधन की जानकारी खुद कुमार विश्वास ने दी है। कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, 'कोरोना से चल रहे युद्धक्षेत्र में भीषण दुःखद समाचार मिला है। मेरे कक्षा-गुरु, मेरे शोध आचार्य, मेरे चाचाजी, हिंदी गीत के राजकुमार, अनगिनत शिष्यों के जीवन में प्रकाश भरने वाले डॉ कुँअर बेचैन ने अभी कुछ मिनट पहले ईश्वर के सुरलोक की ओर प्रस्थान किया। कोरोना ने मेरे मन का एक कोना मार दिया।'
लखनऊ | यूपी में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा है | कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है | जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का दायरा बढ़ाया जाएगा | फैसले के अनुसार अब शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा | शनिवार, रविवार को पहले ही वीकेंड लॉकडाउन होता था, जो अब सोमवार को भी लागू रहेगा और मंगलवार सुबह तक जारी रहेगा | यानी कि अब यूपी में तीन दिन (शनिवार, रविवार, सोमवार) संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा |
मुंबई | मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह पर एक पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं जिसके आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह प्राथमिकी सिंह, डीसीपी पराग मनेरे और 26 अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ विदर्भ के अकोला में दर्ज की गई है। अकोला की शहर कोतवाली पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र,साक्ष्यों को नष्ट करने संबंधी विभिन्न धाराओं तथा अनूसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण अधिनियम) 1989 की धाराओं के तहत पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारी ने बताया कि अकोला पुलिस ने कोतवाली थाने में जीरो एफआईआर (अपराध चाहे जिस इलाके में हुआ हो लेकिन प्राथमिकी किसी भी पुलिस थाने में दर्ज करने का माध्यम) दर्ज की है और इसे ठाणे शहर की पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है।
नई दिल्ली | दिल्ली के बिजवासन इलाके में एक ट्रांसफार्मर में लगी आग नजदीक की दो झुग्गियों में फैल गई जिससे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से गुरुवार तड़के एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों में से चार नाबालिग हैं. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें वाल्मिकी कॉलोनी में एक ट्रांसफार्मर में आग लगने के बारे में देर रात साढ़े 12 बजे सूचना मिली जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची. बाद में पुलिस को वाल्मिकी कॉलोनी में सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिली.
अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लग गई और उसकी लपटें तेजी से पास में स्थित दो झुग्गियों तक फैल गई जिससे एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिलेंडर विस्फोट में कमलेश (37), उसकी पत्नी बुधानी (32), उनकी 16 और 12 साल की दो बेटियों तथा छह और तीन साल के दो बेटों की मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि दमकल अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों ने शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा. पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.














