रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 16083 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 3603 मरीज, दुर्ग से 1887, राजनांदगांव से 911, बालोद से 173, बेमेतरा से 274, कबीरधाम से 437, धमतरी से 434, बलौदा बाजार से 800, महासमुंद से 438, गरियाबंद से 647, बिलासपुर से 1306, रायगढ़ से 718, कोरबा से 1064, जांजगीर-चांपा से 822, मुंगेली से 406, जीपीएम से 167, सरगुजा से 392, कोरिया से 334, सूरजपुर से 269, बलरामपुर से 239, जशपुर से 182, बस्तर से 181, कोंडागांव से 30, दंतेवाड़ा से 48, सुकमा से 31, कांकेर से 248, नारायणपुर से 19, बीजापुर से 18, अन्य राज्य से 5 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 9079 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 138 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 130400 है | आज प्रदेश में 53916 टेस्ट हुए है |
रायपुर, 17 अप्रैल। राज्य में आज शाम 5.30 तक 12839 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 3416 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 23 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 162, बलौदाबाजार 600, बलरामपुर 118, बस्तर 202, बेमेतरा 243, बीजापुर 16, बिलासपुर 790, दंतेवाड़ा 44, धमतरी 402, दुर्ग 1427, गरियाबंद 534, जीपीएम 147, जांजगीर-चांपा 637, जशपुर 138, कबीरधाम 254, कांकेर 209, कोंडागांव 25, कोरबा 717, कोरिया 296, महासमुंद 353, मुंगेली 288, नारायणपुर 11, रायगढ़ 582, रायपुर 3416, राजनांदगांव 637, सुकमा 27, सूरजपुर 233, और सरगुजा 331 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
Source: Daily Chhattisgarh
नई दिल्ली। उत्तराखंड के हरिद्वार में लगे कुंभ मेले में कई साधुओं के कोरोना संक्रमित होने के बाद वह हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. इस बीच इस महामारी के चिंताजनक आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है. दरअसल, एक वकील ने याचिका के जरिए शीर्ष अदालत से अनुरोध किया कि कुंभ को लेकर लोगों को आमंत्रित करने वाले सभी विज्ञापनों को हटाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को तत्काल सख्त निर्देश दिए जाएं.
नई दिल्ली। अभिनेता सोनू सूद कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। सोनू सूद ने हाल ही में अमृतसर में कोविड 19 की पहली डोज ली थी। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कोविड पॉजिटिव, मूड और स्प्रिट सुपर पॉजिटिव। सभी को हाय। आपकी जानकारी के लिए है कि आज सुबह मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। सुरक्षा के तमाम नियमों को देखते हुए मैंने पहले ही खुद को क्वारंटीन कर लिया है और ध्यान रख रहा हूं लेकिन चिंता मत करिए। इसने मुझे अपनी समस्याओं को हल करने के लिए पर्याप्त समय दिया है। याद रखिए मैं हमेशा आप के लिए हूं।
नई दिल्ली, देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है. तीसरे दिन लगातार दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं. यही नहीं महामारी शुरू होने से लेकर अबतक पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 234,692 नए कोरोना केस आए और 1341 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 1,23,354 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले गुरुवार को 217,353 नए केस आए थे. वहीं 15 सितंबर 2020 को सबसे ज्यादा 1290 मौत हुई थी.
देश में आज कोरोना की स्थिति-
• कुल कोरोना केस- एक करोड़ 45 लाख 26 हजार 609
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 26 लाख 71 हजार 220
• कुल एक्टिव केस- 16 लाख 79 हजार 740
• कुल मौत- 1 लाख 75 हजार 649
• कुल टीकाकरण- 11 करोड़ 99 लाख 37 हजार 641 डोज दी गई
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू शुरू
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को यहां पर 19 हजार से ज्यादा नए कोरोना के केस आए जबकि 141 की इस महामारी से मौत हो गई. लोगों की जान पर भारी पड़े रहे कोरोना संक्रमण की इस चेन को तोड़ने के लिए दिल्ली में शुक्रवार की रात 10 बजे से 'वीकेंड कर्फ्यू' लागू हो गया जो सोमवार की सुबह 5 बजे तक रहेगा. केजरीवाल सरकार के आदेश के मुताबिक, वीकेंड लॉकडाउन के दौरान ऑडिटोरियाम, जिम, मॉल सभी चीजों को बंद रखना होगा. जबकि, सिनेमाघरों में सिर्फ 30 फीसदी दर्शकों के साथ उसे चलाया जा सकेगा.
यूपी में कोरोना की चल रही घातक लहर
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 27426 नए मरीज मिले हैं. जबकि 103 लोगों की मौत हो गई है. लखनऊ में 6598 नए केस आए हैं. इसके साथ ही कुल सक्रिय केस डेढ़ लाख के पार यानी 150,676 हो चुके हैं. प्रदेश में बीते एक दिन में कुल 223307 सैंपल की जांच की गई. प्रदेश में अब तक कुल 37,814,182 नमूनों की जांच की जा चुकी है. पूरे यूपी में रविवार को लॉकडाउन लगाने का एलान किया गया है.
महाराष्ट्र में हालात सबसे ज्यादा खराब
महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस के 63,729 नए मामले सामने आए, जो अभी तक एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 398 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई. कोविड के 63,729 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 37,03,584 हो गई है जबकि 398 और लोगों की मौत होने से संक्रमण से राज्य में अब तक 59,551 लोगों की मौत हो चुकी है.
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 14912 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 3813 मरीज, दुर्ग से 1995, राजनांदगांव से 1069, बालोद से 69, बेमेतरा से 374, कबीरधाम से 380, धमतरी से 302, बलौदा बाजार से 733, महासमुंद से 344, गरियाबंद से 467, बिलासपुर से 1189, रायगढ़ से 545, कोरबा से 730, जांजगीर-चांपा से 570, मुंगेली से 364, जीपीएम से 166, सरगुजा से 371, कोरिया से 277, सूरजपुर से 293, बलरामपुर से 134, जशपुर से 280, बस्तर से 134, कोंडागांव से 73, दंतेवाड़ा से 57, सुकमा से 7, कांकेर से 140, नारायणपुर से 13, बीजापुर से 16, अन्य राज्य से 7 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 11807 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 138 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 124303 है | आज प्रदेश में 49584 टेस्ट हुए है |
आज 14,912 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 11,807 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/lbTTlvJDoQ
— Health Department CG (@HealthCgGov) April 16, 2021
नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों और कोविड के नियमों के खुलेआम उल्लंघन के मामलों को देखने के बाद चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाए हैं. सर्वदलीय बैठक के बाद चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाकी बचे चरणों में प्रचार करने की अवधि को घटा दिया है. चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनावी प्रचार के समय को शाम 7 बजे तक सीमित कर दिया गया है. शाम 7 बजे से सुबह 10 बजे तक चुनाव प्रचार नहीं होगा.
इसी तरह मतदान के पूर्व प्रचार का शोर थमने की अवधि भी 48 घंटे से बढ़ाकर 72 घंटे कर दी गई है. यानी अब मतदान के तीन दिन पहले प्रचार थम जाएगा. नए नियम बंगाल विधानसभा चुनाव के शनिवार के बाद बचने वाले मतदान के तीन चरणों में लागू होंगे. इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों से कहा गया है कि वो जनता के सामने बेहतर उदाहरण पेश करें और खुद भी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें.
राजनीतिक दलों के साथ राज्य के सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस के अधिकारियों को चुनाव आयोग के साफ तौर पर निर्देश है कि वो हर हालत में कोविड के नियमों का पालन करवाएं. अगर कोई राजनीतिक दल या कोई नेता नियमों का उल्लंघन करता है तो जिले के प्रशासन के पास ये अधिकार होगा कि वो सभा या रैली, रोड शो और कैंपेन को रद्द कर सकता है.
केंद्रीय चुनाव आयोग ने इसके साथ ही राजनेताओं से भी कहा है कि वह भी जन सभाओं और रैलियों में जाने के दौरान लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करें और वह खुद लोगों के सामने उदाहरण पेश करें.
हालांकि वैसे तो केंद्रीय चुनाव आयोग 9 अप्रैल को भी इससे जुड़े हुए हैं दिशा-निर्देश जारी कर चुका था, लेकिन उसका जमीन पर कोई असर देखने को नहीं मिला. राजनीतिक सभाओं और रैलियों में लोग खुलेआम कोरोना को लेकर जारी किए गए गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए नजर आए. ऐसे में सवाल यही है कि क्या आप हिंदी चुनाव आयोग द्वारा उठाए गए इस कदम और जारी किए गए इन दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन हो सकेगा.
नई दिल्ली | क्या आम और क्या खास, कोरोना संक्रमण लगातार सभी पर कहर बनकर टूट रहा है। शुक्रवार को इसी संक्रमण की चपेट में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर भी आ गए है। अपने संक्रमित होने की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी।
प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करते हुए कहा- मैं आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. पिछले 2-3 दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वे कृपया अपनी जांच करवा लें।
I have tested #COVID positive today. All those who have come in contact with me in the last 2-3 days may please get themselves tested.
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) April 16, 2021
रायपुर, 16 अप्रैल। राज्य में आज शाम 5.10 तक 12079 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 2921 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 20 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 65, बलौदाबाजार 594, बलरामपुर 99, बस्तर 152, बेमेतरा 279, बीजापुर 17, बिलासपुर 836, दंतेवाड़ा 48, धमतरी 250, दुर्ग 1801, गरियाबंद 390, जीपीएम 131, जांजगीर-चांपा 442, जशपुर 200, कबीरधाम 328, कांकेर 122, कोंडागांव 50, कोरबा 590, कोरिया 296, महासमुंद 253, मुंगेली 217, नारायणपुर 9, रायगढ़ 425, रायपुर 2921, राजनांदगांव 910, सुकमा 8, सूरजपुर 258, और सरगुजा 288 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
Source: Daily Chhattisgarh
नई दिल्ली । देश में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। वहीं देशभर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भी भारी कमी है। वहीं कई जरूरी उपकरणों का भी अभाव है। इसी के मद्देनजर पीएम केयर्स फंड के तहत 100 नए अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बनाई गई है।मीडिया सूत्रों के मुताबिक सरकार से अधिकार प्राप्त समूह इम्पावर्ड ग्रुप 2 ने पीएम केयर फंड के जरिए 100 नए अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने और 50,000 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन का आयात करने का फैसला लिया है। बता दें कि ऑक्सीजन मांग वाले 12 राज्यों की ट्रेसिंग और मैपिंग की गई है। गुरुवार को ईम्पावर्ड ग्रुप 2 की हुई बैठक में बताया गया कि 12 राज्यों (महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल) में ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा मांग है।
इम्पावर्ड ग्रुप 2 ने अस्पतालों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 50,000 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन के आयात करने पर मुहर लगाई है। इस ऑक्सीजन आयात के लिए जल्द ही टेंडर जारी की जाएगी। पीएम केयर फंस से ऑक्सीजन का आयात किया जाएगा। बता दें कि ग्रुप 2 मेडिकल ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
पीएसए प्लांट के लिए अस्पतालों की पहचान जरूरी
बता दें कि प्रेशर स्विंग एडसोरप्शन (पीएसए ) प्लांट ऑक्सीजन निर्माण करते हैं और मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए अस्पतालों को अपनी आवश्यकता के लिए आत्मनिर्भर बनने में योगदान करते हैं। स्वीकृत 162 पीएसए प्लांटों को अस्पतालों में ऑक्सीजन निर्माण बढ़ाने के लिए बारीकी से समीक्षा की जा रही है। ईम्पावर्ड ग्रुप 2 गृह मंत्रालय से पीएसए प्लांट के लिए 100 अस्पतालों की पहचान करने की गुजारिश की है।
12 राज्यों में सबसे ज्यादा मांग
बैठक में राज्यों की जरूरतों के हिसाब से मेडिकल ऑक्सीजन के स्रोत और उनकी उत्पादन क्षमता की ब्लू प्रिंट तैयार की गई है। साथ ही मेडिकल ऑक्सीजन के स्रोतों पर राज्यों का मार्गदर्शन करने के लिए एक सांकेतिक ढांचा विकसित किया गया है। 20 अप्रैल, 25 अप्रैल और 30 अप्रैल को उनकी अनुमानित मांग को पूरा करने के लिए इन 12 राज्यों को 4880 मीट्रिक टन, 5619 मीट्रिक टन और 6593 मीट्रिक टन की आपूर्ति करने का फैसला लिया गया है।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमआर शाह के स्टाफ के सभी सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ने बृहस्पतिवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी।
जस्टिस शाह, जसस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ में शामिल थे। उन्होंने वकीलों को बताया कि उनके आधिकारिक आवास पर सभी कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद पीठ ने कामकाज रोक दिया।
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्य भाटी ने ने कहा कि कोर्ट को इस परिस्थिति में समय लेना चाहिए। बीते कुछ दिन में सुप्रीम कोर्ट के 40 से अधिक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहार ने देश में कोहराम मचा दिया है। गुरुवार को पहली बार इसने एक दिन में दो लाख संक्रमण का आंकड़ा पार कर लिया। ये इससे एक दिन पहले के मुकाबले 9 फीसदी अधिक था। इस दौर 1184 मरीजों की मौत हुई जो पिछले साल सितंबर के बाद सबसे ज्यादा है।
इसी बीच देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 15 लाख पहुंच गई। इस महीने सक्रिय मरीजों की संख्या ढाई गुना तक बढ़ गई है। 31 मार्च को यह 6 लाख थी। ज्यादा सक्रिय मामलों का अर्थ है कि इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ेगा और मौतों की संख्या में भी तेजी आएगी।
गुरुवार को 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अब तक के सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। सबसे अधिक महाराष्ट्र में 61,695 मामले सामने आए। देश में कुल 2,16,902 मामले सामने आए। महाराष्ट्र में कुल 349 मौते हुई हैं। इसके बाद छत्तीगढ़ में 135, दिल्ली में 112 और उत्तर प्रदेश में 104 लोगों की मौत हुई। गुजरता में 81, कर्नाटक में 66 और मध्य प्रदेश में 53 मरीजों ने दम तोड़ा।
पंजाब में 51 मरीजों की जान गई और यहां मौत की दर सबसे अधिक प्रति 100 लोगों पर 2.7 फीसदी रही। राष्ट्रीय मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 22,439 मामले सामने आए। महाराष्ट्र के अलावा यूपी दूसरा राज्य है जहां 20 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।
कोरोना वायरस की भयावह रफ्तार के चलते अब तक 16 राज्यों में हालात बिगड़ चुके हैं। वहीं, कोरोना ने लगातार तीसरे दिन देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली। दूसरी बार एक दिन में दो लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए। पिछले वर्ष 30 जनवरी को देश में पहला संक्रमित मरीज मिला था। तब से लेकर अब तक एक दिन में सबसे अधिक मामले मिलने का यह नया रिकॉर्ड है। सिर्फ नौ दिन में प्रतिदिन मिलने वाले मामले एक से बढ़कर दो लाख हो गए। वहीं, अमेरिका में इतने ही मामले होने में 21 दिन लगे थे।
संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से ठीक होने की दर घटती जा रही है। देश में अभी 88.31 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि करीब 15 लाख सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में कोरोना की सक्रिय दर 10.46 फीसदी तक पहुंच चुकी है, जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिली। इसके अलावा देश में पहली बार एक दिन में 1.06 लाख सक्रिय केस बढ़े हैं।
नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आधे से भी कम
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 1,24,29,564 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधे से भी कम है। वहीं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में अब तक 26,20,03,415 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 13,84,549 नमूनों की जांच बुधवार को की गई है।
हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और बंगाल में मामलोंमें बढ़ोतरी
हर दिन 80 से 82 फीसदी तक नए मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में देखने को मिल रहे हैं। इनके अलावा हरियाणा, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। वहीं, असम में भी जांच का स्तर सबसे निचले पायदान पर है, इसीलिए वहां से संक्रमित मामलों की सटीक जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 15256 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 3438 मरीज, दुर्ग से 1778, राजनांदगांव से 1319, बालोद से 199, बेमेतरा से 293, कबीरधाम से 425, धमतरी से 411, बलौदा बाजार से 616, महासमुंद से 339, गरियाबंद से 795, बिलासपुर से 1139, रायगढ़ से 710, कोरबा से 892, जांजगीर-चांपा से 690, मुंगेली से 288, जीपीएम से 206, सरगुजा से 231, कोरिया से 227, सूरजपुर से 375, बलरामपुर से 150, जशपुर से 284, बस्तर से 133, कोंडागांव से 52, दंतेवाड़ा से 43, सुकमा से 17, कांकेर से 170, नारायणपुर से 16, बीजापुर से 18, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 9643 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 105 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 121769 है | आज प्रदेश में 53454 टेस्ट हुए है |
रायपुर, 15 अप्रैल। राज्य में आज शाम 5.10 तक 11819 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 2870 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 21 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 181, बलौदाबाजार 456, बलरामपुर 89, बस्तर 133, बेमेतरा 185, बीजापुर 14, बिलासपुर 905, दंतेवाड़ा 36, धमतरी 331, दुर्ग 1403, गरियाबंद 564, जीपीएम 133, जांजगीर-चांपा 476, जशपुर 179, कबीरधाम 233, कांकेर 145, कोंडागांव 58, कोरबा 569, कोरिया 226, महासमुंद 261, मुंगेली 197, नारायणपुर 2, रायगढ़ 581, रायपुर 2870, राजनांदगांव 1018, सुकमा 17, सूरजपुर 350, और सरगुजा 207 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
Source: Daily Chhattisgarh
















