नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BIG BREAKING : राजधानी के इन 14 निजी अस्पतालों को सरकार ने पूरी तरह से कोरोना अस्पताल किया घोषित, देखें आदेश

BIG BREAKING : राजधानी के इन 14 निजी अस्पतालों को सरकार ने पूरी तरह से कोरोना अस्पताल किया घोषित, देखें आदेश

नई दिल्ली | दिल्ली मे बढ़ती कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुये केजरीवाल सरकार ने राजधानी दिल्ली के 14 प्राइवेट अस्पतालों को पूरी तरह से कोरोना अस्पताल घोषित कर दिया है |  अगले आदेश तक ये अस्पताल किसी भी गैर कोरोना मरीज को भर्ती नहीं कर सकेंगे | इनमें अपोलो अस्पताल, सर गंगा राम अस्पताल, होली फैमिली, महाराजा अग्रसेन, मैक्स शालीमार बाग, फोर्टिस शालीमार बाग, मैक्स साकेत, वैंकेटेश्वर, श्री बालाजी एक्शन, जयपुर गोल्डन, माता चानन देवी, पुष्पावती सिंगानिया, मनिपाल और सरोज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शामिल हैं |
इसके साथ ही 19 निजी अस्पतालों को अपने 80 फीसदी ICU बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने का आदेश दिया है | 82 निजी अस्पतालों के 60 फीसदी ICU बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने को कहा गया है | इसके अलावा 101 अस्पतालों को 60 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया है |
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ही दिल्ली में कोरोना के मामलों की समीक्षा की थी, जिसके बाद कहा था कि जल्द ही दिल्ली के कुछ अस्पतालों को सिर्फ कोरोना के लिए आरक्षित किया जाएगा | दिल्ली सरकार ने 6 सरकारी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड बढ़ाए हैं | इनमें से चार को पूरी तरह से कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किया गया |

BIG BREAKING : राजधानी में आज रिकॉर्ड तोड़ 11491 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, राजधानी में आज 72 कोरोना मरीजों की हुई मौत

BIG BREAKING : राजधानी में आज रिकॉर्ड तोड़ 11491 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, राजधानी में आज 72 कोरोना मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है | रात के करीब 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 11,491 मामले आए हैं और 72 मरीजों की मौत हुई है | 

राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 7,36,688 लोग संक्रमित हुए हैं | कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा बैठक की | इस बैठक में उन्होंने दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड्स की संख्या युद्ध स्तर पर बढ़ाने के आदेश दिए |

साथ ही उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने, ज्यादा जरूरी नहीं होने पर अस्पताल नहीं जाने और टीकाकरण करवाने की अपील की |

बड़ी खबर: ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर EC ने 24 घंटे के लिए रोक लगाई

बड़ी खबर: ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर EC ने 24 घंटे के लिए रोक लगाई

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर चुनाव आयोग (EC) ने 24 घंटे के लिए रोक लगा दी है. बता दें कि सात अप्रैल को चुनाव आयोग ने अल्पसंख्यक वोटों के बंटवारे ना होने वाले बयान को लेकर मुख्यमंत्री को नोटिस भेजा था.
नोटिस में कहा गया था कि चुनाव आयोग को बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल से शिकायत मिली है जिसमें आरोप लगाया है कि तीन अप्रैल को, बनर्जी ने हुगली में ताराकेश्वर की चुनाव रैली के दौरान मुस्लिम मतदाताओं से कहा कि उनका वोट विभिन्न दलों में न बंटने दें.
नोटिस में बनर्जी के हवाले से कहा गया, “ विश्वविद्यालयों तक के लिए कन्याश्री छात्रवृत्ति है. अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए शिक्षाश्री है. सामान्य वर्ग के लिए स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति है. अल्पसंख्यक समुदाय के मेरे भाइयों और बहनों के लिए एक्यश्री है और मैंने इसे दो करोड़ 35 लाख लाभार्थियों को दिया है. मैं हाथ जोड़कर अपने अल्पसंख्यक भाई-बहनों से अपने मत शैतान को नहीं देने और अपने मत को बंटने नही देने की अपील करती हूं जिसने बीजेपी से पैसे लिए हैं.”
चुनाव आयोग ने कहा कि उसने पाया है कि उनका भाषण जन प्रतिनिधित्व कानून और आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन करता है.
अब चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर 12 अप्रैल रात आठ बजे से कल 13 अप्रैल रात आठ बजे तक के लिए रोक लगा दिया है.

 

केंद्र सरकार ने इंजेक्शन रेमेडिसविर (Remdesivir) और इसके एक्टिव फ़ार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स पर लिया बढ़ा फैसला, जाने क्या

केंद्र सरकार ने इंजेक्शन रेमेडिसविर (Remdesivir) और इसके एक्टिव फ़ार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स पर लिया बढ़ा फैसला, जाने क्या

नईदिल्ली।  केंद्र सरकार ने इंजेक्शन रेमेडिसविर (Remdesivir) और इसके एक्टिव फ़ार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स के निर्यात पर रोक लगा दी है। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में COVID मामलों में काफी तेज़ वृद्धि हुई है और देश में 11 लाख से अधिक सक्रिय COVID मामले हैं। देश में कोविड मामलों के बढ़ने के कारण COVID रोगियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन रेमेडिसविर की मांग में वृद्धि हुई है। आने वाले दिनों में इस मांग में और वृद्धि होने की संभावना है। रेमेडिसविर के सभी घरेलू निर्माताओं को सलाह दी गई है कि वे अपनी वेबसाइट पर अपने स्टॉकिस्टों और वितरकों की जानकारी प्रदर्शित करें। ड्रग्स इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारियों को स्टॉक को सत्यापित करने और उनकी खराबी की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है और जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए अन्य प्रभावी कदम उठाए गए हैं। फार्मास्युटिकल विभाग ने रेमेडिसविर के उत्पादन को बढ़ाने के लिए घरेलू निर्माताओं के साथ संपर्क किया है। गौरतलब है कि भारत में 7 कंपनियां अमेरिका के गिलियड साइंसेज (Gilead Sciences) के साथ स्वैच्छिक लाइसेंसिंग समझौते के तहत इंजेक्शन रेमेडिसविर का उत्पादन कर रही हैं। उनके पास प्रति माह लगभग 38 लाख 80 हजार इकाइयों की स्थापित क्षमता है।

 

BIG BREAKING : राजधानी के इस प्रसिद्द सिद्ध पीठ में नवरात्रि में ई पास के जरिये दिया जायेगा भक्तों को प्रवेश, कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना होगा अनिवार्य

BIG BREAKING : राजधानी के इस प्रसिद्द सिद्ध पीठ में नवरात्रि में ई पास के जरिये दिया जायेगा भक्तों को प्रवेश, कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना होगा अनिवार्य

नई दिल्ली | भारत देश में कोरोना संक्रमण फिर से अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है | रोजाना देश में लाखों की संख्या में नए कोरोना मरीजों की पहचान हो रही हैं | जिसके कारण कई राज्यों में लॉक डाउन की स्थिति पैदा हो गई है | इसी बीच खबर मिल रही है कि  देश की राजधानी दिल्ली में फैलते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए अब धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं के आवागमन को रोकने के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से कदम उठाए जा रहे है | कल मंगलवार से चैत्र नवरात्रि महोत्सव शुरू हो रहा है | ऐसे में मंदिर प्रशासन ने मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश को रोकने और उनके दर्शनों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं भी की हैं |

खबर मिली है कि इस बार नवरात्रि में दिल्ली के सिद्ध पीठ कालकाजी मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके मंदिर में प्रवेश की व्यवस्था की गई है | साथ ही कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही मंदिर में मां के दर्शन के लिए प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी | जानकारी के अनुसार इस बार भक्तों को ई पास के जरिए ही मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति होगी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते इस तरह के मंदिर प्रशासन की ओर से कदम उठाए गए हैं मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन के बीच नवरात्र को लेकर मंदिर में की गई व्यवस्था आदि को लेकर बैठक भी की गई है |

इस बारे में कालकाजी मंदिर के महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सभी भक्तों से निवेदन है कि सभी भक्तगण कोरोना से बचाव संबंधी नियमों का पालन करें |

10 साल से छोटे व 60 साल से अधिक उम्र के भक्त मंदिर में नहीं आए

10 साल से छोटे बच्चे और 60 साल से अधिक उम्र के भक्त दर्शन के लिए मंदिर ना आए और घर से ही दर्शन करें | सभी भक्तों से निवेदन है कि मंदिर परिसर में आने के लिए नेहरू प्लेस की  तरफ से आएं |

ऑनलाइन पर्ची कालकाजी मंदिर की वेबसाइट पर उपलब्ध 
सभी भक्त कोरोना की जांच करवा कर नेगेटिव रिपोर्ट साथ में लाएं | मंदिर परिसर में प्रवेश ऑनलाइन पर्ची से ही प्रवेश होगा | ऑनलाइन पर्ची कालकाजी मंदिर की वेबसाइट पर उपलब्ध है | बिना पर्ची कालकाजी मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा |

ICMR कोरोना अपडेट: आज 5:45 तक प्रदेश में 9769 मरीजो की हुई पुष्टि, अकेले रायपुर से 2603 समेत बाकी इन जिलो से

ICMR कोरोना अपडेट: आज 5:45 तक प्रदेश में 9769 मरीजो की हुई पुष्टि, अकेले रायपुर से 2603 समेत बाकी इन जिलो से

रायपुर, राज्य में आज शाम 5.45 तक 9769 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 2603 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 19 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 301, बलौदाबाजार 780, बलरामपुर 72, बस्तर 157, बेमेतरा 507, बीजापुर 7, बिलासपुर 583, दंतेवाड़ा 36, धमतरी 206, दुर्ग 1363, गरियाबंद 207, जीपीएम 26, जांजगीर-चांपा 272, जशपुर 96, कबीरधाम 191, कांकेर 139, कोंडागांव 33, कोरबा 401, कोरिया 138, महासमुंद 179, मुंगेली 140, नारायणपुर 8, रायगढ़ 241, रायपुर 2603, राजनांदगांव 778, सुकमा 10, सूरजपुर 206, और सरगुजा 89 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

साभार: दैनिक छत्तीसगढ़

 

बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पिता-पुत्र सहित 3 की मौत

बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पिता-पुत्र सहित 3 की मौत

झांसी। आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे-सिक्सलेन पर सोमवार तड़के पूनम ढाबा के सामने हाइवे किनारे कड़ी एक कार में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि ड्राइवर ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में मासूम बच्चों समेत मृतको के परिवार व गांव के अन्य आठ लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पंचर होने पर कार का टायर बदला जा रहा है। झांसी जिले के थाना गुरुसराय के सेमरी गांव के रहने वाले बुद्धि सिंह (54)अपने बेटे दीपक (26) व परिवार के दिल्ली में रहते थे।गांव में प्रधानी चुनाव में मतदान करने के लिए वह एक किराये की कार लेकर परिवार समेत गांव जा रहे थे। उनकी कार सोमवार को तड़के 4 बजे आगरा कानपुर हाइवे पर बकेवर के पास पहुंची थी तभी पंचर हो गई। ड्राइवर कमरुज्जमा सुल्तानपुरी दिल्ली कार किनारे खड़ी करके टायर बदलने लगा, इस दौरान परिवार कार के पास ही खड़ा था। इसी दौरान पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।


जनकारी पर पुलिस पहुची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया तब तक बुद्धि सिंह, बेटे दीपक और ड्राइवर की मौत हो चुकी थी। उधर घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग निकला। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुँच कर पीड़ितों की हर संभव मदद करने तथा दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
 
कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 1,68,912 नए मामले, 904 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 1,68,912 नए मामले, 904 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना बेलगाम हो चुका हैं और पिछले 24 घंटे में जो आंकड़े सामने आए हैं, वह वाकई में डराने वाले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में 1 लाख 68 हजार 912 केस सामने आए हैं। कोरोना फैलने के बाद अब तक ये पहली बार है, जब एक दिन के अंदर इतने लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।
देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामले 1,35,27,717 पहुंच गए हैं, जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की तादाद 1,21,56,529 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 904 ताजा मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 1,70,179 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या में हाल के सप्ताहों में काफी वृद्धि देखी गई है। देश में कोविड-19 का सक्रिय केसलोड बढ़कर 12,01,009 हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 75,086 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।
904 नई मौतों में में महाराष्ट्र के 349, पंजाब के 59, छत्तीसगढ के 122, केरल के 16, कर्नाटक के 40 और तमिलनाडु के 22, दिल्ली, के 48, हरियाणा के 16, मध्य2 प्रदेश के 24 और यूपी के 67 लोग शामिल हैं।
देश में अब तक कुल 1,70,179 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 57987, पंजाब से 7507, छत्तीसगढ़ से 4899, केरल से 4783, कर्नाटक से 12889, तमिलनाडु से 12908, दिल्ली से 11283, पश्चिम बंगाल से 10400, उत्तर प्रदेश से 9152 और आंध्र प्रदेश से 7300 मौतें हुई हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,78,06,986 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,80,136 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 16 जनवरी को शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कल 29,33,418 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि देश में कुल 10,45,28,565 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
 

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में आज भी कोरोना से मौत का आंकड़ा है डरावना, प्रदेश में आज साढ़े 10 हजार से अधिक नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में आज भी कोरोना से मौत का आंकड़ा है डरावना, प्रदेश में आज साढ़े 10 हजार से अधिक नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 10521 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 2833 मरीज, दुर्ग से 1650, राजनांदगांव से 759, बालोद से 282, बेमेतरा से 229, कबीरधाम से 215, धमतरी से 257, बलौदा बाजार से 403, महासमुंद से 354, गरियाबंद से 298, बिलासपुर से 624, रायगढ़ से 273, कोरबा से 455, जांजगीर-चांपा से 329, मुंगेली से 207 जीपीएम से 85, सरगुजा से 249, कोरिया से 109, सूरजपुर से 161, बलरामपुर से 53, जशपुर से 255, बस्तर से 131, कोंडागांव से 45, दंतेवाड़ा से 41, सुकमा से 7, कांकेर से 198, नारायणपुर से 11, बीजापुर से 3, अन्य राज्य से 5 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 5707 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 52 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 90277 है |

 

BIG BREAKING : शरद पवार अस्पताल में भर्ती, गॉल ब्लैडर में है समस्या, होगी सर्जरी

BIG BREAKING : शरद पवार अस्पताल में भर्ती, गॉल ब्लैडर में है समस्या, होगी सर्जरी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अस्पताल में उनकी एक सर्जरी की जाएगी, जिसके कारण उन्हें भर्ती करवाया गया है. इस मामले पर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने कहा है, 'हमारी पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार साहब को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जैसा कि पहले बताया गया था, कल उनके गॉल ब्लैडर की बीमारी के लिए एक सर्जरी की जाएगी.'


मलिक ने बताया, '(पिछले महीने की) चिकित्सीय प्रक्रिया के बाद शरद पवार को सात दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई थी. इसके बाद यह फैसला किया गया कि 15 दिनों बाद गॉल ब्लैडर हटाने के लिए सर्जरी की जाएगी. इसी के अनुरूप, पवार रविवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए.'

 

बता दें कि कुछ दिनों पहले भी एनसीपी के प्रमुख शरद पवार को पेट में अधिक दर्द की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके पेट में काफी वक्त से दर्द की शिकायत है. जांच रिपोर्ट में पता चला कि उनके गॉल ब्लैडर में समस्या है. 

BIG BREAKING : इस राज्य में आज रिकॉर्ड तोड़ 63, 294 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 349 कोरोना मरीजों की हुई मौत

BIG BREAKING : इस राज्य में आज रिकॉर्ड तोड़ 63, 294 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 349 कोरोना मरीजों की हुई मौत

महाराष्ट्र | महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है. यहां पर रविवार को रिकॉर्ड 63, 294 नए मामले सामने आए हैं जबकि 349 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद यहां पर कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 लाख 7 हजार 245 हो गई है. मौत का आंकड़ा बढ़कर महाराष्ट्र में अब 57 हजार 987 हो चुका है जबकि एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5 लाख 65 हजार 587 गई है.

इधर, बढ़ते कोरोना के नए मामलों को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार की शाम को कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक की. कोविड टास्क फोर्स ने दो हफ्ते के कड़े लॉकडाउन की सिफारिश की. अब उद्धव ठाकरे कल यानी सोमवार की सुबह ग्यारह बजे राज्य के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ बैठक करेंगे.

इससे पहले, महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संकेत दिया कि राज्य सरकार संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 12 अप्रैल से 15 दिनों का लॉकडाउन लगा सकती है. सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी के तीनों दलों और भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों की एक बैठक में उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार के लिए जाने वाले किसी भी निर्णय के लिए सभी दलों से सहयोग मांगा. पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस सहित उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया.

इससे पहले, महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संकेत दिया कि राज्य सरकार संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 12 अप्रैल से 15 दिनों का लॉकडाउन लगा सकती है. सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी के तीनों दलों और भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों की एक बैठक में उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार के लिए जाने वाले किसी भी निर्णय के लिए सभी दलों से सहयोग मांगा. पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस सहित उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया.

महाराष्ट्र के सभी ज़िलों में कोरोना की रोकथाम को लेकर सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन लगाया है. वीकेंड पर लगाए गए लॉकडाउन को अब तक उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है और मुंबई, पुणे, औरंगाबाद तथा नागपुर समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में सड़कें और बाजार सुने पड़े हैं. बहरहाल, राजधानी मुंबई के कुछ बाजारों समेत राज्य के कुछ स्थानों पर लोगों को एक ही जगह पर बड़ी संख्या में जमा होकर दूरी और अन्य नियमों को तोड़ते देखा गया. राज्य में पहला वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे शुरू हुआ और यह सोमवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा. शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में राज्य में 58,993 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 301 मरीजों की मौत हुई. केवल मुंबई में 9,200 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 35 लोगों की मौत हुई है.

बड़ी खबर : भारत सरकार ने रेमडेसिविर और रेमडेसिविर एपीआई के निर्यात पर लगाई रोक, जाने वजह

बड़ी खबर : भारत सरकार ने रेमडेसिविर और रेमडेसिविर एपीआई के निर्यात पर लगाई रोक, जाने वजह

नई दिल्ली | कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जीवनरक्षक कहे जा रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन के निर्यात पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। भारत सरकार में देश में हालात सुधरने तक के लिए इस रोक का ऐलान किया है। बीते कुछ दिनों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी देखी जा रही थी। ऐसे में सरकार का यह फैसला अहम है। केंद्र सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि देश में 11 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं और इसके चलते इलाज में रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग बढ़ गई है। आने वाले दिनों में इस मांग में और इजाफा हो सकता है। ऐसे में सरकार ने भविष्य की चुनौतियों ने से निपटने के लिए इंजेक्शन के एक्सपोर्ट पर रोक का फैसला लिया है।

एक्सपोर्ट पर रोक का यह आदेश तब तक लागू रहेगा, जब तक देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं जाती। सरकार का कहना है कि कई कंपनियां इस इंजेक्शन के उत्पादन में जुटी हैं और प्रतिदिन 38.80 यूनिट्स का उत्पादन किया जा रहा है। उत्पादन के इस आंकड़े और कोरोना के बढ़ते केसों के मद्देनजर सरकार ने एक्सपोर्ट पर रोक लगाना जरूरी समझा है। यही नहीं सरकार की ओर से रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी कुछ ऐलान किए गए हैं।
सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन तैयार करने वाली कंपनियों के लिए यह जरूरी किया है कि वे इंजेक्शन की संख्या के बारे में अपनी वेबसाइट्स पर जानकारी दें। इसके अलावा डिस्ट्रिब्यूटर्स के बारे में भी जानकारी दें। इसके अलावा ड्रग इंस्पेक्टर्स को आदेश दिया गया है कि वे स्टॉक को चेक करते रहें और कालाबाजारी के मामलों पर पूरी नजर रखें। इसके अलावा फार्मास्युटिकल डिपार्टमेंट को घरेलू मैन्युफैक्चरर्स से बात करने को कहा गया है ताकि उत्पादन में इजाफा किया जा सके। इसके अलावा सभी निजी और सरकारी अस्पतालों से भी समन्वय बेहतर करने पर फोकस किया जा रहा है ताकि इंजेक्शन की उपलब्धता में कमी न होने पाए।

ICMR कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 7365 मरीजो की हुई पहचान सिर्फ एक जिले से मिले 2255, देखे बाकी जिलो का हाल

ICMR कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 7365 मरीजो की हुई पहचान सिर्फ एक जिले से मिले 2255, देखे बाकी जिलो का हाल

रायपुर, राज्य में आज शाम 5.00 तक 7365 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 2255 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 20 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 245, बलौदाबाजार 295, बलरामपुर 24, बस्तर 121, बेमेतरा 170, बीजापुर 5, बिलासपुर 417, दंतेवाड़ा 23, धमतरी 174, दुर्ग 1116, गरियाबंद 217, जीपीएम 19, जांजगीर-चांपा 205, जशपुर 143, कबीरधाम 138, कांकेर 144, कोंडागांव 5, कोरबा 268, कोरिया 80, महासमुंद 211, मुंगेली 120, नारायणपुर 8, रायगढ़ 186, रायपुर 2255, राजनांदगांव 454, सुकमा 7, सूरजपुर 112, और सरगुजा 204 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

    Source: Daily Chhattisgarh 

 हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते, मजबूरी में लगाए प्रतिबंध: सीएम

हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते, मजबूरी में लगाए प्रतिबंध: सीएम

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेस के माध्यम से दिल्लीवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में पिछले 10 दिनों में बहुत तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. ये दिल्ली में चौथी लहर है, इससे पहले तीन लहर आ चुकी हैं. ये लहर बहुत खतरनाक है. पिछले 24 घंटों में 10, 732 नए मामले सामने आए हैं. इस समय स्थिति चिंताजनक है मगर हम नजर रखें हुए हैं. हम सब का सहयोग ले रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते. लेकिन कल हमे मजबूरी में कुछ प्रतिबंध लगाने पड़े. इस समय हम तीन स्तर पर काम कर रहे हैं. पहले तो कोरोना का फैलने से कैसे रोका जाए. दूसरा जब किसी को कोरोना होता है तो वो अस्पताल या होम आइसोलेशन में जाता है. अस्पताल में भर्ती कराने के लिए दिल्ली सरकार के ऐप का इस्तेमाल करिए. सब लोग प्राइवेट अस्पतालों की ओर मत जाइए. सरकारी अस्पतालों में भी अच्छा इलाज मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि अगर आपको जरूरत नहीं हो तो होम आइसोलेशन में ही रहिए. हमारी टीम आएगी और आपको सब चीजें बताकर जाएगी. दिल्ली में होम आइसोलेशन को लेकर सबसे अच्छा प्रोग्राम चल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मैं लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हूं. लॉकडाउन से कोरोना की स्थिति धीमी हो जाती है. मगर लॉकडाउन की जरुरत तब होती है जब आपके अस्पतालों की स्थिति काबू से बाहर हो जाए. अगर अस्पतालों में बेड कम पड़े तो लॉकडाउन लगाना पड़ेगा. इसके लिए हमे आपका सहयोग चाहिए.

सीएम ने आगे कहा कि कोरोना को हराने के लिए कोरोना से तेज वैक्सीनेशन की जरूरत है. हमने केंद्र सरकार से कई बार अनुरोध किया है कि वो सभी प्रतिबंधों को हटा दें. हम घर-घर जाकर जल्द से जल्द सबका वैक्सीनेशन पूरा कर देंगे. दिल्ली के डेटा के अनुसार कोरोना वायरस के 65 प्रतिशत मरीज 35 साल से कम उम्र के हैं. हमे इस समय युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन करने की जरुरत है. केजरीवाल ने आगे कहा कि कई ऐसे मामले सामने आए हैं. जहां वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए हैं. इस बारे में विशेषज्ञों से बात कि उनका कहना है कि वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना हो सकता है लेकिन वैक्सीन का फायदा ये होगा कि वो सिरियस नहीं होगा.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में टेस्ट बढ़ा दिए हैं. पहले एक दिन में 80 से 85 टेस्ट किए जाते थे. मगर अब एक दिन में 1,10,00 टेस्ट किए जा रहे हैं. मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं कि ये बहुच कठिन समय हैं आइए मिलकर दिल्ली की जनता की सेवा करते हैं. सिर्फ कुछ दिन की बात है. इस समय सभी दिल्ली वाले साथ मिलकर लड़ेंगे.
देशभर में आज से शुरू होगा 'टीका उत्सव', ज्यादा से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

देशभर में आज से शुरू होगा 'टीका उत्सव', ज्यादा से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देशभर में आज से 14 अप्रैल तक 'टीका उत्सव' का आयोजन किया जाएगा. इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण करना है. 'टीका उत्सव' के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे कई राज्य योग्य लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों से अपील की है कि 'टीका उत्सव' के दौरान बड़ी संख्या में वे टीका लगवाएं.


85 दिन में लगाए गए 10 करोड़ टीके
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने 85 दिन में 10 करोड़ टीके लगाए हैं और वह दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण अभियान चलाने वाला देश बन गया है. मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका को टीके की 10 करोड़ खुराक देने में 89 दिन लगे जबकि चीन को इस कार्य में 102 दिन लग गए. प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी भारत में सबसे तेज टीकाकरण को दर्शाने वाला एक चार्ट ट्वीट किया और इसे 'स्वस्थ व कोविड मुक्त भारत के लिए मजबूत प्रयास करार दिया.'


कोविड-19 की स्थिति और टीकाकरण अभियान की गुरुवार को मुख्यमंत्री के साथ समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे अपील की थी कि उन सभी लोगों का टीकाकरण कराने पर ध्यान केंद्रित करें जो 45 साल से अधिक उम्र के हैं.


मोदी की अपील- टीके की बर्बादी बिल्कुल न करें
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कभी-कभी इससे माहौल बदलने में मदद मिलती है. ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल को है और 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती है. क्या हम टीका उत्सव का आयोजन कर सकते हैं और टीका उत्सव का माहौल बना सकते हैं? हमें विशेष अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण करना चाहिए और इसकी बर्बादी बिल्कुल नहीं हो इस पर विचार करना चाहिए. ‘टीका उत्सव’ के दौरान अगर चार दिनों में बर्बादी नहीं होगी तो इससे हमारे टीकाकरण की क्षमता बढ़ेगी."


कुछ राज्यों ने जहां टीके की आपूर्ति में कमी का मुद्दा उठा रहा है, वहीं केंद्र ने कहा है कि सभी राज्यों को पर्याप्त संख्या में टीके आवंटित किए गए हैं. 

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 1 लाख 52 हजार से ज्यादा नए केस, 839 की मौत

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 1 लाख 52 हजार से ज्यादा नए केस, 839 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना बेकाबू हो गया है। भारत में कोरोना ने एक बार फिर पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में 1,52,879 नए मामले दर्ज किये गए और इस दौरान 839 की मौत हो गई। देश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़कर 1,33,58,805 पहुंच गया है और अब तक 1,69,275 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल 11,08,087 एक्टिव मामले हैं और 1,20,81,443 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में भी कुल 90,584 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं।
आईसीएमआर की तरफ से बताया गया कि देश में एक दिन पहले 14,12,047 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही अब तक 25,66,26,850 सैंपल की जांच हो चुकी है।
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज मौत की संख्या पहुची सौ के करीब, 14 हजार से अधिक मिले मरीज, रायपुर-दुर्ग में कोरोना का कोहराम जारी

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज मौत की संख्या पहुची सौ के करीब, 14 हजार से अधिक मिले मरीज, रायपुर-दुर्ग में कोरोना का कोहराम जारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 14098 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 3797 मरीज, दुर्ग से 2272, राजनांदगांव से 978, बालोद से 385, बेमेतरा से 381, कबीरधाम से 538, धमतरी से 384, बलौदा बाजार से 717, महासमुंद से 533, गरियाबंद से 193, बिलासपुर से 895, रायगढ़ से 480, कोरबा से 429, जांजगीर-चांपा से 493, मुंगेली से 198, जीपीएम से 78, सरगुजा से 194, कोरिया से 138, सूरजपुर से 235, बलरामपुर से 68, जशपुर से 250, बस्तर से 149, कोंडागांव से 28, दंतेवाड़ा से 28, सुकमा से 14, कांकेर से 229, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 10, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 4668 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 97 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 85860 है |

ICMR कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 11 हजार के करीब मिले नये मरीज, रायपुर से 3210 समेत इन जिलो से ..

ICMR कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 11 हजार के करीब मिले नये मरीज, रायपुर से 3210 समेत इन जिलो से ..

रायपुर, राज्य में आज शाम 5.45 तक 10803 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 3210 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 21 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 263, बलौदाबाजार 516, बलरामपुर 42, बस्तर 143, बेमेतरा 342, बीजापुर 11, बिलासपुर 743, दंतेवाड़ा 35, धमतरी 211, दुर्ग 1624, गरियाबंद 166, जीपीएम 47, जांजगीर-चांपा 400, जशपुर 181, कबीरधाम 313, कांकेर 158, कोंडागांव 15, कोरबा 286, कोरिया 124, महासमुंद 385, मुंगेली 167, नारायणपुर 0, रायगढ़ 395, रायपुर 3210, राजनांदगांव 653, सुकमा 14, सूरजपुर 204, और सरगुजा 155 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

 

SOURCE: DAILY CHHATTISGARH

बड़ी खबर : कोरोना संक्रमित मरीजो के परिजनों का मेडीकल कॉलेज परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित, कलेक्टर ने जारी किया निर्देश

बड़ी खबर : कोरोना संक्रमित मरीजो के परिजनों का मेडीकल कॉलेज परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित, कलेक्टर ने जारी किया निर्देश

विदिशा | कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में कोविड संक्रमित मरीजो के इलाज हेतु किए गए प्रबंधो का पुन: जायजा लिया है। कलेक्टर डॉ जैन ने बताया कि जिले में धारा 144 के तहत लॉक डाउन के संबंध में नवीन दिशा निर्देश जारी किए गए है। मेडीकल कॉलेज परिसर में भर्ती कोविड मरीजो के परिजनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। भर्ती मरीजो की जानकारी उनके परिजनों को चिकित्सकों द्वारा दर्ज कराए गए मोबाइल नम्बर पर सुबह शाम अवगत कराने के प्रबंध सुनिश्चित किए गए है। उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के निवास क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन  में बनाया गया है अत: निवासरत मरीज के परिजन कंटेनमेंट जोन के नियमों का उल्लंघन ना करें इस हेतु उपरोक्त व्यवस्था का संचालन मेडीकल कॉलेज में किया गया है। कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने मेडीकल कॉलेज में संचालित हो रहे कोविड केयर सेन्टर, आईसीयू, स्टेप डाउन वार्ड के अलावा अन्य प्रबंधो का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए है।    

 

 
BIG BREAKING : राजधानी में भाजपा के पूर्व सांसद की कोरोना संक्रमण से हुई मौत, सियासी गलियारों में शोक की लहर

BIG BREAKING : राजधानी में भाजपा के पूर्व सांसद की कोरोना संक्रमण से हुई मौत, सियासी गलियारों में शोक की लहर

नई दिल्ली | प्रयागराज के उद्योगपति व पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता का शुक्रवार की रात को निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित पूर्व सांसद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। पूर्व सांसद के भतीजे अनिल अग्रहरि ने उनके निधन की पुष्टि की। 

आपको बता दें कि होली के दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों में पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता और उनकी पत्नी जमनोत्री गुप्ता भी शामिल थीं। श्यामाचरण गुप्ता को परिजन उपचार के लिए दिल्ली लाए थे। उनकी पत्नी जमनोत्री गुप्ता होम आइसोलेशन में थीं। 
श्यामाचरण गुप्त भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा श्यामाचरण गुप्त प्रयागराज के पूर्व मेयर भी रहे थे।  श्यामाचरण गुप्ता के निधन से परिवार, व्यापार जगत व राजनैतिक गलियारों सहित प्रदेश में शोक की लहर है।