BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 बड़ा हादसा: एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में आग लगने का बजा अलार्म, कराया गया इमरजेंसी लैंडिंग

बड़ा हादसा: एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में आग लगने का बजा अलार्म, कराया गया इमरजेंसी लैंडिंग

कोझिकोड। शुक्रवार की सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में आग लगने का अलार्म बज गया, जिसके बाद पायलटों ने इमरजेंसी लैंडिंग की।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि विमान ने 17 यात्रियों के साथ कोझिकोड से कुवैत के लिए उड़ान भरी थी। विमान के कार्गों में आग लगने की बात सामने आ रही थी।

प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को कोझिकोड से कुवैत के लिए उड़ान भरी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में अचानक ही आग लगने की चेतावनी वाला अलार्म बज गया, जिसके बाद पायलटों ने बिना समय जाया किए केरल के कोझिकोड में आपातकालीन लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद पायलटों को पता चला कि विमान के कार्गो डिब्बे में आग लग गई थी।

पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस मामले में एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट ने कोझिकोड में एहतियाती लैंडिंग की जिसके बाद पायलटों ने कार्गो से फायर अलार्म का पता लगाया। 
 दुष्कर्म मामले में दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी को भाजपा ने बनाया पंचायत उम्मीदवार

दुष्कर्म मामले में दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी को भाजपा ने बनाया पंचायत उम्मीदवार

लखनऊ। दुष्कर्म के आरोप में भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किए जाने के करीब डेढ़ साल बाद पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को भाजपा ने आगामी पंचायत चुनावों के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। संगीता फतेहपुर चौरासी से उन्नाव जिला पंचायत का चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले उन्होंने 2016 में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता था। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि उनकी उम्मीदवारी को प्रदेश के भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह महासचिव (संगठन) सुनील बंसल ने मंजूरी दी है। इसके पीछे वजह अप्रैल 2018 में कुलदीप सेंगर की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार को इलाके में मिली सहानुभूति है। यहां के कई लोगों का मानना है कि वह निर्दोष हैं उन्हें राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा फंसाया गया है। लोगों की इन्हीं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संगीता सेंगर को भाजपा ने मैदान में उतारा है। 

बता दें कि कुलदीप सिंह सेंगर बांगरमऊ से बीजेपी के टिकट पर 4 बार विधायक रह चुके हैं। साल 2017 में उन्नाव रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद बीजेपी ने कुलदीप सिंह सेंगर को 2019 में पार्टी से निकाल दिया था। पूरे मामले में कोर्ट ने सेंगर को रेप और अपहरण के मामले में दोषी पाया। साथ ही उम्रकैद की सजा सुनाई गई। रेप पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में सेंगर समेत सभी दोषियों को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी। उम्रकैद की सजा पा चुके कुलदीप सेंगर की पिछले साल फरवरी में उत्तर प्रदेश विधान सभा की सदस्यता खत्म कर दी गई थी। अभी वह तिहाड़ जेल में बंद है।
 
 3 नोटिस के बाद भी इस खिलाड़ी ने नहीं बताया पता, नाडा ने किया प्रतिबंधित

3 नोटिस के बाद भी इस खिलाड़ी ने नहीं बताया पता, नाडा ने किया प्रतिबंधित

नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप और 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों का स्वर्ण जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम के सदस्य नामी खिलाड़ी अजय ठाकुर को नाडा ने अस्थाई रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। पूर्व कप्तान और अर्जुन अवार्डी को व्हेयर अबाउट (टेस्टिंग के लिए अपना पता) नहीं देने पर एंटी डोपिंग गतिविधियों का आरोपी माना गया। व्हेयर अबाउट के लिए नाडा की ओर से तीन नोटिस का जवाब नहीं देने पर उनका मिस टेस्ट घोषित किया गया है। यह पहली बार है जब नाडा ने बड़े खिलाड़ी को मिस टेस्ट के लिए अस्थाई रूप से प्रतिबंधित किया है। उन पर 19 मार्च से प्रतिबंध लगा है। एंटी डोपिंग सुनवाई पैनल के समक्ष अगर अजय अपनी बेगुनाही साबित नहीं कर पाए तो उन पर दो साल का प्रतिबंध लग सकता है। ऐसे में अगले वर्ष होने वाले एशियाई खेलों में वह नहीं खेल पाएंगे। 

साल में चार बार टेस्टिंग के लिए बताना होता है पता-
नाडा ने अजय को अपने रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (आरटीपी) में शामिल कर रखा है। आरटीपी में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों को साल में चार बार (तीन माह का एक क्वार्टर पर) अपना व्हेयर अबाउट देना पड़ता है। एक क्वार्टर में पता नहीं देने पर एक नोटिस जाता है। साल में ऐसे तीन नोटिस का जवाब नहीं देने पर वाडा के नियम 2.4 के तहत खिलाड़ी का मिस टेस्ट घोषित कर दिया जाता है, जिसके तहत दो साल के प्रतिबंध का प्रावधान है। नाडा ने व्हेयर अबाउट नहीं भेजने पर कड़ा रुख अपना रखा है।

क्रिकेटर्स को भी मिला था नोटिस
बीते वर्ष उसने पांच क्रिकेटरों समेत 42 खिलाड़ियों को अपना व्हेयर अबाउट नहीं देने पर पहला नोटिस भेजा था। जिस पर काफी हंगामा हुआ था। इस साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्हेयर अबाउट नहीं देने पर लंबी कूद में ओलंपिक का रजत जीतने वाले दक्षिण अफ्रीकी लूवो मोनयांगो और जकार्ता एशियाई खेलों में 400 मीटर की स्वर्ण पदक विजेता बहरीन की सलवा ईद नासेर पर अस्थाई प्रतिबंध लग चुका है।नाडा महानिदेशक नवीन अग्रवाल का कहना है कि उनकी ओर से सुनिश्चत किया जा रहा है कि आरटीपी में शामिल खिलाड़ी अपना व्हेयर अबाउट निश्चित समय पर उपलब्ध कराएं, जिससे उनकी आउट ऑफ कंपटीशन टेस्टिंग बिना नोटिस के कभी भी कराई जा सके। व्हेयर अबाउट नहीं देने पर नोटिस भेजा जाता है जिसमें वह इसका कारण स्पष्ट कर सकें।

एशियाई यूथ चैंपियन रेस वॉकर समेत चार डोप में फंसे-
नाडा ने चार अन्य खिलाडिय़ों को प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के लिए अस्थाई रूप से प्रतिबंधित किया है। इनमें एशियाई यूथ चैंपियन रेस वॉकर विश्वेंदर सिंह भी शामिल हैं। रांची में हुई राष्ट्रीय पदचालन चैंपियनशिप में अंडर-20 10 किलोमीटर पदचाल में स्वर्ण जीतने वाले विश्वेंदर यहां डोप पॉजिटिव पाए गए। ओलंपिक क्वालिफायर एशियाई चैंपियनशिप में खेलने से रोकी गईं वेटलिफ्टर राखी हलदर, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ग्रीको रोमन के 60 किलो भार में स्वर्ण जीतने वाले मनीष कुंडू और पद चालक अनिल विश्वकर्मा अस्थाई रूप से प्रतिबंधित होने वाले अन्य खिलाड़ी हैं।
 
BIG BREAKING : रायपुर में लॉक डाउन के पहले हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में 10 हजार से अधिक मरीजों की हुई पहचान, अब तक का सर्वाधिक 72 मरीजों की मौत

BIG BREAKING : रायपुर में लॉक डाउन के पहले हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में 10 हजार से अधिक मरीजों की हुई पहचान, अब तक का सर्वाधिक 72 मरीजों की मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 10652 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 2330 मरीज, दुर्ग से 2132, राजनांदगांव से 1047, बालोद से 313, बेमेतरा से 364, कबीरधाम से 286, धमतरी से 363, बलौदा बाजार से 601, महासमुंद से 517, गरियाबंद से 111, बिलासपुर से 638, रायगढ़ से 240, कोरबा से 343, जांजगीर-चांपा से 287, मुंगेली से 141, जीपीएम से 85, सरगुजा से 153, कोरिया से 113, सूरजपुर से 117, बलरामपुर से 51, जशपुर से 151, बस्तर से 64, कोंडागांव से 37, दंतेवाड़ा से 26, सुकमा से 10, कांकेर से 118, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 9, अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 735 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 72 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 68125 है | 

आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक लॉकडाउन के बाद भी यह जिला आज संक्रमण के मामले में आगे, प्रदेश में आज शाम तक कुल 6752 कोरोना पॉजिटिव मिले

आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक लॉकडाउन के बाद भी यह जिला आज संक्रमण के मामले में आगे, प्रदेश में आज शाम तक कुल 6752 कोरोना पॉजिटिव मिले

रायपुर। राज्य में आज शाम 4.30 तक 6752 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 1674 अकेले दुर्ग जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 14 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 199, बलौदाबाजार 411, बलरामपुर 9, बस्तर 50, बेमेतरा 247, बीजापुर 8, बिलासपुर 351, दंतेवाड़ा 16, धमतरी 214, दुर्ग 1674, गरियाबंद 60, जीपीएम 27, जांजगीर-चांपा 161, जशपुर 79, कबीरधाम 127, कांकेर 78, कोंडागांव 19, कोरबा 173, कोरिया 113, महासमुंद 328, मुंगेली 90, नारायणपुर 2, रायगढ़ 135, रायपुर 1502, राजनांदगांव 519, सुकमा 7, सूरजपुर 66, और सरगुजा 87 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 बड़ी खबर: IIT के लगभग 88 छात्र पाए गए कोरोना संक्रमित, हॉस्टल को किया गया स्पेशल कोविड केयर सेंटर में तब्दील

बड़ी खबर: IIT के लगभग 88 छात्र पाए गए कोरोना संक्रमित, हॉस्टल को किया गया स्पेशल कोविड केयर सेंटर में तब्दील

देहरादून। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के लगभग 88 छात्रों का बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। बृहस्पतिवार को संस्थान के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। संस्थान की प्रवक्ता सोनिका श्रीवास्तव ने कहा कि सभी 88 छात्रों को आईआईटी परिसर के अंदर गंगा हॉस्टल में रखा गया है। इस हॉस्टल को स्पेशल कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। 

सोनिका श्रीवास्तव ने कहा कि, "इन छात्रों को हरिद्वार के चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी में रखा गया है" साथ ही करीब 5 हॉस्टल को सील कर दिया गया है। हालांकि संस्थान की ऑनलाइन क्लासेस बिना किसी रुकावट के जारी हैं। श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि संस्थान राज्य सरकार के सभी कोविड दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कर रहा है।
 
 शहर के इस अंग्रेजी शराब दुकान में लगी भीषण आग, शराब लेने आये लोगों में मचा हड़कंप

शहर के इस अंग्रेजी शराब दुकान में लगी भीषण आग, शराब लेने आये लोगों में मचा हड़कंप

ग्वालियर। शहर के एक अंग्रेजी शराब दुकान में गुरुवार दोपहर आग लग गई। आग लगने के बाद वहां शराब लेने पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि आगजनी की घटना से किसी भी कर्मचारी को नुकसान होने की खबर नहीं आई है। वहीं, अभी इस बात का भी खुलासा नहीं हुआ है कि आग कैसे लगी। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
 जज ने फेसबुक और वाट्सऐप की याचिकाओं पर सुनवाई से खुद को किया अलग

जज ने फेसबुक और वाट्सऐप की याचिकाओं पर सुनवाई से खुद को किया अलग

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट की एक न्यायाधीश ने नयी निजता नीति की जांच के भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के आदेश को चुनौती देने वाली फेसबुक और वाट्सऐप की अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई से बृहस्पतिवार को खुद को अलग कर लिया। जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने दोनों याचिकाओं पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया और न्यायालय की रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि इस मामले को 12 अप्रैल को किसी अन्य पीठ के समक्ष सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया जाए। फेसबुक और वाट्सऐप ने आयोग के 24 मार्च के आदेश को चुनौती दी है, जिसमें नयी निजता नीति की पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है। आयोग ने 60 दिन के अंदर जांच पूरी करने का भी निर्देश दिया था। फेसबुक और वाट्सऐप ने अधिवक्ता तेजस करिया के जरिये दाखिल की गई याचिकाओं में कहा है कि चूंकि वाट्सऐप की निजता नीति का मामला सुप्रीमकोर्ट में लंबित है, लिहाजा आयोग को जांच का आदेश देने की कोई जरूरत नहीं थी। आयोग ने जनवरी में वाट्सऐप की नयी निजता नीति से संबंधित समाचारों के आधार पर इसकी पड़ताल करने का फैसला किया था।
 बड़ी खबर: मुख्यमंत्री बघेल ने की केंद्र सरकार से वैक्सिनेशन की उम्र 18 वर्ष निर्धारित करने की माँग

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री बघेल ने की केंद्र सरकार से वैक्सिनेशन की उम्र 18 वर्ष निर्धारित करने की माँग

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच केंद्र सरकार से वैक्सिनेशन की उम्र 18 वर्ष निर्धारित करने की माँग की है। भूपेश बघेल ने इस संबंध में ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ को टैग किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि अब जबकि कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, तो हमेशा की तरह भविष्य में आने वाली चुनौतियों के प्रबंधन हेतु हमारे युवा देश की युवा पीढ़ी तैयार रहे, ऐसा हम सब सोचते हैं। इसलिए आवश्यक है कि वैक्सिनेशन की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष निर्धारित की जाए।
 कोविड-19 के चलते 10वीं और 12वीं कक्षा के एक लाख से अधिक छात्र रद्द कराना चाहते हैं बोर्ड परीक्षा

कोविड-19 के चलते 10वीं और 12वीं कक्षा के एक लाख से अधिक छात्र रद्द कराना चाहते हैं बोर्ड परीक्षा

नई दिल्ली। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर 10वीं और 12वीं कक्षा के एक लाख से अधिक छात्रों ने याचिकाओं पर हस्ताक्षर कर सरकार से मई में होने वाली बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने या उन्हें ऑनलाइन कराने का अनुरोध किया है। पिछले दो दिनों से ट्विटर पर हैशटैग 'कैंसल बोर्ड एग्जाम्स 2021 ट्रेंड कर रहा है। बहरहाल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं और परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 के सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।

'चेंज डॉट ओआरजी पर एक याचिका में कहा गया है, ''भारत में हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। जब देश में कुछ ही मामले थे तो उन्होंने बाकी की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थी और अब जब मामले चरम पर हैं तो वे स्कूलों को खोलने की योजना बना रहे हैं। हम शिक्षा मंत्री से इस मामले पर विचार करने और इस साल होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द करने का अनुरोध करते हैं क्योंकि छात्र पहले ही बहुत तनाव में हैं।

आम तौर पर बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी में और लिखित परीक्षाएं फरवरी में शुरू होती है तथा मार्च में संपन्न होती हैं। महामारी के कारण परीक्षाओं में देरी हो गई है और अब मई-जून में ये परीक्षाएं होनी हैं। बोर्ड ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि अगर कोई छात्र खुद या परिवार के किसी सदस्य के संक्रमित पाए जाने के कारण प्रैक्टिकल परीक्षा में नहीं बैठता है तो स्कूल उचित समय पर उनके लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा। अधिकारी ने हालांकि इस पर टिप्पणी नहीं की कि क्या लिखित परीक्षा में भी यह छूट दी जाएगी। वहीं सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी और सचिव गैरी अराथून ने कहा कि परीक्षाएं निर्धारित समय पर ही होंगी।
 गाइडलाइंस का पालन नहीं करने पर आम आदमी पर जुर्माना, चुनावी रैलियों पर क्यों नही: हाई कोर्ट

गाइडलाइंस का पालन नहीं करने पर आम आदमी पर जुर्माना, चुनावी रैलियों पर क्यों नही: हाई कोर्ट

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। वहीं राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा और चुनावी रैलियों के दौरान कोरोना की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार के बनाए गए निर्देशों के खुलेआम उल्लंघन देखने को मिल रहा है। इसी मामले को आधार बनाकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

दिल्ली हाईकोर्ट में दायर अर्जी में कहा गया था कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जो एसओपी यानी कि स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी किया है उसका पालन न तो राजनीतिक दलों के नेता कर रहे है, और न ही चुनावी रैलियों के दौरान पालन हो रहा। इस अर्जी में मांग की गई है कि केंद्रीय चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए कि वह केंद्र सरकार के जारी किए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करवाएं और इसके लिए राजनीतिक दलों और चुनाव की ड्यूटी में लगे अधिकारियों को निर्देश दें।

इस अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्रीय चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर 30 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है। ये अर्ज़ी उस याचिका के साथ दायर की गई है जिसमें कहां गया था की एक तरफ आम आदमी से मास्क न लगाए जाने पर जुर्माना वसूला जा रहा है तो दूसरी तरफ राजनैतिक दलों दलों के राजनेता खुलेआम बिना मास्क के ही घूम रहे हैं और प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। यहां तक कि की राजनैतिक दलों की रैलियों में भी कहीं कोई नियम का पालन नहीं हो रहा।

17 मार्च को यूपी के पूर्व डीजीपी और थिंक टैंक सीएएससी के चेयरमैन विक्रम सिंह ने ये याचिका हाइकोर्ट में दायर की थी। कोर्ट ने उस याचिका पर 22 मार्च को सुनवाई करते हुए नोटिस जारी करके केंद्रीय गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग से 30 अप्रैल तक अपना जवाब दायर करने का आदेश दिया था।
 
कोरोना अपडेट: प्रदेश में कोरोना ने मचाया कहर मिले 10 हजार से ज्यादा मरीज 53 मृत्यु, रायपुर में 3 हजार से अधिक  देखे बाकी जिलो का हाल

कोरोना अपडेट: प्रदेश में कोरोना ने मचाया कहर मिले 10 हजार से ज्यादा मरीज 53 मृत्यु, रायपुर में 3 हजार से अधिक देखे बाकी जिलो का हाल

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 10310 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 3302 मरीज, दुर्ग से 1664, राजनांदगांव से 873, बालोद से 316, बेमेतरा से 308, कबीरधाम से 250, धमतरी से 219, बलौदा बाजार से 427, महासमुंद से 407, गरियाबंद से 155, बिलासपुर से 600, रायगढ़ से 153, कोरबा से 269, जांजगीर-चांपा से 171, मुंगेली से 117, जीपीएम से 52, सरगुजा से 240, कोरिया से 117, सूरजपुर से 140, बलरामपुर से 87, जशपुर से 167, बस्तर से 68, कोंडागांव से 12, दंतेवाड़ा से 14, सुकमा से 16, कांकेर से 139, नारायणपुर से 19, बीजापुर से 6, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2609 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 53 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 58883 है | 

 

कोरोना अपडेट: ICMR के अनुसार आज मिले 8000 से अधिक मरीज अकेले रायपुर से 2686 समेत इन जिलो से इतने मिले

कोरोना अपडेट: ICMR के अनुसार आज मिले 8000 से अधिक मरीज अकेले रायपुर से 2686 समेत इन जिलो से इतने मिले

रायपुर, राज्य में आज शाम 5.30 तक 8031 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 2686 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 17 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 248, बलौदाबाजार 378, बलरामपुर 70, बस्तर 72, बेमेतरा 280, बीजापुर 6, बिलासपुर 448, दंतेवाड़ा 12, धमतरी 144, दुर्ग 1446, गरियाबंद 103, जीपीएम 25, जांजगीर-चांपा 84, जशपुर 103, कबीरधाम 170, कांकेर 126, कोंडागांव 8, कोरबा 200, कोरिया 81, महासमुंद 208, मुंगेली 99, नारायणपुर 8, रायगढ़ 111, रायपुर 2686, राजनांदगांव 602, सुकमा 12, सूरजपुर 124, और सरगुजा 177 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

BIG BREAKING : यहाँ हर वयस्क को 19 अप्रैल से लग सकेगा कोरोना का टीका

BIG BREAKING : यहाँ हर वयस्क को 19 अप्रैल से लग सकेगा कोरोना का टीका

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि देश में 19 अप्रैल से हर वयस्क टीकाकरण के लिए पात्र होगा। इससे पहले सभी वयस्कों के लिए टीकाकरण अभियान को शुरू करने की तारीख एक मई तय की गयी थी।
राष्ट्रपति ने मंगलवार को यह घोषणा ऐसे वक्त की जब अमेरिका में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोविड-19 के मामलों पर नजर रखने वाले जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक अमेरिका में संक्रमण के 3,08,46,300 मामले आ चुके हैं और 5,56,500 लोगों की मौत हो चुकी है। बाइडन ने कहा, जब तक हम महामारी पर काबू नहीं पा लेते और अपने अभियान में सफल नहीं हो जाते तब तक यह जरूरी है कि हर कोई अपने हाथों को धोए, सामाजिक दूरी का पालन करे और मास्क पहने। बाइडन ने कहा कि 19 अप्रैल से हर वयस्क टीका लगवा सकेगा और टीकाकरण अभियान का विस्तार होगा। राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में घोषणा की कि 19 अप्रैल से 18 साल या उससे अधिक उम्र का हर कोई टीका लगवाने का पात्र होगा। उन्होंने कहा, अब कोई भ्रामक नियम नहीं। और अधिक भ्रामक पाबंदी नहीं। बाइडन ने कहा कि अमेरिका वायरस के खिलाफ जंग में अब भी संघर्ष कर रहा है और उनके प्रशासन ने महज 75 दिन के भीतर रिकॉर्ड 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया है। राष्ट्रपति ने अपने प्रशासन के शुरुआती 100 दिन के भीतर 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था, लेकिन महज 75 दिन के भीतर रिकॉर्ड 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है। बाइडन ने अब अपने प्रशासन के पहले 100 दिन में 20 करोड़ देशवासियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम अभी जीत की कगार पर नहीं पहुंचे हैं। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। जब तक अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण नहीं होता, तब तक अपने हाथों को धोएं, सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क पहनें। उन्होंने कहा, इसे ऐसे सोचें कि अच्छा समय आने वाला है और मैंने पहले भी कहा था कि जुलाई तक हम एक सुरक्षित, खुशहाल माहौल में अपने परिवार और दोस्तों के साथ छोटे समूहों में खुशी के पल बिता सकेंगे, लेकिन वास्तविक सवाल यह है कि तब तक हमें कितनी और मौतें, बीमारियां और दुख देखना बाकी है? बाइडन ने कहा कि नए मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है और अस्पतालों में मरीज बढ़ रहे हैं। राष्ट्रपति ने वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया उपनगर में एक टीकाकरण केंद्र का दौरा करने के दौरान भारतीय मूल की एक प्रवासी सेविया खान से मुलाकात की। राष्ट्रपति के पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वह भारत से हैं। सेविया ने कहा, वह कई बार भारत जा चुकी हैं। उन्होंने कहा, मैंने यहां अपने तीन बच्चों को पाला है। एक ग्रेजुएट है और एक ग्रेजुएट होने वाला है, वहीं तीसरा 11वीं कक्षा में है। मुझे अमेरिकी नागरिक होने पर गर्व है। बाइडन ने कहा, आप ही अमेरिका हैं। अमेरिका प्रवासियों का देश है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की मां भी भारत से थीं।
 

 किटी पार्टी के बहाने जुआ खेले व्यापारियों की पत्नियां गिरफ्तार

किटी पार्टी के बहाने जुआ खेले व्यापारियों की पत्नियां गिरफ्तार

इंदौर। कलेक्टोरेट के सामने इमारत से पुलिस ने सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाएं किटी पार्टी के बहाने जुआ पार्टी कर रही थीं। खबर मिलते ही व्यापारी पति थाने पहुंचे और पत्नियों को पुलिस के सामने जमकर फटकार लगाई। थाना प्रभारी आरएनएस भदौरिया के मुताबिक गत दिवस सूचना मिली थी के नेता अपार्टमेंट की छत पर महिलाएं जुआ खेल रही हैं। एसआइ कृष्णा राठौर सादी वर्दी में पहुंचा तो वहां महिलाएं जुआ खेलते हुए मिली। एसआइ के मुताबिक, आरेापित महिलाओं से 21870 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तारी लेकर थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया। महिलाओं के पति कपड़ा, प्रापर्टी, किराना और ऑटो डील व्यापारी हैं। पत्नियों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही वे थाने पहुंच गए।
 चुनाव के बाद स्कूटर से ले जा रहे थे ईवीएम मशीन, पार्टियों ने किया हंगाम

चुनाव के बाद स्कूटर से ले जा रहे थे ईवीएम मशीन, पार्टियों ने किया हंगाम

वेलाचेरी। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद स्कूटी पर ईवीएम रखकर ले जाने का मामला सामने आया है। वेलाचेरी में मंगलवार शाम को मतदान खत्म होने के बाद दो लोग स्कूटी पर ईवीएम रखकर ले जा रहे थे, तभी उन्हें भीड़ ने घेर लिया। इसके बाद राज्य में राजनीतिक पार्टियों ने हंगामा करते हुए चुनाव आयोग से सफाई मांगी है।

ईवीएम को स्कूटी पर रखकर ले जाने का मामला सामने आने के बाद द्रमुक (डीएमके) ने दावा किया कि ये लोग ईवीएम के साथ कोई गड़बड़ी करने वाले थे। इससे पहले ही इन लोगों को भीड़ ने देख लिया, जिसके बाद पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।

वेलाचेरी में हंगामा उस समय और बढ़ गया, जब पुलिस ने मौके से तीन लोगों को बिना किसी जांच के वहां से हटाने की कोशिश की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। जबकि द्रमुक नेता और चेन्नई के पूर्व मेयर एमए सुब्रमणियम ने चुनाव आयोग से इस पूरे मामले पर सफाई मांगी। सुब्रमणियम ने कहा कि चुनाव आयोग इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करे।

चुनाव आयोग ने दी सफाई
विवाद खड़ा होते देखकर राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यब्रत साहू ने सफाई दी कि स्कूटी पर ईवीएम ले जाने वाले चुनाव आयोग के ही कर्मचारी थे। उन्होंने कहा कि उनके दो कर्मचारियों ने ये गलती की है और इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल मतदान के लिए नहीं हुआ था।

बता दें कि तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए 6 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग हुई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में 72.78 फीसदी वोटिंग हुई। यहां बहुमत के लिए 118 सीटें जीतना जरूरी है। वर्ष 2016 में एआईएडीएमके ने 134 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। डीएमके को 97 सीटें मिली थीं।
BIG BREAKING : प्रदेश में कोरोना हुआ बेकाबू, रायपुर में आज तीन हजार के करीब व प्रदेश में 10 हजार के करीब मरीजों की हुई पहचान, 53 मरीजों की हुई मौत

BIG BREAKING : प्रदेश में कोरोना हुआ बेकाबू, रायपुर में आज तीन हजार के करीब व प्रदेश में 10 हजार के करीब मरीजों की हुई पहचान, 53 मरीजों की हुई मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 9921 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 2821 मरीज, दुर्ग से 1838, राजनांदगांव से 940, बालोद से 289, बेमेतरा से 276, कबीरधाम से 267, धमतरी से 274, बलौदा बाजार से 242, महासमुंद से 468, गरियाबंद से 64, बिलासपुर से 545, रायगढ़ से 189, कोरबा से 294, जांजगीर-चांपा से 155, मुंगेली से 113, जीपीएम से 29, सरगुजा से 210, कोरिया से 88, सूरजपुर से 132, बलरामपुर से 67, जशपुर से 209, बस्तर से 85, कोंडागांव से 58, दंतेवाड़ा से 35, सुकमा से 12, कांकेर से 210, नारायणपुर से 5, बीजापुर से 6, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1552 कोरोना संक्रमित  मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 53 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 52445 है |

कोरोना अपडेट: ICMR के अनुसार आज प्रदेश में फिर 7500 से ज्यादा मरीज मिले, रायपुर से अकेले 2337 देखे बाकी जिलो का हाल

कोरोना अपडेट: ICMR के अनुसार आज प्रदेश में फिर 7500 से ज्यादा मरीज मिले, रायपुर से अकेले 2337 देखे बाकी जिलो का हाल

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.30 तक 7621 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 2337 अकेले रायपुरजिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 17 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
छत्तीसगढ़ में कोरोना का हमला लगातार बढ़ते चल रहा है आज शाम 5.30 बजे तक आईसीएमआर के आंकड़े साढ़े 7 हजार पार कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कल रात 9 बजे तक के राज्य सरकार के कुल आंकड़े 7302 और आज शाम तक आईसीएमआर के आंकड़़ेे 7621 हैं। इनमें रायपुर दो हजार से अधिक, दुर्ग डेढ़ हजार से अधिक और कुल 17 जिले सौ-सौ से अधिक हैं। कुछ जिले 3 सौ और 5 सौ से अधिक हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 221, बलौदाबाजार 186, बलरामपुर 35, बस्तर 77, बेमेतरा 254, बीजापुर 10, बिलासपुर 326, दंतेवाड़ा 22, धमतरी 170, दुर्ग 1604, गरियाबंद 35, जीपीएम 17, जांजगीर-चांपा 122, जशपुर 187, कबीरधाम 164, कांकेर 161, कोंडागांव 30, कोरबा 191, कोरिया 83, महासमुंद 283, मुंगेली 93, नारायणपुर 0, रायगढ़ 157, रायपुर 2337, राजनांदगांव 560, सुकमा 11, सूरजपुर 102, और सरगुजा 183 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

कौन होंगे भारत के 48वें क्रम के मुख्य न्यायाधीश, पढ़े पूरी खबर

कौन होंगे भारत के 48वें क्रम के मुख्य न्यायाधीश, पढ़े पूरी खबर

नईदिल्ली।  राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्री नथालपति वेंकट रमण को भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। इस संबंध में विधि एवं न्याय मंत्रालयके न्याय विभाग द्वारा आज अधिसूचना जारी की गई है। न्यायमूर्ति श्री एन वीरमण को नियुक्ति पत्र और नियुक्ति-अधिसूचना की एक प्रतिसौंपी गई है। न्यायमूर्ति श्री नथालपति वेंकट रमण, 24 अप्रैल, 2021 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे। वे भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे पहली पीढ़ी के वकील हैं और किसान परिवार से आते हैं। वे आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले के पोन्नवरम गांव के निवासी हैं। वे किताबें पढ़ने के शौकीन हैं तथा साहित्य में उनकी गहरी रूचि है। वे कर्नाटक संगीत भी बहुत पसंद करते हैं। उन्हें 10.02.1983 को बार में पंजीकृत किया गया था। उन्होंने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय, केन्द्रीय और आंध्र प्रदेश प्रशासनिक न्यायाधिकरण और भारत के सर्वोच्च न्यायालय में वकालत की है। उन्हें संवैधानिक, सिविल, श्रम, सेवा और चुनाव मामलों में विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने अंतर-राज्य नदी न्यायाधिकरण के समक्ष भी अपना पक्ष प्रस्तुत किया है। वकालत करने के दौरान, वे विभिन्न सरकारी संगठनों के पैनल अधिवक्ता थे। वे हैदराबाद स्थित केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में रेलवे के अधिवक्ता थे। इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में सेवाएं प्रदान की। न्यायमूर्ति श्री नथालपति वेंकट रमण ने 17.02.2014 से भारत के सर्वोच्च न्यायालय के उप न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। उन्होंने 7 मार्च, 2019 से 26 नवंबर, 2019 तक सर्वोच्च न्यायालय कानूनी सेवा समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने 27.11.2019 से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। प्रारंभ में उन्हें 27.06.2000 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 10.3.2013 से 20.5.2013 तक इस उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया था। 

Assembly Elections 2021: पांचों राज्यों में मतदान संपन्न, अधिकतर जगहों पर 70 से 80 फ़ीसदी तक हुई वोटिंग

Assembly Elections 2021: पांचों राज्यों में मतदान संपन्न, अधिकतर जगहों पर 70 से 80 फ़ीसदी तक हुई वोटिंग

Assembly Elections 2021 Voting Updates: देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की वोटिंग संपन्न हो गई है. पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण का चुनाव है तो वहीं, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आज पहला और अंतिम चरण का मतदान है. बंगाल में 31 सीटों पर तो असम में 40 सीटों पर वोट डाले गए. वहीं, केरल की सभी 140 और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के लिए भी वोटिंग हुई. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी आज 30 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ. बता दें कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 475 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो गई है. चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे.