BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कोरोना अपडेट : देश में 24 घंटे में नए मामले 2 लाख के पार, 1000 से ज्यादा मरीजों की गई जान

कोरोना अपडेट : देश में 24 घंटे में नए मामले 2 लाख के पार, 1000 से ज्यादा मरीजों की गई जान

नई दिल्ली। देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते देशभर के हालात भयावह हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले और मौतों की संख्या में जारी वृद्धि डरावनी तस्वीर पेश कर रही है। एक दिन में मिलने वाले संक्रमण के मरीजों का आंकड़ा गुरुवार को सर्वाधिक रिकॉर्ड दो लाख के पार पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों में दो लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 1038 मरीजों की जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 2,00,739 नए कोरोना मरीज मिले, इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,40,74,564 पहुंच गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 1,038 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया, इसी के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,73,123 हो गई। पिछले छह महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले, पिछले साल 17 अक्तूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी।
बता दें कि इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को 1.85 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले थे और 1027 लोगों की संक्रमण से जान चली गई। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है।

14.71 लाख हुए सक्रिय मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर पहुंच रहा है। पिछले 24 घंटों में 93,528 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,24,29,564 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधे से भी कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 14,71,877 पहुंच गए हैं।
देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही कोरोना जांच में भी तेजी लाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में अब तक 26,20,03,415 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 13,84,549 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई है।

11.44 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है, जिसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच टीका उत्सव अभियान चलाया था। देश में अब तक 11,44,93,238 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 14250 नए मरीजो की हुई पहचान, रायपुर में 4 हजार के करीब समेत इन जिलो से मिले इतने ..

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 14250 नए मरीजो की हुई पहचान, रायपुर में 4 हजार के करीब समेत इन जिलो से मिले इतने ..

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 14250 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 3960 मरीज, दुर्ग से 1647, राजनांदगांव से 1254, बालोद से 326, बेमेतरा से 391, कबीरधाम से 265, धमतरी से 382, बलौदा बाजार से 686, महासमुंद से 300, गरियाबंद से 333, बिलासपुर से 923, रायगढ़ से 444, कोरबा से 741, जांजगीर-चांपा से 448, मुंगेली से 333, जीपीएम से 123, सरगुजा से 214, कोरिया से 198, सूरजपुर से 271, बलरामपुर से 95, जशपुर से 461, बस्तर से 77, कोंडागांव से 84, दंतेवाड़ा से 67, सुकमा से 7, कांकेर से 177, नारायणपुर से 17, बीजापुर से 09, अन्य राज्य से 17 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2529 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 73 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 118636 है | आज प्रदेश में 46528 टेस्ट हुए है | 

खतरनाक हुआ कोरोना, RT-PCR टेस्ट को भी दे रहा है गच्चा, CT-Scan और ब्रोंकोस्कोपी की लेनी पड़ रही मदद

खतरनाक हुआ कोरोना, RT-PCR टेस्ट को भी दे रहा है गच्चा, CT-Scan और ब्रोंकोस्कोपी की लेनी पड़ रही मदद

नई दिल्ली, कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने देश को बुरी तरह से अपने चपेट में ले लिया है. फरवरी महीने में 15,000 के नीचे जा चुके मामले अब पिछले चार दिनों में डेढ़ लाख के पार जा चुके हैं. ऊपर से इस भयावह स्थिति में अब तक कोविड टेस्टिंग में ज्यादा भरोसेमंद रहे RT-PCR टेस्ट को लेकर भी शंकाएं खड़ी हो गई हैं. इस बार RT-PCR में भी कोरोना पकड़ में नहीं आ रहा है. इसको लेकर CT-स्कैन और ब्रोंकोस्कोपी करनी पड़ रही है, तब जाकर वायरस पकड़ में आ रहा है. ऐसे मरीजों की तादाद इस बार ज्यादा है.
दिल्ली के गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर एम वली ने बताया कि 'गला और नाक ये दो अंग थे जिनसे हम कोरोना को पकड़ते थे लेकिन अब वहां से पकड़ में नहीं आ रहा. सीटी स्कैन से पकड़ में आ रहा है. पहले ये ग्रोथ में 7 से 10 दिन लगाता था अब किसी-किसी मामले में RT-PCR निगेटिव है पर तीसरे ही दिन सीटी स्कैन में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं.'
टेस्टिंग की नई विधि और नए लक्षण
दिल्ली के द्वारका के आकाश हेल्थकेयर के MD डॉक्टर आशीष चौधरी ने बताया कि 'काफी मरीज ऐसे हैं जिनके लक्षण कोविड के होते हैं पर टेस्ट में नेगेटिव होते हैं. लक्षण हमें कोविड का दिखता है तो 4-5 दिन ऑब्जर्व करने के बाद हम अगला कदम उठाते हैं और पहले छाती का सीटी-स्कैन करते हैं और साथ-साथ सांस की नली में ट्यूब डालकर (ब्रोंकोस्कोपी) करते हैं. फेफड़ों से फ्लूड लेते हैं.' उन्होंने बताया कि 'जो सामान्य तौर पर नाक से लेने पर सैंपल नेगेटिव आ रहा था, इसमें पॉजिटिव आता है. पहले फेज में भी यही ट्रेंड मिला था लेकिन वो इतना कॉमन नहीं था जितना इस बार है. नए लक्षण भी दिख रहे हैं. लूज मोशन, डायरिया भी मिल रहा है. खांसी पिछली बार सूखी थी, इस बार बलगम भी आ रहा है. सूंघने की समस्या पिछली बार ज्यादा थी. इस बार कम है.'
डॉक्टर चौधरी ने बताया कि 'नाक में वायरस का टेस्ट ज्यादा लोगों में संक्रमण पकड़ नहीं पा रहा. CT-स्कैन में मिली पिक्चर और फिर ब्रोंकोस्कोपी में जब मिल जाता है, तब मानते हैं. लक्षण वालों को जिनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आ रही है उनको भी संदिग्ध की लिस्ट में ही रखते हैं. 2 से 3 दिन ट्रेंड देखते हैं तब नया तरीका अपनाते हैं. हफ्ते में 5-6 मरीज ऐसे आ रहे हैं. ऐसा भी हो रहा है कि पहला सैंपल नेगेटिव फिर दूसरा पॉजिटिव. हर हफ्ते 5-6 मामले ऐसे आते हैं, जब हमें टेस्ट का नया तरीका अपनाना पड़ता है.'
IMA के वित्त सचिव डॉक्टर अनिल गोयल ने बताया कि पहले इनक्यूबेशन पीरियड 3-7 दिन था. अब 1 से 3 दिन है. 1 से 3 दिनों में तेजी से निमोनिया फैलता है. उन्होंने एक मरीज के फेफड़ों का सीटी स्कैन दिखाया, जिसमें दूसरे दिन के सीटी स्कैन में 50 फीसदी फेफड़ा और तीसरे दिन के स्कैन में 70 फीसदी हिस्सा प्रभावित दिख रहा था. इनमें ऐसे धब्बे दिखे, जो कोविड मरीजों में दिखते हैं.
हालांकि, ICMR से डॉक्टर समीरन पांडा का मानना है कि RT-PCR टेस्ट अब भी कोविड टेस्टिंग का गोल्ड स्टैंडर्ड है. उन्होंने कहा है कि ऐसा नहीं है कि इस टेस्टिंग में दूसरी लहर में गलत निगेटिव बता रहा है, पहले भी होता था. इस मेथड की सेंसिटिविटी 97% है.
 

Source:NDTV

कोरोना अपडेट: आईसीएमआर के मुताबिक आज प्रदेश में 11694 मरीजो की पुष्टि, अकेले रायपुर से 3 हजार से अधिक समेत बाकी इन जिलो से...

कोरोना अपडेट: आईसीएमआर के मुताबिक आज प्रदेश में 11694 मरीजो की पुष्टि, अकेले रायपुर से 3 हजार से अधिक समेत बाकी इन जिलो से...

रायपुर, 14 अप्रैल। राज्य में आज शाम 5.20 तक 11694 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 3182 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 20 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 290, बलौदाबाजार 614, बलरामपुर 71, बस्तर 82, बेमेतरा 267, बीजापुर 14, बिलासपुर 897, दंतेवाड़ा 55, धमतरी 287, दुर्ग 1354, गरियाबंद 278, जीपीएम 80, जांजगीर-चांपा 365, जशपुर 320, कबीरधाम 185, कांकेर 166, कोंडागांव 42, कोरबा 555, कोरिया 128, महासमुंद 208, मुंगेली 286, नारायणपुर 9, रायगढ़ 368, रायपुर 3182, राजनांदगांव 1023, सुकमा 6, सूरजपुर 240, और सरगुजा 232 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

Source: Daily Chhattisgarh 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद दी जानकारी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद दी जानकारी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. मुख्यमंत्री ने खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्विट में कहा-
शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। 

 बड़ी खबर: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, शिक्षा मंत्री भी रहेंगे मौजूद

बड़ी खबर: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, शिक्षा मंत्री भी रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने और ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा समेत अन्य विकल्पों पर विचार करने की उठ रही मांगों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक बुधवार की दोपहर को होगी। इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा सचिव और अन्य शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे।

ज्ञातव्य है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरों के मद्देनजर सीबीएसई परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की है।

सीबीएसई बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परीक्षाएं रद्द नहीं की जा सकतीं क्योंकि इनकी प्रकृति महत्वपूर्ण हैं और इन्हें ऑनलाइन आयोजित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि बोर्ड कोविड संबंधी दिशानिर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक उपाय कर रहा है तथा परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी वृद्धि की गई है।

हालांकि सूत्रों ने संकेत दिया कि यदि स्थिति बिगड़ती है तो बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने पर विचार कर सकता है। हालांकि अधिकारी ने कहा, `अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।`

बोर्ड ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि यदि कोई छात्र या उसके परिवार को कोई सदस्य वायरस से संक्रमित हो जाता है और छात्र प्रायोगिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाता है तो स्कूल उनके लिए उचित समय पर फिर से परीक्षा का आयोजन करेगा। हालांकि सीबीएसई अधिकारी ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की कि क्या छात्रों को थ्योरी परीक्षा में भी ऐसी छूट दी जाएगी.
सरकार ने रेमडेसिविर को लेकर कही ये बड़ी बात, अब सिर्फ ये ही कर सकेंगे इस्तेमाल

सरकार ने रेमडेसिविर को लेकर कही ये बड़ी बात, अब सिर्फ ये ही कर सकेंगे इस्तेमाल

एंटी वायरल इंजेक्शन रेमेडेसिविर और रेमडेसिविर एक्टिव से संबंधित फर्मास्युटिकल इंग्रीडेंट्स (API) का विदेश में निर्यात प्रतिबंधित करने के बाद सरकार ने इसके अस्पताल के अलावा कहीं भी इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. सरकार ने कहा है कि रेमडेसिविर का इस्तेमाल किसी भी मेडिकल श़ॉप पर नहीं किया जा सकेगा. इसका इस्तेमाल सिर्फ अस्पताल में भर्ती उन मरीजों पर होगा जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है. इसका घर पर या केमिस्ट शॉप इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. यानी कोई भी केमिस्ट शॉप से इस दवा को नहीं खरीद सकता. कोविड-19 के मामलों में देश में वृद्धि होने से इस दवा की मांग काफी बढ़ गई है, ऐसे में भारत ने रविवार को रेमडेसिविर इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया.


ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों तक सहज उपलब्ध होगी रेमेडेसिविर
इसके अलावा सरकार ने अस्पताल और गंभीर मरीजों तक रेमडेसिविर की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तीन कदम उठाए हैं. सरकार ने रेमडेसिविर बनाने वाली सभी घरेलू कंपनियों से कहा है कि वे अपने स्टॉक, डिटेल और डिस्ट्रीब्यूटर आदि सुविधाओं से संबंधित जानकारी को अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएं. कंपनियों की वेबसाइट में दी गई जानकारी के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर और संबंधित अन्य अधिकारी इनकी सत्यता को परखेंगे. अगर कोई कंपनी या डिस्ट्रीब्यूटर रेमडेसिविर से संबंधित धोखाधड़ी करते हुए पकड़े जाते हैं तो उनपर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. ड्रग इंस्पेक्टर के साथ राज्यों के हेल्थ सेक्रेटरी वास्तुस्थिति की समीक्षा के लिए प्रतिबद्ध होंगे.


प्रतिबंध लगाना जरूरी
सरकार ने बयान में कहा है कि दूसरी लहर में भारत में कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है. 11 अप्रैल तक 11.08 लाख एक्टिव केस थे. इसमें हर दिन वृद्धि हो रही है. इसलिए रेमडेसिविर की मांग बढ़ गई है. अस्पताल में ऑक्सीजन की सपोर्ट वाले रोगियों को इसकी जरूरत पड़ती है. सरकार ने कहा है कि आने वाले दिनों में इसकी मांग और बढ़ेगी. इसलिए इस इंजेक्शन पर प्रतिबंध लगाना जरूरी था.


बेवजह की दहशत

इस बीच, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी मेडिकल समुदाय से कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों में रेमडेसिविर इंजेक्शन का न्यायसंगत उपयोग करने का अनुरोध किया है. चिकित्सकों की संस्था ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर ने रेमेडेसिविर इंजेक्शन की भारी मांग पैदा की है, नतीजतन मांग एवं आपूर्ति में अंतर आ गया है और बेवजह की दहशत पैदा हो गई है. आईएमए ने एक बयान में कहा, ‘‘कई स्थानों पर इसके न्यायसंगत उपयोग नहीं किये जाने का यह परिणाम हुआ है. आम आदमी और मेडिकल समुदाय को अवश्य ही इस दवा के बारे में अवगत होना चाहिए और इसका न्यायसंगत उपयोग किये जाने की जरूरत है, ताकि इसका उन रोगियों के लिए उपयोग किया जाए जिन्हें इससे फायदा होगा.’’

 

कोरोना अपडेट: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड देश में 24 घंटे में 1.85 लाख नए मरीज, 1027 की मौत

कोरोना अपडेट: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड देश में 24 घंटे में 1.85 लाख नए मरीज, 1027 की मौत

नई दिल्ली। देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों को लेकर हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। देश में बुधवार को सर्वाधिक रिकॉर्ड 1.85 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले और 1027 लोगों की संक्रमण से जान चली गई।महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है।
इससे एक दिन पहले मंगलवार को कोरोना मरीज के मामलों में मामूली गिरावट आई थी। मंगलवार को बीते 24 घंटों में करीब 1.62 लाख नए कोरोना मरीज मिले थे और 879 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। देश में पिछले करीब एक सप्ताह से हर रोज एक लाख से ज्यादा और चार दिन से डेढ़ लाख के पार कोरोना मरीज मिल रहे हैं।
मौतों की संख्या में भी मामूली गिरावट
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 1,84,372 नए कोरोना मरीज मिले, इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,38,73,825 पहुंच गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 1027 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया, इसी के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,72,085 हो गई। पिछले छह महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इससे पहले, पिछले साल 17 अक्तूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी। कोरोना मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई कुल 1026 मौतों में से 281 महाराष्ट्र से, 156 छत्तीसगढ़ से, 61 कर्नाटक से, 85 उत्तर प्रदेश से और 81 दिल्ली में हुई हैं।
 13.65 लाख हुए सक्रिय मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर पहुंच रहा है। पिछले 24 घंटों में 82,339 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,23,36,036 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधे से भी कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 13,65,704 पहुंच गए हैं।
11.11 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है, जिसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 11 अप्रैल को शुरू हुए टीका उत्सव का आज अंतिम दिन है। इसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की गई थी। देश में अब तक 11,11,79,578 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
 

कोरोना अपडेट: छ ग में आज 15 हजार से अधिक मिले, 109 की मृत्यु के साथ रायपुर में रिकॉर्ड तोड़ 4168 समेत इन जिलो से इतने मरीज

कोरोना अपडेट: छ ग में आज 15 हजार से अधिक मिले, 109 की मृत्यु के साथ रायपुर में रिकॉर्ड तोड़ 4168 समेत इन जिलो से इतने मरीज

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 15121 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 4168 मरीज, दुर्ग से 1755, राजनांदगांव से 1291, बालोद से 244, बेमेतरा से 528, कबीरधाम से 587, धमतरी से 232, बलौदा बाजार से 875, महासमुंद से 422, गरियाबंद से 411, बिलासपुर से 1024, रायगढ़ से 388, कोरबा से 724, जांजगीर-चांपा से 523, मुंगेली से 282, जीपीएम से 115, सरगुजा से 272, कोरिया से 194, सूरजपुर से 209, बलरामपुर से 130, जशपुर से 294, बस्तर से 199, कोंडागांव से 76, दंतेवाड़ा से 27, सुकमा से 10, कांकेर से 115, नारायणपुर से 9, बीजापुर से 12, अन्य राज्य से 05 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 4139 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 109 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 109139 है | आज प्रदेश में 53793 टेस्ट हुए है |

क्या देश में है रेमडेसिविर दवा की कमी? जानिए केंद्र सरकार ने इसको लेकर क्या जवाब दिया है

क्या देश में है रेमडेसिविर दवा की कमी? जानिए केंद्र सरकार ने इसको लेकर क्या जवाब दिया है

नई दिल्ली, देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बीच रेमडेसिविर दवाई की मांग में भी इज़ाफा हुआ है. हालांकि अब केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में रेमडेसिविर दवा की कोई कमी नहीं है. साथ ही सरकार ने कहा है कि रेमडेसिविर केवल अस्पताल में भर्ती ऑक्सीजन पर आश्रित मरीजों के लिए है, घर पर इलाज में इसका इस्तेमाल नहीं होगा.

नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने कहा, "घर पर इलाज के दौरान रेमडेसिविर के इस्तेमाल का सवाल ही नहीं. इसकी ज़रूरत उनको है जिनको अस्पताल में भर्ती करने और ऑक्सीजन लगाने की ज़रूरत पड़ती है. केमिस्ट की दुकानों से इसकी खरीद नहीं की जाएगी."
हाल के दिनों में कई जगहों से रेमडेसिविर की किल्लत की खबरें आई हैं. इसको लेकर वीके पॉल ने कहा, "फिलहाल रेमडेसिविर की कोई कमी नहीं है. हम डॉक्टरों से अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 के मरीजों के उपचार में तार्किक तरीके से इसका इस्तेमाल करने की अपील करते हैं."

 

रात्रि 8.30 बजे राज्य को करेंगे संबोधित मुख्यमंत्री, लॉकडाउन की चर्चा हुई तेज...

रात्रि 8.30 बजे राज्य को करेंगे संबोधित मुख्यमंत्री, लॉकडाउन की चर्चा हुई तेज...

मुंबई । महाराष्ट्र में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच सीएम उद्धव ठाकरे ने आज रात 8.30 बजे राज्य को संबोधित करने का ऐलान किया है। सीएम के संबोधन की खबर आते ही राज्य में लॉकडाउन की चर्चा छिड़ गई है। लॉकडाउन की हलचल की वजह से मुंबई समेत कई शहरों में लोगों में खरीदारी के लिए हड़बड़ाहट देखी गई। दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें देखी गईं।
हालांकि, राज्य सरकार की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं दिया गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे आज शाम 8:30 मिनट पर सोशल मीडिया के जरिए राज्य को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि अपने संबोधन में ठाकरे राज्य में कोरोना को काबू करने के लिए नई सख्त गाइडलाइंस जारी कर सकते हैं।
वहीं राज्य के एक मंत्री ने इससे पहले संकेत देते हुए कहा कि कोरोना को लेकर नई एसओपी और गाइडलाइंस जारी की जाएंगी जो कल से सूबे में लागू होंगी। मंत्री असलम शेख ने कहा कि कुछ घंटों के भीतर मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में नए सख्त दिशानिर्देश लागू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना पर अंकुश के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन केस कम नहीं हो रहे हैं, इसलिए अब और सख्त दिशानिर्देश लागू किये जाएंगे।
 

छग कोरोना अपडेट: आईसीएमआर के मुताबिक आज शाम तक 10748 नये मरीजो की हुई पुष्टि, रायपुर से अकेले 3293 समेत बाकी इन जिलो से...

छग कोरोना अपडेट: आईसीएमआर के मुताबिक आज शाम तक 10748 नये मरीजो की हुई पुष्टि, रायपुर से अकेले 3293 समेत बाकी इन जिलो से...

रायपुर, 13 अप्रैल। राज्य में आज शाम 5.00 तक 10748 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 3293 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 20 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 151, बलौदाबाजार 667, बलरामपुर 64, बस्तर 189, बेमेतरा 406, बीजापुर 17, बिलासपुर 803, दंतेवाड़ा 25, धमतरी 159, दुर्ग 1155, गरियाबंद 258, जीपीएम 10, जांजगीर-चांपा 321, जशपुर 191, कबीरधाम 289, कांकेर 93, कोंडागांव 57, कोरबा 465, कोरिया 175, महासमुंद 254, मुंगेली 159, नारायणपुर 0, रायगढ़ 314, रायपुर 3293, राजनांदगांव 894, सुकमा 11, सूरजपुर 187, और सरगुजा 141 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

SOURCE: DAILY CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ से राज्य सभा की ये सांसद हुई कोरोना संक्रमित, दिल्ली AIIMS में हुई भर्ती

छत्तीसगढ़ से राज्य सभा की ये सांसद हुई कोरोना संक्रमित, दिल्ली AIIMS में हुई भर्ती

भिलाई, छत्तीसगढ़ से राज्य सभा की सांसद सरोज पाण्डेय कोरोना संक्रमित हो गयी है,उन्होंने ट्विट कर कहा- कल स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण #COVID19 की जाँच कराई और मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। डॉक्टर्स के परामर्श से मुझे दिल्ली के #Aiims में भर्ती किया गया है. जितने भी लोग पिछले विगत दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं,वे सभी अपना टेस्ट जरूर करवायें। 

इस दिन इतने समय के लिए पुरे भारत में बंद रहेगी आरटीजीएस की सुविधा

इस दिन इतने समय के लिए पुरे भारत में बंद रहेगी आरटीजीएस की सुविधा

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि डिजिटल भुगतान रियल टाइम ग्रॉस सेट्लमेंट (आरटीजीएस) की सुविधा रविवार 18 अप्रैल को 14 घंटे के लिए बंद रहेगी। आरबीआई ने एक बयान में कहा है कि आरजीटीएस में तकनीकी सुधार के लिए ऐसा किया जा रहा है।
इसके लिए 17 अप्रैल शनिवार की मध्यरात्रि से रविवार दोपहर 2 बजे तक यह सुविधा बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (एनईएफटी) की सुविधा जारी रहेगी। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वह अपने-अपने ग्राहकों को सूचित कर दें कि वे भुगतान को सुचारु रखने की योजना बना लें।
 

देश में पिछले 24 घंटे में 1.61 लाख कोरोना के नए मरीज मिले, 879 की गई जान, जानिये क्या है टीकाकरण का हाल

देश में पिछले 24 घंटे में 1.61 लाख कोरोना के नए मरीज मिले, 879 की गई जान, जानिये क्या है टीकाकरण का हाल

नई दिल्ली, देशभर में कोरोना ने हाहाकार मचा रहा है. पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 1,61,736 नए केस सामने आए हैं. नहीं कोरोना ने 879 लोगों को अपनी शिकार बना लिया. वहीं बीते दिन 97,168 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो गए.
देशभर में इस समय कोरोना के कुल मरीज 1,36,89,453 हैं. इनमें 12,64,698 एक्टिव केस हैं यानी इनका अस्पताल या घर में इलाज चल रहा है. कोरोना के कारण 1,71,058 लोग अब तक काल के गाल में समा चुके हैं. वहीं कुल 1,22,53,697 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में नए मरीज
महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 51,751 मामले सामने आए और महामारी से 258 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई। इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 63,294 मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में कुल मामले बढ़कर 34,58,996 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 58,245 पर पहुंच गई है। महाराष्ट्र में अब 5,64,746 मरीज उपचाराधीन हैं।

राजधानी दिल्ली में, 24 घंटे में 11 हजार से ज्यादा मरीज
बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोविड-19 के अब तक के सबसे ज्यादा 11,491 नए मामले आए तथा 72 और लोगों की मौत हो गयी. आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर बढ़कर 12.44 प्रतिशत हो गयी है, जो एक दिन पहले 9.43 प्रतिशत थी. दिल्ली में पांच दिसंबर के बाद मौत के सबसे ज्यादा मामले आए हैं. पांच दिसंबर को 77 लोगों की मौत दर्ज की गयी थी. 19 नवंबर को संक्रमण से सबसे ज्यादा 131 लोगों की मौत के मामले सामने आए थे.

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोरोना वायरस के 13,576 नये मामले
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 13,576 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले 4,56,873 हो गये. राज्य में सोमवार को 162 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 4274 लोगों ने पृथक-वास पूर्ण किया है. राज्य में 132 मरीजों की मौत हुई है. इनमें से 24 घंटे के दौरान 107 लोगों की तथा पिछले दिनों 25 लोगों की मौत हुई है.

देश में अब कितने लोगों को लगा टीका
टीकाकरण अभियान 'टीका उत्सव' के दूसरे दिन सोमवार को कोविड-19 टीके की 37 लाख से अधिक खुराक दी गईं, जिससे देश में अभी तक दी गई टीके की कुल खुराकों की संख्या बढ़कर 10,82,92,423 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक टीका उत्सव के दूसरे दिन, सोमवार रात 8 बजे तक टीके की 37 लाख से अधिक खुराक दी गईं. किसी भी दिन औसतन 45,000 कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) क्रियाशील होते हैं. आज, 71,000 सीवीसी परिचालन में थे जिसमें औसत 26,000 की वृद्धि होने का संकेत है.

 

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में आज कोरोना से मौत का आंकड़ा 100 के पार, प्रदेश में आज साढ़े 13 हजार नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिले वार आंकड़े

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में आज कोरोना से मौत का आंकड़ा 100 के पार, प्रदेश में आज साढ़े 13 हजार नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिले वार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 13576 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 3442 मरीज, दुर्ग से 1591, राजनांदगांव से 1132, बालोद से 357, बेमेतरा से 641, कबीरधाम से 452, धमतरी से 332, बलौदा बाजार से 801, महासमुंद से 246, गरियाबंद से 312, बिलासपुर से 829, रायगढ़ से 413, कोरबा से 638, जांजगीर-चांपा से 465, मुंगेली से 256 जीपीएम से 119, सरगुजा से 208, कोरिया से 184, सूरजपुर से 240, बलरामपुर से 129, जशपुर से 295, बस्तर से 173, कोंडागांव से 82, दंतेवाड़ा से 58, सुकमा से 16, कांकेर से 143, नारायणपुर से 12, बीजापुर से 10, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 4436 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 107 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 98856 है | आज प्रदेश में 45997 टेस्ट हुए है |

BIG BREAKING : राजधानी के इन 14 निजी अस्पतालों को सरकार ने पूरी तरह से कोरोना अस्पताल किया घोषित, देखें आदेश

BIG BREAKING : राजधानी के इन 14 निजी अस्पतालों को सरकार ने पूरी तरह से कोरोना अस्पताल किया घोषित, देखें आदेश

नई दिल्लीदिल्ली मे बढ़ती कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुये केजरीवाल सरकार ने राजधानी दिल्ली के 14 प्राइवेट अस्पतालों को पूरी तरह से कोरोना अस्पताल घोषित कर दिया है |  अगले आदेश तक ये अस्पताल किसी भी गैर कोरोना मरीज को भर्ती नहीं कर सकेंगे | इनमें अपोलो अस्पताल, सर गंगा राम अस्पताल, होली फैमिली, महाराजा अग्रसेन, मैक्स शालीमार बाग, फोर्टिस शालीमार बाग, मैक्स साकेत, वैंकेटेश्वर, श्री बालाजी एक्शन, जयपुर गोल्डन, माता चानन देवी, पुष्पावती सिंगानिया, मनिपाल और सरोज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शामिल हैं |
इसके साथ ही 19 निजी अस्पतालों को अपने 80 फीसदी ICU बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने का आदेश दिया है | 82 निजी अस्पतालों के 60 फीसदी ICU बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने को कहा गया है | इसके अलावा 101 अस्पतालों को 60 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया है |
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ही दिल्ली में कोरोना के मामलों की समीक्षा की थी, जिसके बाद कहा था कि जल्द ही दिल्ली के कुछ अस्पतालों को सिर्फ कोरोना के लिए आरक्षित किया जाएगा | दिल्ली सरकार ने 6 सरकारी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड बढ़ाए हैं | इनमें से चार को पूरी तरह से कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किया गया |

BIG BREAKING : राजधानी में आज रिकॉर्ड तोड़ 11491 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, राजधानी में आज 72 कोरोना मरीजों की हुई मौत

BIG BREAKING : राजधानी में आज रिकॉर्ड तोड़ 11491 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, राजधानी में आज 72 कोरोना मरीजों की हुई मौत

नई दिल्लीराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है | रात के करीब 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 11,491 मामले आए हैं और 72 मरीजों की मौत हुई है | 

राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 7,36,688 लोग संक्रमित हुए हैं | कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा बैठक की | इस बैठक में उन्होंने दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड्स की संख्या युद्ध स्तर पर बढ़ाने के आदेश दिए |

साथ ही उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने, ज्यादा जरूरी नहीं होने पर अस्पताल नहीं जाने और टीकाकरण करवाने की अपील की |

बड़ी खबर: ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर EC ने 24 घंटे के लिए रोक लगाई

बड़ी खबर: ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर EC ने 24 घंटे के लिए रोक लगाई

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर चुनाव आयोग (EC) ने 24 घंटे के लिए रोक लगा दी है. बता दें कि सात अप्रैल को चुनाव आयोग ने अल्पसंख्यक वोटों के बंटवारे ना होने वाले बयान को लेकर मुख्यमंत्री को नोटिस भेजा था.
नोटिस में कहा गया था कि चुनाव आयोग को बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल से शिकायत मिली है जिसमें आरोप लगाया है कि तीन अप्रैल को, बनर्जी ने हुगली में ताराकेश्वर की चुनाव रैली के दौरान मुस्लिम मतदाताओं से कहा कि उनका वोट विभिन्न दलों में न बंटने दें.
नोटिस में बनर्जी के हवाले से कहा गया, “ विश्वविद्यालयों तक के लिए कन्याश्री छात्रवृत्ति है. अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए शिक्षाश्री है. सामान्य वर्ग के लिए स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति है. अल्पसंख्यक समुदाय के मेरे भाइयों और बहनों के लिए एक्यश्री है और मैंने इसे दो करोड़ 35 लाख लाभार्थियों को दिया है. मैं हाथ जोड़कर अपने अल्पसंख्यक भाई-बहनों से अपने मत शैतान को नहीं देने और अपने मत को बंटने नही देने की अपील करती हूं जिसने बीजेपी से पैसे लिए हैं.”
चुनाव आयोग ने कहा कि उसने पाया है कि उनका भाषण जन प्रतिनिधित्व कानून और आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन करता है.
अब चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर 12 अप्रैल रात आठ बजे से कल 13 अप्रैल रात आठ बजे तक के लिए रोक लगा दिया है.

 

केंद्र सरकार ने इंजेक्शन रेमेडिसविर (Remdesivir) और इसके एक्टिव फ़ार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स पर लिया बढ़ा फैसला, जाने क्या

केंद्र सरकार ने इंजेक्शन रेमेडिसविर (Remdesivir) और इसके एक्टिव फ़ार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स पर लिया बढ़ा फैसला, जाने क्या

नईदिल्ली।  केंद्र सरकार ने इंजेक्शन रेमेडिसविर (Remdesivir) और इसके एक्टिव फ़ार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स के निर्यात पर रोक लगा दी है। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में COVID मामलों में काफी तेज़ वृद्धि हुई है और देश में 11 लाख से अधिक सक्रिय COVID मामले हैं। देश में कोविड मामलों के बढ़ने के कारण COVID रोगियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन रेमेडिसविर की मांग में वृद्धि हुई है। आने वाले दिनों में इस मांग में और वृद्धि होने की संभावना है। रेमेडिसविर के सभी घरेलू निर्माताओं को सलाह दी गई है कि वे अपनी वेबसाइट पर अपने स्टॉकिस्टों और वितरकों की जानकारी प्रदर्शित करें। ड्रग्स इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारियों को स्टॉक को सत्यापित करने और उनकी खराबी की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है और जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए अन्य प्रभावी कदम उठाए गए हैं। फार्मास्युटिकल विभाग ने रेमेडिसविर के उत्पादन को बढ़ाने के लिए घरेलू निर्माताओं के साथ संपर्क किया है। गौरतलब है कि भारत में 7 कंपनियां अमेरिका के गिलियड साइंसेज (Gilead Sciences) के साथ स्वैच्छिक लाइसेंसिंग समझौते के तहत इंजेक्शन रेमेडिसविर का उत्पादन कर रही हैं। उनके पास प्रति माह लगभग 38 लाख 80 हजार इकाइयों की स्थापित क्षमता है।