BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 बाघ के हमले में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, महुआ बीनने गए हुए थे जंगल

बाघ के हमले में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, महुआ बीनने गए हुए थे जंगल

चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मंगलवार सुबह संदिग्ध बाघ हमले में एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गई. एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी. चंद्रपुर क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक एन आर प्रवीण ने बताया कि यह घटना उस वक्त घटी जब पवनपार गांव के दो लोग ब्रह्मपुरी मंडल के अंतर्गत सिंदेवाही जंगल क्षेत्र में महुआ के फूल बीनने गए थे.ऐसा संदेह है कि बाघ ने शुरू में एक व्यक्ति पर हमला किया होगा और जब उसके रिश्तेदार ने उसे बचाने की कोशिश की होगी तो बाघ ने उसकी भी जान ले ली.उन्होंने बताया कि मृतकों के शव वन क्षेत्र में 200 मीटर की दूरी पर मिले. इनकी पहचान कमलाकर ऋषि उंदीरवाड़े (60) और दुरवास धनुजी उंदीरवाड़े (48) के तौर पर हुई है.अधिकारी ने कहा कि वन विभाग जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतकों के परिवार के सदस्यों को मुआवजा देगा. घटनास्थल जिले के तड़ोबा अंधारी बाघ अभयारण्य से करीब 45 किलोमीटर दूर है.
 सात अप्रैल को शाम सात बजे मोदी करेंगे छात्रों से परीक्षा पर चर्चा

सात अप्रैल को शाम सात बजे मोदी करेंगे छात्रों से परीक्षा पर चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात अप्रैल को शाम सात बजे परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, एक नए अवतार में, परीक्षा देने वाले हमारे बहादुर योद्धाओं, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ विभिन्न विषयों पर कई मजेदार सवाल और यादगार चर्चा। सात अप्रैल को शाम सात बजे देखिए परीक्षा पे चर्चा। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वह कह रहे हैं, हम बीते एक साल से कोरोना के साये में रह रहे हैं और इसकी वजह से मुझे व्यक्तिगत रूप से आपसे मिलने का मोह छोड़ना होगा और नए फॉरमेट में ‘परीक्षा पे चर्चा’ के पहले डिजिटल संस्करण में आपके साथ रहूंगा। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे परीक्षा को अवसरों के तौर पर देखें न कि जीवन के सपनों के अंत के तौर पर। वीडियो में यह भी बताया गया है कि प्रधानमंत्री बच्चों के साथ दोस्त के तौर पर बातचीत करेंगे और इसके साथ ही डिजिटल कार्यक्रम में शिक्षकों व अभिभावकों से भी संवाद करेंगे। मोदी इस बात की भी चर्चा करते हैं कि लोग या माता-पिता क्या कहेंगे इसका दबाव भी कई बार बोझ बन जाता है। वीडियो में प्रधानमंत्री यह भी कह रहे हैं कि यह ‘परीक्षा पे चर्चा’ है लेकिन यहां चर्चा सिर्फ ‘परीक्षा’ तक सीमित नहीं होगी। इस बार ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है। गत फरवरी महीने में शिक्षा मंत्रालय ने इसकी घोषणा की थी। प्रधानमंत्री मोदी साल 2018 से परीक्षा से पहले छात्रों से चर्चा करते रहे हैं। पहली बार इसका आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ था। `परीक्षा पे चर्चा` कार्यक्रम के जरिए वह हर साल छात्रों से संवाद करते हैं और उन्हें परीक्षा के तनाव को दूर करने के उपाय सुझाते हैं।
 
 IMA ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड का टीका लगाने का केन्द्र  से किया आग्रह

IMA ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड का टीका लगाने का केन्द्र से किया आग्रह

नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से कहा है कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड का टीका लगाया जाना चाहिए। आज प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र में एसोसिएशन ने यह भी आग्रह किया है कि सार्वजनिक स्थानों और बड़े समारोहों में प्रवेश के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र अनिवार्य कर देना चाहिए। एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि सरकार को निजी क्लिनिकों को भी टीकाकरण अभियान में शामिल करना चाहिए। उसने टीकाकरण पर नजर रखने के लिए प्रत्येक जिले में कार्यबल गठित करने का भी सुझाव दिया है।
 बड़ी खबर: पुलिस की आंखो मे मिर्च झोंककर जेल से 16 कैदी फरार

बड़ी खबर: पुलिस की आंखो मे मिर्च झोंककर जेल से 16 कैदी फरार

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले फलोदी में उप कारागृह से 16 कैदी फरार हो गए हैं। वे तैनात प्रहरियों की आंखों में मिर्ची और सब्जी डालकर फरार हुए हैं। सभी कैदी स्थानीय बताए जा रहे हैं। सूचना पर फलोदी एडीएम, एसडीएम और पुलिस थाना अधिकारी उप कारागृह पहुंचे, कारागृह का हाल देखकर वे भी दंग रहे गए।

उप जिला कलेक्टर यशपाल आहूजा का कहना है कि इलाके में नाकेबंदी कराई गई है। सभी आसपास के थानों को जानकारी दी गई है, सभी वाहनों की रोक कर जांच की जाने के निर्देश दिए गए हैं,अलग-अलग टीमें रवाना हो गई हैं।

यशपाल आहूजा ने लगाई फटकार-
यशपाल आहूजा ने इसे बड़ी लापरवाही बताया है। आहूजा ने कहा कि जेल के 2 गेट होते हैं। अगर वो किसी वजह से खुले हुए हैं, तो और कैदी वहां से निकले हैं, तो ये गेट बंद होना चाहिए था, ये भी गेट खुला हुआ है, तो ये बड़ी लापरवाही है।

सुनियोजित तरीके से कैदी फरार-
ये घटना सोमवार देर शाम की है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भागने वाले ज्यादातर कैदी नशे और तस्करी के मामले में बंद थे। जो कैदी फरार हुए हैं, उनके नाम जारी किए गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कैदी सुनियोजित तरीके से कारागार से फरार हुए हैं।
 
कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज कोरोना हुआ बेकाबू 7 हजार से अधिक मिले मरीज, 38 मृत्यु, रायपुर आज भी सर्वाधिक देखे अन्य जिलो का हाल

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज कोरोना हुआ बेकाबू 7 हजार से अधिक मिले मरीज, 38 मृत्यु, रायपुर आज भी सर्वाधिक देखे अन्य जिलो का हाल

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 7302 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से 1702 सर्वाधिक मरीज, दुर्ग से 1169, राजनांदगांव से 893, बालोद से 169, बेमेतरा से 335, कबीरधाम से 104, धमतरी से 154, बलौदा बाजार से 162, महासमुंद से 338, गरियाबंद से 150, बिलासपुर से 467, रायगढ़ से 157, कोरबा से 285, जांजगीर-चांपा से 161, मुंगेली से 81, जीपीएम से 52, सरगुजा से 190, कोरिया से 77, सूरजपुर से 164, बलरामपुर से 20, जशपुर से 171, बस्तर से 103, कोंडागांव से 23, दंतेवाड़ा से 27, सुकमा से 7, कांकेर से 165, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 2, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1028 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 38 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 44296 है |  

BIG BREAKING : बिहार, बंगाल समेत इस जगह में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए

BIG BREAKING : बिहार, बंगाल समेत इस जगह में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए

पटना: बिहार की राजधानी पटना में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. पटना में दो से तीन सेकेंड तक लोगों को झटका महसूस हुआ. पश्चिम बंगाल समेत नॉर्थ ईस्ट में भूकंप के झटके महसूस किए गए. सिक्किम में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई. 

 अपराधियों ने की शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, पढ़े पूरी खबर

अपराधियों ने की शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, पढ़े पूरी खबर

छपरा। बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार की सुबह एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बनकेरवा गांव निवासी विनोद कुमार की 23 वर्षीय पुत्री प्रमिला कुमारी अपने घर से ट्यूशन पढ़ाने के लिए साइकिल से जा रही थी। इसी दौरान परसा-शीतलपुर राजकीय राजमार्ग संख्या 73 पर बजरहिंया गांव के समीप मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने प्रमिला कुमारी को गोली मारकर घायल कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घायल शिक्षिका को स्थानीय लोगों ने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 
अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद अब ये नेता संभालेंगे महाराष्ट्र के अगले गृहमंत्री का पदभार

अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद अब ये नेता संभालेंगे महाराष्ट्र के अगले गृहमंत्री का पदभार

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की तरफ से दायर पीआईएल पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अनिल देशमुख के खिलाफ सोमवार को सीबीआई जांच के आदेश दिए. बॉम्बे हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद देशमुख ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंप दिया. सूत्रों के मुताबिक, अब राज्य का अगला गृहमंत्री पद का चार्ज दिलीप वलसे पाटिल को सौंपा गया. इसके साथ ही, दिलीप वलसे पाटिल के पास जो एक्साइज मिनिस्ट्री थी वह अजित पवार को दी जाएगी.


महाराष्ट्र के सीएम को दिए अपने इस्तीफे में अनिल देशमुख ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनका पद पर बना रहना नैतिक रूप से ठीक नहीं होगा. जबकि, एनसीपी नेता और राज्य सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा- "हाईकोर्ट के आदेश के बाद गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शरद पवार और अन्य पार्टी नेताओं से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि वे इस पद पर और आगे नहीं बने रहना चाहते हैं. वे सीएम को इस्तीफा देने के लिए गए हैं. पार्टी ने सीएम से अनुरोध किया है कि वे अनिल देशमुख का इस्तीफा स्वीकार कर लें." 

 नक्सली हमले में सीआरपीएफ के डीजी के बयान पर राहुल गांधी ने किया पलटवार

नक्सली हमले में सीआरपीएफ के डीजी के बयान पर राहुल गांधी ने किया पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमला मामले में सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह के बयान पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि नक्सली आपरेशन की तैयारी सही नहीं थी जिसकी कीमत हमारे जवानों को शहादत देकर चुकानी पड़ी है। उन्होंने नक्सल आपरेशन में लगे इंटेलीजेंसी पर भी सवाल खड़ा किया है। बता दें 3 अप्रैल 2021 को बीजापुर जिले में नक्सली आपरेशन में भेजे गये जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 22 जवान शहीद हो गये, 31 घायल हैं और एक जवान अभी भी नक्सलियों के कब्जे में है। इसके बावजूद भी 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ पहुंचे सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने नक्सल आपरेशन में इंटेलीजेंस के फेल्योर होने की बात से इनकार कर दिया था। राहुल गांधी ने 5 अप्रैल को समाचार पत्रों में प्रकाशित सीआरपीएफ के डीजी के बयान की क्लिप को अटैच करते हुए ट्वीट किया कि यह इंटेलीजेंस फेल्योर नहीं तो और क्या है? उन्होंने लिखा है कि आपरेशन की योजना ढंग से तैयार नहीं हुई थी और इसका कार्यान्वयन भी अयोग्यतापूर्ण था। उन्होंने लिखा है कि हमारे जवान तोपों की बारूद नहीं हैं कि उन्हें मर्जी पर शहीद होने के लिए भेज दिया जाये। 
 
बड़ी खबरः महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दिया

बड़ी खबरः महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दिया

मुंबई, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दे दिया है. देशमुख मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा सौंपने गए हैं. अनिल देशमुख राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कोटे से गृह मंत्री थे. देशमुख ने राज्यपाल के बजाय मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा देंगे. 

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सरकारी स्कूल के गेट के पास जलती हुई मिली महिला, इलाके में मचा हडकंप

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सरकारी स्कूल के गेट के पास जलती हुई मिली महिला, इलाके में मचा हडकंप

अमरकंटक/पेंड्रा। अमरकंटक से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, एक जलती हुई महिला को देखे हडकंप मच गया| आग से बुरी तरह से झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।


पढ़िए पूरी खबर-
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के सीमा से सटे मध्यप्रदेश के अमरकंटक में थाना से कुछ ही दूरी पर सरकारी स्कूल के बार उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला की जलती हुई एचटीसी लोगों ने देखा। लोगों ने पानी डालकर बचाने की कोशिश की। आग से बुरी तरह से झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अमरकंटक में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के सामने यह घटना हुई है। आग से पूरी तरह जलने से महिला की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि रात को युवती को जिंदा देखा गया था। युवती रीवा की बस की टिकट रखी गई थी।

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई। मृत युवती की पहचान अब तक नहीं पाई गई है। युवती की मौत की परिस्थितियों में हुई मौत के बाद अमरकंटक पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना से लोगों में सनसनी फैल गई। 
 ड्रग मामले में गिरफ्तार अभिनेता एजाज खान कोरोना संक्रमित, अस्पताल में कराए गए भर्ती

ड्रग मामले में गिरफ्तार अभिनेता एजाज खान कोरोना संक्रमित, अस्पताल में कराए गए भर्ती

मुंबई। बॉलीवुड ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अभिनेता एजाज खान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इस बात की सूचना सोमवार (5 अप्रैल) को दी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हाल ही में एक्टर एजाज खान को मुंबई में ड्रग केस में गिरफ्तार किया था। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एजाज खान को अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। एजाज खान के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इस जांच में शामिल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस जांच में शामिल एनसीबी के अधिकारियों को भी कोरोना का टेस्ट करवाना होगा।
BIG BREAKING : प्रदेश में आज भी 5200 से अधिक नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, राजधानी रायपुर से सर्वाधिक मरीज

BIG BREAKING : प्रदेश में आज भी 5200 से अधिक नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, राजधानी रायपुर से सर्वाधिक मरीज

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 5250 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से 1213 सर्वाधिक मरीज, दुर्ग से 995, राजनांदगांव से 425, बालोद से 110, बेमेतरा से 487, कबीरधाम से 106, धमतरी से 131, बलौदा बाजार से 147, महासमुंद से 237, गरियाबंद से 40, बिलासपुर से 291, रायगढ़ से 118, कोरबा से 189, जांजगीर-चांपा से 46, मुंगेली से 33, जीपीएम से 22, सरगुजा से 182, कोरिया से 38, सूरजपुर से 64, बलरामपुर से 32, जशपुर से 133, बस्तर से 92, कोंडागांव से 41, दंतेवाड़ा से 22, सुकमा से 1, कांकेर से 43, नारायणपुर से 6, बीजापुर से 5, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2918 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 32 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 38450 है |  

BIG BREAKING : प्रधानमंत्री मोदी की हाई लेवल बैठक हुई समाप्त, कोरोना के खिलाफ लिए गये ये महत्वपूर्ण फैसले

BIG BREAKING : प्रधानमंत्री मोदी की हाई लेवल बैठक हुई समाप्त, कोरोना के खिलाफ लिए गये ये महत्वपूर्ण फैसले

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय  बैठक समाप्त हो गई है | मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से संबंधित मुद्दों और कोरोना के वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा की गई | हालातों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की कोरोना पर काबू पाने के लिए समुदाय की जागरूकता और इसकी भागीदारी सर्वोपरि है और कोविड-19 प्रबंधन के लिए जन भागदारी और जन आंदोलन जारी रखने की आवश्यकता है |

कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को 5 सूत्रीय प्लान बताया | प्रधानमंत्री मोदी ने उल्लेख किया कि टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, कोविड के नियमों का पालन और वैक्सीनेशन यदि पूरी तरह गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ लागू की जाती है तो यह महामारी के प्रसार को रोकने में प्रभावी होगी |

6 से 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
कोरोना से बचाव के लिए 6 से 14 अप्रैल तक देशभर में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा | इसमें 100 फीसदी मास्क का इस्तेमाल, व्यक्तिगत स्वच्छता और सार्वजनिक स्थानों / कार्यस्थलों पर स्वच्छता कितनी आवश्यक है इसके बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी |

 

BIG BREAKING : प्रदेश में इन दो दिनों के लिए लगा टोटल लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला

BIG BREAKING : प्रदेश में इन दो दिनों के लिए लगा टोटल लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला

मुंबईमहाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य की उद्धव ठाकरे की सरकार ने कई फैसले किए हैं | रविवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में ये फैसला लिया गया कि रात 8 से सुबह 7 बजे तक महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा |  सूत्रों के मुताबिक, शनिवार और रविवार पूरे राज्य में लॉकडाउन लागू होगा |

क्या खुलेंगे क्या बंद रहेंगे?

मॉल, रेस्टोरेंट और बार बंद करने का फैसला |
जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी |
सरकारी ऑफिस 50 फीसदी की क्षमता के साथ काम करेंगे |
सब्जी मंडियां बंदी नहीं रहेंगी |
शुक्रवार रात 8 से सोमवार सुबह 7 तक स्ट्रिक्ट लॉकडाउन रहेगा |
रिक्शा, टैक्सी और ट्रेन बंद नहीं होंगे |

BIG BREAKING : मुख्यमंत्री ने बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक, वर्चूअल रूप से होगी मीटिंग, जल्द ही लॉक डाउन पर आ सकता है बड़ा फैसला

BIG BREAKING : मुख्यमंत्री ने बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक, वर्चूअल रूप से होगी मीटिंग, जल्द ही लॉक डाउन पर आ सकता है बड़ा फैसला

महाराष्ट्र | देश में कोरोना संक्रमण फिर से तेजी से बढ़ने लगा है | देश के ऐसे कई राज्य है जिसमे कोरोना के अत्यधिक मामले सामने आ रहे है |  महाराष्ट्र में भी कोरोना से लगातार हालात बिगड़ रहे है | इसी बीच महाराष्ट्र से खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज कोरोना से बिगड़ते हालातो को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए कड़े नियम लागू करने को लेकर कैबिनेट की बैठक बुलाई है | महाराष्ट्र कैबिनेट की ये वर्चूअल मीटिंग दोपहर 3 बजे से शुरू होगी |

बता दें कि, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को अपने संबोधन में कहा था कि, "कोरोना विकराल रूप ले रहा है, लॉकडाउन लगेगा या नहीं मैं अभी इसका जवाब नहीं दे रहा हूं | हालांकि उन्होंने साफ किया कि कोरोना की परिस्थिति अगर ऐसी ही रही तो लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जाए, इस बात को नकारा नहीं जा सकता है | सीएम ने कहा कि आज पूर्ण लॉकडाउन के संकेत दे रहा हूं | लॉकडाउन लगा नहीं रहा हूं | 2 दिनों में चर्चा कर निर्णय लूंगा |"

 
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने असम में चुनावी रैलियां करी रद्द, लौट रहे हैं दिल्ली

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने असम में चुनावी रैलियां करी रद्द, लौट रहे हैं दिल्ली

नई दिल्ली | छत्‍तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर बॉर्डर के जंगलों में नक्‍सलियों से हुई मुठभेड़ में अब तक 22 जवान शहीद हुए हैं | इसके साथ ही कुछ जवान लापता भी बताए जा रहे हैं | इस बीच असम में चुनावी रैलियां करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने इस हमले पर शोक जताया है | इसी बीच असम से एक बड़ी खबर आ रही है खबर मिली है कि अमित शाह ने असम राज्‍य में रविवार को होने वाली अपनी चुनावी रैलियां रद्द कर दी हैं | वह रविवार को दोपहर बाद दिल्‍ली लौट रहे हैं | दिल्‍ली में वह छत्‍तीसगढ़ में हुए नक्‍सली हमले को लेकर वरिष्‍ठ अफसरों से हालात पर चर्चा करेंगे |

बीजेपी नेता जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम में होने वाले उनके चुनाव अभियान में कटौती की है और वह सुकमा में हुए नक्‍सली हमले को लेकर गंभीर है | वह आज ही दिल्‍ली लौट रहे हैं | उन्‍होंने असम में प्रस्‍तावित 3 में से 1 रैली ही की है |

BIG BREAKING : राष्ट्रपति कोविंद ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले को ले कर कही ये बड़ी बात

BIG BREAKING : राष्ट्रपति कोविंद ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले को ले कर कही ये बड़ी बात

नई दिल्लीछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर शोक प्रकट करते हुए शहीद जवानों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। ज्ञातव्य है कि 3 अप्रैल की शनिवार नक्सलियों ने गश्त पर निकले सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला बोल दिया। घंटों चली मुठभेड़ में सुरक्षाबल के 20 से अधिक जवान शहीद हो गए और 30 से अधिक घायल है।

इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा -छत्तीसगढ़ में माओवादी विद्रोह से जूझते हुए सुरक्षाकर्मियों की हत्या गहरी पीड़ा का विषय है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। राष्ट्र उनके दर्द को साझा करता है और इस बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

कोविड टीकाकरण: सरकार ने कहा- स्वास्थ्य कर्मियों को अब कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं, अयोग्य लाभार्थियों का भी हो रहा था रजिस्ट्रेशन

कोविड टीकाकरण: सरकार ने कहा- स्वास्थ्य कर्मियों को अब कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं, अयोग्य लाभार्थियों का भी हो रहा था रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली: केंद्र ने शनिवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम मोर्चे पर लगे कर्मियों का अब नए रजिस्ट्रेशन की इजाजत नहीं होगी. क्योंकि नियमों का उल्लंघन कर कुछ ऐसे लाभार्थी इस कैटेगरी में कोविड-19 टीकाकरण के लिए अपना नाम लिखवा रहे थे जो पात्र नहीं हैं.


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक पत्र में कहा कि 45 साल या इससे अधिक उम्र के व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन को-विन पोर्टल पर जारी रहेगा. उन्होंने राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों को पहले से रजिस्ट्रेशन स्वास्थ्य सेवा कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) का टीकाकरण जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के लिए कहा.


अयोग्य लाभार्थियों का भी हो रहा है रजिस्ट्रेशन
देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें एचसीडब्ल्यू को टीका लगाया गया था और एफएलडब्ल्यू का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था. कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ था. पत्र में भूषण ने कहा कि एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू के टीकाकरण के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ मिलकर सभी प्रयास किए गए हैं.


भूषण ने कहा, 'विभिन्न स्रोतों से जानकारी मिली है कि कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों (सीवीसी) में कुछ अयोग्य लाभार्थियों को एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू के रूप में रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और निर्धारित दिशानिर्देशों का पूर्ण उल्लंघन कर टीकाकरण किया जा रहा है.' पिछले कुछ दिनों में एचसीडब्ल्यू के 'डेटाबेस' में 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.


को-विन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जारी
उन्होंने पत्र में कहा, 'आज एनईजीवीएसी की बैठक में राज्य के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की गई और कोविड-19 टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (एनईजीवीएसी) की सिफारिश के अनुसार यह निर्णय लिया गया है कि एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू की श्रेणियों में किसी नए पंजीकरण की तत्काल प्रभाव से इजाजत नहीं होगी. को-विन पोर्टल पर 45 साल या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के पंजीकरण की अनुमति जारी रहेगी.'

 

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, इन मुद्दों पर करेंगे समीक्षा

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, इन मुद्दों पर करेंगे समीक्षा

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में देशभर में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। यह जानकारी सूत्रों ने दी। इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस से संबंधित मुद्दों और वैक्सीनेशन पर एक उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव, डॉ. विनोद पॉल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।