नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने असम में चुनावी रैलियां करी रद्द, लौट रहे हैं दिल्ली

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने असम में चुनावी रैलियां करी रद्द, लौट रहे हैं दिल्ली

नई दिल्ली | छत्‍तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर बॉर्डर के जंगलों में नक्‍सलियों से हुई मुठभेड़ में अब तक 22 जवान शहीद हुए हैं | इसके साथ ही कुछ जवान लापता भी बताए जा रहे हैं | इस बीच असम में चुनावी रैलियां करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने इस हमले पर शोक जताया है | इसी बीच असम से एक बड़ी खबर आ रही है खबर मिली है कि अमित शाह ने असम राज्‍य में रविवार को होने वाली अपनी चुनावी रैलियां रद्द कर दी हैं | वह रविवार को दोपहर बाद दिल्‍ली लौट रहे हैं | दिल्‍ली में वह छत्‍तीसगढ़ में हुए नक्‍सली हमले को लेकर वरिष्‍ठ अफसरों से हालात पर चर्चा करेंगे |

बीजेपी नेता जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम में होने वाले उनके चुनाव अभियान में कटौती की है और वह सुकमा में हुए नक्‍सली हमले को लेकर गंभीर है | वह आज ही दिल्‍ली लौट रहे हैं | उन्‍होंने असम में प्रस्‍तावित 3 में से 1 रैली ही की है |

BIG BREAKING : राष्ट्रपति कोविंद ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले को ले कर कही ये बड़ी बात

BIG BREAKING : राष्ट्रपति कोविंद ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले को ले कर कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर शोक प्रकट करते हुए शहीद जवानों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। ज्ञातव्य है कि 3 अप्रैल की शनिवार नक्सलियों ने गश्त पर निकले सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला बोल दिया। घंटों चली मुठभेड़ में सुरक्षाबल के 20 से अधिक जवान शहीद हो गए और 30 से अधिक घायल है।

इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा -छत्तीसगढ़ में माओवादी विद्रोह से जूझते हुए सुरक्षाकर्मियों की हत्या गहरी पीड़ा का विषय है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। राष्ट्र उनके दर्द को साझा करता है और इस बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

कोविड टीकाकरण: सरकार ने कहा- स्वास्थ्य कर्मियों को अब कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं, अयोग्य लाभार्थियों का भी हो रहा था रजिस्ट्रेशन

कोविड टीकाकरण: सरकार ने कहा- स्वास्थ्य कर्मियों को अब कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं, अयोग्य लाभार्थियों का भी हो रहा था रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली: केंद्र ने शनिवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम मोर्चे पर लगे कर्मियों का अब नए रजिस्ट्रेशन की इजाजत नहीं होगी. क्योंकि नियमों का उल्लंघन कर कुछ ऐसे लाभार्थी इस कैटेगरी में कोविड-19 टीकाकरण के लिए अपना नाम लिखवा रहे थे जो पात्र नहीं हैं.


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक पत्र में कहा कि 45 साल या इससे अधिक उम्र के व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन को-विन पोर्टल पर जारी रहेगा. उन्होंने राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों को पहले से रजिस्ट्रेशन स्वास्थ्य सेवा कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) का टीकाकरण जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के लिए कहा.


अयोग्य लाभार्थियों का भी हो रहा है रजिस्ट्रेशन
देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें एचसीडब्ल्यू को टीका लगाया गया था और एफएलडब्ल्यू का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था. कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ था. पत्र में भूषण ने कहा कि एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू के टीकाकरण के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ मिलकर सभी प्रयास किए गए हैं.


भूषण ने कहा, 'विभिन्न स्रोतों से जानकारी मिली है कि कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों (सीवीसी) में कुछ अयोग्य लाभार्थियों को एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू के रूप में रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और निर्धारित दिशानिर्देशों का पूर्ण उल्लंघन कर टीकाकरण किया जा रहा है.' पिछले कुछ दिनों में एचसीडब्ल्यू के 'डेटाबेस' में 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.


को-विन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जारी
उन्होंने पत्र में कहा, 'आज एनईजीवीएसी की बैठक में राज्य के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की गई और कोविड-19 टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (एनईजीवीएसी) की सिफारिश के अनुसार यह निर्णय लिया गया है कि एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू की श्रेणियों में किसी नए पंजीकरण की तत्काल प्रभाव से इजाजत नहीं होगी. को-विन पोर्टल पर 45 साल या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के पंजीकरण की अनुमति जारी रहेगी.'

 

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, इन मुद्दों पर करेंगे समीक्षा

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, इन मुद्दों पर करेंगे समीक्षा

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में देशभर में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। यह जानकारी सूत्रों ने दी। इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस से संबंधित मुद्दों और वैक्सीनेशन पर एक उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव, डॉ. विनोद पॉल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
 

बॉलीवुड का ये सुपर स्टार हुआ कोरोना संक्रमित, ट्विटर पर दी जानकारी

बॉलीवुड का ये सुपर स्टार हुआ कोरोना संक्रमित, ट्विटर पर दी जानकारी

मुंबई । देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, जिसने अब तक आमिर खान, आलिया भट्ट, आर माधवन, परेश रावल, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, सिद्धांत चतुर्वेदी, बप्पी लहरी, सतीश कौशिक जैसे चर्चित कलाकारों को अपनी जद में ले लिया है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी इस वायरस के संपर्क में आने से अछूते न रह पाए। अब रविवार की सुबह खबर मिली है कि इस वायरस ने खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार को भी अपना शिकार बना लिया है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने लिखा, `मैं सभी को सूचित कर देना चाहता हूं कि इसी सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने आप को तुरंत आइसोलेट कर लिया गया है। अपने घर पर ही मैं क्वारंटाइन हूं और सभी चिकित्सकीय सावधानियों का ध्यान रख रहा हूं। मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि हाल ही में जो भी मेरे संपर्क में आया हो वह खुद भी जाकर अपना परीक्षण करवा ले। मैं जल्द ही वापस काम पर लौटूंगा।`
जब कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन लागू किया गया तब सरकार की तरफ से लोगों को इस वायरस के प्रति जागरूक करने का काम सबसे ज्यादा अक्षय कुमार ही कर रहे थे। जब फिल्मों की शूटिंग बंद हुईं और सभी लोग घरों में बैठे हुए थे तब भी अक्षय कुमार ने ही सबसे पहले भारत सरकार के लिए एक विज्ञापन की शूटिंग की थी जिसमें वह कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताते हुए नजर आए।
 

BIG BREAKING : रायपुर में आज 2200 से अधिक व प्रदेश में 6 हजार के करीब मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आकड़ें

BIG BREAKING : रायपुर में आज 2200 से अधिक व प्रदेश में 6 हजार के करीब मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आकड़ें

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 5818 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से 2287 सर्वाधिक मरीज, दुर्ग से 857, राजनांदगांव से 341, बालोद से 102, बेमेतरा से 67, कबीरधाम से 118, धमतरी से 161, बलौदा बाजार से 76, महासमुंद से 303, गरियाबंद से 101, बिलासपुर से 342, रायगढ़ से 84, कोरबा से 221, जांजगीर-चांपा से 110, मुंगेली से 33, जीपीएम से 34, सरगुजा से 65, कोरिया से 96, सूरजपुर से 88, बलरामपुर से 23, जशपुर से 117, बस्तर से 80, कोंडागांव से 9, दंतेवाड़ा से 6, सुकमा से 6, कांकेर से 87, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1172 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 31 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 36312 है |  

कई राज्यों में सक्रिय मामलों में होने वाली तीव्र वृद्धि “गंभीर चिंता का विषय”, जाने स्थिति

कई राज्यों में सक्रिय मामलों में होने वाली तीव्र वृद्धि “गंभीर चिंता का विषय”, जाने स्थिति

नईदिल्ली।  कोविड-19 के खिलाफ महत्वपूर्ण लड़ाई में देश में आज टीकाकरण की संख्या 7.3 करोड़ से अधिक हो गई है। आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 11,53,614 सत्रों के माध्यम से कुल 7,30,54,295 वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 45 वर्ष से अधिक आयु के 89,32,642 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 52,96,666 एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 95,71,610 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक) और 39,92,094 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक) और 4,45,77,337 (पहली खुराक) और 6,83,946 (दूसरी खुराक) लेने वाले लाभार्थी शामिल हैं। कुल टीकाकरण के आंकड़े 6 करोड़ (6,30,81,589) से अधिक हैं, जिन्हें पहली खुराक दी गई है, जबकि दूसरी खुराक लेने वाले लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ (99,72,706) के करीब है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश सहित आठ राज्यों में कोविड के दैनिक नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। इन 8 राज्यों से 81.42% नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 89,129 नए मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 47,913 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 4,991 और छत्तीसगढ़ में 4,174 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कुल सक्रिय मामले 6,58,909 तक पहुंच गए हैं। इन मामलों में अब देश में कुल सक्रिय मामलों का 5.32 प्रतिशत शामिल है। पिछले 24 घंटों में कुल 44,213 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। नीचे दिया गया ग्राफ पिछले दो महीनों (03 फरवरी, 2021 - 03 अप्रैल, 2021) में शीर्ष 10 राज्यों में सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि का तुलनात्मक विश्लेषण देता है। महाराष्ट्र ने नौ गुना वृद्धि दिखाई है, इस अवधि के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या में अधिकतम वृद्धि प्रतिशत के संदर्भ में पंजाब में सक्रिय मामलों में अधिकतम वृद्धि की जानकारी दी है।

कांग्रेस विधायक के बेटे पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला, पढ़े पूरी खबर

कांग्रेस विधायक के बेटे पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला, पढ़े पूरी खबर

इंदौर। पड़ोसी उज्जैन जिले के एक कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ यहां युवा कांग्रेस की महिला नेता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोपी, कांग्रेस के इसी मोर्चे की उज्जैन जिला इकाई का पूर्व अध्यक्ष है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इंदौर के महिला पुलिस थाने की एक अधिकारी ने बताया कि बडऩगर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण (30) के खिलाफ 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर शुक्रवार शाम मामला दर्ज किया गया। युवा कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता का आरोप है कि करण ने फरवरी में शादी का झांसा देने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि विधायक के बेटे के खिलाफ महिला नेता के आरोपों की जांच की जा रही है और अभियुक्त की तलाश जारी है। दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल ने अपने बेटे के खिलाफ युवा कांग्रेस की महिला नेता के आरोपों को झूठा बताया है। मोरवाल ने पीटीआई- से बातचीत में दावा किया, मेरे बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने वाली महिला नेता उससे धन ऐंठने का प्रयास काफी पहले से कर रही थी। उन्होंने कहा, मेरे बेटे को पहले ही आशंका थी कि महिला नेता उसके खिलाफ बलात्कार का झूठा मामला दर्ज करा सकती है। लिहाजा मेरे बेटे ने इस बारे में इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय को एक अप्रैल (बृहस्पतिवार) को बाकायदा लिखित शिकायत भी की थी। इस बारे में पूछे जाने पर डीआईजी मनीष कपूरिया ने कहा, महिला नेता को लेकर विधायक के बेटे की शिकायत की भी जांच की जा रही है। जांच में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इस बीच, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने आरएनएस को बताया कि उन्होंने कथित दुष्कर्म काण्ड की संगठन स्तर पर आंतरिक जांच के लिए इस मोर्चे के नेताओं की तीन सदस्यीय समिति बना दी है और इससे हफ्ते भर के भीतर रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने बताया, इस समिति में दो महिला नेताओं और एक पुरुष नेता को शामिल किया गया है ताकि सभी संवेदनशील पहलुओं पर मामले की जांच हो सके।
 रैली में बेहोश हुआ शख्स, पीएम मोदी ने भेजी अपने डॉक्टरों की टीम

रैली में बेहोश हुआ शख्स, पीएम मोदी ने भेजी अपने डॉक्टरों की टीम

तामुलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम स्थित तामुलपुर में रैली संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री की सतकर्ता देखने को मिली। प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान भाजपा का एक कार्यकर्ता संभवतः पानी न मिल पाने के कारण बेहोश हो गया। प्रधानमंत्री ने जैसे ही देखा उन्होंने मंच से ही प्रधानमंत्री कार्यालय की मेडिकल टीम को निर्देश दिया कि वह कार्यकर्ता के पास पहुंचे।

पीएम ने मंच से ही कहा- `ये जो पीएमओ की मेडिकल की टीम है वो जाए जरा वहां कार्यकर्ता पानी के अभाव के कुछ तकलीफ हुई है। तुरंत उनकी मदद कीजिए। मेरे साथ जो डॉक्टर्स आए हैं वो जरा उस साथी की मदद करे, उन्हें पानी के अभाव में कुछ तकलीफ हुई है।` इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए के डबल इंजन सरकार ने पिछले पांच वर्षों में असम के लोगों को दोहरा लाभ दिया है। विकास हो रहा है, कनेक्टिविटी में सुधार हो रहा है, जिससे महिलाओं के लिए जीवन आसान हो रहा है और युवाओं के लिए अवसर बढ़ रहे हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे राजनीतिक अनुभव के आधार पर, जनता के प्यार की भाषा, जनता के आशीर्वाद की ताकत पर मैं कहता हूं कि असम में एक बार फिर आप लोगों ने एनडीए सरकार बनाना तय कर लिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि असम की पहचान का बार-बार अपमान करने वाले लोग, यहां की जनता को बर्दाश्त नहीं हैं. असम को दशकों तक हिंसा और अस्थिरता देने वाले, अब असम के लोगों को अब एक पल भी स्वीकार नहीं हैं. असम के लोग विकास, स्थिरता, शांति, भाईचारा, सद्भावना के साथ हैं. मोदी ने कहा कि दो चरणों की वोटिंग के बाद आज तामूलपुर में आपके दर्शन करने का मुझे अवसर मिला है. इन दोनों चरणों के बाद असम में फिर एक बार NDA सरकार, ये लोगों ने तय कर लिया है.

सभा में मोदी ने कहा कि हम जब भी कोई योजना बनाते हैं, तो सबके लिए बनाते हैं. हर क्षेत्र के लोगों को, हर वर्ग के लोगों तक, बिना भेदभाव, बिना पक्षपात, उस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए हम कड़ी मेहनत करते हैं. उन्होंने कहा कि देश में कुछ बातें ऐसी गलत चल रही हैं, अगर हम समाज में भेदभाव करके, समाज के टुकड़े करके अपने वोटबैंक के लिए कुछ दे दें, तो दुर्भाग्य देखिए, उसे देश में सेक्युलरिज्म कहा जाता है.
 
कोरोना अपडेट : प्रदेश में मौत का तांडव 33 मौतें, 4 हजार के पार नए मरीज, रायपुर से सर्वाधिक सहित इन जिलो से मिले इतने

कोरोना अपडेट : प्रदेश में मौत का तांडव 33 मौतें, 4 हजार के पार नए मरीज, रायपुर से सर्वाधिक सहित इन जिलो से मिले इतने

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 4174 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से 1405 सर्वाधिक मरीज, दुर्ग से 964, राजनांदगांव से 241, बालोद से 80, बेमेतरा से 20, कबीरधाम से 60, धमतरी से 108, बलौदा बाजार से 67, महासमुंद से 188, गरियाबंद से 81, बिलासपुर से 244, रायगढ़ से 103, कोरबा से 112, जांजगीर-चांपा से 66, मुंगेली से 12, जीपीएम से 21, सरगुजा से 145, कोरिया से 41, सूरजपुर से 74, बलरामपुर से 8, जशपुर से 65, बस्तर से 9, कोंडागांव से 3, दंतेवाड़ा से 4, सुकमा से 2, कांकेर से 40, नारायणपुर से 7, बीजापुर से 2, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 945 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 35 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 31858 है |  

इन राज्यों ने बढ़ाई चिंता... मौत के आकड़े डरावने

इन राज्यों ने बढ़ाई चिंता... मौत के आकड़े डरावने

नईदिल्ली। देश एक बार फिर खतरनाक कोरोना वायरस संक्रमण की लहर से गुजर रहा है. महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि वहां की राज्य सरकारों को कड़े कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा है. भारत सरकार की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि देश के ऐसे 11 राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश हैं जहां पर पिछले साल आए कोरोना के रिकॉर्ड मामलों को या तो वे पार कर चुके हैं या उसके बेहद करीब पहुंच गए हैं. सरकार की तरफ से उन्हें यह सलाह दी गई है कि वे एक्टिव मामलों को लेकर कंटेनमेंट और रोजाना की मौतों पर फौरन और प्रभावी कदम उठाएं. केन्द्र ने कोरोना संक्रमण के रोजाना आ रहे नए मामलों और मौत की भारी संख्या को देखते हुए 11 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों को गंभीर ‘चिंता के राज्य’ की कैटगरी में रखा है. इन राज्यों में पिछले 14 दिनों के दौरान ( 31 मार्च तक) कोविड-19 के कुल मामलों में 90 फीसदी योगदान है जबकि मौतों के आंकड़ों में 90.5 फीसदी इन्हीं राज्यों से है. 

 राज्य में लॉकडाउन लगेगा या नहीं इस पर आज रात 8:30 बजे राज्य की जनता को संबोधित मुख्यमंत्री

राज्य में लॉकडाउन लगेगा या नहीं इस पर आज रात 8:30 बजे राज्य की जनता को संबोधित मुख्यमंत्री

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढोतरी के बीच क्या राज्य में लॉकडाउन लगेगा? राज्य सरकार आज इस पर फैसला ले लेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज रात 8:30 बजे राज्य की जनता को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री लॉकडाउन लगाने या नहीं लगाने का एलान कर सकते हैं। अपने संबोधन से पहले सीएम कोरोना की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग करेंगे, जहां लॉकडाउन पर फैसला लिया जा सकता है। 


इससे पहले 28 मार्च को सीएम ठाकरे कोरोना की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उस दौरान उन्होंने लॉकडाउन लगाने की ओर इशारा करते हुए अधिकारियों से कहा था कि सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए, अगर फिर भी लोग नहीं मान रहे हैं तो लॉकडाउन के लिए रोडमैप तैयार करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए कोरोना की ये दूसरी वेब हो सकती है लेकिन राज्य के लिए ये चौथी लहर

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए कोरोना की ये दूसरी वेब हो सकती है लेकिन राज्य के लिए ये चौथी लहर

नईदिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज समीक्षा बैठक की. इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के लिए कोरोना की ये दूसरी वेब हो सकती है लेकिन दिल्ली के लिए ये चौथी वेब (लहर) है. उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय राजधानी में 3583 केस आए हैं. 16 मार्च को लगभग 425 केस थे. उन्होंने कहा कि कोरोना के केस तेजी से केस बढ़ रहे हैं. ये चिंता की बात है. सरकार की नजर बनी हुई है. जो भी उचित कदम उठाने की जरूरत है वो हम उठा रहे हैं. लॉकडाउन का कोई विचार नहीं है. भविष्य में अगर जरूरत हुई तो बातचीत के बाद ही फैसला लिया जाएगा. सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. हालांकि ये वेव पिछली वेव से कम खतरनाक है. कोरोना से होने वाली मौतें घटी है. उन्होंने कहा कि टेस्ट, ट्रेसिंग और आइसोलेशन का काम बहुत तेजी से किया जा रहा है. आम लोगों की भागीदारी जरूरी है. अनुरोध है कि सभी मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करें. उन्होंने कहा कि आज मीटिंग में हमने अस्पतालों में एम्बुलेंस की व्यवस्था, ICU की व्यवस्था, बेड्स की व्यवस्था को लेकर पूरी प्लानिंग की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली 3 वेव को दिल्लीवालों ने खूबसूरती से हैंडल किया है. हॉस्पिटल मैनेजमेंट और टीकाकरण पर सरकार ध्यान दे रही है. बता दें कि गुरुवार को 2790 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 9 मरीजों की मौत हुई थी. इससे एक दिन पहले बुधवार को 1,819 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 11 लोगों की मौत हुई थी. 

प्रेमी जोड़े की पेड़ से लटकी मिली लाश, परिजनों ने कहा...

प्रेमी जोड़े की पेड़ से लटकी मिली लाश, परिजनों ने कहा...

पीलीभीत. यूपी के पीलीभीत जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बिलसंडा थाना इलाके के लिलहर गांव में प्रेमी जोड़े की लाश पेड़ से लटकी मिली है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतकों में 18 वर्षीय अनिल और 16 वर्षीय गुड्डी है. बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे. परिजनों के मुताबिक बीती रात से दोनों घर से गायब थे. परिजन लगातार दोनों की तलाश कर रहे थे. शुक्रवार सुबह दोनों की लाश पेड़ से लटकी दिखी. जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. बताया जा रहा है कि एक पक्ष शादी के लिये तैयार था, लेकिन दूसरा पक्ष नहीं मान रहा था.


हत्या का आऱोप
लड़के के परिजनों का कहना है कि हमलोग शादी के लिए तैयार थे, लेकिन लड़की के घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया. परिजनों ने दोनों की हत्या कर उनकी लाश पेड़ से लटकाने का अंदेशा जताया है. 
पुलिस अधीक्षक किरीट कुमार ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मुआयना कर जांच पड़ताल की जा रही है. 

 रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित, प्रियंका गांधी ने रद्द किया अपना चुनावी दौरा

रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित, प्रियंका गांधी ने रद्द किया अपना चुनावी दौरा

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। प्रियंका गांधी ने एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। हालांकि प्रियंका गांधी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि रॉबर्ट के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैंने अपना असम का दौरा रद्द कर दिया है। मैं अब आइसोलेशन में रहूंगी।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा, ’हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम, तमिलनाडु और केरल का दौरा रद्द करना पड़ रहा है. मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।’

गौरतलब है कि असम में प्रियंका गांधी आज तीन सभाएं करने वाली थीं। प्रियंका दोपहर 12 बजे गोलपारा पूर्व में, दोपहर डेढ़ बजे गोलकगंज में और दोपहर साढ़े तीन बजे सरुखेत्री में जनसभा करने वाली थीं।
 
प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, बिना कपड़ों के झोपडी से बरामद हुई लाश

प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, बिना कपड़ों के झोपडी से बरामद हुई लाश

बरेली। यहां एक शादीशुदा महिला (21 वर्ष) और उसके प्रेमी के बिना कपड़ों का शव गांव से बाहर एक पुरानी झोपड़ी से बरामद हुआ है। प्रेमी जोड़े के आत्महत्या करने की बात कही जा रही है क्योंकि इनके शवों के पास से चूहा मारने की दवा का एक खाली पैकेट मिला है।


महिला की शादी छह महीने पहले उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जहर का सेवन करने की संभावना जताई गई है। उनके विसरा के नमूनों को संरक्षित कर लिया गया है और अब इन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवान ने संवाददाताओं से कहा कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि दोनों का परिवार उनके इस रिश्ते के खिलाफ थे और लड़की की शादी कहीं और कर दी गई थी। इनके परिवार से किसी ने भी कोई शिकायत दर्ज नहीं की।

एसएसपी ने कहा, लेकिन हम धोखे से जहर दिए जाने के एंगल को भी खंगाल रहे हैं। हमने दोनों के बीच हुई बातचीत की जांच की है और इससे पता चला है कि शादी के बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे।

गांववालों के मुताबिक, एक मुस्लिम शख्स के साथ लड़की के प्रेम संबंध होने के बारे में पता लगने के बाद उसकी शादी जबरन अपनी जाति के एक लड़के से कर दी गई।

होली के मौके पर लड़की अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार को अचानक लापता हो जाने के बाद बुधवार शाम को उनका शव मिला।

युवक के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि गांव की पंचायत ने फैसला लिया था कि महिला की शादी कहीं और कर दी जाए और इसी के साथ युवक को गांव छोडऩे के लिए कहा गया था।

 

 

युवती ने अपने चचेरे भाई से कर लिया विवाह, परिजनों ने उसका पुतला बनाकर किया अंतिम संस्कार

युवती ने अपने चचेरे भाई से कर लिया विवाह, परिजनों ने उसका पुतला बनाकर किया अंतिम संस्कार

रांची। झारखंड में परिवार में ही शादी का एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवती ने अपने चचेरे भाई से विवाह कर लिया। वहीं, इसके विरोध में युवती के परिजनों ने उसका पुतला बनाकर उसका अंतिम संस्कार कर डाला। यह मामला चतरा जिले के टंडवा प्रखंड की धनगड़ा पंचायत का है। यहां के खरिका गांव में एक युवती ने अपने ही चचेरे भाई से विवाह कर लिया। इससे गुस्साए परिजनों ने बीते शनिवार को युवती का पुतला बनाया और उसकी शवयात्रा निकाल दी। इतना ही नहीं परिजन पुतले को श्मशान घाट भी लेकर गए और बाकायदा वहां अंतिम संस्कार भी किया।  इस घटना से आहत युवती के पिता और परिजनों ने उसके साथ सभी संबंध समाप्त करने की बात कही। वहीं, युवती की मां का कहना है कि बेटी की इस हरकत ने समाज में उनकी साख को नुकसान पहुंचाया है। इस अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी मौजूद रहे।
 अस्पताल में भर्ती हुए सचिन तेंदुलकर, हुए थे कोरोना संक्रमित

अस्पताल में भर्ती हुए सचिन तेंदुलकर, हुए थे कोरोना संक्रमित

मुंबई। भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सचिन तेंदुलकर ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। डॉक्टरों की सलाह के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया था और जरूरी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे थे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, `डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा। आप सभी लोग मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं। ` इसके साथ ही सचिन ने 2011 विश्व कप की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और साथी खिलाड़ियों को बधाई दी।

सचिन तेंदुलकर को कोरोना होने की पुष्टि 27 मार्च को हुई थी। कोरोना के हल्के लक्षण मिलने के बाद तब उन्होंने डॉक्टर्स की सलाह पर खुद को क्वारंटीन कर लिया था। सचिन में खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि भी ट्वीट से ही दी थी।

सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में रोड सेफ्टी वर्ल्डं सीरीज में हिस्साु लिया था, जहां उनकी कप्ताुनी में इंडिया लेजेंड्स ने खिताबी जीत हासिल की थी। इसी टूर्नामेंट के कुछ दिन बाद ही सचिन तेंदुलकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद इंडिया लेजेंड्स की टीम में शामिल तीन और भारतीय क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें यूसुफ पठान, इरफान पठान और एस. बद्रीनाथ शामिल थे।
 
ईडी ने यस बैंक ऋण घोटाले में दाखिल की चार्जशीट

ईडी ने यस बैंक ऋण घोटाले में दाखिल की चार्जशीट

 नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने यस बैंक में 400 करोड़ के ऋण घोटाले मामले में मुंबई स्थित रियल्टी ग्रुप ओंकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मुंबई स्थित विशेष अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून सहित विभिन्न धाराओं में चार्जशीट दाखिल की गई है।

आरोपपत्र में ओंकार रियल्टर्स के चेयरमैन कमल किशोर गुप्ता, प्रबंध निदेशक बाबूलाल वर्मा, अभिनेता-निर्माता सचिन जोशी और उनकी कंपनी वाइकिंग ग्रुप के नाम शामिल हैं।

ईडी ने इससे पहले ओंकार ग्रुप के प्रवर्तकों के ठिकानों पर छापा मारा था और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। औरंगाबाद पुलिस की एफआईआर के आधार पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपने हाथ में लिया।
 
कोरोना अपडेट : रायपुर आया कोरोना की जकड़ में, प्रदेश में आज 4600 से अधिक मरीजों की हुई पहचान, 25 मरीजों की हुई मौत

कोरोना अपडेट : रायपुर आया कोरोना की जकड़ में, प्रदेश में आज 4600 से अधिक मरीजों की हुई पहचान, 25 मरीजों की हुई मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 4617 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से 1327 सर्वाधिक मरीज, दुर्ग से 996, राजनांदगांव से 437, बालोद से 130, बेमेतरा से 118, कबीरधाम से 87, धमतरी से 115, बलौदा बाजार से 104, महासमुंद से 182, गरियाबंद से 50, बिलासपुर से 288, रायगढ़ से 76, कोरबा से 104, जांजगीर-चांपा से 83, मुंगेली से 55, जीपीएम से 17, सरगुजा से 69, कोरिया से 36, सूरजपुर से 81, बलरामपुर से 30, जशपुर से 101, बस्तर से 72, कोंडागांव से 13, दंतेवाड़ा से 9, सुकमा से 3, कांकेर से 25, नारायणपुर से 7, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1007 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 25 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 28987 है |