नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BIG BREAKING : कोरोना के मद्देनजर राजधानी में मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

BIG BREAKING : कोरोना के मद्देनजर राजधानी में मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी देखी जा रही है | शाम के करीब साढ़े 7 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2790 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 9 मरीजों की मौत हुई है |

इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बैठक बुलाई है | यह बैठक शुक्रवार को 4 बजे संपन्न होगी | बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे |

मिली जानकारी के अनुसार बैठक में दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस की रोकथाम के लिए एक्शन प्लान, वैक्सीनेशन की मौजूदा स्थिति, कंटेनमेंट जोन, अस्पतालों के बेड प्रबंधन और सीरोलॉजिकल सर्वे के साथ मौजूदा समय में कोरोना केस की मैपिंग की समीक्षा की जाएगी |

 

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में मिला कोरोना वायरस का नया वैरिएंट “N-440”

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में मिला कोरोना वायरस का नया वैरिएंट “N-440”

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक और चिंताजनक खबर आई है। प्रदेश में कोरोना वायरस ने म्यूटेट होकर रूप बदल लिया है। अब तक 5 नमूनों में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, इसके असर के बारे में डॉक्टरों को कोई जानकारी नहीं है। अंदेशा जताया जा रहा है कि नया वैरिएंट शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर करने में सक्षम है। इसे N-440 नाम दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि केंद्र सरकार ने पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के 5 नमूनों में N-440 नाम के नए वैरिएंट की मौजूदगी की रिपोर्ट दी थी, लेकिन यह उतना घातक नहीं है। प्रदेश में अब तक ब्रिटिश वैरिएंट, साउथ अफ्रीकन वैरिएंट और ब्राजीलियन वैरिएंट का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
केस बढ़ने की वजह हो सकता है नया वैरिएंट
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर के निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर का कहना है कि प्रदेश में इतना ज्यादा संक्रमण है कि नया वैरिएंट तो सामने आएगा ही। एक साल में संक्रमण का इतना बढ़ जाना कभी नहीं देखा गया था। संक्रमण बढ़ता रहा तो वायरस में म्यूटेशन होगा और नए वैरिएंट भी सामने आ सकते हैं। डॉ. नागरकर ने बताया कि अभी इसके असर की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
उधर, रायपुर मेडिकल कॉलेज के कुछ डॉक्टरों ने बताया कि नए वैरिएंट N-440 पर अभी कोई स्टडी तो सामने नहीं आई है, लेकिन अंदेशा है कि नया वैरिएंट शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली को धोखा देने में सक्षम है। इसकी वजह से बेहतर इम्यूनिटी वाले लोग भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। प्रदेश में संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के पीछे ये नया वैरिएंट भी एक कारण हो सकता है।
प्रदेश में नए वैरिएंट पर रिसर्च की व्यवस्था नहीं
बताया जा रहा है कि प्रदेश में अभी वायरस के नए वैरिएंट पर रिसर्च की कोई व्यवस्था नहीं है। रायपुर AIIMS हर सप्ताह कुछ नमूनों को नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट भेजता है। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल इनकी जांच के बाद रिपोर्ट जारी करता है। इससे नए वैरिएंट या वायरस के म्यूटेट होने की जानकारी सामने आती है। पिछले सप्ताह यह पहली बार हुआ, जब वायरस में दोहरे म्यूटेशन का पता चला था

 

सरकार का बड़ा फैसला: अब अप्रैल में छुट्टी के  दिन भी लगेगी वैक्सीन

सरकार का बड़ा फैसला: अब अप्रैल में छुट्टी के दिन भी लगेगी वैक्सीन

Corona Vaccination: देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. वैक्सीन अभियान को तेज करते हुए अब 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को हर दिन कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी. बड़ी बात यह है कि सरकारी छुट्टी के दिन भी कोरोना वैक्सीन लगेगी. साथ ही दोपहर तीन बजे के बाद उन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है.

आज से 45 से ज्यादा उम्र के लोगों को भी वैक्सीन देने की मुहिम शुरू हो गई है. देश में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 34 करोड़ है. अभी तक देश में कोरोना वॉरियर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 साल से ज्यादा उम्र वालों को ही टीका लग रहा था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अब 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन देने का फैसला किया गया है.

 

ब्याज दर पर घिरी सरकार: सीतारमण बोलीं- गलती से पास हुआ आदेश

ब्याज दर पर घिरी सरकार: सीतारमण बोलीं- गलती से पास हुआ आदेश

नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने आज अप्रैल-जून तिमाही के लिए छोटी बचत पर ब्याज दर कम करने के अपने फैसले को वापस ले लिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. हालांकि अपने फैसले को बदलने को लेकर वह विपक्ष के निशाने पर आ गईं. सीतारण ने कहा कि ये फैसला गलती से लिया गया था.


सीतारमण ने ट्वीट में क्या लिखा?

सीतारमण ने ट्वीट करके कहा, ‘’भारत सरकार की लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरें उन दरों पर बनी रहेंगी, जो 2020-2021 की अंतिम तिमाही में मौजूद थीं. ओवरसाइट की वजह से जारी आदेश वापस ले लिए जाएंगे.’’ इससे पहले एक फैसले में वित्त मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के लिए लघु बचत दर में 3.5 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की थी. जनवरी-मार्च के दौरान छोटी बचत दर सालाना 4 प्रतिशत थी.

जो आदेश सरकार ने वापस ले लिए-

आर्थिक मामलों के विभाग ने कहा था कि 1 साल की समय जमा दरों को 5.5 प्रतिशत से 4.4 प्रतिशत कर दिया गया है और 2-वर्ष, 3-वर्ष, 5-वर्ष की जमा दर में तिमाही आधार पर क्रमश: 5.0 प्रतिशत, 5.1 प्रतिशत और 5.8 प्रतिशत की कटौती की गई है. 5 साल की आवर्ती जमा को पिछले 5.8 प्रतिशत से 5.3 प्रतिशत तक घटा दिया गया था.


सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ), सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई ), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र पर ब्याज दरों में वार्षिक आधार पर क्रमश: 6.4 प्रतिशत, 6.9 प्रतिशत और 5.9 प्रतिशत की कटौती की गई थी. किसान विकास पत्र पर ब्याज दर को घटाकर 6.2 प्रतिशत कर दिया गया था.

 

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज कोरोना ने लिया भयावह रूप , मरीज साढ़े 4  हजार के पार , रायपुर से मिले सर्वाधिक,  देखे जिले वार आकडे

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज कोरोना ने लिया भयावह रूप , मरीज साढ़े 4 हजार के पार , रायपुर से मिले सर्वाधिक, देखे जिले वार आकडे

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 4563 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से 1291 सर्वाधिक मरीज, दुर्ग से 1199, राजनांदगांव से 400, बालोद से 119, बेमेतरा से 141, कबीरधाम से 72, धमतरी से 130, बलौदा बाजार से 101, महासमुंद से 129, गरियाबंद से 41, बिलासपुर से 224, रायगढ़ से 63, कोरबा से 76, जांजगीर-चांपा से 62, मुंगेली से 47, जीपीएम से 21, सरगुजा से 97, कोरिया से 55, सूरजपुर से 67, बलरामपुर से 27, जशपुर से 54, बस्तर से 85, कोंडागांव से 14, दंतेवाड़ा से 2, सुकमा से 2, कांकेर से 36, नारायणपुर से 4, बीजापुर से 4, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 8399 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 28 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 25529 है | 

बड़ी खबर: अब मास्क नहीं लगाने वाले होंगे गिरफ्तार

बड़ी खबर: अब मास्क नहीं लगाने वाले होंगे गिरफ्तार

इंदौर। मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही थी। शहर में पिछले 6 दिनों से कोविड संक्रमितों का आंकड़ा 600 के पार आ रहा है। प्रशासन की समझाइश और सख्ती के बाद भी लोग कोरोना की गाइडलाइन को मानने को तैयार नहीं हैं।
मास्क लगाने के लिए भी लोगों से लगातार अपील की जा रही है, लेकिन फिर कई लोग सड़कों पर बिना मास्क के घूमते हुए देखे जा रहे थे। इसे देखते हुए बड़ा निर्णय लिया गया।
सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब मास्क नहीं लगाने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक में बड़े निर्णय लिए। इसमें इंदौर में अब नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा।

wd

 

जमीन के विवाद में कांग्रेसी नेता की गोली मारकर हत्या, पढ़े पूरी खबर

जमीन के विवाद में कांग्रेसी नेता की गोली मारकर हत्या, पढ़े पूरी खबर

प्रयागराज। जिले के गंगापार झूंसी के कनिहार गांव में मंगलवार की रात यूथ कांग्रेस के नेता मोहम्मद अकरम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे जमीनी विवाद होने की बात सामने आ रही है।

पुलिस अधीक्षक (गंगापार) धवल जायसवाल ने बताया कि बीती रात झूंसी के कनिहार नामक गांव में मोहम्मद अकरम (32 वर्ष) नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया किघटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल अवस्था में अकरम को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना की पृष्ठभूमि में जमीन का विवाद सामने आया है; मृतक के सगे मामा रईस, उसके पुत्र अयान और एक अन्य व्यक्ति द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। जायसवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले मृतक के मामा ने एक जमीन खरीदी थी जिसमें हिस्सेदारी को लेकर इन दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। जायसवाल ने बताया कि इसी विवाद के क्रम में अकरम के मामा, मामा के बेटे और एक अन्य व्यक्ति ने अकरम को गोली मार दी जिससे अकरम की मृत्यु हो गई। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए दबिश दे रही है। कांग्रेस के स्थानीय नेता हसीब अहमद का दावा है कि मोहम्मद अकरम पर इससे पूर्व भी कई बार जानलेवा हमला किया जा चुका है जिसकी शिकायत अकरम ने आला पुलिस अधिकारियों से की थी। इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसका नतीजा यह रहा कि अकरम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि मोहम्मद अकरम फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के नेता थे।
 इशरत जहां एनकाउंटर केस में सीबीआई कोर्ट ने तीन पुलिस अधिकारियों को बरी किया

इशरत जहां एनकाउंटर केस में सीबीआई कोर्ट ने तीन पुलिस अधिकारियों को बरी किया

नई दिल्ली। इशरत जहां एनकाउंटर केस में सीबीआई कोर्ट ने तीन पुलिस अधिकारियों को बरी कर दिया है। अदालत ने तरुण बरोट और जीएल सिंघल समेत तीन पुलिस अफसरों को केस से बरी कर दिया है। ये तीनों अधिकारी ही इस केस में आखिरी तीन आरोपी थे, जिन्हें बरी कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य कुछ अधिकारियों को पहले ही कोर्ट से बरी किया जा चुका है। जून 2004 में गुजरात पुलिस पर इशरत जहां, जावेद शेख उर्फ प्राणेश पिल्लई और दो अन्य लोगों के फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगा था। इस मामले में पहले ही 4 अधिकारियों को बरी कर दिया था। इसके बाद आईपीएस अधिकारी जीएल सिंघल, रिटायर्ड पुलिस अफसर तरुण बरोट और अनाजू चौधरी ने सीबीआई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर मांग की थी कि उन्हें भी बरी किया जाए। सीबीआई की ओर से केस में चुनौती न दिए जाने के चलते यह मामला एक तरह से समाप्त ही हो चुका था। इससे पहले 4 अधिकारियों को डिस्चार्ज किए जाने के खिलाफ सीबीआई ने अपील नहीं की थी। ऐसे में इस आधार पर तरुण बरोट और सिंघल समेत तीन अधिकारियों ने खुद को भी रिहा करने की मांग की।
 पूर्व प्रधानमंत्री व उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, पीएम मोदी ने फोन पर ली स्वास्थ्य की जानकारी

पूर्व प्रधानमंत्री व उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, पीएम मोदी ने फोन पर ली स्वास्थ्य की जानकारी

बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री और जेडी(एस) के वरिष्ठ नेता एचडी देवगौड़ा और उनकी पत्नी चेन्नमा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। 

पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने ट्वीट किया, ``मेरी पत्नी चेन्नमा और मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हमने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं, जो पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आए खुद की जांच करवा लें। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अनुरोध करता हूं कि वे घबराएं नहीं।``

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा से बात की और उनके और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।
 
 1 अप्रैल से शुरू होंगे केंद्रीय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया, ऐसे कर सकते है आवेदन

1 अप्रैल से शुरू होंगे केंद्रीय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया, ऐसे कर सकते है आवेदन

शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बार दाखिले 01 अप्रैल, 2021 से शुरू हो रहे हैं। यहां इस खबर में केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से जानकारी दी गई है कि पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 01 अप्रैल, 2021 से शुरू की जाएगी।

कक्षा-1 में बच्चों के दाखिला आवेदन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, 2021 तय की गई है। यानी कि अभिभावकों के पास सिर्फ 19 दिन का समय है। अपने बच्चों का केंद्रीय विद्यालय दाखिला कराने के इच्छुक अभिभावक 19 अप्रैल, 2021 को शाम सात बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि दूसरी कक्षा और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए पंजीकरण 08 अप्रैल, 2021 को सुबह 08 बजे से 15 अप्रैल, 2021 को शाम 04 बजे तक किया जा सकता है।

गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से कक्षा-1 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में और कक्षा-2 और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए ऑफलाइन मोड में संचालित की जाएगी। कक्षा-2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में दाखिले संबंधित स्कूल में सीट की उपलब्धता पर निर्भर करेंगे। केंद्रीय विद्यालयों की दाखिला प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अभिभावक केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट- kvs.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

इसके अलावा अभिभावक केवीएस के एंड्रॉयड मोबाइल एप के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पहली कक्षा में दाखिले के लिए पंजीकरण पत्र केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर दाखिल विद्यार्थियों के विवरण सूची जारी की जाएगी। यदि पहली सूची जारी होने के बाद सीट खाली रहती हैं तो दूसरी और तीसरी सूची जारी भी जारी की जाती है। ध्यान दें कि सूची प्रत्येक केंद्रीय विद्यालयों द्वारा kvs.gov.in वेबसाइट के अपने पेज पर जारी की जाएंगी। 
 1 अप्रैल से हवाई सफर होगा महंगा, बढ़ गई सिक्योरिटी फीस

1 अप्रैल से हवाई सफर होगा महंगा, बढ़ गई सिक्योरिटी फीस

रायपुर। 1 अप्रैल से देश में कई चीजें महंगी होने वाली है, जिनमे हवाई सफर भी शामिल है। इसके चलते अब हवाई सफर करने वालों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। नागर विमानन विभाग ने टिकट में सिक्योरिटी फीस को बढ़ा दिया है। जिसके चलते आने वाले दिनों में रायपुर एयरपोर्ट से सफर करने वालों को अतिरिक्त 200 रूपए एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस चुकानी पड़ेगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए यह फीस को 12 डॉलर तक है।

यह फीस वैसे तो हर यात्री से ली जाती है। मगर कुछ यात्रियों को इसमें छूट भी दी जाती है। इसमें दो साल से कम उम्र के बच्चे, डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होल्डर्स, ऑन ड्यूटी एयरलाइन क्रू मेम्बर्स भी शामिल हैं। घरेलू हवाई यात्रा को लेकर यात्रियों पर 40 रुपये तक किराया बढ़ा दिया गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 114.38 रुपये चुकाना होगा।

सितंबर 2020 में एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस 150 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये यानी 10 रुपये बढ़ाई थी। वहीं, अंतर्राष्टीय यात्रियों के लिए यह 4.95 डॉलर से बढ़ाकर 5.20 डॉलर की गई।

एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस को हर छह माह में रिवाइज किया जाता है। पहले 160 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन अब इसे बढ़ाया गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 5.20 डॉलर तक किया गया था।

मुंबई एयरपोर्ट ने भी हर घरेलू यात्री पर 200 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्री पर 500 रुपये चार्ज लगाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि इसे अस्थायी रूप से डेवलपमेंट फीस के तौर पर वसूला जाएगा। उसकी याचिका पर एईआरए विचार कर रहा है। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और हैदराबाद व कोच्चि के पीपीपी एयरपोर्ट्स ने कहा है कि वे अभी कोई चार्ज लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।
 
 ड्रग्स केस में मामले में इस अभिनेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ड्रग्स केस को लेकर आठ घंटे तक पूछताछ

ड्रग्स केस में मामले में इस अभिनेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ड्रग्स केस को लेकर आठ घंटे तक पूछताछ

मुंबई। ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की गई। मामले में ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद एजाज खान का नाम सामने आया था। जब एजाज खान राजस्थान से मुंबई लौटे, इसके बाद ही एनसीबी ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। एजाज खान पर बटाटा गैंग का हिस्सा होने का आरोप है। इसके साथ ही एनसीबी की टीम ने मंगलवार को एजाज के अंधेरी और लोखंडवाला के कई ठिकानों पर छापामारी भी की। पिछले दिनों एनसीबी ने मुंबई के सबसे बड़े ड्रग्स सप्लायर फारूख बटाटा के बेटे शादाब को गिरफ्तार किया था। सिर्फ यही नहीं उसके पास से करीब दो करोड़ रुपये की ड्रग्स भी बरामद की गई थी।

शादाब बटाटा पर बॉलीवुड के सेलेब्स को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। बता दें कि फारूख पहले आलू बेचता था और उस दौरान वह अंडरवर्ल्ड के कुछ लोगों के संपर्क में आया और आज की तारीख में वह मुंबई का सबसे बड़ा ड्रग्स सप्लायर है। अब उसके ड्रग्स का कारोबार उसके बेटों ने संभाल लिया है।

ये पहली बार नहीं है जब एजाज खान विवादों में घिरे हैं। इसके पहले एजाज भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के मामले में भी जेल जा चुके हैं। इसके अलावा भी एजाज ने फेसबुक लाइव के दौरान कुछ ऐसा बयान दे दिया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई थी। इस मामले के बाद एजाज के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में मानहानि और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था।
ये पहली बार नहीं है जब एजाज खान विवादों में घिरे हैं। इसके पहले एजाज भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के मामले में भी जेल जा चुके हैं। इसके अलावा भी एजाज ने फेसबुक लाइव के दौरान कुछ ऐसा बयान दे दिया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई थी। इस मामले के बाद एजाज के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में मानहानि और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था।
 
अब यात्री रात में चलती ट्रेन में नहीं कर पाएंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग

अब यात्री रात में चलती ट्रेन में नहीं कर पाएंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग

नई दिल्ली। रेलवे ने आग की घटना को रोकने के लिए ऐहतियाती कदम के तौर पर यात्रियों को रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच ट्रेनों के भीतर मोबाइल चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल नहीं करने देने का फैसला किया है। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों ने दी। पश्चिम रेलवे ने 16 मार्च को इस अवधि के दौरान इन चार्जिंग पोर्ट की बिजली आपूर्ति रोकना शुरू कर दिया था। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सुमित ठाकुर ने बताया, ``यह रेलवे बोर्ड का सभी रेलवे के लिए निर्देश है। हमने इसे 16 मार्च से लागू करना शुरू कर दिया है।`` दक्षिणी रेलवे के सीपीआरओ बी गुगनेसन ने को बताया कि ये निर्देश नए नहीं हैं, बल्कि इसके जरिये रेलवे बोर्ड के पहले के आदेशों को दोहराया गया है।

2014 में बैंगलोर-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने सिफारिश की थी कि रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच चार्जिंग पोर्ट को बंद कर दिया जाए। रेलवे बोर्ड ने आखिरकार सभी रेल जोन को इस तरह के आदेश जारी किए। गुगनेसन ने कहा, ``आग की हाल की घटनाओं के मद्देनजर, हमने कई कदम उठाये हैं। यह एक एहतियाती उपाय है और इससे पहले भी रेलवे बोर्ड ने इस तरह के आदेश जारी किए थे। इन बिंदुओं के लिए मुख्य स्विचबोर्ड से बिजली 11 बजे से 5 बजे तक बंद कर दी जाएगी।``
 
कोरोना अपडेट : होली के बाद रायपुर में फटा कोरोना बम, आज प्रदेश में 3 हजार से अधिक नए मरीजों की हुई पहचान, 29 मरीजों की मौत

कोरोना अपडेट : होली के बाद रायपुर में फटा कोरोना बम, आज प्रदेश में 3 हजार से अधिक नए मरीजों की हुई पहचान, 29 मरीजों की मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 3108 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 769 मरीज, रायपुर से 728, राजनांदगांव से 245, बालोद से 114, बेमेतरा से 200, कबीरधाम से 51, धमतरी से 78, बलौदा बाजार से 50, महासमुंद से 119, गरियाबंद से 33, बिलासपुर से 163, रायगढ़ से 69, कोरबा से 108, जांजगीर-चांपा से 76, मुंगेली से 29, जीपीएम से 14, सरगुजा से 53, कोरिया से 19, सूरजपुर से 53, बलरामपुर से 10, जशपुर से 36, बस्तर से 27, कोंडागांव से 5, दंतेवाड़ा से 6, सुकमा से 2, कांकेर से 47, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 2, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 987 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 29 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 22057 है |

 दर्दनाक हादसा: घर में आग लगने से भाई-बहन समेत छह की जिन्दा जलने से मौत

दर्दनाक हादसा: घर में आग लगने से भाई-बहन समेत छह की जिन्दा जलने से मौत

पटना। बिहार के अररिया जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां भुट्टा पकाते समय उड़ी चिंगारी से एक घर में लगी आग में भाई-बहन समेत छह बच्चे जिंदा जल गए। घटना जिले के पलासी प्रखंड के कबैया गांव में मंगलवार की दोपहर एक बजे की है। 

जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर पलासी प्रखंड के कबैया गांव में भाई-बहन समेत छह बच्चे फूस के बने घर में लोगों से छिपकर भुट्टा पका रहे थे। इसी दौरान उड़ी चिंगारी से घर में आग लग गई और बच्चों को घर से निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। जब तक बच्चों का शोर सुनकर लोग पहुंचते तब तक वे सभी आग में जिंदा जल गए। घटना में किसी भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मृतकों में युनुश का 5 वर्षीय बेटे अशरफ और 3 वर्षीय बेटी गुलनाज, मंजूर का 6 वर्षीय बेटा दिलवर, फारूक का 4 वर्षीय बेटा बरकस, मतीन का पांच वर्षीय बेटा अली हसन और तनवीर का 5 वर्षीय बेटा खुसनिहार शामिल है। 
 बड़ी खबर: एम्स में हुई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सफल बाइपास सर्जरी

बड़ी खबर: एम्स में हुई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सफल बाइपास सर्जरी

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मंगलवार को 75 वर्षीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बाइपास सर्जरी सफलता पूर्वक तरीके से संपन्न हो गई। ऑपरेशन के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रपति की स्थिति पर गहनता से नजर रखी जा रही है। राष्ट्रपति की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद को शुक्रवार 27 मार्च की सुबह सीने में तकलीफ होने के बाद स्वास्थ्य जांच के लिए सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें आगे की जांच के लिए एम्स के लिए रेफर किया था। इसके बाद राष्ट्रपति को 27 मार्च की दोपहर को दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया। जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बाइपास सर्जरी कराने की सलाह दी थी, जिसके लिए 30 मार्च का समय तय किया गया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल गए थे। 
  बड़ा हादसा: बाइक सवार को बचाने की कोशिश में भिड़े दो ट्रक, बाइक सवार पर जुर्म दर्ज

बड़ा हादसा: बाइक सवार को बचाने की कोशिश में भिड़े दो ट्रक, बाइक सवार पर जुर्म दर्ज

हैदराबाद। हैदराबाद के राजेंद्र नगर इलाके में एक बाइक सवार चालक की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोग घायल है जबकि बाइक चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया। 

हैदाराबाद के राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन इलाके में हिमायतसागर टोल गेट के पास एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में दो ट्रकों की सीधी टक्कर होते-होते बच गई, किस्मत सभी की अच्छी थी कि किसी की भी जान नहीं गई। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, एक ट्रक पीडीएस (राशन) का चावल लेकर जा रहा था कि तभी गांधीनगर इलाके में एक बाइक सवार सामने से तेजी से आते हुए ट्रक को न देखकर सड़क के दूसरी तरफ जा रहा था।

तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश में ट्रक को तेजी से विपरीत दिशा वाली सड़क की तरफ मोड़ दिया। उसी समय विपरीत दिशा से दूसरा ट्रक आ रहा था। पहले ट्रक ने उस दूसरे ट्रक को भी आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर होने से बचाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी वह थोड़ा टक्कर मारते हुए सड़क किनारे जाकर पलट गया, वहीं दूसरी दिशा से आ रहा ट्रक टक्कर के बाद मुड़ गया, जिसमें ड्राइवर थोड़ा घायल हो गया।

ट्रक के पलटने से ड्राइवर और क्लीनर दोनों घायल-
पहले ट्रक के पलट जाने के बाद ड्राइवर और क्लीनर दोनों घायल हो गए, लेकिन अच्छी बात ये हुई कि दोनों ही सुरक्षित हैं। सीसीटीवी फुटेज देख कर बताया जा सकता है कि ये भीषण हादसा बाइक सवार की गलती की वजह से हुआ। अगर पहले ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को दूसरी तरफ नहीं मोड़ा होता तो बाइक सवार ट्रक से टकरा जाता और शायद उसे अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता।

बाइक सवार पूरी तरह सुरक्षित है. ट्रक डाइवर ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अपनी जान जोखिम में डाल दी थी। जब राजेंद्र नगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की तो वहां के सीसीटीवी फुटेज को देखकर सभी चौंक गए। घटना के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 
 बड़ी खबर: दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, तीन अन्य घायल

बड़ी खबर: दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, तीन अन्य घायल

पालघर। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को दुकान में आग लगने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मोखड़ा थाने के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों में दो नाबालिग शामिल है, जिनकी आयु 10 और 15 साल है।

उन्होंने कहा कि मोखड़ा तालुका के ब्राह्मणगांव में एक दुकान में रात करीब ढाई बजे आग लग गई। पीड़ित इस दुकान में ही रहते थे। अधिकारी ने कहा कि दुकानदार की पत्नी, मां और दो बच्चों की जलकर मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि दुकानदार तथा उसके दो अन्य बच्चे भी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिये नासिक सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जिला आपदा प्रकोष्ठ के अधिकारी विवेकानंद कदम ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। एक घंटे में उसपर काबू पा लिया गया। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान गंगूबाई मोले (78), द्वारका अनंत मोले (46), पल्लवी मोले (15) और कृष्ण मोले (10) के रूप में हुई है।
 
बड़ी खबर: पार्क में लटका मिला भाजपा नेता का शव, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर: पार्क में लटका मिला भाजपा नेता का शव, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। भाजपा नेता और दिल्ली के पूर्व उपाध्यक्ष जीएस बावा के शव पार्क में मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जीएस बावा ने अपने घर के पास स्थित एक पार्क में कथित रुप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबरों के मुताबिक, सोमवार की शाम करीब 6 बजे पार्क में घूमने पहुंचे लोगों ने ग्रिल से लटक रहे शव को देख पुलिस को सूचना दी थी।


दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक पार्क से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस और परिवार दोनों ही अभी आत्महत्या के कारणों पर कुछ नहीं कह रहे।

बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली के गोमती अपार्टमेंट में हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद राम स्वरूप शर्मा का शव संदिग्ध हालात में उनके फ्लैट में मिला था। रामस्वरूप शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता थे और वह 2019 में हिमाचल प्रदेश में मंडी से लोकसभा सांसद चुने गए थे।
कोरोना अपडेट: प्रदेश में कल कम टेस्ट के बाद भी निकले अधिक मरीज, हुई 18 मौते. देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में कल कम टेस्ट के बाद भी निकले अधिक मरीज, हुई 18 मौते. देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में कल कुल 1423 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 509 मरीज, रायपुर से 442, राजनांदगांव से 73, बालोद से 25, बेमेतरा से 38, कबीरधाम से 11, धमतरी से 5, बलौदा बाजार से 10, महासमुंद से 40, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 95, रायगढ़ से 7, कोरबा से 13, जांजगीर-चांपा से 00, मुंगेली से 4, जीपीएम से 5, सरगुजा से 56, कोरिया से 6, सूरजपुर से 7, बलरामपुर से 9, जशपुर से 32, बस्तर से 18, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 0, कांकेर से 16, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 419 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 18 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 20181 है |