आठ राज्यों - महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इन 8 राज्यों से नए मामलों का योगदान 84.5 प्रतिशत रहा है।पिछले 24 घंटों में 68,020 नए मामले सामने आए है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 40,414 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 3,082 जबकि पंजाब में 2,870 नए मामले सामने आए। दस राज्यों में अभी भी कोरोना के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों (केस लोड) आज यह 5,21,808 है। यह कुल पॉजिटिव मामलों का 4.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 35,498 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्यों महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ का समग्र योगदान 80.17 प्रतिशत है।
मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार की तबियत बिगड़ गयी है और इस सप्ताह के अंत में उनकी एक सर्जरी होने की आशंका है। राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक के अनुसार, 80 वर्षीय पवार ने रविवार रात पेट में दर्द की शिकायत की और उन्हें चेक अप के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। जांच के बात पचा चला कि उनके पित्ताशय की थैली में कुछ समस्या है। मलिक ने कहा कि पहले से चल रही दवाएं रोक दी गई हैं। अब, पवार को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और सर्जरी के बाद एंडोस्कोपी किया जाएगा। इस बीच पवार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2153 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 785 मरीज, रायपुर से 371, राजनांदगांव से 225, बालोद से 42, बेमेतरा से 69, कबीरधाम से 19, धमतरी से 45, बलौदा बाजार से 36, महासमुंद से 70, गरियाबंद से 59, बिलासपुर से 110, रायगढ़ से 18, कोरबा से 52, जांजगीर-चांपा से 24, मुंगेली से 13, जीपीएम से 6, सरगुजा से 51, कोरिया से 34, सूरजपुर से 25, बलरामपुर से 2, जशपुर से 39, बस्तर से 25, कोंडागांव से 2, दंतेवाड़ा से 5, सुकमा से 0, कांकेर से 19, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 4, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 672 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19239 है |
आज 2,153 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 672 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 19,239 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/fResnN18Gg
— Health Department CG (@HealthCgGov) March 28, 2021
कोरबा। बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित खनिज विभाग के दफ्तर में कोरोना का जबर्दस्त संक्रमण फैला है। विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सहित आधा दर्जन अधिकारी कर्मचारी जहां कोरोना संक्रमित है, वही एक कर्मचारी की आज तड़के कोरोना संक्रमण से कोविड हॉस्पिटल में मौत हो गयी है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए कोरबा कलेक्टर किरण कौशल ने जिले में धारा 144 लागू कर सख्ती अपनाना शुरू कर दिया है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ कोरबा कलेक्ट्रेट में ही कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है।
पिछले एक सप्ताह के भीतर कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित माईनिंग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एस.एस.नाग सहित माईनिंग आफिसर दीपक मिश्रा सबसे पहले कोरोना से संक्रमित हुए। दोनों अफसरो का चिंताजनक हालत में ईलाज रायपुर में चल रहा है। वहीं इन अधिकारियों के संक्रमित होने के बाद माइनिंग आफिस की एक महिला कर्मचारी सहित दो सीनियर बाबू कोरोना से संक्रमित हो गए। माईनिंग विभाग में सहायक ग्रेड-1 के पद पर कार्यरत ज्ञानेश्वर सिंग की तबियत दो दिन पहले अचानक बिगड़ गया, सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हे कोविड हाॅस्पिटल में चिंताजनक हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां आज तड़के ज्ञानेश्वर सिंह की मौत हो गयी। वहीं गौर करने वाली बात ये है कि माईनिंग विभाग में फैले कोरोना संक्रमण का असर अब कलेक्ट्रेट के दूसरे दफ्तरो में भी देखने को मिल रहा है। माईनिंग विभाग के ठीक बगल में संचालित डीएमएफ के दफ्तर में भी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। यहां डीएमएफ की परियोजना समन्वयक व ज्वांईट कलेक्टर सूर्य किरण तिवारी की रिपोर्ट भी पिछले दिनों कोरोना पाॅजिटिव आई है।
ऐसे में कोरबा कलेक्ट्रेट में एक ओर जहां कोरोना संक्रमण फैलने को खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। वही माईनिंग विभाग में अधिकांश स्टाफ के कोरोना पाॅजिटिव होने के साथ ही एक कर्मचारी की मौत की खबर से प्रशासनिक अमले में काफी दहशत है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कलेकट्रेट कार्यालय में संक्रमण के रोकथाम को लेकर कलेक्टर किरण कौशल कोई बड़ा फैसला ले सकती है। होली की छुट्टी के बाद कई दफ्तरों को बंद करने का आदेश देने के साथ ही बाहरी लोगों ले कलेक्ट्रेट कार्यालय में आने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
भोपाल | मध्य प्रदेश में कोरोना की चेन तोडऩे के लिए सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रदेश के 12 शहरों में रविवार लॉकडाउन लगाया गया है। इसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगोन और उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर, सौंसर (छिंदवाड़ा) और विदिशा में कल पूरी तरह से सख्ती की जाएगी। राजधानी भोपाल में शनिवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक का लॉकडाउन लगाया गया है।
होली के चलते कलेक्टर ने सोमवार को भी प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इसलिए सोमवार को भी अघोषित लॉकडाउन रहेगा। यानी लोग दो दिन तक घरों में रहकर कोरोना के संक्रमण को रोकेंगे। रविवार सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने जगह-जगह बेरिकेडिंग की है। हालांकि कुछ लोग आ जा रहे है। इसमें जरूरी सेवाओं और रेलवे और एयरपोर्ट जाने वाले लोग शामिल है। पुलिस पूछताछ और उनके आईकार्ड देखकर आने-जाने दे रही है।
पढ़ें : जिला कलेक्टर ने की लोगों से अपील : अपनों की सुरक्षा के लिए होली का पर्व मनाये घर पर
पुलिस ने हबीबगंज अंडर ब्रिज, पुल बोगदा, रचना नगर अंडर ब्रिज, सुभाष नगर अंडर ब्रिज जैसी कई जगहों पर पूरी तरह बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे दोपहिया वाहन भी यहां से नहीं गुजर सकते। शहर में 200 स्थानों पर पुलिस तैनात है और आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए तीन हजार पुलिसकर्मियों का अमला सड़कों पर है। पुलिस की गाडिय़ां भी लगातार गश्त लगा रही हैं।
पढ़ें : होली के दिन 24 घंटे चालू रहेगा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय
नई दिल्ली । अपने बांग्लादेश प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए एक भाषण पर गलत टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने माफी मांगी है। बता दें, थरूर ने शनिवार सुबह एक ट्वीट के जरिये अपनी गलती स्वीकारते हुए लिखा, `जब मैं गलत होता हूं तो स्वीकार करने में कोई समस्या नहीं होती।` उन्होंने अपने ट्वीट में आगे सॉरी भी लिखा।
क्या है पूरा मामला
प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ढाका में अपने भाषण के दौरान कहा था, ‘मैं 20-22 साल का था, जब मैंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बांग्लादेश की स्वतंत्रता के लिए सत्याग्रह किया था। मुझे यहां तक कि गिरफ्तार किया गया था।’ बस फिर क्या था कुछ समाचार पत्रों के शीर्षक पढ़ने के बाद कांग्रेस नेता थरूर इस नतीजे पर पहुंच गए कि ढाका में अपने भाषण के दौरान बांग्लादेश की आजादी में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका को दरकिनार कर दिया।
थरूर को लगा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में बांग्लादेश की आजादी को लेकर केवल अपना योगदान बताया। दरअसल, थरूर ने अपने ट्वीट में इस बात को स्वीकारा कि वह केवल समाचार पत्रों के शीर्षक पढ़कर इस नतीजे पर पहुंच गए। उन्होंने पूरी खबर पढ़ने की जुगत नहीं की और प्रधानमंत्री के खिलाफ जल्दबाजी में एक ट्वीट कर दिया।
कांग्रेस नेता ने किया था यह ट्वीट
माफी मांगने वाले ट्वीट से पहले शुक्रवार को शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा था, ‘अंतरराष्ट्रीय शिक्षा: हमारे पीएम बांग्लादेश को भारतीय फेक न्यूज का स्वाद चखा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि हर कोई जानता है कि बांग्लादेश को किसने आजाद कराया।’
गौरतलब है कि थरूर के अलावा अन्य नेताओं ने भी बिना जाने समझे प्रधानमंत्री के बयान को लेकर उनकी खिंचाई की थी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी द्वारा बांग्लादेश के स्वतंत्रता संघर्ष में शामिल होने वाले बयान पर कहा, ‘यह सबसे तेज गेंदबाज से भी तेज फेंकते हैं। लोगों ने अब विश्वास करना छोड़ दिया है। विदेश में जाकर इस प्रकार की बातें कहना हास्यास्पद है।’
वहीं, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत ने ट्वीट किया, ‘आज पीएम मोदी बांग्लादेश की स्वतंत्रता के 50 वर्ष का समारोह मनाने गए! क्या उन्होंने कभी हमारी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और मेरे पिता स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी की भूमिका को स्वीकार किया? शायद इसलिए नहीं क्योंकि उनका अपना राजनीतिक एजेंडा है जिसे पूरा करने के लिए वह बेचैन हैं।’
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने क्या कहा था?
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा गया था कि उन्होंने बांग्लादेश की मुक्ति के लिए सत्याग्रह किया था और इसके लिए उन्हें जेल भी हुई थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा, ‘बांग्लादेश के स्वाधीनता संग्राम को भारत के कोने-कोने से, हर पार्टी से, समाज के हर वर्ग से समर्थन प्राप्त था। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के प्रयास और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सर्वविदित है। उसी दौर में 6 दिसंबर 1971 को अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था कि हम न केवल मुक्ति संग्राम में अपने जीवन की आहुति देने वालों के साथ लड़ रहे हैं, हम इतिहास को भी एक नई दिशा देने के लिए प्रयत्न कर रहे हैं।’
उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के बाद वर्ष 1971 में बांग्लादेश ने अपनी स्वतंत्रता हासिल की थी। बांग्लादेश अब अपनी आजादी की स्वर्ण जयंती मना रहा है।
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया। बता दें कि ये साल 2021 का तीसरा और अब तक का 75 वां एपिसोड था। इस दौरान उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव 2023 तक चलेगा। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि देश को कोरोना से जंग जीतने के लिए दवाई भी, कड़ाई भी मंत्र को जीनाा होगा। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले महीने 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कई अहम मुद्दों पर बात की थी। उन्होंने पानी के महत्व के बारे में कहा था। उन्होंने कहा था कि पानी, एक तरह से पारस से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में जल्द ही नया साल भी मनाया जाएगा। चाहे उगादी हो या पुथंडू, गुड़ी पड़वा हो या बिहू, नवरेह हो या पोइला बोईशाख हो या बैसाखी - पूरा देश, उमंग, उत्साह और नई उम्मीदों के रंग में सराबोर दिखेगा। इसी समय, केरल भी खूबसूरत त्योहार विशु मनाता है। इसके बाद, जल्द ही चैत्र नवरात्रि का पावन अवसर भी आ जाएगा।
नई दिल्ली, देश में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले दो दिनों से कोरोना के दैनिक मामले 60,000 के पार आ रहे हैं। हालांकि कोरोना को रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन कोरोना पर काबू पाना टेढ़ी खीर जैसा हो गया है।
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 62,714 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 300 से ज्यादा लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 312 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 62,714 मामले सामने आए हैं, जबकि शनिवार को यह आंकड़ा 62,258 था। रोजाना 60,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,19,71,624 हो गया है। वहीं इस खतरनाक वायरस के आगे 312 लोगों ने हार मान ली है और कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,61,552 हो गया है।
इसके अलावा देश में लगातार कई दिनों से एक में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमित मरीजों की संख्या से काफी कम आ रही है। मसलन, पिछले 24 घंटे में 28,739 मरीज ही कोरोना से ठीक हुए हैं, जबकि संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साठ हजार के भी पार है, यानी रोजाना संक्रमित मामलों की संख्या में आधे मरीज से ठीक हो रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में मौजूदा समय में 1,13,23762 लोग कोरोना की चपेट से बाहर निकल गए हैं। लेकिन संक्रमित मामलों में तेजी की वजह से सक्रिय मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 4,86,310 हो गया है। बता दें कि 15 फरवरी के बाद कोरोना के सक्रिय मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है।
नई दिल्ली, यदि आप बोतलबंद पानी के व्यवसाय से जुड़े तो सावधान हो जाइये क्योंकि 1 अप्रैल से बोलतबंद पानी बेचना अब आसान नहीं होगा। इस संबंध में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने नियमों बड़ा फेरबदल कर दिया है। FSSAI ने बोतलबंद पानी और मिनरल वॉटर निर्माताओं के लिए कुछ प्रमाण पत्रों को अनिवार्य कर दिया है, यदि ये प्रमाण-पत्र विक्रेता के पास नहीं है तो बिक्री की अनुमति नहीं होगी। मिली मिली जानकारी के अनुसार भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बोतलबंद पानी और मिनरल वाटर निर्माताओं के लिए लाइसेंस हासिल करने या पंजीकरण की खातिर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस) का प्रमाणन अनिवार्य कर दिया है। सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों को भेजे पत्र में एफएसएसएआइ ने यह निर्देश दिया है। यह निर्देश एक अप्रैल, 2021 से लागू होगा। एफएसएसएआई ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2008 के तहत सभी खाद्य कारोबार परिचालकों (एफबीओ) के लिए किसी खाद्य कारोबार को शुरू करने से पहले लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन हासिल करना अनिवार्य होगा। नियामक ने कहा कि खाद्य सुरक्षा और मानक (प्रतिबंध एवं बिक्री पर अंकुश) नियमन, 2011 के तहत कोई भी व्यक्ति बीआइएस प्रमाणन चिह्न के बाद ही बोतलबंद पेयजल या मिनरल वाटर की बिक्री कर सकता है।
बीआइएस सर्टिंफिकेशन मार्क अब अनिवार्य
एफएसएसएआई ने कहा कि पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर और मिनरल वाटर बनाने वाली कई कंपनियां एफएसएसएआई के लाइसेंस पर काम कर रही हैं। लेकिन उनके पास बीआइएस सर्टिंफिकेशन मार्क नहीं है। इसे देखते एफएसएसएआई के लाइसेंस के लिए बीआईएस लाइसेंस या आवेदन को अनिवार्य बना दिया गया है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 3162 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 1128 मरीज, रायपुर से 796, राजनांदगांव से 222, बालोद से 77, बेमेतरा से 124, कबीरधाम से 31, धमतरी से 34, बलौदा बाजार से 53, महासमुंद से 92, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 137, रायगढ़ से 37, कोरबा से 52, जांजगीर-चांपा से 24, मुंगेली से 9, जीपीएम से 15, सरगुजा से 83, कोरिया से 49, सूरजपुर से 54, बलरामपुर से 3, जशपुर से 51, बस्तर से 20, कोंडागांव से 24, दंतेवाड़ा से 9, सुकमा से 1, कांकेर से 21, नारायणपुर से 4, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 511 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 17836 है |
आज 3,162 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 511 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 17,836 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/kgwz4J06VH
— Health Department CG (@HealthCgGov) March 27, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आर्मी के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पीटल से शनिवार की दोपहर बाद दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया. राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति की हालत स्थिर है. जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एक नियोजित बाइपास सर्जरी करने की सलाह दी है. यह 30 मार्च को होने की उम्मीद है.
गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शुक्रवार सुबह सीने में तकलीफ होने के बाद स्वास्थ्य जांच के लिये सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल लाया गया था. अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर है. उन्हें आगे की जांच के लिये एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रेफर किया गया है.’’
President Ram Nath Kovind has been shifted to AIIMS, Delhi, today afternoon. Post investigations, doctors have advised him to undergo a planned bypass procedure which is expected to be performed on the morning of March 30. His health is stable: President's Secretariat pic.twitter.com/hxQNb0dlq5
— ANI (@ANI) March 27, 2021
BIG BREAKING : पहले चरण के मतदान में बंगाल में हुई बम्पर वोटिंग, शाम 6 बजे तक हुए इतने प्रतिशत मतदान
नई दिल्ली, चुनाव आयोग के मुताबिक असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान में शाम 6 बजे तक क्रमशः 72.14% और 79.79% मतदान हुआ.
असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान में शाम 6 बजे तक क्रमशः 72.14% और 79.79% मतदान हुआ: चुनाव आयोग
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2021
मुंबई। दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने बताया कि वह कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। रावल (65) ने नौ मार्च को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली थी। उन्होंने ट्विटर के जरिये खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी और अपने संपर्क में आए लोगों से भी जांच कराने की अपील की। अभिनेता ने ट्वीट किया, दुर्भाग्यवश, मैं कोरोना वायरस की चपेट में आ गया हूं। बीते दस दिन में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का अनुरोध करता हूं।
Unfortunately, I have tested positive for COVID-19. All those that have come in contact with me in the last 10 days are requested to please get themselves tested.
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) March 26, 2021
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 27, 2021
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2665 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 988 मरीज, रायपुर से 689, राजनांदगांव से 178, बालोद से 55, बेमेतरा से 97, कबीरधाम से 16, धमतरी से 42, बलौदा बाजार से 45, महासमुंद से 70, गरियाबंद से 20, बिलासपुर से 113, रायगढ़ से 17, कोरबा से 50, जांजगीर-चांपा से 25, मुंगेली से 6, जीपीएम से 8, सरगुजा से 77, कोरिया से 39, सूरजपुर से 33, बलरामपुर से 1, जशपुर से 44, बस्तर से 12, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से 3, सुकमा से 4, कांकेर से 22, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 6, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 570 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 22 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 15307 है |
आज 2,665 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 570 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,15,423 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 15,307 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/16lQm5z5js
— Health Department CG (@HealthCgGov) March 26, 2021












