BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कोरोना अपडेट : कोरोना संक्रमितों के आकड़ो में वृद्धि, आज 400 के करीब मरीज ... देखे बाकि  जिलों की संख्या

कोरोना अपडेट : कोरोना संक्रमितों के आकड़ो में वृद्धि, आज 400 के करीब मरीज ... देखे बाकि जिलों की संख्या

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 390 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 161 मरीज, दुर्ग से 69, राजनांदगांव से 14, बालोद से 2, बेमेतरा से 4, कबीरधाम से 0, धमतरी से 7, बलौदा बाजार से 3, महासमुंद से 1, गरियाबंद से 4, बिलासपुर से 18, रायगढ़ से 8, कोरबा से 7, जांजगीर-चांपा से 2, मुंगेली से 0, जीपीएम से 1, सरगुजा से 19, कोरिया से 13, सूरजपुर से 40, बलरामपुर से 0, जशपुर से 7, बस्तर से 1, कोंडागांव से 2, दंतेवाड़ा से 3, सुकमा से 0, कांकेर से 1, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 2, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 236 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3023 है |  

बड़ी खबर:  रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट पर सट्टा खेलाते अंतर्राष्ट्रीय बुकी पार्थ कंसारा गिरफ्तार

बड़ी खबर: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट पर सट्टा खेलाते अंतर्राष्ट्रीय बुकी पार्थ कंसारा गिरफ्तार

रायपुर। पूर्व क्रिकेटरों से सजी टीमों के बीच हो रहा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट के चलते बुकीज भी राजधानी में सक्रिय हो गए है। सीरीज का महत्व कुछ ऐसा है कि बांग्लादेश की जेल की हवा खा चुका इंटरनेशनल बुकी पार्थ कंसारा भी रायपुर आकर मैचों में सट्टा खिला रहा है। इसका खुलासा रायपुर पुलिस के पार्थ कंसारा के साथ छह सटोरियों को पकड़े जाने के साथ हुआ है।
क्रिकेट सीरीज में मंगलवार को खेले जाने वाले इंडिया-इंग्लैंड मैच पर सट्टा खिलवाने पहुंचे पार्थ कंसारा के साथ छह बुकीज को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 7 मोबाइल, मैच आईडी और आगामी मैचों के एडवांस टिकिट बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी बीते 3-4 दिनों से रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल से सट्टा खिला रहे थे। इन सभी के खिलाफ तेलीबांधा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने बताया कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट में सट्टा खिलवाते 6 बुकियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अफ्रीका बनाम श्रीलंका के मैच में सट्टा खिलवाते पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी गुजरात निवासी बुकी पार्थ कंसारा के साथ आंध्रप्रदेश निवासी रघु वर्मा, ओबुला रेड्डी, सीमा रविशंकर, तेंलगाना निवासी रामकृष्ण छिन्ना, महाराष्ट्र निवासी अमन पौन्नीकर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी बुकी बड़े ही शातिर तरीके से मैच में सट्टा खेलकर लोगों को चूना भी लगाते थे। आरोपी बुकी मैच की ऑनलाइन आईडी लेकर ग्राउंड में जाकर मैच देख तुरंत सौदा काट देते थे। ऐसा लगातार करने पर इन्हें मैच की आईडी मिलना बंद हो गया, जिसके बाद ये दूसरों की आईडी से सौदा कर रहे थे। बुकिज देश-विदेश में जाकर मैच में सौदा कराते हैं। आरोपियों ने आज के मैच में भी सौदा करने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से लैपटॉप, 7 मोबाइल, ऑनलाइन मैच आईडी, समेत 4 हजार रुपए बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को तेलीबांधा थाना में जुआ एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।
 

BIG BREAKING : रणबीर कपूर के बाद बॉलीवुड के ये फिल्म निर्देशक भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

BIG BREAKING : रणबीर कपूर के बाद बॉलीवुड के ये फिल्म निर्देशक भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

मुंबई, एक्टर रणबीरकपूर के बाद संजय लीला भंसाली भी कोरोना संक्रमित पाए गए. इसके बाद फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी के सभी क्रू मेम्बर सहित आलिया भट्ट भी होम आइसोलेशन में चले गए है.

 

BIG BREAKING : बॉलीवुड के ये दिग्गज अभिनेता हुए कोरोना पॉजिटिव,परिवार ने दी जानकारी

BIG BREAKING : बॉलीवुड के ये दिग्गज अभिनेता हुए कोरोना पॉजिटिव,परिवार ने दी जानकारी

नई दिल्ली:बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कोरोना वायरस (Corona Virus) की चपेट में आ गए हैं. इस बात की जानकारी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है. नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया. रणबीर कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं. उनका मेडिकेशन चल रहा है और वह अच्छे से रिकवर हो रहे हैं. वह अभी घर में सेल्फ क्वारंटीन है और सभी सावधानियां बरत रहे हैं.' नीतू कपूर के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस कमेंट करते हुए रणबीर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. 

प्रधानमंत्री ने कोलकाता की अग्नि त्रासदी में हुई जनहानि पर गहरा शोक जताया

प्रधानमंत्री ने कोलकाता की अग्नि त्रासदी में हुई जनहानि पर गहरा शोक जताया

नईदिल्ली।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में अग्नि त्रासदी के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, "कोलकाता में हुई अग्नि त्रासदी के कारण हुए जानमाल के नुकसान से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में, मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।" 

 बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा, राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को सौंफा इस्तीफा

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा, राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को सौंफा इस्तीफा

नई दिल्ली। उत्तराखंड से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंफा। बीते कुछ दिनों से यह चर्चा थी कि बीजेपी आलाकमान ने उत्तराखंड में नेतृत्व बदलने का फैसला किया है। इसी सिलसिले में रावत को दिल्ली तलब किया गया था। आखिरकार दिल्ली से वापस अपने के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया है. अब से कुछ देर में त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रेस कॉन्फ्रेंस है।

पढ़िए पूरी खबर-
भाजपा के कई विधायकों द्वारा नाराजगी व्यक्त करने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री बने रहने पर संकट जारी था। जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व बीते दो दिनों से मंथन कर रहा था और तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि त्रिवेंद्र सिंह रावत की सीएम पद से छुट्टी हो सकती है। 

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद उत्तराखंड की कुर्सी के सबसे प्रमुख दावेदारों में धन सिंह रावत का नाम सबसे आगे है। त्रिवेंद्र कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का करीबी माना जाता है। इसके साथ ही उन्हें संघ का आशीर्वाद भी प्राप्त है। जमीनी नेता के रूप में अपनी पहचान रखने वाले धन सिंह रावत भाजपा को इस वजह से भी मुफीद हैं क्योंकि राज्य में अगले वर्ष ही चुनाव होने हैं। इसके साथ ही उनके नाम पर सीएम त्रिवेंद्र को भी सहमति देने में आसानी होगी जो धन सिंह के पक्ष में जा रहा है। हालांकि दूसरे दावेदार भी हैं।

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री की रेस में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट का भी नाम आगे है। तीनों में से किसी एक को नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, सतपाल महाराज ने इस सिलसिले में संघ के प्रमुख नेताओं से मुलाकात भी की थी कहा जा रहा है कि नए सीएम के लिए सतपाल महाराज के नाम पर भी चर्चा चल रही है।
एक प्यार ऐसा भी: गर्लफ्रेंड ने दी प्रेमी की हत्या कराने सेक्स और लाखों रूपये की सुपारी, हत्यारे ने किया खुलासा

एक प्यार ऐसा भी: गर्लफ्रेंड ने दी प्रेमी की हत्या कराने सेक्स और लाखों रूपये की सुपारी, हत्यारे ने किया खुलासा

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर के कुही थाने से एक अनूठा मामला सामने आया है जहां, गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की हत्या के एवज में हत्यारों को डेढ़ लाख रुपये कैश और “सेक्स” करने का ऑफर दे दिया। हत्यारों ने इस सुपारी को स्वीकार करते हुए युवती के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि हत्या के कुछ दिन बाद ही मौत और सुपारी का खुलासा पुलिस ने कर दिया।  दरअसल युवती का प्रेमी उसकी शादी में बाधा बन रहा था। इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए युवती ने उसकी सुपारी दी।

पढ़िए पूरी खबर-
मामला महाराष्ट्र के नागपुर के कुही थाने का है। सालईमेंढा गांव की एक युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था। इस दौरान दोनों काफी करीब भी आ गये। लड़के ने शादी के लिए लड़की को बोला, तो उसने शादी से इंकार कर दिया। इसी बीच लड़की के घरवालों ने युवती की शादी तय कर दी। शादी फाइनल होने के बाद युवती ने प्रेमी से छुटकारा पाना चाहा, लेकिन वो बार-बार शादी में दोनों के रिश्ते का भांडाफोड़ करने की धमकी देने लगा।

इस तरह किया प्रेमी को रास्ते से साफ-
युवती को अपने प्रेमी की वजह से जब शादी में अडंगा लगते दिखने को लगा तो उसने प्रेमी की हत्या की प्लानिंग कर ली। युवती ने प्रेमी की हत्या के लिए डेढ़ लाख रूपये नकद और सेक्स करने का ऑफर सुपारी के तौर पर दे दी। जिसके बाद  आरोपी ने युवती के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।

तो इस तरह हुआ खुलासा-
सालईमेंढा के पाचगांव के एक शख्स की लाश एक खदान में मिली थी। कुही पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो भारत गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। भारत ने हत्या की बात कबूल की है। उसने बताया कि उसने युवती के प्रेमी को सुनसान जगह पर ले जाकर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के कारण पुछने पर हत्यारे ने खुलासा किया कि प्रेमिका ने डेढ़ लाख रुपये उसे दिये थे और कहा था कि हत्या के बाद वो उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनायेगी। इस मामले में प्रेमिका और उसके मां-पिता को गिरफ्तार किया है।
 हैवानियत की सारी हदे पार: नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर नौ लोगों ने आठ दिनों तक किया बलात्कार

हैवानियत की सारी हदे पार: नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर नौ लोगों ने आठ दिनों तक किया बलात्कार

कोटा। राजस्थान के झालावाड़ में एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। झालावाड़ में 15 साल की लड़की को कथित तौर पर नशीली दवा पिलाकर नौ लोगों ने आठ दिन तक बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने अनुसार, झालावाड़ में नौ लोगों ने कथित तौर पर 15 साल की लड़की के साथ आठ दिनों में अलग-अलग जगहों पर कई बार बलात्कार किया। पीडि़ता शुक्रवार को किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब हो गई। इसके बाद किसी तरह मदद मांगते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों का आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं।  

पीडि़ता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया, 25 फरवरी को वह अपने दोस्त बुलबुल और एक अन्य युवक के साथ स्कूल बैग और अन्य सामान खरीदने झालावाड़ शहर गई थी। दोस्त ने कहा था कि सामान दिलाकर वह उसे स्कूल छोड़ देगा। लड़की ने आरोप लगाया कि दोनों एक पार्क में रुक गए, जब उसने पूछा, तो कहा कि किसी से मिलना है। थोड़ी देर में दो से तीन लोग और पार्क में इसके बाद लड़की को जबरन नशीली दवा पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। 

आरोपियों ने झालावाड़ में आठ दिन तक उसे अलग- अलग जगहों पर बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान कम से कम नौ लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। डीएसपी ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल जांच करवा ली गई है। दो नाबालिग समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 31 मार्च से पहले निपटा ले अपने ये सारे काम, बाद में न होना पड़े परेशान

31 मार्च से पहले निपटा ले अपने ये सारे काम, बाद में न होना पड़े परेशान

 अगर 31 मार्च से पहले आपने वो काम नहीं निपटाए तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं। बता दे की एक अप्रैल 2021 से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है। नया वित्त वर्ष हमारे और आपके जीवन में कई सारे बदलाव लेकर आ रहा है, जो जेब पर सीधा असर डालेगा। वहीं बैंक से लेकर इनकम टैक्स विभाग तक से संबधित कुछ जरूरी कार्यों की डेड लाइन 31 मार्च 2021 है। एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक द्वारा दिए जा रहे सबसे सस्ते होम लोन से भी वंचित हो सकते हैं। आइए जानें वो कौन-कौन से काम हैं, जिन्हें 31 मार्च से पहले निपटाना जरूरी है…

आईसीआईसीआई बैंक ने होम लोन की ब्याज दर 6.70 फीसदी तक घटाने की घोषणा की है। ग्राहक इस ब्याज दर का लाभ 75 लाख तक के होम लोन के लिए उठा सकते हैं, जबकि 75 लाख रुपये से अधिक के ऋण के लिए ब्याज दरों को 6.75 फीसदी पर आंका जाता है। बैंक ने कहा कि ब्याज दर की पेशकश, 31 मार्च तक वैध है। यह इस दशक की सबसे निचली दर है।

अगर आप देश के दूसरे सबसे बड़ सरकारी बैंक पीएनबी के खाताधारक हैं तो आपको 31 मार्च तक कुछ जरूरी काम निपटाने होंगे वरना आपका लेन-देन लटक सकता है।पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों से ट्विटर के जरिए कहा है कि पुराने आईएफएससी और एमआईसीआर कोड को 1 अप्रैल से बदल दिया जाएगा। यानी 31 मार्च 2021 के बाद से ये कोड काम नहीं करेंगे। अगर आपको पैसे ट्रांसफर करने हैं तो उसके लिए आपको बैंक से नया कोड लेना होगा।

एसबीआई होम लोन पर बड़ा ऑफर दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक ने 31 मार्च तक होम लोन लेने वाले ग्राहकों के प्रोसेसिंग फीस पर 100% की छूट के साथ 6.7% से शुरू होने वाली ब्याज दरों के साथ 70 बीपीएस (आधार अंक) तक की छूट देने की घोषणा की है। लोन की रकम, ब्याज और प्रोसेसिंग फीस की माफी आवेदक के CIBIL स्कोर के पर निर्भर करेगा। जो लोग होम लोन का लाभ उठाना चाहते हैं, वे बैंक के YONO ऐप से होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। होम लोन के लिए आवेदन करने के लिए ग्राहक बैंक की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या अब बढ़कर 11 करोड़ 69 लाख हो गई है। इसके तहत मोदी सरकार सलाना 6000 रुपये दो-दो हजार की तीन किस्तों में देती है। योजना शुरू होने से लेकर अब तक 7 किस्त किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है। जो लोग अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, वे अगर 31 मार्च से पहले ओवदन कर देते हैं और यदि उनका यह आवेदन स्वीकार हो जाता है तो होली बाद उन्हें 2000 रुपये मिलेंगे ही साथ में अप्रैल या मई में आपको दूसरी किस्त के रूप में 2000 रुपये और मिल जाएंगे।

अगर आप किसान हैं और अबतक आपका किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) नहीं बन पाया है तो निराश न हों। सरकार 31 मार्च तक अभियान चलाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवा रही है। जिन किसानों को अभी तक केसीसी नहीं मिला है, वे अपने नजदीकी बैंक शाखा में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने केसीसी प्राप्त करने के प्रॉसेसे को बेहद सरल बना दिया है। अब किसानों को एक बेहद आसान फॉर्म भरना होगा और 15 दिनों के भीतर उन्हें केसीसी प्राप्त मिल जाएगा। बता दें केसीसी लोन पर 3 लाख रुपये तक के सेवा शुल्क को माफ कर दिया गया है।

आयकर विभाग ने को प्रत्यक्ष कर विवाद समाधान योजना ‘विवाद से विश्वास के अंतर्गत विवरण देने की समयसीमा बढ़ाकर 31 मार्च और भुगतान के लिए समय 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, सीबीडीटी ने विवाद से विश्वास कानून के तहत घोषणा करने की समयसीमा बढ़ाकर 31 मार्च, 2020 कर दी है। बिना अतिरिक्त राशि के भुगतान की समयसीमा बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2021 कर दी गई है। इस योजना के तहत घोषणा करने की समयसीमा 28 फरवरी थी जबकि विवादित कर राशि भुगतान की समयसीमा 31 मार्च थी।
 लव-जिहाद पर लगाम लगाने के लिए अब पारित हुआ विधेयक, जानें नए कानून की बड़ी बातें

लव-जिहाद पर लगाम लगाने के लिए अब पारित हुआ विधेयक, जानें नए कानून की बड़ी बातें

भोपाल। यदि कोई अपनी स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करता है तो उसे और धार्मिक परिवर्तन कराने वाले व्यक्तिको 60 दिन पहले जिला के जिलाधिकारी को सूचना देना अनिवार्य होगा. मध्य प्रदेश में लव जिहाद के मामलो पर रोकथाम के सोमवार को सरकार ने विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2021 को पारित कर दिया. सरकार ने अपने इस बिल में आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा का भी प्रावधान रखा है.  सरकार ने बिल में धोखे या फिर दूसरे गलत तरीकों से कराए गए धर्मांतरण के मामलों में पाए जाने वाले आरोपियों को 10 साल की कठोर सजा देने की बात की है. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इस बिल के संबंध में नौ जनवरी को अध्यादेश पर अपनी मंजूरी दी थी. गौरतलब हो कि इस विधेयक को एक मार्च को सदन में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा सदन में पेश किया गया था. सोमवार को लव जिहाद के खिलाफ पारित होने वाले इस बिल पर चर्चा हुई और इसके बाद ध्वनिमत से इसे सदन में पारित कर दिया गया. पारित बिल में यह कहा गया है कि अगर कोई किसी को डरा कर, लालच देकर, धोखे से, या फिर झूठे वादे करके किसी का धर्म परिवर्तन कराता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस बिल के अनुसार विवाह करने और कराने दोनों को ही दोषी पाया जाएगा. इसके साथ ही इसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि अगर राज्य में ऐसी कोई शादी होती है तो उसे सरकार की नजर में शून्य माना जाएगा.  सदन में विधेयक के पास होने से पहले सरकार और कांग्रेस के बीच तीखी बहस हुई. भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाए कि अगर कांग्रेस के मन में महिलाओं की भलाई और उनके सम्मान के बारे में सोचती तो इस बिल का समर्थन करती|

इन राज्यों में पारित हो चुका है कानून-
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश से पहले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सरकारों ने भी लव जिहाद के खिलाफ कानून पारित किए हैं. सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में हरियाणा सरकार भी लव जिहाद के खिलाफ कानून ला सकती है. मध्य प्रदेश में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का दोषी पाए जाने पर 10 साल तक का कारावास और 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है|

60 दिन पहले देनी होगी सूचना-
इस बिल में इस बात को भी दर्शाया गया है कि यदि कोई अपनी स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करता है तो उसे और धार्मिक परिवर्तन कराने वाले व्यक्तिको 60 दिन पहले जिला के जिलाधिकारी को सूचना देना अनिवार्य होगा. अगर जिलाधिकारी को सूचना नहीं दी जाती तो भी इस कानून के उल्लंघन का दोषी पाया जाएगा.
 लॉकडाउन BREAKING: कोरोना के बढ़ते मामलों के बिच शहर में 31 तक लॉकडाउन, सुबह सात से शाम सात बजे तक ही खुल सकेंगी दुकानें

लॉकडाउन BREAKING: कोरोना के बढ़ते मामलों के बिच शहर में 31 तक लॉकडाउन, सुबह सात से शाम सात बजे तक ही खुल सकेंगी दुकानें

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बैठक की और हालात की समीक्षा के बाद अहम फैसले लिए हैं, जिसके तहत अब नासिक में सप्ताहांत में लॉकडाउन लागू रहेगा। वहीं, जिले में 15 मार्च के बाद से शादी कार्यक्रमों को अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, जिन्हें पहले 15 मार्च तक के लिए अनुमति मिल चुकी है, सिर्फ उन्हें ही इजाजत दी जाएगी। इसके अलावा ठाणे शहर के 11 हॉटस्पॉट में 13 मार्च से 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है।

इतना ही नहीं प्रशासन ने राज्य के कई शहरों में मंगलवार से अन्य पाबंदियां भी लगाई हैं। इसके तहत जरूरी समानों की सर्विस को छोड़कर सभी दुकानें सुबह सात से शाम सात बजे तक ही खुल सकेंगी। वहीं रेस्टोरेंट रात नौ बजे तक की खुलेंगे। 

इसके अलावा होम डिलिवरी को रात 11 बजे तक अनुमति दी गई है। नासिक सिटी, मालेगांव और जहां संक्रमण दर अधिक है, वहां स्कूल-कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद करवा दिए गए हैं। हालांकि, पहले से तय यूपीएससी और एमपीएससी की परीक्षाएं अपने तय समय अनुसार आयोजित की जाएंगी।

बता दें नासिक में पिछले आठ दिनों में 3,725 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं, सोमवार को यहां कोरोना के 644 मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक कुल एक लाख 31 हजार 990 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, ठाणे की बात करें तो यहां पर पिछले एक हफ्ते से रोजाना औसतन 700 से 800 मामले सामने आ रहे हैं। यहां अब तक दो लाख 86 हजार 351 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
 
 ससुराल में पत्नी को पहुंची हर एक चोट के लिए पति जिम्मेदार: सुप्रीम कोर्ट

ससुराल में पत्नी को पहुंची हर एक चोट के लिए पति जिम्मेदार: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पत्नी को पीटने वाले एक शख्स की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी। इस दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि ससुराल में पत्नी को लगी किसी भी तरह की चोट के लिए पति ही जिम्मेदार होगा। 

प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि ससुराल में महिला पर भले ही किसी अन्य रिश्तेदार ने हमला किया हो, लेकिन इसके लिए पति को ही जिम्मेदार माना जाएगा।

पत्नी से मारपीट के आरोपी शख्स की यह तीसरी शादी है, जबकि महिला की दूसरी शादी है।शादी के एक साल बाद साल 2018 में महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। बीते साल जून में महिला ने लुधियाना पुलिस में अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। महिला का आरोप था कि दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे उसके पति, ससुर और सास ने बेरहमी से पीटा था।

अदालत ने पूछा, आप किस तरह के आदमी हैं?
आरोपी के वकील कुशाग्र महाजन ने अपने मुवक्किल को अग्रिम जमानत दिए जाने का अनुरोध किया। इस सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, ``आप किस तरह के आदमी हैं? महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति गला दबाकर उसकी हत्या करने वाला था। उसने आरोप लगाया कि आपने गर्भपात के लिए मजबूर किया। आप किस तरह के आदमी हैं कि अपनी पत्नी को पीटने के लिए क्रिकेट बैट का इस्तेमाल करते हैं?
 
अदालत के इस सवाल के जवाब में आरोपी के वकील कुशाग्र महाजन ने कहा, महिला ने खुद आरोप लगाया है कि उसके ससुर उसे बैट से पीटा करते थे, तो इस पर सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पिता या आप उसे बैट से पीटा करते थे। जब ससुराल में एक महिला को किसी भी तरह की चोट लगती है, तो प्राथमिक जिम्मेदारी पति की होती है। इसके बाद बेंच ने शख्स की याचिका खारिज कर दी। बता दें कि इससे पहले इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भी पति को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।
 
 बड़ा हादसा: रेलवे कार्यालय में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी और पुलिस समेत 9 लोगों की मौत

बड़ा हादसा: रेलवे कार्यालय में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी और पुलिस समेत 9 लोगों की मौत

कोलकता। कोलकता के स्ट्रैंड रोड पर सोमवार शाम न्यू कोयलाघाट बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार दमकलकर्मी, एक एसआई, दो आरपीएफ सहित 9 लोगों की मौत हो गई। दमकल के 15 इंजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया।

आग लगने के बाद पैसेंजर रिजर्वेशन सर्विस सर्वर का पावर कट कर दिया गया। इस वजह से आग पर जल्दी काबू पाया जा सके। इस बिल्डिंग में ईस्टर्न रेलवे का कार्यालय है। बिजली बंद करने के कारण सर्वर ठप पड़ गया, जिससे पूर्वी भारत में कंप्यूटराइज टिकट बुकिंग प्रभावित हुई है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इस घटना पर शोक जाहिर किया। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार दमकलकर्मी, दो रेलवे कर्मी और एक एएसआई समेत 9 लोगों की मौत हो गई। रेल मंत्री ने रेलवे की तरफ से राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

पीयूष गोयल नेकहा कि आग की वजह जानने के लिए एक रेलवे के चार अधिकारियों के नेतृत्व में उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाई गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है। साथ ही हादसे में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये एवं घायलों को 50 हजार रुपये की मदद देने का ऐलान किया है।

घटना स्थल पर पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह बहुत दुखद है। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया। साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है वो रेलवे की है। ममता ने कहा कि रेलवे ने बिल्डिंग का नक्शा उपलब्ध नहीं कराया है।

ईस्टर्न रेलवे ने भी जानकारी दी कि अब तक आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। रेलवे ने इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच का आदेश दे दिया है।
 
कोरोना अपडेट : प्रदेश में  फिर से पैर पसार रहा है कोरोना, हो जाए सावधान आज मिले इतने नए मरीज

कोरोना अपडेट : प्रदेश में फिर से पैर पसार रहा है कोरोना, हो जाए सावधान आज मिले इतने नए मरीज

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 320 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 96 मरीज, दुर्ग से 65, राजनांदगांव से 18, बालोद से 3, बेमेतरा से 1, कबीरधाम से 4, धमतरी से 3, बलौदा बाजार से 13, महासमुंद से 3, गरियाबंद से 1, बिलासपुर से 19, रायगढ़ से 5, कोरबा से 13, जांजगीर-चांपा से 8, मुंगेली से 2, जीपीएम से 0, सरगुजा से 17, कोरिया से 2, सूरजपुर से 19, बलरामपुर से 6, जशपुर से 12, बस्तर से 6, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 0, कांकेर से 3, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 142 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 1 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2919 है |  

भारतीय रेल अपडेट  :  रेल मदद हेल्पलाइन नंबर “139” की घोषणा , जानिए किन सुविधाओ का मिलेगा लाभ

भारतीय रेल अपडेट : रेल मदद हेल्पलाइन नंबर “139” की घोषणा , जानिए किन सुविधाओ का मिलेगा लाभ

नईदिल्ली।  रेल यात्रा के दौरान शिकायतों तथा इन्क्वायरी के लिए विविध हेल्पलाइन नंबरों को लेकर होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए, भारतीय रेल ने यात्रा के दौरान शिकायतों एवं इन्क्वायरी के जल्द समाधान के लिए सभी रेलवे हेल्पलाइन को सिंगल नंबर 139 (रेल मदद हेल्पलाइन) में समेकित कर दिया है।नए हेल्पलाइन नंबर 139 के सभी वर्तमान हेल्पलाइन नंबरों की जगह लेने के बाद, यात्रियों के लिए इस नंबर को याद रखना तथा यात्रा के दौरान उनकी सभी प्रकार की जरूरतों के लिए रेलवे के साथ कनेक्ट करना आसान हो जाएगा। रेलवे की विभिन्न शिकायत हेल्पलाइनों को पिछले वर्ष बंद कर दिया गया था। अब हेल्पलाइन संख्या 182 भी पहली अप्रैल, 2021 से बंद हो जाएगी तथा 139 में मिल जाएगी। हेल्पलाइन 139 बारह भाषाओं में उपलब्ध होगी। यात्री आईवीआरएस (इंटरेक्टिव वाइस रिस्पॉन्स सिस्टम) का चयन कर सकते हैं या *(एस्टेरिस्क) दबाने पर कॉलसेंटर एक्जीक्यूटिव से सीधे कनेक्ट कर सकते हैं। 139 पर कॉल करने के लिए किसी स्मार्टफोन की कोई आवश्यकता नहीं है, इस प्रकार सभी मोबाइल यूजरों को आसान पहुंच हासिल हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि एक औसत आधार पर हेल्पलाइन 139 रोजाना 3,44,513 कॉल्स तथा एसएमएस प्राप्त करती है। 

139 हेल्पलाइन (आईवीआरएस) का मैन्यू निम्नलिखित है-

सुरक्षा एवं मेडिकल सहायता के लिए यात्री को 1 दबाना है, जो तुरंतकॉलसेंटर एक्जीक्यूटिव से कनेक्ट हो जाता है।
पूछताछ के लिए, यात्री को 2 दबाना है तथा सब मैन्यू में पीएनआर स्थिति, रेलगाड़ी का आगमन/प्रस्थान, सीटों की उपलब्धता, किराया संबंधी पूछताछ, टिकट बुकिंग, सिस्टम टिकट कैंसिलेशन, वेक अप अलार्म फैसिलिटी/गंतव्य अलर्ट, ह्वीलचेयर बुकिंग, मील बुकिंग प्राप्त किया जा सकता है।
सामान्य शिकायतों के लिए यात्री 4 दबाएं।
सतर्कता संबंधी शिकायतों के लिए यात्री 5 दबाएं।
पार्सल एवं सामान संबंधी पूछताछ के लिए यात्री 6 दबाएं।
आईआरसीटीसी ऑपरेटेड रेलगाड़ी पूछताछ के लिए यात्री 7 दबाएं।
शिकायतों की स्थिति के लिए यात्री 9 दबाएं।
कॉलसेंटर एक्जीक्यूटिव से बात करने के लिए यात्री *(एस्टेरिस्क) दबाएं।
रेल मंत्रालय ने यात्रियों को सूचित करने और उन्हें जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया अभियान # OneRailOneHelpline139 भी लॉन्च किया है। 

भारतीय स्टेट बैंक की रिपोर्ट के अनुसार इस तरह से लाया जा सकता है पेट्रोल - डीजल के दामों में भारी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक की रिपोर्ट के अनुसार इस तरह से लाया जा सकता है पेट्रोल - डीजल के दामों में भारी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर पेट्रोल और डीजल को क्रमशः ₹75 और ₹68 लीटर प्रति लीटर के हिसाब से GST के दायरे में लाया जाता है, तो देश भर में इसकी कीमतों में गिरावट आएगी। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अगर 28% GST दर पर, पेट्रोल और डीजल पर 30 और 20 का उपकर लगाया जाता है, कच्चे तेल की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल और रुपया-डॉलर विनिमय दर 73 रहती है; तब उसे बजट अनुमानों से 1 लाख करोड़ के राजस्व के विचलन का सामना करना पड़ेगा, जो वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए GDP के 4% के बराबर है। ईंधन की कीमतें कम होने पर खपत में वृद्धि होगी।इसने वित्त वर्ष 2021-22 में पेट्रोल की खपत में 10% की वृद्धि और डीजल की खपत में 15% वृद्धि का अनुमान लगाया है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वित्त वर्ष 2020-2021 में भारत का राजकोषीय घाटा जीडीपी के 5% के संशोधित अनुमान की तुलना में लगभग 8.7% हो सकता है। इस रिपोर्ट के अनुसार, कर प्राप्तियों को अप्रत्यक्ष करों द्वारा बढ़ाया गया है जिसमें उत्पाद शुल्क भी शामिल हैं लेकिन सरकार के पास अभी भी लगभग 90 लाख करोड़ हैं जो कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के दो महीने तक खर्च किए जा सकते हैं। यह रिपोर्ट बताती है कि, केंद्र और राज्य सरकार को ईंधन करों पर चर्चा करनी चाहिए क्योंकि वे कर राजस्व के प्रमुख स्रोत हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने राज्य और केंद्र सरकार के करों में “कटौती और समन्वित कमी” के लिए भी कहा था। 

 बड़ी खबर: बीजेपी नेता को सरेआम मारी गोली, घायल अवस्था में उन्हें कराया गया अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर: बीजेपी नेता को सरेआम मारी गोली, घायल अवस्था में उन्हें कराया गया अस्पताल में भर्ती

हरिन्घता। पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे विपक्षी नेताओं पर हमले भी तेज होने लगे हैं। नदिया जिले के हरिन्घता इलाके में 32 वर्षीय स्थानीय भाजपा नेता को गोली मारकर घायल कर दिया गया। राणाघाट पुलि जिले के एसपी वीएसआर अनंतनाग ने कहा कि पुलिसकर्मियों को गश्त के दौरान कपिलेश्वर संतोषपुर में चाय की दुकान के निकट संजय दास घायल अवस्था में मिले और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

वह हरिन्घता नगरपालिका के वार्ड नंबर दस में भाजपा के बूथ प्रमुख हैं। भाजपा ने इस घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का हाथ होने का आरोप लगाया है। हालांकि, राज्य में सत्तारूढ़ दल ने इससे इनकार किया है।
करोड़ो के सोने की हेरा-फेरी में सराफा कारोबारी गिरफ्तार

करोड़ो के सोने की हेरा-फेरी में सराफा कारोबारी गिरफ्तार

सतना। एक करोड़ से ज्यादा के सोना की हेरा-फेरी में पुलिस ने कारोबारी को गिरफ्तार किया है। बिरसिंहपुर के सराफा कारोबारी कृष्णकिशोर सराफा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। बिरसिंहपुर के सराफा कारोबारी कृष्णकिशोर अग्रवाल ने सतना के भरत दोषी को पांच जनवरी को एक करोड़ नौ लाख का 2270 ग्राम सोना गलाने को दिया था। कोई लिखा-पड़ी नहीं हुई थी। जब कृष्णकिशोर ने बात की तो भरत मुकर गया। कृष्ण किशोर ने इसकी शिकायत ११ फरवरी को लिखित रूप से सिटी कोतवाली में करते हुए पुलिस को बताया कि भरत को २२७० ग्राम सोना दिया था। जिसकी रकम उसने नहीं चुकाई है। अब रकम देने से मना कर रहा है। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी भरत दोषी के खिलाफ अपराध क्रमांक 123/2021 में आइपीसी की धारा 420, 406, 409 के तहत अपराध कायम करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को सोना नहीं मिला

पुलिस ने आरोपी भरत दोषी से घंटों पूछताछ की। इस बीच उसकी सिफारिश में कई लोगों ने पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस का कहना है कि अदालत में पेश होने के पहले तक आरोपी यही बताता रहा कि उसने कृष्ण किशोर से सोना नहीं लिया और ना ही उसे कोई रकम चुकानी है। जबकि पुलिस ने अपराध कायम किया है तो कार्रवाही करना जरूरी है। ऐसे में अब पुलिस उसका रिमांड लेकर पूछताछ करने और सोना की जब्ती करने की बात कह रही है।
 आधी रात बार पर पुलिस ने मारा छापा, जाम छलकाते मिले लड़के-लड़कियां

आधी रात बार पर पुलिस ने मारा छापा, जाम छलकाते मिले लड़के-लड़कियां

भोपाल। रातीबढ़ थाना अंतर्गत नीलबड़ क्षेत्र में मौजूद किंग्स यूनियर बार पर पुलिस ने बीती रात छापा मारा। छापे के दौरान रात 1.30 बजे बार में बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियां जाम छलकाते हुए तेज आवाज में डीजे बजाकर नाचते मिले। पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और सभी अपने चेहरे छुपा कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने आबकारी अनुमति का उल्लंघन करने के मामले में बार के मैनेजर अमीन खान के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आसपास रहने वाले लोगों ने रोज देर रात तक होने वाले शोर शराबे की शिकायत थाने में की थी जिसके बाद कार्रवाई की गई।
कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इतने मरीजों की हुई पहचान, राजधानी में मिले सर्वाधिक मरीज

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इतने मरीजों की हुई पहचान, राजधानी में मिले सर्वाधिक मरीज

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 222 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 66 मरीज, दुर्ग से 52, राजनांदगांव से 10, बालोद से 0, बेमेतरा से 0, कबीरधाम से 2, धमतरी से 3, बलौदा बाजार से 8, महासमुंद से 6, गरियाबंद से 0, बिलासपुर से 21, रायगढ़ से 5, कोरबा से 9, जांजगीर-चांपा से 6, मुंगेली से 1, जीपीएम से 1, सरगुजा से 11, कोरिया से 4, सूरजपुर से 3, बलरामपुर से 0, जशपुर से 7, बस्तर से 6, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 0, कांकेर से 1, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 108 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2820 है |