नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 लॉकडाउन: देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के बिच कई शहरों में लॉकडाउन, स्कूल और पार्क बंद

लॉकडाउन: देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के बिच कई शहरों में लॉकडाउन, स्कूल और पार्क बंद

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले पिछले साल की तरह एक बार फिर तेजी से बढ़ रह है। इस बीच महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा में कोरोना के नए मामलों ने सरकारों की टेंशन बढ़ा दी है। गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में नाइट कर्फ्यू को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। मध्य प्रदेश ने भी पड़ोसी राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भोपाल और इंदौर शहर में नाइट कफ्र्यू लागू किया है। वहीं, महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने पुणे, औरंगाबाद, नागपर में पहले ही पाबंदियां लागू कर दी हैं। महाराष्‍ट्र और पंजाब के बाद गुजरात में भी बढ़ते मामलों के कारण स्कूिलों में एक बार फिर ताला लगना शुरू हो गया है।

गुजरात में 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू
कोरोना के मामलों में उछाल को देखते हुए गुजरात सरकार ने मंगलवार को चार महानगरों- अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया। राज्य सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इन चारों शहरों में 17 मार्च से 31 मार्च तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच कर्फ्यू रहेगा। हालांकि गुजरात के इन शहरों में पहले से ही नाइट क‌र्फ्यू लगा हुआ था, लेकिन इसका समय रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक था। इसके अलावा अहमदाबाद के सभी उद्यानों और पार्कों को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इस दौरान कांकरिया झील और चिड़ियाघर भी बंद रहेंगे।

मध्य प्रदेश में होली पर नहीं होगा सामूहिक कार्यक्रम
कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने कई अहम फैसले किए हैं। भोपाल और इंदौर शहर में रात दस बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। जबलपुर और ग्वालियर शहर में रात दस बजे से सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल और खरगोन जिले में होली उत्सव के दौरान कहीं कोई सामूहिक कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने सोमवार को निर्देश जारी कर वहां से आने वाले लोगों को सात दिन तक क्वारंटाइन करने के निर्देश दिए थे।

 महाराष्ट्र में स्कूलों को सख्त निर्देश-
महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। रोजाना बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों से नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है। इसके मद्देनजर पुणे, औरंगाबाद, नागपर, अमरावती, परभणी समेत 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम ने स्कूलों को 17 मार्च से शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिती को 50 फीसद तक सीमित करने को कहा है। इशके साथ ही स्कूलों को वर्क फ्रॉम होम पैटर्न के तहत ई-लर्निंग और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
 
प्रधानमंत्री मोदी की आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सख्ती बढ़ाने का दे सकते हैं निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी की आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सख्ती बढ़ाने का दे सकते हैं निर्देश

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण को फिर से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।


इस बैठक में उच्च स्तरीय समितियों की रिपोर्ट भी रखी जाएगी जिन्होंने हाल ही में कोरोना प्रभावित राज्यों का दौरा किया है। 17 मार्च को दोपहर साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक शुरू होगी।

दरअसल, देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर तेजी से गहराता जा रहा है ऐसे में पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ होने जा रही यह बैठक बेहद अहम होने वाली है।

कोरोना के प्रकोप के अलावा पीएम मोदी देश में टीकाकरण शुरू होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करने जा रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री राज्यों के टीकाकरण की प्रगति और इसमें आने वाली दिक्कतों की भी समीक्षा करेंगे। चर्चा है कि इस बैठक में कई अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय के अलावा आईसीएमआर और एनसीडीसी के शीर्ष अधिकारी भी बैठक में मौजूद रह सकते हैं।

बढ़ने लगा मौत का आंकड़ा-
कोरोना के साथ-साथ देश में संक्रमण से होने वाली मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। सोमवार को 131 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इनमें 82 फीसदी मौत सात राज्यों में दर्ज की गई हैं। हालांकि मंगलवार को पिछले दो दिन की स्थिति में थोड़ी राहत जरूर मिली है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 24,492 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 20,191 को डिस्चार्ज किया गया। फिलहाल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,14,09,831 हो चुकी है। इनमें से 1,10,27,543 अब तक ठीक भी हुए हैं। जबकि 1,58,856 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2,23,432 हो गई है। इसके अलावा रोजाना संक्रमित मिल रहे सैंपल की वजह से संक्रमण दर भी पांच फीसदी है।

77 फीसदी मरीज तीन राज्यों में-
कुल सक्रिय मरीजों में सेे 77 फीसदी सक्रिय मरीज तीन राज्यों में हैं। अकेले महाराष्ट्र में 59 फीसदी और केरल में 12.24 फीसदी सक्रिय मरीज हैं। वहीं पंजाब में भी इनकी संख्या बढ़ रही है। पंजाब में अभी 5.34 फीसदी सक्रिय मरीज हैं।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में बीते सोमवार को सबसे ज्यादा मौत हुई हैं। अकेले महाराष्ट्र में ही सर्वाधिक 48 लोगों की जान गई है। हालांकि राहत की बात है कि राजस्थान, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, लद्दाख, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, अंडमान निकोबार और अरूणाचल प्रदेश में एक भी मौत नहीं हुई है।

 महाराष्ट्र में कोरोना महामारी की दूसरी लहर-
महाराष्ट्र में वैश्विक कोरोना महामारी की दूसरी लहर शुरू हो गई है। लेकिन कोरोना की स्थिति चिंताजनक होते हुए भी महाराष्ट्र में कोविड-19 के नियमों का जिस तरह पालन होना चाहिए वह नहीं हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में पत्र भेजकर कड़ी नाराजगी जताई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण की ओर से महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सूबे में कोरोना की दुसरी लहर शुरू हो गई है। लेकिन कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जरूरी उपाय अमल में नहीं लाए जा रहे हैं।

लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू बेअसर-
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना नियंत्रण के लिए अमल में लाए जा रहे सप्ताहिक लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू आदि को लेकर भी महाराष्ट्र सरकार की खिंचाई की है। पत्र में लिखा है कि राज्य में फरवरी महीने से ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी थी। लेकिन इसपर नियंत्रण के लिए जो भी कदम उठाया गया। वह प्रभावी नहीं रहा। पत्र में सुझाव दिया गया है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के घर या सोसायटियों, कंटेनमेंट जोन और कांटेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, बस डिपो, रेलवे स्टेशन, झुग्गी बस्तियों जैसे भीड़ वाले इलाको में रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू किया जाए और डेथ ऑडिट दोबारा शुरू हो।

राज्य में लगे कड़े प्रतिबंध-
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 23 लाख के पार हो चुकी है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर गणना की जाए तो 50 फीसदी से अधिक कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने 31 मार्च तक के लिए नई गाइडलाइन जारी की है जिसमें एक बार फिर 50 फीसदी उपस्थिति का सख्त प्रतिबंध लागू किया गया है। इस तरह राज्य में वर्क फ्राम होम नए निर्देशों के अनुसार होटल, रेस्तरां, सिनेमा और मल्टीप्लेक्स में केवल 50 फीसदी क्षमता पर काम करना होगा। शॉपिंग मॉल के लिए भी कोविड प्रोटोकाल लागू रहेगा। साथ ही सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक समारोहों पर भी रोक लगा दी गई है। 
 
कोरोना अपडेट : प्रदेश में फुटा कोरोना बम आज निकले 856 मरीज, रायपुर और दुर्ग ने तोड़े इस माह के रिकॉर्ड देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में फुटा कोरोना बम आज निकले 856 मरीज, रायपुर और दुर्ग ने तोड़े इस माह के रिकॉर्ड देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 856 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 306 मरीज, दुर्ग से 233, राजनांदगांव से 27, बालोद से 6, बेमेतरा से 8, कबीरधाम से 2, धमतरी से 30, बलौदा बाजार से 9, महासमुंद से 17, गरियाबंद से 6, बिलासपुर से 56, रायगढ़ से 24, कोरबा से 9, जांजगीर-चांपा से 10, मुंगेली से 7, जीपीएम से 2, सरगुजा से 42, कोरिया से 17, सूरजपुर से 9, बलरामपुर से 8, जशपुर से 13, बस्तर से 6, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 0, कांकेर से 6, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 266 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4661 है |  

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रमाणित कॉपी लेने के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रमाणित कॉपी लेने के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू

नई दिल्ली, अपने आदेश, अपने फैसलों और आदेशों की सर्टिफाइड कॉपी हासिल करने में लोगों को होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने नई सुविधा शुरू की है. अब सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर किसी फैसले की प्रमाणित कॉपी मांगने की सुविधा दी जाएगी. यह सुविधा किसी मामले से जुड़े हुए पक्षकारों को ही उपलब्ध होगी.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रमाणित कॉपी हासिल करना दूरदराज के क्षेत्रों मंी रह रहे लोगों के लिए बहुत मुश्किल हुआ करता था. किसी भी अदालती कामकाज में या दूसरे आधिकारिक कामों में कोर्ट के आदेश की सर्टिफाइड कॉपी ही लगानी होती है. ऐसे में मुकदमा लड़ रहे लोगों के लिए किसी आदेश के फैसले की सर्टिफाइड कॉपी हासिल करना बहुत जरूरी होता है.

अब तक लोगों को किसी आदेश की प्रमाणित कॉपी पाने के लिए या तो खुद सुप्रीम कोर्ट आना पड़ता था, या अपने वकील से आग्रह कर उसे डाक के जरिए मंगवाना पड़ता था. अब सुप्रीम कोर्ट ने 2 तरह की सुविधा दी है. पहली सुविधा ई-कॉपी की है. इसके तहत मामले से जुड़ा कोई भी पक्षकार अगर किसी आदेश की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी चाहे, तो उसे इस तरह की प्रमाणित इलेक्ट्रॉनिक कॉपी ई-मेल पर भेज दी जाएगी. पहली बार ऐसी कॉपी मांगने पर कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा.

इसके अलावा किसी मामले से जुड़े पक्षकार फैसले या आदेश की छपी हुई प्रमाणित कॉपी के लिए भी आवेदन दे सकते हैं. उन्हें इसके लिए तय शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा. इस भुगतान के बाद डाक के जरिए सुप्रीम कोर्ट फैसले/आदेश की सर्टिफाइड कॉपी उन्हें भेज देगा. सुप्रीम कोर्ट के कई जज अलग-अलग मौकों पर सर्टिफाइड कॉपी हासिल करने के लिए दूरदराज से आने वाले लोगों की स्थिति पर चिंता जताते रहे हैं. आखिरकार अब यह समस्या दूर की जा रही है.

 

 कोरोना रिटर्न: राजधानी सहित दो प्रमुख शहरों में नाईट कर्फ्यू लागू

कोरोना रिटर्न: राजधानी सहित दो प्रमुख शहरों में नाईट कर्फ्यू लागू

भोपाल। कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए देश में वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है। देश में हर दिन सामने आ रहे नए मामलों में भी कमी देखने को मिल रही है। इसके बावजूद कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं।

कोरोना की बढ़ती रफ्तार से सतर्क हुई मध्य प्रदेश सरकार ने राजधानी भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इन दोनों शहरों में नाइट कर्फ्यू 17 मार्च से लागू होगा। इसके अलावा सरकार ने यह फैसला भी किया है कि जबलपुर और ग्वालियर सहित प्रदेश के आठ शहरों में रात 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को आला अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की।
 कोरोना कहर: अब ये अभिनेत्री पाई गई कोरोना पॉजिटिव, अभिनेत्री ने की पुष्टि

कोरोना कहर: अब ये अभिनेत्री पाई गई कोरोना पॉजिटिव, अभिनेत्री ने की पुष्टि

मुम्बई| कोरोना प्रदेशभर में एक बार फिर अपना कहर बरपा रहा है| जिसकी चपेट में अब नेता अभिनेता भी आ रहे है इसी कड़ी में खबर है की अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और वह फिलहाल सिंगापुर में पृथक-वास में हैं। सेनगुप्ता (50)ने इंस्टाग्राम पर बताया कि फिलहाल उनमें संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, पर वह प्रशासन द्वारा तय सभी जरूरी नियमों का पालन कर रही हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं जांच में कोविड-19 से संक्रमित पायी गयी लेकिन मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं ठीक महसूस कर रही हूं। मुझमें इस संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और मैं सभी जरूरी नियमों तथा अपने डॉक्टर एवं प्रशासन द्वारा सुझाए गए एहतियातों का पालन कर रही रही हूं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं फिलहाल सिंगापुर में एक उपचार केंद्र में पृथक-वास में हूं।’’‘‘प्रकटन’’ की अभिनेत्री ने लगातार सहयोग और चिंता को लेकर अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया।

सेनगुप्ता ने लिखा, ‘‘ मैं आप सभी से शांत और सुरक्षित रहने का अनुरोध करती हूं। मेरे परिवार एवं कर्मी सभी सुरक्षित हैं।’’
 
 लव जिहाद का एक और मामला आया सामने: युवक के खिलाफ 17 वर्षीय नाबालिग ने लगाया धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

लव जिहाद का एक और मामला आया सामने: युवक के खिलाफ 17 वर्षीय नाबालिग ने लगाया धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

इन्दौर। भले ही लव जिहाद पर कानून बन गया हो लेकिन महिला संबंधी अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं इसी कड़ी में विजयनगर से एक और मामला सामने आया है यहां एक 17 साल की नाबालिग से एक युवक के खिलाफ उसका धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 3 सालों से आरोपी सिद्धकी उसके संपर्क में था उसकी जान पहचान सोशल मीडिया में हुई थी वह अधिकतर समय सिद्धकी के साथ बिताती थी इस दौरान सिद्धकी ने पिछले दिनों शादी का आश्वासन दिया और कहा कि तुम्हें धर्म परिवर्तन करना होगा लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी पीडि़ता की मां को लगी तो उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है विजयनगर में लव जिहाद से संबंधित यह दूसरा मामला दर्ज किया गया है इसके पहले भी एक मामला दर्ज किया जा चुका है लव जिहाद के मामले लगातार सामने आते रहते हैं|
 सैन्यक भर्ती घोटाला: 5 लेफ्टिनेंट कर्नल, 2 मेजर समेत 23 के खिलाफ सीबीआई दर्ज किया केस

सैन्यक भर्ती घोटाला: 5 लेफ्टिनेंट कर्नल, 2 मेजर समेत 23 के खिलाफ सीबीआई दर्ज किया केस

नई दिल्लीा। केंद्रीय अन्वे षण ब्यूेरो ने सेवा चयन बोर्ड केंद्रों (SSB) के जरिए सेना में अफसरों की भर्ती में कथित भ्रष्टाचार को लेकर 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें 17 सैन्येकर्मी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक जिन सैन्यषकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें 5 लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अफसर, दो मेजर, मेजर के एक रिश्तेसदार, एक पत्नी  समेत कुछ नायब सूबेदार, हवलदार और सिपाही रैंक के कर्मी शामिल हैं। यह मामला रिश्वत मांगने और रिश्वत दिलाने के आरोपों में दर्ज किया गया है। 

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मामले के संबंध में दिल्ली के छावनी स्थित बेस अस्पताल समेत 13 शहरों के 30 स्थानों पर तलाशी ली गई है। उन्होंने बताया कि यह तलाशी अभियान कपूरथला, बठिंडा, दिल्ली, कैथल, पलवल, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, विशाखापत्तनम, जयपुर, गुवाहाटी, जोरहाट और चिरांग में चलाया गया। 

उन्होंने बताया कि सेना हवाई रक्षा कोर का लेफ्टिनेंट कर्नल एमसीएसएनए भगवान भर्ती गिरोह का कथित मास्टरमाइंड है और उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि तलाशी के दौरान भर्ती प्रक्रिया से संबंधित कई अपराध दर्शाने वाले दस्तावेज बरामद किए गए हैं जिनकी आगे की जांच की जा रही है। 

सीबीआई ने ब्रिगेडियर (सतर्कता) वीके पुरोहित की शिकायत पर कार्रवाई की है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 28 फरवरी 2021 को जानकारी मिली की नई दिल्ली के बेस अस्पताल में अस्थायी तौर पर खारिज किए गए अधिकारी अभ्यर्थियों की समीक्षा चिकित्सा परीक्षा को पास कराने के लिए सेवारत कर्मी कथित रूप से रिश्वत लेने में शामिल हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि लेफ्टिनेंट कर्नल भगवान फिलहाल अध्ययन अवकाश पर हैं और नायब सुबेदार कुलदीप सिंह एसएसबी केंद्रों में संभावित अधिकारी अभ्यर्थियों से रिश्वत मांगने में कथित रूप से शामिल है। एजेंसी ने कहा कि 31 एसएसबी केंद्र उत्तर के लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेंद्र सिंह, 6 माउंटेन डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट के लेफ्टिनेंट कर्नल वाईएस चौहान, भर्ती महानिदेशालय के लेफ्टिनेंट कर्नल सुखदेव अरोड़ा, लेफ्टिनेंट कर्नल विनय, जीटीओ, चयन केंद्र दक्षिण, बेंगलुरु और मेजर भावेश कुमार ने कथित रूप से अभ्यर्थियों के चयन में मदद की। 

लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेंद्र सिंह और मेजर भावेश कुमार ने अपने रिश्तेदारों के माध्यम से 10-15 अभ्यर्थियों से रिश्वत की अघोषित राशि प्राप्त की थी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने मेजर भावेश कुमार की पत्नी देवयानी, उनके पिता सुरेंद्र कुमार और मां ऊषा कुमावत को पैसे लेने के आरोप में प्राथमिकी में नामज़द आरोपी बनाया है।
 कोरोना के बढ़ते मामलों पर चर्चा करने प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक 17 को

कोरोना के बढ़ते मामलों पर चर्चा करने प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक 17 को

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर एक बार फिर काफी तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मार्च को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है, जिसमें कोविड-19 से बन रहे हालात और टीकाकरण अभियान आदि पर चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि कोरोना काल में पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कई बार बैठक कर चुके हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने को लेकर चर्चा कर सकते हैं। 

इन राज्यों ने बढ़ाई चिंता
गौरतलब है कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 26 हजार से ज्यादा नए मामले मिले, जिनमें 78 फीसदी केस इन्हीं पांच राजयों से हैं। वहीं, इनमें भी 63 फीसदी से ज्यादा मामले सिर्फ महाराष्ट्र में मिले हैं। 

इन राज्यों में भी बढ़ रहा संक्रमण
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान देश में 26 हजार 291 नए मामले सामने आए। इससे पहले 20 दिसंबर को 26 से ज्यादा नए मामले मिले थे। इनमें महाराष्ट्र में 16 हजार 620, केरल में 1 हजार 792 और पंजाब में 1 हजार 492 मामले शामिल हैं। इनके अलावा तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में भी संक्रमण बढ़ने की बात सामने आई है।

डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान
बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना से 118 लोगों की मौत हुई है। इनमें महाराष्ट्र में 50, पंजाब में 20 और केरल में 15 मौतें शामिल हैं। देश में अब तक 1 लाख 58 हजार 725 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में मरीजों के ठीक होने की दर घटकर 96.68 फीसदी हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.39 फीसदी हो गई है।
कोरोना अपडेट :  कोरोना अपडेट: प्रदेश में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार आज 650 के करीब अकेले रायपुर से 200 से ज्यादा, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट : कोरोना अपडेट: प्रदेश में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार आज 650 के करीब अकेले रायपुर से 200 से ज्यादा, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 645 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 203 मरीज, दुर्ग से 154, राजनांदगांव से 33, बालोद से 6, बेमेतरा से 11, कबीरधाम से 0, धमतरी से 16, बलौदा बाजार से 13, महासमुंद से 19, गरियाबंद से 2, बिलासपुर से 50, रायगढ़ से 13, कोरबा से 9, जांजगीर-चांपा से 21, मुंगेली से 4, जीपीएम से 1, सरगुजा से 39, कोरिया से 12, सूरजपुर से 18, बलरामपुर से 2, जशपुर से 7, बस्तर से 1, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 0, कांकेर से 7, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 428 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4098 है |  

Batla House Encounter Case: दिल्ली की अदालत ने आरिज खान को फांसी की सजा सुनाई

Batla House Encounter Case: दिल्ली की अदालत ने आरिज खान को फांसी की सजा सुनाई

Batla House Encounter Case: दिल्ली की एक अदालत ने पुलिस इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या और 2008 बटला हाउस मुठभेड़ से जुड़े अन्य मामलों के दोषी आरिज खान को फांसी की सजा सुनाई है.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप यादव ने सजा सुनाई है. साकेत कोर्ट ने इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस माना है. कोर्ट ने आरिज पर 11 लाख का जुर्माना भी लगाया है.
पुलिस ने आतंकवादी संगठन ‘इंडियन मुजाहिदीन’ से कथित रूप से जुड़े खान को मौत की सजा दिए जाने का अनुरोध किया था. पुलिस ने कहा कि यह केवल हत्या का मामला नहीं है, बल्कि न्याय की रक्षा करने वाले कानून प्रवर्तन अधिकारी की हत्या का मामला है.
आरिज खान के वकील ने मृत्युदंड का विरोध किया. इसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप यादव ने शाम चार बजे के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया.
अदालत ने 2008 में बटला हाउस मुठभेड़ के दौरान हुई शर्मा की हत्या और अन्य अपराधों के लिए आरिज खान को आठ मार्च को दोषी ठहराया था. अदालत ने कहा था कि यह साबित होता है कि आरिज खान और उसके साथियों ने पुलिस अधिकारी पर गोली चलाई और उनकी हत्या की.
दक्षिणी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में 2008 में बटला हाउस मुठभेड़ के दौरान दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के निरीक्षक शर्मा की हत्या कर दी गई थी. इस मामले के संबंध में जुलाई 2013 में एक अदालत ने इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादी शहजाद अहमद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.
इस फैसले के विरुद्ध अहमद की अपील हाई कोर्ट में लंबित है. आरिज खान घटनास्थल से भाग निकला था और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था. खान को 14 फरवरी 2018 को पकड़ा गया और तब से उस पर मुकदमा चल रहा है.

 

इस राज्य की कैबिनेट ने स्थानीय लोगों के लिए प्रति माह 30,000 रुपये तक के वेतन के साथ 75 प्रतिशत नौकरियों को आरक्षित करने के लिए रोजगार नीति को  दी मंजूरी

इस राज्य की कैबिनेट ने स्थानीय लोगों के लिए प्रति माह 30,000 रुपये तक के वेतन के साथ 75 प्रतिशत नौकरियों को आरक्षित करने के लिए रोजगार नीति को दी मंजूरी

झारखंड,  झारखंड कैबिनेट ने स्थानीय लोगों के लिए प्रति माह 30,000 रुपये तक के वेतन के साथ 75 प्रतिशत नौकरियों को आरक्षित करने के लिए रोजगार नीति को मंजूरी दी है। झारखंड से पहले, हरियाणा सरकार ने भी इसी तरह की नीति को मंजूरी दी थी। 75% आरक्षण को अनिवार्य करने वाली इस नई नीति की घोषणा 17 मार्च को विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। मुख्यमंत्री ने यह निर्णय झारखंड औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति, 2021 के मसौदे पर चर्चा करने के लिए दिल्ली का दौरा करने के बाद लिया। 12 मार्च को मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। जनवरी, 2021 के महीने में झारखंड में बेरोजगारी की दर धीरे-धीरे गिरकर 11.3 प्रतिशत हो गई थी। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, कोविड-19 महामारी के मामलों के दौरान बेरोजगारी दर मई 2020 के महीने में बढ़कर 59.2% हो गई थी। जनवरी 2020 के महीने में बेरोजगारी दर 10.6% थी। सरकार ने हवाला दिया था कि स्थानीय आरक्षण नीति के लागू होने से बड़ी समस्या लाभार्थियों की पहचान करना है। झारखंड राज्य ने वर्ष 2016 में रिलैक्स्ड डोमिसाइल पॉलिसी को अधिसूचित किया था। नई नीति में छह तरीकों को सूचीबद्ध किया गया था, जिसे झारखंड के अधिवास के रूप में माना जा सकता है। लेकिन नीति की आलोचना की गई क्योंकि यह आदिवासियों को प्राथमिकता नहीं दे रही थी। झारखंड राज्य में 32 जनजातियाँ निवास करती हैं। इन जनजातियों को मूल रूप से उनके सांस्कृतिक प्रकारों के आधार पर वर्गीकृत किया गया था।

शिकारी-संग्रहकर्ता प्रकार –जिसमें कोरवा, बिरहोर, हिल खारिया शामिल है।
स्थानांतरण कृषि – सौरिया पहाड़िया।
सरल कारीगर– लोहरा, महली, करमाली, चिक बारिक।
कृषक –मुंडा, संथाल, हो, उरांव, भूमिज।
झारखंड की अनुसूचित जनजाति (एसटी) जनसंख्या
राज्य में 2002 की जनगणना के अनुसार 7,087,068 एसटी आबादी है जो कुल आबादी का 26.3 प्रतिशत है। वे मुख्य रूप से ग्रामीण हैं, जिनमें से 91.7 प्रतिशत गांवों में रहते हैं। राज्य में वर्तमान झारखंड में मुंडा, उरांव, संथाल, गोंड, कोल, असुर, बंजारा, चेरो, हो, कोरा, भूमिज आदि जैसे 32 आदिवासी समूह हैं। 

 बड़ी खबर: मुंबई पुलिस ने सचिन वाजे को किया निलंबित, एनआईए की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई

बड़ी खबर: मुंबई पुलिस ने सचिन वाजे को किया निलंबित, एनआईए की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ों से लदी स्कॉर्पियो के मामले में गिरफ्तार मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को सोमवार को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि मुंबई पुलिस की यह कार्रवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा सचिन वाजे को गिरफ्तार किए जाने के बाद की गई है।

एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो मिलने के मामले में गिरफ्तार किए गए सचिन वाजे ने सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। सचिन वाजे ने कोर्ट में एनआईए की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दी है। अदालत ने सचिन वाजे की याचिका स्वीकार ली है।

एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ों से भरी स्कॉर्पियो मामले की जांच करते हुए एनआईए को सीसीटीवी फुटेज में एक इनोवा भी दिखाई दी। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो खड़ी करने के बाद चालक इसी इनोवा में बैठकर फरार हो गया। एनआईए के अधिकारी अब इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या सफेद रंग की कार में सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे बैठे थे।

सूत्रों के मुताबिक, सचिन वाजे से पूछताछ में एनआईए को इस केस से जुड़ी कई अहम जानकारी मिली है। यह भी पता चला है कि सीआईयू जिलेटिन की छड़ से लदी स्कार्पियो और उसके साथ दिखी इनोवा कार मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ही इस्तेमाल कर रही थी। स्कॉर्पियो के मालिक मनसुख हिरेन ने पुलिस को बताया था कि स्कार्पियो कार उसकी है, जो ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास से गायब हो गई थी। 

वाजे की कॉल डिटेल खगांल रही एनआईए-
इनोवा कार बरामद करने के बाद एनआईए ने सचिन वाजे का कॉल डिटेल भी खंगलाना शुरू कर दिया है। एनआईए यह जानना चाहती है कि आखिरकार, मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटक कार रखने का मकसद क्या था। इस मामले में एनआईए और एटीएस मिलकर काम कर रही हैं। जांच में यह भी निष्कर्ष निकाला गया है कि इस पूरे घटनाक्रम में सचिन वाजे राजदार हैं, लेकिन इसमें और कई लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए पूरी साजिश का पता लगाने के लिए सीआईयू के अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ शुरू की गई है। 
 
तेज रफ्तार कार और डंपर के बीच जबरदस्त भिडंत में दो महिलाओं की मौत, दो घायल

तेज रफ्तार कार और डंपर के बीच जबरदस्त भिडंत में दो महिलाओं की मौत, दो घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में आज तड़के हुए सड़क हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मृत्यु हो गई जबकि दो लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार तड़के गोमतीनगर में 1090 चौराहे पर तेज रफ्तार कार और डंपर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मृत्यु हो गई जबकि दो लोग घायल गंभीर रुप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि कार सवार लोग बस्ती के रहने वाले बताये गये हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों ने बताया कि हादसे में मृतक दोनों महिलाओं ने रास्ते में उनसे लिफ्ट मांगी थी। इसलिए उनके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस उनकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि घायल दोनों लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
भाई के साथ मिलकर पत्नी-दो बेटियों और बेटे को बनाया बंधक, पुलिस ने करवाया आजाद

भाई के साथ मिलकर पत्नी-दो बेटियों और बेटे को बनाया बंधक, पुलिस ने करवाया आजाद

इंदौर। बेटियों का नौकरी करना पिता को पसंद नहीं था। किसी से बात करने पर शंका कर मारपीट और गाली-गलौच करना आम था। बेटियों की नौकरी छुड़वाकर पिता उन्हें खंडवा से इंदौर भाई के घर ले आया। पत्नी और दो बेटियों और बेटे के भाई के घर में 15 दिन बंधक बनाकर रखा। बेटियों ने मामा से संपर्क किया और इन्हें पुलिस की मदद से आजाद करवाया गया। पुलिस ने आरोपी किशोर नगर, खंडवा निवासी घनश्याम श्रीवास और उसके भाई प्रदीप श्रीवास को गिरफ्तार किया है। प्रदीप श्रीवास पीथमपुर में फैक्टरी का संचालन करता है।

मुख्यमंत्री का बड़ा बयान: कोरोना के चलते नाइट कर्फ्यू पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री का बड़ा बयान: कोरोना के चलते नाइट कर्फ्यू पर होगी चर्चा

भोपाल। देशभर में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों का ग्राफ नीचे जाने के बाद एक बार फिर से ऊपर उठ रहा है जिसके चलते डर का माहौल बन रहा है। ऐसे में सभी राज्य सतर्क होते जा रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि- मैंने टीम को रात के कर्फ्यू और अन्य चीजों पर चर्चा करने का निर्देश दिया है। इससे जुड़े विभाग एक बैठक की तैयारी करेंगे जो कल आयोजित की जाएगी। हमने कुछ निर्देश जारी किए हैं और यदि आवश्यक हुआ तो कुछ और बड़े कदम उठाएंगे।

हर दिन कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा मालूम पड़ता है जैसे बीते साल जैसा माहोल फिर से बनता जा रहा है। एक तरफ देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है जिसमें अभी तक 2,97,38,409 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई है। शनिवार को देशभर में कोरोना के 2,10,544 एक्टिव केस दर्ज किए गए। एक तरफ 16,637 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे तो वहीं 25 हजार से ज्यादा नए लोग इसका शिकार हो गए।

हालांकि इतनी ही राहत की बात है कि अभी यह संक्रमण महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ जैसे 6 राज्यों में ही तेजी पर है। यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य तमाम राज्यों में हालात अब भी सामान्य हैं।
 बड़ी खबर: खुदकुशी की धमकी के बाद भाजपा सांसद की बहू ने काटी हाथ की नस, अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर: खुदकुशी की धमकी के बाद भाजपा सांसद की बहू ने काटी हाथ की नस, अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। भाजपा सांसद कौशल किशोर की बहू अंकिता ने खुदकुशी की धमकी के बाद हाथ की नस काट ली है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले अंकिता ने रविवार देर रात को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। इसमें उसने पति आयुष पर गंभीर आरोप लगाया। साथ ही खुदकुशी करने की बात कही। इसकी जानकारी पर एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह ने तीन टीमों को उसकी तलाश में लगा दिया। देर रात काकोरी में सांसद के घर के पास से पुलिस ने अंकिता को पकड़ लिया और महिला थाने भिजवा दिया।

सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो करीब 5 मिनट और दूसरा 3 मिनट का है। अंकिता ने वीडियो में कहा कि आयुष तुम कहते थे कि तुम्हारे घर वाले तुमसे प्यार नहीं करते हैं। मुझे प्यार करते थे। मैं तुम्हारे कारण यहां थी। मुझे किस हाल में छोड़ दिया। यह भी नहीं सोचा कैसे रहूंगी। खाने के लिए भी कोई ठिकाना नहीं है। मेरा सब कुछ लुट गया। मेरे बारे में भी नहीं सोचा। सीधे अपने घर चले गए। उन्हीं लोगाें के पास जो तुमको प्यार नहीं करते थे। आज वही लोग अच्छे हैं। तुमने कहा था कि सरेंडर करने के बाद साथ रहूंगा। तुम थाने पर आए। वहां वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जानकारी हुई। मैं थाने भी गई। वहां तुम नहीं मिले। तुमने मुझसे बात भी नहीं की।

मेरे मरने के बाद तुम याद रखोगे-
अंकिता ने वीडियो में कहा कि तुम्हारा बहुत इंतजार किया। ऐसा लगता था कि तुम आओगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब मुझे नहीं रहना है। मैं हार गई हूं। मुझे इतने ही वक्त के लिए रहना था। अब दुनिया से जाना है। मुझे याद रखोगे। हर कदम पर तुम्हारे साथ थी। तुम्हारी गलतियों को भी मैने छिपाया। झूठी चोटें भी कई बार लगाईं। इसे भी मैने छिपाया। मुझे पता था कि तुम छोटे हो। लेकिन मैं पीछे नहीं हटी। तुम इतने मतलबी हो इसके बारे में नहीं पता था। अब कुछ नहीं बचा। तुमने बच्चे के बारे में भी नहीं सोचा। मेरे मरने की वजह तुम हो। तुम आयुष, तुम्हारा परिवार, तुम्हारे पिता कौशल किशोर, मां जयादेवी और भाई विकास किशोर जिम्मेदार हैं। इसके अलावा वीडियो में कई और बातें कहीं।

अंकिता को भिजवाया महिला थाने -
एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुुताबिक, वीडियो वायरल होने की जानकारी होने पर मड़ियांव इंस्पेक्टर मनोज सिंह के साथ तीन टीमें लगाई गईं। देर रात सांसद के घर के पास पुलिस ने अंकिता को पकड़ लिया और महिला थाने भिजवा दिया। 
 
  घुटनो पर बैठकर छात्रा ने छात्र को किया प्रपोज़, वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय ने दोनों को किया निष्कासित

घुटनो पर बैठकर छात्रा ने छात्र को किया प्रपोज़, वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय ने दोनों को किया निष्कासित

लाहौर/नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमे एक युवती छात्र को प्रपोज करते नजर आ रही है और फिर गले भी लगाते नजर आ रही है। यह मामला पाकिस्तान के एक शीर्ष विश्वविद्यालय का है। जहां वीडियो वायरल होने पर विश्वविद्यालय ने दोनों विद्यार्थियों को निष्कासित कर दिया। दरअसल, विश्वविद्यालय की ही एक छात्रा ने सभी के सामने घुटने पर बैठकर छात्र को प्रपोज कर दिया, जिसके बाद छात्र ने छात्रा को गले लगा लिया। बस! फिर क्या था, मौके पर मौजूद अन्य विद्यार्थियों ने इस प्रेम प्रस्ताव का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसका अंजाम अब इन प्रेमी जोड़े को भुगतना पड़ा।

बता दें घटना के बाद लाहौर विश्वविद्यालय की विशेष अनुशासन समिति ने शुक्रवार को बैठक कर दोनों विद्यार्थियों को तलब किया था, लेकिन दोनों ही अनुपस्थित रहे। इसके बाद समिति ने छात्र और छात्रा दोनों को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर यूनिवर्सिटी या उसके किसी भी परिसर में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी। इस मामले पर लाहौर विश्वविद्यालय का कहना है कि दोनों विद्यार्थियों ने गलत व्यवहार किया है और विश्वविद्यालय के नियमों का उल्लंघन किया है। 

वायरल वीडियो में छात्रा एक घुटने के बल जमीन पर बैठी और हाथों में गुलाब का गुलदस्ता लिए हुए लड़के को प्रेम प्रस्ताव देती हुई दिखी। इसके बाद छात्र गुलदस्ता लेता है और लड़की को गले लगा लेता है। वहीं, आसपास मौजूद अन्य विद्यार्थी दोनों का हौसला बढ़ाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक पत्र भी जारी किया, जिसमें लिखा है कि अनुशासन समिति ने पाया कि दोनों विद्यार्थियों ने नियमों को तोड़ा है। समिति ने उन्हें शुक्रवार को बुलाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। दोनों ने गलत व्यवहार कर नियमों का उल्लंघन किया है।

उल्लेखनीय है कि दोनों को विश्वविद्यालय द्वारा निष्कासित किए जाने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने मोहब्बतें फिल्म से अमिताभ बच्चन की तस्वीर पोस्ट करके लिखा, ‘लाहौर विश्वविद्यालय के प्रधानाध्यापक।’ दरअसल इस फिल्म में अमिताभ गुरुकुल के प्रधानाध्यापक हैं और इस किरदार में वह प्रेम के खिलाफ हैं। वहीं, पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी ने विश्वविद्यालय की कार्रवाई को बकवास कहा।
 बड़ी खबर: सड़क हादसे में हुई भाजपा नेता की मौत

बड़ी खबर: सड़क हादसे में हुई भाजपा नेता की मौत

देवास। देवास जिले के खातेगांव से तकरीबन तीन किमी दूर मुरली वाले होटल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवाल भाजपा नेता जगदीश पटेल और उनके पुत्र कपिल को टक्कर मार दी। हादसे में जगदीश पटेल की मौत हो गई, जबकि कपिल गंभीर रूप से घायल है।
 देशभर में बैंककर्मी हड़ताल पर: दो दिन बैंक बंद रहने से बैंकिंग कामकाज रहेगा प्रभावित

देशभर में बैंककर्मी हड़ताल पर: दो दिन बैंक बंद रहने से बैंकिंग कामकाज रहेगा प्रभावित

नई दिल्ली/रायपुर। दो बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ सोमवार और मंगलवार को देशभर में बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। दो दिन बैंक बंद रहने से बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा। हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में पैसा निकालने और जमा करने, चेक क्लीयरेंस और ऋण मंजूरी जैसी सेवाओं पर असर पड़ेगा। 

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) बैनर के तले नौ यूनियन ने हड़ताल का आह्वान किया है। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने 10 लाख बैंककर्मियों के हड़ताल में शामिल होने का दावा किया है।

भारतीय स्टेट बैंक और केनरा बैंक समेत कई सरकारी बैंकों ने पहले ही अपने ग्राहकों को जानकारी दे दी है कि सोमवार और मंगलवार को हड़ताल के चलते उनके कार्यालय और शाखाओं में कामकाज पर असर पड़ सकता है। इसके बावजूद बैंकों ने कहा है कि प्रस्तावित हड़ताल के दिन बैंकों और शाखों में बेहतर तरीके से कामकाज करने के लिए आवश्यक कदम उठा जा रहे हैं। 

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में एलान किया था कि सरकार ने इस साल दो सरकारी बैंकों और एक बीमा कंपनी के निजीकरण का फैसला किया है। सरकार इससे पहले आईडीबीआई बैंक में अपनी ज्यादातर हिस्सेदारी भारतीय जीवन बीमा निगम को बेच चुकी है। पिछले चार साल में सार्वजनिक क्षेत्र के 14 बैंकों का विलय किया जा चुका है।

वेंकटचलम ने कहा कि 4, 9 और 10 मार्च को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई बैठक में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। इसलिए 15 और 16 मार्च को लगातार दो दिन हड़ताल का फैसला लिया गया है। बैंकों के करीब 10 लाख कर्मचारी और अधिकारी इसमें हिस्सा लेंगे।

हड़ताल में यूनाइटेड फ्रंट और बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) में ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन (एआईबीओसी) नेशनल कंफेडरेशन आफ बैंक इम्प्लॉइज (एनसीबीई), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) और बैंक इम्प्लॉइज कंफेडरेशन आफ इंडिया (बीईएफआई) शामिल हैं।

 हड़ताल के दौरान काम करेंगे एटीएम
बैंकों के एटीएम हड़ताल के दौरान संचालित रहेंगे। शनिवार और रविवार को भी अवकाश के कारण बैंक बंद थे। इस कारण सेवाओं पर ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।

17-18 को बीमाकर्मी रहेंगे हड़ताल पर
सार्वजनिक क्षेत्र की चारों जनरल इंश्योरेंस कंपनियों की सभी यूनियनों ने भी 17 मार्च को हड़ताल की घोषणा की है। एलआईसी की सभी यूनियनें 18 मार्च को काम बंद रखेंगी।