Today, we are releasing a list of 291 candidates which includes 50 women, 42 Muslim candidates. On 3 seats of north Bengal, we not putting up our candidates. I will contest from Nandigram: TMC Chief & West Bengal CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/0bY1pxxlN1
— ANI (@ANI) March 5, 2021
कोलकाता। टीएमसी आज कालीघाट में अपने 294 उम्मीदवारों ने नाम का ऐलान करेगी। दोपहर 2 बजे उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होगा। ममता ने पिछले दो विधानसभा चुनाव की तरह इसबार भी अपने शुभ दिन शुक्रवार को ही चुना है। सूची में अधिक महिला उम्मीदवारों और साफ रिकॉर्ड के साथ युवा और नए चेहरे होने की संभावना है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 235 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 67 मरीज, दुर्ग से 30, राजनांदगांव से 16, बालोद से 0, बेमेतरा से 3, कबीरधाम से 2, धमतरी से 7, बलौदा बाजार से 10, महासमुंद से 2, गरियाबंद से 3, बिलासपुर से 35, रायगढ़ से 11, कोरबा से 3, जांजगीर-चांपा से 7, मुंगेली से 3, जीपीएम से 1, सरगुजा से 8, कोरिया से 4, सूरजपुर से 1, बलरामपुर से 13, जशपुर से 4, बस्तर से 0, कोंडागांव से 2, दंतेवाड़ा से 2, सुकमा से 0, कांकेर से 1, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 185 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2990 है |
आज 235 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई व 185 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2,990 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/37RyNZbR3B
— Health Department CG (@HealthCgGov) March 4, 2021
A police sub-inspector shoots himself dead in suspicious conditions at Gate no 7 of the Assembly in Lucknow. More details awaited. pic.twitter.com/qHdqo4DGQT
— ANI UP (@ANINewsUP) March 4, 2021
सागर। नरायवली थाना क्षेत्र के जरूवाखेड़ा के पास बांदरी मार्ग पर अनियंत्रित डंगपर कच्चे घर में जा घुसा। इससे घर में बनी परचून की दुकान पर खरीदी करने आए एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल पति-पत्नी ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक डंपर क्रमांक 15 जी 4055 गत दिवस सीमेंट लेकर जरूवाखेड़ा से कुछ ही आगे अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। इस मौके पर घर में खुली परचून की दुकान पर सामान लेने आए मूडरा गांव निवासी 40 वर्षीय बारेलाल पिता हल्के पटेल की मौत हो गई। वहीं घर के अंदर बैठे 48 वर्षीय रामकिशन पिता मेहताब पटेल व उनकी पत्नी कमला बाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक दंपति मजदूरी करके अपना घर चलाते थे। उन्होंने घर में ही छोटी सी दुकान खोली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर का ड्रायवर नशे की हालत में वाहन चला रहा था। पुलिस ने डंपर जब्त कर आरोपित ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 267 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 88 मरीज, दुर्ग से 31, राजनांदगांव से 14, बालोद से 1, बेमेतरा से 2, कबीरधाम से 2, धमतरी से 12, बलौदा बाजार से 7, महासमुंद से 6, गरियाबंद से 5, बिलासपुर से 21, रायगढ़ से 12, कोरबा से 10, जांजगीर-चांपा से 3, मुंगेली से 1, जीपीएम से 0, सरगुजा से 12, कोरिया से 3, सूरजपुर से 3, बलरामपुर से 1, जशपुर से 18, बस्तर से 7, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से 2, सुकमा से 0, कांकेर से 5, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 121 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2961 है |
आज 267 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 121 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/cHSbVL1u1r
— Health Department CG (@HealthCgGov) March 3, 2021
हैदराबाद । कोविड- 19 का टीका बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने बुधवार को कहा कि उसका कोरोना वायरस रोधी टीका तीसरे चरण के चिकित्सीय परीक्षण में अंतरिम रूप से 81 प्रतिशत प्रभावकारी दिखा है। हैदराबाद की इस कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके तीसरी चरण के परीक्षण में 25,800 व्यक्ति शामिल हुए। भारत में इस तरह का यह अब तक का सबसे बड़ा परीक्षण है। इसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सहयोग से सम्पन्न किया गया। भारत बायोटेक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने कहा, `` कोरोना वायरस के खिलाफ हमारी लड़ाई और वैक्सिन (टीका) की खोज में विज्ञान के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। तीसरे चरण के चिकित्सीय परीक्षण के आज के परिणाम के साथ हमने अपने कोविड- 19 टीके के पहले, दूसरे और तीसरी परीक्षण के आंकड़ों को जारी कर दिया है। इन परीक्षणों में करीब 27,000 व्यक्ति शामिल हुये।`` उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय परीक्षण में कोवैक्सिन ने न केवल कोविड- 19 के खिलाफ उच्च क्षमता का रुझान दिखाई है बल्कि यह कोरोना के तेजी से उभरते नये स्वरूपों के खिलाफ भी बेहतर प्रतिरोधन क्षमता विकसित करने सफल रही है। कोविड- 19 से बचाव के लिये कोवैक्सिन टीके को भारत बायोटेक ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के साथ मिलकर देश में ही विकसित किया है। देश में इन दिनों कौवक्सिन के साथ साथ आक्सफोर्ड- एस्ट्राजेनेका के कोवीशील्ड टीके को लोगों को लगाया जा रहा है।
मुंबई । मुंबई में बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों के घर बुधवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ा है। इनमें एक्ट्रेस तापसी पन्नू, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मनटेना शामिल हैं। इन पर टैक्स चोरी का आरोप है। शहर में 22 जगह पर कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, ये छापेमारी फैंटम फिल्म्स से जुड़ी है। मधु मंटेना की टैंलेट मैनेजमेंट कंपनी के दफ्तर पर भी आयकर अधिकारी पहुंचे हैं। यह सभी फैंटम फिल्म्स से जुडे हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को फैंटम फिल्म्स कंपनी के कामकाज और लेनदेन में गड़बड़ी का शक है। छापेमारी मिले दस्तावेज और सबूतों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ सकता है। इसमें कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। फैंटम के बैनर तले अनुराग कश्यप ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ सीरीज बनाई। विक्रमादित्य मोटवानी ने ‘लुटेरा’, विकास बहल ने ‘क्वीन’ और प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने ‘ट्रैप्ड’ बनाई। लेकिन अब आने वाले वक्त में इन लोगों को साथ में काम करते हुए देख पाना मुश्किल होगा, क्योंकि इन सभी ने अब अपने-अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया है।








