रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 475 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 135 मरीज, रायपुर से 133, राजनांदगांव से 11, बालोद से 5, बेमेतरा से 3, कबीरधाम से 3, धमतरी से 4, बलौदा बाजार से 8, महासमुंद से 4, गरियाबंद से 0, बिलासपुर से 69, रायगढ़ से 7, कोरबा से 13, जांजगीर-चांपा से 5, मुंगेली से 1, जीपीएम से 0, सरगुजा से 17, कोरिया से 8, सूरजपुर से 20, बलरामपुर से 3, जशपुर से 13, बस्तर से 8, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 0, कांकेर से 3, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 129 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4006 है |
आज 475 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 129 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 4,006 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/W4jy6gtd4c
— Health Department CG (@HealthCgGov) March 14, 2021
मुंबई । मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो मिलने के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार रात पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया। वाजे की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उद्धव सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कदम ने वाजे का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है।
राम कदम ट्वीट किया, ``आखिरकार सचिन वाजे को एनआईए ने गिरफ्तार कर ही लिया। क्या अब सचिन वाजे को बचाने का कुकर्म करने वाली शिवसेना नेतृत्व सरकार देश से माफी मांगते हुए सचिन वाजे का नार्को टेस्ट करेगी? उन्होंने आगे कहा कि हमारी मांग है कि सचिन वाजे का नार्को टेस्ट कराया जाए, जिससे पता चले कि महाराष्ट्र सरकार उसे बचाना क्यों चाहती थी?``
रामकदम ने कहा कि ऐसे कौन से नाम हैं, जिनको महाराष्ट्र सरकार बचाना चाहती हैं? नार्को टेस्ट कराया जाए जिससे शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार का असली चेहरा लोगों के सामने आए
00 आरोप, कई और पुलिसकर्मी हो सकते हैं शामिल
भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले मुंबई पुलिस के और पुलिसकर्मी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले सोमैया ने मुंबई पुलिस के अधिकारी की गिरफ्तारी न किए जाने पर सवाल उठाए थे।
बता दें कि एनआईए ने एंटीलिया मामले में सचिन वाजे को करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। एनआईए ने वाजे के खिलाफ जालसाजी, विस्फोटक पदार्थ के साथ लापरवाही बरतने, नकली मुहर बनाने और आपराधिक धमकी देने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इससे सचिन वाजे की ओर से ठाणे की कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दिया था।
कोलकाता । पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जी जान से लगीं हुईं हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कथित हमले में घायल होने के बाद आज यानी रविवार को पहली बार व्हील चेयर पर बैठकर रोड शो करेंगी। इसके बाद कोलकाता में एक सभा भी करेंगी। वहीं आज से गृह मंत्री अमित शाह असम और पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी असम में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।
17 मार्च को घोषणा पत्र जारी कर सकती है टीएमसी
पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जी जान से लगीं हुईं हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कथित हमले में घायल होने के बाद आज यानी रविवार को पहली बार व्हील चेयर पर बैठकर रोड शो करेंगी। इसके बाद कोलकाता में एक सभा भी करेंगी। वहीं आज से गृह मंत्री अमित शाह असम और पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी असम में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।
मुंबई, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एंटीलिया केस में महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी सचिन वझे को गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए के अधिकारियों ने 12 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद 13 मार्च यानी कि शनिवार को रात 11 बजकर 50 मिनट पर सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले ठाणे की अदालत ने सचिन वाजे को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।
एनआईए से मिली जानकारी के अनुसार एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे को 12 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से वाजे के खिलाफ जालसाजी, विस्फोटक पदार्थों के साथ लापरवाही बरतने, नकली मुहर बनाना और आपराधिक धमकी देने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
Also Read:- BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज नए मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 500 के पार
बता दें कि एनआईए मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर से कुछ दूरी पर विस्फोटकों से लदे एक स्कॉर्पियो वाहन मिलने के मामले की जांच कर रही है। ये घटना 25 फरवरी की दक्षिण मुंबई की है। यहीं पर मुकेश अंबानी का निवास एंटीलिया मौजूद है।
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे को अदालत रविवार को अदालत में पेश कर सकती है। एनआईए ने कहा है कि सचिन वाजे को केस आरसी संख्या 01/2021/NIA/MUM के तहत आईपीसी की धारा 286, 465, 473, 506(2), 120 B और Explosive Substances Act 1908 की धारा 4(a)(b)(I) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे को अदालत रविवार को अदालत में पेश कर सकती है।
Also Read:- फ्लैट टमी हासिल करने के लिए इन सब्जियों को अपनी डाइट में करें शामिल
बता दें कि 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास से कुछ दूर एक स्कॉर्पियो कार बरामद हुआ था जिसके अंदर जिलेटिन की छड़े रखी हुई थी। इस मामले की शुरुआती जांच करने वालों में सचिन वझे शामिल थे। बाद में उन्हें इस केस से हटा दिया गया था और मामले की जांच एनआईए ने अपने हांथों में ले ली थी।
सचिन वझे के खिलाफ ठाणे के बिजनेसमैन मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत की भी जांच हो रही है। जो स्कॉर्पियो कार मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली थी, उसके मालिक मनसुख हिरेन थे। मनसुख हिरेन मार्च 5 को मृत पाए गए थे।
Also Read:- फुलेरा दूज कब है? जानें इस दिन का महत्व, भगवान श्रीकृष्ण की होती है पूजा
11.30 बजे से हो रही थी पूछताछ
शनिवार को 11.30 बजे सचिन वझे दक्षिण मुंबई स्थित NIA के ऑफिस पहुंचे थे और अपना बयान दर्ज करवाया था।
NIA ऑफिस जाने से पहले सचिन वझे ने अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर एक रहस्यमयी स्टेटस लगाया था। इसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्हें इस केस में गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।
शनिवार को सचिन वझे का बयान लेने के दौरान NIA ने क्राइम ब्रांच के एसीपी नितिन अलाकनुरे, एटीएस एसीपी श्रीपद काले को भी तलब किया था और उनसे इस केस की प्रगति के बारे में जानकारी ली थी।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 543 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 206 मरीज, दुर्ग से 140, राजनांदगांव से 30, बालोद से 1, बेमेतरा से 5, कबीरधाम से 2, धमतरी से 6, बलौदा बाजार से 14, महासमुंद से 4, गरियाबंद से 7, बिलासपुर से 30, रायगढ़ से 3, कोरबा से 10, जांजगीर-चांपा से 6, मुंगेली से 5, जीपीएम से 1, सरगुजा से 23, कोरिया से 10, सूरजपुर से 16, बलरामपुर से 1, जशपुर से 9, बस्तर से 8, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 3, सुकमा से 0, कांकेर से 2, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 337 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3770 है |
आज 543 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 337 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/Qrzmmu4lfM
— Health Department CG (@HealthCgGov) March 13, 2021
जम्मू | देश के धार्मिक स्थल अमरनाथ यात्रा को ले कर एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि इस साल की वार्षिक अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 28 जून से होगी | मिली जानकारी के अनुसार जम्मू में आज श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया है |
पढ़ें : 3 बच्चों की मां 7वीं कक्षा के छात्र के साथ हुई फरार, लड़के के परिवार ने लगाई पुलिस से गुहार
बीते साल कोरोना महामारी के चलते वार्षिक अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया था | लेकिन, इस साल 28 जून से इस यात्रा की शुरुआत होगी | जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया |
जानकारी के अनुसार ये यात्रा 28 जून से शुरू होकर रक्षाबंधन तक जारी रहेगी | गौरतलब है कि अमरनाथ की यात्रा को लेकर देशभर के भक्तों को साल भर इंतजार रहता है | यात्रियों के लिए इस यात्रा को सुगम बनाने के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड व्यापक इंतजाम करता है |
पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: महिला की आपत्तिजनक वीडियों वायरल करने के मामले में बीजेपी नेता गिरफ्तार
यात्रियों के रहने और खाने-पीने से लेकर उनके लिए बसों का इंतजाम किया जाता है | वहीं, इस यात्रा की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया जाता है | इस यात्रा का असर जम्मू कश्मीर के व्यापार पर भी पड़ता है और व्यापारियों को इस यात्रा से खासी उम्मीदें रहती हैं |
मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई में चल रहे एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है | मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के वाघा बीच के पास शिवा वैली नाम के एक होटल में ये रेव पार्टी चल रही थी | एनसीबी ने ये छापेमारी गोवा क्राइम ब्रांच की टीम की मदद से की | इस पार्टी में NCB को भारी मात्रा में ड्रग्स मिले हैं | NCB के मुताबिक इस सिलसिले में 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है |
इस रेव पार्टी में एनसीबी ने कई प्रकार के ड्रग्स बरामद किए हैं, जिसमें चरस, गांजा, एलएसडी और अन्य प्रकार के कमर्शियल ड्रग्स थे | अब तक कुल 5 ड्रग्स सप्लायरों को पकड़ा गया है | इनमें से दो-दो सप्लायर गोवा और केरल के हैं | इसके अलावा एक सप्लायर स्विट्जरलैंड का है | इस मामले में एक केस भी दर्ज किया गया है | फिलहाल मामले की जांच चल रही है |
Mumbai NCB and Goa Crime Branch have busted a rave party at Vagator, Goa and detained five persons; Charas, Ganja, LSD and other drugs recovered
— ANI (@ANI) March 13, 2021
देहरादून | दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में आज अचानक आग लग गई | शॉर्ट सर्किट की वजह से शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के सी-5 बोगी में आग गई | हालांकि दुर्घटना में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है | उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि शताब्दी एक्सप्रेस की जिस बोगी में आग लगी, उससे यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया है | किसी भी मुसाफिर के घायल होने का समाचार नहीं है |
The fire which broke out in the C4 compartment of the Delhi-Dehradun Shatabdi Express train today has been brought under control; all passengers safe: Uttarakhand DGP Ashok Kumar pic.twitter.com/VuVPfOIatg
— ANI (@ANI) March 13, 2021
दिल्ली से देहरादून जा रही 02017 अप शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में हरिद्वार के निकट कंसरो स्टेशन के पास आग लगी | आग ने कुछ ही देर में भयानक रूप अख्तियार कर लिया | ट्रेन के सी-5 बोगी की खिड़कियों से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं | रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना दोपहर 12 बजे के बाद राईवाला और कंसरो रेलखंड पर हुई | दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है |
ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में रेलवे अधिकारियों को अलर्ट किया गया | फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई | फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन में लगी आग पर काबू पाया | रेलवे के मुताबिक हादसे के बाद जिस बोगी में आग लगी थी, उसे ट्रेन से काटकर अलग कर दिया गया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया |
इधर, ट्रेन के गार्ड ने जानकारी दी कि सी-5 कोच के सभी यात्री सुरक्षित हैं | उन्हें आग लगने के फौरन बाद दूसरी बोगियों में शिफ्ट कर दिया गया था | इस कोच में कुल 35 यात्री सवार थे, किसी को भी नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है | सभी यात्रियों को दूसरी बोगियों में बैठाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है | रेलवे के अधिकारी शताब्दी एक्सप्रेस जैसी हाईप्रोफाइल ट्रेन में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं |
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला चर्चा का विषय बनी हुई है। क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों की मां 7वीं कक्षा के छात्र के साथ फरार हो गई। अब छात्र के परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है।
पढ़ें : बड़ी खबर: जिले में लगाया गया पूर्ण लॉकडाउन, लॉकडाउन के बाद जिले में चारों तरफ पसरा सन्नाटा
इस मामले में पुलिस महिला और उसके साथ गायब हुए 7वीं के छात्र की तलाश में जुटी हुई है। छात्र की उम्र 15 वर्ष है। गांव वालों का कहना है कि महिला और छात्र लम्बे समय से एक-दूसरे से घुले-मिले थे, लेकिन किसी ने कभी सोचा नहीं था कि दोनों इस तरह फरार हो जाएंगे। 10 मार्च की रात को अचानक दोनों गायब हो गए। गांव में तीन बच्चों की मां और सातवीं के छात्र के गायब होने की सूचना से हो हल्ला मच गया।
पढ़ें : मुख्यमंत्री बघेल का बड़ा फैसला: 15 दिनों तक बंद रहेंगी शराब दुकानें
लड़के के परिवारवालों का कहना है कि दोनों की तलाश में दिन-रात एक कर दिया गया पर दोनों नहीं अभी तक नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। लड़के के परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस भी चक्कर में पड़ गई। बहरहाल, परिवार और कुछ गांव वालों से जानकारी लेने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 447 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 121 मरीज, दुर्ग से 106, राजनांदगांव से 17, बालोद से 3, बेमेतरा से 7, कबीरधाम से 2, धमतरी से 5, बलौदा बाजार से 11, महासमुंद से 19, गरियाबंद से 2, बिलासपुर से 27, रायगढ़ से 7, कोरबा से 15, जांजगीर-चांपा से 7, मुंगेली से 0, जीपीएम से 0, सरगुजा से 23, कोरिया से 15, सूरजपुर से 23, बलरामपुर से 7, जशपुर से 19, बस्तर से 5, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 2, सुकमा से 0, कांकेर से 3, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 369 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3577 है |
447 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई व 369 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,08,854 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/DsZWQ5LOyT
— Health Department CG (@HealthCgGov) March 12, 2021
देहरादून: आज उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. 11 मंत्रियों ने ने आज शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली. आज सुबह ही बीजेपी ने नया प्रदेश अध्यक्ष चुना है. बीजेपी ने बंशीधर भगत को हटाकर मदन कौशिक को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. बीजेपी ने इस बार चुनावी साल को देखते हुए पूरे 11 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है. सबसे पहले सतपाल महाराज ने शपथ ली. कुल 8 कैबिनेट और 3 राज्यमंत्री ने शपथ ली है.
इन नेताओं को मिली मिली मंत्रिमंडल में जगह
सतपाल महाराज
बंशीधर भगत
हरक सिंह रावत
बिशन सिंह चुफाल
यशपाल आर्या
अरविंद पांडेय
सुबोध उनियाल
गणेश जोशी
इन्होंने (राज्यमंत्री) स्वतंत्र प्रभार के रूप में ली शपथ
धन सिंह रावत
रेखा आर्या
स्वामी यतीश्वरानंद














