रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 222 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 66 मरीज, दुर्ग से 52, राजनांदगांव से 10, बालोद से 0, बेमेतरा से 0, कबीरधाम से 2, धमतरी से 3, बलौदा बाजार से 8, महासमुंद से 6, गरियाबंद से 0, बिलासपुर से 21, रायगढ़ से 5, कोरबा से 9, जांजगीर-चांपा से 6, मुंगेली से 1, जीपीएम से 1, सरगुजा से 11, कोरिया से 4, सूरजपुर से 3, बलरामपुर से 0, जशपुर से 7, बस्तर से 6, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 0, कांकेर से 1, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 108 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2820 है |
आज 222 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 108 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/0tWOCunOvV
— Health Department CG (@HealthCgGov) March 7, 2021
महाराष्ट्र | महाराष्ट्र के इस क्षेत्र में फिर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन का फैसला लिया गया हैं। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के संभाजीनगर (औरंगाबाद) में कोरोना के केस में वृद्धि होने की वजह से वीकेंड पर लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी दी है। राज्य के मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि 11 मार्च से 4 अप्रैल तक बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच संभाजीनगर (औरंगाबाद) में रात के समय प्रतिबंध लागू रहेंगे। इसका समय रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक होगा। वहीं, वीकेंड पर पूरी तरह से लॉकडाउन होगा। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, मैरिज हॉल बंद रहेंगे।
Night restrictions (9 pm- 6 am) to be imposed in Sambhajinagar (Aurangabad) amid rising #COVID19 cases from March 11 to April 4. Full lockdown on weekends. During this period, schools, colleges, wedding halls to remain closed: Maharashtra Minister Eknath Shinde pic.twitter.com/5NMJpBQHdR
— ANI (@ANI) March 7, 2021
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली से और भी ज्यादा तेज हो गईं हैं. पीएम मोदी ने आज कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में जनसभा को संबोधित किया. पीएम की इस रैली में काफी लोग इकट्ठे हुए हैं. साथ ही इस रैली में बीजेपी के 47 नेता प्रधानमंत्री के साथ मंच पर मौजूद हैं. रैली में अपने भाषण के दौरान पीएम ने सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता दीदी भी भाई-भतीजावाद को नहीं छोड़ पाईं हैं. आइए पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें जानते हैं.
ये हैं पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
-बंगाल के लिए पढ़ाई कमाई और दवाई की व्यवस्था करेंगे.
-किसानों से लेकर मछुआरों तक विकास को पहुंचाएंगे.
-पुलिस प्रशासन पर जनता का भरोसा वापस लौटाएंगे.
-इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई बांगला भाषा में होगी.
-बंगाल की राजनीति को विकास की राजनीति की तरफ लेकर जाएंगे.
-किसी को भी बंगाल को बर्बाद करने का मौका नहीं देंगे.
-बंगाल पर वोट बैंक की राजनीति हावी होती गई.
-लेफ्ट कहता था कांग्रेस के काले हाथ तोड़ कर फेंक दो आज लेफ्ट के लिए कांग्रेस का काला हाथ गोरा कैसे हो गया.
-जिस हाथ को लेफ्ट तोड़ने की बात करता था आज उसी के साथ है.
-सिर्फ चुनाव नहीं आपका विश्वास जीतेंगे.
-बंगाल में होने वाली घुसपैठ को रोकेंग.
-बंगाल के विकास में 25 साल काफी अहम.
-5 साल में ममता दीदी ने गरीब को और गरीब कर दिया.
-झुग्गियों में रहने वालों को पक्का मकान देंगे.
-सरकारी सिस्टम पर जनता का विश्वास जगाएंगे.
-हमारा लक्ष्य सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं है.
-कोलकाता को सिटी ऑफ फ्यूचर बनाएंगे.
-बंगाल में केंद्र की योजनाओं को लागू करेंगे.
-बंगाल के कई साल बर्बाद हुए, बंगाल के विकास के लिए दिन-रात काम करेंगे.
-बंगाल नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा.
-बंगाल में टी से लेकर टूरिज्म तक जोर.
-TMC का क्रूर चेहरा दुनिया के सामने आया.
-हर घर नल का पैसा ममता सरकार खर्च नहीं कर पाई.
-ममता दीदी का मंत्र न काम करेंगे न करने देंगे.
-बंगाल का विकास ही हमारा लक्ष्य.
-हमनें बंगाल में 90 लाख लोगों को गैस सिलेंडर दिए हैं
-हमनें यहां पांच लाख शौचालय बनवाए हैं.
-मैंने गरीब दोस्तों के लिए काम किया और उनके लिए काम करता रहूंगा.
-कोरोना काल में हमनें गरीब दोस्तों को राशन और पैसे दिए.
-दुनिया में कोरोना वैक्सीन महंगी है लेकिन मैंने अपने दोस्तों के लिए मुफ्त टीके का प्रबंध किया.
-ममता दीदी का खेला खत्म अब विकास शुरू होगा.
-ममता दीदी की स्कूटी भवानीपुर से नदींग्राम की तरफ मुड़ गई.
मुंबई, आईपीएल के 14वें सीजन के लिए बीसीसीआई ने रविवार को शेड्यूल की घोषणा कर दी। इसके साथ ही यह भी तय हो गया कि आईपीएल 2021 का आयोजन भारत में ही होगा। करीब दो साल बाद देश में आयोजित होने जा रही इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता का चयन किया गया है।
आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत नौ अप्रैल से चेन्नई में होगी, जहां गत चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स की टीम से होगा। जबकि फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में होगा। यही नहीं टूर्नामेंट के सभी प्ले ऑफ मुकाबले भी इसी मैदान में खेले जाएंगे।
IPL 2021 to begin on 9th April in Chennai and the final match to take place on May 30th at the Narendra Modi Stadium, Ahmedabad pic.twitter.com/qQBdinqVlA
— ANI (@ANI) March 7, 2021
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 290 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 98 मरीज, दुर्ग से 33, राजनांदगांव से 33, बालोद से 3, बेमेतरा से 8, कबीरधाम से 6, धमतरी से 10, बलौदा बाजार से 12, महासमुंद से 4, गरियाबंद से 1, बिलासपुर से 16, रायगढ़ से 3, कोरबा से 9, जांजगीर-चांपा से 3, मुंगेली से 1, जीपीएम से 0, सरगुजा से 9, कोरिया से 9, सूरजपुर से 6, बलरामपुर से 4, जशपुर से 6, बस्तर से 7, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से 5, सुकमा से 0, कांकेर से 1, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 257 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 1 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2721 है |
भोपाल, भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
मध्य प्रदेश: भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। pic.twitter.com/EOFxN6zgY0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 6, 2021
एक्ट्रेस तापसी पन्नू और अनुराग के घर छापेमारी के बाद आयकर विभाग का बड़ा बयान: कहा- करोड़ों की हेरफेरी
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 274 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 98 मरीज, दुर्ग से 41, राजनांदगांव से 20, बालोद से 1, बेमेतरा से 8, कबीरधाम से 1, धमतरी से 5, बलौदा बाजार से 2, महासमुंद से 7, गरियाबंद से 0, बिलासपुर से 13, रायगढ़ से 7, कोरबा से 14, जांजगीर-चांपा से 5, मुंगेली से 2, जीपीएम से 5, सरगुजा से 13, कोरिया से 7, सूरजपुर से 4, बलरामपुर से 3, जशपुर से 9, बस्तर से 3, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 0, कांकेर से 6, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 217 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2816 है |
274 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई व 217 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,07,138 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/DKLlM8eOAl
— Health Department CG (@HealthCgGov) March 5, 2021
केंद्र सरकार ने टोल-टैक्स के लिए Fastag को अनिवार्य कर दिया है। अब सरकार इसकी सुविधाएं और बढ़ाने जा रही है।
Fastag सिर्फ टोल प्लाजा Toll Plaza पर डिजिटल पेमेंट के अलावा और दूसरी कई सर्विस में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके जरिए आप पेट्रोल-डीजल-CNG भी भरवा सकेंगे। साथ ही पार्किंग में भी फास्टैग का इस्तेमाल किया जाएगा।
केंद्र सरकार फास्टैग को मल्टीपर्पज सर्विस में इस्तेमाल करने की दिशा में काम रही है। तकनीकी खामियों के बाद इसे लागू किया जा सकता है।
15 फरवरी से सभी टोल प्लाजा की सभी लेन में फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है।
खबरों के मुताबिक हैदराबाद, बेंगलुरु एयरपोर्ट मे पॉयलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था, जिसकी सफलता के बाद अगले चरण में दिल्ली एयरपोर्ट और कनॉट प्लेस पर फास्टैग से पार्किंग फीस भुगतान करने की सर्विस शुरू की जाएगी। इसे मुंबई, कोलकाता, चेन्नई सहित देश के कई दूसरे शहरों में आगे बढ़ाया जाएगा।
रायपुर,राज्य सरकार ने 2005 बैच के IAS अफसरों को सचिव बनाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक इसमें 6 आईएएस अफसरों का नाम शामिल है। जो 6 आईएएस अफसर सचिव बने हैं, उनमें चार डायरेक्ट आईएएस थे, जबकि दो प्रमोटी है। जो अफसर सिकरेट्री बने हैं, ऊनमें मुकेश बंसल, संगीता आर, रजत कुमार, एस प्रकाश, टीपी वर्मा और नीलम नामदेव एक्का शामिल हैं।

Also Read:- CBSE ने किया बोर्ड परीक्षाओं के नए टाइम टेबल का ऐलान, देखें संशोधित डेटशीट
अभी IAS मुकेश बंसल और रजत कुमार सेंट्रल डेपुटेशन में हैं, लिहाजा उन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है, जबकि संगीता आर लंबे एजुकेशनल लीव पर है। प्रमोशन के साथ ही कुछ IAS अफसरों के विभागों में बदलाव भी किया गया है। आर संगीता छुट्टी की वजह से मंत्रालय में सचिव बनायी गयी है।
Also Read:- बड़ी खबर छत्तीसगढ़: उप कृषि संचालक को किया गया निलंबित, सदन में मंत्री ने की घोषणा
एस प्रकाश को विशेष सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व मिशन संचालक जल जीवन मिशन से मिशन संचालक जल जीवन मिशन बनाया गया है। टोपेश्वर वर्मा राजनांदगांव कलेक्टर बने रहेंगे। वहीं नीलम नामदेव एक्का सचिव जन शिकायत निवारण विभाग के साथ-साथ विमानन विभाग के के डायरेक्टर का एडिश्नल चार्ज संभालेंगे।
चंडीगढ़। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला का वीडियो डांस करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पूर्व मुख्घ्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती की शादी पर चंडीगढ़ में डांस करते हुए एक वीडियो में नजर आ रहे हैं।
This video of @capt_amarinder & Farooq Abdullah proves that age is, indeed, just a number! @OmarAbdullahpic.twitter.com/j48MgTYVoD
— Saral Patel (@SaralPatel) March 4, 2021















