जबलपुर। एक स्कूली छात्रा का अपहरण कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अंकित श्रीवास्तव 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर ले गया और खंडहर में ले जाकर बलात्कार किया। पीडि़ता ने घर पहुंचकर घटना की जाकारी दी। पुलिस ने अरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
President thanked all doctors, nurses, health workers and administrators who are successfully implementing the largest vaccination drive in history and urged all eligible citizens to get vaccinated. pic.twitter.com/jkZGkcRTJp
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 3, 2021
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 216 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 68 मरीज, दुर्ग से 23, राजनांदगांव से 14, बालोद से 0, बेमेतरा से 5, कबीरधाम से 5, धमतरी से 19, बलौदा बाजार से 8, महासमुंद से 2, गरियाबंद से 1, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से 2, कोरबा से 14, जांजगीर-चांपा से 4, मुंगेली से 3, जीपीएम से 1, सरगुजा से 5, कोरिया से 2, सूरजपुर से 8, बलरामपुर से 0, जशपुर से 8, बस्तर से 1, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 6, सुकमा से 0, कांकेर से 2, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 192 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2836 है |
आज 216 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 192 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/K95rwzCHxG
— Health Department CG (@HealthCgGov) March 2, 2021
नई दिल्ली | भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के साथ मंगलवार को एक समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
पढ़ें : लॉकडाउन: कोरोना रिटर्न के बाद इन जिलों में किया गया लॉकडाउन और स्कूल, कॉलेज 14 मार्च तक बंद
इस एमओयू का उद्देश्य पत्रकारिता और जनसंचार शिक्षा को प्रोत्साहन देना एवं मौलिक, शैक्षणिक एवं व्यावहारिक अनुसंधान के क्षेत्रों को परिभाषित करना है। आईआईएमसी की और से महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी एवं महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय की और से कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
धर्मशाला | हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है | खबर मिली है धर्मशाला जिले में स्थित ग्यौतो मठ में एक ही दिन में 100 बौद्ध भिक्षुओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है | कांगड़ा के सीएमओ के अनुसार इस पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है | सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अब तक इस मठ में करीब 156 बौद्ध भिक्षु कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं | प्रशासन अब यह पता लगा रहा है कि मठ में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव कैसे हो गए और यहां तक संक्रमण कैसे पहुंचा है |
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 256 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 72 मरीज, दुर्ग से 47, राजनांदगांव से 15, बालोद से 4, बेमेतरा से 3, कबीरधाम से 0, धमतरी से 4, बलौदा बाजार से 05, महासमुंद से 2, गरियाबंद से 2, बिलासपुर से 34, रायगढ़ से 6, कोरबा से 09, जांजगीर-चांपा से 09, मुंगेली से 2, जीपीएम से 0, सरगुजा से 05, कोरिया से 7, सूरजपुर से 4, बलरामपुर से 01, जशपुर से 11, बस्तर से 02, कोंडागांव से 03, दंतेवाड़ा से 3, सुकमा से 0, कांकेर से 6, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 106 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2880 है |
आज 256 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई व 106 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2,880 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/VSsrfmhseY
— Health Department CG (@HealthCgGov) March 1, 2021
हरिद्वार | रविवार देर रात भीमगोड़ा खेमानंद मार्ग से सटे राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के जंगल में मिले महिला और व्यक्ति के शवों की शिनाख्त हो गई है। दोनों देवर और भाभी थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर वालों को भी इस बात की जानकारी थी। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। लेकिन परिजनों ने इसकी सहमति नहीं दी थी। इसी कारण दोनों हरियाणा से भागकर हरिद्वार आकर आत्महत्या की। इससे पहले भी दोनों दो बार भाग कर शादी करने का प्रयास कर चुके थे। महिला की शिनाख्त सरिता (33) पत्नी मुकेश सेक्टर 6 रेवाड़ी हरियाणा और व्यक्ति की पहचान दिनेश (40) निवासी सेक्टर 6 रेवाड़ी हरियाणा के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। सरिता के पति का पूर्व में निधन हो गया है, जबकि दिनेश शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि दिल्ली पुलिस ने बंटी बबली के नाम से मशहूर एक यूवक और उसकी गर्ल फ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है | यह दोनों पश्चिमी दिल्ली में लगातार स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे थे |
पढ़ें : बड़ी खबर : प्रधानमंत्री मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, पीएम ने लोगों से की ये अपील
जानकारी के अनुसार हाल ही में दिल्ली पुलिस के पास खबर आ रही थी कि एक लड़का और लड़की बाइक पर स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं | पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया की मोटरसाइकिल पर एक युवक और उसके पीछे लड़की सवार थी जब महिला विकास पूरी इलाके में मार्केट के पास खड़ी थी तभी रॉन्ग साइड से बाइक पर आकर इन्होंने महिला की चेन छिनी और फिर आगे रोंग साइड से ही फरार हो गए |
पढ़ें : बड़ी खबर: दर्दनाक सड़क हादसे में स्टेट स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी समेत दो युवक की मौत
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से सूचना के बाद ट्रैप लगाकर किया गिरफ्तार
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस नेटवर्क को एक्टिव किया और फिर ट्रैप लगाकर दोनों को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब ये दोनों एक बार फिर स्नैचिंग के लिए अपना शिकार तलाश कर रहे थे | पुलिस के मुताबिक इन "बंटी बबली" का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा और सिमरन है | दोनों उत्तम नगर इलाके के रहने वाले हैं | ये दोनों अपनी अय्याशी को पूरा करने के लिए इन वारदतों को अंजाम दे रहे थे |














