CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
 बड़ी खबर रायपुर: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर दंपति से 5 लाख 30 हजार की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर रायपुर: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर दंपति से 5 लाख 30 हजार की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। दंपति को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर लेने की रिपोर्ट पुरानीबस्ती थाने में दर्ज करायी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवाजी मार्ग रामनगर मुक्तिधाम भिलाई सुपेला जिला दुर्ग निवासी विशाल कात्रुजवार 39 वर्ष पिता दामोदर कात्रुजवार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी टच स्टोन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड ब्रांच नेहरू नगर भिलाई में ब्रांच इंचार्ज के पद पर नौकरी करता है।  नेहा साल्वे 20 वर्ष निवासी जोरा पारा (मौदहापारा) रायपुर के द्वारा प्रार्थी को रेलवे में टी.सी.और मांईस विभाग में शासकीय नौकरी तथा उसकी पत्नी सपना को शिक्षा विभाग मे शिक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 26 फरवरी से माह दिसम्बर 2020 तक किस्तो मे कुल 5,30000/रूपयें(पाच लाख तीस हजार रूपयें) लेकर धोखाधड़ी की है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
 कॉल गर्ल के साथ अय्यासी के चक्कर में लाखों रूपए गवां बैठा स्कूली छात्र, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

कॉल गर्ल के साथ अय्यासी के चक्कर में लाखों रूपए गवां बैठा स्कूली छात्र, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

रायपुर। काॅल गर्ल के साथ सेक्स की सनक में एक स्कूली बच्चे ने लाखों रूपए गंवा दिये है। ऑनलाइन साइट के जरिए काॅल गर्ल के साथ रात गुजारने का इरादा लिए लड़के ने पहले तो पिता के मोबाइल से ऑनलाइन साइट का लिंक निकाला और फिर लड़की की फोटो देख उससे रेट तय किया। रेट तय होने के बाद जब दिये हुये नंबर से काल किया तो सामने वाले ने खुद को नया रायपुर का गुंडा बताकर उसे फसाने की धमकी देकर एक लाख 86 हजार रूपए ठग लिये। अब इस मामले में पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत पंडरी थाने में दर्ज करायी है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा का है।

दरअसल 21 जुलाई को 16 वर्षीय स्कूली छात्र ने अपने पापा के मोबाइल से गूगल पर ”काॅल गर्ल नियर मी” साइट सर्च किया। इस दौरान लोकेंटो में कुछ नबंर दिये थे, जिसमें छात्र ने मैसेज कर लड़कियों की फोटो व प्राइज पूछा। तब सामने वाले फ्राॅड ने वाट्सएप नबंर पर दो घंटे के तीन हजार रूपए में रेट फिक्स किया। साथ इस दौरान उनकी सूरक्षा के नाम पर छात्र से 14 हजार रूपए की मांग भी की। नाबालिग ने 10 हजार देकर मिलने के लिए आरोपी से लोकेशन पूछा तो उसने होटल आदित्य केके रोड पर आने को कहा।

इधर नाबालिग जेसे ही जयस्तंभ चौक पहुंचा तो दोबारा से उसी नंबर पर काॅल किया, इसके बाद आरोपी उसे उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा और खुद को नया रायपुर का गुंडा बताकर पैसे मांगने लगा। नाबालिग लड़के ने बदनाम होने की डर से अपने पिता के मोबाइल से अलग-अलग किस्तों में कुल 1 लाख 86 हजार रूपए आरोपी के खातों में ट्रांसफर कर दिया। एकाउंट से रूपए कटने की जानकारी जैसे ही नाबालिग के पिता को हुई तो उसने अपने बेटे से इस बारे में पूछताछ की, जिसके बाद नाबालिग ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने पिता को दी। घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद अब इस बारे में नाबालिग ने पंडरी थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पीड़ित की शिकायत पर ऑनलाइन फ्राॅड 420 का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है
 
 छत्तीसगढ़: दलदल में मिली लाश मामले में भांजा और उसका दोस्त गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: दलदल में मिली लाश मामले में भांजा और उसका दोस्त गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा इलाके के झाडिय़ों में सड़ी गली लाश मिली थी। लाश मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले जिससे की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। 

मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनसे हथियार भी जप्त की गई है। आरोपियों का नाम पुरुषोत्तम ऊर्फ दद्दू सिंह 30 वर्ष और अजय ठाकुर 22 वर्ष है। मोपका के आवासपारा बेनर्जी प्लाट के पास झाडिय़ों में एक लाश मिली थी। मृतक के सिर में धारदार हथियार से हमला कर हत्या किया गया था। घटनास्थल से एक मोबाइल पुलिस को मिली थी जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की थी। इसी मोबाइल के जरिए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। 
 BIG NEWS : रायपुर के इस ज्वलेरी शॉप से चोरों ने नए अंदाज में की लाखों की चोरी

BIG NEWS : रायपुर के इस ज्वलेरी शॉप से चोरों ने नए अंदाज में की लाखों की चोरी

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुराना राजेन्द्र नगर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में नए अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। ग्राहक बनकर आये इस चोर ने डिस्प्ले में लगे सोने की चेन को उड़ा लिया और उसके बदले में नकली चेन लगा कर चकमा देकर फरार हो गया।

प्रार्थी दीपक गुप्ता ने सिविल लाइन थाना पहुँच अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि चोरी की गई सोने की चेन की कीमत तकरीबन 2 लाख 70 हजार रुपये है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरों के आधार पर अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई है।
BIG BREAKING : रायपुर में आज मिले इतने मरीज, 12 हुए स्वस्थ, देखे पुरे जिले की स्थिति

BIG BREAKING : रायपुर में आज मिले इतने मरीज, 12 हुए स्वस्थ, देखे पुरे जिले की स्थिति

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 17 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 02 और होम आइसोलेशन से 10 कुल 12 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज किसी मरीज की मौत नहीं हुई, इस प्रकार मौत का कुल आकड़ा 3138 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 151 है। आज तक रायपुर में 157734 मरीजो की पहचान हुई है और 154445 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 236 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बलौदा बाजार से सर्वाधिक 87 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 234 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 03 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1918 है | आज प्रदेश में 36109 टेस्ट हुए है |

 

अजजा वर्ग के रहवासियों के विरूद्ध 245 प्रकरणों की वापसी

अजजा वर्ग के रहवासियों के विरूद्ध 245 प्रकरणों की वापसी

राजनांदगांव। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एके पटनायक की अध्यक्षता में समिति की अनुशंसा के आधार पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के रहवासियों के विरूद्ध कुल 245 प्रकरणों की वापसी का आदेश दिया गया था। आदेश के परिपालन में जिला राजनांदगांव के विभिन्न न्यायालयों में धारा 321 दप्रस का आवेदन प्रस्तुत कर प्रकरण वापसी की कार्रवाई पूर्ण करा ली गई है। जिला राजनांदगांव के न्यायालयों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के रहवासियों के विरूद्ध कोई भी प्रकरण वापसी के लिए लंबित नहीं है। कुल 245 प्रकरणों में 280 अनुसूचित जनजाति वर्ग के रहवासियों के विरूद्ध प्रकरण वापसी की कार्रवाई कराई गई। 

राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि से, इन इलाकों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया

राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि से, इन इलाकों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को कोरोना मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई हैं. रायपुर जिले में 39 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राजधानी रायपुर में कुछ इलाकों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया हैं. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा रायपुर द्वारा कोविड-19 के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिन क्षेत्रो में कन्टेनमेंट जोन घोषित किये गए हैं उनमे रमन मंदिर वार्ड मार्ग फाफाडीह, कुकुरबेड़ा, खमतराई, उदया सोसायटी, बसंत विहार कालोनी, खमतराई के क्षेत्र शामिल हैं.
नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 02 के अंतर्गत रमन मंदिर वार्ड मार्ग, फाफाडीह (थाना गंज) में 2 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप इस क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में खण्डहर खाली प्लाट तक, पश्चिम में बंद है, उत्तर में बतरा निवास तक तथा दक्षिण में एल.सी दुलानी के मकान तक निर्धारित की गई है। नगर पालिक निगम, रायपुर के अंतर्गत मेडीहेल्थ हॉस्पिटल, कुकुरबेड़ा में भी 2 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में प्राईवेट बिल्डिग तक, पश्चिम तथा उत्तर में रोड और दक्षिण में प्राईवेट बिल्डिग तक निर्धारित की गई है।

नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 01 के अंतर्गत बाजार, खमतराई (थाना खमतराई) में भी 2 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में भोलाराम का मकान तक, पश्चिम और दक्षिण में खाली प्लाट है, उत्तर में अशोक पटेल का मकान तक निर्धारित की गई है। नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 08 के अंतर्गत उदया सोसायटी, सेक्टर-1, टाटीबंध गार्डन के पास (थाना आमानाका) में भी अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में जयसन जोय का मकान तक, पश्चिम में बरगेश का मकान, उत्तर में रौनक चन्द्राकर का मकान तक और दक्षिण में आर.एस. नायर के मकान तक निर्धारित की गई है।

नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 01 के बसंत विहार कालोनी, खमतराई (थाना खमतराई) में भी अधिक संख्या में नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में खाली मैदान तक, पश्चिम में और दक्षिण में खाली प्लाट, उत्तर में बसंत अग्रवाल का तेल कंपनी तक निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने सभी कंटेनमेंट जोन में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

तुंहर सरकार तुंहर द्वार : आवेदकों के घर भेजे गए एक लाख से अधिक प्रमाण पत्र

तुंहर सरकार तुंहर द्वार : आवेदकों के घर भेजे गए एक लाख से अधिक प्रमाण पत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत केवल जून तथा जुलाई के दो माह की अवधि में एक लाख 1 हजार 298 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेन्स आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं।
परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के पंडरी स्थित केन्द्रीकृत स्मार्ट कार्ड प्रिंटिंग केन्द्र का निरीक्षण किया और वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा संचालित ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ योजना लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें लोगों को परिवहन संबंधी 22 सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जा रही है। जन केन्द्रित इस सुविधा के अंतर्गत लोगों को न अब बार-बार परिवहन विभाग का चक्कर लगाना पड़ रहा है और न ही उन्हें कोरोना के भय का सामना करना पड़ रहा है।
आयुक्त परिवहन टोेपेश्वर वर्मा ने बताया कि ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए विभाग द्वारा एक हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी किया गया है, जो सभी कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्य करते हुए जानकारी प्रदान करता है। आवेदक चाही गई जानकारी ई-मेल आईडी [email protected] पर भी अपनी मेल भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके आवेदक अपने ड्रायविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के प्रेषण संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभी औसतन प्रतिदिन 125-150 कॉल आ रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से ड्रायविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रक्रिया, टैक्स एवं फीस संबंधी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा तथा उप परिवहन आयुक्त शैलाभ साहू सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 

आरोपी ने वाहन से घर छोड़ देने कह कर कामकाजी युवती को जंगल की ओर ले गया, फिर ...

आरोपी ने वाहन से घर छोड़ देने कह कर कामकाजी युवती को जंगल की ओर ले गया, फिर ...

रायगढ़ । घरघोड़ा थानाक्षेत्र अन्तर्गत तारीख 27 जुलाई को कामकाजी युवती से दुष्कर्म कर फरार हुआ आरोपी प्रकाश एक्का तथा उसके सहयोगी मदन चौहान को घरघोड़ा पुलिस ने आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार तारीख 27 जुलाई की शाम अपनी ड्यूटी से घर जा रही युवती को रास्ते पर प्रकाश उर्फ फूलप्रकाश एक्का उसके साथी मदन चौहान बोलेरो वाहन से घर छोड़ देना कहकर वाहन में बिठाये और घर न छोड़कर उसे जंगल की ओर ले गए। जहां आरोपी प्रकाश उर्फ फूलप्रकाश एक्का युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया, जिसके बाद युवती को उसके घर के बाहर छोड़कर दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने 29 जुलाई को थाना घरघोड़ा में दर्ज कराने पर आरोपी प्रकाश एक्का एवं उसके साथी पर अप.क्र. 233/2021 धारा 376,506,34 भा.द.वि.दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना ने थाना प्रभारी घरघोड़ा को शीघ्र आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया, जिस पर घरघोड़ा पुलिस लगातर आरोपियों के मिलने के सम्भावित स्थानों पर दबिश दिया जा रहा था। जिससे आरोपीगण अन्यत्र फरार होने में नाकामयाब रहे और उन्हे आज धर दबोचा गया। 

 पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : 11 इंस्पेक्टरो के साथ 7 SI का तबादला, देखें पूरी सूची

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : 11 इंस्पेक्टरो के साथ 7 SI का तबादला, देखें पूरी सूची

राजनांदगांवः छत्तीसगढ़ में तबादला का दौर जारी है इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है. विभिन्न थानों में पदस्थ 18 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का सोमवार को ट्रांसफर किया गया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डी श्रवन ने आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में 11 निरीक्षक और 7 उप निरीक्षकों का नाम शामिल है.
 
देखें सूची-
 बड़ी खबर: प्रदेश में फिर लग सकता है सम्पूर्ण लॉकडाउन? बढऩे लगे हैं कोरोना के मामले

बड़ी खबर: प्रदेश में फिर लग सकता है सम्पूर्ण लॉकडाउन? बढऩे लगे हैं कोरोना के मामले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। रविवार को प्रदेश में 214 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से आधे से अधिक मरीज दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर जिलों में ही मिले हैं। शनिवार को प्रदेश में नए मरीजों की संख्या केवल 102 थी। एक दिन के अंतराल पर यह अंतर से दोगुने से अधिक हो चुका है। संक्रमण के इन आंकड़ों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा, अगर संक्रमण के यह आंकड़े एक-दो दिन स्थित रह गए तो गंभीर खतरे की बात हो सकती है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को कोरोना के 22,412 नमूनों की जांच हुई। इस बीच 214 लोगों में संक्रमण की पुष्टी हुई है। दुर्ग जिले में सबसे अधिक 70 मरीज मिले हैं। रायपुर में 39, बिलासपुर में 19, जांजगीर-चांपा में 12, रायगढ़ में 9 और कांकेर के 8 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रविवार को आए आंकड़े पिछले एक सप्ताह के दौरान एक दिन में मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 22 जुलाई को 217 नए मरीज मिले थे। इसके बाद संक्रमण दर बढ़कर 0.9 प्रतिशत हो गई है। शनिवार को यह 0.2 प्रतिशत तक घट गई थी।

कोरोना की दूसरी लहर में भी दुर्ग जिला हॉट स्पॉट बना हुआ था। अब एक बार फिर जिले में तेजी से संक्रमण बढऩे लगा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यह 4 दिन की पेंडिंग रिपोर्ट के कारण हुआ है। इसमें 29, 30 व 31 जुलाई और 1 अगस्त की रिपोर्ट शामिल है। इसलिए आंकड़ा अधिक दिख रहा है। जिले में अभी एक्टिव केस बढ़कर 148 हो गए हैं। वहीं तीन दिन से वैक्सीनेशन भी बंद है। इसके कारण चिंता और भी बढ़ गई है।

रायपुर के इन क्षेत्रों में मिले कोरोना मरीज
खम्हारडीह, संतोषी नगर, कटोरा तालाब, शिवानंद नगर सेक्टर-2, अग्रोहा कॉलोनी, धरमपुरा, आईआईआईटी, नवा रायपुर परिसर, सीआरपीएफ पुलिस लाइन, सीएएफ माना, जागृति नगर, काठाडीह, काली नगर पंडरी, नयापारा, श्याम प्लाजा के पीछे, मोवा, टाटीबंध, शंकर नगर, देवेंद्र नगर, टैगोर नगर, अवंति विहार, ओल्ड राजेंद्र नगर, ब्रह्मपुरी, सुंदरनगर, बिरगांव, कचना, आमासिवनी, तेलीबांधा और ऐश्वर्या किंगडम कचना।
 बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: 3 साल के बाद बढ़ी कीमतें, देखिये कितनी होगी नयी दरें

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: 3 साल के बाद बढ़ी कीमतें, देखिये कितनी होगी नयी दरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ में बिजली की दर बढ़ गयी है। 3 साल के बाद छत्तीसगढ़ में बिजली की कीमत बढ़ी है। विद्युत नियामक आयोग ने नये टैरिफ का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक औसत 48 पैसे प्रति युनिट बिजली की कीमत बढ़ी है। हालांकि कुछ राहत की भी खबर है। टैरिफ 1 अगस्त से लागू हो जायेगा।

बिजली नियामक आयोग ने कहा है कि घरेलू उपभोक्ताओं से फिक्सड चार्ज लिया जायेगा। बिजली नियामक आयोग ने निर्देश दिया है कि अब 5000 रूपये से ज्यादा बिजली बिल का भुगतान आनलाइन किया जायेगा।

गैर सब्सिडी वाले कृषि पंप को उर्जा प्रभार में 10 प्रतिशत की छूट को 20 प्रतिशत किया गया है। चेयरमैन हेमंत शर्मा के मुताबिक राजस्व में लगातार कमी की वजह से ये बढ़ोत्तरी की जानी जरूरी थी। पिछले साल भी इसमें बढ़ोत्तरी किया जाना था, लेकिन नहीं किया जा सका।

चेयरमैन हेमंत वर्मा के मुताबिक 2021-22 के लिए औसत दर 6.41 होगी, जबकि पिछले साथ ये दर 5.93 थी। सभी वर्गों में थोड़ी दरों में वृद्धि की गयी है, जो औसत 6 प्रतिशत है। उद्योगों को 30 घंटे की जगह पर 36 घंटे बिजली दी जायेगी। वहीं ग्रामीण और अलग-अलग प्राधिकरण में संचालित हास्पीटल और नर्सिंग होम में उर्जा प्रभार में छूट को 5 से 7 प्रतिशत किया गया है।
छत्तीसगढ़ : दीवारों पर ऑनलाइन सट्टे का विज्ञापन, सोशल मीडिया पर हुआ पर्चा वायरल

छत्तीसगढ़ : दीवारों पर ऑनलाइन सट्टे का विज्ञापन, सोशल मीडिया पर हुआ पर्चा वायरल

कोरिया। छत्तीसगढ़ में एक तरफ पुलिस सट्टा कारोबार पर लगाम लगाने की बात कह रही है, लेकिन दूसरी ओर खुलेआम दीवारों पर ही ऑनलाइन सट्टे का विज्ञापन चस्पा किया गया है। ऐसे में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ शासकीय कार्यालय के बाहर दीवार और शहर के दीवारों पर ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए पंपलेट चिपकाया गया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सट्टे का पर्चा वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और उसे दीवार से निकाल दिया है।

मनेंद्रगढ़ शहर में पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे मैसेज से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। शासकीय कार्यालय और शहर में दीवारों पर करीब तीन दिनों पहले एक पोस्टर लगाया गया था। जिसमें कल्याण सट्टा, राजधानी सट्टा का जिक्र किया गया था। सट्टा खेलने वालों के लिए जोड़ी, ओपन और क्लोज का बुकिंग नंबर भी लिखा गया है। इस सट्टा गेम खुलने का समय भी लिखा गया है। ओपन शाम 4.50 और क्लोज शाम 6.50 बताया गया है। इतना ही नहीं पर्ची पर यह भी कहा गया है कि खेलों अब घर बैठे व्हॉट्सअप पर और हो जाओ मालामाल पर्ची पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ है।

बीजेपी ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भाजपा मंडल के महामंत्री रामचरित द्विवेदी ने कहा कि जिस प्रकार से ओपन क्लोज सट्टा लगाने के लिए शहर के दीवारों में जगह-जगह पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं, यह तो हद हो गई। यहां पर कानून व्यवस्था का किसी को डर नहीं है। मनेन्द्रगढ़ शहर की दीवारों में पोस्टर चस्पा किया गया। जैसे ही पुलिस को खबर लगी, तो उसे निकाल लिया गया। यह जांच का विषय है, जो पोस्टर में लिखा नंबर किसका है।

इस मामले के जांच अधिकारी बालकृष्ण सिंह ने कहा कि पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। पीडब्ल्यूडी के पास और शहर में जगह-जगह सट्टा पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में मोबाइल नंबर दिया गया है, उसकी जांच की जा रही है।जानकारी मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 रायपुर पुलिस की एक और कार्यवाई : महंगे ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ 2 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की एक और कार्यवाई : महंगे ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ 2 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। अवैध शराब के खिलाफ राजधानी पुलिस का अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत आमानाका पुलिस ने महंगे ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ 2 अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 बॉटल शराब जप्त हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपय है। आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 160/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अगस्त को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध स्थित ओव्हरब्रीज के पास दो व्यक्ति बैग में शराब रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी ने सायबर सेल एवं थाना आमानाका की संयुक्त टीम को आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने दिशा निर्देश दिए। टीम ने मुखबीर के बताए स्थान पर जाकर देखा कि दो व्यक्ति खड़े है जो अपने पास अलग-अलग बैग रखें है। पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम दिनेश जायसवाल एवं दानिश अरीब खान निवासी कोलकाता (पश्चिम बंगाल) का होना बताया। बैग में रखें सामानों के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा गोलमोल जवाब देकर टीम को गुमराह करने का प्रयास करने लगे।
 
बैगों की तलाशी लेने पर अलग-अलग बैग के अंदर शराब रखा होना पाया गया। शराब परिवहन करने के संबध में टीम ने उक्त व्यक्तियों से वैध दस्तावेज की मांग की, परंतु उक्त व्यक्तियों द्वारा शराब परिवहन करने के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा आरोपी दिनेश जायसवाल एवं दानिश अरीब खान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग - अलग महंगे ब्राण्ड के कुल 28 बाॅटल अंग्रेजी शराब जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 160/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपियों से जप्त की गई शराब कोलकाता की है तथा आरोपियों द्वारा उक्त महंगी ब्राण्ड के अंग्रेजी शराब को कोलकाता से लाकर तस्करी किया जा रहा था। अवैध रूप से शराब की तस्करी/खरीदी/बिक्री एवं नशा का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। 

गिरफ्तार आरोपी
-दिनेश जायसवाल उम्र 55 वर्ष साकिन 1/54 ए राजेन्द्र प्रसाद कालोनी टालीगंज कोलकाता थाना गोल्फग्रीन जिला कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।
-दानिश अरीब खान उम्र 25 वर्ष साकिन 1 डब्ल्यू छातुबाबू लेन, कोलकाता थाना इयली जिला कोलकाता, हाल पता 33 विक्रमगढ़ थाना लेकगार्डन जिला कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।
 
 BREAKING : रायपुर में पेट्रोलपंप कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट, जांच में जुटी पुलिस

BREAKING : रायपुर में पेट्रोलपंप कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी में दिनदहाड़े लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। अज्ञात बाइक सवारों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को लूट का शिकार बनाया है। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहूंच गए हैं, सीसीटीवी फु टेज के आधार जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के मोवा अंडरब्रिज के नीचे स्थित साईं बाबा पेट्रोल पंप पर पंप कर्मचारी से 39 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पेट्रोल भरवाने आये दो अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने आयल डलवाने के बहाने पंप कर्मचारी पाउच काटने झुकने पर जेब मे रखे 39 हजार रुपए लेकर फ रार हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है।
 CG में मर्डर: धारदार हथियार से मारकर युवक की हत्या कर दलदल में फेंक दी लाश, जांच में जुटी पुलिस

CG में मर्डर: धारदार हथियार से मारकर युवक की हत्या कर दलदल में फेंक दी लाश, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। धारदार हथियार से मारकर युवक की हत्या कर किसी ने दलदल में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वारदात सरकंडा थाना क्षेत्र की है। 

जानकारी के मुताबिक, मोपकाखार क्षेत्र में सोमवार सुबह निकल रहे लोगों की नजर दलदल में एक शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त मस्तुरी के किरारी निवासी पुष्पेंद्र ठाकुर उर्फ  अलकु के रूप में हुई है। उसकी मां बीएसएनएल ऑफिस में कार्यरत हैं। युवक यहां राजकिशोर नगर में किराए के मकान में रहता था। सोमवार सुबह शव दलदल में फं सा हुआ मिला। उसके चेहरे और शरीर पर घाव के कई निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मोपकाखार का इलाका शाम होते ही सुनसान हो जाता है। युवक को लेकर कोई गुमशुदगी भी दर्ज नहीं थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के बाद मामला स्पष्ट होने की संभावना है।
बड़ी खबर: रायपुर में मामुली बात पर युवक को धारदार हथियार से मारकर किया घायल

बड़ी खबर: रायपुर में मामुली बात पर युवक को धारदार हथियार से मारकर किया घायल

रायपुर। मामूली बात पर  हत्या करने के नियत से एक युवक को धारदार हथियार से मारकर गंभीर रुप से घायल कर देने की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार गंगानगर खमतराई निवासी  अर्जून धु्रव 21 वर्ष पिता सरजू धु्रर्व ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह हमाली का काम करता है। 1 अगस्त को दोपहर 3 बजे के करीब प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ बैठा था तभी मोहल्ले का तरुण मानिकपुरी वहा आया व क्या कर रहे हो बोला। किसी ने जवाब नही दिया तब वहां से चला गया व वापस आकर हत्या करने की नियत से धारदार हथियार निकालकर पीडि़त के गले पर दो बार वार किया जिसके चलते उसे गंभीर चोट आई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
 पुलिस ने मारा जुए के फड़ पर छापा : 12 सपड़ाए, 2 लाख से अधिक की रकम जप्त

पुलिस ने मारा जुए के फड़ पर छापा : 12 सपड़ाए, 2 लाख से अधिक की रकम जप्त

खरसिया। रविवार की शाम नगर के समीप ग्राम रानीसागर स्थित क्रेशर प्लांट के पीछे चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनसे 2 लाख 30 हजार 490 रुपये की रकम भी बरामद की गई है। इसके अलावा पुलिस ने दो कार, 11 मोबाइल भी जुआरियों से जप्त की है।

टीआई एसआर साहू को भनक लगी कि क्रेशर प्लांट के पीछे जुए का फड़ जमा है। ऐसे में अपनी टीम के साथ वहां पहुंचकर साहू ने त्वरित कार्रवाई की। हालांकि आदतन जुआरी निश्चिंत होकर यहां 52 परियों से नैन मटक्का कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार जुआ खेलने वाले यहां अक्सर अपनी महफिल जमाते हैं। आज पुलिस के हाथी चढ़े।

पकड़े गए आरोपियों में आकाश पंसारी पिता- कैलाश चंद्र अग्रवाल, सक्ति, अशोक अग्रवाल- कमल अग्रवाल, खरसिया, रिकेश राय- रामाशंकर, महका, मुरली अग्रवाल- राजेन्द्र अग्रवाल, खरसिया, रमेश राठौर- भगतराम राठौर, तेलिकोट, अनिल राठौर- धनेश्वर राठौर, पुरानी बस्ती, सावन अग्रवाल- प्रह्लाद अग्रवाल, सक्ति, मोहन अग्रवाल- हनुमान अग्रवाल, सक्ति, डंकेश्वर राठौर- छोटेलाल राठौर, घघरा, अर्जुन राठौर- शंकरलाल, पुरानी बस्ती, लवकुमार राठौर- विश्वनाथ, घघरा और रमेश अग्रवाल- दुलीचंद, खरसिया शामिल हैं।
 
BIG BREAKING : रायपुर में आज कल से 3 गुना से ज्यादा मिले मरीज, 8 हुए स्वस्थ, देखे पुरे जिले की स्थिति

BIG BREAKING : रायपुर में आज कल से 3 गुना से ज्यादा मिले मरीज, 8 हुए स्वस्थ, देखे पुरे जिले की स्थिति

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 39 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 0 और होम आइसोलेशन से 08 कुल 08 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज किसी मरीज की मौत नहीं हुई, इस प्रकार मौत का कुल आकड़ा 3138 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 146 है। आज तक रायपुर में 157717 मरीजो की पहचान हुई है और 154433 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 214 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 70 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 157 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1919 है | आज प्रदेश में 22412 टेस्ट हुए है |
 

शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार, 2 फरार

शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार, 2 फरार

रायपुर: खरोरा थाना पुलिस ने एक युवक को प्रेमिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक अपनी प्रेमिका को शादी करने का प्रलोभन देकर अनाचार करता था। इसी बीच जब पीड़िता ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी अमित घृतलहरे अपने दो अन्य महिलाओं के साथ मिलकर पीड़िता को गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की लिखित पर आरोपी अमित धृतलहरे राजकुमारी और दो अन्य महिलाओं के विरूद्ध अपराध क्रमांक 303/2021 धारा 294, 323, 506, 34 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी द्वारा धारा 376 भा.द.वि. का अपराध घटित करना पाये जाने पर धारा जोड़ा गया है। आरोपियों की पता तलाशी की जा रही है। आरोपी अमित घृतलहरे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

तेज बारिश ने ढहाया ग्रामीणों का आशियाना

तेज बारिश ने ढहाया ग्रामीणों का आशियाना

भैयाथान: विकासखंड भैयाथान क्षेत्र में विगत चार दिनों से लगातार हो रहे तेज बारिश से कई मकान गिरने की खबर आई है। ग्राम पंचायत हर्रापारा, बड़सरा, करौंदा मुड़ा में कई घर ध्वस्त हो गए हैं जिससे ग्रामीणों को काफी आर्थिक क्षति हुई है। कई परिवारों को तो अब रहने का भी संकट गहरा गया है।


मालूम हो कि विगत चार दिनों से क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही है जिससे खेत खलिहान जलमग्न हो गए हैं। अब बारिश का असर ग्रामीण क्षेत्रों के कच्चे घरों में दिखाई देने लगा है। कच्चे घरों में सिढन आ गया है। लगातार बारिश और सीढ़े हुए घर अब गिरने लगे हैं।कल रात्रि में हुए तेज बारिश से बड़सरा निवासी अरविंद साहू का घर अचानक गिर गया जिससे एक बकरी दबकर मर गई तथा कई बकरियां घायल हो गई हैं तथा क्रांकिट सीट, खपड़ा व कंडी टूट गए हैं। वहीं शेषमनी का भी घर गिर गया है जिससे दर्जनों क्रांकिट सीट टूटकर बिखर गया है।

गनीमत बीते रात परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। करौंदा मुड़ा निवासी भैया लाल का दीवार भी गिर गया है जिससे क्रांकिट सीट सहित छप्पर जमींदोज हो गया। साथ ही कई लोगों का अहाता भी गिर गया है। हर्रापारा निवासी मनोज केवर्त के घर पर विशाल इमली पेड़ गिर गया जिससे घर की आंशिक क्षति हुई है। घर मालिकों ने आर्थिक मदद के लिए प्रशासन से गुहार लगाई।

तत्काल सहायता राशि दिए जाने की हो रही है प्रशंसा
विगत दिनों बड़सरा निवासी सुशील यादव का मकान गिर गया था। प्रशासन ने तत्काल हल्का पटवारी ने क्षतिग्रस्त मकान का भौतिक निरीक्षण कराकर तत्काल 6–4 का प्रतिवेदन बनाकर जमा कराया और अगले दिन मकान मालिक को सहायता राशि 5000/ रुपए का चेक दिया जिसकी क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है।

 

चोरों से भीड़ गई साहसी महिला

चोरों से भीड़ गई साहसी महिला

खरसिया: बीती देर रात्रि खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम लोधिया में चोरी करने की नियत से चोर घर में घुस रहे थे। उसी दौरान बाथरूम जाने के लिए घर मालिक तिहारू जायसवाल की पत्नी महिमा जायसवाल ने जैसे ही पीछे का दरवाजा खोला, चोरों से आमना सामना हो गया। अचानक सामना होने से चोरों के होश उड़ गए और चोरों ने महिला के ऊपर हमला कर दिया। जिससे महिला के सिर में चोट आई है। हालांकि चोर भाग खड़े हुए।

घटना की जानकारी पुलिस को रात में ही दे दी गई। वहीं सुबह मौके पर पहुंचकर टीआई एसआर साहू ने घरवालों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। बहरहाल पुलिस टीम चोरों की पतासाजी में जुटी हुई है।

बलात्कारी को कोर्ट ने दी मौत तक जेल में रहने की सजा

बलात्कारी को कोर्ट ने दी मौत तक जेल में रहने की सजा

दुर्ग: दुर्ग की एक फास्ट ट्रैक अदालत ने 2019 में तीन साल की बच्ची से बलात्कार करने के जुर्म में 39 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक को मौत तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक कमल किशोर वर्मा ने बताया कि विशेष न्यायाधीश सरिता दास ने शनिवार को आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (एबी) (12 साल से कम उम्र की बच्ची से बलात्कार) और 363 (अपहरण) के तहत दोषी ठहराया और उस पर कुल 5500 रुपये का जुर्माना लगाया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार 26 अगस्त 2019 को दोषी पीड़िता को अपने वाहन में अपने साथ दुर्ग के उताई इलाके में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मौके से फरार हो गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ अक्टूबर 2019 में अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया। अभियोजन ने बताया कि शनिवार को दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

रायपुर: लिफ्ट के पार्टस सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: लिफ्ट के पार्टस सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, लिफ्ट के पाट्र्स सप्लाई के नाम पर सवा छह लाख की ठगी करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। धोखाधड़ी करने वाले आरोपित विजय मुरलीधरण महाजन को पुलिस जलगांव से गिरफ्तार कर रविवार को रायपुर लेकर पहुंची। न्यू शांति नगर निवासी कारोबारी मोहम्मद आमिर की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में जुर्म दर्ज है। उसका फ र्म शंकर नगर में होइस्त एलीवेटर के नाम से संचालित है। मालूम हो कि ठगी का शिकार हुए मोहम्मद आमिर से आरोपित ने लिफ्ट पाट्र्स सप्लाई के नाम पर छह लाख रुपये ठग लिए थे। आरोपित विजय मुरलीधरण महाजन ने कुल छह लाख 28 हजार 930 रुपये लेने के बाद सामान की आपूर्ति नहीं की थी।
ठगी का शिकार हुए मोहम्मद आमिर ने पुलिस को बताया था कि उनकी वेबसाइट में सारी जानकारी उपलब्ध है, जिससे अन्य व्यवसायी और ग्राहक कारोबार के संबंध में संपर्क साधते हैं। फ र्म के द्वारा कई स्थानों अस्पताल, यात्री स्थल, गुड्स केरियर आदि स्थानों पर लिफ्ट लगाने के साथ ही बेचने का कार्य किया जाता है। आरोपित वेबसाइट से जानकारी लेकर 26 फरवरी 2021 में मेरे दफ्तर में आकर मुझसे मिला और बताया कि वह स्पेयर पाट्र्स का निर्माता और विक्रेता है। इसके बाद मोहम्मद आमिर ने लिफ्ट और लिफ्ट के पाट्र्स के लिए आर्डर किया। साथ ही एडवांश 2 लाख 88 हजार 500 रुपये ले लिए। इसके बाद बाकी की रकम तीन लाख 40 हजार 430 रुपये देने के लिए कहा गया, जिसके बाद ही लिफ्ट के पाट्र्स सप्लाई होने की बात आरोपित ने कही। इस पर मोहम्मद आमिर आरोपित विजय मुरलीधरण महाजन के बताए गए खाते में बची हुई रकम भी जमा करा दी।

 

रायपुर: नशीली टेबलेट के साथ एक गिरफ्तार, 384 नग प्रतिबंधित टेबलेट जब्त

रायपुर: नशीली टेबलेट के साथ एक गिरफ्तार, 384 नग प्रतिबंधित टेबलेट जब्त

रायपुर, नशे की गोली बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 16 पत्ता प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार सिविललाईन थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर पेट्रोलिंग के दौरान शनिवार की रात 10 बजे के करीब केनाल रोड कटोरातालाब के पास एक व्यक्ति नशीली टेबलेट बेचने के फिराक में घूम रहा था जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ उसके कब्जे से 16 पत्ता स्पांस ट्रांस्केन प्लस प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कुल 384 नग जब्त की है। आरोपी का नाम पुछने पर उसने अपना नाम सतीष निषाद 38 वर्ष पिता तापलाल निषाद बताया है।