BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी: मदिरा दुकानों के समय में किया गया परिवर्तन

मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी: मदिरा दुकानों के समय में किया गया परिवर्तन

धमतरी। शासकीय राजस्व हित में शासन द्वारा देशी/विदेशी मदिरा दुकानों के खुलने का समय सुबह नौ बजे और बंद होने का समय रात दस बजे तथा आंतरिक एवं दूरस्थ क्षेत्र में मदिरा दुकानों के बंद होने का समय रात नौ बजे निर्धारित किया गया है। इसके मद्देनजर कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने जिले की देशी/विदेशी मदिरा दुकानों के समय में परिवर्तन किए हैं। इसके तहत नगरपालिक निगम धमतरी की सुन्दरगंज, धमतरी मेन, दानीटोला देशी/विदेशी मदिरा दुकान सहित विदेशी मदिरा दुकान प्रीमियम शाॅप धमतरी तथा नहरनाका, नवागांव वार्ड, हटकेशर व बठेना वार्ड देशी मदिरा दुकानें सुबह नौ से रात 10 बजे तक संचालित होंगी। नगर पंचायत कुरूद, भखारा, मगरलोड, नगरी और आमदी स्थित देशी/विदेशी मदिरा दुकान भी सुबह नौ से रात दस बजे तक संचालित होंगी। इसी तरह ग्राम पंचायत छाती की देशी/विदेशी मदिरा दुकान और ग्राम पंचायत सोरम, सिहावा, रांवा तथा ग्राम पंचायत बोरसी की देशी मदिरा दुकान सुबह नौ से रात नौ बजे तक संचालित होंगी। शासन के निर्देशानुसार मदिरा की ऑनलाइन डोर डिलीवरी की सुविधा पूर्ववत जारी रहेगी।
 
 बड़ी खबर रायपुर: निजी चैनल का प्रतिनिधि बनकर लाखों रुपये किये गबन, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: निजी चैनल का प्रतिनिधि बनकर लाखों रुपये किये गबन, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। पंचायत द्वारा जारी विज्ञापन के चेक की राशि को काट छांटकर राशि बढ़ाकर लाखों रुपये फर्जी तरीके से निकाल लेने की रिपोर्ट पर आरंग थाने में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धारा 420,34,467,468,471 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लखौली आरंग निवासी पूर्व सरपंच सोमनाथ ओगरे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पंचायत का खाता क्रमांक 17862191010400 ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स शाखा आरंग से ग्राम पंचायत के विकास एवं अन्य कार्यो का पत्रिका प्रकाशन के लिये न्यूज संवाददाता को विज्ञापन का पांच चेक जारी की गई थी। पुष्पेन्द्र सिंह को चेक क्रमांक 028761 में 4994 रूपये अक्षरी चार हजार नौ सौ चौरन्वे रूपये दिनांक 05 दिसंबर 2019 को कार्यालय ग्राम पंचायत भवन लखौली में बिल प्राप्त करने के पश्चात एवं कैलाश सिंह को चेक क्रमांक 028763 में 1123 रूपये अक्षरी एक हजार एक सौ तेईस रूपये व चेक क्रमांक 028764 में 1123 रूपये अक्षरी एक हजार एक सौ तेईस रूपये, एवं चेक क्रमांक 028765 में 1178 रूपये अक्षरी एक हजार एक सौ अठत्तर रूपये दिनांक 17 दिसंबर 2019 को कार्यालय ग्राम पंचायत भवन लखौली में तथा चेक क्रमांक 028770 में 1119 रूपये अक्षरी एक हजार एक सौ उन्नीस रूपये दिनांक 05 जनवरी 2020 को उक्त चेक राशि का बिल प्राप्त होने के आश्वासन में दिया गया था। आरोपियों ने चेक में काट-छांट कर चेक फर्जी तरीके से चेक में कुटरचित कर 10 लाख 09 हजार 537 रूपये निकाल लिया। घटना की शिकायत की जांच पर पुलिस ने  कैलाश सिंग पिता मोती सिंग निवासी ग्राम बरहाई अमहाटोला थाना पाली जिला उमरिया एवं उसके साथी पुष्पेन्द्र सिंग के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
   छत्तीसगढ़: किसान के खेत से मिले मुगलकालीन चांदी के सिक्के, परिवार मान रहा था देवी का प्रकोप

छत्तीसगढ़: किसान के खेत से मिले मुगलकालीन चांदी के सिक्के, परिवार मान रहा था देवी का प्रकोप

जगदलपुर। जिले के तोकापाल ब्लॉक के घाट धनोरा पंचायत के तीतर गांव में के किसान के खेत में जुताई के दौरान दो किलो चांदी के सिक्के मिले। अचानक मिले सिक्कों को लेकर किसान ने शुरू में इसके बारे में किसी को नहीं बताया लेकिन बाद में परिवार के सदस्यों से बातचीत कर इस सिक्के को तहसीलदार को सौंप दिया। इन सिक्कों को अब तक तहसीलदार ने पुरातत्व विभाग को नहीं सौंपा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घाट धनोरा पंचायत के तीतर गांव में रहने वाले किसान हरि सिंह खेत की जुताई ट्रैक्टर से कर रहा था। अचानक जुताई के दौरान उसे उसके खेत में एक बर्तन में रखा चांदी का सिक्का मिला। पहले तो घर वाले इसे देवी प्रकोप मानते हुए इस बर्तन को नहीं छू रहे थे। लेकिन बाद में गांव वालों के कहने पर इसे दूरे से एक पत्थर की सहायता से तोड़ा तो देखा कि उसमें चांदी के सिक्के हैं। इसके बाद हरि और उसके परिवार के लोग इस सिक्के को लेकर तोकापाल तहसीलदार राहुल गुप्ता के पास पहुंचे और उन्हें पूरी बात बताते हुए इसे सौंप दिया। 

तहसीलदार ने बताया कि किसान के द्वारा जो सिक्का दिया गया है सिक्के का वजन करीब दो किलो होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सिक्के पर अरबी में कुछ लिखा है, जिसके चलते यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सिक्के मुगलकालीन है। आज इन सिक्कों को पुरातत्व विभाग को सौंप दिया गया है, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीएम की टीकाकरण सम्बन्धी बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

पीएम की टीकाकरण सम्बन्धी बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर । प्रधानमंत्री ने आज कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारियों के सम्बंध में राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। इस कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, प्रभारी मुख्य सचिव और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू,मुख्यमंत्री के सचिव सिद्दार्थ कोमल परदेशी, स्वास्थ्य विभाग के सचिव आर.प्रसन्ना,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, नगरीय प्रशासन विभाग के एडिशनल डायरेक्टर सौमिल रंजन चौबे, मुख्यमंत्री सचिवालय में उपसचिव सौम्या चौरसिया उपस्थित थी।
 

 छत्तीसगढ़: यात्रियों से हो रही जमकर लूट, बस आपरेटरों की मनमर्जी के कारण यात्री हो रहे परेशान

छत्तीसगढ़: यात्रियों से हो रही जमकर लूट, बस आपरेटरों की मनमर्जी के कारण यात्री हो रहे परेशान

रायपुर। कोरोनाकाल में सोशल डिस्टेसिंग के चलते इन दिनों रायपुर से विभिन्न मार्गों पर चलने वाली बसें कम संख्या में चल रही है। जिसका लाभ बस आपरेटर जमकर उठा रहे हैं। राजधानी से विभिन्न दिशाओं की ओर प्रदेश में चल रही बसों में यात्री कम होने के कारण बसों के परिचालक दुगुनी चौगुनी दर पर किराया देकर यात्रा करने पर मजबूर हैं। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन द्वारा कुछ समय पूर्व बस आपरेटरों द्वारा कोरोनाकाल में रोड टैक्स माफ कर दिया गया है। बावजूद इसके 6 माह लॉकडाउन में नहीं चली बसों का खामियाजा यात्री भोग रहे हैं। यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से बसना की ओर यात्रा के दौरान शर्मा ट्रेव्हल्स की गाड़ी क्रमांक सीजी 04 ई, 4407 के परिचालक ने बसना का किराया 200 रूपए वसूला, जबकि सामान्य दिनों में रायपुर से बसना का किराया केवल 140 रूपए लगता था। यात्रियों ने परिवहन मंत्री से प्रदेश में बस आपरेटरों द्वारा खुले आम की जा रही लूट पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इसी तरह रायपुर से नागपुर, अम्बिकापुर, रांची, जशपुर, जगदलपुर, बचेली आदि दिशाओं में आने जाने वाले यात्रियों को स्लीपर कोच के नाम पर जमकर वसूली का शिकार होना पड़ रहा है। 
 निगम, मंडल और आयोग के उम्मीदवारों को अभी और करना होगा इंतज़ार, जाने वजह

निगम, मंडल और आयोग के उम्मीदवारों को अभी और करना होगा इंतज़ार, जाने वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निगम, मंडल और आयोग की शेष सीटों पर कांग्रेसी नेताओं को अभी और इंतज़ार करना पडेगा। इसका प्रमुख कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लगातार धुआंदार दौरा और शासकीय कार्यक्रमों में व्यवस्त रहना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को भिलाई, 13 और 14 जनवरी को महाराष्ट्र, 18 और 19 को असम, 21 से फिर बस्तर 26 जनवरी तक और फरवरी में दुर्ग संभाग का दौरा व एक महीने का बजट सत्र होने के कारण अभी 31 मार्च तक सूची जारी होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है।
कलेक्टर ने राजधानी रायपुर में बर्ड फ्लू रोग के नियंत्रण हेतु अधिकारीयों को दिए दिशा निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

कलेक्टर ने राजधानी रायपुर में बर्ड फ्लू रोग के नियंत्रण हेतु अधिकारीयों को दिए दिशा निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | देश के अनेक राज्यों में पाए गए मृत पक्षियों में बर्ड फ्लू रोग की पुष्टि होने के बाद केन्द्र और राज्य शासन अर्लट हो गए है।

पढ़ें : बेटे ने देखा अपनी माँ को प्रेमी के साथ, तो माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर किया कुछ ऐसा की आप भी जानकर हो जायेंगे हैरान


कलेक्टर डॉ एस.भारतीदासन ने रायपुर जिले के पशु चिकित्सा विभाग के सभी पशु चिकित्सालयों और विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को रोग नियंत्रण के रोकथाम हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए है।

पढ़ें : हैवान युवकों ने महिला से किया दुष्कर्म और प्राइवेट पार्ट में डाल दिया लोहे का सरिया, आरोपी गिरफ्तार


संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं रायपुर डॉ देवेन्द्र नेताम ने बताया कि बर्ड फ्लू रोग पक्षियों का संकामक और घातक रोग है। जिससे बैकयार्ड पोल्ट्री पालन और पोल्ट्री व्यवसायों को अत्यधिक हानि होती है। यह रोग मनुष्यों को भी संक्रमित करता है। शीत ऋतु में राज्य के सीमा पार से बर्ड फ्लू रोग के प्रवेश रोकने और पक्षियों में असामान्य बीमारी व मृत्यु रोकने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होनें इस दृष्टि से बर्ड फ्लू रोग के प्रवेश रोकने संबंधी पूरी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है।

पढ़ें : बच्चो के ऑनलाइन क्लास व्हाट्सऐप ग्रुप में आ गया अश्लील वीडियो, मचा बवाल


उन्होंने बताया कि प्रवासी पक्षियों बर्ड फ्लू के प्रसारण की दृष्टि से महत्वपूर्ण होते है। अत: जिले के प्रवासी पक्षी की सभी शरण स्थली असामान्य मृत्यु हेतु सतत् निगरानी करें साथ ही वन विभाग के द्वारा प्रवासी पक्षी शरण स्थली स्थानों की सूची कार्यालय को उपलब्ध करावें।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पिकनिक मना कर वापस लौट रहा स्कार्पियों वाहन गिरा खाई में, पढ़े पूरी खबर


उन्होंने जिले के सभी विकासखण्ड और क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित है कि वे अपने क्षेत्र में कुक्कुट पक्षियों के असामान्य बीमारी और असामान्य मृत्यु के सबंध में सतत् सर्वेक्षण कर प्रतिवेदन व बीमार पक्षियों के शीरम नमुने जांच के लिए जिला रोग अन्वेषण प्रयोगशाला, रायपुर को भेजा जाना सुनिश्चित करें।

पढ़ें : अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने हुस्न है सुहाना पर किया कमाल डांस, वीडियो मचा रहा धमाल

जिले में बर्ड फ्लू रोकथाम के लिए जिला रोग प्रभारी रोग अन्वेषण प्रयोगशाला रायपुर को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। उनका दूरभाष कमांक 75871-57066 है। उन्होंने इसी तरह वाईल्ड लाईफ सेंचुरी, नेशनल पार्क-जल स्त्रोत जहां प्रवासी पक्षियों की शरण स्थली है, का निरीक्षण भी करने को कहा है।

 रायपुर: पार्षद की मौजूदगी में युवक की पिटाई का वीडियो हो रहा जमकर वायरल

रायपुर: पार्षद की मौजूदगी में युवक की पिटाई का वीडियो हो रहा जमकर वायरल

रायपुर। रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में पार्षद की मौजूदगी में मारपीट का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पार्षद कामरान अंसारी भी एक युवक के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। पार्षद के अलावा एक भीड़ भी है, जो युवक के साथ मारपीट कर रही है।

बताया जा रहा है कि पार्षद की मौजूदगी में एक युवक के साथ मारपीट की गई है। पार्षद कामरान अंसारी का कहना है कि उस युवक ने पहले पार्षद के साथ गाली-गलौज की है, जिसके बाद इस घटना की नौबत आई है। 

वहीं युवक का कहना है कि वह अपनी समस्या लेकर पार्षद के पास आया था। उसकी गलती नही है, दोनों पक्ष स्वयं को निर्दोष बता रहे हैं। इस पर महापौर एजाज ढेबर ने कहा है कि उन्होंने अभी तक वह वीडियो नहीं देखा है। 
 
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को मिली बड़ी उपलब्धि, देश के निवेशकों के लिए अनुकूल राज्यों की सूची में छत्तीसगढ़ टॉप 10 में शामिल

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को मिली बड़ी उपलब्धि, देश के निवेशकों के लिए अनुकूल राज्यों की सूची में छत्तीसगढ़ टॉप 10 में शामिल

रायपुर वैश्विक महामारी और आर्थिक मंदी के दौर में छत्तीसगढ़ देश में टॉप 10 सर्वाधिक निजी निवेश प्राप्त करने वाला राज्य बन गया है। रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में अक्टूबर से दिसम्बर 2020 के बीच छत्तीसगढ़ को विनिर्माण के लिए 10228 करोड़ के निजी निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पिछले दो सालों में 104 एमओयू हुए हैं। इनके माध्यम से प्रदेश में 42 हजार 714 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश प्रस्तावित है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ निवेशकों के लिए सर्वाधिक अनुकूल प्रदेश के रूप में उभरा है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद नई औद्योगिक नीति लागू की गयी है, जिसमें राज्य सरकार द्वारा नई सहूलियत और रियायतें देकर निवेशकों के अनुकूल माहौल तैयार किया गया है। इस नई उद्योग नीति में पिछड़े क्षेत्रों के विकास पर बल, कृषि आधारित उद्योगों को विशेष प्राथमिकता तथा औद्योगिक विकास के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आबंटन की दरों में 30 प्रतिशत की कमी की गई है। वहीं, परम्परागत कोर सेक्टर के अलावा रोबोटिक्स, आर्टिफिशयल इंटेलिजेन्स को बढ़ावा देने के लिए इसे प्राथमिकता श्रेणी में शामिल किया गया है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने समावेशी विकास, आत्मनिर्भर और परिपक्व अर्थव्यवस्था वाले नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का लक्ष्य रखा है, जिसके क्रियान्वयन के रूप में कई नई योजनाओं और परियोजनाओं की शुरुआत की है। यही वजह है कि इस आर्थिक मंदी के दौर में भी विनिर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सबसे अधिक निवेश प्राप्त करने के मामले में राज्यों की सूची में टॉप 10 में शामिल है। वित्तीय वर्ष के तीसरी तिमाही में छत्तीसगढ़ को प्रोजेक्ट के लिए कुल 10228 करोड़ का निजी निवेश प्राप्त हुआ है।
देश में तीसरी तिमाही के विनिर्माण में निजी निवेश प्रस्ताव में 102 फीसदी की वृद्धि हुई है। पहली तिमाही में जहां सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव तमिलनाडु को मिले थे, वहीं, दूसरी तिमाही में छत्तीसगढ़ ने तमिलनाडु को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए। वहीं, तीसरी तिमाही में भी छत्तीसगढ़ विनिर्माण के क्षेत्र में निजी निवेश प्राप्त करने वाले टॉप दस राज्यों की सूची में शामिल है। ज्ञात हो कि भारत का सबसे बड़ा डेटाबैंक है, जिसमें भारत भर के सभी क्षेत्रों की नई और चल रही परियोजनाओं की अद्यतन जानकारी इकठ्ठा की जाती है।

नक्सलियों ने फिर एक ग्रामीण को बेदम पीटा, पीडि़त ग्रामीण को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया भर्ती

नक्सलियों ने फिर एक ग्रामीण को बेदम पीटा, पीडि़त ग्रामीण को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया भर्ती

दंतेवाड़ा | जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ग्राम टेटम में बीते दिनों नक्सलियों ने एक ग्रामीण भीमा मड़काम की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे जवानों ने पीडि़त ग्रामीण को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। 

पढ़ें : बेटे ने देखा अपनी माँ को प्रेमी के साथ, तो माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर किया कुछ ऐसा की आप भी जानकर हो जायेंगे हैरान

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम टेटम के स्कुलपारा निवासी भीमा मड़काम रात में अपने घर में सो रहा था, तभी अचानक देर रात 25 से 30 संख्या में नक्सली उसके घर से नक्सलियों ने भीमा को उठाकर अपने साथ नयानार के जंगल में लेजाकर नक्सलियों ने भीमा की बेरहमी से पिटाई कर दी।
 
 
घटना की सूचना पर डीआरजी की टीम मौके पर के लिए रवाना की गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जवानों ने पीडि़त की मदद करते हुए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया। बताया गया कि नक्सली भीमा को जान से मारने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते जवानों ने उसकी जान बचाने ली।
 
बाइक से 21 किलो अवैध गांजा परिवहन करते 2 तस्कर गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

बाइक से 21 किलो अवैध गांजा परिवहन करते 2 तस्कर गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

जगदलपुर | बस्तर जिला मुख्यालय कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम आसना में पुलिस ने आज सुबह बाइक से अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुए दो गांजा तस्करों शरद कुमार सोनी निवासी रायपुर और आनन्द कुमार निवासी इलाहाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है।

पढ़ें : बेटे ने देखा अपनी माँ को प्रेमी के साथ, तो माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर किया कुछ ऐसा की आप भी जानकर हो जायेंगे हैरान

कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक एक लाल रंग की बाइक से संदिग्ध मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडि़सा से जगदलपुर की तरफ आ रहे है। सूचना पर पुलिस की एक टीम ग्राम आसना के मुख्यमार्ग में नाकेबंदी करते हुए वहां से गुजरने वाली वाहनों की तलाशी लेना शुरू कर दिया।
 
 
इसी दौरान पुलिस ने ओडि़सा की तरफ से आ रही एक बाइक सीजी 04 सिटी 7383 को रोका। पुलिस ने बाइक में सवार दोनों युवकों से पूछताछ करते हुए उनके पास रखे सफेद रंग के बोरे की तलाशी ली। जिसमें से पुलिस ने 21 किलो से अधिक गांजा बरामद किया।
 
 
जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 01 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों गांजा तस्करों शरद कुमार सोनी निवासी रायपुर और आनन्द कुमार निवासी इलाहाबाद को गिरफ्तार कर एनडीपीएस की धारा 20 (ख) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
 
 कांग्रेस कॉरपोरेट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन, खेले 3 मैच

कांग्रेस कॉरपोरेट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन, खेले 3 मैच

रायपुर। छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के तत्वावधान में स्व. इंदरचंद धाड़ीवाल स्मृति कांग्रेस कॉरपोरेट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन 3 मैच खेले गए। खेल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि दिन का पहला मैच डीबी पैंथर दुर्ग और स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई के मध्य खेला गया। इस मैच में स्पर्श हॉस्पिटल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए डीबी पैंथर्स ने 79 रन 9 विकेट खोकर बनाए, जिसमें आशीष ने सर्वाधिक 26 रनों के योगदान दिया, जवाब में स्पर्श हॉस्पिटल 80 रनों का लक्ष्य 7.4 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। जिसमें आलोक ने 27 रन बनाए, मैन ऑफ द मैच कुनाल रहे जिन्होंने 2 ओवरों में 4 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

दिन का दूसरा मैच कैग महालेखाधिकार और हीरा ग्रुप के मध्य खेला गया, इस मैच में कैग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 83 रन बनाए।

जिसमें सर्वाधिक युवराज ने 46 रनों के योगदान दिया जबाव में हीरा ग्रुप ने यह लक्ष्य 8.5 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच यशवंत रहे जिन्होंने 2 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट झटके। दिन का अंतिम मैच रायपुर सराफा और यस बैंक के मध्य खेला गया, इस मैच में यस बैंक कॉरपोरेशन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सराफा ने 6 विकेट खोकर 114 रन बनाए जिसमें अभिषेक सिंघी ने 37 रनों की पारी खेली, लक्ष्य का पीछा करने उतरी यस बैंक केवल 55 रन ही बना सकी, इस मैच के मैन ऑफ द मैच कुशल रहे जिन्होंने लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट लिए।
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पिकनिक मना कर वापस लौट रहा स्कार्पियों वाहन गिरा खाई में, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पिकनिक मना कर वापस लौट रहा स्कार्पियों वाहन गिरा खाई में, पढ़े पूरी खबर

सूरजपुर। जिले के प्रसिद्ध जलप्रपात रकसगण्डा बिहारपुर चांदनी में उत्तर प्रदेश के शक्तिनगर रहने वाले पिकनिक मनाने रकसगण्डा आये हुए थे और शाम को पिकनिक मना कर के वापस लौट रहे थे कि चांदनी बिहारपुर के चौक से आगे पासिंग साइट करते समय रोड के 20 फिट निचे जा गीरा और स्क्रापीओं गाड़ी में छ: व्यक्ति सवार थे जिससे में से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं बाकी चार व्यक्ति स्वास्थ्य है घायल व्यक्तीओं थाना चांदनी पुलिस प्रशासन के द्वारा बिहारपुर सामुदायिक हास्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया और थाना चांदनी बिहारपुर के द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की विवेचना कर रही है। 
 बड़ी खबर: अमिताभ जैन के स्वस्थ होने तक सुब्रत साहू के पास रहेगा सीएस पद का प्रभार

बड़ी खबर: अमिताभ जैन के स्वस्थ होने तक सुब्रत साहू के पास रहेगा सीएस पद का प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन के स्वस्थ्य होने ते एसीएस सुब्रह साहू मुख्य सचिव पद का प्रभार देखेंगे। इस संबंध में 11 जनवरी 2021 को शासन के सचिव कमल प्रीत सिंह ने जारी किया है। बता दें मुख्य सचिव पिछले दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आये थे। इसके बाद वह अवकाश पर चले गये थे। 
छत्तीसगढ़: स्टील प्लांट में एक और हादसा, हादसे में बीएसपी कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़: स्टील प्लांट में एक और हादसा, हादसे में बीएसपी कर्मी की मौत

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में एक और हादसे की खबर आई है। इस हादसे में प्लांट के कर्मचारी की मौत हो गई है। 

जानकारी के अनुसार भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस 2 विभाग में यह हादसा हुआ है। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी राजकुमार वर्मा के ऊपर ब्लूम लोडिंग गिरने से कर्मचारी राजकुमार वर्मा की मौत हो गई है। आपको बता दें कि इस समय एसएमएस 2 विभाग में एसबीएस यार्ड में रूम लोडिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। कर्मचारी की मौत के बाद भिलाई स्टील प्लांट में हड़कंप मच गया है। भट्टी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बड़ी खबर रायपुर: 25 टन पाइलेट आयरन के साथ ट्रक चोरी, मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: 25 टन पाइलेट आयरन के साथ ट्रक चोरी, मामला दर्ज

रायपुर। स्पंज आयरन से लोड ट्रक को किसी ने चोरी कर ले गया। घटना की रिपोर्ट आमानाका थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार कबीरनगर रायपुर निवासी समर बहादुर 24 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी ट्रक चालक है 08 जनवरी को शाम 7 बजे ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 0399 में गाडा एनर्जी एफ मिनरल लिमिटेड सिलतरा से 25 टन पाइलेट आयरन(स्पंज आयरन)कीमत करीब 08 लाख रुपये को बालाजी स्ट्रेक्टचर इंडिया लिमिटेड टाटीबंध में रात्रि करीबन 11 बजे ट्रक को बालाजी स्टे्रक्चर के सामने खड़ी कर माल को अनलोड करने के लिये बिल्टी गेट सिक्योरिटी गार्ड को देने पर कार्यालय बंदर हो जाने की वजह दूसरे दिन खाली होने की बात कहने पर ट्रक को वही बाजू में खड़ी कर रिस्तेदार योगेश शुक्ला के ट्रक के केबिन में सो गया। जब सुबह उठा तब गंतव्य स्थान खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 0399 माल सहित कुल कीममत करीब 17 लाख रुपये गायब था। इसकी जानकारी ट्रक मालिक पूनम सिंह पति जंग बहादुर को दिया। घटना के बाद प्रार्थी ट्रक मालिक व अपने रिस्तेदार के साथ मिलकर आस-पास तलाश किये नही मिलने पर घटना की रिपोर्ट 10 जनवरी को थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

 हाथियों का आतंक छत्तीसगढ़: एक ही दिन मे हाथी ने तीन ग्रामीणो को कुचलकर उतारा मौत के घाट

हाथियों का आतंक छत्तीसगढ़: एक ही दिन मे हाथी ने तीन ग्रामीणो को कुचलकर उतारा मौत के घाट

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले मे हाथियो का आतंक जारी है। हाथी के हमले से भोले-भाले ग्रामीणो की जान बेसमय जा रही है। बीती रात जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के तीन ग्रामीणो को हाथी ने कुचलकर मार डाला। इस घटना के बाद गांव मे दहशत क माहौल है। ग्रामीण डरे हुए हैं और सरकार को इस घटना के लिये जिम्मेदार मानते हैं। पहली घटना पत्थलगांव से लगभग 20 किलोमीटर दूर डूमरबहार मे घटी है। दिलसाय राम चौहान पिता सिरजू राम चौहान (55) रविवार को मजदूरी करने के लिये अपने गांव सराईटोला से डूमरबहार गया हुआ था। काम करने के बाद रात के 7 से 8 बजे के बीच जंगल के रास्ते से सराईटोला लौट रहा था। इसी दौरान दिलसाय का सामना जंगल के डबरी मे पानी पी रहे हाथी से हो गया। यहीं पर हाथी दिलसाय को सूंड़ से पकड़कर जमीन मे पटक कर अपने पैर से सिर को कुचल दिया जिससे दिलसाय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणो ने और वन विभाग के कर्मचारियो ने दिलसाय को जंगल के रास्ते से जाने से मना किया था उसके बावजूद दिलसाय किसी की बात नहीं सुना जिससे यह घटना घटी।

दूसरी घटना पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के झिमकी गांव मे की है जहां हाथी ने दो बुजुर्गो को मौत के घाट उतार दिया। बिती रात जगत राम पिता छतर राम (62) को अपने घर के बाहर कुछ आवाज सुनाई दिया जिसके बाद वह घर से बाहर निकला इसी दौरान रास्ता पार कर रहे दो हाथियो मे से एक हाथी ने जगत राम पर हमला कर दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसी गांव के करू पिता संत राम (65) रात के लगभग 9 बजे शौच के लिये घर से बाहर गया हुआ था जहां उसका सामना दो हाथियो से हो गया। उसमे से एक हाथी ने करू को पटककर पैर से कुचल दिया जिससे बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये हैं। वन विभाग मृतक के परिजनो को तात्कालिक आर्थिक सहायता के रूप मे 25 हजार रूपये दे रही है। प्रकरण तैयार होने के बाद पुन: पांच लाख पचहत्तर हजार रूपये मृतक के निकटतम वारिश को दिया जायेगा। आपको बता दे हाथी के हमले से मौत होने पर छत्तीसगढ सरकार छह लाख रूपये मृतक के निकटतम वारिश को आर्थिक सहायता के रूप मे प्रदान करती है। 
 राजधानी में सडक़ हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की हालत गंभीर

राजधानी में सडक़ हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की हालत गंभीर

रायपुर। राजधानी में आज शारदा चौक पर एक सडक़ हादसा हुआ जिसमें एक पायल ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घायल बाइक सवार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आज सुबह इलाहाबाद से दुर्ग जा रही पायल ट्रेवल्स की बस ने शारदा चौक पार करते हुए एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगो ने गोलबाजार थाना पुलिस की मदद से बाइक सवार को इलाज के लिए मेकाहारा भिजवाया। और बस चालक ने खुद को पुलिस को सौंप दिया। गोलबाज़ार थाना पुलिस ने बताया कि बस में 3 लोग मौजूद थे जिसमें चालक मुनेश तिवारी बस चला रहा था। और दूसरा चालक सोया था। और एक हेल्पर था जो बस के चालक के साथ बैठा था। पायल ट्रेवल्स की पैसेंजर बस इलाहाबाद से दुर्ग जिले जा रही थी तभी ये हादसा हुआ। बाइक सवार की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। मामले की विवेचना कर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी।
बड़ी खबर रायपुर : प्रेम विवाह के बाद पत्नी को किराये के मकान में छोड़कर भागा युवक, मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर : प्रेम विवाह के बाद पत्नी को किराये के मकान में छोड़कर भागा युवक, मामला दर्ज

रायपुर | आर्य समाज में शादी करने के कुछ दिन बाद किराये के मकान में पत्नी को छोड़कर चला गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच के बाद पति व सांस के खिलाफ धारा 294,34,498,506 के तहत अपराध कायम किया गया है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के छः बड़े पार्कों में आगामी आदेश तक लटका ताला, जाने क्या है वजह

मिली जानकारी के अनुसार फेस-2 भाठागांव रायपुर निवासी श्रीमती आरती वर्मा 25 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का विवाह संदीप मरकाम वर्तमान निवासी  लाल बहादुर शास्त्री परिसर पुलिस लाईन कोतवाली रायपुर से 2017 में आर्य समाज टिकरापारा रायपुर में हुआ था। संदीप मरकाम के द्वारा अपने घर में बिना बताए समाजिक रीति रिवाज के साथ के साथ 23 अगस्त 2020 को बोहरी माता मंदिर में शादी कर भाठागांव फेस 2 किराये के मकान में रखा था।
 
 
शादी के कुछ दिन बाद संदीप मरकाम की मां दानकी मरकाम उसे कॉल करके बार-बार पीडि़ता को छोडऩे का दबाव बनाने लगी। 14 नंवबर 2020 को बिना बताए दीपावली के दिन संदीप अपने घर चला गया फिर वापस नही आया बार-बार कॉल करे के बाद भी फोन नही उठाने पर पीडि़ता ने अपनी सांस दानकी मरकाम से संदीप के बार में पुछा तब वह उसे भूल जाने की बात कहते हुये गाली-गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दिया व अपने बेटे की दूसरी जगह विवाह करने पर दहेज मिलने की बात कही। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने संदीप मरकाम व दानकी मरकाम के खिलाफ अपराध कायम कर मामल दर्ज कर लिया है। 
 
मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिले में कुटरू और गंगालूर को तहसील बनाने की घोषणा की, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिले में कुटरू और गंगालूर को तहसील बनाने की घोषणा की, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इस वर्ष से कोदो-कुटकी का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाएगा। बीजापुर में आयोजित आमसभा में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। उन्होंने बीजापुर जिले में कुटरू और गंगालूर को तहसील बनाने की घोषणा की।

पढ़ें : नाबालिग ने किया 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जाने कहाँ की है यह खबर

उन्होंने बीजापुर में किये जा रहे विकास कार्य लोहा डोंगरी, महादेव तालाब के उन्नयन और सौंदर्यीकरण के लिए सहित जिले के 12 तालाबों के गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने और जिले में 10 सड़कों के विकास तथा भैरमगढ़, आवापल्ली एवं मंदेर में बस स्टैण्ड निर्माण की घोषणा की। उन्होंने तोंगपल्ली और भद्रकाली में धान खरीदी के लिए उपार्जन केन्द्र स्थापित किए जाने की मंजूरी दी।

पढ़ें : BIG BREAKING : पूर्व BJP विधायक ने की युवती से छेड़छाड़, परिजनों ने पूर्व विधायक की करी पिटाई, विडियो हुआ वायरल


    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि बस्तर संभाग के विकास कार्य के लिए कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति-सभ्यता, यहां के लोगों के विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलकूद को बढ़ावा देने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस्तर में प्रतिभा की कमी नहीं है, सिर्फ अवसर देने की आवश्यकता है। सरकार बस्तरवासियों की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयासरत एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

पढ़ें : बर्ड फ्लू के चलते राजधानी रायपुर में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन में स्थानीय लोगों को अधिकार देने के लिए शासन द्वारा वन अधिकार सामुदायिक व व्यक्तिगत पट्टा दिया जा रहा है। बस्तर में भूमिहीन लोगों को भूमि का अधिकार देने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बिजली लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं में शामिल हो चुकी है। इस क्षेत्र में बिजली पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

पढ़ें : दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में मिला काले सिर वाला दुर्लभ तक्षक नाग, पढ़ें पूरी खबर

सरकार द्वारा बंद स्कूलों को पुनः प्रारंभ किया गया है। स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर दिये गये हैं। डीएमफ की राशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका देने के लिए किया जा रहा है। सरकार द्वारा कुपोषण से लड़ाई हेतु सुपोषण अभियान की शुरूआत की गयी, जिससे 77 हजार से अधिक बच्चे सुपोषित हो चुके है।

पढ़ें : बड़ी खबर : माँ और बेटी ने किया ज़हर का सेवन, सुसाइड नोट में लिखी इसकी वजह, जाने कहाँ की है यह खबर

52 प्रकार के लघु वनोपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य से खरीदा जा रहा है। कोरोनाकाल में ग्रामीणों द्वारा महुआ, इमली का भी संग्रहण किया गया। बीजापुर में बांस से जुड़े रोजगार व्यवसाय से 8 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। बस्तरवासियों को रोजगार व्यवसाय से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना शासन की प्राथमिकता में शामिल है।

पढ़ें : राजधानी में विवाहिता को धमका कर ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म का मामला आया सामने, आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज 

    इस अवसर पर राजस्व मंत्री एवं बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सासंद बस्तर श्री दीपक बैज, विधायक बीजापुर श्री विक्रम शाह मण्डावी ने आमसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, बस्तर कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी श्री पी.सुन्दरराज, कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री कमलोचन कश्यप एवं जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।    
 

 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फूलझाडू प्रसंस्करण केंद्र का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फूलझाडू प्रसंस्करण केंद्र का किया अवलोकन

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने नारायणपुर प्रवास के दूसरे दिन जिला मुख्यालय नारायणपुर में वन विभाग द्वारा संचालित फूलझाडू प्रोसेसिंग केन्द्र का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यहां स्थानीय आदिवासी महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

पढ़ें : बर्ड फ्लू के चलते राजधानी रायपुर में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़ें पूरी खबर 

इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाली महिलाओं से बड़ी आत्मीयता से मिले और उनसे झाडू निर्माण से लेकर उसके मार्केटिंग के संबंध में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से फूलझाड़ू के लिए कच्चे माल, मिलने वाली मजदूरी आदि के बारे में भी जानकारी ली।

पढ़ें : VIRAL VIDEO : चलती कार में स्टंट दिखाते लड़की का वीडियो हुआ वरयरल

मुख्यमंत्री श्री बघेल को महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा तैयार की गयी माड के फूलझाडू से छत्तीसगढ़ के अलावा 45 हजार फूलझाडू देश की राजधानी दिल्ली भेजी गयी है। माड़ की झाड़ू का योगदान देश की राजधानी दिल्ली को भी चकाचक करने में हो रहा है।

पढ़ें : नाबालिग ने किया 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जाने कहाँ की है यह खबर


    वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2019-20 में फूलझाडू़ निर्माण परियोजना अंतर्गत 315.45 क्विंटल कच्चा माल संग्रहण किया गया, जिसका 9.46 लाख रूपये का भुगतान संग्राहकों को किया गया।

पढ़ें : BIG BREAKING : पूर्व BJP विधायक ने की युवती से छेड़छाड़, परिजनों ने पूर्व विधायक की करी पिटाई, विडियो हुआ वायरल

प्रसंस्करण केन्द्र के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 2.29 लाख रूपये की मजदूरी एवं 3.81 लाख लाभांश का भुगतान भी किया गया। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य शासन की एमएसपी के तहत 249.10 क्विंटल कच्चा माल फूलझाडू़ तैयार करने के लिए संग्रहित किया गया, जिसके लिए संग्राहकों को 12.45 लाख रूपये का भुगतान किया गया है।

बर्ड फ्लू के चलते राजधानी रायपुर में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

बर्ड फ्लू के चलते राजधानी रायपुर में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरबर्ड-फ्लू के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए रायपुर जिले के कलेक्टर डॉ एस.भारतीदासन ने जिले में पूरी सतर्कता और सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : पूर्व BJP विधायक ने की युवती से छेड़छाड़, परिजनों ने पूर्व विधायक की करी पिटाई, विडियो हुआ वायरल


इसी क्रम में आज संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें के निर्देशन में जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम ने जंगल सफारी, रायपुर का भ्रमण किया गया।

पढ़ें : नाबालिग ने किया 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जाने कहाँ की है यह खबर

टीम के सदस्यों के साथ जंगल सफारी के पशु चिकित्सक और परिक्षेत्र अधिकारी ने जलीय पक्षियों के आवास क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्विलांस व जैव सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई। वर्तमान में जंगल सफारी रायपुर में तकरीबन 130 मस्कोवी बतखे व 16 मोर है, जो की सभी स्वस्थ हैं।

जिले में महिला समूह की जागरूकता से अवैध शराब जब्त, पढ़ें पूरी खबर

जिले में महिला समूह की जागरूकता से अवैध शराब जब्त, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरछत्तीसगढ़ में अवैध शराब के परिवहन और विक्रय पर कार्यवाही जारी है। इस में प्रदेश की महिलाओं की जागरूकता और सहभागिता का विशेष योगदान मिल रहा है।

पढ़ें : BIG BREAKING : पूर्व BJP विधायक ने की युवती से छेड़छाड़, परिजनों ने पूर्व विधायक की करी पिटाई, विडियो हुआ वायरल

इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम चिखलाकसा की महिला समूह ने जागरूकता एवं सामुहिक सहभागिता का परिचय देते हुए 23 ड्रमों में रखे हुए 560 किलोग्राम महुआ लाहन लावारिस मिलने की सूचना कलेक्टर एवं आबकारी विभाग को दी। जिसे नदी किनारे जमीन में गड़ा कर रखा गया था और मौके पर ही आबकारी विभाग की टीम तथा महिला समूह की सहायता से इसे नष्ट किया गया।

पढ़ें : देश का ये राज्य है कोरोना से होने वाली मौत के मामलों में टॉप पर 

अवैध मदिरा निर्माण के लिए कड़ी कार्रवाई करने की जो पहल की की गई है, वह एक अच्छा उदाहरण है। जिससे अवैध मदिरा का निर्माण करने वालों पर बेहतर नियंत्रण किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा के निर्देशन में सहायक आयुक्त आबकारी श्री नवीन प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम द्वारा अवैध मदिरा निर्माण करने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

साड़ी में आग लगने से महिला की मौत

साड़ी में आग लगने से महिला की मौत

धमतरी नगरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कल्लेमेटा की लता कमार पति धनसिंग कमार 30 वर्ष की आग से जलने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक महिला लता एक जनवरी को अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के बरामदे में जलती अंगेठी के सामने सोई थी। करवट बदलते समय उनकी साड़ी में आग लग गई जिससे लता गंभीर रूप से झुलस गई थी। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।

आईजी डांगी ने नौकरी लगवाने के नाम पर हो रही ठगी से लोगो को किया सावधान

आईजी डांगी ने नौकरी लगवाने के नाम पर हो रही ठगी से लोगो को किया सावधान

 बिलासपुर । आईपीएस रतनलाल डांगी ने ट्वीट कर कहा- बिलासपुर रेंज के जिला बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, मुंगेली एवम जीपीएम में नौकरी लगाने के नाम से यदि किसी ने आपके साथ धोखाधड़ी किया है तो निकटतम थाने में एफआईआर दर्ज कराने का आवेदन दे दे। यदि कार्यवाही नहीं हो रही हो तो मुझे मोबाइल नं 9479193000 पर आवेदन वाट्सएप कर दें। प्रदेश में दिनों-दिन नौकरी लगवाने के नाम पर विभिन्न गिरोह द्वारा लाखों की ठगी की जा रही है। हालांकि कुछ गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़े और सलाखों के पीछे भी भेजे गए लेकिन यह कारोबार तेजी से फैल गया है और फल फूल रहा है।