रायपुर | शादी का प्रलोभन देकर लिव इन रिलेशन में रहकर शारीरिक संबंध बनाया व शादी से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,506 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
पढ़ें : नई शर्तों पर बढ़ते विवाद के बीच व्हाट्सएप की सफाई: जानिए क्या कहा व्हाट्सएप ने अपनी सफाई में
रायपुर । मुख्यमंत्री 9 जनवरी को नारायणपुर जिले के प्रवास के दौरान नारायणपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 85.91 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 77.80 करोड़ रूपए की लागत से 26 कार्यों का भूमिपूजन और 8.11 करोड़ रूपए की लागत से 14 कार्यों का लोकर्पण शामिल है। मुख्यमंत्री इस अवसर पर हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत 935 स्व-सहायता समूहों एवं 15 60 कृषकों को हाइब्रिड सब्जी बीज मिनीकिट और 148 हितग्राहियों को धागाकरण मशीन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं में सामग्री और आर्थिक सहायता का चेक भी वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिला मुख्यालय नारायणपुर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित आमसभा में एक करोड़ 70 लाख 40 हजार की लागत से 30 ग्रामों में सोलर ड्यूल पंप और टेंक 5000 लीटर स्थापित टेंक, एक करोड़ 28 लाख 10 हजार की लागत से 30 स्थलों में क्रेडा की विशेष योजनान्तर्गत स्थापित सोलर हाई मास्ट संयंत्र, 95 लाख 40 हजार रूपए की लागत से बनने वाले ग्राम गढ़बेंगाल विकासखण्ड नारायणपुर में निर्मित शास.उ.मा.वि. भवन, एक करोड़ की लागत से बनने वाले कुकड़ाझोर में नव निर्मित थाना और एक करोड़ की लागत से एड़का में नव निर्मित थाना सहित कुल 8.11 करोड़ रूपए की लागत की 14 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगें। मुख्यमंत्री श्री बघेल एक करोड़ 14 लाख की लागत से बनने वाले ट्रांजिट हॉस्टल, 10 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली राजनांदगांव बारसूर रोड से माहका तक सड़क, 4 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत से बनने वाले नारायणपुर-ओरछा में सामुदायिक शौचालय, 13 करोड़ 74 लाख रूपए की लागत से बनने वाले नारायणपुर-गारपा मार्ग, 15 किलोमीटर से आकाबेड़ा (कोडोली से झारावाही) सड़क और 18 करोड़ 70 लाख 10 हजार रूपए की लागत से बनने वाले ब्रेहबेड़ा (नारायणपुर) से कंदाड़ी-कीहकाड़-मुरनार-बेचा मार्ग सहित कुल 77.80 करोड़ रूपए की लागत की 26 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑयल टैंकर फटने से आग लग गई। ब्लास्ट के बाद आसमान में आग की लपटें और गैस का गुबार उठने लगा, जिसे दूर से भी देखा जा सकता था। घटना की सूचना मिलने पर दो दमकल की टीम और दो फोम गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कवायद में जुट गई। फ़िलहाल किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं आई है।
आपको बता दे घटना उरला थाना क्षेत्र के सिलतरा में गोदावरी इस्पात फैक्ट्री के पास ग्रीन पेट्रो फैक्ट्री में ऑयल टैंकर फटने से आज भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त आग लगी फैक्ट्री खाली थी, इसीलिए किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। भीषण आग की वजह से गैस का बड़ा गुबार उठा था। सूचना मिलते ही दो दमकल की और दो फोम टैंकर पहुंचा है।
बिलासपुर। मुख्यमंत्री के बिलासपुर आगमन के समय नगर विधायक शैलेष पांडेय के साथ गुट विशेष के समर्थक ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष तैयब हुसैन ने कॉलर पकड़ धक्कामुक्की किया गया था जिस पर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने इसे गम्भीरता से लिया था और तत्काल कमेटी गठित कर तीन दिन में जांच कर प्रतिवेदन देने कहा गया उसी तारतम्य में कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति बिलासपुर पहुंच घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है,और लोगों की बार बार यही चर्चा उठ रही है कि कहीं ये जांच टाटा महाराज की तरह तैयब हुसैन को भी न बचा ले। विधायक श्री पांडेय ने भी कमेटी के समक्ष अपनी बात रखी है ।
उन्होंने बताया कि तैयब ने कॉलर पकड़ कर मेरा अपमान नही किया बल्कि कांग्रेस को मिले जनादेश का अपमान किया है, जिससे पूरे प्रदेश में कांग्रेस की छवि पर विपरीत असर हुआ है। बिलासपुर विधायक की बदसलूकी की जांच के लिए आज तीन सदस्यीय टीम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चुन्नी लाल साहू, प्रदेश महामंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल और पीयूष कोसरे पहुंचे । जांच के तीन दिन में से 2 दिन पूरा हो गया है अभी तक विधायक सहित कई नेताओं से पूछताछ की जा चुकी है।
राजनांदगांव । राजनांदगाव जिले के छुरिया रेस्ट हाउस के पीछे आहता के अंदर एक कौआ उड़ान भरते हुए ऊपर से गिर गया और थोडी देर तड़प कर मर गया।
आपको बता दे कौवे की मौत को देश के राजस्थान और मध्यप्रदेश में फैले बार्ड फ्लू से जोड़ कर देखा जा रहा है। कौएं की हुई अचानक मौत से क्षेत्र में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत का माहौल है।
‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ और ‘‘छत्तीसगढ़ी युवा‘‘ विषय पर स्लोगन प्रतियागिता को लेकर लोगों में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑनलाइन पंजीयन 01 जनवरी से शुरू हुआ है। अब तक 9500 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता के लिए अपना ऑनलाइन पंजीयन करा चुके हैं।
छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग द्वारा यह स्लोगन प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 10 जनवरी 2021 तक जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट http://jansampark.cg.gov.in/, http://dprcg.gov.in में ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।
स्लोगन स्व-लिखित होना चाहिए। नकल या कही और से लिए गए स्लोगन में किसी भी विवाद के मामले में प्रतिभागी जिम्मेदार होंगे। स्लोगन की वर्ण संख्या 250 निर्धारित है। स्लोगन की भाषा छत्तीसगढ़ी, हिन्दी एवं इंग्लिश होगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित स्लोगन का उपयोग प्रचार-प्रसार हेतु किया जा सकेगा। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट एवं 100 सर्वश्रेष्ठ स्लोगन को जनसम्पर्क विभाग द्वारा एक-एक हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल से प्रदेश के सुदूर अंचल दंतेवाड़ा के तीन प्रतिभावान विद्यार्थियों का डॉक्टर बनने का सपना अब साकार हो सकेगा। पी.ई.टी. तथा पी.एम.टी की कोचिंग हेतु संचालित बालक आवासीय विद्यालय बालूद एवं कन्या आवासीय विद्यालय कारली, दन्तेवाड़ा के इन तीनों छात्र-छात्राओं को जयपुर केे निजी मेडिकल कॉलेज जेएनयू इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एण्ड रिचर्स सेंटर में सरकारी खर्चे पर प्रवेश दिलाया गया है। इन तीनों छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए एक करोड़ 36 लाख 74 हजार रूपए फीस जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा जमा करा दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास में यह पहली बार है कि कोई सरकार सुदूर अंचलों के छात्र-छात्राओं को निजी कॉलेज में सरकारी खर्चे पर डठठै की पढ़ाई पूरी कराने जा रही है।
ज्ञातव्य है कि जिला प्रशासन द्वारा पी.ई.टी. तथा पी.एम.टी की कोचिंग हेतु संचालित बालक आवासीय विद्यालय बालूद एवं कन्या आवासीय विद्यालय कारली, दन्तेवाड़ा से छम्म्ज् 2020 क्वालिफाई कर चुके इन छात्र-छात्राओं का तकनीकी त्रुटि के कारण एमबीबीएस कोर्स हेतु स्टेट काउंसिलिंग में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाने के कारण ये छात्र-छात्राएं मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने से वंचित रह गये थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संज्ञान में जैसे ही यह जानकारी आई, तो उन्होंने संवेदनशील पहल करते हुए छात्र-छात्राओं को निजी मेडिकल कॉलेजों में सरकारी खर्चे पर प्रवेश दिलाने के निर्देश जिला प्रशासन दंतेवाड़ा को दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए तीन विद्यार्थियों श्री सुधीर कुमार रजक, श्री जयंत कुमार और कुमारी ऐश्वर्या नाग को निजी कॉलेजों में प्रवेश दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी। इन तीनों छात्र-छात्राओं के निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स की फीस 3 करोड़ 32 लाख 25 हजार रूपए में से कुल 1 करोड़ 36 लाख 74 हजार रूपए की राशि जमा करा दी गई है।
जशपुरनगर । कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसके तहत् बगीचा विकासखंड के ग्राम पिरई निवासी इश्हाक किस्पोट्टा आत्मज सिरिल किसपोट्टा की तालाब के पानी में डूबने के कारण मृत्यु 18 मार्च 2019 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र अजय किसपोट्टा, अनुराग किसपोट्टा, डेविड किसपोट्टा के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
बेमेतरा । कलेक्टर ने आज बेमेतरा शहर के निकटवर्ती ग्राम लोलेसरा में 15 और 16 जनवरी तक दो दिवसीय आयोजित होने वाले संत समागम मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्था के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। कलेक्टर शिव अनंत तायल ने मेला के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी है। कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी बेमेतरा को निर्देश दिए कि वे अपने सफाई कर्मचारियों को मेला स्थल में तैनात करें। इस दौरान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान पर विधायक बेमेतरा आशिष कुमार छाबड़ा, पुलिस अधिक्षक बेमेतरा दिव्यांग कुमार पटेल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शकुंतला साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा दुर्गेश कुमार वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर । शहीद जवानों के परिजनों की अनुकम्पा नियुक्ति का इंतजार अब खत्म हो गया है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने 8 जनवरी ट्रांजिट मैस में खुशियों का शुक्रवार कार्यक्रम में 50 आवेदकों को नियुक्ति दी है। नियुक्ति पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। कार्यक्रम में डीजीपी ने बताया कि प्रति शुक्रवार खुशियों से भरा कार्यक्रम के तहत जवानों से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। डीजीपी डीएम अवस्थी ने कहा कि यदि कोई सरकारी नौकरी पर रहते हुए शहीद हो जाते हैं, तो उनके परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रावधान है। पिछले 2सालों में करीब 400 से अधिक लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। कई प्रकरण ऐसे रहते हैं, जो बिल्कुल प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी रुके हुए रहते हैं। पिछले एक-दो महीनों में कुछ मामले पैंडिंग थे, तो हमने सोचा कि उन सभी को आज एक साथ बुला लिया जाए, क्योंकि यह लोग अपने प्रकरणों का पता करने के लिए अक्सर हमारे पास मुलाकात करने के लिए आते रहते हैं, इसलिए तय किया है। इस साल की शुरूआत से ही प्रति शुक्रवार खुशियों का शुक्रवार कार्यक्रम के तहत पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात की जा रही है। इस तरह की मुलाकात हम पहले भी करते थे, लैकिन कोरोना संक्रमण के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। चुकी कोरोना संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ज्यादा बड़ी मात्रा मैं भीड़ रखना भी उचित नहीं होगा, इसीलिए हम कोरोना को ध्यान में रखते हुए एक टोल फ्री नंबर जारी करेंगे। जिसमें लोग फोन कर मुल्लाकात का समय ले सकेंगे। इसी कड़ी में हर शुक्रवार का कार्यक्रम रखा है, जिसे और विस्तार किया जाएगा।
रायपुर | नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड अंतर्गत तेलीबांधा जैतखंभ के पास 1 करोड़ 58 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन सह व्यावसायिक परिसर निर्माण का भूमिपूजन किया।
इस दौरान डॉ. डहरिया ने कहा कि सामुदायिक भवन सह व्यावसायिक परिसर निर्माण से समाज के अलावा अन्य जरूरतमंदों को आवश्यक कार्य के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन सुलभ हो पाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी प्रभावित परिवार है उनकों व्यावसायिक परिसर में दुकान अलॉट किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी दी जाएगी।
पढ़ें : बड़ी खबर : भारत देश में कोरोना के नए स्ट्रेन की चपेट में अब तक इतने लोग आये, पढ़ें पूरी खबर
डॉ.डहरिया ने समाज के लोगों से मुलाकात की और सभी को एकजुट रहने के साथ बाबा गुरू घासीदास के बताए मार्ग में चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष यहां बाबा गुरू घासीदस की जयंती मनाई जाती है।
पढ़ें : मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
इस दौरान कार्यक्रम के आयोजन और आसपास के लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए भवन की आवश्यकता होती है। नए भवन बनने से आसपास स्वच्छता और समस्याएं दूर होगी। इस दौरान महापौर श्री ऐजाज ढ़ेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे सहित समाज के लोग उपस्थित थे।
मंत्री डॉ. शिव डहरिया की लोगों ने की तारीफ
शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड अंतर्गत तेलीबांधा जैतखंभ के पास बनने वाले सामुदायिक भवन सह व्यावसायिक परिसर निर्माण को लेकर समाज के लोगों में भ्रम की स्थिति निर्मित हो गई थी। इस दौरान समाज के लोग मंत्री डॉ. डहरिया के पास पहुचे।
पढ़ें : लॉकडाउन: यहां फिर कोरोना रिटर्न के बाद लगाया गया लॉकडाउन
मंत्री डॉ. डहरिया ने दोनों पक्षों को गंभीरता से सुना और मिनटों में ही उनकी समस्या का निराकरण कर दिया। मंत्री की इस पहल से जहां दोनों पक्ष खुश दिखे। वहीं भूमिपूजन में मंत्री जी के साथ सभी ने एकजुट होकर नारियल फोड़कर इस निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। समाज के लोगों के बीच के मनमुटाव को दूर करने क अलावा डॉ.डहरिया द्वारा विवाद की स्थिति बनने से पहले ही मामले को सहज और सरल तरीके से सुलझाने पर अन्य लोगों ने भी उनकी जमकर प्रशंसा की।
पढ़ें : शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ ने की बड़ी घोषणा: नहीं दिया जाएगा 9वीं और 11वीं को जनरल प्रमोशन
डॉ.डहरिया से प्रभावित होकर मौके पर उपस्थित डॉ.कमलकांत टण्डन ने इस परिसर में एक भवन की राशि अपनी ओर से दान देने की घोषणा भी की। जिसका सभी ने ताली बजाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. डहरिया ने कहा कि निर्माण स्थल पर कुछ भ्रम की स्थिति थी, जिसे आपसी सहमति के साथ सुलझा लिया गया है और निर्माण को लेकर किसी प्रकार का कोई मतभेद या भ्रम नहीं है।
रायपुर | छात्र जीवन में क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी रहे नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अभी भी क्रिकेट के बहुत शौकीन है। जब कभी मौका मिलता है वे मैदान के पिच पर उतरकर खेलना नहीं चूकते। ऐसे ही सामाजिक कार्यकर्ता व खेल तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाले स्व.श्री इंदरचंद धाड़ीवाल के स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का जब शुभारंभ करने पहुचे तो उन्होंने पिच पर उतरकर बल्लेबाजी में अपना जौहर दिखाया।

जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच जब हाथ में बल्ला थामा तो महापौर श्री ऐजाज ढ़ेबर ने बॉलिंग करने की ठानीं। सुभाष स्टेडियम में मंत्री डॉ. डहरिया की बल्लेबाजी पर सबकी नजर थी। जैसे ही महापौर ने बॉलिंग शुरू की मंत्री डॉ. डहरिया ने जोरदार शॉट लगाया। एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए उन्होंने चौके और छक्के जड़ दिए। मंत्री डॉ डहरिया ने उद्घाटन पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।

क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ के दौरान मुख्य अतिथि मंत्री डॉ डहरिया ने स्व.श्री इंदरचंद धाड़ीवाल जी को याद करते हुए कहा कि वे एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के साथ सामाजिक क्षेत्र और खिलाड़ियों के साथ खेल के प्रोत्साहन में भी योगदान देते थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री स्व. श्री मोतीलाल वोरा, श्री अहमद पटेल को नमन किया। डॉ. डहरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खिलाड़ियों और खेल को प्रोत्साहन देने की दिशा में छत्तीसगढ़ की सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस तरह के खेल आयोजन से प्रतिभा सामने आती है और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है। इस दौरान सभापति श्री प्रमोद दुबे, श्री प्रवीण जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आयोजनकर्ता उपस्थित थे।
रायपुर | राजधानी रायपुर में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है | आवारा पशु चौक चौराहों में बैठे रहते है जिससे यातायात में भी समस्या होती है | नगर निगम व वाशुपालन विभाग द्वारा लगातार आवारा पशुओं को पकड़ कर ले जाया जा रहा है | इसी बीच आज राजधानी के आकाशवाणी क्षेत्र स्थित गॉस मेमोरियल मैदान से भी पशुओं को उठाने का कार्य किया गया है | विभाग द्वारा आज आतंक मचा रहे एक सांड को पकड़ा गया है | सांड को पकड़ने आई टीम पर सांड ने हमला भी कर दिया है | कड़ी मशक्कत के बाद सांड को विभाग द्वारा पकड़ लिया गया है |
देखें विडियो :













