BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के भांठागांव क्षेत्र के गोकुलधाम सोसाइटी के पास मिली युवक की जली हुई लाश, मचा हड़कंप

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के भांठागांव क्षेत्र के गोकुलधाम सोसाइटी के पास मिली युवक की जली हुई लाश, मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है । खबर मिली है कि राजधानी के भाठागांव स्थित गोकुलधाम सोसाइटी के पास मैदान में युवक की जली हुई लाश मिली है । पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई । सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

प्रथम दृष्टया से तो यह हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए जलाया गया लग रहा है । अज्ञात युवक की उम्र 40 साल बताई जा रही है। युवक की पहचान में पुलिस भी जुटी हुई है। पुलिस के आलाधिकारी और फोरेंसिक की टीम मौके पर मौजूद है। ये पूरा मामला डीडी नगर थाना इलाके का है जहां आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। 

 

दीये जलाकर किसान आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देगी युवा कांग्रेस- राहुल कर

दीये जलाकर किसान आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देगी युवा कांग्रेस- राहुल कर

रायपुर, बीते 44 दिनों से मोदी सरकार के लाये तीन काले कानूनों के विरोध में दिल्ली की खून जमा देनी वाली सर्दियों में भी बेमौसम बारिश की मार झेलने के बावजूद किसान आंदोलित है, 60 से अधिक अन्नदाता इस हाड़ कंपकंपाती ठंड की वजह से अपनी जान गवां चुके है लेकिन इस निष्ठुर मोदी सरकार का दिल नहीं पसीज रहा और वह मूकदर्शक बनकर केवल तमाशा देख रही है।
दरअसल इस अहमक भाजपा सरकार की मानसिकता ही किसान विरोधी रही है छत्तीसगढ़ में जब भाजपा की रमन सरकार थी तब धान का प्रति क्विंटल 2100 रुपया समर्थन मूल्य का वायदा करने के बाद मुकरने वाली भाजपा आज किसानों पर घड़ियाली आंसू बहाने का दिखावा कर रही है जबकि सच्चाई यह है कि मोदी जी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 3लाख से अधिक बारदानों की मांग के बावजूद भी केवल 1लाख 45हजार बारदानों की ही आपूर्ति की है, और तो और छत्तीसगढ़ के किसानों की राजीव गांधी न्याय योजना के तहत मिल रही प्रोत्साहन राशि भी इस किसान विरोधी भाजपा को फूटी आंख नहीं सुहा रही है इसका स्पष्ट प्रमाण है कि मोदी सरकार द्वारा 60लाख मीट्रिक टन धान खरीदने की सैद्धान्तिक सहमति देने के बावजूद भी केवल 24लाख मीट्रिक टन धान के उठाव का ही आदेश जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता राहुल कर ने मीडिया में विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस प्रारम्भ से ही किसानों के साथ डटकर खड़ा है और किसानों की हक की आवाज मुखरता से बुलंद करता आ रहा है, कल दिनांक 8जनवरी 2021 दिन शुक्रवार को दिल्ली किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किसानों तक अपना समर्थन पहुँचाने के उद्देश्य से संध्या 6 बजे 6मिनट तक दिया/मोमबत्ती/टार्च/मोबाईल की लाईट आदि जलाकर युवा कांग्रेस के साथी देशभर में किसानों की आवाज बुलंद करेंगे,
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी संतोष कोलकुंडा, सह प्रभारी एकता ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद(कोको) पाढ़ी ने सभी युकांईयो को अधिकाधिक संख्या में इस मुहिम से जुड़ कर इसे सफल बनाने का निर्देश दिया है।
 

जानिए  राज्य के किन  7 अफसरों को मिला आईएएस अवार्ड

जानिए राज्य के किन 7 अफसरों को मिला आईएएस अवार्ड

रायपुर । छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अफसरों को आज आईएएस अवार्ड दिया गया। केंद्र सरकार के डीओपीटी विभाग ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अवार्ड पाने वाले अफसरों में जयश्री जैन, चंदन संजय त्रिपाठी, प्रियंका हृषि मोहबिया, फरिहा आलम, रोहतिमा यादव, दीपक कुमार अग्रवाल और तुलिका प्रजापति शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों सात पदों के लिए सरकार ने 21 डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों के नाम केन्द्र को भेजे थे, जिसमें से तीन अफसर सीनियर हैं। इनमें अरबिंद एक्का 99 बैच, संतोष देवांगन 2000 और हीना नेताम 2002 बैच शामिल हैं, लेकिन तीनों अधिकारियों का नाम कट गया। इसके पीछे गोपनीय चरित्रावली की रिपोर्ट को बताया जा रहा है। दरअसल आईएएस अवार्ड के लिए सभी सीआर क होना चाहिए लेकिन तीनों आइएएस ख केटेगेरी में सीआर लिखी गई थी।
 

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज प्रतिनिधिमंडल ने CSPDL के मुख्य प्रबंधक से इस विषय को लेकर की सौजन्य भेट

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज प्रतिनिधिमंडल ने CSPDL के मुख्य प्रबंधक से इस विषय को लेकर की सौजन्य भेट

रायपुर, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल CSPDL के छत्तीसगढ़ मुख्यालय विद्युत सेवा सदन डंगनिया रायपुर में चैम्बर के श्री योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्य प्रबंधक श्री हर्ष गौतम से सौजन्य भेंट कर प्रदेश के समस्त व्यवसायिक बाजार व मुख्य व्यापारी मार्गों में विद्युत लाईनों को सुव्यवस्थित व अंडरग्राउंड करने का ज्ञापन सुपुर्द किया । प्रबंधक महोदय ने चैम्बर प्रतिनिधि मंडल को नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रदान कर सभी सदस्यों से व्यक्तिगत परिचय लेते हुए सार्थक चर्चा को आगे बढ़ाया सर्वप्रथम उन्होंने मोर बिजली ऐप की सुविधा संबधित जानकारी साझा कि कैसे अब इस ऐप के माध्यम से बिजली संबधित शिकायत को आप मिनटो में अपने घरों में बैठ कर दूर करवा सकते है । 

उनकी विनम्र अपील समस्त व्यापारियों बंधु के समक्ष की आप अपने स्मार्ट फोन पर इस ऐप को जरूर डाऊनलोड कर अपने अनुभव को साझा कीजिए । उक्त मंडल में चैम्बर उपाध्यक्ष राजेश वासवानी , लोकेश चन्द्रकान्त जैन, निकेश बरड़िया- सराफा एशोसिएशन , इलेक्ट्रिक मर्चेंट एशोसिएशन सचिव -अमरदास खटटर, एम जी रोड व्यापारी संध सचिव- सुदेश मध्यान ,महेश प्रसाद राय, गोलबाजार संघ अध्यक्ष - दिनेश साहू , जुगनु नागवानी , मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष- सतीश जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
 

इस प्रकार से आये हुए ओटीपी को साझा ना करें

इस प्रकार से आये हुए ओटीपी को साझा ना करें

बेमेतरा । कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर ठगी करने वालों से लोगों को बचाने के लिए जिले की पुलिस व साइबर सेल लोगों को जागरूक कर रही है। यह कदम जिला पुलिस ने लोगों को वैक्सीन के पंजीकरण के लिए लगातार कॉल किए जाने की जानकारी आने के बाद उठाया है। इसमें आधार के साथ मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी जा रही है। इस तरह की जानकारी देने से बैंक खातों से रकम उड़ाई जा सकती है। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जल्द ही शुरू होने जा रहा है जिसके लिए पंजीकरण आवश्यक होगा । दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा ने लोगों से किसी के झांसे में न आने की हिदायत दी है। किसी भी जानकारी के लिए संबंधित जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करें। आईजी का कहना है: `कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर ठगी करने वाले झांसा देते हैं कि वैक्सीन आ रही है और आपको पहले चरण में टीका लगा दिया जाएगा। इसके लिए भुगतान भी कम देना होगा। पंजीकरण के नाम पर संबंधित व्यक्ति के आधार कार्ड और मेल से संबंधित जानकारी मांगी जाती है। आधार कार्ड के सत्यापन के लिए नाम पर मोबाइल में आए ओटीपी की जानकारी मांगी जाती है। ओटीपी और आधार नंबर देने पर बैंक खाते से रकम निकाली जा सकती है।‘’
श्री सिन्हा ने कहा कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर आने वाले कॉल से सावधान रहें। वैक्सीन बनकर तैयार हो रही है लेकिन इसे लगाने के लिए किसी भी तरह के पंजीकरण नहीं कराए जा रहे हैं। साइबर ठग पंजीकरण के नाम पर बैंक खातों में डाका डाल सकते हैं। अपने आधार कार्ड व मोबाइल पर आने वाले बैंक खाते की जानकारी किसी को न दे। जिले में हेल्थ वर्कर को शुरुआत में वैक्सीन लगाने की तैयारी की जा रही है। बेमेतरा जिले में मॉकड्रील के बाद अब प्रथम चरण के लिए वैक्सीन के आने का इंतजार किया जा रहा है।
सीएमएचओ डॉ.एस. के. शर्मा ने बताया, वैक्सीनेशन के लिए केंद्र सरकार व स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देश पर प्रथम चरण के लिए तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया वैक्सीन अभी सिर्फ सरकारी अस्पतालों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जाएगा। अभी बाजार व प्राइवेट अस्पतालों के लिए वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है। वैक्सीन का डोज उसी दिया जाएगा जिनका नाम कोविड पोर्टल में दर्ज होगा। ऐसे में किसी तरह के फर्जी ठगों के झांसे में न आने लोगों से अपील की जा रही है। ठग कोविड-19 के टीके के नाम पर लिंक भेजते हैं तो उससे बचा जाए। लिंक को खोलने से बैंक खातों का डाटा चोरी होने के साथ रुपयों की ठगी हो सकती है। कोरोना वैक्सीन के लिए किसी भी तरह के पंजीकरण अभी तक नहीं किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी साझा की जाएगी तो वह अधिकारिक रूप से होगी। कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रहेगी। कलेक्टर शिव अनंत तायल के मार्गदर्शन में डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर को कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का जिला नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

 

जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

नारायणपुर । कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने नारायणपुर जिले के लिए कैलेण्डर वर्ष 2021 के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में मावली मेला नारायणपुर के लिए 10 मार्च 2021 दिन बुधवार, नवाखानी 15 सितम्बर 2021 दिन बुधवार और गोर्वधन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) 5 नवम्बर 2021 दिन शुक्रवार को स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। ये तीनो स्थानीय अवकाश सम्पूर्ण नारायणपुर जिले के लिए घोषित किये गये है।

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों की चयन सूची जारी

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों की चयन सूची जारी

जगदलपुर । बस्तर जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरूष) की भर्ती के लिए चयन सूची जारी कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (एम.पी.डब्ल्यू.) पुरूष के चयनित अभ्यर्थियों की सूची बस्तर जिले के अधिकृत शासकीय वेबसाईट तथा कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।
 

बंदियों ने क्यों बढ़ाई जेल प्रशासन की चिंता जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें

बंदियों ने क्यों बढ़ाई जेल प्रशासन की चिंता जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें

रायपुर। सेंट्रल जेल रायपुर में पैरोल से वापस लौटे चार बंदियों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। सभी का इलाज सेंट्रल जेल के अंदर बनाए गए कोविड-19 वार्ड में जारी है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को तकरीबन 150 बंदी जेल लौटने पर उनका कोरोना टेस्ट हुआ। उनमें से चार की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मार्च से नवंबर तक रायपुर जेल से 3,224 बंदी पैरोल में छोड़े गए थे। पैरोल की तारीख खत्म होने के बाद लौटने वाले बंदियों ने जेल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश भर से 20 हजार बंदी पैरोल में छोड़ गए थे। कोरोना काल से ही जेल प्रशासन लगातार सतर्क है। प्रत्येक दिन आने वाले कैदी और बंदियों की पहले कोरोना जांच होती है। उसके बाद ही उन्हें अंदर भेजा जाता है। सेंट्रल जेल रायपुर में कोविड-19 के आठ वार्ड बनाए गए हैं, जिसमें कोरोना पाजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजिम सिर्फ एक शहर नहीं, छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक भी : भूपेश बघेल

राजिम सिर्फ एक शहर नहीं, छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक भी : भूपेश बघेल

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धर्म-नगरी राजिम केवल एक शहर नहीं है, बल्कि यह पूरे छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यहां केवल तीन नदियों का ही संगम नहीं होता, बल्कि सांस्कृतिक संगम भी होता है। पूरे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा, महाराष्ट्र के लोग भी राजिम पहुंचते हैं। यह बात श्री बघेल ने आज राजिम में साहू समाज द्वारा आयोजित भक्तिन महतारी राजिम दाई के जयंती महोत्सव में कही। उन्होंने कहा कि राजिम का सैकड़ों साल पुराना इतिहास है। यह हमारी संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि राजिम मेले को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नये मेला-स्थल के लिए 54 एकड़ जमीन का चिन्हांकन कर लिया गया है। इसमें कुछ निजी जमीन भी शामिल है, जिसके बारे में भू-स्वामी किसानों से सहमति ले ली गई है। उन्होंने कहा कि राजिम मेले के दौरान साधु-संतों, शासकीय कर्मचारियों तथा बाहर से आने वाले अन्य लोगों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए चिन्हित स्थल पर सभी आवश्यकत इंतजाम तथा निर्माण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। मड़ई-मेले हमारी पहचान से जुड़े हुए हैं। श्री बघेल ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि महादेव घाट पर आज मेले के लिए जगह नहीं बची, ऐसी हालत राजिम में निर्मित नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि फिंगेश्वर में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण भक्तिन महतारी राजिम दाई के नाम पर किया जाएगा। उन्होंने राजिम में निर्माणाधीन धर्मशाला के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति देने तथा राजिम माता शोध संस्थान के लिए पांच एकड़ जमीन देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा अपनी सांस्कृतिक पहचान को कायम रखने के लिए ही छत्तीसगढ़ शासन ने तीजा-पोरा, कर्मा जयंती, हरेली, विश्व आदिवासी दिवस तथा छठ जैसे तीज-त्यौहारों पर सार्वजनिक अवकाशों की घोषणा की है। आज छत्तीसगढ़ का अपना राजगीत है, किसी भी कार्यक्रम की शुरुआत इसी से की जाती है। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार के लिए प्राथमिकता के साथ काम कर रही है। खेत और पशुधन हमेशा किसान की ताकत रहे हैं, लेकिन बीच में व्यवस्थाओं में कमी आ गई थी। आज शासन की योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था फिर से मजबूत हो रही है। गोधन न्याय योजना के तहत शासन 2 रुपए किलो में गोबर की खरीदी कर रहा है। पहले लोग धान बेचकर मोटरसाइकिल खरीदा करते थे, अब वे गोबर बेचकर भी खरीद लेते हैं। श्री बघेल ने कहा कि धान खरीदी के लिए शासन द्वारा बारदानों की व्यवस्था के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस साल कोरोना संकट की वजह से जूट के बारदानों का निर्माण प्रभावित हुआ, इसीलिए छत्तीसगढ़ ने जूट कमिश्नर से मात्र साढ़े 3 लाख गठान बारदाने मांगे थे, लेकिन उन्होंने कहा कि 1 लाख 45 हजार गठानें ही दी जा सकती हैं। इसमें से भी छत्तीसगढ़ को अब तक केवल 1 लाख 05 हजार गठानें बारदानें ही मिल पाए हैं। छत्तीसगढ़ ने धान खरीदी व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखने के प्लास्टिक बोरों की 70 हजार गठानें खरीदी हैं। इसके अलावा राइस मिलरों, सोसायटियों और किसानों से भी बोरों की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र ने 03 जनवरी को एफसीआई को छत्तीसगढ़ का 24 लाख टन चावल लेने की अनुमति दी है, हालांकि केंद्र से 60 लाख टन की सहमति हुई है। शेष मात्रा के लिए भी केंद्र से आग्रह किया गया है। श्री बघेल ने राजिम मेला स्थल में प्रदेश साहू संघ के आयोजन स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले माता राजिम की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर गृह, जेल, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू,महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू, बिलासपुर सासंद अरुण साव, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, थानेश्वर साहू, पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, अभनपुर विधयक धनेद्र साहू, विधायक राजिम अमितेश शुक्ल, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, संरक्षक विपिन साहू, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू , साहू समाज के पदाधिकारी डॉ ममता साहू, मोती लाल साहू, अन्य प्रतिनिधि, सदस्य उपस्थित थे

 खाद्य मंत्री भगत ने ली खाद्य विभाग की बैठक: जानिए आखिर किस विषय पर हुई चर्चा

खाद्य मंत्री भगत ने ली खाद्य विभाग की बैठक: जानिए आखिर किस विषय पर हुई चर्चा

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आज यहां जिला पंचायत सभाकक्ष में खाद्य विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न। बैठक में संभाग के जिलों में अब तक हुई धान की खरीदी, बारदाने की उपलब्धता, रकबा संशोधन, धान का उठाव, पी.डी.एस. संचालन, वेयर हाउस का निर्माण एवं क्षमता, अवैध धान परिवहन, वनाधिकार पत्र धारक किसानों का पंजीयन आदि के संबंध में एजेंडावार विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। सरगुजा संभाग में अब तक 55 प्रतिशत धान की खरीदी हुई है। एक लाख 61 हजार 661 पंजीकृत किसानों में से अब तक 90 हजार 232 किसानों ने धान बेचा है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले तथा सरकार की छवि को प्रभावित करने वाला है। किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करते हुए व्यवस्थित धान खरीदी करें। किसानों को उपार्जन केंद्रों में धान बेचने में पूरी सहूलियत दें। 

खाद्य मंत्री ने कहा कि किसानों के छोटी-छोटी समस्याओं तथा शिकायतों का तत्काल निराकारण कर राहत दें। वनाधिकार प्राप्त किसानों के पंजीयन के संबंध में कहा कि समय पर जिन किसानों ने पंजीयन कराया है उन्हें धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा जिनका आवेदन समय के बाद आया है उनके पंजीयन के लिए राज्य कार्यालय से पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी खरीदी केंद्र में धान खरीदी समय से पहले बंद नहीं होना चाहिए। इस वर्ष प्रदेश स्तर से बारदाने की समस्या है फिर भी धान खरीदने के लिए व्यवस्था की जा रही है। बारदाने की समुचित व्यवस्था के लिए मार्कफेड के प्रबंध संचालक को पत्र लिख कर सरगुजा में बारदाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संभाग के सभी जिले की खाद्य अधिकारी व्हाट्स ग्रुप में आपस मे जुड़े तथा जिस जिले में अतिरिक्त बारदाना कि जानकारी मिलती है उसे आवश्यकता वाले जिले से मंगा लें। मिलरों के द्वारा उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव तेजी से करायें। जिन मिलरों का अनुबंध शेष है उनका अनुबंध पूरा कराये। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों में धान को बारिश के पानी से बचाना बहुत जरूरी है। इसके लिए तिरपाल की व्यवस्था तहत चबूतरों का निर्माण पूरा करायें। भगत ने कहा कि धान भण्डारण व्यवस्था के लिए जिन जिलों में जितनी क्षमता के भंडारगृह की आवश्यकता है उसका प्रस्ताव शीघ्र दें। उन्होंने सभी पी.डी.एस. दुकानों में राशन की उपलब्धता तथा सीसीटीवी कैमरा लगाने और रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए। 

किसानों के मेहनताना का राशि दें- मंत्री भगत ने कहा कि उपार्जन केंद्रों में समुचित धान खरीदी के लिए राज्य शासन मदवार धान की तौलाई से लेकर बारदाने सिलाई तक की राशि जारी करती है। किसी भी किसान को खरीदी केंद्र में अपने धान बेचने के लिए काम न कराएं। यदि किसानों से काम करते हैं तो नियमानुसार पारिश्रमिक उनके खाते में जमा कराएं। किसी भी धान खरीदी में किसानों से मुफ्त में काम न कराएं। 

राशन कार्ड में नाम जोड़ने-विलोपन के लिए लगेगा कैम्प- मंत्री भगत ने राशन कार्ड में परिवार के किसी सदस्य के छूटे हुए नाम जोड़ने-विलोपित करने या अन्य राशन कार्ड बनाने के लिए धान खरीदी पूर्ण होने के बाद विशेष कैम्प लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड के आवेदन में अनजाने में आवेदक के द्वारा सही जानकारी नही देने के कारण बी.पी.एल. कार्ड के स्थान पर ए.पी.एल. कार्ड जारी हो गए हैं। इसी प्रकार विवाह के पश्चात बहु-बेटियों के नाम जोड़ने और विलोपित करने में भी समस्याएं हैं। इनकी वार्डवार जानकारी लेकर सुधार करें। 

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने कहा कि किसानों को टोकन लेने तथा धान बेचने में समिति का चक्कर लगाने की नौबत नहीं आनी चाहिए। वर्तमान में एक पी.डी.एस. संचालक तीन-तीन दुकानों का संचालन कर रहे हैं उसे 2 दुकान तक सीमित किया जाए। छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि निगम क्षेत्र मे पिछले कई वर्षों से पी.डी.एस. दुकानों का संचालन करने वाले संचालकों के व्यापक शिकायतें आ रही है। इन संचालको की जांच कर उन्हें परिवर्तन करने की कार्यवाही होनी चाहिये। बीस सूत्रीय कार्यान्वयन के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि नए संशोधित राशन कार्ड बनाने के लिए वार्डवार शिविर लगाएं। 

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा कि बैठक में खाद्य मंत्री द्वार धान खरीदी सहित अन्य मुद्दों पर जो भी निर्देश दिए है उन्हें सभी जिले के अधिकारी अक्षरशः पालन करेंगे। 

बैठक में मेयर डॉ अजय तिर्की, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक अमृत विकास टोपनो,अपर कलेक्टर द्वय ए.एल. ध्रुव, संतन देवी जांगडे सहित संभाग के जिलों के खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी उपस्थित थे।
 
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और गमछा बरामद किया, जाने कहां का है मामला

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और गमछा बरामद किया, जाने कहां का है मामला

कवर्धा । कवर्धा पुलिस ने 4 दिनों पहले हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है, वे दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं, जिन्होंने 3 जनवरी को युवक गिरधर कौशिक की चाकू से गला रेतकर हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक, मृतक का आरोपी युवक की बहन के साथ अफेयर था, जिससे वह नाराज था और अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसने युवक की हत्या कर दी। यह मामला लोहारा थाना क्षेत्र के अचानकपुर गांव का है। चार दिन पहले यहां गिरधर कौशिक नामक युवक की लाश मिली थी। पहले इसे हत्या का मामला माना गया, क्योंकि जिन परिस्थितियों में खून से लथपथ लाश मिली थी, उससे पुलिस को शुरुआती तौर पर ही जांच के लिए एक दिशा मिल गई थी। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि मृतक गिरधर कौशिक का अनिल कौशिक की बहन के साथ अफेयर था। इस बात से नाखुश अनिल कौशिक ने अपनी प्रेमिका लक्ष्मी पाली के साथ मिलकर गिरधर कौशिक को खत्म कर देने का ठान लिया। दोनों ने मिलकर मर्डर की प्लानिंग की। 3 जनवरी को अनिल कौशिक और लक्ष्मी पाली ने गिरधर कौशिक का गला चाकू से रेतकर उसे मार डाला। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और गमछा भी बरामद कर लिया है।

 गोबर पानी पिलाने से ग्रामीण की मौत, अंधविश्वास में न पड़े: डॉ. दिनेश मिश्र

गोबर पानी पिलाने से ग्रामीण की मौत, अंधविश्वास में न पड़े: डॉ. दिनेश मिश्र

रायपुर। बालोद के पास कोरगुड़ा से एक अंधविश्वास का मामला सामने आया है, जिसमें मिथिलेश कुमार देवांगन नामक एक 32 वर्षीय युवक की तबियत खराब हुई, तब उसके इलाज करने के लिए उसके परिजनों व ग्रामीणों ने गोबर को पानी में घोलकर पिला दिया, और उसके ठीक होने का इंतजार करते रहे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। बाद में उसे बालोद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां 10 मिनट के अंदर उसकी मृत्यु हो गई, आज जब चिकित्सा विज्ञान ने अत्यधिक प्रगति कर ली है तब ऐसी घटनाएं अत्यंत दुःखद हैं।

डॉ मिश्र ने जानकारी दी कि जब पता किया गया कि आखिर उस युवक गोबर पानी क्यों पिलाया गया था, उसे क्या बीमारी हुई थी। तब उस युवक के परिजनों ने बताया कि उस युवक ने कनेर का फल खाने के बाद घरवालों को बताई थी, जिसके उपचार के लिए उसे गोबर को पानी में घोल कर पिलाया गया। मिथिलेश कुमार देवांगन खेती किसानी के अलावा बुनकर का काम भी करता था। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ.दिनेश मिश्र ने कहा ग्रामीण अंचल में लोग अक्सर अंधविश्वास में पड़कर उपचार के लिए अजीबोगरीब तरीके अपनाते हैं, जिससे कई बार मरीज की तबीयत सुधरने की बजाय और बिगड़ जाती हैं। अगर किसी भी व्यक्ति ने किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया है, तो उसको समय रहते अस्पताल पहुंचाना चाहिये। ताकि पीड़ित की जान बचाई जा सके। जब अंधविश्वास और भ्रम के कारण सही ढंग से इलाज नहीं हो पाता और ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। 

ग्रामीण क्षेत्रों में मान्यता है ,अगर कोई व्यक्ति कोई जहरीले पदार्थ का सेवन करता है, तो उसे गोबर पानी का घोल पीने से उल्टी हो जाएगी और बाहर आ जाएगा, लेकिन आम तौर पर सफल नहीं होता। इस मामले में भी जब मरीज को अस्पताल लाया गया तो उसके मुंह के पास भी गोबर चिपका हुआ था जिसे देखकर पूरा माजरा समझ में आया 

ग्रामीणों को अंधविश्वास एवं भ्रम में नही पड़ना चाहिए और किसी भी बीमारी में उपचार के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत सम्पर्क करना चाहिए 
 
 कोरोना वैक्सीन के नाम पर फर्जीकॉल: ठगों से रहें सावधान आधार और ओटीपी न करें शेयर

कोरोना वैक्सीन के नाम पर फर्जीकॉल: ठगों से रहें सावधान आधार और ओटीपी न करें शेयर

बेमेतर। कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर ठगी करने वालों से लोगों को बचाने के लिए जिले की पुलिस व साइबर सेल लोगों को जागरूक कर रही है। यह कदम जिला पुलिस ने लोगों को वैक्सीन के पंजीकरण के लिए लगातार कॉल किए जाने की जानकारी आने के बाद उठाया है। इसमें आधार के साथ मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी जा रही है। इस तरह की जानकारी देने से बैंक खातों से रकम उड़ाई जा सकती है। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जल्द ही शुरू होने जा रहा है जिसके लिए पंजीकरण आवश्यक होगा । ऐसे झांसा दे रहे हैं साइबर ठग:दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा ने लोगों से किसी के झांसे में न आने की हिदायत दी है। किसी भी जानकारी के लिए संबंधित जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करें। आईजी का कहना है: ``कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर ठगी करने वाले झांसा देते हैं कि वैक्सीन आ रही है और आपको पहले चरण में टीका लगा दिया जाएगा। इसके लिए भुगतान भी कम देना होगा। पंजीकरण के नाम पर संबंधित व्यक्ति के आधार कार्ड और मेल से संबंधित जानकारी मांगी जाती है। आधार कार्ड के सत्यापन के लिए नाम पर मोबाइल में आए ओटीपी की जानकारी मांगी जाती है। ओटीपी और आधार नंबर देने पर बैंक खाते से रकम निकाली जा सकती है।‘’

श्री सिन्हा ने कहा कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर आने वाले कॉल से सावधान रहें। वैक्सीन बनकर तैयार हो रही है लेकिन इसे लगाने के लिए किसी भी तरह के पंजीकरण नहीं कराए जा रहे हैं। साइबर ठग पंजीकरण के नाम पर बैंक खातों में डाका डाल सकते हैं। अपने आधार कार्ड व मोबाइल पर आने वाले बैंक खाते की जानकारी किसी को न दे। जिले में हेल्थ वर्कर को शुरुआत में वैक्सीन लगाने की तैयारी की जा रही है। बेमेतरा जिले में मॉकड्रील के बाद अब प्रथम चरण के लिए वैक्सीन के आने का इंतजार किया जा रहा है।

सीएमएचओ डॉ.एस. के. शर्मा ने बताया, वैक्सीनेशन के लिए केंद्र सरकार व स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देश पर प्रथम चरण के लिए तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया वैक्सीन अभी सिर्फ सरकारी अस्पतालों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जाएगा। अभी बाजार व प्राइवेट अस्पतालों के लिए वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है। वैक्सीन का डोज उसी दिया जाएगा जिनका नाम कोविड पोर्टल में दर्ज होगा। ऐसे में किसी तरह के फर्जी ठगों के झांसे में न आने लोगों से अपील की जा रही है। ठग कोविड-19 के टीके के नाम पर लिंक भेजते हैं तो उससे बचा जाए। लिंक को खोलने से बैंक खातों का डाटा चोरी होने के साथ रुपयों की ठगी हो सकती है। कोरोना वैक्सीन के लिए किसी भी तरह के पंजीकरण अभी तक नहीं किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी साझा की जाएगी तो वह अधिकारिक रूप से होगी। कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रहेगी। कलेक्टर शिव अनंत तायल के मार्गदर्शन में डिप्टी कलेक्टर ज्योति जेसाठी को कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का जिला नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। 
 रायपुर पुलिस ने साल भर के अपराधों का सार्वजनिक किया लेखा-जोखा: अपराधों में दर्ज हुई कमीं

रायपुर पुलिस ने साल भर के अपराधों का सार्वजनिक किया लेखा-जोखा: अपराधों में दर्ज हुई कमीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 में अपराधों पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मिली है। रायपुर पुलिस ने आज गाठ वर्ष और वर्ष 2020 के अपराधों के आंकड़े सार्वजनिक किया। रायपुर एसएसपी अजय यादव ने बताया कि इस वर्ष अपराधों के आंकड़ों में रायपुर में 4.25% की कमी देखी गई है। उन्होंने बताया हत्या के लगभग सभी मामलों में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। डकैती के सभी मामलों का खुलासा भी पुलिस ने कर दिया है, इन खुलासों में पुलिस ने 74 प्रतिशत माल की बरामदगी की है। वर्ष 2020 में लूट के 55 प्रकरणों में से 49 प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने 75 प्रतिशत माल की बरामदगी की है। जबकि वर्ष 2019 में माल की बरामदगी का प्रतिशत 64 था और 86 प्रकरण में से 72 प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।

वर्ष 2020 में नकबजनी के सभी बड़े प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल की बरामदगी की गई है। वर्ष 2019 में बरामदगी का प्रतिशत जहां 42 प्रतिशत था वर्ष 2020 में 55 प्रतिशत माल बरामद किया गया है। वर्ष 2020 में चोरी के सभी बड़े प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल की बरामदगी की गई है। वर्ष 2019 में बरामदगी का प्रतिशत जहां 35 प्रतिशत था वर्ष 2020 में 52 प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है।

एसएसपी अजय यादव ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी का प्रयास किया गया है और पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए 15 दिवस के भीतर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। वर्ष 2020 में 09 प्रकरणों में 15 दिवस के भीतर अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है। वर्ष 2020 में बलात्कार के 17 प्रकरणों में आरोपियों को देश के विभिन्ना हिस्सों (राज्य के बाहर) से गिरफ्तार कर लाया गया है, जिसमें वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2020 के प्रकरण शामिल हैं।

धारदार हथियार से कारित किये जाने वाले अपराध वर्ष 2049 में 30 थे जबकि 2020 में 244 हैं। इस प्रकार इसमें कमी आयी है। वर्ष 2019 की तुलना में लगभग 100 प्रतिशत अधिक अवैध शराब पर कार्यवाही की गई है, वर्ष 2019 में जहां 5,467 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया था, वहीं वर्ष 2020 में 10,203 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। 2020 में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ा गया, जिसमें काफी अच्छी सफलतायें हासिल हुई, पूर्व की तुलना में ज़्यादा मादक द्रव्य एवं अपराधियों को पकड़ा गया है। 

वर्ष 2019 में जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 57,79,262 रू. जप्ती की गई, जबकि वर्ष 2020 में कुल 94,48,373 रू. की जप्ती की गई जो कि वर्ष 2019 की तुलना में लगभग 90 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2019 में सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 44,02,559 रू. की जप्ती की गई, वहीं वर्ष 2020 में कुल 35,30,49 रू. की जप्ती की गई जो कि वर्ष 2049 की तुलना में लगभग 120 प्रतिशत अधिक है।

वर्ष 2020 में गुण्डा एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही जारी है, 76 नये गुण्डा फाईल एवं 37 नये निगरानी बदमाशों की फाईल खोली गई है। 02 बदमाशों के रासुका हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा गया है, जिसमें से एक पर रासुका की कार्यवाही की गई है। 04 बदमाशों को जिला बदर करने हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा जा रहा है। नये एवं पुराने बदमाशों / हिस्ट्री शीटरों पर लगातार नजर रखी गई है। शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एवं आबकारी एक्ट की कार्यवाही लगातार जारी है।

अजय यादव ने बताया, कोविड-19 संकमण के दौर में लॉक-डाउन 1, 2, 3, 4 और अनलॉक 1, 2, 3 में शासन-प्रशासन के समस्त निर्देशों का पालन कराया गया। कोविड के दौरान जरूरतमंदों को भोजन वितरण एवं गंतव्य तक पहुँचाने में मदद्‌ की गई। कोविड अस्पतालों की सुरक्षा एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मेडिकल टीम की सहायता, कोविड के खिलाफ जंग में लड़ते हुए जिला पुलिस के 352 के अधिक अधिकारी/जवान संकमित हुए, वहीं 03 अधिकारियों की कोविड-19 से मृत्यु के हो जाने के बावजूद फ्रॉंट लाईन वॉरियर के रूप में सक्रियता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
 
 शासकीय कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात: जानिए क्या है वो बड़ी सौगात

शासकीय कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात: जानिए क्या है वो बड़ी सौगात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय-अधिकारी एवं कर्मचारियों को नये साल जनवरी माह में ही वार्षिक वेतन वृद्धि तथा एरियर्स का भुगतान किया जाएगा। राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि नही रोकी गई है, तथा इसका भुगतान जनवरी माह से किया जाना प्रारंभ हो गया है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन के पश्चात वित्त विभाग द्वारा राज्य शासन के समस्त विभागों को शासकीय-अधिकारी एवं कर्मचारियों को 1 जुलाई 2020 को देय वार्षिक वेतन वृद्धि जुलाई 2020 से ही स्वीकृत करते हुए इसका भुगतान जनवरी 2021 के नियमित वेतन से किए जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही 1 जुलाई 2020 से 31 दिसम्बर 2020 तक की देय एरियर्स राशि का भुगतान जनवरी 2021 में किया जाएगा। 

इसी प्रकार 1 जनवरी 2021 को देय वार्षिक वेतन वृद्धि जनवरी 2021 में स्वीकृत करते हुए भुगतान जुलाई 2021 के नियमित वेतन से किया जाएगा तथा 1 जनवरी 2021 से 30 जून 2021 तक की देय एरियर्स राशि का भुगतान जुलाई 2021 में किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा समस्त विभागों को 1 जुलाई 2020 एवं 1 जनवरी 2021 की वार्षिक वेतन वृद्धि 1 जुलाई 2020 एवं 1 जनवरी 2021 में ही स्वीकृत कर वेतन वृद्धि प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए थे। वित्त विभाग द्वारा भुगतान प्रक्रिया के संबंध में 3 जुलाई 2020 को दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत वित्त विभाग द्वारा केवल देय वार्षिक वेतन वृद्धि को विलंबित रखने को कहा गया था।
 
 छत्तीसगढ़: एक लड़के से दो लड़कियों के विवाह का विडियो हुआ वायरल

छत्तीसगढ़: एक लड़के से दो लड़कियों के विवाह का विडियो हुआ वायरल

जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम टिकरा लोहंगा में एक लड़के से दो लड़कियों ने विवाह कर लिया है। दोनों ही लड़कियां लड़के को पसंद करती थी, जिसे गांव वालों के रजामंदी से दोनों लड़कियों का विवाह एक ही मंडप में 03 जनवरी को एक साथ कर दिया गया। सोशल मीडिया में इस विवाह का वीडियो वायरल हो रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदू मौर्य नाम के युवक ने एक ही मंडप में हसीना और सुंदरी के साथ एक ही मंडप में दूल्हे ने दोनों दुल्हनों के साथ सात फेरे लेते हुए विवाह कर लिया। हसीना की उम्र 19 वर्ष और सुंदरी की उम्र 21 वर्ष है, दोनों बारहवीं तक शिक्षा ग्रहण किया हैं। बस्तर जिले में यह इस तरह का पहला मामला है, जब पूरे गांववालों के रजामंदी और मौजूदगी में बकायदा गाजे बाजे और आदिवासी रीति रिवाज के साथ यह विवाह संपन्न कराया गया।
 मुख्यमंत्री ने की बड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं: राजिम माता शोध संस्थान के लिए 5 एकड़ जमीन देने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने की बड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं: राजिम माता शोध संस्थान के लिए 5 एकड़ जमीन देने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल राजिम में आयोजित प्रदेश स्तरीय भक्त राजिम माता जयंती महोत्सव में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

राजिम में राजिम माता शोध संस्थान के लिए 5 एकड़ जमीन देने की घोषणा। फिंगेश्वर के नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का नामकरण भक्तिन माता राजिम के नाम पर किया जाएगा।

राजिम में निर्माणाधीन धर्मशाला निर्माण के लिए 50 लाख रूपए की मंजूरी की घोषणा। राजिम मेला स्थल के विकास के लिए नहीं होगी धन राशि की कमी।
 
 बिलासपुर से हवाई सेवा प्रारंभ करने किए जा रहे हैं हरसंभव प्रयास: भूपेश बघेल

बिलासपुर से हवाई सेवा प्रारंभ करने किए जा रहे हैं हरसंभव प्रयास: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुरुवार को यहां उनके निवास कार्यालय में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने बिलासपुर से नई दिल्ली तक सीधी विमान सेवा प्रारंभ करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बिलासपुर से हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर फ्लाई बिग एयरलाईंस के सीएमडी संजय मंडाविया, हवाई सुविधा जनसंर्घष समिति के सुदीप श्रीवास्तव और संदीप दुबे भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल से चर्चा के दौरान फ्लाई बिग एयरलाईंस के श्री मंडाविया ने बताया कि उनकी कम्पनी बिलासपुर से नई दिल्ली मार्ग पर एटीआर 600 विमान सेवा संचालित करने के लिए इच्छुक है। उनकी कम्पनी भविष्य में बिलासपुर से हैदराबाद, अहमदाबाद और जबलपुर के लिए भी हवाई सेवा प्रारंभ करना चाहती है। वर्तमान में उनकी कम्पनी के पास दो विमान हैं, 13 जनवरी को रायपुर से इंदौर तक फ्लाई बिग एयरलाईंस की हवाई सेवा शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर से हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए राज्य सरकार के स्तर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
कल होने जा रही है भाजपा रायपुर जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक

कल होने जा रही है भाजपा रायपुर जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक

रायपुर | भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक शुक्रवार 8 जनवरी दोपहर 3 बजे भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में रखी गयी है।

पढ़ें : BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि ये यह सरकार जब से बनी है तब से जनता की परेशानी में बढ़ोतरी हो गई है जनता के लिए यह कांग्रेस नहीं कहर बन चुकी है। 

पढ़ें : बड़ी खबर : हार्डवेयर दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक जिन्दा जला, जाने कहाँ की है यह खबर 

जनता से जुड़े मुद्दे पर चर्चा करने व निकट भविष्य में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में  विधानसभा स्तर व  जिला स्तर पर होने वाले आंदोलन के प्रारूप पर भी चर्चा की जाएगी।

पढ़ें : SEX RACKET: किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो युवतियों सहित 7 युवक गिरफ्तार

भाजपा मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि उक्त बैठक में पवन साय, प्रदेश महामंत्री संगठन व श्री खूबचंद बघेल जिला प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 

जिले के लिए ‘टैग लाईन‘ एवं ‘लोगो डिजाइन प्रतियोगिता 07 से 15 जनवरी तक, छ.ग. सरकार ने रखे हजारों रूपए के नगद इनाम

जिले के लिए ‘टैग लाईन‘ एवं ‘लोगो डिजाइन प्रतियोगिता 07 से 15 जनवरी तक, छ.ग. सरकार ने रखे हजारों रूपए के नगद इनाम

कोंडागांवजिले के प्रतिभाशाली युवाओं को रचनात्मक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिले के लिए ‘टैग लाईन‘ एवं ‘लोगो‘ डिजाईन की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए प्रतियोगियों को जिले की विशेषताओं, संस्कृति, कला, विकास कार्यों एवं प्रगति को दर्शाने वाली ‘लोगो एवं ‘टैग लाईन‘ का निर्माण करना होगा।

पढ़ें : BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

सबसे अच्छे:लोगोः एवं ‘टैग लाईनों‘ का चयन जिला प्रशासन की समिति द्वारा किया जाएगा साथ ही इस ‘टैग लाईन‘ एवं ‘लोगो का प्रयोग जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतियोगियों को जिले की वेबसाईट www.kondagaon.gov.in पर जाकर अपने नाम एवं पूर्ण पते के साथ रजिस्टर करते हुए अपने बनाये गये ‘लोगो का संक्षिप्त वर्णन एवं ‘लोगो ‘की फोटो अपलोड करनी होगी साथ ही ‘टैग लाईनों‘ के लिए ‘टैग लाईन‘ का संक्षिप्त वर्णन भी देना होगा।

पढ़ें : SEX RACKET: किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो युवतियों सहित 7 युवक गिरफ्तार


    इन दोनों ‘टैग लाईन‘ हेतु प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 51 हजार रूपये, द्वितीय को 21 हजार रूपये एवं तृतीय को 11 हजार रूपये प्रदान किये जाएंगे एवं ‘लोगो डिजाइन‘ प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रतिभागी का 11 हजार रूपये, द्वितीय को 07 हजार रूपये एवं तृतीय को 05 हजार रूपये प्रदान किये जाएंगे।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिली 4 कौंवे की लाश, क्या बर्ड फ्लू ने दी प्रदेश में भी दस्तक ?

इसके साथ ही प्रथम 10 में सम्मिलित अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाएंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यालय में किसी भी प्रतिभागी द्वारा पत्र द्वारा भेजी गयी प्रविष्टि को अमान्य माना जावेगा। केवल ऑनलाईन माध्यम से ही केवल कोण्डागांव जिले के प्रतियोगी इस प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकेंगे।

 बड़ी कार्यवाही छत्तीसगढ़: 400 नग बेशकीमती हीरा बहुमूल्य रत्न की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार

बड़ी कार्यवाही छत्तीसगढ़: 400 नग बेशकीमती हीरा बहुमूल्य रत्न की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। 6 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली की पिथौरा क्षेत्र के ग्राम टेका के पास एक व्यक्ति बहुमूल्य खनिज रत्न हीरा जेसे को रखा है एवं बिक्री करने हतु ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना को गंभीरता से लेेते हुए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सायबर सेल महासमुंद तथा थाना पिथौरा पुलिस की टीम को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जिस पर संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर मौका शिवा आईटीआई नेशनल हाईवें 53 के पास ग्राम टेका पहुंचे जहां एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर वह अपना नाम भारत भोई पिता पतिराम भोई उम्र 40 वर्ष निवासी टेका थाना पिथौरा, महासमुंद का रहने वाला बताया। जिससे पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देता रहा। उक्त संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर भारत भोई के पैंट के जेब से एक संफेद पोलिथीन मे रखे निला रंग के प्लास्टिक पोलिथीन में गुलाबी रंग के कागज से लिपटा बहुमूल्य खनिज रत्न हीरा जैसे मिला। जिसके संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होने पर उक्त बहुमूल्य खनिज रत्न हीरा जैसा 400 नगर वजनी 09.560 ग्राम कीमती करीबन 10,00,000/- (दस लाख) रूपये को जब्त किया गया। महासमुंद जिले में पूर्व में भी हीरा तस्करी की कार्यवाही की जा चुकी है। इतनी बड़ी तदाद में हीरा जब्त कर प्रथम बार महासमुंद जिले कार्यवाही की गयी है। इस प्रकार का हीरा गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र के पायलीखण्ड खदान में उत्खन्न किया जाता है। जिसे चोरी कर लोगों द्वारा बेचा जाता है। जिसकी मुम्बई व सूरत के मार्केट में बहुमूल्य डिमॉड होती है और इसे तराशने के बाद इसकी कीमती और भी कई गुना कीमत बढ़ जाती है। आरोपी के विरूद्ध थाना पिथौरा में धारा 41 (1+4) जौ.फौ. 379 भादवि के तहत कार्यवाही की गई है। 

गिरफ्तार आरोपी-भारत भोई पिता पतिराम भोई उम्र 40 वर्ष निवासी थाना पिथौरा, महासमुंद। बहुमूल्य खनिज रत्न हीरा 400 नग 09.560 ग्राम कीमती करीबन 10,00,000/-(दस लाख) आकी गई है। 
 बड़ी खबर रायपुर: शराब दुकान में पाकिटमारी का विरोध करने पर तीन लोगों से लूट

बड़ी खबर रायपुर: शराब दुकान में पाकिटमारी का विरोध करने पर तीन लोगों से लूट

रायपुर। पाकिटमारी का विरोध करने पर बदमाशों ने तीन लोगों से शराब दुकान में नगदी व मोबाईल फोन सहित चांदी की चैन लूट लिया। लोगों की मदद से लूट करने वाले एक आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंप दिया वहीं दो अन्य भाग गए। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 392 के तहत लूट का मामला दर्ज कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार समता कालोनी रायपुर निवासी ललित साहु 30 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 06 जनवरी को रात्रि 07 बजे देशी शराब दुकान उरला में शराब खरीदने गया था। लाईन में लगकर शराब खरीदने के दौरान एक व्यक्ति ने पैकेट में हाथ डाला मना करने पर उसने जबरन गले में पहना चांदी की 10 तोला चैन अनुमानित कीमत 7500 रुपये को छीनकर अपने अन्य साथी को दे दिया। इसके कुछ देर बाद उक्त व्यक्ति ने जितेन्द्र कुमार साहु गुढियारी निवासी  का भी पांच सौ रुपये लूट लिया एवं शराब खरीदने आए लाल सिह राजपूत निवासी सिहोर मध्यप्रदेश का भी रेडमी कंपनी का मोबाईल पर्स में रखे 8900 रुपये लूट लिया। इसकी जानकारी शराब दुकान के बाहर निकलने पर हुई। जिसके बाद जितेन्द्र कुमार साहु ने 112 डायल कर कॉल कर घटना की सूचना पुलिस को दिया। लूट को अंजाम देने वाले आरोपी को तीन युवक मिलकर शराब दुकान के बाहर खोज रहे थे तभी उक्त व्यक्ति दिखाई देने पर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिये। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रविशंकर उर्फ बोचू उरला का रहने वाला बताया है। वहीं अपने साथी का नाम राकेश उर्फ भांचा व आकाश सतनामी एवं अन्य साथियों के साथ मिलीकर लूट करना स्वीकार किया है। 
 बड़ी खबर: इस छत्तीसगढ़ी गीत ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर मचाया धमाल, जाने कौन सा है यह गाना

बड़ी खबर: इस छत्तीसगढ़ी गीत ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर मचाया धमाल, जाने कौन सा है यह गाना

रायपुर। देख के तोला... यह छत्तीसगढ़ी गीत सुप्रसिद्ध गायक गोरेलाल बर्मन द्वारा गाया गया है। नए साल में 5 जनवरी को रिलीज़ हुआ है। यह गीत रिलीज होते ही 48 घंटों में ही 92,000 + व्यू अर्जित कर सुपर डुपर हिट हो चुका है, जिसमें सीजी और मुंबई में कई सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके हीरो आकाश आर्या और छत्तीसगढ़ कि सुप्रसिद्ध अभिनेत्री अनिकृति चौहान पर फिल्माया गया है।
 
 
आज यूटयूब पर सुबह आते ही इसे दर्शकों का बहुत प्रेम और सराहना मिल रहा है। साथ ही इस जोड़ी को छत्तीसगढ़ी फिल्मों के बेस्ट जोड़ी के रूप में भी लोगों का कमेंट और आशीर्वाद मिल रहा है। कुछ ही समय यह गीत नए साल का सुपर हिट गीत और धूम मचाने वाला बन चुका है।
 

साथ ही इसका निर्देशन किया है एल्बम जगत के जाने माने प्रोडक्शन हाउस सुंदरम फिल्म के और विगत 20 वर्षों से हजारों एल्बम का सफल निर्देशन और अभिनय करने वाले वाले लक्ष्मण चौहान ने किया है। इसके गायक सुप्रसिद्ध गायक गोरेलाल बर्मन,और संगीतकार भी गोरेलाल बर्मन जी है।
 
 
 

म्यूजिक को प्रफुल्ल ने अरेंज किया है। छत्तीसगढ़ के बेहतरीन और हसीन वादियों बस्तर जगदलपुर में इसकी शूटिंग हुई है। मनीष श्रीवास्तव भी इसमें नजर आएंगे।सह निर्देशन किया है ममता चौहान और प्रदीप है कैमरा संजय महतो ,गैंबल यस देवांगन, ड्रोन फागु बारले ,नृत्य दिलीप बैस मेकअप राधे यादव का है।

 


`देख के तोला ` में आकाश और अनिकृति की जोड़ी को यू ट्यूब के दर्शको का जबरदस्त प्यार और स्नेह मिल रहा है।
 

 बड़ी खबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी का निधन

बड़ी खबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी का निधन

रायपुर। विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी सरला देवी शुक्ल का गुरुवार सुबह दिल्ली के निजी अस्पताल में आखिरी साँस ली| बता दे की वे लंबे समय से बीमार चल रही थी उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया था | उनका अंतिम संस्कार लोधी स्टेट मुक्तिधाम दिल्ली में होगा। शुक्ल परिवार के करीबी दौलत रोहरा ने सरला शुक्ल के निधन की पुष्टि की है। आपको बता दे की विद्याचरण शुक्ल पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे है।   
 महिला को अकेली पाकर दुष्कर्म करने की कोशिश, आरोपी फरार

महिला को अकेली पाकर दुष्कर्म करने की कोशिश, आरोपी फरार

कोरबा। अकेली महिला को देखकर ग्राम नुनेरा निवासी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह तंवर ने ग्राम नुनेर टेढ़ी कुंआ निवासी एक 30 वर्षीय महिला को नवनिर्मित सूने मकान में खींच कर ले गया और अनाचार का प्रयास किया। उसी समय महिला के पति के आ जाने से आरोपी वहां से भाग निकला। इसकी रिपोर्ट महिला ने अपने पति के साथ पाली थाना पहुंचकर दर्ज कराई है।
 

मामले में मिली जानकारी के अनुसार अपने पति के साथ 4 जनवरी शाम 5.00 बजे के आसपास बाजार गई हुई थी, जहां सब्जियां खरीदने के बाद मुर्गी लेने चला गया। तब तक एक मेडिकल स्टोर के समीप निर्माणाधीन मकान के पास आने पति का इन्तजार कर रही थी इसी दौरान आरोपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह वहां पहुंच गया और महिला का हाथ पकड़कर खींचते हुए मकान में ले गया जहां महिला के साथ अनाचार का प्रयास किया इसी बीच महिला का पति मौके पर पहुच गया महिला के पति को देखकर आरोपी वहां से भाग निकला।
 
 
इस आशय की रिपोर्ट महिला ने अपने पति के साथ पाली थाना पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 354 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया लेकिन अब तक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। इस संबंध में पाली थाना प्रभारी श्री राठौर ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पररार्थिया का बयान होना बाकी है जल्द ही महिला का बयान दर्ज कर एवं जांच कर आरोपी कार्यवाही की जा रही है।