BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
राजधानी में बदला मौसम का मिजाज: आसमान में छाए काले बादल और हो रही रिम झीम बारिश

राजधानी में बदला मौसम का मिजाज: आसमान में छाए काले बादल और हो रही रिम झीम बारिश

रायपुरछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित आस पास के क्षेत्र में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। दो दिनों से आसमान में छाए बादल और आज सुबह से हो रही है रिम झीम बारिश। राजधानी में ठंड का असर कम हो गया है अब उसके साथ ही काले बादलों के साथ रिम झीम बारिश ने दस्तक दे दी है।

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिली 4 कौंवे की लाश, क्या बर्ड फ्लू ने दी प्रदेश में भी दस्तक ?

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिली 4 कौंवे की लाश, क्या बर्ड फ्लू ने दी प्रदेश में भी दस्तक ?

रायपुर | बर्ड फ्लू ने देश के कई राज्यों में कोरोना के साथ-साथ कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। अब तक छत्तीसगढ़ प्रदेश बर्ड फ्लू से बचा हुआ था पर अब लग रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की चिंता बढ़ने वाली है | शायद बर्ड फ्लू ने प्रदेश में भी दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से खबर मिली है कि जिले में चार कौंवों की लाश मिली है। खबर फैलते ही क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : हार्डवेयर दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक जिन्दा जला, जाने कहाँ की है यह खबर

जानकारी के अनुसार यह घटना बालोद के पौड़ी गांव की है। जहां चार कौंवों की लाश बरामद हुई है। इनमें से एक कौंवे का ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार तक कर दिया। उधर कौंवों के लाश मिलने की सूचना जैसे ही पशु पालन विभाग को मिली अधिकारी फौरन घटना स्थल पहुंचे और बाकी बचे तीन पक्षियों के शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पढ़ें : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, डॉक्टरों को दिया धन्यवाद

फिलहाल अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से ही हुई है। इसकी जांच के लिए शवों को रायपुर लैब रवाना किया जा चुका है। जांच के बाद ही बड़ा खुलासा हो सकता है।

बड़ी खबर : हार्डवेयर दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक जिन्दा जला, जाने कहाँ की है यह खबर

बड़ी खबर : हार्डवेयर दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक जिन्दा जला, जाने कहाँ की है यह खबर

दुर्ग | दुर्ग जिले के पुलगांव थाना इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि पुलगांव थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है| गाँव में आग की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है| आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है |

पढ़ें : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, डॉक्टरों को दिया धन्यवाद 

जानकारी के अनुसार आग नगपुरा गांव स्थित एक किराना और हार्डवेयर दुकान के गोदाम में लगी थी | जहाँ एक युवक उस आग की चपेट में आ गया जिससे उस युवक कि मौत हो गई | मृतक युवक का नाम अक्षय यादव बताया जा रहा है| आग की लपटे इतनी भयानक थी की देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया| गोडाउन में रखे सारे सामान जलकर खाक हो गए है | 

पढ़ें : आज दिनांक 7 जनवरी का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन 

हादसे के वक्त घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे| धुआं उठता देख सभी आनन-फानन में खुद को सुरक्षित करने में भिड़ गए| वहीं एक युवक इसकी चपेट में आ गया| करीब एक घंटे तक वह आग में जलता रहा| उधर सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया|

पढ़ें : VIRAL VIDEO: बंदर ने किया बुजुर्ग के सर से मांस सहित बाल साफ, वीडियो हो रहा वायरल, देखें VIDEO

आग लगने के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है| हादसे में हुए नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है| वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है| पुलगांव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|

आखिर सीएम बघेल ने  किसे कहा कि 15 साल तक किसानों के हक में बात नहीं किये

आखिर सीएम बघेल ने किसे कहा कि 15 साल तक किसानों के हक में बात नहीं किये

 

रायपुर। चार दिन के दौरे के बाद आज राजधानी पहुंचते ही मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा पर हमला बोला। विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर वापसी के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा भाजपा ने पिछले 15 साल में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया, नहीं तो जशपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में सड़क बनाने की घोषणा नहीं करनी पड़ती। सीएम बघेल ने कहा कि डाक्टर रमन सिंह और भाजपा का दोहरा चेहरा सामने आ गया है। भाजपा धान खरीदी में अड़ंगा डाल रही है। इन्हें शर्म नहीं आ रही है, यह बेशर्मी की पराकाष्ठा है। वो अपने समय में भी जुबान नहीं खोले, आज भी किसानों के हक में नहीं बोल रहे हैं।
नगरीय निकाय के एक साल पूरा होने पर उन्होंने महापौर और एमआईसी सदस्यों को बधाई दी है। कहा कि मेयर और एमआईसी सदस्यों ने बेहतर काम किया।असम चुनाव के पर्यवेक्षक बनाने पर उन्होंने आलाकमान को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे हाईकमान ने जो जि़म्मेदारी दी है उसे बखूबी निभाउंगा और जीत के लिए काम करूंगा।

हितग्राहियों को सामग्री और अनुदान राशि के चेक वितरित जानिए कहां

हितग्राहियों को सामग्री और अनुदान राशि के चेक वितरित जानिए कहां

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जांजगीर में आयोजित किसान सम्मेलन में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 1051 हितग्राही लाभान्वित किए गए। मुख्यमंत्री के हाथों लाभान्वित होने पर हितग्राही गौरवान्वित और प्रशन्नचित्त दिखाई दे रहे थे। किसान सम्मेलन में मछुआरे, दिव्यांग, श्रमिक, किसानों आदि हितग्राहियों को सामग्री और अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने लाभान्वित हितग्राही को प्रोत्साहित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष मुलाकात कर लाभान्वित हितग्राही खुशी से गदगद हुए। सम्मेलन में समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत ट्रायसायकल, मोटराइज्ड सायकल, व्हील चेयर, कृत्रिम अंग आदि प्रदान किए गए। कुल 736 दिव्यांगो को पात्रता अनुसार उक्त उपकरण नि:शुल्क प्रदान किए गए। इसी प्रकार पशुधन विकास विभाग की डेयरी उद्यमिता योजना के तहत 02 हितग्राहियों को कुल 4,39,123 रुपए की अनुदान राशि का चेक मिला। मत्स्य पालन विभाग की ओर से दो मछुआ समूहों को जाल और 120 मछुआरों को जाल खरीदने पर अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। कृषि विभाग की ओर से 14 पॉवर चलित हेंड ऑपरेटेड स्प्रेयर यंत्र, हाईब्रिड उड़द व मूंग बीज का 50 मिनीकिट, उद्यान विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत 11 हितग्राहियों को अनुदान राशि का चेक, 07 स्पे्रयर यंत्र, 22 टुल किट 34 हितग्राहियो को सब्जी मिनी किट प्रदान किया गया। श्रम विभाग की ओर से मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दिव्यांग मृत्यु सहायता योजना और भगिनी प्रसूति सहायता योजना, के तहत 09 पंजीकृत श्रमिकों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। 05 श्रमिकों को पंजीयन प्रमाण पत्र मिला।
 

छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, अधिकारियों को निर्देश जारी

छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, अधिकारियों को निर्देश जारी

रायपुर। बर्ड फ्लू को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार ने जिला पशुपालन अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गए हैं। हालांकि अभी प्रदेश में बर्ड फ्लू के किसी तरह के लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन देश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू ने जिस तरह से कहर ढाया है, उसके बाद राज्य सरकार ने भी अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। राज्य के कृषि और पशुपालन मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भी बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता के निर्देश जारी किये गये हैं। हमारे संयुक्त संचालक को इस बात का निर्देश जारी कर दिया गया है। पोलट्री फार्म और पक्षियों की मौत को लेकर सतत निगरानी को कहा गया है। पक्षियों की लगातार मौत पर किस तरह का कार्य किया जाना है, उसे लेकर भी निर्देश दिया गया है। हालांकि प्रदेश के पालेट्री फार्म में बर्ड फ्लू का किसी भी तरह का कोई लक्षण नहीं मिला है।

जानिए किस रेंज के आईजी कर रहें हैं नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाने की तैयारी

जानिए किस रेंज के आईजी कर रहें हैं नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाने की तैयारी

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ शासन में पुलिस अधिकारियों के नए फेरबदल की लिस्ट में सरगुजा रेंज के आईजी रतनलाल डांगी के स्थानांतरण के बाद सरगुजा रेंज के नए आईजी पी साय पद संभालते ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र बलरामपुर का दौरा किया। इस दौरे में बलरामपुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र चुनचुना, पुदांग, सबाग, सामरी, कुसमी, क्षेत्र में पैदल मार्च करते हुए वहां की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। साथ ही पुलिस स्पंदन कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं और आवेदनों पर सुनवाई करते हुए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।   इस दौरान नक्सली गतिविधियों को पूरी तरह से खत्म करने और नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाने व पुलिस कर्मचारियों को समुचित सावधानी के साथ सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिया गया, इस दौरान बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ सीआरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे। 

 
लोकवाणी की 14 वी कड़ी में मुख्यमंत्री किससे करेंगे बात जानने की लिए पढ़िए

लोकवाणी की 14 वी कड़ी में मुख्यमंत्री किससे करेंगे बात जानने की लिए पढ़िए

रायपुर । मुख्यमंत्री लोकवाणी में इस बार युवाओं से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 14 वीं कड़ी का प्रसारण 10 जनवरी 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

अमित जोगी ने की धरमपुरा घटना की न्यायिक जांच करने की मांग, कहा दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

अमित जोगी ने की धरमपुरा घटना की न्यायिक जांच करने की मांग, कहा दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

कवर्धा । जिले के धरमपुरा गांव में गत 3 जनवरी की रात को असामाजिक तत्वों ने बाबा गुरु घासीदास के जैतखाम को जला दिया गया था। जिसके विरोध में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी मंगलवार को सतनामी समाज के लोगों के साथ धरमपुरा पहुँचे। उन्होंने हालातों का जायजा लिया और इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों के साथ घटना के संबंध में चर्चा की। अमित ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि असामाजिक तत्वों से एक धर्म विशेष को टारगेट किया जा रहा है। जो किसी भी समाज के लिए स्वीकार करने योग्य नहीं है। ऐसी घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। अमित ने सरकार से इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर जैतखाम और भवन था उसी स्थान पर इसका निर्माण होना चाहिए। क्योंकि सरकार दूसरे समाज की जमीन पर जैतखाम और गुरुद्वारा निर्माण की बात कर रही है। जो कि सरासर गलत है। सतनामी समाज की जमीन पर ही उसका निर्माण होना चाहिए। अमित ने आगे कहा कि सतनामी समाज अपने आप में इतना सक्षम है कि गुरुद्वारा और जैतखाम को एक-एक ईंट के सहयोग से बना लेगी। अमित ने अपने पिता स्व. अजीत जोगी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गुरुद्वारा और जैतखाम के निर्माण के लिए 15 लाख का अनुदान देने की बात कही।

 विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस आलाकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी

विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस आलाकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज आगामी दिनों चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आब्जर्वर नियुक्त किया है। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मुकुल वासनिक और शकील अहमद खान को भी असम का आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। 

इसके साथ ही केरल की जिम्मेदारी अशोक गहलोत, लुईजिन्हों फलैरो और डॉ. जी परमेश्वर को दी गई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार तमिलनाडु और पांडुचेरी की जिम्मेदारी डॉ. एम वीरप्पा मोईले, एमएम पल्लम राजू और नितिन राउत को दी गई है। बंगाल चुनाव के लिए बीके हरीप्रसाद, आलमगीर आलम और विजय इन्दर सिंघल को ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया गया है।
 स्लोगन प्रतियोगिता में अब तक 6700 प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन, इस तारिख तक कर सकते है ऑनलाइन पंजीयन

स्लोगन प्रतियोगिता में अब तक 6700 प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन, इस तारिख तक कर सकते है ऑनलाइन पंजीयन

रायपुर। ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ और ‘‘छत्तीसगढ़ी युवा‘‘ विषय पर स्लोगन प्रतियागिता को लेकर लोगों में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑनलाइन पंजीयन 01 जनवरी से शुरू हुआ है। अब तक 6700 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता के लिए अपना ऑनलाइन पंजीयन करा चुके हैं।

छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग द्वारा यह स्लोगन प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 10 जनवरी 2021 तक जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट में ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

स्लोगन स्व-लिखित होना चाहिए। नकल या कही और से लिए गए स्लोगन में किसी भी विवाद के मामले में प्रतिभागी जिम्मेदार होंगे। स्लोगन की वर्ण संख्या 250 निर्धारित है। स्लोगन की भाषा छत्तीसगढ़ी, हिन्दी एवं इंग्लिश होगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित स्लोगन का उपयोग प्रचार-प्रसार हेतु किया जा सकेगा। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट एवं 100 सर्वश्रेष्ठ स्लोगन को जनसम्पर्क विभाग द्वारा एक-एक हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को दी 13.30 करोड़ रूपए की सौगात

मुख्यमंत्री ने नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को दी 13.30 करोड़ रूपए की सौगात

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान मरवाही विकासखंड के ग्रामी दानीकुण्डी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में 8 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

पढ़ें : बड़ी खबर: नाबालिग पुत्र ने की पिता की टंगिया मारकर हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 6 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत के 25 विकास कार्यों का लोकार्पण और 2 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत के 14 कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 337 हितग्राहियों को साढ़े तेरह लाख रूपए की सामग्री और 230 हितग्राहियों को कुल 4 करोड़ 61 लाख रूपए की सहायता और अनुदान राशि का चेक वितरित किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 59 लाख रूपए की लागत से बनने वाले स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भर्रापारा पेण्ड्रा और 45 लाख रूपए की लागत से गौरेला के टीकरकला में बनने वाले स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, गौरेला में 20 लाख रूपए की लागत से बनने वाले रविन्द्रनाथ टैगोर उपवन का भूमिपूजन किया।

पढ़ें : बड़ी कार्रवाई: SEX के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफास, मामले में 6 गिरफ्तार

श्री बघेल ने कार्यक्रम में ग्राम परासी में औषधालय भवन, मरवाही में होम्यो औषधालय भवन सहित विभिन्न गांवों में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण और पहुंच मार्गों पर पुलिया निर्माण के अनेक कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

 

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 4 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निर्मित शासकीय आवास, स्कूलों में आहाता निर्माण, धान संग्रहण केन्द्रों में चबूतरा निर्माण, सीमेंट कांक्रीट सड़क पहुंच मार्ग निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

पढ़ें : शर्मनाक हरकत: मंदिर गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड


    इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास  महंत, राजस्व व जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, मरवाही विधायक डॉ. के के ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


 कांग्रेसी नेता के स्कॉर्पियो गाड़ी में शरारती तत्वों ने लगाई आग, स्कार्पियों हुई जलकर राख

कांग्रेसी नेता के स्कॉर्पियो गाड़ी में शरारती तत्वों ने लगाई आग, स्कार्पियों हुई जलकर राख

कवर्धा। घर के बाहर खड़ी कांग्रेस नेता की स्कार्पियों वाहन में अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगा दी है। यह घटना रात्रि 1 बजे की बताई जाती है। आग लगने से स्कार्पियों पूरी तरह जलकर राख हो गई है। यह घटना कुंडा थाना के मोहगांव की है।
 
 
स्कार्पियो कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद की बताई जाती है। कांग्रेस नेता ज्वाला प्रसाद ने बताया कि वे अपनी स्कार्पियो घर के बाहर खड़ी की थी। रात्रि 1 बजे के करीब किसी आपराधित तत्वों ने वाहन में आग लगा दी है। इसकी सूचना कुंडा थाना पुलिस को दे दी गई है।
 बड़ी खबर: नाबालिग पुत्र ने की पिता की टंगिया मारकर हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर: नाबालिग पुत्र ने की पिता की टंगिया मारकर हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

महासमुुंद। पिता-पुत्र के बीच हुए आपसी विवाद में नाबालिग पुत्र ने पिता की टंगिया मारकर हत्या कर दी वहीं बीच बचाव करने आए एक रिश्तेदार को भी घायल कर दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिस पर अपचारी बालक को सुबह पुलिस ने गांव स्थित मंदिर से गिरफ्तार किया। मामले में धारा 302, 323 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।
 

घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली स्थित खडिय़ा पारा का है। थाना प्रभारी दीपा केंवट ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे की है। उन्होने बताया कि पिता पामर खडिय़ा का अपने 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आक्रोश में आकर नाबालिग पुत्र ने घर में रखे टंगिए से सिर पर पांच-छह बार वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।
 
 
इधर, विवाद के दौरान बीच बचाव करने आए मृतक के एक रिश्तेदार बसंत खडिय़ा पर हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पड़ोस में रहने वाले उपसरपंच लेखराम खडिय़ा ने डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 उपचार के लिए पामर खडिय़ा को जिला अस्पताल लेकर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के चार पुत्र हैं जिनमें अपचारी बालक तीसरा पुत्र है। 

मंदिर में सोया था अपचारी बालक:
दीपा केंवट ने बताया कि पिता और रिश्तेदार को घायल करने के बाद अपचारी बालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रात में ही उनकी तलाश की लेकिन नहीं मिला। सुबह अपचारी बालक को गांव स्थित तालाब के मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने शव को पीएम के जिला अस्पताल भेज दिया है और जांच में जुट गई है। 

आए दिन होता था विवाद:
पुलिस और उपसरपंच ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच आए दिन किसी ने किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। कल घटना के दिन भी उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें आक्रोशित अपचारी बालक ने गुस्से में आकर टंगिए से हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई।
 
 रेत खदान के नाम पर 35 लाख रूपए की ठगी, 7 जनवाी से करेंगे पीडि़त भूख हड़ातल

रेत खदान के नाम पर 35 लाख रूपए की ठगी, 7 जनवाी से करेंगे पीडि़त भूख हड़ातल

भिलाई। चारामा स्थित सराधुनवागांव में वर्ष 2014-15 में रेत खदान के संचालन के नाम पर तत्कालीन प्रभारी मंत्री के लोगों ने पीडि़त के साथ 35 लाख रूपए की ठगी की है। जिसकी शिकायत पीडि़त पिछले पांच साल से पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन से लेकर अन्य जगह की जा रही है। लेकिन ऊंची राजनीतिक पहुंच रखने वाले इन रसूदारों पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई। 

कांकेर पुलिस और दुर्ग पुलिस प्रशासन ने अब तक कोई सहयोग नही किया गया। उक्त बाते भिलाई सेक्टर 5 निवासी शैलेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने एक पत्रकारवार्ता में कही। श्री पाण्डेय ने आगे बताया कि वर्ष 2015 से 2017 तक रेत खदान के संचालन के नाम पर ऊंची राजनीति रसूख रखने वाले मुन्ना पाण्डेय, गोल्डी सोनी, बसंत साहू, भूनेश्वर नागराज व इनके दबाव में तत्कालीन नगर पंचायत सीएमओ सौरभ तिवारी ने मिलकर रेत खदान संचालन के नाम पर मेरे से 35 लाख रूपए ठगी किए हैं। 

सरकार बदलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से आस जगी है कि ठगी करने वाले इन लोगों के खिलाफ कार्यवाही होगाी। आज मैंने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को लिखित में ज्ञापन और इस मामले का दस्तावेज सौंपा हूं। ताकि मुझे न्याय मिल सके। इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी, भिलाई नगर विधायक, दुर्ग, कलेक्टर और दुर्ग पुलिस अधीक्षक को भी दिया है। श्री पाण्डेय ने कहा सेक्टर 9 चौक पर भूख हड़ताल पर बैठूंगा और इस शिकायत को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय तक पैदल मार्च कर शिकायत पत्र सौंपूंगा और फिर पैदल ही वापस भूखहड़ताल स्थल पर वापस आऊंगा। अपने अंतिम सांस तक न्याय के लिए लड़ाई लउूंगा। ये लोग मुझसे राजनीतिक द्वेष रखते हैं क्योंकि मेरा सगा भाई विनोम पाण्डेय नगर निगम भिलाई में एल्डरमेन था।
राज्य शासन का कैलेण्डर शासकीय मुद्रणालय नवा रायपुर में बिक्री के लिए उपलब्ध

राज्य शासन का कैलेण्डर शासकीय मुद्रणालय नवा रायपुर में बिक्री के लिए उपलब्ध

रायपुरराज्य शासन के सचित्र कैलेण्डर 2021 शासकीय मुद्रणालय इंद्रावती भवन के पीछे एमिनिटीज ब्लॉक, नवा रायपुर में शासकीय, अर्धशासकीय संस्थाओं और जनसामान्य के लिए बिक्री हेतु उपलब्ध है। सचित्र कैलेण्डर का मूल्य 50 रूपए है। सभी शासकीय, अर्धशासकीय संस्थाएं सचित्र कैलेण्डर की राशि चालान द्वारा कार्यालय संचालक शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री के मुख्य शीर्ष ’0058-मुद्रण तथा लेखन सामग्री (डी) अन्य प्राप्तियां’ में चालान की मूल प्रति जमाकर प्राप्त कर सकते हैं।  

बड़ी खबर : बर्ड फ्लू को ले कर छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी, कृषि और पशुपालन मंत्री रविंद्र चौबे का आया बड़ा बयान

बड़ी खबर : बर्ड फ्लू को ले कर छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी, कृषि और पशुपालन मंत्री रविंद्र चौबे का आया बड़ा बयान

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि छत्तीसगढ़ में भी बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है | जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने जिला पुशपालन अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं।

पढ़ें : VIRAL VIDEO: बंदर ने किया बुजुर्ग के सर से मांस सहित बाल साफ, वीडियो हो रहा वायरल, देखें VIDEO

हालांकि अभी प्रदेश में बर्ड फ्लू के किसी तरह के लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन देश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू ने जिस तरह से कहर ढाया है, उसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने भी अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रिटायर्ड अपर कलेक्टर एडमंड लकड़ा गिरफ्तार, जाने क्या है वजह

राज्य के कृषि और पशुपालन मंत्री रविंद्र चौबे ने बातचीत में कहा है कि “छत्तीसगढ़ में भी बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन अधिकारीयों को सतर्कता बरतने को कहा गया है | पॉलेट्री फार्म और पक्षियों की मौत को लेकर सतत निगरानी को कहा गया है। हालांकि प्रदेश के पालेट्री फार्म में बर्ड फ्लू का किसी भी तरह का कोई लक्षण नहीं मिला है” | 

 

BIG BREAKING : सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रिटायर्ड अपर कलेक्टर एडमंड लकड़ा गिरफ्तार, जाने क्या है वजह

BIG BREAKING : सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रिटायर्ड अपर कलेक्टर एडमंड लकड़ा गिरफ्तार, जाने क्या है वजह

कोरियाछत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि पुलिस ने जिले के तत्कालीन रिटायर्ड अपर कलेक्टर एडमंड लकड़ा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर के रामपुर में भूमि खरीदी बिक्री के मामले में रिटायर्ड अपर कलेक्टर लकड़ा को गिरफ्तार किया गया है |

पढ़ें : VIRAL VIDEO: बंदर ने किया बुजुर्ग के सर से मांस सहित बाल साफ, वीडियो हो रहा वायरल, देखें VIDEO

आपको बता दें कि रिटायर्ड अपर कलेक्टर लकड़ा पर जिला मुख्यालय में भूमि खरीदी बिक्री के इस मामले में मां वैष्णव एसोसिएट्स को लाभ पहुंचाने का आरोप है। पुलिस ने रिटायर अपर कलेक्टर एडमंड लकड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह मामला 2014 का बताया जा रहा है, जिसमें आदिवासी महिला की जमीन को गैर आदिवासी व्यक्ति को बेचने का कार्य किया गया था।

पढ़ें : शर्मनाक हरकत: मंदिर गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड

एडमंड लकड़ा को आज सुबह अम्बिकापुर से गिरफ्तार किया गया है, जहां सिटी कोतवाली बैकुण्ठपुर की पुलिस टीम गई हुई थी, इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल मौके पर मौजूद रहे, बता दें कि यह कार्रवाई कोरिया पुलिस कप्तान के निर्देश पर की गई है। माना जा रहा है कि इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबर : लोक सेवा आयोग ने सहायक संचालक जनसम्पर्क का परीक्षा परिणाम किया घोषित, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : लोक सेवा आयोग ने सहायक संचालक जनसम्पर्क का परीक्षा परिणाम किया घोषित, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | सहायक संचालक, जनसंपर्क अंग्रेजी माध्यम के लिखित परीक्षा का परिणाम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया है। सहायक संचालक जनसंपर्क का लिखित परीक्षा 23 नवम्बर 2020 को आयोजित की गई थी। वहीं अब परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाईट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार सहायक संचालक जनसंपर्क अंग्रेजी माध्यम के लिए विज्ञापित पदों का तीन गुणा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चिन्हांकन किया जाना था। लेकिन वर्गवार, उपवर्गवार, अर्ह अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण 15 के स्थान पर 12 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित हुए हैं। जिसके रोल नम्बर इस प्रकार है। 

2008100034, 2008100039, 2008100050, 2008100065,   2008100067, 2008100075, 2008100081, 2008100104,   2008100109, 2008100128, 2008100149, 2008100200। 
 
 रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना, कहा-वादा कांग्रेस का और पूरा करें भाजपा

रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना, कहा-वादा कांग्रेस का और पूरा करें भाजपा

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह लगातार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर धान खरीदी को लेकर निशाना साधते हुए प्रहार किया है।

डॉ. रमन सिंह ने आज ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा कुछ ऐसा है। किसानों से धान का दाना-दाना खरीदने का वादा कांग्रेस का है पर पूरा करें भाजपा, 2500 क्विंटल देने का वादा कांग्रेस का है और पैसे दे केन्द्र सरकार। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल स्वयं बार-बार बयान बदलकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं लेकिन फिर भी गुमराह भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री बघेल है लेकिन केन्द्र सरकार से बात करने के लिए वे मेरा नाम लेते है। 
 बड़ा फेरबदल: जारी हुआ सैकड़ो आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों का तबादला आदेश

बड़ा फेरबदल: जारी हुआ सैकड़ो आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों का तबादला आदेश

रायपुर। नए साल के बाद पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों का तबादला आदेश जारी कर दिया गया है। ये आदेश रायपुर एसएसपी अजय यादव ने जारी किया है। देखे पूरी लिस्ट-

 
प्रधान आरक्षक-
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस जिले में 2 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित दिव्यांग स्कूल भवन का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस जिले में 2 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित दिव्यांग स्कूल भवन का लोकार्पण किया

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे जांजगीर में 2 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित दिव्यांग स्कूल भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों से मिलकर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंह देव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।   

राजधानी में नशेड़ियों के हौसले बुलंद: पुलिस चौकी के सामने युवक ने जमकर मचाया उत्पात, देखे वीडियो

राजधानी में नशेड़ियों के हौसले बुलंद: पुलिस चौकी के सामने युवक ने जमकर मचाया उत्पात, देखे वीडियो

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों नशेड़ियों के हौसले बुलंद हैं। राजधानी की सड़को पर खुले आम गुंडागर्दी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

 
बता दे की देवेंद्र नगर थाना इलाके में पुलिस चौकी के सामने युवक ने जमकर उत्पात मचाया है। बस स्टैंड पर युवक ने नशे ही हालत में जमकर उपद्रव किया, बस में बैठी सवारियों से भी मारपीट कर उन्हें बस से उतरने को मजबूर कर दिया। 

युवक ने फेका बैरिकेड्स-
युवक ने सड़क पर यातायात दुरुस्त करने लगाए गए बैरिकेड्स को भी उठाकर फेंक दिया, इस दौरान कुछ लोगों ने उत्पाती युवक को रोकने की कोशिश की तो उसने लोगों को पेचकस से मारने की धमकी भी दी, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया था, पर आरोपी युवक ने पुलिस को चकमा देकर फरार होने की कोशिश की, हालांकि यहां मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को फिर गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की जांजगीर के सर्किट हाउस में अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की जांजगीर के सर्किट हाउस में अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे जांजगीर के सर्किट हाउस में अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी शासकीय योजनाओं का फायदा अधिक से अधिक लोगों को दिलाने का प्रयास करें। श्री बघेल ने अधिकारियों से समस्याओं की जानकारी ली उनका परिचय प्राप्त कर उनका हालचाल जाना। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंह देव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।   

राजधानी रायपुर के इस गर्ल्स हास्टल से युवती का आईपेड टेबलेट चोरी, मामला दर्ज

राजधानी रायपुर के इस गर्ल्स हास्टल से युवती का आईपेड टेबलेट चोरी, मामला दर्ज

रायपुर | आलमारी में रखा आईपेड टेबलेट को किसी ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट देवेन्द्रनगर थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार उर्वशी अग्रवाल 25 वर्ष पिता श्याम सुन्दर अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया जायसवाल गर्ल्स हास्टल सेक्टर1 बी 8/9 देवेन्द्रनगर में रहती है।
 
 
4 जनवरी से शाम 6 बजे आईपेड प्रो. टेबलेट कीमत 40 हजार रुपये को अपना कार्य करने के बाद आलमारी में रख ताला लगा दिया था। दूसरे दिन 12 बजे आलमारी में आईपेड नही मिलने पर अपने रुम पार्टनर अन्य लड़कियों से इसके बारे में पुछने पर नही पता चला। जिसके बाद घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।