BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप हुआ तैयार, समिति शीघ्र ही शासन को सौपेंगी पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप हुआ तैयार, समिति शीघ्र ही शासन को सौपेंगी पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए कानून बनाने का कार्य जारी है | इसी कड़ी में प्रदेश के पत्रकारों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए राज्य शासन द्वारा प्रस्तावित छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रारूप को आज प्रारूप निर्माण समिति की ऑनलाइन बैठक में चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया है। प्रारूप निर्माण समिति शीघ्र ही छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप राज्य शासन को सौंपेगी।

पढ़ें : बड़ी खबर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के चलते प्रदेश में लग सकता है दिन का कफ्र्यू, सीएम ने अधिकारीयों को दिए निर्देश


ऑनलाइन बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अफताब आलम ने प्रारूप समिति एवं उप समिति के सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रस्तावित छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून देश के अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बनेगा।

पढ़ें : शादी समारोह में कोरोना गाइडलाइन का किया उल्लंघन, आयोजक के खिलाफ केस हुआ दर्ज 
समिति को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मीडिया सलाहकार एवं प्रारूप निर्माण समिति के सदस्य श्री रूचिर गर्ग ने कहा कि राज्य शासन प्रदेश में निष्पक्ष एवं स्वतंत्रता पत्रकारिता के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित पत्रकार सुरक्षा कानून इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। समिति की ऑनलाईन बैठक में प्रारूप निर्माण समिति के सदस्य एवं देशबंधु समाचार पत्र समूह के प्रधान सम्पादक ललित सुरजन को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गयी। बैठक में प्रारूप निर्माण समिति एवं उप समिति के सदस्य न्यायमूर्ति अंजना प्रकाश सेवा निवृत्त न्यायाधीश उच्च न्यायालय, वरिष्ठ अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय राजू रामचन्द्रन, उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता शोमोना खन्ना,  सुमिता हजारिका, जवाहर राजा, अनुज प्रकाश,  निशांत कुमार, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रूचिर गर्ग, नागपुर के वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश दुबे, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव विधि विधायी एन.के. चन्द्रवंशी, पुलिस महानिदेशक  डी.एम. अवस्थी, आयुक्त जनसम्पर्क  तारण प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे।

पढ़ें : परिजनों को शादी नहीं थी मंजूर, युवती ने गंगरेल बाँध में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की, पढ़ें पूरी खबर 
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लाने के लिए माह मार्च 2019 में उच्चतम न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति  आफताब आलम की अध्यक्षता में वरिष्ठ कानूनविद, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों की एक समिति का गठन किया था। समिति ने अनेक दौर की चर्चा पश्चात् प्रस्तावित पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप तैयार कर माह नवम्बर 2019 में प्रदेश के अनेक जिलों में भ्रमण कर सुझाव प्राप्त किए और संशोधित प्रारूप तैयार किया। कोरोना संकट को देखते हुए संशोधित प्रारूप पर माह अक्टूबर 2020 में ऑनलाईन सुझाव प्राप्त कर प्रस्तावित छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून को अंतिम रूप दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया अब होगी और भी सरल, जाने कैसे

छत्तीसगढ़ प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया अब होगी और भी सरल, जाने कैसे

रायपुरराज्य शासन ने आम जन के लिए जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल किया है। अब जमीन का पंजीयन कराने वाले लोगों को पटवारी या तहसीलदार के पास चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। भुईंया में अपलोड दस्तावेज ही रजिस्ट्री के लिए मान्य होंगे।

पढ़ें : बड़ी खबर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के चलते प्रदेश में लग सकता है दिन का कफ्र्यू, सीएम ने अधिकारीयों को दिए निर्देश  

    इस संबंध में कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को शासन के दिशा-निर्देशों के तहत जमीन के पंजीयन कराने के लिए जिले के पंजीयन कार्यालयों में निर्देशों के पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

पढ़ें : परिजनों को शादी नहीं थी मंजूर, युवती ने गंगरेल बाँध में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की, पढ़ें पूरी खबर

राज्य शासन द्वारा इस व्यवस्था को लागू करने का कारण यह है कि लोगों को रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन नक्सा खसरा व बी-1 में पटवारी के हस्ताक्षर और सील लगवाना पड़ता था। अब जमीन रजिस्ट्री में पटवारी व तहसीलदार के हस्ताक्षरित खसरा पांचसाला और खसरा बी-1 की जरूरत नहीं होगी। अब डिजीटल खसरा पांचसाला और खसरा बी-1 से ही रजिस्ट्री की जाएगी।

पढ़ें : चलती बाइक में लगी आग, बाइक जलकर हुई खाक, जाने कहा की है यह खबर 


    प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि इस निर्देश के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके पीछे कारण यह है कि लोगों को रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन नक्सा खसरा व बी-1 में पटवारी के हस्ताक्षर और सील लगवाना पड़ता था। इसके लिए उन्हें बार-बार पटवारी कार्यालय के चक्कर काटना पड़ रहा था। जिससे रजिस्ट्री पेंडिंग हो जाती थी और शासन को भी राजस्व का नुकसान होता था। अब इन सभी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। इससे लोगों को अपनी जमीन की राजिस्ट्री कराने में काफी आसानी होगी।
    महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रकार से कोई संदेह हो अथवा प्रश्नाधीन भूमि भुईया के साईट में उपलब्ध नहीं हो तब ही जमीन की रजिस्ट्री के लिए पटवारी या तहसीलदार द्वारा प्रमाणित राजस्व अभिलेख की मांग की जाए। 

परिजनों को शादी नहीं थी मंजूर, युवती ने गंगरेल बाँध में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की, पढ़ें पूरी खबर

परिजनों को शादी नहीं थी मंजूर, युवती ने गंगरेल बाँध में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की, पढ़ें पूरी खबर

धमतरीप्रेमी के साथ शादी नहीं होने पर ग्राम शकरवारा की एक युवती ने गंगरेल बाँध में  कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। समय रहते आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया। जिसके बाद रुद्री पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शकरवारा की युवती ने एक लड़के के साथ प्रेम विवाह किया था।

पढ़ें : बड़ी खबर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के चलते प्रदेश में लग सकता है दिन का कफ्र्यू, सीएम ने अधिकारीयों को दिए निर्देश 

लेकिन उनका दाम्पत्य जीवन  ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों में तलाक हो गया। इस बीच युवती का उनकी बुआ के लड़के के साथ प्रेम संबंध स्थापित हो गया और उसे से शादी करना  चाहती थी लेकिन यह परिवार को मंजूर नही था। शनिवार की सुबह युवती ने अंगारमोती मंदिर के पीछे बांध में खुदकुशी की कोशिश की, जिसे ट्रस्ट वालों ने बचा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बयान लेने के बाद युवती  को परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 से 30 दिसम्बर तक  : मुख्य सचिव ने की सत्र पूर्व तैयारियों की समीक्षा

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 से 30 दिसम्बर तक : मुख्य सचिव ने की सत्र पूर्व तैयारियों की समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा के नवम सत्र (शीतकालीन सत्र) का आयोजन 21 से 30 दिसम्बर 2020 तक किया जाएगा। सत्र पूर्व तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शासन के समस्त विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) से चर्चा की। श्री जैन ने सत्र के दौरान विभागों में विधानसभा प्रकोष्ठ का गठन करने और नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिये हैं।

पढ़ें : बेधड़क ऑनलाइन बिक रही है चाकू और छुरियां, घर बैठे हो रही होम डिलीवरीयां

उन्होंने कहा है कि शासकीय विधि विषयक कार्य (विधेयक) निर्धारित सात दिवस पूर्व विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध करा दिये जाए और विधेयकों के संबंध में चर्चा हेतु सभी आवश्यक तैयारियां कर लिए जाए। उन्होंने लंबित आश्वासनों के उत्तर सत्र आरंभ होने के पूर्व विधानसभा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले पत्र-प्रतिवेदन-साहित्य आदि समय-सीमा मे विधानसभा को उपलब्ध कराने कहा गया है।

पढ़ें : लड़कियों की फेक आईडी बनाकर पैसे उगाही करने वाले दो गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण सूचना, याचिकाओं, शून्य काल की सूचनाएं, आश्वासनों, संकल्प, अपूर्ण प्रश्नों के उत्तर, विधानसभा की विभिन्न समितियों के प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश मुख्य सचिव ने दिये है। उन्होंने कहा है सत्र के दौरान अपरिहार्य कारणों को छोडकर अधिनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृत न किए जाएं। सत्रावधि में जब तक आवश्यक न हो तब तक प्रदेश के बाहर भ्रमण प्रस्ताव नहीं बनाए जाएं।

पढ़ें : चिल्फी परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम को मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू, पढ़ें पूरी खबर 

सत्र के दौरान विधानसभा की अधिकारी दीर्घा में विभागीय अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश श्री जैन ने दिए है। उन्होंने कहा है जन घोषणा पत्र 2018 पर विभागों द्वारा की गयी कार्यवाही कि अद्यतन जानकारी तैयार किए जाए और आवश्यक होने पर विधानसभा में जानकारी उपलब्ध कराई जाए। लोक महत्व के विषयों पर अविलंब चर्चा की तैयारी के निर्देश भी श्री जैन ने दिए है। बैठक के दौरान संसदीय कार्य सचिव श्री सोनमणी बोरा और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह भी उपस्थित थे।

बेधड़क ऑनलाइन बिक रही है चाकू और छुरियां, घर बैठे हो रही होम डिलीवरीयां

बेधड़क ऑनलाइन बिक रही है चाकू और छुरियां, घर बैठे हो रही होम डिलीवरीयां

रायपुर | आधुनिक काल में ऑनलाइन शाॅपिंग का क्रेज बढ़ते जा रहा है | ऑनलाइन शाॅपिंग साइट्स अमेज़न, फ्लिप कार्ट में सभी जरुरत की सामने मिल जा रही है साथ ही अब इन ऑनलाइन शाॅपिंग साइट्स का उपयोग कुछ शरारती तत्व भी कर रहे है | ऑनलाइन शाॅपिंग साइट्स से धारदार हथियार मंगाए जा रहे है |

पढ़ें : चलती बाइक में लगी आग, बाइक जलकर हुई खाक, जाने कहा की है यह खबर 

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर अवैध रूप से चाकू लेकर घुमने वालों/बिक्री करने वालों की पतासाजी करने के साथ ही ऑनलाईन शाॅपिंग साईट्स जैसे एमेजाॅन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शाॅपिंग साईट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों पर नजर रख कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के निर्देश दिये गये है, जिससे चाकूबाजी की घटनाओं को रोका जा सके।

पढ़ें : लड़कियों की फेक आईडी बनाकर पैसे उगाही करने वाले दो गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

इसी तारतम्य में सायबर सेल की टीम को जानकारी हुई कि भरत नगर झण्डा चैक गुढ़ियारी रायपुर निवासी मोनेस सिन्हा द्वारा एमेजाॅन ऑन लाईन शाॅपिंग साईट से 05 नग चाकू आर्डर कर मंगाया गया है। जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा मोनेस सिन्हा की पतासाजी कर पकड़कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 02 नग धारदार चाकू एवं 01 नग गुप्ती बरामद किया गया। जिस पर आरोपी मोनेस सिन्हा के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 234/20 धारा 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पढ़ें : कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने ली कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, जाने बैठक से जुड़ी सारी बातें 

पूछताछ में आरोपी मोनेस सिन्हा ने बताया कि वह एमेजाॅन शाॅपिंग साईट से 04 नग चाकू एवं 01 नग गुप्ती ऑनलाईन मंगाया था साथ ही 01 चाकू को कहीं गुमना एवं 01 चाकू को अपने साथी को देना बताया। टीम द्वारा उसके साथी की भी पतासाजी की जा रही है। आरोपी मोनेस सिन्हा को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। रायपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से धारदार व घातक चाकू की खरीदी-बिक्री करने वालों के साथ ही ऑनलाईन शाॅपिंग साईट जैसे एमेजाॅन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शाॅपिंग साईट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों पर नजर रखीं जा रहीं है। अवैध रूप से धारदार व घातक चाकू रखकर घुमने वालों एवं खरीदी - बिक्री करने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।  


गिरफ्तार आरोपी - मोनेस सिन्हा पिता नरेन्द्र सिन्हा उम्र 20 वर्ष साकिन भरत नगर झंडा चैक थाना गुढियारी जिला रायपुर।
लड़कियों की फेक आईडी बनाकर पैसे उगाही करने वाले दो गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

लड़कियों की फेक आईडी बनाकर पैसे उगाही करने वाले दो गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुर | खूबसूरत लड़कियों की फोटो लगा फेक आईडी बनाकर फेसबुक इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप के जरिए लोगों से अश्लील वीडियो कॉलिंग कर उनसे पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बिलासपुर पुलिस ने किया है, पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पढ़ें : चिल्फी परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम को मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू, पढ़ें पूरी खबर

मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया, कि यह गिरोह स्क्रीन रिकॉर्डर के माध्यम से लोगों के आए कॉल को रिकॉर्ड करते थे, और फिर ब्लैकमेल करते थे। आरोपी युवक लोगों को डराते थे कि यदि उन्हें पैसे नहीं दिए तो वीडियो यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक में पोस्ट कर शेयर कर देंगे।
 
 
गिरोह के सदस्य बड़े शातिर तरीके से काम करते थे, पहले फेसबुक से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। फिर उसे अपना शिकार बनाते थे। गिरोह के पास पुलिस को दर्जनों लड़कियों की फर्जी डेटिंग एप और फेसबुक प्रोफाइल की आईडी और वीडियो चैट मिले हैं बिलासपुर पुलिस ने इन्हें राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उमर मोहम्मद पिता हनीफ खान थाना नगर जिला भरतपुर राजस्थान और आसिफ पिता शब्बीर थाना नगर जिला भरतपुर राजस्थान है।

 
एसपी ने बताया, कि पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायत मिल रही थी, कि ऑनलाइन डेटिंग एप और फेसबुक में फर्जी लड़कियों की आईडी बनाकर अज्ञात लोगों द्वारा पैसे ऐंठने का काम किया जा रहा है। आरोपी युवक स्क्रीन रिकॉर्डर के माध्यम से अश्लील वीडियो सेव कर लेते थे, और उसके बाद उसकी रिकॉर्डिंग भेज कर ब्लैकमेल किया करते थे, जो लोग पैसे नहीं भेजते थे, उनकी आपत्तिजनक वीडियो को उनके रिश्तेदार को सोशल मीडिया द्वारा भेजने को धमकी दी जाती थी। गिरोह ने शहर के कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। 
चिल्फी परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम को मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू, पढ़ें पूरी खबर

चिल्फी परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम को मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरछत्तीसगढ़ में 5 दिसंबर 2020 को दुर्लभ प्रजाति का उल्लू देखने को मिला। इसका रैस्क्यू 5 दिसंबर की प्रात: पैदल गस्त के दौरान चिल्फी परिक्षेत्र के लोहारा टोला परिसर के कक्ष क्रमांक पी 328 में वन विभाग की टीम ने किया। वन विभाग की टीम को यहां दुर्लभ प्रजाति के दो बार्न उल्लूू मिले। इन दोनों उल्लुओं को कुत्तों ने घेर रखा था।

पढ़ें : कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने ली कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, जाने बैठक से जुड़ी सारी बातें 

वन विभाग की टीम ने इन्हें कुत्तों से बचाते हुए रेस्क्यू किया गया। वन्य प्राणी पशु चिकित्सक डॉ राकेश वर्मा तथा डॉ सोनम मिश्रा के नेतृत्व में रेस्क्यू किए गए बार्न उल्लुओं को प्राथमिक उपचार तथा भोजन व्यवस्था का प्रबंध वन विभाग की टीम द्वारा किया गया है। बार्न उल्लूू दुर्लभ प्रजाति का पक्षी हैं जिनको वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के शेड्यूल 3 में स्थान दिया गया है। बार्न उल्लू की औसत आयु 4 वर्ष होती है। ऐसे भी उदाहरण हैं जिसमें बार्न उल्लूू 15 वर्ष तक जीवित रहे हैं।

पढ़ें : चलती बाइक में लगी आग, बाइक जलकर हुई खाक, जाने कहा की है यह खबर 

कैप्टिव ब्रीडिंग में बार्न उल्लू 20 वर्ष तक जीवित रह जाते हैं। प्राकृतिक अवस्था में जंगलों में 70 प्रतिशत बार्न उल्लू अपने जन्म के प्रथम वर्ष में ही प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते अकाल मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। राज्य तथा देश के विभिन्न भागों में ग्रामीण अंचल में ऐसी मान्यता है कि बार्न उल्लूू को पवित्र मानते हैं, जिससे घर तथा गांव में तरक्की, खुशहाली तथा उन्नति होती है। बार्न उल्लूू को तथा उनके शरीर के विभिन्न अंगों को तंत्र मंत्र में भी उपयोग किया जाता है। भोरमदेव अभ्यारण के चिल्फी परिक्षेत्र में रेस्क्यू किए गए बार्न उल्लूू प्रजाति के दोनों पक्षियों को बचाने में प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा के अधिकारी गणेश यू.आर., परिक्षेत्र सहायक चिल्फी पूर्व देशमुख तथा स्थानीय वनरक्षक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

चलती बाइक में लगी आग, बाइक जलकर हुई खाक, जाने कहा की है यह खबर

चलती बाइक में लगी आग, बाइक जलकर हुई खाक, जाने कहा की है यह खबर

कांकेर | जिले के ग्राम मोदी माटवाड़ा चौक में चलती बाइक में अचानक आग लग जाने से बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुकरेल बांसपारा धमतरी निवासी सुकदेव मरकाम अपने ससुराल सिंघनपुर केशकाल जा रहा था, इस दौरान चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाईक सवार ने कूदकर जान बचाई लेकिन आग बुझाने के लिए कुछ करते इससे पहले देखते ही देखते बाइक जलकर पूरी तरह से खाक हो गई।
भखारा को तहसील का दर्जा मिलने से राजस्व प्रकरणों का स्थानीय स्तर पर हो रहा निराकरण, पढ़ें पूरी खबर

भखारा को तहसील का दर्जा मिलने से राजस्व प्रकरणों का स्थानीय स्तर पर हो रहा निराकरण, पढ़ें पूरी खबर

धमतरी | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिनों कुरूद विकासखण्ड की उप तहसील को पूर्ण नवीन तहसील का दर्जा प्रदान कर उसका वर्चुअल शुभारम्भ 11 नवंबर 2020 को किया। राज्य सरकार द्वारा स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए सत्ता का विकेन्द्रीकरण किया गया, जिसके तहत भखारा उपतहसील को तहसील के तौर पर उन्नयित किया गया।

पढ़ें :  अवैध निर्माण पर नोटिस देने पहुंचे शासकीय कर्मी से गाली-गलौच, जुर्म दर्ज 

इससे भखारा क्षेत्र के ग्रामीणों को अपने राजस्व प्रकरणों व कार्यों को लेकर कुरूद तक की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। भखारा को तहसील बनाए जाने क्षेत्र की 52 ग्राम पंचायतों व 73 ग्रामों में स्थित 28 हल्का के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जाति प्रमाण-पत्र, आय, निवास, जाति सहित विभिन्न दस्तावेजों के लिए ग्रामीणों को 25 से 35 किलोमीटर दूर तहसील मुख्यालय कुरूद जाना नहीं पड़ेगा।

पढ़ें : कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने ली कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, जाने बैठक से जुड़ी सारी बातें 

तहसीलदार भखारा ने बताया कि भखारा को 14 नवंबर 1995 में उपतहसील का दर्जा दिया गया था, उस समय 51 ग्राम, 20 पटवारी हल्का, दो राजस्व निरीक्षक मण्डल हुआ करते थे। अब इसे पूर्ण तहसील का दर्जा प्राप्त होने के उपरांत नवस्थापित तहसील के ग्रामों की संख्या 73 तथा पटवारी हल्का की संख्या 28 तथा राजस्व निरीक्षक मण्डल की संख्या छह हो गई है। इसी तरह उपतहसील भखारा अंतर्गत क्रमश: 58 कोटवार तथा 49 पटेल हुआ करते थे, जबकि तहसील बनने के उपरांत अब कोटवारों की संख्या बढ़कर 81 और पटेलों की संख्या 71 हो गई है।
 
 
उन्होंने बताया कि उपतहसील भखारा में जनसंख्या 81 हजार 151 थी जो अब बढ़कर एक लाख 09 हजार 283 हो गई है। इसके अलावा राजस्व क्षेत्रफल 50 हजार 556 हेक्टेयर था, जो अब 28 हजार 483 हेक्टेयर हो गया है। इसी तरह उपतहसील भखारा में खातेदारों की संख्या 22 हजार 692 थी, जिसकी संख्या अब बढ़कर 30 हजार 713 हो गई है। इस प्रकार भखारा का तहसील के तौर पर अस्तिव में आने से क्षेत्र की जनता के समय, श्रम एवं धन की बचत हुई है, वहीं छोटे-छोटे शासकीय कार्यों के निष्पादन के लिए लम्बा फासला तय करने से निजात भी मिली।
 
अवैध निर्माण पर नोटिस देने पहुंचे शासकीय कर्मी से गाली-गलौच, जुर्म दर्ज

अवैध निर्माण पर नोटिस देने पहुंचे शासकीय कर्मी से गाली-गलौच, जुर्म दर्ज

रायपुर | अवैध निर्माण करने पर नोटिस देने पहुंचे शासकीय कर्मी से गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है।

पढ़ें : कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने ली कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, जाने बैठक से जुड़ी सारी बातें  

घटना माना कैम्प थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी का है। यहां रहने वाला आरोपी मंगलचंद धृतलहरे द्वारा अवैध निर्माण किया गया है, जिसके खिलाफ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने नोटिस जारी किया है।
 
 
इस नोटिस को विभाग में सहायक यांत्रिकी लेखा के पद पर पदस्थ मो. ईकबाल ने मंगलचंद को उसके घर जाकर देना चाहा लेकिन आरोपी ने नोटिस लेने से इंकार करते हुए इस बात पर उसके साथ विवाद कर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 186, 294, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।
 
विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया देवेंद्र नगर में सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर

विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया देवेंद्र नगर में सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरउत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने देवेंद्र नगर के विभिन्न सेक्टरों में लोगों को सुगम सुविधा उपलब्ध कराने लगभग 47.लाख रुपये के लागत से डामरीकरण कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। इस दौरान देवेंद्र नगर के नागरिक मनोज अग्रवाल,अभिषेक गांधी,अनूप वर्मा,विजय मालू, मोतीराम डूडवानी, महेश सोमानी, राजेंद्र जैन पालीवाल, संजय सोनी, दलजीत चावला, सेवक यादव, हर्षित जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने ली कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, जाने बैठक से जुड़ी सारी बातें

कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने ली कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, जाने बैठक से जुड़ी सारी बातें

रायपुरकानून व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में आज पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्टर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर अपने अपने क्षेत्र में संयुक्त रूप से भ्रमण करने व काम करने की हिदायत दी।

पढ़ें : बड़ी खबर : शहर के अर्चना टॉवर पर नगर निगम ने की कार्रवाई, 21 दुकानों को किया सील, पढ़ें पूरी खबर


कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने कहा कि धरना, प्रदर्शन, जुलूस आदि की सूचना होने पर प्रदर्शनकारियों के नेतृत्वकर्ता को बुलाकर मीटिंग रखी जाए। जिससे उनके आगे की योजना की जानकारी पहले से प्राप्त की जा सके और शांतिपूर्ण तरीके से स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। उन्होंने उन्हें उनके क्षेत्रों में होने वाले प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, अशांति फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने, शासन के आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

पढ़ें : राम वन गमन परिपथ में पर्यटन रथ तथा बाइक रैली का आयोजन 14 से 17 दिसम्बर तक, पढ़ें पूरी खबर 


कलेक्टर ने क्षेत्र के मजिस्ट्रेटों और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को धान खरीदी केंद्रों का लगातार संयुक्त रूप से विजिट करने को कहा। जिससे टोकन, बारदाना और किसानों आदि संबंधी सुविधा का लाभ ग्रामीणजनों को मिले, दलालों और बिचैलियों पर अंकुश रहे और वास्तविक किसान को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर के शिव मंदिर में दान पेटी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी हुए गिरफ्तार 


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अपराधिक घटना की रोकथाम और नियंत्रण के लिए सूचना तंत्र को प्रभावी बनाने के निर्देंश दिए। इस अवसर पर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), एसडीओपी तथा तहसीलदार उपस्थित थे।

राम वन गमन परिपथ में पर्यटन रथ तथा बाइक रैली का आयोजन 14 से 17 दिसम्बर तक, पढ़ें पूरी खबर

राम वन गमन परिपथ में पर्यटन रथ तथा बाइक रैली का आयोजन 14 से 17 दिसम्बर तक, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में नई सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य के ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक धरोहर राम वन गमन परिपथ में 14 दिसम्बर से 17 दिसम्बर तक पर्यटन रथ तथा बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रथ और रैली राज्य के उत्तर स्थित -सीतामढ़ी हरचैका जिला कोरिया तथा दक्षिण में स्थित-रामराम जिला सुकमा दोनों छोर से 14 दिसंबर को प्रारंभ होगी जो विभिन्न गतंव्य स्थलों से होते हुए 17 दिसंबर को चंदखुरी में सामाप्त होगी। यह रैली चिन्हांकित पर्यटन स्थलों से एकत्र की गई मिट्टी तथा प्रतीक चिन्ह को साथ लेकर चंदखुरी में 17 दिसम्बर को दोपहर 1.30 बजे पहुेगी जहां भव्य कार्यक्रम के आयोजन के साथ इस मिट्टी से चंदखुरी में वृक्षारोपण किया जाएगा तथा यात्रा उपरांत प्रतीक चिन्ह को मुख्य अतिथि को सौंपा जाएगा।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर के शिव मंदिर में दान पेटी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

राज्य में 14 दिसम्बर को सीतामढ़ी हरचैका जिला कोरिया तथा रामाराम जिला सुकमा के दोनों छोरों से शुरू होने पर्यटन रथ और बाईक रैली में रामायण पुस्तक, प्रतीक चिन्ह लेकर पर्यटन रथ न्यूनतम 30 बाईक के साथ होर्डिंग्स और वाहन साउण्ड सिस्टम सहित रैली निकाली जाएगी। जिसमें भगवान श्रीराम के अध्यात्मिक भजन तथा चैपाईयां चलाई जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय विधायकों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सीतामढ़ी हरचैका और रामाराम से झण्डा दिखाकर रथयात्रा की रवानगी की जाएगी। प्रतीक चिन्ह (मशाल, रामायण पुस्तक, ध्वज) को संबंधित जिला बाइकिंग समूहों को पूर्ववर्ती जिला बाइकिंग समूह को जिला प्रशासन के नेतृत्व में सौंपा जाएगा। 

पढ़ें : बड़ी खबर : शहर के अर्चना टॉवर पर नगर निगम ने की कार्रवाई, 21 दुकानों को किया सील, पढ़ें पूरी खबर

      प्रत्येक जिला के एक सीमा से दूसरे सीमा तक अलग-अलग बाइक समूह होंगे । इसमें गणमान्य नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा वाहनों को झण्डा दिखाकर रवाना किया जाएगा। रैली केवल दिन के सूर्यास्त तक आयोजित की जाएगी। रैली को उस स्थान से जारी रखा जाएगा जहां रैली पिछले दिन समाप्त हुई थी। पथ का अनुसरण प्रस्तावित राम वन गमन परिपथ सर्किट के नक्शा के अनुसार किया जाएगा। बाइक रैली जहां-जहां पहुंचेगी वहां पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया जाएगा तथा राम पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।


बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर के शिव मंदिर में दान पेटी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर के शिव मंदिर में दान पेटी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

रायपुर | राजधानी रायपुर के थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर के शिव मंदिर प्रांगण से दान पेटी चोरी करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है | जानकारी के अनुसार 25.11.2020 को थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर के शिव मंदिर प्रांगण में रखें दान पेटी चोरी की घटना को अंजाम दिए थे।

पढ़ें : बड़ी खबर : शहर के अर्चना टॉवर पर नगर निगम ने की कार्रवाई, 21 दुकानों को किया सील, पढ़ें पूरी खबर 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के कब्जे से नगदी 5,000/- रूपये एवं दान पेटी जप्त किया गया है | घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को भी जप्त कर लिया गया है । जानकारी मिली है कि आरोपी बाॅबी सेन पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में थाना आरंग से रह चुका है जेल निरूद्ध। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 480/20 धारा 379 भादवि. के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्ध।

पढ़ें : किसान आत्महत्या मामले में पटवारी, तहसीलदार पर गिरी गाज, पढ़ें पूरी खबर

 
पढ़ें के है पूरा मामला :-
प्रार्थी मुन्ना शुक्ला ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह राधा स्वामी नगर थाना पुरानी बस्ती रायपुर में रहता है तथा आकाशवाणी चैक काली मंदिर में पुजारी है। प्रार्थी दिनांक 25.11.2020 को संध्या आरती के समय मंदिर के समस्त कार्यरत कर्मचारी एवं पुजारी काली मंदिर में आरती पूजन कार्य करा रहे थे काली मंदिर आरती पूजन कार्य पश्चात करीबन 09.15 बजे रात प्रार्थी को मंदिर के गार्ड मोनू पाल ने बताया कि शिव मंदिर के प्रांगण में रखा दान पेटी वहां पर नहीं है। जिसका पता तलाश किया पता नहीं चला उक्त दान पेटी को दिनांक 25.11.2020 के रात्रि करीबन 07.30 से 09.15 बजे के मध्य दान पेटी में करीबन 7 से 10 हजार रूपये लगभग रहा होगा को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 480/20 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी एवं मंदिर में कार्यरत अन्य कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुये जिसके आधार पर टीम द्वारा हाऊसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर - 02 विधानसभा रायपुर निवासी बाॅबी सेन को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी सतीश कौशिक के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम द्वारा घटना में शामिल सतीश कौशिक को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की नगदी 5,000/- रूपये, दान पेटी एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी
01. बाॅबी सेन पिता स्व0 बाबू लाल सेन उम्र 21 साल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर - 02 विधानसभा रायपुर।

02. सतीश कौशिक पिता शिव प्रसाद कौशिक उम्र 24 साल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर - 05 विधानसभा रायपुर।
 
किसान आत्महत्या मामले में पटवारी, तहसीलदार पर गिरी गाज, पढ़ें पूरी खबर

किसान आत्महत्या मामले में पटवारी, तहसीलदार पर गिरी गाज, पढ़ें पूरी खबर

कोंडागांवजिले के बडेराजपुर ब्लाक के ग्राम मारंगपुरी के किसान धनीराम की आत्महत्या के मामले में कारवाही करते हुए कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस विषय पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केशकाल से किसान की आत्महत्या के संबंध में त्वरित जानकारी मांगी गई थी |

पढ़ें : स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा निर्णय: शिक्षा का अधिकार अधिनियम की राशि अब मिलेगी इस माध्यम से, पढ़ें पूरी खबर 

जांच में पाया गया कि किसान धनीराम का 2.713 हेक्टेयर भूमि पर धान बोया गया था लेकिन त्रुटि वश 0.320 हैक्टेयर में धान की प्रविष्टि हो गई थी। जिससे वह मानसिक रूप से व्यथित था, लेकिन किसान के द्वारा इस संबंध में प्रशासन को कोई सूचना नहीं दिया गया। फिलहाल पटवारी डोंगर नाग द्वारा की गई लापरवाही के कारण उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, वहीं संबंधित तहसीलदार बड़ेराजपुर एचआर नायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

पढ़ें : बड़ी खबर : शहर के अर्चना टॉवर पर नगर निगम ने की कार्रवाई, 21 दुकानों को किया सील, पढ़ें पूरी खबर 

     प्राप्त जानकारी के अनुसार धनीराम मरकाम पिता मंगलू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मारंगपुरी (बड़ेराजपुर) के पास 6.70 एकड़ का भूमि स्वामित्व पट्टा है, जिस पर लगभग 100 क्विंटल धान का पंजीयन होना चाहिए जब उसने अपने रिश्तेदार प्रेमलाल नेताम को टोकन कटाने लेम्पस सलना भेजा तो उसे पता लगा कि वह 11 क्विंटल धान ही बेच सकेगा। उसने 61932 रुपये का कर्ज बैंक से ले रखा है। इसके अलावा व्यापारियों के पास भी कर्ज है। जिसके चलते वह किसान तनाव में आ गया तथा बुधवार की सुबह-सुबह उठकर खेत की ओर गया तथा पेड़ पर फांसी लगा लिया।
    इस विषय पर बड़ेराजपुर तहसीलदार एचआर नायक ने बताया कि उक्त मृतक किसान धनीराम मरकाम के पास कुल 6.72 एकड़ जमीन है जिसमे से उसने 6.54 एकड़ जमीन पर धान की फसल लगाया था, जिसमे लगभग 93 क्विंटल तक धान खरीदी हो सकती थी। लेकिन गिरदावरी में पटवारी द्वारा की गई गलती के कारण रेकॉर्ड में केवल 30 डिसमिल ही दिखा रहा है। 
 
स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा निर्णय: शिक्षा का अधिकार अधिनियम की राशि अब मिलेगी इस माध्यम से, पढ़ें पूरी खबर

स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा निर्णय: शिक्षा का अधिकार अधिनियम की राशि अब मिलेगी इस माध्यम से, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | प्रदेश में शिक्षा का अधिकार (आर.टी.ई.) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों को दी जाने वाली राशि अब सीधे उनके बैंक खातों में उपलब्ध करायी जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के दृष्टिकोण से यह निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आर.टी.ई. अधिनियम के लागू होने के बाद अशासकीय विद्यालयों में प्रवेशित कराए गए 25 प्रतिशत छात्रों का भुगतान जिला स्तर पर आबंटन उपलब्ध कराकर किया जाता था। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीबी रेखा श्रेणी के बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है और इन बच्चों की फीस राज्य शासन द्वारा प्रदान की जाती है।

पढ़ें : बड़ी खबर : शहर के अर्चना टॉवर पर नगर निगम ने की कार्रवाई, 21 दुकानों को किया सील, पढ़ें पूरी खबर

स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस निर्णय से हितग्राही विद्यालयों को बिना किसी भेदभाव के एक ही समय में सीधे उनके खाते में राशि उपलब्ध होगी। इस प्रक्रिया से कई लाभ होंगे सर्वप्रथम धनराशि के राज्य कार्यालय से विद्यालय तक पहुंचने में लगने वाले समय अंतराल में कमी होगी। इसके अलावा सभी संस्थान एवं कार्यालय इस बात को जांच सकेंगे कि, जिले में प्रत्येक विद्यालयवार कितनी राशि की उपलब्ध करायी गई है और भविष्य में कितनी राशि का भुगतान देना शेष है।
 
 
इसके परिणामस्वरूप अनुदान की दूसरी किस्त जारी करते समय जिलों एवं संस्थाओं से राशि की मांग की जानकारी प्राप्त किया जाना अपेक्षित नहीं होगा। इस प्रकार यह प्रक्रिया सतत् उपयोगी एवं यूजर फ्रेण्डली होगी। इससे भविष्य में केन्द्र शासन से भी राशि प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। प्रत्येक सत्र में यह आंकलन किया जा सकेगा कि, राज्य के लगभग छह हजार निजी विद्यालयों को आर.टी.ई. के तहत कितनी राशि की वास्तविक आवश्यकता है।
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिक्षा सत्र 2018-19 के लिए 1932 निजी विद्यालयों को 45 करोड़ रूपए की राशि बैंक के माध्यम से सीधे उनके खातों में जमा की जा रही है। शिक्षा सत्र 2020-21 की राशि भी शीघ्र ही विद्यालयों के खातों में जमा की जाएगी।
 
बड़ी खबर : शहर के अर्चना टॉवर पर नगर निगम ने की कार्रवाई, 21 दुकानों को किया सील, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : शहर के अर्चना टॉवर पर नगर निगम ने की कार्रवाई, 21 दुकानों को किया सील, पढ़ें पूरी खबर

भिलाईनगर निगम भिलाई ने शुक्रवार को चंद्रा मौर्या टॉकीज के समीप बनी अर्चना टावर के 21 दुकानों पर सीलबंद की कार्रवाई की। यह कांप्लेक्स निर्माण के समय से ही विवादों में रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जोन 03 अंतर्गत अर्चना टावर के 21 दुकानों में सील बंद करने की कार्यवाही किया गया जिसमें से 04 दुकानों पर व्यवसाय किया जाना पाया गया और शेष दुकान बंद होना पाया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान दुकान क्रमांक 15 एवं 21 को सील कर कार्यवाही की गई। तथा दो दुकान चिकित्सालय पर डॉक्टर एवं मरीज होने के कारण सील नही किया जा सका। किन्तु संबंधित दुकानदारों को आज भर के लिए खोलने की अनुमति दिया गया है। उक्त दोनों दुकानों को शीध्र सील करने की कार्यवाही की जायेगी। सूत्र बताते हैं कि बीसीसी सर्टिफिकेट नहीं होने के यह कार्रवाई नगर निगम भिलाई के द्वारा की गई है इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

BIG BREAKING : राजधानी के गोलबाजार के दुकानदारों को मिलेगा मालिकाना हक, राज्य सरकार ने दी बड़ी सौगात

BIG BREAKING : राजधानी के गोलबाजार के दुकानदारों को मिलेगा मालिकाना हक, राज्य सरकार ने दी बड़ी सौगात

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के गोल बाजार के व्यापारियों को शासन ने  बड़ी सौगात दी है। जानकारी मिली है कि शासन ने निगम को 1 रुपए प्रति वर्ग फीट की दर पर गोलबाजार की जमीन दी है। अब गोल बाजार के व्यापारियों को दुकानों का मालिकाना हक दिया जाएगा। इससे करीब 15 सौ कारोबारियों को फायदा होगा।  

पढ़ें : BIG BREAKING : 8 दिसंबर को होने जा रहा है भारत बंद, जाने क्या है वजह 

आपको बता दें कि नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड मिलकर गोलबाजार का कायाकल्प करेंगे। गोलबाजार में स्थित दुकानदारों के मालिकाना हक को लेकर असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई थी, वह भी दूर हो गई, सभी को मालिकाना हक दिया जाएगा। 

पढ़ें : BIG BREAKING : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर

महापौर एजाज ढेबर के नेतृत्व में गोलबाजार के व्यापारी, दुकानदारों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव कुमार डहरिया से मुलाकात कर उनका आभार जताया। बता दें कि कारोबारियों को कलेक्टर दर से मालिकाना हक दिया जाएगा। 

BIG BREAKING : राजधानी के इन दो इलाकों से नाबालिग युवतियां हुई लापता, जाँच में जुटी पुलिस

BIG BREAKING : राजधानी के इन दो इलाकों से नाबालिग युवतियां हुई लापता, जाँच में जुटी पुलिस

रायपुर | दो नाबालिग लड़कियों के सिविललाईन व खमतराई क्षेत्र से लापता हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पण्डरी सिविललाईन निवासी पीडि़त 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की बेटी 17 साल 2 माह 19 दिन 3 दिसंबर को घर से बिना बताये चली गई है।
 
 
पीडि़त ने आशंका जताया है कि किसी ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। इसी तरह भनपुरी खमतराई निवासी पीडि़त 35 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी  की लड़की उम्र 11 वर्ष घर से बिना बताए कही चली गई है। पीडि़त ने आशंका जताया है कि किशोरी को कोई बहला-फुसलाकर ले गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर गुमइंसान का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 
मांदर पर थाप देने से खुद को रोक न सके सीएम बघेल, जशपुर आगमन पर हुआ जशपुरिया अंदाज में स्वागत

मांदर पर थाप देने से खुद को रोक न सके सीएम बघेल, जशपुर आगमन पर हुआ जशपुरिया अंदाज में स्वागत

रायपुर। जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जब मांदर भेंट किया तो वे उस पर थाप देने से स्वयं को रोक नहीं सके। इसी तरह पाषण-शंख को देखकर उन्होंने उसे बजाकर उसकी ध्वनि सुनी। अपनी इस पूरी यात्रा के दौरान उन्होंने स्थानीय सांस्कृतिक तत्वों में खूब रुचि ली। 
 
 
मुख्यमंत्री बघेल जब जशपुर के नवनिर्मित पुरातत्व संग्रहालय पहुंचे तो उनका स्वागत मांदर भेंटकर किया गया। श्री बघेल मुस्कुराते हुए मांदर पर थाप देने लगे। संग्रहालय में रखे गए पाषाण शंख की ध्वनि सुनने के बाद उन्होंने इसकी सराहना करते हुए कहा कि ये सारी चीजें हमारी विरासत हैं। यह संग्रहालय हमारी विरासतों को सहेजने का माध्यम बनेगा।
 
 
 
 
जशपुर में निर्मित गढ़कलेवा के अवलोकन के दौरान उन्होंने खास तौर पर प्रदर्शित जशपुरिया-व्यंजनों में भी खासी रुचि ली। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत स्थानीय जनजातीय नृत्यों, वाद्यों तथा गीतों के माध्यम से किया गया।
 
 
जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने भी मंच से अपने संबोधन के दौरान सीएम बघेल के स्वागत में उरांव गीत गाए। उन्होंने गीतों के भाव समझाते हुए कहा कि हे अतिथि आप आए हैं, तो हमारे मन को बहुत अच्छा लग रहा है। संबोधन शुरु होने से पहले श्री बघेल को जशपुरिया पगड़ी पहनाकर तथा तीर-कमान सौंपकर स्वागत किया गया।
एटीएम में छेड़छाड़ कर करोड़ों का चुना लगाकर आरोपी फरार, शातिराना अंदाज में करोड़ों का ट्रांजेक्शन

एटीएम में छेड़छाड़ कर करोड़ों का चुना लगाकर आरोपी फरार, शातिराना अंदाज में करोड़ों का ट्रांजेक्शन

धमतरी। धमतरी शहर के स्टेट बैंक के चार एटीएम में छेड़छाड़ कर कुछ लोगों ने ट्रांजेक्शन कर करोड़ों का चूना लगा दिया है। बार-बार इसकी पुनरावृत्ति होने पर थाना सिटी कोतवाली में मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक धमतरी संतोष कुमार राय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। गड़बड़ी करने वाले एटीएम धारक एसबीआई के न होकर अन्य बैंक के हैं। जिन चार एटीएम से पैसे निकाले गए हैं, उसका मेंटेनेंस एक ही कंपनी करती है। 

पढ़ें : पॉपुलर TV शो "तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा" के लेखक ने की आत्‍महत्‍या, जानिए क्या थी वजह 

एटीएम और बैंक फ्रॉड की कड़ी में एक नया मामला सामने आया है। जब एटीएम धारक ने बैंक से पैसे भी निकाल लिए और खाता में आहरण भी नहीं दिखाया। एरर दिखाते हुए बैंक से दोबारा पैसे भी मांग लिए। यह एक नई तकनीक सामने आई है। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार राय ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एटीएम में हो रही ठगी और नए तरीकों से किये जा रहे अपराध बाबत् वह रिपोर्ट करा रहे हैं।
 
 
बताया गया कि धमतरी में एसबीआई के 13 एटीएम हैं जिसमें से 4 एटीएम में संदेहास्पद ट्रांजेक्शन हुए है। ये एटीएम पीएचई ऑफिस के पास रूद्री रोड, अंबेडकर चौक, एचपी पेट्रोल पंप के बाजू और रामबाग बाजार का एटीएम शामिल है। इसमें 11 जुलाई से 2 दिसंबर के बीच अज्ञात अपराधियों ने अपराध किया है। 

कैसे किया अपराध- 
बताया गया कि दूसरे बैंक का एटीएम कार्ड इस्तेमाल कर एसबीआई के एटीएम में उपयोग किया गया है। एटीएम डालने के बाद आहरण करने के लिए आदेश देता है। एटीएम से रकम निकल जाती है। अपराधी एटीएम में कुछ ऐसे छेड़छाड़ करता है कि उसमें एरर दिखाता है। इस तरह से अपराधी ने अपना रकम निकाल भी लिया और एरर भी आ गया। इसके बाद अपराधी ट्रांजेक्शन फेल होने के कारण उनके खाते में से काटी गई राशि को रिजर्व बैंक की गाईड लाईन के अनुसार 5 दिनों के अंदर मांगा भी गया। इस तरह से बैंक को दोगुना घाटा हो गया। जिससे चारों एटीएम मशीन से करोड़ों रूपयों की ठगी हो चुकी है। बताया गया कि इसमें कई अन्य बैंक के एटीएम कार्ड है जो किसी भी एसबीआई का कार्ड धारक नहीं है। 
 देशी शराब दुकान से रकम गबन के आरोप में सुपरवाइजर और सेल्समेन गिरफ्तार

देशी शराब दुकान से रकम गबन के आरोप में सुपरवाइजर और सेल्समेन गिरफ्तार

महासमुंद। देशी शराब दुकान से शराब बिक्री की रकम गबन के आरोप में पुलिस ने सुपरवाइजर और सेल्समेन को गिरफ्तार कर गबन की राशि बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक दिसंबर को प्रार्थी प्रवेश कुमार जैन ने कोतवाली पहुंच थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कमलेश पांडेय (28) मुख्य विक्रयकर्ता देशी मदिरा दुकान स्टेशन रोड से 29 और 30 नवंबर को शराब बिक्री की रकम 10 लाख 76 हजार 180 रुपए को जमा करने की बात कह कर रकम लेकर फरार हो गया। जिस पर पुलिस ने 406 का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।
 
 
मामले में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली और साइबर सेल की टीम गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने जांजगीर चांपा जिले के निवास पामगढ़ जाकर दबिश दी लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। इसी बीच मुखबिर से जानकारी मिला कि आरोपी कमलेश पांडेय अंगुल ओडि़शा में अपने रिश्तेदार के यहां है। सूचना पर टीम ओडि़शा के लिए रवाना हुई। यहां छापेमार कार्रवाई में वह अपनी बहन मीनाक्षी दुबे के घर में अपने भाई रवि पांडेय (36) को पकडऩे का प्रयास किया तो वह भागने लगा काफी मशक्कत के बाद उन्हें पकड़ा गया।
 
 
पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि 29-30 नवंबर को बिक्री रकम 10 लाख 12 हजार 850 रुपए बैंक में जमा करने की बता कह कर वह अपने किराए के मकान गांधी चौक गया वहां से अपने भाई रवि पांडेय को साथ लेकर मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04 डीजेड 3164 से दोनों पिथौरा गए वहां अपने पहचान वाले के यहां मोटर साइकिल छोड़कर किराए की गाड़ी से अंगूल ओडि़शा अपनी बहन के घर पहुंच गए। पुलिस ने उक्त आरोपियों के पास 10 लाख 12 हजार 850 रुपए के साथ एक मोटर साइकिल भी जब्त कर ली है। उक्त मामले को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्बूकर साहू, एसडीओपी नारद सूर्यवंशी के निर्देेश में थाना प्रभारी शेर सिंह बंदे, साइबर प्रभारी संजय सिंह राजपूत सहित कोतवाली पुलिस द्वारा की गई।
 राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय व कोपालवानी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया विकलांग दिवस

राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय व कोपालवानी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया विकलांग दिवस

रायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय व कोपालवानी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में मैग्नेटो मॉल में अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस मनाया गया। जिसमें दिव्यांग जनों के साथ उनके विशेष शिक्षक भी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती सीमा साहू जी तथा प्रीति उपाध्याय जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्हें दया की नहीं अवसर की तलाश है यह अवसर उनकी दिव्यांगता के अनुरूप होने आवश्यक हैं। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग जनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा साथ ही सांकेतिक भाषा उपस्थित लोगों को सिखाई गई। 

विशेषता बधिर श्री लवकुश गोयल के द्वारा सामान्य लोगों को सांकेतिक भाषा सिखाई गई जिससे कि सामान्य लोग बधिर लोगों के साथ संप्रेषण कर सकें। कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती सुनीता चंसोरिया जी कोपालवानी की प्राचार्य पदमा शर्मा अंजली देशपांडे हीरामणि व एनएसएस के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। 
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: स्टील व्यापारी गिरफ़्तार, टैक्स चोरी का लगा आरोप

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: स्टील व्यापारी गिरफ़्तार, टैक्स चोरी का लगा आरोप

रायपुर। केंद्रीय माल और सेवाकर और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, रायपुर के अधिकारियों ने गुरुवार को आयरन और स्टील उत्पादों के एक व्यापारी नारायण स्वामी को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि मेसर्स नारायण स्टील, हॉस्पिटल सेक्टर, शॉप नं-2, सेक्टर-9, भिलाई, जिला-दुर्ग ने गलत तरीके से अनेक प्रतिष्ठानों को फर्जी इन्वोडसेस जारी करके 4.7 करोड़ रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट पास किया है। जांच के दौरान यह पाया गया कि मेसर्स नारायण स्टील ने मेसर्स ओम इस्पात को 96.44 करोड़ रुपए के मूल्य का जाली इन्वोइस जारी किया था, जिसने पुन: अनुचित रूप से मेसर्स एच.के.एंटरप्राइजेस (जिनके विरुद्ध पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है और जिन्हें 2..2020 को गिरफ्तार किया जा चुका है) को आईटीसी जारी कर दिया । मेसर्स नारायण स्टील, भिलाई नाम का कोई प्रतिष्ठान अस्तित्व में ही नहीं है, जिसे केवल जाली बिल जारी करके गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट पास करने के लिए बनाया गया था । नारायण स्वामी द्वारा किया गया अपराध केंद्रीय माल और सेवाकर अधिनियम, 2047 की धारा 32 के अधीन दंडनीय है और इसलिए उन्हें केंद्रीय माल और सेवाकर अधिनियम, 207 की धारा (69) के प्रावधानों के तहत केंद्रीय माल और सेवाकर और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, रायपुर के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया गया। यह पूरी कार्रवाई बी.बी.महापात्रा, प्रधान आयुक्त केंद्रीय माल और सेवाकर और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, रायपुर के निदेशों के तहत की गई । प्रारंभिक जाँच से यह संकेत मिला है कि जाली इनपुट टैक्स क्रेडिट बिलों को जारी करने वाले व्यापारियों का एक रैकेट कई राज्यों में फैला हुआ है और ऐसे बहुत से विनिर्माता जीएसटी के भुगतान से बचने के लिए ऐसे जाली इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठा रहे हैं। इस संबंध में अभी आगे जाँच जारी है। 
प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब भाजपा जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा, देखें पूरी सूची

प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब भाजपा जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा, देखें पूरी सूची

कोंडागांवछत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय और प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय की अनुशंसा से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है । नई जंबो टीम में जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा सहित छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री व मीडिया प्रभारी शामिल हैं । इस बार संगठन के समर्पित तरुण साना को जिला महामंत्री बनाया गया है। उनके साथ इस पद पर दूसरा नाम आकाश मेहता का है । इससे क्रमश: बोरगांव व केशकाल क्षेत्र को मजबूत प्रतिनिधित्व मिला है ।

पढ़ें : बड़ी खबर: शराब की तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार, दो लग्जरी वाहनो में दीगर प्रांत के अवैध शराब का कर रहे थे परिवहन

पार्टी आलाकमान से मिले हर दायित्व को बखूबी निभाने वाले और कोरोना काल में भी कुशल संगठनकर्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़े रखते हुए, पार्टी गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने वालों को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है । इनमे झारी राम सलाम, बाल कुवर प्रधान, प्रेमसिंह नाग, अनिल अग्रवाल, लक्ष्मी ध्रुव, व अनीता नेताम शामिल है।

पढ़ें : बड़ी खबर: राजधानी के संतोषी नगर और मौदहापारा में प्रतिबंधित टेबलेट व नशीला कफ सिरप के साथ 3 गिरफ्तार 

साफ व ईमानदार छवि और गुटबाजी से दूर कोषाध्यक्ष व कार्यालय मंत्री का प्रभार क्रमश: धनराज मालू और दयाराम पटेल को सौंपा गया है । इनके अलावा रैय सिंह नेताम, लछिंदर मरकाम, लखमुराम मौर्य, श्याम नेताम, पवन कोर्राम, सुकलदई नेताम को जिला मंत्री बनाया गया है । मीडिया प्रभारी की अहम भूमिका रौनक कुमार दीवानको सौंपी गई है ।

पढ़ें : बड़ी खबर : पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक हुई ख़त्म, कोरोना संक्रमण को ले कर पीएम ने कही यह बड़ी बात, पढ़ें पूरी खबर


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने उक्त घोषित टीम को निष्ठा व लगन से अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में निश्चित अंतराल में संगठन में बदलाव होता है और जो पार्टी के प्रति लगन के साथ कार्य करता है। उसे उसी के हिसाब से संगठन में जगह भी मिलती है । अत: उक्त जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने पार्टी हाई कमान, संगठन व सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है । उन पर जताए गए इस विश्वास पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करते हुए शालीनता, धैर्य और सहनशीलता से सेवा कार्य को सदैव तत्पर रहने व पार्टी की मजबूती का प्रण लिया है ।