BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज का महत्वपूर्ण योगदान: डॉ शिवकुमार डहरिया

छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज का महत्वपूर्ण योगदान: डॉ शिवकुमार डहरिया

रायपुर। आरंग में साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ शिवकुमार डहरिया, मंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग ने नवनिर्मित मंगल भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। साहू समाज मेहनत करने वाला और विकास की राह में आगे बढ़ने वाला समाज है। छत्तीसगढ़ की सरकार भी संत माता कर्मा, दानवीर भामाशाह के बताए हुए मार्गों में चल रही है। सभी समाजों को साथ लेकर सामाजिक समरसता का माहौल कायम कर रही है। उन्होंने साहू समाज द्वारा आरंग में भवन निर्माण हेतु मांग को पूरा करते हुए 20 लाख की राशि देने की घोषणा की। तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सबकी उन्नति के लिए कार्य कर रही है। साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में खेती किसानी का कार्य करते हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की सबसे बड़ी हितैषी है। सबसे अधिक कीमत में धान की खरीदी की जा रही है। कोविड के समय किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से धान का बोनस दिया गया, जिससे छत्तीसगढ़ में मंदी का कोई असर नहीं दिखई दिया। उन्होंने बताया कि 36 में से 24 वादे सरकार ने पूरे कर दिए हैं। आने वाले दिनों में शेष वादों को भी पूरा कर दिया जाएगा। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में रामवनगमन पथ को विकसित किया जा रहा है। स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की पहल की जा रही है। शिक्षाकर्मियों का संविलयन करने के साथ नई भर्तियां की जा रही है। पुलिस और कालेज में प्राध्यापकों भर्ती की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरंग क्षेत्र में सबसे अधिक साहू समाज के लिए ही विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, साहू समाज के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, शांतनु साहू, द्वारिका साहू, देवनाथ साहू, जयंत साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
 आबकारी टीम की छापेमार कार्यवाई: 41 पाव अवैध देशी मदिरा बरामद, आरोपी को भेजा गया जेल

आबकारी टीम की छापेमार कार्यवाई: 41 पाव अवैध देशी मदिरा बरामद, आरोपी को भेजा गया जेल

धमतरी। आबकारी अमले ने छापामार कर अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मगरलोड विकासखण्ड के बड़े करेली क्षेत्र में अवैध शराब की शिकायतों के आधार पर 3 दिसम्बर को अमले ने छापामार कर्रवाई की। इस दौरान रायपुर जिला के छछानपैरी निवासी टिमन लाल टण्डन के आधिपत्य से 41 पाव देशी मदिरा बरामद की गई। इनमें 30 पाव प्लेन और 11 पाव मसाला कुल 7.380 लीटर देशी मदिरा शामिल है। साथ ही धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेजा गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि बरामद की गई मदिरा पर छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज, कुम्हारी, जिला-दुर्ग का लेबल लगा पाया गया है। आरोपी अन्यत्र रायपुर जिले का निवासी है। इन तथ्यों के आधार पर मामले में गहन विवेचना कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर आबकारी उपनिरीक्षक वैभव मित्तल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री बघेल ने जशपुर में आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री बघेल ने जशपुर में आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण

जशपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जशपुर में आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों से रुबरु होकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खाघ और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल,  विधायक  जशपुर  श्री विनय भगत, रायगढ विधायक श्री प्रकाश नायक, धरमजयगढ़ विधायक श्री लालजी सिंह राठिया, लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिदार उपस्थित थे।

 बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले को 196 विभिन्न विकास कार्याें की दी सौगात

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले को 196 विभिन्न विकास कार्याें की दी सौगात

जशपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को जशपुर जिले के प्रवास के दौरान रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 792 करोड़ रूपए 86 लाख रूपए की लागत के 196 विभिन्न विकास कार्याें की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने इनमें से 655 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत के 94 कार्याें का भूमिपूजन और 137 करोड़ रूपए की लागत के 102 कार्याें का लोकार्पण किया।
 
 बड़ी खबर: राजधानी में शादी का झांसा देकर विकलांग महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज

बड़ी खबर: राजधानी में शादी का झांसा देकर विकलांग महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बार फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। जहाँ एक विकलांग महिला से आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। 

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार यह मामला तेलीबांधा थाना का है जहां 40 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी सत्येंद्र गिरी उम्र 29 वर्ष ने उसे शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि दोनों एक ही कमरे में रहते थे, अब जब पीड़िता ने शादी करने कहा तो आरोपी ने उसे मना कर दिया। तेलीबांधा थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 2 n के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया है।
 जनवरी से पटरी पर लौट सकती है कई पैसेंजर-लोकल ट्रेने, पढ़े पूरी खबर

जनवरी से पटरी पर लौट सकती है कई पैसेंजर-लोकल ट्रेने, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। कोरोना संक्रमण के चलते बंद हुई अधिकांश यात्री टे्रनें जनवरी तक पटरी पर लौट आएगी। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर अब लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को चलाने के लिए भी हरी झंडी मिलती दिख रही है। 
 

रेलवे सूत्रों की माने तो जनवरी से रायपुर से दल्लीराजहरा तक चलने वाली मेमू व लोकल शुरू हो जाएगी। इसी तरह केंवटी तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को भी फिर से शुरू करने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन पूरी सावधानी बरतते हुए बंद हुई या वर्तमान में स्थगित होने वाली यात्री ट्रेनों को फिर से शुरू करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। बताया जाता है कि रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, केंवटी, दल्लीराजहरा रूट की कई पैसेंजर अथवा मेमू लोकल टे्रनें जनवरी से फिर से पटरी पर लौट आने की संभावना बन रही है। 
 बड़ी खबर: शराब की तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार, दो लग्जरी वाहनो में दीगर प्रांत के अवैध शराब का कर रहे थे परिवहन

बड़ी खबर: शराब की तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार, दो लग्जरी वाहनो में दीगर प्रांत के अवैध शराब का कर रहे थे परिवहन

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा जिलें के समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को दीगर प्रान्त से आने वाली अवैध शराब मादक पदार्थ पर अंकुश लाने व अवैध शराब बिक्री पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। जिसके तहत् थाना/चैकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम दीगर प्रांतों से अवैध शराब बिक्री करने वाले संदिग्ध आरोपियों पर नजर रखी हुई थी, कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि दीगर प्रांत का शराब एक टियागो कार एवं एक महेन्द्र स्कार्पियों वाहन में बागबाहरा क्षेत्रांतर्गत लाकर खपाने वाले है।
 
 
पुलिस अधीक्षक द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी बागबाहरा एवं सायबर सेल प्रभारी महासमुंद को टीम गठित कर नाकेबंदी कर पकडऩे हेतु निर्देशित किया गया। जिसके तहत बागबाहरा थाना प्रभारी एवं सायबर सेल प्रभारी द्वारा अलग-अलग दो टीम गठित कर मुखबीर के बतायें अनुसार एक पार्टी पतेरापाली रेल्वे ब्रिज के पास एवं दूसरी पार्टी पिथौरा चैक बागबाहरा में नाकेबंदी की जा रही थी कि इसी समय बागबाहरा शहर तरफ से मुखबीर के बताये अनुसार एक सफेद रंग महेन्द्र स्कार्पियो कार क्रमांक सीजी 04 एच0एक्स0 6509 आया। जिसे रोका गया उक्त वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे।
 
 
चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम अभिषेक चंद्राकर पिता होरीलाल चंद्राकर उम्र 28 वर्ष सा0 जामगांव (आर) थाना रानीतराई जिला दुर्ग का रहने वाला बताया पीछे सीट पर बैठे व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम खुबचंद साहू पिता राधेश्याम साहू उम्र 20 वर्ष, प्रवीण चंद्राकर पिता अर्जुन चंद्राकर उम्र 20 वर्ष साकिनान जामगांव (आर) थाना रानीतराई जिला दुर्ग का रहने वाला बतायें। उक्त को मूखबीर सूचना से अवगत कराकर वाहन की तलाशी ली गई।
 
 
वाहन की पीछे सीट में 24 कार्टून (पेटी) में गोवा अंग्रेजी व्हीस्की शराब भरा मिला। जिसकें संबंध में पूछने पर अवैध ब्रिकी हेतु मध्य प्रदेश से महासमुंद जिलें में खपाने के नियत से लाना बताया। जिसपर आरोपियों के कब्जे से 24 पेटी अवैध गोवा अंग्रेजी व्हीस्की शराब कीमती 6,00,000 रूपये, 04 नग मोबाईल, नगदी 1800 रूपये जुमला कीमती 8,71,300 रूपये को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध 34(2) आब0 एक्ट की तहत कार्यवाही की गई। 
 
 
इस तरह दूसरी टीम रेल्वे क्रासिंग ओवरब्रिज के पास ग्राम पतेरापाली में नाकेबंदी की जा रही थी कि मुखबीर के बतायें अनुसार एक सफेद रंग की टियागो कार आया जिसें रोका गया। उक्त वाहन में बैठे व्यक्ति से चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम पोखराज उर्फ पोकु चंद्राकर पिता रमेश चंद्राकर उम्र 32 वर्ष सा. वार्ड नं. 12 तेन्दूलोथा बागबाहरा जिला महासमुंद एवं चालक के बगल सीट पर बैठे डोमन साहू उर्फ गोलू साहू पिता ईश्वर प्रसाद साहू उम्र 31 वर्ष सा. वार्ड नं0 25 कुम्हार पारा महासमुंद का होना बताया। जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराया गया एवं वाहन की तलाशी ली गई।
 
वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की से 06 पेटी एवं पीछली सीट से 04 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शराब कुल 10 पेटी मिला। प्रत्येक पेटी में 50-50 पौंवा कुल 500 पौंवा कुल 90000 एम0एल0 शराब भरी हुई कीमती 90,000 रूपये, 01 नग कार क्रमांक सीजी 06 जी0एच0 9211 कीमती 3,00,000 रूपये, 03 नग मोबाईल, नगदी 1500 रूपयें जुमला कीमती 3,68,000 रूपयें को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध 34(2) आब0 एक्ट की तहत कार्यवाही की गई। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक  मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पुलिस) बागबाहरा सु लितेश सिंह के निर्देशन में थाना बागबाहरा प्रभारी उनि. स्वराज त्रिपाठी सायबर सेल प्रभारी उप निरी0 संजय सिंह राजपूत, सउनि0 नवधाराम खाण्डेकर, जनक राम पटेल प्रआर0 प्रकाश नंद, मिनेश धु्रव, सोनचंद डहरिया, श्रवण दास, ललित पटेल आर0 छत्रपाल सिन्हा, चम्पलेस ठाकुर, दिनेश साहू,  रवि यादव, एकलव्य बैस, देवचरण सिन्हा, टोप सिंग, महेत्तर साहू, द्वारा की गई है। 
 
नाम आरोपी- 
01. अभिषेक चंद्राकर पिता होरीलाल चंद्राकर उम्र 28 वर्ष सा0 जामगांव (आर) थाना रानीतराई जिला दुर्ग।

02. खुबचंद साहू पिता राधेश्याम साहू उम्र 20 वर्ष सा0 जामगांव (आर) थाना रानीतराई जिला दुर्ग।

03 प्रवीण चंद्राकर पिता अर्जुन चंद्राकर उम्र 20 वर्ष सा0 जामगांव (आर) थाना रानीतराई जिला दुर्ग।

4. पोखराज उर्फ पोकु चंद्राकर पिता रमेश चंद्राकर उम्र 32 वर्ष सा. वार्ड नं. 12 तेन्दूलोथा बागबाहरा जिला महासमुंद 

05. डोमन साहू उर्फ गोलू साहू पिता ईश्वर प्रसाद साहू उम्र 31 वर्ष सा. वार्ड नं0 25 कुम्हार पारा महासमुंद।

जप्त सामग्री - 
01. 34 पेटी अंग्रेजी गोवा, व्हीस्की शराब जप्त। 
02.  दो लग्जरी टियागो, स्कार्पियो कार। 
03. 07 नग मोबाईल। 
04. नगदी रकम 3300 रूपये।
 पुलिस विभाग में फेरबदल: एसआई, एएसआई और प्रधान आरक्षक का हुआ तबादला, देखे सूचि

पुलिस विभाग में फेरबदल: एसआई, एएसआई और प्रधान आरक्षक का हुआ तबादला, देखे सूचि

गरियाबंद। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मियों के फेरबदल की दूसरी लिस्ट जारी की है। कुल 9 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है. सूची में 2 एसआई, 6 एएसआई और एक प्रधान आरक्षक को बदला गया है।
 
 
 

आदेश के अनुसार, सुमन लाल पोया को थाना प्रभारी जुगाड़ से रक्षित केन्द्र गरियाबंद भेजा गया है। जयबीर भगत को थाना प्रभारी इंदागांव से रक्षित केन्द्र गरियबन्द भेजा गया है। सहायक उपनिरीक्षक थाना इंदागांव से चौकी प्रभारी बिन्द्रानवागढ़ बनाया गया है। सहायक उपनिरीक्षक यदुराज ठाकुर को चौकी प्रभारी बिन्द्रानवागढ़ से थाना प्रभारी पीपरछेड़ी का प्रभार सौंपा गया है। 
 

सहायक उपनिरीक्षक प्रेमसिंह कोमरे को थाना पीपरछेड़ी से रक्षित केन्द्र गरियाबंद भेजा गया है। सहायक उपनिरीक्षक इंदर कुमार आदिल को थाना पीपरछेड़ी से रक्षित केन्द्र गरियाबंद भेजा गया है। सहायक उपनिरीक्षक रामाधार मरकाम को थाना देवभोग से थाना प्रभारी इंदागांव बनाया गया है। सहायक उपनिरीक्षक टीकाराम ध्रुव को थाना जुगाड़ से थाना प्रभारी जुगाड़ का प्रभारी बनाया गया है। प्रधान आरक्षक 119 ताखेश्वर निषाद को थाना मैनपुर से थाना पीपरछेड़ी भेजा गया है।
बड़ी खबर: राजधानी के संतोषी नगर और मौदहापारा में प्रतिबंधित टेबलेट व नशीला कफ सिरप के साथ 3 गिरफ्तार

बड़ी खबर: राजधानी के संतोषी नगर और मौदहापारा में प्रतिबंधित टेबलेट व नशीला कफ सिरप के साथ 3 गिरफ्तार

रायपुर। प्रतिबंधित टेबलेट एवं नशीला कफ सिरप के साथ पुलिस ने टिकरापा व मौदहापारा थानाक्षेत्र में 4 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाही की है। 
 

मिली जानकारी के अनुसार 03 दिसंबर को टिकरापारा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर संतोषी नगर पुराना अंग्रेजी शराब दुकान के पास दो युवकों को प्रतिबंधित नशीला टेबलेट व सिरप के साथ गिरफ्तार किया है।
 
 
पकड़े गए मोहम्मद अतिम आयु 32 वर्ष पिता मोहम्मद सफी व अनिरुद्ध कामडे 25 वर्ष पिता हेमराज कामडे को गिरफ्तार कर उनके पास से प्लास्टिक के झोला में प्रतिबंधित नशीला कोरेक्स कफ सिरप 144 नग प्रत्येक बॉटल में 100 एमएल व नगदी 1550 रुपयें जब्त की है। 
 

इसी तरह मौदहापारा पुलिस ने गुरुवार को नशीला टेबलेट बेचने की सूचना पर एक युवक को नवभारत प्रेस के पीछे रजबंधा मैदान में घेराबंदी कर पकड़ा है। आरोपी ने अपना नाम हासिमखान 24 वर्ष पिता वसीम खान बताया है। पकड़े गए आरोपी के पास से 450 नग नाईट्रोटेन नशीला टेबलेट जब्त किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट 21 के तहत कानूनी कार्रवाही की है। 
महिला आयोग ने भेजा असिस्टेंट लेबर कमिश्नर कच्छप को नोटिस, जाने क्या है मामला

महिला आयोग ने भेजा असिस्टेंट लेबर कमिश्नर कच्छप को नोटिस, जाने क्या है मामला

रायपुर। सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा जमाने वाले असिस्टेंट लेबर कमिश्नर उमेश कुमार कच्छप पर अब दोहरी मार पड़ी है। सरकारी भूमि पर कब्ज़ा जमा कर वहां वाहन रखने का गैरजे बनाने के मामले में पहले ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
 
 
मामले को संज्ञान में लेते हुए खम्हारडीह पुलिस ने इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए आरोपी उमेश कच्छप के खिलाफ धारा 341 व 294 के तहत केस दर्ज किया था। अब एक और शिकायत पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने भी उमेश कच्छप को नोटिस भेजा है। 
 
 
जानकारी के अनुसार महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक से कॉलोनी की निवासी ने गुहार लगाई थी कि आरोपी उमेश कच्छप उन्हें उक्त विवादित जमीन के कारण मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। प्रार्थी वाणिज्य विभाग की सेवानिवृत्त उपायुक्त है, और उन्हें अपने बच्चों के लिए तीन अलग-अलग मकान बनवाने है, लेकिन रास्ते में अवरोध के चलते उन्हें मकान निर्माण में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
 
 
उमेश कच्छप से उन्होंने कई बार अनुरोध किया, लेकिन अपने पद का गलत उपयोग करते हुए वह उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इस शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने उमेश कुमार कच्छप को नोटिस जारी किया है। 
 राज्य सरकार की बिजली बिल हाॅफ योजना से रौशन हुई लाखों जिंदगियां

राज्य सरकार की बिजली बिल हाॅफ योजना से रौशन हुई लाखों जिंदगियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की हाफ बिजली बिल योजना से प्रदेश के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के चेहरे पर खुशहाली देखी जा सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक 38 लाख 42 हजार 50 उपभोक्ताओं को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1336 करोड़ की घरेलू सब्सिडी दी गई है, या यह कह सकते है कि सीधे-सीधे लोगों की जेब में 1336 करोड़ रूपए की बचत हुई है। 
 
 
गौरतलब है कि देश के बिजली हब छत्तीसगढ़ में किसानों, गरीब परिवारों को रियायती दरों पर बिजली आपूर्ति की अनेक योजनाएं संचालित की जाती रही हैं। पहली बार हाफ बिजली बिल योजना में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के 400 यूनिट तक के बिल में आधे बिल की राशि में छूट दी गयी है। मुख्यमंत्री बघेल की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ में 1 मार्च 2019 से प्रारंभ की गई हाफ बिजली बिल योजना में घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 400 यूनिट तक की बिजली खपत पर प्रभावशील टैरिफ पर 50 प्रतिशत की छूट की पात्रता है।
 
 
इस छूट के समतुल्य राशि राज्य शासन द्वारा विद्युत वितरण कंपनी को अनुदान के रूप में दी जाती है। माह सितंबर 2020 की स्थिति में कुल 38 लाख 42 हजार 50 उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले चुके हैं। मार्च 2019 से अब तक छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1336 करोड़ की घरेलू सब्सिडी घरेलू उपभोक्ताओं को दी गई है|

 
निम्न और मध्यम आय वर्ग के अनेक ऐसे परिवार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं में शामिल हैं, जिनके लिए बिजली बिल पटाना महंगाई के दौर में काफी मुश्किल होता था। रियायती दरों पर बिजली आपूर्ति की सुविधा इस वर्ग के लिए दूर की कौड़ी जैसा था, इसके विपरीत कुछ वर्षों के अंतराल में बिजली शुल्क में वृद्धि के कारण इस वर्ग के लोगों को अपने घरों के बिजली का बढ़ा हुआ बिल पटाना पड़ता था। इस बढ़ने वाले अति आर्थिक बोझ को पूरा करने के लिए उन्हें अपने अन्य जरुरी खर्चों में मजबूरन कटौती करनी पड़ती थी।
 

 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में दिसंबर 2018 में गठित नई सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के इस वर्ग की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ महसूस किया और ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीति पर अमल करते हुए राज्य के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए 01 मार्च 2019 से ‘हाफ बिजली बिल योजना’ लागू की और अपना एक बड़ा वादा पूरा किया। ‘हाफ बिजली बिल योजना’ प्रदेश के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए अप्रत्याशित और सुखद बदलाव की योजना साबित हो रही है। प्रदेश के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं ने कभी ऐसी योजना की कल्पना भी नहीं की थी। योजना ने इस वर्ग के लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। उनके घरों का हजार रुपए का बिजली बिल कुछ सैकड़ों में सिमट गया। अब इन उपभोक्ताओं के लिए अपने घर का बिजली बिल पटाने में होने वाला खर्च आधा हो गया है, बचत राशि का उपयोग अब वे अन्य कार्यों में कर सकेंगे।

हाफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह खपत की गई 400 यूनिट तक की बिजली पर प्रभावशील विद्युत की दरों के आधार पर आधे बिल की राशि की छूट दी जा रही है। इससे पहले उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 4.50 रूपये देने पड़ते थे, वर्तमान में 400 यूनिट बिजली खपत पर प्रति यूनिट 2.30 रूपये देने होंगे। इस योजना का लाभ राज्य के सभी बी.पी.एल. और अन्य घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिल रहा है। हाफ बिजली बिल योजना के प्रारंभ से माह सितम्बर 2020 तक राज्य के लगभग 38 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को 1336 करोड़ 19 लाख रुपए की रियायत दी गई है। इस योजना के लागू होने से प्रदेश के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं का विद्युत देयक आधा हो गया है, जिसके कारण निम्न एवं मध्यम वर्ग के उपभोक्ता बचत की राशि से अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम हुए हैं। सतत और गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति और बिजली अधोसंरचना के विकास के किए गए कार्यो से प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं और हाफ बिजली बिल योजना से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। मार्च 2019 में हाफ बिजली बिल योजना जब शुरू हुई थी, तब बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 45 लाख 65 हजार थी। इनमें से 29 लाख 45 हजार उपभोक्ताओं को हाफ बिजली बिल योजना का लाभ मिला। माह सितम्बर 2020 में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 47 लाख 9 हजार हो गई। जिनमें से 38 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को हाफ बिजली योजना का लाभ मिला।
 जिला प्रशासन शुरू करेगी CGPSC की 60 दिवसीय निःशुल्क क्रेश कोर्स

जिला प्रशासन शुरू करेगी CGPSC की 60 दिवसीय निःशुल्क क्रेश कोर्स

गरियाबंद। प्रशासनिक अधिकारी बनने की चाह रखने वाले जिले के युवाओं के लिए जिला प्रशासन एक क्रेस कोर्स शुरू करने जा रही हैं। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर की पहल पर यह कोर्स शुरू हो रहा है। ग्रामीण अंचल के युवा निशुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन ले सकते है।
 

जिला प्रशासन इस कोर्स को शुरू कर रही हैं। जिले के प्रतिभाशाली और प्रशासनिक अधिकारी बनने की चाह रखने वाले युवा इसका लाभ ले सकते है। युवा जिला प्रशासन रत्नगर्भा अकादमी फाॅर काॅम्पिटिटिव एग्जाम ‘‘रेस’’ से अपने सपने साकार कर सकेंगे। जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी हेतु 60 दिवसीय निःशुल्क क्रेश कोर्स डिजाइन किया गया है। ताकि जिले के ग्रामीण अंचल के युवा प्रशासनिक अधिकारी बनने का अपना सपना साकार कर सके।
 

कौन ले सकते है लाभ-
कलेक्टर क्षीरसागर ने इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वनांचल क्षेत्र के युवाओं में लगन और प्रतिभा को देखते हुए इस कोर्स को शुरू किया गया है। युवाओं को उचित अवसर और प्लेटफार्म जिला प्रशासन उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिए शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद को कोचिंग सेंटर बनाया गया है। यहां रत्नगर्भा अकादमी फाॅर काॅम्पिटिटिव एग्जाम ‘‘रेस’’ स्थापित कर निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।

कैसे बने कोर्स का हिस्सा-
सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी हेतु 7 दिसम्बर से कोर्स प्रारंभ किया जायेगा। वर्तमान में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए ऑनलाईन क्लासेस और मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। कक्षाओं में मास्क, सेनिटाइजर और सोसल डिस्टेसिंग का अनिवार्य रूप से पालन किया जायेगा। 60 दिवसीय क्रेस कोर्स 07 दिसम्बर से प्रारंभ होकर 6 फरवरी तक चलेगा। कोर्स अंतर्गत प्रत्येक रविवार को टेस्ट आयोजित होगा। इसके अलावा 01, 03 और 06 फरवरी को मेगा टेस्ट का आयोजन किया जायेगा।

इन विषयों की दी जाएगी कोचिंग-
कोर्स के अंतर्गत सीजीपीएससी के निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार इतिहास, गणित, संविधान, पंचायतीराज प्रशासनिक व्यवस्था, भूगोल, अर्थशास्त्र, रिजनिंग, विज्ञान, कला संस्कृति, विविध, हिन्दी विषय शामिल किये गये हैं। साथ ही रिविजन और अभ्यास के लिए भी समय निर्धारत किया गया है। प्रत्येक सप्ताह इन अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन किया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा कोर्स के पंजीयन हेतु संपर्क नम्बर भी जारी किए गए है। 70002-63098, 91691-66935 एवं 92008-18000 पर संपर्क किया जा सकता है।
 मुख्यमंत्री बघेल आज जशपुर को देंगे विकास कार्यों की सौगात: जानें उनके हर मिनट का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री बघेल आज जशपुर को देंगे विकास कार्यों की सौगात: जानें उनके हर मिनट का कार्यक्रम

जशपुर। सूबे के मुखिया भूपेश बघेल आज से दो दिन के लिए जशपुर दौरे पर रहेंगे। जहां प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के साथ वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 4 दिसंबर को रायगढ़ से 11.00 बजे प्रस्थान कर दोपहर 11.45 बजे पुलिस लाईन हेलीपैड जशपुर आएंगे और दोपहर 11.50 बजे से 1.55 बजे तक अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करेंगे, रणजीता स्टेडियम में लोकार्पण शिलान्यास करेंगे और आमसभा में शामिल होंगे।
 

इसके बाद मुख्यमंत्री पुरातत्व संग्रहालय का निरीक्षण और गढ़कलेवा जंगल बाजार का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात 1.55 बजे गढ़कलेवा जंगल बाजार से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2.10 बजे बालाछापर में नवनिर्मित सरना एथिनिक रिसॉर्ट में आगमन कर समाज प्रमुख और संगठन प्रमुखों से चर्चा करेंगे। फिर रात्रि विश्राम करेंगे।
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी 5 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे से 12.55 बजे तक सरना एथिनिक रिसॉर्ट के चाय बगान में पौध रोपण करेंगे, ग्राम गम्हरिया में धान खरीदी और गोठान का निरीक्षण करेंगे। 12.55 बजे ग्राम गम्हरिया से प्रस्थान कर दोपहर 1.15 बजे सोगडा आश्रम जाएंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे पुलिस लाईन हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।
बड़ी खबर रायपुर: नाबालिग लड़के के हत्या के मामले में 200 से ज्यादा महिलाओं ने थाने का किया घेराव, पुलिस पर लगाए आरोप

बड़ी खबर रायपुर: नाबालिग लड़के के हत्या के मामले में 200 से ज्यादा महिलाओं ने थाने का किया घेराव, पुलिस पर लगाए आरोप

रायपुर। नाबालिग लड़के की हत्या के मामले में बीती देर रात महिलाओं ने टिकरापारा थाना का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने टिकरापारा पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।


परिजनों और मोहल्लेवासियों ने थाने का घेराव किया। परिजनों की मांग थी कि पुलिस गोपी सागर को भी आरोपी बनाए। जबकि पुलिस का कहना था कि गोपी ने ही थाने में घटना की सूचना दी थी। गोपी सागर को घटनाक्रम की जानकारी भी थी। इसलिए उसे सरकारी गवाह बनाया गया है, हालांकि परिजन बातचीत से नाखुश हैं, उन्होंने अभी फिर से बैठक करने का मन बनाया है।

जानकारी के मुताबिक, चार दिन पहले टिकरापारा में राहुल की मौत को लेकर पुलिस ने जावेद और जुबेर नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में घटना का एक वीडियो भी सामने आया। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। इधर टीआई का कहना है कि परिजनों को कार्रवाई के बारे जानकारी दे दी गई है, उन्होंने जिन बिंदुओं को उठाया है, सबकी जांच करवाई जाएगी।
बड़ी खबर : कांग्रेस संगठन की पुनर्गठन में अपनाएगी एक व्यक्ति एक पद का फ़ार्मूला, जाने क्या है पूरी खबर

बड़ी खबर : कांग्रेस संगठन की पुनर्गठन में अपनाएगी एक व्यक्ति एक पद का फ़ार्मूला, जाने क्या है पूरी खबर

रायपुर | कांग्रेस संगठन की पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार एक व्यक्ति एक पद का फ़ार्मूला लागू हुआ है। एक दो दिन में पदाधिकारियों की सूची जारी की जायेगी। इसमें सभी वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी कर नाम तय किये गए है। साथ ही ब्लाक अध्यक्ष, ज़िला कार्यकारिणी में पदाधिकारी की भी नियुक्त होगी। बड़ी बात यह है कि PCC में 100 सचिव बनाए जाएँगे। दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रियंका गांधी से 5 घंटे तक मुलाकात चली है। वहीं आज कुछ देर में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ लौटेंगे।

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के इस जिले के कलेक्टर निकले कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के इस जिले के कलेक्टर निकले कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

कांकेरप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। रोजाना हजार से अधिक मरीजों की पहचान की जा रही है। इसी बीच खबर आई है कि कांकेर कलेक्टर चन्दन कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उन्होंने रैपिड टेस्ट करवाया है, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पढ़ें : बड़ा हादसा: दुल्हा समेत 8 बाराती की मौत, खाई में पलटी ट्रैक्टर ट्राली

कलेक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी मिली है कि कलेक्टर का रोजाना बैठकों का दौर चल रहा था। फिलहार पॉजिटिव आने के बाद कलेक्टर चन्दन कुमार होम आइसोलेशन में है।

राजकीय सम्मान के साथ वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन का किया गया अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन का किया गया अंतिम संस्कार

रायपुर वरिष्ठ पत्रकार, कवि, लेखक और देशबंधु पत्र समूह के मुख्य संपादक ललित सुरजन की अंत्येष्टि आज स्थानीय मारवाड़ी श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ की गई। पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ आनर और सलामी दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, रमेश वल्याणी, मुख्यमंत्री के सलाहकार रूचिर गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार, अनिल वर्मा सहित स्वर्गीय सुरजन के परिजन, रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी और विभिन्न मीडिया से जुड़े लोग उपस्थित थे। मारवाड़ी श्मशान में सभी उपस्थिज जनों ने स्वर्गीय श्री सुरजन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों द्वारा ललित सुरजन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार और देशबंधु पत्र समूह के मुख्य संपादक ललित सुरजन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने के निर्देश प्रशासन को दिए थे।

 लॉकडाउन के लंबे अंतराल के बाद खुला राजधानी का श्याम टॉकीज, जाने कौन सी फिल्म को किया गया दोबारा रिलीज

लॉकडाउन के लंबे अंतराल के बाद खुला राजधानी का श्याम टॉकीज, जाने कौन सी फिल्म को किया गया दोबारा रिलीज

रायपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 के चलते पुरे देश भर में हड़कंप सा मचा हुआ था। जिसके लिए सर्कार ने लॉक डाउन का सहारा लिया और इस अवधि में कई गतिविधियों पर ताला लग गया उसी कड़ी में सिनेमाघर भी शामिल है। लॉकडाउन के लंबे अंतराल के बाद अब छत्तीसगढ़ में सिनेमाघरों के खुलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसी कड़ी में आज श्याम टॉकीज को खोला गया. इसकी शुरूआत छत्तीसगढ़ी सुपर स्टार प्रकाश अवस्थी की “राजू दिलवाला” से हुई। फिल्म को दोबारा रिलीज की गई।

आपको बता दे की राजू दिलवाला छत्तीसगढ़ी फिल्म है, जिसमें सुपर स्टार प्रकाश अवस्थी के अलावा नैनी तिवारी और शिखा चितामबरे सहित कई नामी कलाकार हैं। प्रकाश अवस्थी ने छत्तीसगढ़ी के अलावा बांग्ला फिल्म, भोजपुरी और हिन्दी फिल्म अग्निशिक्षा में कार्य किया है। उन्होंने मया, टूरा रिक्शा वाला, टूरा अनाड़ी तभो खिलाड़ी, दू लफाडू जैसी सुपर हिट फिल्में दी हैं।

टॉकीज में कोरोना के चलते रखा गया खास ध्यान-
श्याम टॉकीज में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा जा रहा है। शासन के लॉकडाउन नियमों का भी बखूबी पालन किया जा रहा है। मास्क और टेम्प्रेचर चेक कर ही लोगों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। 

क्या बोले प्रकाश अवस्थी?
छत्तीसगढ़ फिल्म अभिनेता प्रकाश अवस्थी ने मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि दोबारा इस फिल्म को जरूर देखने जाए। 9 महीने से कोरोना के चलते छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार व कर्मचारी आर्थिक तंगी का शिकार हैं। इससे जुड़े बहुत से लोगों का खर्च प्रोड्यूसर्स व डायरेक्टर्स ने उठाया है। फिल्म अभिनेता अवस्थी ने राज्य सरकार से भी आग्रह किया है कि संस्कृति विभाग व छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज की ओर अपना ध्यान आकर्षित करें जिससे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की जिंदगी पटरी पर लौट आए। 
 जनसम्पर्क विभाग में 4 अफसरों को मिली पदोन्नति, जाने कौन-कौन हैं शामिल

जनसम्पर्क विभाग में 4 अफसरों को मिली पदोन्नति, जाने कौन-कौन हैं शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क विभाग में विभागीय पदोन्नति समिति ने 4 अफसरों को सहायक संचालक पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नत होने वालों में जिला जनसम्पर्क कार्यालय दंतेवाड़ा में पदस्थ सुनील तिवारी, जिला जनसम्पर्क कार्यालय दुर्ग में पदस्थ आर नटेश, जिला जनसम्पर्क कार्यालय महासमुंद में पदस्थ कीर्ति परिसर और जनसम्पर्क संचालनालय रायपुर में पदस्थ तौकीर जाहिर मिर्जा शामिल हैं। 
 सावधान: रायपुर में अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, इस तारीख से शुरू हो रही है चलानी कार्यवाई

सावधान: रायपुर में अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, इस तारीख से शुरू हो रही है चलानी कार्यवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस चेकिंग अभियान शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए एसएसपी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

पढ़िए पूरी खबर-
शहर के चौक-चौराहों पर एक बार फिर यातायात पुलिस चेकिंग अभियान शुरू करने जा रही है। 5 दिसंबर तक शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस अभियान चलाएगी। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पुलिस पहले तो समझाइश देगी। इसके बाद 6 दिसंबर से चालानी कार्रवाई की जाएगी।
 बड़ी खबर रायपुर: कंपनी के पास से चोरी हुए माल सहित ट्रक को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी अब भी फरार

बड़ी खबर रायपुर: कंपनी के पास से चोरी हुए माल सहित ट्रक को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी अब भी फरार

रायपुर। राजधानी में कंपनी के पास खड़ी ट्रक व लोड माल लेकर चोर फरार हो गया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। लेकिन आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। 

पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैलाशनगर बीरगांव उरला रायपुर निवासी रंजन कुमार सिंह 30 वर्ष पिता अरुण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की ट्रक में लोड माल को कोई 1 दिसंबर को 9.30 बजे अविनाश रोलिंगमिल रावाभाठा खमतराई में खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीए 9406 वाहन में लोड माल 19 टन 830 किलों ग्राम इंगार्ड लोहा कीमत 14 लाख रुपयें को ट्रक सहित चोरी कर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर कंपनी के आस-पास लगे सीसी कैमरा की जांच कर चोर की पतासाजी में जुटी और गुरुवार दोपहर पुलिस ने विधानसभा रोड़ से बरामद किया है। लेकिन आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। 
 
2 वर्ष पूर्व के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में थाना तरेगांव जंगल पुलिस को मिली सफलता, पढ़ें पूरी खबर

2 वर्ष पूर्व के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में थाना तरेगांव जंगल पुलिस को मिली सफलता, पढ़ें पूरी खबर

कवर्धा | कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी तथा अनुविभागीय अधिकारी बोडला अजीत ओगरे के द्वारा लगातार थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि पूर्व के लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकरण करें यदि किसी मामले में आवश्यक निर्देश की आवश्यकता हो तो बेझिझक होकर चर्चा करें ताकि विशेष टीम गठित कर लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण किया जा सके इसी तारतम्य में थाना तरेगाँव जंगलके 02 वर्ष पूर्व घठित अपराध क्रमांक 02/2019 , धारा 302 , 201 , 34 भादवि के मामले में प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी।

पढ़ें : चक्रवात बुरेवी: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना 

घटना दिनांक 26.12.2018 के रात्रि मे मृतक हरीराम बैगा पिता सुदुराम बैगा उम्र 28 वर्ष ग्राम कुरलूपानी को कवर्धा न्यायालय से पेशी से वापस घर आते समय अकेला पाकर अज्ञात आरोपी द्वारा गला घोंटकर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नीयत से मृतक के लाश को महुआकोना नाला के उपर डाल दिया गया था। दिनांक 27.12.2018 को ग्राम जोकपानी के ग्रामीणो द्वारा थाना उपस्थित आकर अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना देने पर मर्ग क्रमांक 21/2018 धारा 174 जाफौ कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही किया गया था |
 
 
मृतक के शव का पी एम रिपोर्ट मे गला घोट कर हत्या करना पाये जाने पर दिनांक 15.01.2019 को धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था , तब से पुलिस द्वारा लगातार अज्ञात आरोपियों के बारे में पतासाजी किया जा रहा था लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। हत्या के अत्यंत संवेदनशील मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की नियत से पुलिस अधीक्षक द्वारा पुन: केस डायरी अपने समक्ष प्रस्तुत कर टीम गठित कर टीम को आवश्यक निर्देश देकर नए सिरे से जांच करने के निर्देश दिए गए।
 
 
संयुक्त जॉच टीम द्वारा विवेचना दौरान घटना के हर पहलुओं का बारीकी से परीक्षण कर संदिग्धो से पुन: पूछताक्ष करने पर ग्राम जोंकपानी के -01- होली राम पिता भगउ मसकोले उम्र 40 वर्ष साकिन जोंकपानी , 02 - लल्ला राम पिता अमर सिंह पन्द्राम उम्र 48 वर्ष साकिन जोंकपानी, 03- जोहन सिंह डोगंर सिह श्याम उम्र 40 वर्ष साकिन जोंकपानी, 04- मोहन सिंह पिता डोंगर सिंह श्याम उम्र 42 वर्ष साकिन जोंकपानी, 05 - खेदू सिंह पिता भंवर सिंह पन्द्राम उम्र 56 वर्ष साकिन जोंकपानी 06 - सुनउ राम पिता राम सिंह श्याम उम्र 40 वर्ष साकिन जोंकपानी, 07- शत्रुहन सिंह पिता स्व भुलउ राम धुर्वे उम्र 50 वर्ष साकिन जोंकपानी, 08- भगवान सिंह पिता होली राम मसकोले उम्र 21 वर्ष साकिन जोंकपानी थाना तरेगॉव जंगल जिला कबीरधाम (छ.ग.) के द्वारा घटना दिनांक 26.12.2018 को रात में मृतक हरीराम बैगा को अकेला पाकर हत्या करना स्वीकर करने पर दिनांक 02.12.2020 को आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एंव मृतक का मोबाईल हैण्डसेट जप्त किया गया है।
 
 
इस कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री अजीत ओगरे अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेंद्र बेताल के नेतृत्व में सम्पूर्ण विवेचना में थाना प्रभारी पण्डरिया निरीक्षक के के वासनिक, थाना कुण्डा प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम, थाना तरेगांव जंगल उप निरीक्षक, मनोज कुमार साहू एंव, थाना स्टॉफ तरेगाँव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा  उक्त टीम की खूब सराहना  किया गया तथा निरंतर इसी प्रकार कार्य करने निर्देशित किया गया।
 
 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय: सुश्री उइके

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय: सुश्री उइके

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद फाउंडेशन के प्रमुख तथा भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के प्रपौत्र  अमित कुमार ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जयंती के पूर्व संध्या पर मुलाकात की और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पर आधारित पुस्तक ‘Personal Glimpses’ भेंट की।
 
 
राज्यपाल ने उनका शाल और फल से सम्मान किया और कहा कि आपकी संस्था के द्वारा देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के प्रति जो कार्य किए जा रहे हैं, वह सराहनीय है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का छत्तीसगढ़ से करीब का संबंध रहा है। संस्था द्वारा छत्तीसगढ़ में उनके यादों को संजोए जाने के संबंध में यदि कोई पहल की जाती है तो आवश्यक मदद दी जाएगी।

 
अमित कुमार ने बताया कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 136वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में एक आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरगुजा जिले में उनकी याद में एक भवन है। वहां पर उनके जीवन से संबंधित फोटोग्राफ्स और अन्य वस्तुओं पर आधारित एक संग्रहालय बनाया जा सकता है। उनके द्वारा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की धर्मपत्नी और स्वतंत्र भारत की प्रथम महिला श्रीमती राजवंशी देवी पर आधारित एक पुस्तक का प्रकाशन भी जल्द किया जाएगा।
 बंद कमरे में मिली मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की लाश, कार्डियक अरेस्ट से मौत होने का अंदेशा

बंद कमरे में मिली मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की लाश, कार्डियक अरेस्ट से मौत होने का अंदेशा

रायगढ़। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. प्रसन्ना गुप्ता उम्र 46 वर्ष की रायगढ़ मेडिकल कॉलेज कैम्पस में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। डॉ. प्रसन्ना गुप्ता मेडिकल कॉलेज टाउनशिप में अकेले रहते थे और आज सुबह बंद कमरे में बिस्तर पर उनकी लाश मिली है। 

पढ़ें : घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में वृद्धि से बिगड़ेगा घरों का बजट, जाने कितने रुपये से बढ़ा गैस का दाम

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह ड्यूटी में नहीं आने के कारण उनके मोबाईल पर फोन लगाया गया तो फोन नहीं उठा रहे थे। ऐसे में वहां के स्टाफ द्वारा रूम का दरवाजा खटखटाया गया। काफी देर बाद भी रूम का दरवाजा नहीं खुला तो मौजूद लोगों ने खिड़की से जाकर देखा, कमरे में बेड पर डॉ. प्रसन्ना गुप्ता का शव पड़ा हुआ था।
 
 
इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस की उपस्थिति में दरवाजा तोड़ा गया और शव को पीएम के लिए भेजा गया है। इस मामले में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कहना है कि वे यहां अकेले रहते थे, उनकी शादी हो चुकी है और वे अपनी पत्नी को तलाक भी दे चुके हैं। अंदेशा लगाया जा रहा है उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई होगी। हालांकि पीएम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पायेगा।
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ी फिल्म (छालीवुड) की इस अभिनेत्री ने की पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ी फिल्म (छालीवुड) की इस अभिनेत्री ने की पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म (छालीवुड) की कलाकार ने मंगलवार की सुबह खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मानसिक रूप से परेशान होने के कारण महिला ने आत्महत्या की कोशिश की है।
 

पढ़िए पूरी खबर-
बता दे की झुलसी महिला पुष्पा बेहरा (28) लैलूंगा की मूल निवासी है। वह रायगढ़ स्थित साहेबनगर कालोनी में किराए के मकान में पति नीरज शर्मा के साथ रहती थी। सालभर पहले से पति से विवाद के बाद दोनों अलग रह रहे थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह पुष्पा रायगढ़ थाना क्षेत्र के मिट्ठुमुड़ा इलाके में पहुंची और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
 
 
इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। झुलसी महिला का तहसीलदार ने बयान दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि पुष्पा ने मानसिक रूप से परेशान होने के कारण आत्महत्या करने की कोशिश करने की बात कही है। चिकित्सकों के अनुसार महिला 70 फीसद झुलसी है।

दोस्त ने कहा- सहायक कलाकार के रूप में किया था काम-
झुलसी महिला के दोस्त मोहन पटेल ने नईदुनिया को बताया कि पुष्पा से छत्तीसगढ़ी फिल्म में सहायक कलाकार के तौर पर काम करने के दौरान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आत्महत्या की कोशिश किए जाने की वजह उन्हें पता नहीं है। हालांकि पुलिस कारणों का पता लगा रही है। तहसीलदार को दिए बयान के आधार पर ही कारणों की जानकारी मिल पाएगी।