BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को लेकर टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान, जानिए आखिर छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगेगा या नहीं

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को लेकर टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान, जानिए आखिर छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगेगा या नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में फिलहाल लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू की जरुरत नहीं है। प्रदेश में कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है।
 

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा है कि छत्तीसगढ़ में जहां ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे हैं उसे कंटेनमेंट जोन बनाया जा सकता है। कलेक्टर इसका निर्णय लेंगे। सिंहदेव के मुताबिक मैनपाट में इस तरह की स्थिति बन रही हैं।

 
गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। बैठक में अन्य प्रदेशों में कोरोना संक्रमण से रोकथाम और बचाव के उपायों की समीक्षा की गई और निकट भविष्य में आने वाले वैक्सिन लगाने के लिए तैयारियों और कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक में बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में हैं। प्रतिदिन 23 हजार टेस्टिंग की जा रही है। कोरोना के केसो में 50 प्रतिशत की कमी आई है। टेस्टिंग में कोई कमी नही की गई है। मंत्री टीएस सिंहदेव कहा कि केंद्र सरकार से हमने विशेष रुप से कोरोना वैक्सीन को लेकर मांग रखी है। वैक्सीन आने के बाद सबसे पहले 50 से 70 आयु वर्ग के लोगों और कोरोना के फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाए जाने पर विचार चल रहा है।

 

 पुलिस हिरासत में हत्या के संदेही जूनियर इंजीनियर की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

पुलिस हिरासत में हत्या के संदेही जूनियर इंजीनियर की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

सूरजपुर। जिले की लटोरी चौकी में हत्या के केस में पूछताछ के लिए लाए गए बिजली विभाग के सब इंजीनियर की मंगलवार सुबह मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिवारवालों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर के लटोरी चौकी के ग्राम करवां विद्युत सब स्टेशन परिसर में सोमवार को एक युवक का खून से लथपथ लाश मिला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संदेह के आधार पर बालोद निवासी जूनियर इंजीनियर पूनम कतलम (40) को हिरासत में ले लिया। मंगलवार सुबह पूनम की मौत हो गई।

वहीं पुलिस का कहना है कि, पूनम को थाने ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। सुबह जब पूनम बाथरूम के लिए उठा तो हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। 
 कोरोना रिटर्न: छत्तीसगढ़ के इस जिले में नाईट कर्फ्यू का आदेश हुआ जारी, अति आवश्यक सेवा को ही मिली छूट

कोरोना रिटर्न: छत्तीसगढ़ के इस जिले में नाईट कर्फ्यू का आदेश हुआ जारी, अति आवश्यक सेवा को ही मिली छूट

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना रिटर्न देखने को मिल रहा है। जिसके बाद अब राज्य सरकार सतर्क को गई है। इसी तरह एक बार फिर से लॉक डाउन और कर्फ्यू जैसे हालत बनते हुवे दिखाई पड़ रहे है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाईट कर्फ्यू का आदेश कलेक्टर भीम सिंह ने जारी किया है।
 

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक जिले में नाईट कर्फ्यू लगेगा। इस दौरान बेवजह अपने घरों से बाहर नहीं निकलेगा। कलेक्टर भीम सिंह ने अपने आदेश में कहा है कि नाईट कर्फ्यू के दौरान नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जायेगी। आदेश में कलेक्टर ने लिखा है कि नाईट कर्फ्यू के दौरान सिर्फ अति आवश्यक सेवा या स्वास्थ्य कारणों से ही लोग बाहर निकल सकेंगे।
 
 
इस आदेश के साथ रायगढ़ में सभा, धरना, रैली, जुलूस, धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक, खेल कार्यक्रम, सार्वजनिक जगहों पर शादी, आयोजन, क्लब हाउस की बिल्डिंग में कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जा सकेंगे। ये आदेश रायगढ़ जिले नगरीय सीमा, औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जिले में लागू होगा। इस आदेश को 20 दिसंबर तक के लिए लागू किया गया है।
 फर्जी सीबीआई बनकर ठगी करने वालों ने धमतरी में भी वारदात को दिया अंजाम

फर्जी सीबीआई बनकर ठगी करने वालों ने धमतरी में भी वारदात को दिया अंजाम

जगदलपुर। शहर के वन विद्यालय के निकट फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर मोटर साइकिल सवार युवक से सोने के जेवरात ठगने के तर्ज पर दो दिन पहले धमतरी में भी एक वारदात हुई है। यहां बीच बाजार थे अधिकारी बनकर बंगाल से आए एक कारोबारी से ढाई लाख रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। 

ठगी के मामले में बोधघाट थाने के टीआई राजेश मरई और धमतरी थाने के टीआई के बीच लंबी चर्चा हुई है। बोधघाट पुलिस ने धमतरी पुलिस को सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने वाले आरोपियों के कुछ वीडियो फुटेज भेजे, जिसे वहां की पुलिस ने घटना के बाद मिले फुटेज से मिलाया तो आरोपी एक जैसे नजर आ रहे हैं। दोनों घटनाओं में आरोपी मोटर साइकिल से आए थे, और इनमें से एक ने हेलमेट पहना हुआ था। पुलिस का कहना है कि ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी एक ही गैंग हैं और वे घूम-घूम कर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।  बोधघाट थाना प्रभारी राजेश बताया कि मामले में धमतरी पुलिस से बातचीत चल रही है, धमतरी पुलिस से कुछ वीडियो व अन्य जानकारियां शेयर की गई है, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
छत्तीसगढ़ : एक गाँव ऐसा भी, जहां सरपंच से लेकर पालक तक अपनी भूमिका निभा रहे बच्चों को शिक्षित करने

छत्तीसगढ़ : एक गाँव ऐसा भी, जहां सरपंच से लेकर पालक तक अपनी भूमिका निभा रहे बच्चों को शिक्षित करने

धमतरी कोविड-19 के संक्रमण के चलते वर्तमान शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न होने पाए, इसके लिये छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पढ़ई तुंहर दुवार कार्यक्रम चलाकर बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। जिले में इसका क्रियान्वयन भी बेहतर ढंग से हुआ, किंतु यहां के डूबान जैसे क्षेत्र में ऑनलाइन क्लास संभव नहीं है, जहां पर मोबाइल नेटवर्क की समस्या तो रहती ही है, साथ ही इस आदिवासी बाहुल्य इलाके के ग्रामीणों के पास एंड्रॉइड मोबाइल की उपलब्धता व डेटा व्यय का अतिरिक्त भार उठाने की क्षमता पालकों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है।

पढ़ें : बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में अब लोगो को मास्क ना पहनना पड़ेगा और भी भारी, बढ़ाया गया जुर्माना राशि 

ऐसे में उनके लिए ऑफलाइन शिक्षा के तहत पढ़ई तुंहर पारा काफी कारगर साबित हो रहा है। डूबान क्षेत्र के शिक्षकों के साथ-साथ पालकगण भी अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए बच्चों में शिक्षा का अलख जगा रहे हैं, जो अनुकरणीय है। यहां तक कि ग्राम की सरपंच भी बच्चों को शिक्षित करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर रही हैं, वहीं कुछ ऐसे पालक भी हैं जो अपनी रोजी-मजदूरी को छोड़कर बच्चों को पढ़ाने के लिए समय निकाल रहे हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर: शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर पति ने कर दी पत्नी की निर्मम हत्या, पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी


धमतरी विकासखण्ड के गंगरेल जलाशय डूबान क्षेत्र में अकलाडोंगरी संकुल केन्द्र में ग्राम कोड़ेगांव (आर) स्थित है जिसकी दूरी ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर है। घने जंगल और ऊंचे पहाड़ व घाटियों से घिरे इस गांव में मोबाइल नेटवर्क के अभाव के चलते ऑनलाइन क्लास ले पाना संभव नहीं है। ऐसे में पालकों व शिक्षकों ने मिलकर हर रोज बच्चों की पढ़ाई अनवरत जारी रखने का फैसला लिया।

पढ़ें : रामसागर पारा तालाब में डूबे गोताखोर की सात दिन बाद तालाब से निकाली गयी लाश, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने सबसे पहले गांव के शिक्षित लोगों को वॉलिंटियर नियुक्त कर लगातार ऑफलाइन क्लास संचालित की, जिसमें सर्वश्री हेमन्त तारम, भवानी शोरी, यशोदा नेताम, संतोषी नेताम, तुलसी शोरी, चेतन कोर्राम, हेमा सेवता ने सतत् मोहल्ला क्लास लेकर बच्चों को विषयवार अध्यापन कराया, गतिविधियां भी आयोजित कराईं। साथ ही पालकों-शिक्षकों ने इन वालिंटियर्स को कुछ आर्थिक सहयोग व कॉपी-पेन, चाक-डस्टर आदि पाठ्य सामग्री की सुविधा भी उपलब्ध कराई। यहां के जागरूक पालक भी प्रत्येक बच्चे के पीछे हर माह कुछ निश्चित राशि वॉलिंटियर्स को मुहैया करा रहे। परंतु जब धान कटाई, मिंजाई का समय आया तो वालिंटियर्स पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में गांव के सभी पालकों ने मीटिंग लेकर प्रत्येक दिन बारी-बारी से क्लास लेने का निर्णय लिया। इस तरह बच्चों को ऑफलाइन पढ़ाने का सिलसिला निर्बाध रूप से जारी रहा। गांव के हर पालकों की पढ़ाने की ड्यूटी लगाई गई।

पढ़ें : प्रेमी ने उतारा प्रेमिका के साथ साथ घर वालो को मौत के घाट, आरोपी ने वीडियो बनाकर बताई मर्डर की वजह


ऐसा ही एक वाकया के बारे में स्कूल की शिक्षक श्रीमती अमृता साहू ने बताया कि एक पालक श्री किशुन सेवता की पढ़ाने की बारी थी, पर किसी कारणवश वे नहीं आ पाए। फिर उनकी जगह सरोज नेताम नामक महिला पढ़ाने आई और बच्चों से कहा- ‘तुमन ल पढ़ाय बर में हर अपन रोजी-मजूरी ल छोड़ के आए हों...! और वह उस दिन पूरे समय तक विद्यार्थियों की ऑफलाइन क्लास लीं। इस उदाहरण ने यह सिद्ध कर दिया कि जीवन-यापन के लिए रोजी-मजदूरी करने वाले पालक भी अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर कितने संजीदा व समर्पित हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: बस रिवर्स करने के दौरान नीचे दबा युवक, इलाज के दौरान मौत

कहने को तो कोड़ेगांव (आर) बहुत छोटा सा गांव है, लेकिन पढ़ाई को लेकर यहां के पालक जागरूक और अपने कर्तव्य के प्रति सजग हैं। यहां तक कि गांव की सरपंच श्रीमती ललिता विश्वकर्मा ने भी अपने बच्चे को शासकीय स्कूल में ही पढा रही हैं और वे भी अपनी बारी आने पर क्लास लेने जाती हैं। बच्चे भी मास्क पहनकर व सामाजिक दूरी के नियमों का पालन पूरी तल्लीनता व तन्मयता से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

   बढ़ते ठण्ड से एयर सर्कुलेशन में कमी की वजह से कोरोना संक्रमण में आ रही है तेजी: विकास उपाध्याय

बढ़ते ठण्ड से एयर सर्कुलेशन में कमी की वजह से कोरोना संक्रमण में आ रही है तेजी: विकास उपाध्याय

रायपुर। विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने हालिया दिनों में अचानक से बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सर्दियाँ आने से लोग घरों में ज्यादा रह रहे हैं और एयर सर्कुलेशन कम हुआ है। इसके चलते व्यक्तियों में इम्यूनीटी पावर में कमी आई है वहीं त्यौहारों के चलते बाजारों में बढ़ी भीड़ के चलते यह संक्रमण तेजी से फैला है। उन्होंने मोदी सरकार को फिर से एक बार छ.ग. के साथ आर्थिक पैकेज देने सौतेला व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने आत्मनिर्भर की परिभाषा को ही राज्यों पर थोप बता दिया है वे स्वयं आत्मनिर्भर बनकर अपनी व्यवस्था करें।

विधायक विकास उपाध्याय ने पिछले कुछ हफ्तों से छ.ग. सहित पूरे देश के कई राज्यों में कोरोना मरीजों की तादात में अचानक आई बढ़ोतरी को लेकर कहा कि ठंड में एयर सर्कुलेशन कम होने की वजह से संक्रमण बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामले कम हुए थे उससे लोग बेपरवाह हो गए और कोविड-19 के नियमों का पालन लोग ठीक से नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा बढ़ते संक्रमण को किसी लहर के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि देश में अलग-अलग जगहों पर केस बढ़े या घटे हैं। विकास उपाध्याय ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में सही तरीके से और लगातार मास्क पहनना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा संक्रमण का एक साईकिल होता है, संक्रमित होने के 15 से 20 दिन के बाद इनमें से 85 से 90 फीसदी के लोग ठीक हो जाते हैं, जबकि 15 फीसदी को गंभीर मामलों में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा है। इनमें से भी करीब 05 फीसदी को ही ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। यह पूरा साईकिल तीन से चार हफ्ते का होता है जो आगे चलकर रिकवरी की दर फिर से बढऩे लगेगी।

उन्होंने कहा पिछले एक-डेढ़ महिने के दौरान लोग भी थोड़े बेपरवाह दिखाई दिये हैं। मास्क पहनने या सामाजिक दूरी जैसे नियमों को लेकर लोगों की सतर्कता कम हुई है और इसका असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। मास्क लगाने व कम आवाजाही करने को संक्रमण रोकने का मूल मंत्र माना है। विकास उपाध्याय ने कहा कोविड-19 की शुरूआत को करीब 9 से 10 महिने हो चूके हैं और हमारे पास इसका अच्छा खासा अनुभव है, जिसका लाभ स्वस्थ रहने लोगों को लेना चाहिए। उन्होंने कहा इस महामारी का पीक चाहे कितना भी ऊँचा हो, अहम चीज यह है कि हम मृत्यु दर को कैसे कम सकते हैं। विकास उपाध्याय ने इस पूरे मामले पर केन्द्र की मोदी सरकार को फिर से एक बार कटघरे में खड़े कर आरोप लगाया कि पूरे कोरोना काल के दौरान केन्द्र सरकार का रवैया छ.ग. के प्रति सौतेला सा रहा है। मांग की गई आर्थिक पैकेज देना तो दूर छ.ग. के हक के जी.एस.टी. सहित अन्य मदों के लंबित भुगतान को भी केन्द्र ने नहीं किया। इससे साफ जाहिर है कि भाजपा का रवैया कांग्रेस शासित प्रदेशों के प्रति सकारात्मक नहीं है।
बड़ी खबर रायपुर: गांजा बेचते महिला पकड़ायी, घर से मादक पदार्थ गांजा जब्त

बड़ी खबर रायपुर: गांजा बेचते महिला पकड़ायी, घर से मादक पदार्थ गांजा जब्त

रायपुर। मादक पदार्थ गांजा बेचने की सूचना पर पुलिस ने छापामारकर एक महिला के घर से 1 किलो 8 सौ ग्राम गांजा जब्त किया है। 
मिली जानकारी के अनुसार गुढिय़ारी पुलिस को पानी टंकी के पास सूर्या नंगर गोगांव में श्रीमती भुनेश्वरी धीवर के मकान में गांजा बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने 23 नवंबर को 10.30 बजे सूर्यानगर गोगांव में में भुनेश्वरी धीवर 35 वर्ष पति संजय धीवर के घर में रेड की कार्रवाही के दौरान छापामारकर गवाहों के समकक्ष 1 किलों 8 सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है।
 
 
पकड़े गए गांजा की अनुमानित कीमत 18 हजार रुपयें आंकी गई है। महिला अपने घर में रखकर पुडिय़ा बनाकर गांजा बेच रही थी। इसी दौरान पुलिस ने छापामारकर उसे गांजा बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किेया है। आरोपी महिला के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट के तहत एनडीपीएस 20 बी के तहत कानूनी कार्रवाही किया है। पकड़े गए महिला को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 
बड़ी खबर रायपुर: दूसरे की जमीन को अपना बताकर लाखों रुपयें में बेचा, ठगी का मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: दूसरे की जमीन को अपना बताकर लाखों रुपयें में बेचा, ठगी का मामला दर्ज

रायपुर। दूसरे की जमीन को अपना बताकर इकरारनामा तैयार कर 14 लाख 85 हजार रुपयें में बेचकर रुपयें प्राप्त कर लिया है व रजिस्ट्री करने की बात पर मुकर गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अवन्ति विहार तेलीबांधा निवासी श्रीमती भावना चंद्राकर 54 वर्ष पति लक्ष्मरण चंद्राकर ने सेजबहार थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पीडि़ता मकान बनाने के लिये जमीन खरीदने की बात करने पर वेद प्रकाश चंद्राकर ने ग्राम डोमा मुजगहन स्थित पटवारी हल्का नंबर 119/49 खसरा नंबर 178/4 का भाग रकबा 4800 वर्ग फीट भूमि जो राज कश्यप के नाम पर है।

पढ़ें : बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में अब लोगो को मास्क ना पहनना पड़ेगा और भी भारी, बढ़ाया गया जुर्माना राशि 

उक्त भूमि को वेदप्रकाश चंद्राकर 30 वर्ष पिता त्रिलोक चंद्राकर निवासी जामगांव पाटन जिला दुर्ग निवासी ने 20 अक्टूबर 2014 को अपना बताकर 14 लाख 85 हजार रुपयें में सौदा तय कर 5 लाख रुपयें इकरारनामा कर टोकन के रुप में लिया व बाकी तय रकम को 23 मार्च 2014 को लिया।

पढ़ें : बड़ी खबर: शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर पति ने कर दी पत्नी की निर्मम हत्या, पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी 

जब उक्त भूमि पर मकान बनाने जाने पर पता चला कि वेद प्रकाश चंद्राकर ने राजकश्यप की भूमि को अपना बताकर बेच धोखाधड़ी किया है। राज कश्यप व वेद प्रकाश चंद्राकर ने जान बुझकर धोखाघड़ी करने के आशय से जमीन का सौदा किया गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने वेद प्रकाश चंद्राकर व राजकश्यप के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में अब लोगो को मास्क ना पहनना पड़ेगा और भी भारी, बढ़ाया गया जुर्माना राशि

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में अब लोगो को मास्क ना पहनना पड़ेगा और भी भारी, बढ़ाया गया जुर्माना राशि

रायपुर। देश के अन्य राज्यों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में 100 रूपये से बढ़ाकर 200 रूपये कर दिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप सचिव ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया है।

 

 
 बड़ी खबर: शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर पति ने कर दी पत्नी की निर्मम हत्या, पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी

बड़ी खबर: शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर पति ने कर दी पत्नी की निर्मम हत्या, पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ससुराल में सनकी पति ने पत्नी के शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाने का प्रयास किया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पढ़िए पूरी खबर-
मामला कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी का है, जहां मंतेश दिनकर ने अपनी पत्नी कमलेश्वरी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक इन दिनों कमलेश्वरी अपने पति मंतेश दिनकर के साथ मायके आयी हुई थी। आरोप है कि वहां भी कामातुर पति ने अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर पति ने अपने पत्नी की गला दबाकर जान ले ली।

इसी बीच कमलेश्वरी की मौसी कमरे में पहुंच गई, जिसे देखकर आरोपी पति ने सब्बल लेकर उसकी भी जान लेने की कोशिश की। लेकिन उसकी मौसी ने किसी तरह उससे सब्बल छीन कर दूर फेंक दिया। इसके बाद मंतेश वही फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश करने लगा, जिसे देखकर महिला ने जोर-जोर से आवाज लगाई।

आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंच गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। वहीं कमलेश्वरी के इलाज के लिए 108 और 112 को सूचना दी गई। हत्यारे पति को पकड़कर कोटा थाने लाया गया। हत्यारा मंतेश दिनकर मूलतः भाटापारा सांवरिया का रहने वाला है। आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ लिया है।
कोविड-19: छत्तीसगढ़ में कोविड 19 वैक्सीन के टीकाकरण की तैयाारियां प्रगति पर

कोविड-19: छत्तीसगढ़ में कोविड 19 वैक्सीन के टीकाकरण की तैयाारियां प्रगति पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। टीकाकरण के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा भी कलेक्ट किया जा चुका है। 
 

सूत्रों ने बताया कि अब तक प्रदेश के 97.95 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा जमा कर लिया गया है। टीकाकरण के लिए 27931 स्थानों और 8192 वैक्सीनेटर चिन्हांकित किए जा चुके हैं। इन सभी कामों के लिए राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति भी बनाई जा चुकी है जो कि संपूर्ण टीकाकरण अभियान की निगरानी करेगी। राज्य स्तरीय टॉक्स फोर्स की बैठकें भी हो चुकी हैं और जिलों के अंदर बैठकों का दौर भी चल रहा है।
 
 
बताया जाता है कि राज्य में 630 होल्ड चैन पाइंट कार्य कर रहे हैं औरर 80 नए कोल्ड चेन पाइंट बनाए जा रहे हैं। सुरक्षित रखाव के लिए 85000 लीटर की अतिरिक्त क्षमता है।
 
 
वैक्सीनेटर की संख्या बढ़ाने के लिए पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है और निजी स्वास्थ्य संस्थााओं के वैक्सीनेटर को भी चिन्हांकित कर प्रशिक्षित किया जाएगा। टीकाकरण से संबंधित सीरिंज और अन्य सामग्रियों के संधारण के लिए राज्य, क्षेत्रीय और जिला स्तर पर ड्राई स्टोर चिन्हांकित कर लिया गया है।
 छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में: भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। बैठक में विभिन्न प्रदेशों में कोरोना संक्रमण से रोकथाम और बचाव के उपायों की समीक्षा की गई और निकट भविष्य में आने वाले वैक्सिन लगाने के लिए तैयारियों और कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक में बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में हैं। प्रतिदिन 23 हजार टेस्टिंग की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पहले कोरोना का संक्रमण नही था। बाद में कुछ बढ़ा है। यहां मितानिनों ने कोरोना संक्रमण रोकथाम में अच्छा कार्य किया है। अस्पतालों में आक्सीजन की सुविधा वाले बेड और आईसीयू बेड की संख्या में वृद्धि की गई है। सभी मेडिकल कॉलेजों में आरटीपीसीआर की सुविधा है। टेस्टिंग के लिए चार नये लैब स्थापित किए गए हैं। माह अक्टूबर के बाद कोरोना के नये केसो में गिरावट हुई है। कोरोना के केसो में 50 प्रतिशत की कमी आई है। टेस्टिंग में कोई कमी नही की गई है। उन्होंने बताया कि माह जुलाई में प्रदेश में पाजिटीव केस 4 प्रतिशत थे, अगस्त में 8 प्रतिशत, सितम्बर में 15 प्रतिशत, अक्टूबर में 10.5 प्रतिशत, नवम्बर में 7 प्रतिशत मिले हैं। माह अक्टूबर-नवम्बर में मृत्युदर एक प्रतिशत रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरूआत में छत्तीसगढ़ के कोरोना के केस बहुत कम थे, लेकिन अन्य राज्यों से आने वालों के कारण संक्रमण बढ़ा। उन्होंने कहा कि अब तक 3 लाख टेस्ट हुए हैं। मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन प्लॉट लगाए जाएंगे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव आर.पी.मंडल, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्रीमती रेणु जी पिल्ले, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला और संचालक स्वास्थ्य नीरज बंसोड उपस्थित थे।
  मेला-मड़ई में आवश्यक दिशा-निर्देशों का किया जाए पालन-  कलेक्टर

मेला-मड़ई में आवश्यक दिशा-निर्देशों का किया जाए पालन- कलेक्टर

धमतरी। दीपावली त्यौहार के बाद ग्रामीण अंचलों में प्राचीन परम्परा अनुसार मेला- मड़ई का आयोजन किया जाता है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद कोविड 19 से बचाव के निर्देशों का सही ढंग से पालन नहीं करने के कारण कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना काल में भी मेला-मड़ई का आयोजन किया जाता है, तो उसके लिए कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने कोविड 19 से बचाव के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

जारी निर्देशों के तहत मेला-मड़ई में बुजुर्ग व्यक्ति, गर्भवती माताएं, छोटे बच्चे, सर्दी-खांसी, बुखार, बी.पी., शुगर और गंभीर बीमारी से पीडि़त व्यक्ति शामिल नहीं होगा। जिस गांव में मेला-मड़ई हो रहा है, उस गांव में अन्य गांव के व्यक्ति नहीं आए, यह प्रयास किया जाए। क्योंकि लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ रहा है, किन्तु इसमें विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हो। किसी की धार्मिक भावना आहत नहीं हो। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए तथा मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में मेला समिति बैठक आयोजित करेगी। जिसके बाद ही मेला की अनुमति परिस्थितियों और शर्तों के अधीन प्रदान की जाएगी।
 बड़ी खबर रायपुर: बस रिवर्स करने के दौरान नीचे दबा युवक, इलाज के दौरान मौत

बड़ी खबर रायपुर: बस रिवर्स करने के दौरान नीचे दबा युवक, इलाज के दौरान मौत

रायपुर। बस धोते समय चालक की लापरवाही की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाभाण्डी तेलीबांधा निवासी हर्सवर्धन शर्मा 19 वर्ष पिता गोपाल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 22 नवंबर को 9.30 बजे सुबह प्रार्थी का पिता कांकेर रोडवेज का वर्क शॉप छोकरानाला तेलीबांधा के पास खड़ी बस धोने के बाद बस के पीछे रखा पाईप हटा रहा था,इसी दौरान बस चालक हरदीप सिंह ने बस को रिवर्स कर दिया। जिसके चलते गोपाल शर्मा आयु 60 वर्ष की बस के नीचे दबने से गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के लिये उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां 22 नवंबर को रात 7 बजे उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने बस क्रमांक सीजी 19 एफ 0432 के चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 
 तुलसी विवाह 25 को, बाजार पूजा सामग्री व गन्नो से सजने लगे

तुलसी विवाह 25 को, बाजार पूजा सामग्री व गन्नो से सजने लगे

रायपुर। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को तुलसी पूजा (देवउठनी एकादशी) 25 नवंबर को मनाया जाएगा। इसके लिए राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में तैयारियां शुरू हो गई है। तुलसी पूजा के लिए बाजार में पूजा की सामग्री से लेकर गन्नों के खेप भी उतर चुके है। 

छत्तीसगढ़ में तुलसी पूजा देवउठनी एकादशी को छोटी दिवाली के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घर-घर में माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह आयोजित किया जाता है। शालिग्राम विष्णु जी के अवतार माने जाते है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है। तुलसी पूजा के लिए राजधानी में घर-घर में तैयारियां आज से ही शुरू हो गई है। तुलसी पूजा के लिए बाजार में पूजा की सामग्री से लेकर गन्नों की खेप उतर चुके है। तुलसी व शालिग्राम के विवाह में गन्नों का मंडप बनाया जाता है। इसके लिए इस दिन गन्नों की जमकर बिक्री होती है। तुलसी विवाह के दिन घर-घर में दिवाली से माहौल रहता है। लोग दियों के साथ पटाखे भी जमकर फोड़ते है। इसलिए इसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है। 
रामसागर पारा तालाब में डूबे गोताखोर की सात दिन बाद तालाब से निकाली गयी लाश, पढ़ें पूरी खबर

रामसागर पारा तालाब में डूबे गोताखोर की सात दिन बाद तालाब से निकाली गयी लाश, पढ़ें पूरी खबर

कोरबा | सात दिन पहले रामसागर पारा तालाब में डुबे गोताखोर अशोक नायडु का शव आज शाम तालाब से निकाल लिया गया। पिछले सात दिनों से एनडीआरएफ और जिला पुलिस के गोताखोर  गहरे तालाब में अशोक नायडु के शव की तलाश कर रहे थे। तालाब में डुबे एक अन्य युवक के शव की तलाश में गोताखोर अशोक नायडु सात दिन पहले तालाब में उतरा था।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: ऑटों में महिला हुई उठाईगिरी की शिकार, तीन महिलाओं ने दिया चोरी की घटना को अंजाम

अधिकारियों ने अवगत कराया कि तालाब में अत्याधिक कांस की जड़ें गहराई तक होने के कारण अशोक के शव को ढुंढने में कठिनाई हो रही है। प्रशिक्षित गोताखोर प्रयास कर रहे हैं, तालाब का पानी खाली हो जाने से शव की तलाश आसान होगी। इस पर राजस्व मंत्री ने मौके पर ही बालको तथा एसईसीएल कोरबा प्रबंधन के अधिकारियों को बड़ी मशीनें लगाकर तालाब का पानी खाली कर अशोक का शव बाहर निकालने के लिए निर्देशित किया था। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका महोबिया सहित जिला एवं नगर निगम प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बीच तालाब में शव ढुंढने में लगे एनडीआरएफ के गोताखोरों को अशोक का शव मिल गया और उसे बाहर निकाल लिया गया। 

 

 
 प्रदेश के 7 डिप्टी कलेक्टरों को मिला आईएएस अवार्ड

प्रदेश के 7 डिप्टी कलेक्टरों को मिला आईएएस अवार्ड

रायपुर। राज्य के 7 डिप्टी कलेक्टरों को आईएएस अवार्ड मिला है। जिसके बाद डीपीसी के बाद प्रोसेडिंग के लिए राज्य सरकार की रजामंदी मिलते ही आदेश जारी किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि प्रक्रिया पूरी होते ही औपचारिक रूप से सभी 7 डिप्टी कलेक्टर आईएएस अवार्ड हो जायेंगे।

हालांकि इस बार भी तीन सीनियर डिप्टी कलेक्टरों का मामला अटक गया है। बता दें कि जिन सात आईएएस अधिकारियों के नाम चयनित किए गए हैं, उनमें जयश्री जैन, प्रियंका महोबिया, डॉ.फरिहा आलम, दीपक कुमार अग्रवाल, तुलिका प्रजापति, चंदन त्रिपाठी और रोक्तिमा यादव के नाम शामिल है।

यह सभी अधिकारी राज्य प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी हैं। दो दिन पहले ही इऩ सभी अफसरों की डीपीसी हुई थी, जिसके बाद अब प्रोसेडिंग पर राज्य सरकार की सहमति मांगी गयी है। जल्द ही सभी अफसरों के आईएएस अवार्ड का औपचारिक आदेश जारी हो जायेगा।

दरअसल इस बार प्रमोशन से बनने वाले आईएएस के सात पदों के लिए 21 डिप्टी कलेक्टरों के नाम भारत सरकार को भेजे गए थे। जिनमें से तीन नाम सीनियर अफसरों के थे। अरबिंद एक्का 99 बैच, संतोष देवांगन 2000 और हीना नेताम 2002 बैच। गोपनीय चरित्रावली के चक्कर में इन तीनों अधिकारियों का नाम कट गया। आईएएस अवार्ड के लिए सभी सीआर क होना चाहिए। लेकिन, तीनों के कई बार सीआर ख मिला है।

बताया जा रहा है कि पीएससी के चर्चित 2003 बैच के नाम थे। इसको लेकर लोगों में सबसे अधिक कौतूहल थी। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इनकी नियुक्ति निरस्त कर दी थी और वे सुप्रीम कोर्ट के स्टे पर चल रहे हैं।

पीएससी में डिप्टी कलेक्टर बनने से चुकी वर्षा डोंगरे ने डीओपीटी और यूपीएससी में जाकर फरियाद की थी कि इन्हें आईएएस न अवार्ड किया जाए। लेकिन, छत्तीसगढ़ से गए अफसरों ने डीपीसी में तर्क दिया कि सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। स्टे में प्रमोशन नहीं रोका जा सकता। इसके बाद इस शर्त पर डीपीसी ने पीएससी 2003 बैच के सात डिप्टी कलेक्टरों को आईएएस अवार्ड करने हरी झंडी दे दी कि सुप्रीम कोर्ट के फैसला अगर प्रतिकुल आया तो सभी को अपना पद छोड़ना होगा।
बड़ी खबर रायपुर: ऑटों में महिला हुई उठाईगिरी की शिकार, तीन महिलाओं ने दिया चोरी की घटना को अंजाम

बड़ी खबर रायपुर: ऑटों में महिला हुई उठाईगिरी की शिकार, तीन महिलाओं ने दिया चोरी की घटना को अंजाम

रायपुर। ऑटों में बैठकर ऑख का आपरेशन कराने जा रही महिला के पर्स में रखा 25 हजार रुपयें चोरी कर लेने की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गई है।  
 
 
मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर खमतराई रायपुर निवासी श्रीमती मीरा सेन गुप्ता आयु 48 वर्ष पति मिहीर सेन ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया 23 नवंबर सोमवार को दोपहर 2 बजे अपने पति के साथ आंख का आपरेशन कराने होटल पैराडाईज के पास से ऑटों पकड़कर लालपुर अस्पताल जा रही थी। पीडि़ता घर से जाते समय एक बड़ा बैग में दो पर्स में अलग-अलग 25 हजार रुपयें ऑख का आपरेशन कराने के लिये रखे हुये थे। घंडी चौक के पास ऑटों बदलते समय बैग में रखे रुपयें चेक किये तो सही सलामत था।
 
 
उसके बाद लालपुर अस्पताल जाने के लिये दूसरी ऑटों में पति-पत्नी सवार हो गए जिसके बाद कुछ दूर जाने पर तीन महिलाएं ऑटों में आकर बैठी विनायक अस्पताल के सामने लालपुर में ऑटों में बैठी महिलाएं व दंपती उतर गए। पीडि़ता अस्पताल के अंदर जाते ही काउंटर पर बैग में रखा पर्स  निकाली तब दोनों पर्स गायब थे जिसमें 25 हजार रुपयें  रुपयें रखा हुआ था। ऑटों में सवार महिलाओं के बारे में पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि  एक मोटी काली गोल चेहरा स्कार्फ पहनी हुई थी व सफेद साड़ी पहनी थी,दूसरी महिला जिसका सधारण बदन रंग सांवला लाल, पीला रंग की सलवार सुट पहनी हुई थी व तीसरी महिला हल्की मोटी रंग सांवला साड़ी पहनी हुई थी। तीनों आपस में दूसरी भाषा उडिय़ा में बात चीत कर रहे थे। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर अज्ञात तीन महिलाओं के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को जांच लिया है। 
बड़ी खबर: मधुमक्खियों ने साप्ताहिक बाजार में किया हमला 3 ग्रामीण गंभीर

बड़ी खबर: मधुमक्खियों ने साप्ताहिक बाजार में किया हमला 3 ग्रामीण गंभीर

जगदलपुर। जिले के बकावण्ड चौकी क्षेत्र अंर्तगत ग्राम मूली में मधुमक्खियों ने आज सुबह साप्ताहिक बाजार में मौजूद ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से तीन ग्रामीण गम्भीर रूप से घायल हो गए। तीनो घायलों को संजीवनी 108 एम्बुलेंस की मदद से मेकॉज में भर्ती कराया गया है।
 

बकावण्ड चौकी प्रभारी एम्ब्रोस कुजूर ने बताया कि दामागुड़ा निवासी गोवर्धन, बारोद निवासी जदुराम और गोलूराम मूली बैंक पहुंचे हुए थे, जहां से वे ग्राम के साप्ताहिक बाजार गये हुए थे, अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने बाजार में मौजूद ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में कई ग्रामीण घायल हो गए।
 
 
जिसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों और डायल 112 की टीम की मदद से सभी घायलों को बकावण्ड के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन जदुराम, गोलूराम और गोवर्धन की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें मेकॉज रेफेर कर दिया। वहीं अन्य ग्रामीणों की स्थिति सामान्य बताई गई है। फिलहाल तीनों घायलों का ईलाज मेकॉज में जारी है।
 मौसम का मिजाज: राजधानी सहित प्रदेश में अब ठंड ने अपना असर दिखाना किया शुरू

मौसम का मिजाज: राजधानी सहित प्रदेश में अब ठंड ने अपना असर दिखाना किया शुरू

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर दिशा से आ रही सर्द-शुष्क हवा से तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। शहरी इलाकों के अलावा आउटर और ग्रामीण इलाकों में अब जोरदार ठंड पडऩी शुरू हो गई है। 

नवंबर माह के एक पखवाड़े तक मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव का क्रम बना रहा। माह के शुरूआती दिनों में ठंड ने अपना असर जरूर दिखाया और करीब एक सप्ताह तक अच्छी ठंड महसूस होती रही। इसके बाद पूर्वी दिशा से आई नमीयुक्त हवा के असर से अचानक ठंड का असर कम होना शुरू हो गया। इस बीच आसमान में छाए हल्के बादलों ने जहां ठंड को रोके रखा तो वहीं गत सप्ताह राज्य के अधिकांश इलाकों में हुई हल्की बारिश और आसमान में छाए बादल ने ठंड को पूरी तरह से गायब कर दिया था। लेकिन इसके बाद मौसम का मिजाज फिर से बदला। 19 से 21 नवंबर के बीच राज्य के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। इसके चलते तापमान में एक तरह से स्थिरता आ गई थी। लेकिन इसके बाद 22 नवंबर से हवा की दिशा में बदलाव शुरू हो गया था। उत्तर भारत की ओर से सर्द हवा आने का क्रम शुरू हुआ और इसके साथ ही आसमान में छाए बादल छंट गए और मौसम खुलते ही ठंड ने एक बार फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ग्रामीण इलाकों के साथ ही वनांचल क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में इस समय अच्छी ठंड पडऩी शुरू हो गई थी। ग्रामीण इलाकों के साथ ही शहरी इलाकों में अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लोगों के गर्म कपड़े बाहर निकल आए हैं। मौसम विभाग ने अब मौसम के शुष्क रहने और तापमान में गिरावट आने की संभावना जताते हुए ठंड और बढऩे के आसार जताया है। 
 जनरल प्रमोशन ने बढ़ाई माशिमं अफसरों की चिंता: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में लाखों परीक्षार्थी होंगे शामिल

जनरल प्रमोशन ने बढ़ाई माशिमं अफसरों की चिंता: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में लाखों परीक्षार्थी होंगे शामिल

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल के लिए इस बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करना काफी मुश्किल साबित हो सकता है। इस बार बोर्ड परीक्षा में गत वर्ष की अपेक्षा करीब 3 लाख परीक्षार्थी ज्यादा हो सकते हैं। इसका मुख्य कारण इस बार 9वीं और 11वीं के छात्रों को मिला जनरल प्रमोशन है।
 

कोरोना के चलते इस वर्ष 9वीं और 11वीं के छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया गया है। लिहाजा जनरल प्रमोशन पाने के कारण इस वर्ष कोई भी छात्र अथवा छात्रा फेल नहीं हुए हैं और वे वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र हैं। इस लिहाज से वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए फरवरी अंत अथवा मार्च के शुरूआती दिनों में शुरू होने वाले 10वीं-12वीं के बोर्ड परीक्षा में करीब 3 लाख परीक्षार्थी बढ़ जाएंगे। गत वर्ष बोर्ड परीक्षा में करीब साढ़े छह लाख परीक्षार्थी बोर्ड के परीक्षा में शामिल हुए थे।
 
 
बोर्ड की ओर से इन सभी छात्रों के लिए हजारों की संख्या परीक्षा केन्द्र भी बनाया गया था। लेकिन अब होने वाले बोर्ड परीक्षा में लाखों परीक्षार्थियों के अचानक बढ़ जाने व परीक्षा केन्द्र तय करने के लिए बोर्ड के अधिकारी अभी से चिंता में डूब गए है। इतने सारे बच्चों के लिए एक साथ परीक्षा आयोजित करना और उनके लिए परीक्षा केन्द्र बनाया जाना काफी मुश्किल भरा काम होने वाला है। हालांकि शिक्षा विभाग के सूत्रों की माने तो छोटे कक्षाओं के लिए अभी शैक्षणिक संस्थान खोलने पर कोई भी ठोस निर्णय नहीं हुआ है। जानकारों की माने तो कोई भी छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर खतरा मोल लेना नहीं चाहता। अब तक कोरोना का टीका उपलब्ध नहीं है।
 
 
ठंड का मौसम अब जनवरी-फरवरी माह तक बना रहेगा। इसके कोरोना फैलने का डर सबसे ज्यादा है। ऐसे में अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं है। बहरहाल बोर्ड के अफसर अब इस चिंता में हैं कि बोर्ड एग्जाम के लिए वे क्या बेहतर कर सकते हैं, क्योंकि बोर्ड एग्जाम तक भी टीका उपलब्ध हो जाएगा और बच्चों को टीका लग जाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में कोरोना के लिए तय प्रोटोकाल का पालन करते हुए परीक्षा आयोजित करना वर्तमान में टेढ़ी खीर नजर आ रहा है। 
बड़ी खबर: व्यापारी के दुकान में लाखों की चोरी, डॉग स्क्वॉड के निशानदेही पर पुलिस कर रही पूछताछ

बड़ी खबर: व्यापारी के दुकान में लाखों की चोरी, डॉग स्क्वॉड के निशानदेही पर पुलिस कर रही पूछताछ

महासमुंद। शहर के बढ़े किराना व्यापारी तुमगांव रोड स्थित रौशन किराना दुकान में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोर ने प्रवेश कर गल्ले में रखे नगदी 4 लाख 72 हजार रुपए को चुरा लिया है। यह रकम दो दिन की बिक्री की बताई जा रही है। सुबह जब सीसीटीवी कैमरे का तार लटका हुआ मिला तो दुकान के संचालक अशोक कुमार माहेश्वरी को शक हुआ और गल्ले को देखा तो, नगदी रकम वहां पर नहीं थे। इसके बाद इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

पढ़ें : कोरोना की वर्तमान स्थिति जानने के लिए राज्यों के सीएम संग पीएम मोदी की बैठक

सूचना पर कोतवाली पुलिस, साइबर सेल एवं डॉग स्क्वॉड की टीम घटना स्थल पहुंची। कोतवाली पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की निशानदेही पर पटरीपार के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा दुकान में काम करने वाले नौकरों से भी टीम पूछताछ कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी शेर सिंह बंदे ने चोरी के संबंध में बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने इस घर के वाकिफ है, उसे पूरा रास्ता मालूम है, इसलिए संदेह है कि चोर आसपास क्षेत्र का ही रहने वाला है। उसे यह भी मालूम था कि दो दिन की बिक्री रकम को गल्ले में है, तभी उसे घटना को अंजाम दिया है।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: ऑटों में महिला हुई उठाईगिरी की शिकार, तीन महिलाओं ने दिया चोरी की घटना को अंजाम 

उन्होंने बताया कि घर के ऊपर टावर का दरवाजा खुला हुआ था। रात तीन बजे आरोपी टावर के रास्ते सीधे दुकान पहुंचा और गल्ले में रखे नगदी रकम को बैग में भरा और सीसीटीवी कैमरे की तार खींचकर उसी रास्ते से वापस चला गया| घटना को अंजाम देने के समय आरोपी अपने चेहरे में गमछा बांधा था। जिसके कारण चेहरा सीसीटीवी में नहीं दिख रहा है। फूटेज देखने पर इस घटना को एक ही व्यक्ति ने अंजाम दिया है। इधर, संचालक की रिपोर्ट पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


डॉगस्क्वॉड की ली मदद, संदेहियों से पूछताछ-
घटना के बाद अज्ञात व्यक्ति की पतासाजी के लिए कोतवाली पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद ली। सूचना पर पहुंची डॉग स्क्वॉड पटरी के आसपास बेलदार पारा के कुछ घरों में बार-बार घुम रहा था, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। वहां के लोगों से पूछताछ कर रही है, वहीं टीम नजर बनाई हुई है।

खंडहरनुमा घर के रास्ते से मकान में किया प्रवेश-
पुलिस के मुताबिक अज्ञात चोर घर के पीछे खंडहरनुमा घर के रास्ते मकान की छत पर प्रवेश किया। छत का दरवाजा पहले से ही खुला हुआ था। इससे चोर को प्रवेश करने में दिक्कत नहीं हुई। वह सीधे नीचे दुकान में प्रवेश किया और वहां गल्ले में रखे 4 लाख 72 हजार रुपए को बैग में डाला और उसी रास्ते से फरार हो गया।

सीसीटीव्ही कैमरे में रिकार्ड हुई पूरी घटना-
पुलिस ने बताया कि चोर द्वारा की चोरी की पूरी घटना सीसीटीव्ही कैमरे में रिकार्ड हो गई हैं। चोर ने सबूत छुपाने के लिए सीसीटीव्ही कैमरे को तोड़ा, केबल काटा और वहां से चला गया। जब पुलिस ने कैमरे की तलाशी ली, तो उसे डीवीआर मिला। डीवीआर को चैक किया तो, चोर की हरकत दिखी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। क्योंकि चोर मुंह में गमछा बांधा था। वहीं पुलिस उसके हुलिया से उसके तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

रात्रि गस्त पर सवाल, चोर ने खोल दी व्यवस्था की पोल-
शहर के मध्य रात में किराना व्यापारी के घर लाखों रुपए चोरी की घटना को अज्ञात चोर ने अंजाम देकर पुलिस के रात्रि गस्त की पोल खोलकर रख दी। इस घटना से ऐसा लग रहा है कि रात में पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी, गस्त व चेक गस्त अधिकारी अपने ड्यूटी में तैनात नहीं रहते हैं। रात में मेन रोड व गलियों में पुलिस की टीम लगता है घुम ही नहीं रही है।
 बड़ी खबर: ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, मौके से चालक ट्रक लेकर फरार

बड़ी खबर: ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, मौके से चालक ट्रक लेकर फरार

महासमुंद। नेशनल हाइवे - 353 हाड़ाबंद ओव्हरब्रिज के पास शनिवार रात आठ बजे गैस टैंकर वाला 18 चक्का ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर बागबाहरा की ओर फरार हो गया। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। 
 

पुलिस के मुताबिक शनिवार को ग्राम पसौद थाना फिंगेश्वर गरियाबंद निवासी चन्द्रशेखर साहू एवं चैतराम यादव अपनी मोटर साइकिल सीजी 04 एमआर 5884 से लड़की देखने बागबाहरा आए थे।
 
 
दोनों रात में बागबाहरा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे लोग हाड़ाबंद ओव्हरब्रिज की ढलान पार किए उसी समय गैस वाली टैंकर सीजी 04 एमआर4208 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए। अधिक चोट आने के कारण चैतराम की मौत हो गई, वहीं चंद्रशेखर ट्रक में फंस गया।
 बड़ी खबर: राजधानी में नाबालिग से हुए गैंगरेप मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर: राजधानी में नाबालिग से हुए गैंगरेप मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में  बीते 17 नवंबर को गुढ़ियारी इलाके में एक नाबालिग लड़की ​को मुख्य आरोपी हिमांशु गुप्ता ने कार में घुमाने के बहाने लड़की को बुलाया था जिसके बाद उसके साथ दो अन्य साथियों ने किशोर लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
 
 
शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु गुप्ता को गिरफ्तार किया उसके बाद फरार दो आरोपी गिरीश साहू और उपेंद्र गुप्ता में से एक और आरोपी गिरीश साहू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गुढ़यारी क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में आरोपी उपेंद्र गुप्ता अब तक फरार है जबकि मुख्य आरोपी हिमांशु गुप्ता पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित मुख्यमंत्रियों की बैठक में

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित मुख्यमंत्रियों की बैठक में

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित मुख्यमंत्रियों की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव श्री आर.पी.मण्डल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणू पिल्ले, पुलिस महानिदेशक श्री डी. एम. अवस्थी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।