BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 बड़ी खबर रायपुर: व्यवसायी को चाकू मारकर दो आरोपियों ने दिया लुट की घटना को अंजाम, मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: व्यवसायी को चाकू मारकर दो आरोपियों ने दिया लुट की घटना को अंजाम, मामला दर्ज

रायपुर। सामान खरीदकर घर जा रहे व्यवसायी का पीछाकर रास्ता रोककर 2 व्यक्तियों ने चाकू मारकर बैग सहित 25 हजार रुपयें लूट लिये। घटना की रिपोर्ट मानाकैम्प थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईमलीभाठा महासमुंद निवासी नरेश मोरयानी 48 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी मिक्चर नमकीन का व्यवसाय करता है। 25 नवंबर को शाम 6.25 बजे थोक बाजार डूमरतराई से किराना सामान खरीदकर अपनी एक्टीवा वाहन से वापस घर महावीरनगर रायपुर जा रहा था,तभी डूमरतराई से आगे कबोटा ट्रेक्टर शोरुम के सामने डूमरतराई की तरफ से नीले रंग की एक्टीवा जैसे वाहन में दो युवकों ने पीडि़त का रास्ता रोककर मुझे गाली क्यो दिये हो कहकर बेवजह जांघ में चाकू मार कर चोट पहुंचाया व काले रंग का रखे बैग जिसमें 25 हजार रुपयें रखे हुए थे, छीनकर फरार हो गये। भागते समय पीड़त ने आरोपियों का गाड़ी के नंबर प्लेट पर नजर डाला जिसमें सिर्फ 9304 सिरीज को ही देख पाया। रुपयें छीनकर भागने वाले आरोपी 28 से 30 वर्ष के आस पास लग रहे थे,एक व्यक्ति ब्राउन व ब्लेक कलर का जैकेट व दूसरा लाईनिंग सफेद हाफ शर्ट पहना हुआ था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत लूट का मामला दर्ज कर लिया है। 
 देशी-विदेशी मदिरा की होगी ऑनलाइन बुकिंग, होमडिलीवरी सुविधा भी कराई गई है उपलब्ध

देशी-विदेशी मदिरा की होगी ऑनलाइन बुकिंग, होमडिलीवरी सुविधा भी कराई गई है उपलब्ध

जशपुरनगर। जिले में देशी-विदेशी मदिरा की ऑनलाइन होम डिलीवरी की सुविधा हेतु मदिरा की बुकिंग के लिए वेबसाईट एवं एन्ड्राॅयड मोबाईल एप जारी किया गया है। सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि बुकिंग के लिए वेबसाईट सीएसएमसीएलडाॅटइन एवं गुगल प्ले स्टोर से सीएसएमसीएल एप डाउनलोड कर भी मदिरा की बुकिंग की जा सकती है। इस हेतु ग्राहक को अपना मोबाईल नंबर, आधार कार्ड, पूर्ण पता दर्ज कर पंजीयन करना होगा।
 एक लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने किया ढेर, कई गम्भीर अपराधों में था शामिल

एक लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने किया ढेर, कई गम्भीर अपराधों में था शामिल

बीजापुर। जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा के जंगलों में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने एक इनामी नक्सली को मार गिराने में सफलता हासिल किया है। घटना स्थल के सर्चिंग के दौरान हथियार विस्फोटक बरामद भी बरामद किया गया है।

एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि जिले के कुटरू थाना क्षेत्र से जिलाबल व डीआरजी के जवानों के सँयुक्त ऑपरेशन के दौरान तड़के दरभा के जंगलों में पुलिस की संयुक्त पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में नक्सली जनमिलिशिया कमांडर सन्तोष पोडियाम को जवानों ने मार गिराया है, घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान नक्सली का शव, राइफल, नक्सल सामग्री एवं दैनिक उपयोग के सामान बरामद किया गया है। मारा गया नक्सली सन्तोष एएसआई कोरसा नागैया एवं वन विभाग के रेंजर की हत्या में शामिल था। उक्त मारा गया नक्सली पर थाना कुटरू व जांगला के कई बड़ी घटनाओं शामिल था, इस पर शासन ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
पुलिस हिरासत में जूनियर इंजीनियर की मौत मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, 10 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

पुलिस हिरासत में जूनियर इंजीनियर की मौत मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, 10 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

सूरजपुर। पुलिस हिरासत में जूनियर इंजीनियर की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में चौकी प्रभारी सहित 10 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। साथ ही नए चौकी प्रभारी की पोस्टिंग भी की गई है। बता दें कि मंगलवार को जूनियर इंजीनियर पूनम कतलम की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी, जिसके बाद पूनम के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की है।


दरअसल, सोमवार की सुबह ग्राम करवां विद्युत सब स्टेशन परिसर में सडक़ पर एक युवक की नग्न अवस्था में लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने सब स्टेशन के जेई पूनम कतलम को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था, लेकिन देर रात पूनम की भी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान पूनम की मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर पूनम के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में चौकी प्रभारी एएसआई सुनील सिंह सहित 10 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है।
 
 छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा `निवार` का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा `निवार` का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। चक्रवात निवार तूफान तमिलनाडु के तट से टकराने के बाद कई इलाकों में बारिश हो रही है। तमिलनाडु के आलवा आंध्रप्रदेश और पुडुचेरी में तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है। वहीं कई इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो निवार का असर कल तक रहेगा।

निवार तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। तूफान के चलते पूरे प्रदेश में बदली छाई हुई है। वहीं कई जगहों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तूफान के असर को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

आज सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए है। वहीं आज और कल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। सरकार ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। किसनों को धान ढक कर रखने का कहा है।
 
छत्तीसगढ़ बोर्ड की पूरक व डीएलएड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा इस तारीख से होगी चालू

छत्तीसगढ़ बोर्ड की पूरक व डीएलएड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा इस तारीख से होगी चालू

रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा 2020 और डीएलएड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा 28 नवम्बर को प्रारंभ हो रही है। परीक्षा में लगभग 87 हजार छात्र सम्मिलित होंगे।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के. गोयल ने बताया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर इस वर्ष मान्यता प्राप्त सभी संस्थाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। समस्त परीक्षा केन्द्रों को कोविड-19 महामारी के बचाव के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी है। परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र संबंधित स्कूलों में भेजे जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त प्रवेश पत्र मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर अपलोड किए गए हैं। छात्र मण्डल की वेबसाइट से भी अपलोड कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
 

मंत्रालय में बिना मास्क वाले 9 कर्मचारियों से हुई अर्थदण्ड की वसूली

मंत्रालय में बिना मास्क वाले 9 कर्मचारियों से हुई अर्थदण्ड की वसूली

रायपुर, मंत्रालय महानदी भवन में आज 9 कर्मचारियों को बिना मास्क लगाए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करते हुए पाए जाने पर 9 कर्मचारियों को नियमानुसार फाइन कर राशि वसूल की गई। इन कर्मचारियों को भविष्य में बिना मास्क लगाए पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। मंत्रालय महानदी भवन में कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए जारी की गई दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। मंत्रालय में बिना मास्क के प्रवेश वर्जित है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के भी निर्देश दिए हैं। 

कवर्धा नाबालिग लड़की के गैंगरेप काण्ड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पढ़े पूरी खबर

कवर्धा नाबालिग लड़की के गैंगरेप काण्ड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पढ़े पूरी खबर

कवर्धा, थाना कवर्धा में 22 नवंबर की रात्रि नाबालिग पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि कवर्धा सर्किट हाउस के सामने निर्माणाधीन भवन के पास 4 अज्ञात लड़को ने उसके साथ बलात्कार किया है। पीड़िता बालिका की रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 701/20 धारा 341,342,323,376 डी भादवि एवं 04,06 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

Read Also:-  कोरोना के चलते फिर शादी में घटाई गई मेहमानों की संख्या, जानिए किस राज्य में अब कितने गेस्ट हो सकते हैं शामिल
मामले के संबंध में थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक मुकेश यादव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराये जाने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, अनिल कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, बी.आर. मण्डावी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, नरेन्द्र कुमार बेंताल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया तथा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार ने थाना आकर मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की । घटनास्थल जाकर मौका मुआयना कर अज्ञात आरोपियों की अतिशीघ्र पतासाजी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में जिला इकाई के थाना प्रभारियों एवं अन्य स्टाफ की टीम गठित की गई। गठित टीम ने अलग-अलग पहलुओ में जांच प्रारंभ शुरू की। जिसमें आरोपियों के बताये गये हुलिया के अनुसार पतासाजी, मोबाईल नंबर एवं टावर डम्प का तकनीकी विश्लेषण, अज्ञात आरोपियों की स्कैचिंग, घटनास्थल एवं बताये गये ट्रेक का सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त कर विश्लेषण, पूर्व सजायाबो/बदमाशों/संदेहियों की गतिविधियों पर निगरानी करना इत्यादि शामिल रहा। विवेचना क्रम में पीड़िता के साथ आये हुए, पीड़िता के मित्र से पुछताछ करने पर पीड़िता एवं उसके मित्र द्वारा बताये गये घटनाक्रम में विरोधाभास पाया गया। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पीडिता के मित्र से और बारिकी से पुछताछ किया गया तथा क्राईम सीन रिक्रियेशन किया गया। पुछताछ पर पीड़िता के मित्र ने प्रकरण में स्वयं की सलिप्तता स्वीकार करते हुए स्वंय के द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने तथा पीड़िता के साथ किसी प्रकार अज्ञात 4 लड़को के द्वारा सामुहिक दुष्कर्म नहीं होने की बात बताया। पीड़िता के मित्र ने बताया कि उसके द्वारा ही पीड़िता को पुराने जान-पहचान होने एवं प्रेम-प्रसंग के कारण कॉलेज ग्राउंड में लाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। देर रात होने एवं पीड़िता के परिवार वालो के भय के कारण पीड़िता ने अपने मित्र को मैं अब घर नहीं जाऊंगी, मॉ बाप मुझं डांट फटकार करेगे तुम मुझे अपने साथ ले चलने की बात कही। तब पीड़िता के मित्र ने पीड़िता को बहला फुसलाकर किसी अज्ञात 4 व्यक्तियों द्वारा पीडिता के साथ बलात्कार करने की योजना बनाया।

Read Also:- BIG BREAKING : मोदी कैबिनेट की बैठक हुई ख़त्म, लिए गए 3 बड़े फैसले, पढ़ें पूरी खबर
संपूर्ण घटनाक्रम में मामला दर्ज होने के बाद से ही वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश में गठित टीम जिसमे निरीक्षक मुकेश यादव, कौशल किशोर वासनिक, मुकेश सोम, कपिल देव चंद्रा, आनंद शुक्ला, अनिल शर्मा, संतराम सोनी एवं उप निरीक्षक नवरत्न कश्यप, सहायक उप निरीक्षक उमा उपाध्याय, रधुवंश पाटिल, चंद्रकांत तिवारी, कौशल साहू, शिवसेवक वर्मा, आशीष सिंह, संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक चुम्मन साहू, राजकुमार चंद्रवंशी, मनोज तिवारी, संतोष वर्मा, बालक दास, आरक्षक गज्जू सिंह, आकाश सिंह राजपूत, देवनारायण चंद्रवंशी, राजेश्वर कोसरिया, पवन राजपूत, अरूण बद्येल, शोभा चन्द्रवंशी, अनिल पाण्डेय एवं अन्य स्टाफ ने लगातार विवेचना कार्यवाही करते हुए मामले को सुलझाने में सफलता प्राप्त की।
 

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल : गरीब परिवार की बेटी खुशबू को एमबीबीएस की पढ़ाई के  लिए लेपटॉप और 50 हजार रूपए की सहायता की मंजूर

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल : गरीब परिवार की बेटी खुशबू को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए लेपटॉप और 50 हजार रूपए की सहायता की मंजूर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के गांव गोडपेंड्री के एक गरीब परिवार की बेटी खुशबू कुर्रे की नीट परीक्षा में सफलता की खबर मिलने पर खुशबू से आज स्वयं टेलीफोन लगाकर बात की और उन्हें एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने खुशबू को पढ़ाई के लिए लेपटॉप और 50 हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल के लिए खुशबू और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़े:-  कोरोना के चलते फिर शादी में घटाई गई मेहमानों की संख्या, जानिए किस राज्य में अब कितने गेस्ट हो सकते हैं शामिल
मुख्यमंत्री श्री बघेल को एक समाचार पत्र में छपी खबर से छात्रा खुशबू कुर्रे के कठिन संघर्ष और नीट परीक्षा में सफलता के बारे में जानकारी मिली। खुशबू ने परिवार की कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए अपनी पढ़ाई जारी रखी और इस वर्ष दूसरे प्रयास में नीट परीक्षा क्वालिफाई की। खुशबू को नीट परीक्षा में 1822 की रैंक मिली है। वे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज मंे एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगी। खुशबू के पिता मेकेनिक का काम करते हैं। श्री बघेल ने खुशबू की लगन की सराहना करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए एक लेपटॉप और 50 हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर की है।

 

 राजधानी में मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद, धारदार औजार से मारकर गले व गाल पर किया वार

राजधानी में मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद, धारदार औजार से मारकर गले व गाल पर किया वार

रायपुर। जदूरी के पैसे की लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति के गले व गाल में धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरेापी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

देवेन्द्रनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 सितंबर शाम 6 बजे मजदूरी की पैसे के लेन-देन की बात पर फोकटपारा देवेन्द्रनगर रायपुर निवासी भरत यादव 27 वर्ष ने हरकिशन यादव 25 वर्ष पिता निवासी फोकटपारा देवेन्द्रनगर के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर धारदार औजार से गले व गाल पर मारकर चोट पहुंचाया। घटना की सूचना पर पुलिस ने पीडि़त को जिला चिकित्सालय ले जाने पर मेकाहारा अस्पताल में रिफर करने से प्राईवेट इलाज कराने कहकर पीडि़त चला गया था। प्रार्थी का मुलाहिजा रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी भरत यादव के खिलाफ धारा 324 के तहत अपराध कायम कर कार्रवाही में जुटी हुई है। 
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पिकनिक स्पॉट पर जाम छलकाने के बाद दोस्तों ने की दोस्त की हत्या

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पिकनिक स्पॉट पर जाम छलकाने के बाद दोस्तों ने की दोस्त की हत्या

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद स्थित कन्हार गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त को मौत के घाट उतर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद लाश को नहर  में फेक हुए फरार। नहर में एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 

पढ़िए पूरी खबर- 
जानकारी मुताबिक मंगलवार की रात मृतक अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए कुरूद स्थित कन्हार गांव के नहर में आया था। चारों ने घटना वाली रात छककर शराब पी, इस दौरान मृतक भूपेंद्र का किसी बात को लेकर दोस्तों के साथ विवाद हुआ। देखते ही देखते चारों के बीच मारपीट शुरू हो गई और साथ में आये तीन युवकों ने सामने रखे पत्थर से भूपेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपियों ने शव को नहर में फ़ेंक कर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान भूपेंद्र साहू के रूप में की गई है। 

इधर वरदात की शिकायत पुलिस को मिलने के बाद शव को नहर से निकाल लिया गया है। साथ ही तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुरूद थाना प्रभारी रामनरेश सेंगर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, हत्या करने के बाद लाश को नहर में फेंक दिया गया था। मामले में तीन युवक को पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ़ कार्रवाई की जा रही है।
बड़ी खबर: राजधानी के इस होटल में गंदगी पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने ठोका जुर्माना

बड़ी खबर: राजधानी के इस होटल में गंदगी पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने ठोका जुर्माना

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार जनशिकायत मिलने पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव, जोन स्वच्छता निरीक्षक श्री विरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 4 के तहत आने वाले मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्रमांक 46 के जीई रोड स्थित लाल गंगा परिसर में सुरेश होटल का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया।
 
 
सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पाणिग्रही द्वारा जोन 4 की स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित किये गये प्रत्यक्ष अवलोकन के दौरान नगर निगम स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त जनशिकायत स्थल पर पूरी तरह सही मिली एवं सुरेष होटल के कर्मचारी बिना मास्क, ग्लब्स के काम करते पाये गये एवं वहां भारी गंदगी मिलने पर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित होटल संचालक को भविष्य के लिये कडी चेतावनी देते हुए 2000 रू.का जुर्माना किया एवं इस दौरान संबंधित होटल संचालक के पास गुमास्ता लाईसेंस अनुपलब्ध पाया गया।
 
 
होटल संचालक को नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने गुमास्ता लाईसेंस प्रस्तुत करने 3 दिन का समय उनके अनुरोध पर दिया। गुमास्ता लाईसेंस प्रस्तुत न करने की स्थिति में जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित होटल संचालक को नियमानुसार प्रक्रिया के तहत  कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।
 बड़ी खबर रायपुर: मादक पदार्थ गांजा के साथ 3 गिरफ्तार, गांजा एवं मोटरसाइकि सहित नगदी 32640 रुपयें जब्त

बड़ी खबर रायपुर: मादक पदार्थ गांजा के साथ 3 गिरफ्तार, गांजा एवं मोटरसाइकि सहित नगदी 32640 रुपयें जब्त

रायपुर। मादक पदार्थ गांजा के साथ गोबरानवापारा व धरसींवा थाना पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 किलों सौ ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोबरानवापारा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 24 नवंबर को 5.20 बजे महानदी पुल के पास एक व्यक्ति को कंधे थैला में कुछ लेकर आते दिखा जिसे रोककर पुछताछ कर थैले की तलाशी लेने पर 1 किलों 6 सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। पुछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम प्रकाश सोन पिता राजेन्द्र सोनी निवासी नवापारा बताया है।
 
 
आरोपी ने मादक पदार्थ गांजा सोमवारी बाजार में बेचने के लिये ले जाना बताने पर पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत कानूनी कार्रवाही की है। इसी तरह धरसींवा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 24 नवंबर को 9.45 को इण्डेन गैंस एजेन्सी के पास सिलतरा में गांजा बिक्री करने की सूचना पर रेड की कार्रवाही कर घेराबंदी के दौरान दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में एक थैला में गांजा रखकर ब्रिकी करते पाये जाने उन्हें गिरफ्तार किया है।
 
 
पकड़े गए आरोपियोंके पास से एक थैला में रखा 2 किलों 5 सौ ग्राम गांजा एवं एक स्पलेण्डर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एमवाई 2160 एवं नगदी 32 हजार 640 रुपयें जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम संजय धीवर 37 वर्ष पिता स्व.रामकृष्ण धीवर निवासी पानी टंकी के पास सूर्यानगर गोगांव थाना गुढिय़ारी एवं ओम प्रकाश साहु 28 वर्ष पिता नरेन्द्र साहु निवासी कबीर नगर फेस 4 को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नाकोँटिक्स एक्ट कीध्धारा एनडीपीएस के तहत 20 बी का मामला दर्ज कर अपराध कायम किया है। 
शहर के अंदर वाहनों की स्पीड पर नही लग रहा है ब्रेक, लापरवाह चालकों के कारण बढ़ रही है सड़क दुर्घटनाएं

शहर के अंदर वाहनों की स्पीड पर नही लग रहा है ब्रेक, लापरवाह चालकों के कारण बढ़ रही है सड़क दुर्घटनाएं

रायपुर। नशा कर वाहन चलाने एवं जागरुकता के अभाव में सड़क हादसो का ग्राफ बढ़ रहा है। गाड़ी चलाते समय यातायात के नियमों का पालन नही करने व नशे में होने के चलते सड़क दुर्घटनाओं में हर साल सकैड़ों की संख्या में लोग असमय मौत के काल में समा रहे है। 
 
 
ज्ञातव्य हो कि राजधानी सहित दुर्ग-भिलाई व अन्य शहरी क्षेत्रों में ज्यादातर सड़क हादसे का कारण वाहन चालकों के द्वार गाड़ी चलाते समय नशा करने की वजह सामने आई है। वहीं दूसरी ओर साल दर साल सड़कों पर वाहनों की बढ़ती भिड़  व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना भी है सड़क हादसे का एक मुख्य कारण है।
 
 
ज्यादातर सड़क हादसे में मरने वाले लोग 18 से 35 वर्ष के बीच होते है,वाहन चलाते समय युवाओं द्वारा विपरित दिशा से गाड़ी चलाना व ओवर टेक करते समय राईट की जगह लेफ्ट साईड से तेज रफ्तार से गाड़ी आगे निकालने की वजह से सड़क हादसों में वृद्धि हुई है। चौक -चौराहों पर वाहन चालकों द्वारा गाड़ी चलाते समय धीरे ना करना व तेज रफ्तार से सिग्नल क्रास करने के चलते  सड़क पार कर रहा व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो जाता है।
 
 
गाड़ी चलाते समय शहर के अंदर वाहन की स्पीड 40 से ऊपर नही होना चाहिए लेकिन ज्यादातर वाहन चालकों द्वारा दो-पहिया व चार पहिया सहित भारी वाहन भी धड़ल्ले से तेज रफ्तार से शहर के अंदर चलाये जाने से सड़क हादसे का कारण बन रही है। लोगों ने यातायात विभाग से मांग की है कि शहर के अंदर व हाईवे पर वाहनों की स्पीड पर लगाम लगाये व लोगों को वाहन चलाते समय यातायात के नियमों के बारे में जागरुक करे ताकि सड़क हादसों में कमी आ सके। तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही करें। 
 राज्य में होगा बड़ा प्रशसनिक फेरबदल, 2005 बैच के आईएस को जल्द मिलेगा प्रमोशन

राज्य में होगा बड़ा प्रशसनिक फेरबदल, 2005 बैच के आईएस को जल्द मिलेगा प्रमोशन

रायपुर। भूपेश सरकार 2005 बैच के आईएएस अधिकारियों को प्रमोट कर रही है। विशेष सचिव का ओहदा संभाल रहे ये अधिकारी अब जल्द ही सचिव बनाए जाएंगे। वहीं 2008-09 बैच के आईएएस विशेष सचिव प्रमोट किए जा सकते हैं। आल इंडिया सर्विस रूल के तहत 16 साल की सेवा पूरी करने वाले आईएएस सचिव और 12 साल की सेवा पूरी करने वाले विशेष सचिव बनाए जाते हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने नौ साल की सेवा पूरी करने वाले 2012 बैच के आईएएस अधिकारियों को उप सचिव से संयुक्त सचिव प्रमोट किया था।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक 16 साल की सेवा पूरी करने वाले 2005 बैच के आईएएस अधिकारियों में मुकेश कुमार, आर संगीता, रजत कुमार, राजेश सुकुमार टोप्पो और एस प्रकाश सचिव प्रमोट हो सकते हैं। वहीं 12 साल की सेवा पूरी करने वाले आईएएस अधिकारियों में 2008 बैच से भीम सिंह, राजेश राणा, नीरज कुमार बंसोड़, शिखा राजपूत तथा 2009 बैच से किऱण कौशल, अवनीश शरण, प्रियंका शुक्ला, समीर विश्नोई और सौरभ कुमार विशेष सचिव प्रमोट किए जा सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री सचिवालय ने फिलहाल ऐसे किसी प्रस्ताव की पुष्टि नहीं की है।

आर पी मंडल की विदाई के साथ ही प्रशासनिक फेरबदल भी जल्द-
इस महीने की 28 तारीख को होने वाली कैबिनेट बतौर चीफ सेक्रेटरी आर पी मंडल की आखिरी बैठक होगी। तमाम एजेंडों पर बातचीत किए जाने के अलावा भूपेश कैबिनेट उन्हें विदाई देगी। शीर्ष नेतृत्व में बदलाव के साथ-साथ प्रशासनिक महकमे में भी अहम बदलाव होने हैं, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बताते हैं कि करीब आधा दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल हो सकता है। अमृत खलको के राजभवन आने के बाद से बस्तर कमिश्नर का पद खाली पड़ा है, वहीं टी सी महावर भी अगले महीने रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह किसी सीनियर अधिकारी की पोस्टिंग की जाएगी।
केन्द्र की भाजपा सरकार मजदूर, किसान विरोधी है: कांग्रेस

केन्द्र की भाजपा सरकार मजदूर, किसान विरोधी है: कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया। इन नए कानूनों से गरीबों को और गरीब करों, अमीर को और अमीर बनाओं वाला कार्य सरकार कर रही है। वर्तमान की केन्द्र सरकार 70 साल के बने हुए ढांचे को ढहाने का प्रयास कर रही है।
 
 
जैसे रेलवे का निजीकरण, एयरपोर्ट, बैंक, बीएसएनएल, ओएनजीसी, एलआईसी आदि कई सरकारी संस्थानों को बंद करके उनका निजीकरण करके सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। इसी प्रकार नए कृषि कानून बनाए गए है जो किसानों के हितों के विपरीत है। जिसका पूरे देश भर में विरोध हो रहा है। कांग्रेस पार्टी किसान और मजदूरों का संरक्षण, हित सोचने वाली पार्टी है। इस देशव्यापी हड़ताल से केन्द्र सरकार की चूलें हिल जाएगी। 
 
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने विज्ञप्ति में आगे बताया कि भाजपा के लाए जा रहे इन नए लेबर कोड के अंतर्गत श्रमिक अब हड़ताल नहीं कर सकेंगे। चाहे उन्हें नौकरी से क्यों न निकाल दिया जाए, चाहे उनकी तनख्वाह कम कर दी जाए। इस कानून से श्रमिकों से सारे उनके अधिकार छीन लिए गए है। नया लेबर कोड श्रमिकों के मौलिकों अधिकारो का हनन करता है।
 
 
इसके खिलाफ मजदूर को किसी कोर्ट में अपील का भी अधिकार नहीं है। मजदूरों ने बहुत बलिदानों के बाद श्रम कानूनों को बड़े संघर्ष के बाद कर बनवाया है। इसमें से पुराने श्रम कानून जैसे 1923 का क्षतिपूर्ति कानून, 1936 का न्यूनतम मजदूरी कानून, 1960 का औद्योगिक संबंध अधिनियम आदि-आदि अनेकों कानून जो मजदूरों को खून पसीना बहाने और हड़ताल और प्रदर्शन के बाद मिले थे। 
 

पूर्व में कांग्रेस सरकार ने श्रम कानूनों के बनाने में एवं उनके संरक्षण में मजदूरों के हित में बड़ा काम किया था। प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में मजदूरों को अधिकार प्रदान किया था। परंतु 6 साल पुरानी भाजपा की केन्द्र सरकार ने 29 श्रम कानूनों को एक साथ समाप्त कर दिया। जो नए काले कानून बनाए गए है वह मजदूरों के नहीं उद्योगपतियों के हित में है। 
 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने विज्ञप्ति में बताया कि केन्द्रीय ट्रेड युनियनों के आव्हान पर 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति से कांग्रेस पार्टी ने अपना समर्थन दिया है। केन्द्र की भाजपा सरकार मजदूर विरोधी जो 5 काले कानून लाने जा रही है। उसमें प्रमुख रूप से (1) विद्युत वितरण संशोधन अधिनियम 2020, (2) लेबर कोड बिल न्यूनतम वेतन भुगतान अधिनियम 2019, (3) सामाजिक सुरक्षा अधिनियम 2020, (4) औद्योगिक संबंध अधिनियम 2020, (5) मजदूरों की कार्यदशा पर बिल 2020 शामिल है जो पूरी तरह से मजदूर किसान विरोधी है।
 
 राजधानी के आजाद चौक पुलिस ने जुआ खेलते 9 जुआरियों को पकड़ा, हजारों रुपये नगदी के साथ ताश की पत्ती जब्त

राजधानी के आजाद चौक पुलिस ने जुआ खेलते 9 जुआरियों को पकड़ा, हजारों रुपये नगदी के साथ ताश की पत्ती जब्त

रायपुर। जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापामारकर 09 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 20730 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। 
 
 
मिली जानकारी के अनुसार आजाद चौक पुलिस ने रुपयें पैसे का दाव लगाकर ताश पत्ती के माध्यम से काट नामक जुआ खेलने की सूचना पर बीती रात पुलिस ने ईदगाहभाठा मैदान आजाद चौक में रेड की कार्रवाही के दौरान जुआ खेलते पाए जाने पर सकीर अली 56 वर्ष पिता सकीर अली ,अब्दुल रिजवान 31 वर्ष पिता अब्दुल सलाम,राजेश झनझोटे 43 वर्ष पिता रामचंद्र झनझोटे,सुरज दूबे 31वर्ष पिता अनिल दूबे,शेख वहीद 47 वर्ष पिता शेख बागीया एवं मोहम्मद शफीक 42 वर्ष पिता स्व.अब्दुल जब्बार को को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 19 हजार 370 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त किया है।
 
 
इसी तरह धरसींवा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर शीतला तालाब परसतराई के पास जुआ खेलने की सूचना पर घेराबंदी कर मोहन लाल साहु 46 वर्ष पिता अमरनाथ साहु एवं अन्य 2 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ उनके पास से नगदी 1360 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कानूनी कार्रवाही कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया  है। 
छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा 28 नवम्बर से, लेंगे महत्वपूर्ण बैठक

छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा 28 नवम्बर से, लेंगे महत्वपूर्ण बैठक

रायपुरवरिष्ठ कांग्रेस नेता व छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया 2 दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे। 28 नवंबर को शाम 4.30 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। यहां रायपुर में वे समन्वय समिति की बैठक में भाग लेंगे।

पढ़ें : जैकलीन फर्नांडिस ने सोशल मीडिया में शेयर की अपनी टॉपलेस फोटो, हॉटनेस ने लगाया सोशल मीडिया में आग

इसके पश्चात अगले दिन 29 नवंबर को प्रातः 11 बजे शिवरी नारायण मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। श्री पुनिया रात 7.30 बजे नियमित विमान से वापस दिल्ली लौटेंगे।

शीतकालीन सत्र के लिए विधायकगण लगाने लगे प्रश्र, अब तक 28 प्रश्र लगे

शीतकालीन सत्र के लिए विधायकगण लगाने लगे प्रश्र, अब तक 28 प्रश्र लगे

रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसंबर से प्रारंभ होने जा रहा है। इस सत्र के लिए सत्ता और विपक्षी दल के विधायकों द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से लेकर जिला स्तर व प्रदेश स्तर पर जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाते है। इसके लिए विधायकों द्वारा सदन में उठाये जाने वाले मुद्दों को लेकर प्रश्र लगाते है, जिनके उत्तर सत्ता पक्ष के मंत्रियों द्वारा दिये जाते है। 

पढ़ें : सेक्‍स रैकेट का पर्दाफास: इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्‍ट के नाम पर वर्चुअल सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ 

शीतकालीन सत्र के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद विधायकों द्वारा प्रश्र लगाना शुरू कर दिए है। हालांकि अब तक कुल 26 प्रश्र ही लगाए गए है जिनमें 14 तारांकित एवं 12 अतारांकित है। ये प्रश्र 19, 23 व 24 नवंबर को लगाए गए है। सत्र के दिन जैसे-जैसे नजदीक आते जाएंगे प्रश्रों का आकड़ा बढ़ते जाएगा। संभावना जतायी जा रही है कि शीतकालीन सत्र में प्रश्रों का आकड़ा एक हजार तक पहुंच सकता है। 
 
 
इस बार शीतकालीन सत्र 7 दिनों के लिए बुलाया गया है जो क्रमश: 21 दिसंबर से प्रारंभ होकर 22, 23, 24 तथा 28, 29 व 30 दिसंबर तक चलेगा। 25 से 27 दिसंबर से अवकाश रहेगा। 
 
 पौनी पसारी: फिर दिखेगी छत्तीसगढ़ के कारीगरों के हाथों की जादूगरी

पौनी पसारी: फिर दिखेगी छत्तीसगढ़ के कारीगरों के हाथों की जादूगरी

रायपुर। इन दिनों बाजारों में मशीनों से बने खिलौनों, शिल्प, चित्रकारी से बनी वस्तुओं की भरमार देखने को मिलती है, लेकिन कभी इन वस्तुओं के निर्माण में हाथों की जादूगरी दिखाने वाले लोगों को हम भूल नहीं सकते। कुछ वर्षो पहले तक इनकी जिन्दगी आसान थी, हर क्षेत्र में बढ़ती तकनीकी दखलंदाजी ने इन्हें बड़ी आर्थिक मार दी है। वर्षों से समाज के लोगों के बीच सेवा देने वाले इन परिवारों को फिर से आर्थिक तरक्की के रास्ते पर लाने के लिए नई सरकार ने पौनी पसारी योजना शुरू की है।

आधुनिकता के साथ छत्तीसगढ़ में प्रचलित पौनी पसारी व्यवस्था लुप्त होते जा रही थी। पहले यह हमारी संस्कृति में समाया हुआ था। प्राचीन समय से ही यह परम्परागत कार्यों से जुड़े लोगों के रोजगार का साधन रही है। शहरी और ग्रामीण जीवन में इसकी विशेष महत्ता है। भले ही हम आधुनिकता के दौड में इन्हें भुला दिए हैं लेकिन इनकी उपयोगिता आज भी है।

राज्य के शहरी और ग्रामीण जनजीवन में मिट्टी के बर्तन, कपड़े धुलाई, जूते-चप्पल तैयार करना, लकड़ी से संबंधित कार्य, पशुओं के लिए चारा, सब्जी-भाजी उत्पादन, कपड़ों की बुनाई, सिलाई, कंबल, मूर्तियां बनाना, फूलों का व्यवसाय, पूजन सामग्री, बांस का टोकना, सूपा, केशकर्तन, दोना-पत्तल, चटाई तैयार करना तथा आभूषण एवं सौंदर्य सामग्री इत्यादि का व्यवसाय पौनी-पसारी व्यवसाय के रूप में मान्यता है।

शहरों में परम्परागत व्यवसाय करने वाले नाई धोबी, कुम्हार बढ़ई लोहार समुदायों को तरक्की की राह पर बराबरी से खड़ा करने के लिए पौनी पसारी योजना में नगरीय निकायों में उनके व्यवसाय के लिए शेड बनाकर दिया जा रहा है। यह योजना प्रदेश के 14 नगर निगम सहित 168 नगरीय निकायों में क्रियान्वित की जा रही है। इन वर्गों के लोगों को वर्कशेड एवं चबूतरा निर्माण के लिए 73 करोड रूपए की मंजूरी दी गई है। 
        
परम्परागत रूप से शहरों में व्यवसाय करने वाले लोगों की खराब माली हालत को देखते हुए राज्य सरकार की इस पहल का इन कार्यों से जुड़े लोगों ने खुले दिल से स्वागत किया है। राज्य सरकार की इस पहल से गरीब और निम्न तबकों से ताल्लुक रखने वाले लोगों में सरकार के प्रति भरोसा जागा हैं। इन लोगों का कहना है इस प्रकार की व्यवस्था से गरीबों को राहत मिली है। यह योजना गरीबी और बेरोजगारी दूर करने वाली है।  

राज्य में अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। परम्परागत रूप से समाज की सेवा करने वाले इन वर्गों के लोगों के कौशल विकास के लिए भी इंतजाम किए गए है़। इनकी कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ ही इन्हें उनके कार्यों के मुताबिक अत्याधुनिक मशीने भी दी जा रही है। कुम्हारों को विजली से चलने वाले चाक हों या मिट्टी के सजावटी वस्तुओं में ग्लेजिंग पालिश इन कार्यों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। राज्य में छोटे व्यवसाय करने वाले लोगों को आजीविका मिशन के जरिए आर्थिक मदद और प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की गई है।
 बड़े पैमाने पर जारी हुए पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश, देखे पूरी लिस्ट

बड़े पैमाने पर जारी हुए पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश, देखे पूरी लिस्ट

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार पुलिस में बड़े पैमाने पर  फेरबदल किया गया है। छह दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों तबादला आदेश जारी कर दिया गया है। ये लिस्ट एसपी आई कल्याण एलिसेला ने जारी की है
देखें सूची-
 अपराधियों के हौसले हुए बुलंद: थाने में पुलिस के आंखों के सामने हुई लाखों रुपयों की उठाईगिरी, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद

अपराधियों के हौसले हुए बुलंद: थाने में पुलिस के आंखों के सामने हुई लाखों रुपयों की उठाईगिरी, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद

धमतरी। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके है कि उसका सीधा उदाहरण आप देख सकते है पुलिस के आंखों के सामने से ही उठाई गिरी की वारदात को अंजाम दे रहे है अपराधी। यहां पर थाना आये किसान की गाड़ी से एक लाख रुपए पार कर दिए है।
 

पढ़िए पूरी खबर-
दरअसल मंगलवार को कुरूद थाने में ग्राम सिंधौरीकला निवासी किसान नरेश पटेल (48) अपने बेटे के शादी की सूचना देने के लिए पहुंचा था, उस दौरान वो अपनी गाड़ी की डिक्की में बैंक से निकाले गए एक लाख रुपये रखकर थाने के अंदर आया। थाने में शादी की सूचना देने के बाद वो जैसे ही अपनी गाड़ी के पास पहुंचा तो देखा कि उसकी गाड़ी की डिक्की खुली हुई थी और उसमें रखा पैसा गायब था। जिसके बाद पीड़ित ने इस घटना सारी जानकारी थाने में दी। उठाईगिरी की इस वारदात को सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी थानेदार के भी होश उड़ गए।
 

इधर थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है जो गाड़ी की डिक्की से रकम निकालते हुए भी नजर आ रहा है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है।
मास्क न लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन पर लगा 2100 रू. का अर्थदण्ड

मास्क न लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन पर लगा 2100 रू. का अर्थदण्ड

कोरबा। बिना मास्क पहने घर से निकलकर सार्वजनिक स्थानो पर पहुंचने वाले एवं सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आज 2100 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया, साथ ही इन लोगों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं, दुकानों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। 
 

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, अभी भी प्रतिदिन काफी संख्या में कोरोना पाजिटिव मरीज मिल रहे हैं। इधर त्यौहारों के चलते बाजारों में भीड़ भाड़ बढ़ी है, किन्तु लोगों द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने हेतु कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है, लोग बिना मास्क पहने घरों से बाहर निकलकर सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच रहे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे, जिससे संक्रमण का अधिक प्रसार होने की संभावना बनती है।
 
 
जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम केारबा द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार जरूरी कदम उठाएं जा रहे हैं, साथ ही निगम द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन न करने वालों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज निगम के विभिन्न जोनांतर्गत मास्क न पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करते हुए 2100 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया। 
आयोग और मंडल के लिए बचे नाम हो रहे तय, जानिये किसे मिलेगा मौका और किसके नाम की है चर्चा

आयोग और मंडल के लिए बचे नाम हो रहे तय, जानिये किसे मिलेगा मौका और किसके नाम की है चर्चा

रायपुर, जल्द ही एक और बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लालबत्ती के लिए फिर से कवायद शुरू हो गई हैं। कुछ नेताओं को जल्द ही आयोग और मंडल में पद मिल सकते है। इसका ऐलान कभी भी हो सकता है। कुछ महीने पहले ढेर सारे आयोग और मंडल में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की गई है। ऐसे में कुछ बचे हुए मंडल में नियुक्ति मिलेगी। इसके लिए मीटिंग भी हुई है।

हालांकि कुछ नाम उभर कर सामने आये है। इस पर जल्द ही निर्णय लिए जा सकते है। पंकज शर्मा, सुशिल आनंद शुक्ल, आरपी सिंह, सन्नी अग्रवाल, राजू तिवारी, रमेश वलयानी, अरुण भद्रा, अटल श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह के नाम सामने आये है। इन्हीं में से ज्यादातर को पद दिए जाएंगे।  

नहीं लगेगा रायगढ़ में नाइट कर्फ्यू, चर्चा के बाद कलेक्टर ने लगाई रोक

नहीं लगेगा रायगढ़ में नाइट कर्फ्यू, चर्चा के बाद कलेक्टर ने लगाई रोक

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी पीएम मोदी ने सभी राज्यों के सीएम से कोरोना के रोकथाम को लेकर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा की है।
जिले में मरीजों के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाइट कर्फ्यू का फैसला कलेक्टर भीम सिंह के बाद स्थगित कर दिया गया है।
इससे पहले खबरें उड़ीं थीं कि रायगढ़ जिले में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लग सकता है, जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।