BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कंचन अश्व सोसायटी के फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए चौकसे

कंचन अश्व सोसायटी के फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए चौकसे

रायपुर, पं. दीनदयाल उपाध्यायनगर स्थित कंचन अश्व रेसीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी में चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें सोसायटी के अध्यक्ष केबीएल चौकसे निर्विरोध रूप से पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सचिव पद पर सुशील महापात्र निर्वाचित हुए। चुनाव समिति ने निर्वाचन सम्पन्न कराया तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।


डीडीयू नगर स्थित कंचन अश्व अपार्टमेंट में चुनाव कराने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन से चुनाव की अनुमति नहीं मिल पा रही थी। अनुमति मिलनें पर सर्वप्रथम वार्षिक आमसभा बुलाई गई, जिसमें आम चुनाव की घोषणा की गई तथा चुनाव समिति बनाई गई। चुनाव समिति में वरिष्ठ वकील उमाशंकर वर्मा, राकेश लोधी एवं श्रीमति जानकी बिलथरे रखा गया। उन्होंने विधिवत प्रक्रिया पूरी की। इस हेतु पुलिस प्रशासन से विशेष अनुमति ली गई थी, जिसमें कोरोना संक्रमण से बचाव के सारे उपाय किये गए थे। सभी सदस्य मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चुनाव में शामिल हुए। चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष केबीएल चौकसे के नाम पर सर्वसम्मति बनी और उन्हें निर्विरोध रूप से फिर से अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि सोसायटी में रहवासियों की सुविधा में वृद्धि की जाएगी तथा बेहतर विकास कार्य जारी रहेंगे। इस वर्ष रखरखाव शुल्क में वृद्धि नहीं की जाएगी। चारों ब्लाक के अपार्टमेंट की बाहरी दीवारों की रँगाई-पुताई का कार्य अतिशीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने सोसाइटी के विकास के लिए सबकी सहभागिता का आह्वान किया। इस मौके पर डीडीयू नगर थाने के अधिकारी भी उपस्थित रहे। नई समिति में अमित उपाध्याय कोषाध्यक्ष तथा जितेंद्र सिंह व शिवकुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष चुने गए। विपुल जैन व दीपक यादव सहसचिव निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य में डीपी तिवारी, डॉ. एचएल पंचारी, डॉ. मनोज कुशवाहा, डॉ. मेजर नलिन शर्मा, एसआर राव तथा अवधेश यादव चुने गए। सभी पदाधिकारियों ने शपथ लेकर सोसायटी के विकास की प्रतिबद्धता दोहराई तथा शासन-प्रशासन व पंजीयक सहकारी समितियों का आभार जताया।
 

मितानिन दिवस पर सभापति प्रमोद दुबे और MIC सदस्य जितेन्द्र अग्रवाल ने किया 50 मितानिनो को सम्मानित

मितानिन दिवस पर सभापति प्रमोद दुबे और MIC सदस्य जितेन्द्र अग्रवाल ने किया 50 मितानिनो को सम्मानित

रायपुर। मितानिन दिवस पर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे एवं नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल ने पुरानी बस्ती और बैरन बाजार में 50 से अधिक मितानिनों का सम्मान किया। सभापति दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की समाजहितैषी मंशा के अनुरूप समाज में हर व्यक्ति मितानिनों के सेवा भाव को सहज भावना के साथ स्वीकार करता है।

मितानिन दिवस पर निगम सभापति प्रमोद दुबे एवं एम. आई. सी. सदस्य जितेंद्र अग्रवाल ने मितानिनों के सेवा भावना को समाज में सराहनीय एवं अनुकरणीय निरुपित किया। 

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: आदिवासी नाबालिग को हैवानों ने बनाया अपने हवश का शिकार, थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: आदिवासी नाबालिग को हैवानों ने बनाया अपने हवश का शिकार, थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात

कवर्धा। जिला मुख्यालय कवर्धा में पीजी कालेज के समीप आदिवासी नाबालिक युवती के साथ देर रात गैंग रेप की घटना हुई है। घटना स्थल सिटी कोतवाली और एसपी आफिस के करीब ही है। घटना की गम्भीरता को देख जिले के आला पुलिस अधिकारी सुबह से ही कोतवाली थाने में डेरा डाले है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि 4 लोगो ने सामूहिक बलात्कर को अंजाम दिया है आरोपी अभी पोलिस की पकड़ से बाहर है । हांलाकि पुलिस का दावा हैंकि सभी आरोपी जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।
 
 केंद्र ने अब तक नहीं दिया कोरोना पैकेज व जीएसटी राशि: भूपेश बघेल

केंद्र ने अब तक नहीं दिया कोरोना पैकेज व जीएसटी राशि: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केरल दौरे से लौट गए। माना विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम बघेल ने कहा कि कांग्रेस महासचिव वेनुगोपाल के माताजी की अंत्येष्टि कार्यक्रम में गया था। इसके साथ ही कन्याकुमारी जाना हुआ। वहीं धान खरीदी की चौथी किस्त के बारे में जानकारी दी। प्रदेश में अपराध की घटना पर कहा कि तुलनात्मक रूप से देखे तो अपराध नहीं बढ़ा है। प्रधानमंत्री के साथ होने वाली बैठक के पहले कोरोना पैकेज और जीएसटी नहीं देने पर नाराजगी जाहिर की।

मार्च के पहले किसानों के खाते में चौथी किस्त-
धान खरीदी की चौथी क़िश्त को लेकर विपक्ष के सवालों पर बोले कि मार्च के पहले किसानों के खाते में राशि पहुंच जाएगी। 21 मई, 20 अगस्त, 1 नवंबर को तीनों क़िश्तें जारी कर दी गई हैं। नए वित्तीय वर्ष के पहले चौथी क़िश्त भी दे दी जाएगी।

30 हजार करोड़ की कोरोना पैकेज नहीं दी-
कल कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री के साथ होने जा रही बैठक के पहले मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से एक बार फिर नाराज़गी जताई। बोले कि कोरोना को लेकर हमने 30 हज़ार करोड़ के पैकेज की मांग की थी, जो पूरी नहीं हुई। हमारे हक़ की जीएसटी की राशि भी नहीं दी गई।

केंद्र ने बंद कर दी पीपीई किट की मदद-
पहले केंद्र से टेस्टिंग किट और पीपीई किट को लेकर मदद मिल रही थी। वो व्यवस्था भी अब हम खुद कर रहे हैं। कल प्रधानमंत्री से बैठक में पूरी जानकारी दी जाएगी। कोरोना की वैक्सीन को लेकर चर्चा होगी। हमने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी मांग की थी। कल की बैठक में भी मांग करेंगे कि छत्तीसगढ़ को वैक्सीन जल्दी उपलब्ध करा दें।

प्रदेश में बढ़ते अपराध के विषय में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध के आंकड़े नहीं बढ़े हैं। तुलनात्मक तौर पर देखें तो अपराध नियंत्रित ही हैं। साथ ही हम अपराधों पर नियंत्रण के लिए तमाम कोशिशें भी कर रहे हैं।

नक्सली मामले में उन्होंने कहा कि पहले नक्सली सुरक्षाबलों के कैंप में हमला करते थे। अब हम उनके घर में घुसकर मारने का काम कर रहे हैं।
 
 बड़ी खबर रायपुर: पानी पाऊच खरीदने जा रहे युवकों के साथ गालीगलौज व मारपीट

बड़ी खबर रायपुर: पानी पाऊच खरीदने जा रहे युवकों के साथ गालीगलौज व मारपीट

रायपुर। पानी का पाउच खरीदने जा रहे युवक गालीगलौज व मारपीट का शिकार ह़ुआ है। यह घटना थाना कोतवाली संतोषी नगर टिकरापारा का है। घटना की पुलिस से जानकारी के अनुसार प्रार्थी 21 नवबंर को आसिम के घर रात्रि दावत को गया था। रात्रि करीब 10 बजे पानी का पाउच खत्म होने पर पानी का पाउच लाने शहवाज खान अपने दोस्त अलताफ के साथ एक्टीवा में दुकान जा रहे थे कि, परिक्रमा पथ गेट के सामने पहुंचे तो मुकेश बनिया अफजल व करण नेहरू नगर ने बिना कारण के प्रार्थी को मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार करते हुए, जान से मारने की धमकी, हाथ व मुक्का से मारपीट किए। जिससे प्रार्थी के सिर के बांये तरफ और पीठ चेहरा में चोट लगा और चाकू जैसे वस्तु निकाला था। जिस पर आरोपियों के खिलाफ शहवाज खान ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया। 
थाना कोतवाली की टीम ने आरोपियों की पतासाजी करते हुए, उनके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही की। आरोपी मुकेश गुप्ता उर्फ बनिया जो कि थाना कोतवाली क्षेत्र का गुण्डा बदमाश है। अफजाल अहमद को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चाकू बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। 
रायपुर : श्रम विभाग में दो अधिकारियों की पदोन्नति

रायपुर : श्रम विभाग में दो अधिकारियों की पदोन्नति

राज्य सरकार द्वारा श्रम विभाग के दो अधिकारियों की पदोन्नति की गई हैं। मंत्रालय से जारी आदेश के तहत श्री एस.एल. जांगडे़ उपश्रमायुक्त और श्रीमती सविता मिश्रा उपश्रमायुक्त को अपर श्रमायुक्त के पद पर पदोन्नत की गई है। इनकी पदस्थापना श्रमायुक्त कार्यालय इन्द्रावती भवन नवा रायपुर में किया गया है। 

 पुलिस की रेड मार करवाई: कैंटिन के पीछे जुआ खेलते दो जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से लाखों रूपये जब्त

पुलिस की रेड मार करवाई: कैंटिन के पीछे जुआ खेलते दो जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से लाखों रूपये जब्त

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने भंवरपुर रोड स्थित अनिल कैंटिन के पीछे दो जुआरियों को रविवार शाम को पकड़ा। पुलिस ने जुआरियों से 1.80 लाख रुपए नकद और करीब 1.20 लाख रुपए का मोबाइल बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि भंवरपुर रोड स्थित कैंटिन के पीछे जुआ चल रहा है। पुलिस ने मौके पर रेड मारकर शहर निवासी रमीज बेग पिता रहमत बेग और नितिन अग्रवाल पिता मंगल अग्रवाल को अनिल कैंटिन के पीछे जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। रमीज के पास से 90 हजार और नितिन के पास 90 हजार और एपल कंपनी का मोबाइल कीमती 1.20 लाख रुपए जब्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की।
सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, मौके पर मौत

सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, मौके पर मौत

रायपुर | सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

पढ़ें : बड़ी खबर: कल कोरोना को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ होगी बैठक 

मिली जानकारी के अनुसार काशीराम नगर तेलीबांधा निवासी दीपेश साहु 24 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है प्रार्थी अपने साथ के साथ 22 नवंबर को शाम 6.30 बजे मेग्नेटों मॉल जा रहा था तभी रिंग रोड क्रमांक 01 एक्सपे्रेसवे ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति साइकिल लेकर पैदल जा रहा था,तभी टाटीबंद की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे वह व्यक्ति रोड पर उछल कर गिरने से उसकी मौत हो गई प्रार्थी कार की चपेट में आने से बच गया।
 
 
सायकल वाले अज्ञात पुरुष का उम्र करीब 60 साल के आस-पास है व उसके नाक व कान से खून बह रहा है। बायें पैर घुटना के नीचे कार की चपेट में आने से मुड गया है। घटना के बाद कार चालक महासमुंद की ओर भाग गया जिसके चलते उसका नंबर नही देख पाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 304 ए 279 के तहत अपराध कायम कर मृतक की सिनाख्ति में जुटी हुई है। 
 
 बड़ी खबर रायपुर: OLX साईड व फेसबुक पर कार बेचने का विज्ञापन देकर किया लाखों रूपयें की ठगी

बड़ी खबर रायपुर: OLX साईड व फेसबुक पर कार बेचने का विज्ञापन देकर किया लाखों रूपयें की ठगी

रायपुर। OLX साईड व फेसबुक पर कार बेचने का विज्ञापन देकर 1 लाख 20 हजार रुपयें की ऑनलाईन ठगी का मामला राजेन्द्रनगर थाने में दर्ज की गई है। 
 
 
मिली जानकारी के अनुसार पवन विहार कालोनी न्यू राजेन्द्रनगर निवासी अश्नी कुमार पाण्डे 26 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि OLX साईड एवं फेसबुक पर स्वीप्ट डिजायर कार बेचने का विज्ञापन देखकर पीडि़त ने साईड पर दिये हुये नंबर पर कार खरीदने के लिये संपर्क किया। जिसके बाद मोबाईल फोन नंबर 98647-72269 के धारक का नाम पुछने पर बीएस कृष्णा बताया बात-चीत के दौरान गाड़ी पसंद आने पर तय रकम को उसने हैदराबाद में होना बताकर ऑनलाईन पेमेन्ट करने को कहने पर पीडि़त उसकी बातों में आकर 8 अक्टूबर 2020 को 5 हजार रुपयें व 30 हजार रुपयें उसके खाते में ट्रांसफर कर दिये |
 
 
जिसके बाद आरोपी ने गाड़ी की कागजात को कोरियर से भेजने का बिल्टी आर्मी कैंप लिखा हुआ व उसका फोटों बिल व्हाटसाप पर भेजने पर उसके खातें में बाकी की रकम ट्रांसफर कर दिया। इस तरह से आरोपी कुल ऑनलाईन 1 लाख 20 हजार रुपयें की ठगी कर लिया। कॉल करने पर उसका मोबाईल बंद बता रहा है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने 22 नवंबर को जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। 
 बड़ी खबर रायपुर: जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार, नगदी लाखों रुपयें के साथ 8 मोबाईल जब्त

बड़ी खबर रायपुर: जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार, नगदी लाखों रुपयें के साथ 8 मोबाईल जब्त

रायपुर। जुआ खेलते पाए जाने पर पुलिस ने रेड की कार्रवाही के दौरान घेराबंदी कर 6 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा है। सभी जुआरियों के पास से नगदी 1 लाख 60 हजार रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती एवं 8 नग मोबाईल जब्त की गई है। 
 

मिली जानकारी के अनुसार आजाद चौक पुलिस ने 22 नवंबर को मुकुट नगर गार्डन मंच में कुछ लोगों के द्वारा रुपयें पैसे के दाव लगाकर जुआ खेलने की सूचना पर रविवार को घेराबंदी कर रेड के कार्रवाही के दौरान मुकुट नगर गार्डन मंच के पास कुछ लोग जुआ खेलते पकड़ा है। पकड़े गए जुआरियों का नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम मोहन साहु 42 वर्ष पिता राम लाल साहु निवासी ग्राम खाती खम्हरिया जिला बेमेतरा, आकाश सिंग ठाकुर 31 वर्ष पिता वासुदेव सिंह सुंदरनगर तिरंगा चौक रायपुर ,सुनील महाडिक 40 वर्ष पिता स्व.यशवंत महाडिक निवासी मिलेनियम चौक कुशालपुर रायपुर,सोनू वर्मा 26 वर्ष पिता मनहरण सिंह वर्मा मिलेनियम चौक कुशालपुर ,भुवने महानंद 30 वर्ष पिता गरुड़ महानंद निवासी डब्लूआरएस कालोनी वाल्मिकी नगर रायपुर,दीपक साहु 25 वर्ष पिता भूनेश्वर साहु निवासी भाठागांव रावतपुरा कालोनी रायपुर बताया है। पकड़े गए जुआरियों के पास से नगदी 1 लाख 60 हजार रुपयें व ताश की 52 पत्ती एवं 8 मोबाईल जब्त की गई है। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कानूनी कार्रवाही की गई है। 
 बड़ी खबर: राजधानी में फिर टुटा सुने मकान का ताला, नगदी व टीवी एवं पायल चोरी

बड़ी खबर: राजधानी में फिर टुटा सुने मकान का ताला, नगदी व टीवी एवं पायल चोरी

रायपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेशकर एलईडी टीव्ही व पायल एवं नगदी चोरी कर लेने की रिपोर्ट गोबरानवापारा थाने में दर्ज की गई है। 
 

मिली जानकारी के अनुसार स्टेशनपारा नवापारा निवासी अंजली वाधवानी 23 वर्ष पति दिलीप अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 21 से 22 नवंबर के मध्यम किसी ने प्रार्थिया के मकान ताला तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश कर चांदी का पायल व नगदी 10 हजार रुपयें एवं एलईडी टीवी चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
सैलानियों को आकर्षित कर रहा है बालाछापर ट्रायबल रिसॉर्ट का अद्भूत नजारा

सैलानियों को आकर्षित कर रहा है बालाछापर ट्रायबल रिसॉर्ट का अद्भूत नजारा

रायपुरछत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा जशपुर जिले के बालाछापर गांव में नवनिर्मित ट्रायबल टूरिज्म एथनिक रिसॉर्ट इन दिनों सैलानियों को बेहद आकर्षित कर रहा है। इसका निर्माण 1.65 हेक्टेयर में किया गया है। रिसॉर्ट में 6 वुडनकॉर्टेज, 18 पिलेज कॉटेज, 10 क्राफ्ट हट, एक कैफेटेरिया, 1 एम्फीथिएटर, कांफ्रेस रूम, 3 टेंट प्लेटफॉर्म सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था पर्यटकों के लिए की गयी है। रिसॉर्ट की बुकिंग इस महीने की एक तारीख से शुरू हो गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: दहेज प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या 

आदिवासी कला एवं संस्कृति को समेंटते हुए जशपुर विकासखंड के बालाझापर में स्वदेश दर्शन योजना के तहत् 13 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से सरना एथनिक रिसॉर्ट (ट्रायबल टूरिज्म सर्किट) का निर्माण किया गया है। इसका निर्माण साढ़े चार एकड़ रकबे में कराया गया है, जहां जशपुर जिले के पुरातत्व, कला-संस्कृति एवं आदिवासी जीवन शैली की अद्भूत छटा को इस चार एकड़ रकबे में समेटा गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर: कल कोरोना को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ होगी बैठक


    सरना एथनिक रिसॉर्ट का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया था। रिसॉर्ट की मुख्य द्वार के पीलर पर जशपुर के हर्राडीपा शैली की पत्थर की मूर्तियां लगाई गई है। यहां लैण्डस्केप तथा ओपन एफी थिएटर सहित ईको लाग हट्स का निर्माण कराया गया है। जशपुर जिले के पुरातात्विक स्थल पर विद्यमान पत्थर की मूर्तियों को ध्यान में रखते हुए उसी शैली में पत्थर की मूर्तियां बनाई गई है। जिसे मुख्यद्वार पर लगाया गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर: देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस आज से अगले आदेश तक बंद
    जशपुर शहर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस सरना एथनिक रिसॉर्ट में प्रतिदिन चार से पांच सौ पर्यटकों की भीड़ होती है। जशपुर जिले में इस तरह के रिसॉर्ट के निर्माण हो जाने से यहां की आदिवासी कल्चर एवं सस्कृति अन्य राज्य, देश के पर्यटकों तक पहुंचेगी। रिसॉर्ट के मैनेजर श्री आशीष तिर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन रिसॉर्ट के सभी कॉटेज पूरी तरह सेे बुक होते है। जशपुर जिला प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण होने से यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रहती है। साथ ही उनके लिए आदिवासी कल्चर में रहना बेहद रोचक होता है। बुकिंग शुरू होने के बाद से रायपुर, बिलासपुर, भोपाल, सहित अन्य राज्य के लोग रिसॉर्ट में जशपुर के पर्यटन स्थलों का आनंद ले चुके है। रिसॉर्ट में यहां के स्थानीय व्यंजनों का भी पर्यटक आनंद ले रहे हैै।  

बड़ी खबर रायपुर: दहेज प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

बड़ी खबर रायपुर: दहेज प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

रायपुर। दहेज प्रताडऩा से तंग विवाहिता द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने पर उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती किया था। जहां उसकी मौत हो जाने पर पति व सास एवं ससुर के खिलाफ दहेज प्रतांडना व हत्या के तहत अपराध दर्ज की गई है। 
 
 
मिली जानकारी के अनुसार शालिनी त्रिपाठी आयु 30 वर्ष का विवाह 24 नवंबर 2019 को गोल्डन मार्बल के पीछे लक्ष्मीनगर टिकरापारा निवासी निमेश त्रिपाठी आयु 37 वर्ष से समाजिक रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह के समय निमेश त्रिपाठी के पिता फाल्गों त्रिपाठी ने दहेज की मांग करने पर मृतिका की मां श्रीमती पुष्पा शर्मा 50 वर्ष पति स्व.राजेश शर्मा ने अपने परिचीत व्यापारी लालमन शर्मा से ब्याज पर 7 लाख रुपयें उधार तथा अपने जीपीएफ फंड से 3 लाख 50 हजार रुपयें निकालकर विवाह की थी।
 
 
विवाह के कुछ समय पश्चात ससुरराल में पति निमेश व सास दुर्गेश त्रिपाठी एवं ससुर फाल्गो त्रिपाठी ने एक राय होकर शादी में कम दहेज लाने की बात कहकर लगातार शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त करने लगे। जिससे तंग आकर 7 नवंबर 2020 को विवाहिता ने लक्ष्मीनगर स्थित अपने घर के बेडरुम में साड़ी से सिलिंग फैन में फांसी लगा लिया। पति,सास,ससुर द्वारा देख लेने पर फंदा काटकर नीचे उतारे व उपचार के लिये राजधानी अस्पताल में भर्ती कराये जहां 9 नवंबर को 9.35 पर उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने विवाहिता के परिजनों व गवाहों से पुछताछ के बाद ससुराल पक्ष में पति ,सास व ससुर के खिलालाफ धारा 304 बी 34 के तहत अपराध  दर्ज कर लिया है। 
 
कांग्रेस कहती कुछ है करती कुछ है-रमन सिंह

कांग्रेस कहती कुछ है करती कुछ है-रमन सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।
 

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में 50 फीसदी से ज्यादा धान की कटाई हो चुकी है। बारिश के कारण फसल को नुकसान हो रहा है, लेकिन कांग्रेस सरकार धान खरीदी न करके अभी भी बारदाने का रोना रो रही है। उन्होंने कहा कि पिछली धान खरीदी की अंतिम किश्त भी किसानों को अब तक नहीं मिली है। 
 बड़ी खबर: मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, अत्याधुनिक हथियारों के साथ टवोर भी बरामद

बड़ी खबर: मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, अत्याधुनिक हथियारों के साथ टवोर भी बरामद

कांकेर | इन दिनो पुलिस और सीआरपीएफ/एसएसबी नक्सली इलाक़ो में विशेष अभियान चला के नक्सलियों का सफाया कर रही हैं। उसी कड़ी में आज रावघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसरोंडा एसएसबी के आगे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई हैं जिसमें सुरक्षाबलों नें 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया हैं।
 

 

बता दें इस मुठभेड़ में एसएसबी-33 बटालियन का एक जवान घायल हो गया हैं। घायल जवान के पैर में गोली लगी हैं। एसएसबी डीआईजी वी विक्रमन ने मुठभेड़ कि पुष्टि कि हैं।

 

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सली को मार गिराए जिसमें 2 पुरुष, 1 महिला नक्सली शामिल हैं। नक्सलियों के पास से ऐके 47, एसएलआर, 12 बोर की बन्दूक और टवोर आटोमेटिक राइफल बरामद हुई है। 

 

 

सबसे बड़ी बात यह है कि जो आटोमेटिक राइफल नक्सलियों से बरामद हुई है, यह हथियार पुलिस तो दूर, सेना के भी विशेष दर्जा प्राप्त दल को दिया जाता है। यहां पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि नक्सलियों के पास इतने अत्याधुनिक हथियार आते कहां से है? और वह भी जो सेना का विशेष दल उपयोग में लाता है। इस पर राज्य व केंद्र की सरकार को विचार करने की जरुरत है।
 बड़ी खबर: राजधानी में चलती कार में हुए दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी अभी भी फरार

बड़ी खबर: राजधानी में चलती कार में हुए दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी अभी भी फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकू बाजी और छेड़ छाड़ के बाद दुष्कर्म की घटना भी बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में 17 नवंबर देर रात एक नाबालिग लड़की के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। जनता क्वाटर के पास पानी टंकी के पास इस घटना को अंजाम दिया गया है।
 
 
ये है पूरा मामला-
राजधानी रायपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किये जाने की घटना सामने आई है। पीडि़ता के बॉयफ्रेंड ने ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया तथा फरार हो गए। मामलें की शिकायत पीडि़ता ने गुढिय़ारी थाने में दर्ज कराई है। 

मिली जानकारी के अनुसार गुढिय़ारी निवासी 14 वर्षीय किशोरी को 17 नंवबर की आधी रात को उसके बॉयफ्रेंड हिमांशु गुप्ता ने कार में घूमने जाने की बात कह कर बुलाया और अपनी कार में उसे जनता कॉलोनी पानी टंकी के पास ले गया इस दौरान हिमांशु के साथ उसके दो दोस्त भी मौजूद थे। तीनों ने किशोरी को वहां ले जाकर उसका बालात्कार किया तथा उसे घर छोड़कर फरार हो गए। इस घटना के डरी हुई किशोरी दूसरे ही दिन अपनी बुआ के घर कोरबा चली गई जहां उसने अपनी बुआ को इस घटना की जानकारी दी जिसके बाद पीडि़ता की बुआ उसेे रायपुर लेकर आई और गुढिय़ारी थाने में रविवार को इसकी शिकायत दर्ज कराई
 
 
शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ 376 डीए,506,365,4,6 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया| पीड़िता का दोस्त मुख्य आरोपी हिमांशु गुप्ता पिता दिलीप केशरवानी उम्र 18 साल निवासी जनता कालोनी गुढ़ियारी रायपुर को देर रात्रि गिरफ्तार किया गया है। शेष अन्य दो आरोपियों की पतासाजी की जा रही है जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
 
 
 
 
 ऋचा जोगी जाति मामला, आज हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की डबल बेंच करेगी सुनवाई

ऋचा जोगी जाति मामला, आज हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की डबल बेंच करेगी सुनवाई

रायपुर। ऋचा जोगी की ओर से जाति मामले पर दायर याचिका को आज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन व जस्टिस पीपी साधु की डबल बेंच सुनवाई करेगी। मामले को लेकर ऋचा जोगी ने अपने वकील के जरिए हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अधिनियम 2013 के संशोधन और जिला समिति के नोटिस को चुनौती दी है।
 

याचिका में बताया है कि वर्ष 1950 के पहले से उनके पूर्वज मुंगेली के पास ग्राम पेंड्री में निवास करते आए हैं और दस्तावेजों में गोंड जाति दर्ज है। ऋचा जोगी ने कांग्रेस पर जाति प्रमाणपत्र रद्द करवाकर मरवाही उपचुनाव लड़ने से रोकने का आरोप लगाया है। उनके पति अमित जोगी और ससुर स्व. अजीत जोगी मरवाही से विधायक रहे हैं। ससुर अजीत जोगी के निधन के कारण मरवाही सीट में उप चुनाव में उम्मीदवारी के चलते सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी विद्वेष की भावना से काम करते हुए जाति प्रमाण पत्र को जिला स्तरीय छानबीन समिति के जरिये निलंबित करा दिया है, ताकि वह चुनाव न लड़ पाएं।
 

ऋचा जोगी ने आरोप लगाया है कि उनको चुनाव लड़ने से रोकने की योजना के तहत जिला छानबीन समिति नोटिस जारी किया है। उन्होंने समिति से सात दिन का समय मांगा था क्योंकि दस्तावेज पंजीयक कार्यालय में हैं। उसे लेने के लिए आवेदन किया है, पर स्टाफ के संक्रमित होने से कार्यालय को बंद कर दिया गया था।

आदिवासी नेता संतकुमार नेताम ने अपने वकील संदीप दुबे और सुदीप श्रीवास्तव के माध्यम से कैविएट फाइल की थी। इसमें आशंका जताई थी कि ऋचा जोगी अपने जाति के संबंध में मुंगेली जिला जाति छानबीन समिति के नोटिस को चुनौती दे सकती हैं। ऐसे में अगर कोर्ट में याचिका लगाई जाती है, तो केविएटर के पक्ष को भी सुना जाए।
कन्याकुमारी में सीएम बघेल ने किए माता भगवती के दर्शन, छत्तीसगढ़ की ख़ुशहाली के लिए पूजा अर्चना

कन्याकुमारी में सीएम बघेल ने किए माता भगवती के दर्शन, छत्तीसगढ़ की ख़ुशहाली के लिए पूजा अर्चना

रायपुर | केरल दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निर्धारित कार्यक्रम से समय निकाल कर कन्याकुमारी के तटों पर अपनी सुबह व्यतीत की। इस दौरान उन्होंने वहां के सूर्योदय के लुत्फ़ उठाया। सूर्यदेव को प्रणाम करने के पश्चात उन्होंने कन्याकुमारी में स्थित माता भगवती के मंदिर में छत्तीसगढ़ की ख़ुशहाली के लिए पूजा अर्चना की। अपने इन पलों को उन्होंने सोशल मीडिया में भी साझा किया। अपने ट्विटर अकाउंट में उन्होंने दो अलग-अलग ट्वीट करते हुए सूर्योदय व माता के दर्शन को साझा किया।

छत्तीसगढ़ के विमानतलों में होगी यात्रियों की कोविड स्क्रीनिंग

छत्तीसगढ़ के विमानतलों में होगी यात्रियों की कोविड स्क्रीनिंग

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विमान से आने जाने वाले यात्रियों का कोविड स्क्रीनिंग करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने रायपुर और बस्तर के कमिश्नरों और कलेक्टरों को आदेश भेजकर रायपुर एवं जगदलपुर (बस्तर) स्थित एयरपोर्ट पर यात्रियों की पूर्व में जारी कोविड गाईड लाइन के अनुसार कोरोना स्क्रीनिंग संबंधित निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है। यह निर्देश देश में कोरोना संक्रमण प्रभावित व्यक्तियों की संभावित वृद्धि को देखते हुए जारी किया गया है।

 

पुलिस तत्परता से बड़ी घटना टली, बैंक डकैती की योजना बनाते पांच गिरफ्तार

पुलिस तत्परता से बड़ी घटना टली, बैंक डकैती की योजना बनाते पांच गिरफ्तार

रायपुर, बैंक डकैती की योजना बनाते पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से चाकू, पटाखा, लोहे का राड़ , आरी ब्लेड , नायनोल रस्सी के अलावा अन्य सामान जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 21 नवंबर को पुलिस पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली की उर्जा पार्क नाला के पास 5-6 लोग जिनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के मध्य है हथियार रखे हुये है व बैठक कर डकैती की योजना बना रहे है। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंच कर तेलीबांधा पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को पकड़ उनके पास से हथियार व अन्य सामग्री जब्त किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्जा पार्क के पास डकैती की योजना बना रहे पकड़े गए युवके के नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम राजा नायडू 34 वर्ष पिता स्व. गणेश नायडू, निवासी पुराना कांशीराम नगर सुलभ के पास तेलीबांधा , शेख अजहर उर्फ विक्की 24 वर्ष पिता शेख अकरम निवासी कांशीराम नगर मस्जिद के पास तेलीबांधा,भूपेन्द्र उर्फ छोटू बाग 22 वर्ष पिता स्व. भोजो बाग निवासी कांशीराम नगर टण्डन चौक तेलीबांधा,राकी उर्फ राकेश 29 वर्ष पिता मनसुख निवासी लाभाण्डी सुरज नगर तेलीबांधा, एवं गोपी उर्फ राहुल आहुजा 25 वर्ष पिता स्व. किशोर आहुजा निवासी गली नम्बर 03 तेलीबांधा रायपुर बताया है। आरोपियों से कड़ायी से पुछताछ करने पर उन्होंने जोरा स्थित यूकों बैंक में मिलकर डकैती करने की योजना बनाना बताया।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी राजा नायडू के पास से एक नग धारदार बड़ा चाकू, एक टार्च व शेख अजहर से एक नग हरे रंग का पैचकस, एक पैकेट मैगना बिड़ी, एक नग धारदार छोटा चाकू एवं भूपेन्द्र उर्फ छोटू के पास से एक नग लोहे का पाईपनुमा राड़, एक पैकेट सिगरेट, एक पैकेट माचिस का डिब्बा, 500/- रूपये नगद तथा राकी उर्फ राकेश से एक लोहे का राड़ एक तरफ से मुड़ा हुआ, एक टार्च, एक आरी ब्लेड तथा 1200- रूपये नगदी, गोपी उर्फ राहुल से एक नुकिला लोहे का राड, एक माचिस का डिब्बा एवं 1000/- रूपये नगद़ तथा घटना स्थल पर एक काला रंग का अल्टीमेट कम्पनी का बैग मिला जिसके संबंध में आरेापियो से पूछने पर अपना बैग बताये बैग को खोलकर देखा गया बैग के अंदर एक चौड़ा चिपकाने वाला टैप, तीन पैकेट मिर्ची पाउडर, एक पैकेट नमक, दो नाईलोन का रस्सी हरा एवं संतरा रंग का, एक पैकैट मैघना बिड़ी, एक लोहे का राड़, एक पैकेट माचिस, एक पैकेट बम फ टाका मिला एवं घटना स्थल पर एक ओल्ड मंग का खाली शराब का बाटल एक ब्लेण्डर प्राईड का खाली बाटल, दो रेड बुल एनर्जी ड्रिेंक का खाली केन डिब्बा, जिसमें से एक चपटा है, छ: नग खाली डिस्पोजल जिसमें शराब की गंद आ रही है, एक खाली सिगरेट का पैकेट, छ: नग सिगरेट का ठूट जली हुई माचिस की तिली आरोपियों के पास से बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 399,402 एवं 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाही कर अपराध पंजीबद्ध की गई है।

 

लव जिहाद पर सीएम बघेल की टिप्पणी पर डॉ रमन का बयान, शायद उन्हें लव जेहाद की डेफिनेशन भी नहीं मालूम

लव जिहाद पर सीएम बघेल की टिप्पणी पर डॉ रमन का बयान, शायद उन्हें लव जेहाद की डेफिनेशन भी नहीं मालूम

रायपुर। लव जिहाद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा की सीएम बघेल को लव जिहाद का डेफ़िनिशन नहीं मालूम। उन्होंने कहा की आपसी सहमति और दबावपूर्वक शादी करने में अंतर है। अगर कोई आपसी सहमति में शादी करता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। कोई सहमति से अपनी शादी करता है और एक परिवार में कोई सम्मान से आता है उसका सम्मान रहता है तो कोई बुराई नही है।
लेकिन अगर दवाब और छल पूवक ,साजिश के तहत शादी होती है, वो साम्प्रदयिक भावों कारणों से शादी होती है उसका विरोध होना चाहिए। जिसमे धर्म के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लव जिहाद कानून की आवश्यकता छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी प्रदेशों में हैं  ज्यादातर प्रदेश इस संबंध में कानून बना रहे हैं।
 

सुने मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवरात व नगदी 30 हजार रुपयें की हुई चोरी, मामला दर्ज

सुने मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवरात व नगदी 30 हजार रुपयें की हुई चोरी, मामला दर्ज

रायपुर, सूने मकान का ताला तोड़कर दो भाईयों के घर से चोर आलमारी में रखे नगदी 30 हजार रुपयें एवं सोने,चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। घटना की रिपोर्ट राजेनद्रनगर थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार देवपुरी कृष्णाकालोनी मकान नंबर 4680 निवासी जितेन्द्र कुमार भट्ट 30 वर्ष पिता स्व.बालाराम भट्ट ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी 20 नवंबर को अपने परिवार के साथ गृहग्राम भंगेराभाठा चला गया था। वापस 22 नवंबर को सुबह 8.30 बजे अपने घर आने पर घर का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखने पर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था,किसी ने आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र,अंगुठी व चांदी का पायल तथा 8 हजार रुपयें चोरी कर लिया है। प्रार्थी का बड़ा भाई प्रथम तल में रहता है उसके भी मकान का ताला तोड़कर चोर आलमारी का लॉक तोड़कर सोने का कान का टप एवं नगदी 22 हजार रुपयें कुल 50 हजार की चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
 

बड़ी खबर : गृहमंत्री ने पुलिस पुलिस विभाग की बैठक में अफसरों को लगाईं जमकर फटकार, कही ये बड़ी बात

बड़ी खबर : गृहमंत्री ने पुलिस पुलिस विभाग की बैठक में अफसरों को लगाईं जमकर फटकार, कही ये बड़ी बात

रायपुरगृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस एक्शन में दिखे। उन्होंने कहा कि हर थाना क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम के लिए अनिवार्य रूप से रात्रिकालीन गश्त की जाए। मेडिकल और आबकारी अधिकारियों से समन्वय कर नशीली पदार्थो और अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्यवाही की जाए। श्री साहू आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून व्यवस्था एवं अपराधों की रोकथाम की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, अपर मुख्य सचिव गृह श्री सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला 

           गृहमंत्री श्री साहू ने पुलिस अधीक्षकों से कहा कि अपराधों पर लगाम लगाने के लिए गुण्डे-बदमाशों को चिन्हित करें, पेट्रोलिंग बढ़ाएं, चैक-चैराहों पर सी.सी. टी.व्ही. कैमरा की संख्या बढ़ाएं। होटलों में बाहर से आने वालों पर निगरानी रखें। अपराधियों की सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखें। उन्होंने कहा कि शहरों के व्यस्तम इलाकों में तथा प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दुकानों में सी.सी. टी.व्ही. कैमरा लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। समय-समय पर व्यापारियों और जन प्रतिनिधियों की बैठक भी लें। 

पढ़ें : BIG BREAKING : पसंदीदा शो दिखाकर डॉक्टरों ने कर दी सफल ओपन ब्रेन सर्जरी, मरीज को नहीं किया बेहोश, जाने क्या है पूरी खबर

  गृह मंत्री श्री साहू ने कहा कि पुलिस का काम आम जनता को परेशान करना नहीं होना चाहिए। पुलिस का काम आम जनता को सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए सूचना प्रणाली को मजबूत रखें। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी को रोकने के लिए विशेष सर्तकता बरती जाए। महिलाओं से संबंधित अपराधों विशेषकर घरेलू हिंसा जैसे मामलों पर परिवार परामर्श केन्द्रों के माध्यम से आपसी सुलहनामा कराया जाए। संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने कहा कि पुलिस मित्र के माध्यम से जनता को जोड़े और अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस हरकत में दिखनी चाहिए। उन्होंने शराबखोरी, नशा, जुआ, सट्टा के संभावित ठिकानों पर नियमित चेकिंग करने तथा अद्यतन अपराधियों पर निगरानी रखने सुझाव दिया। 

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में जोरो से चालू है नशे का व्यापार, राजधानी में पकड़ाया प्रतिबंधित नशीली टेबलेट व कफ सिरप 

  बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने कानून व्यवस्था के साथ ही कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने एयरपोर्ट और रेल्वे स्टेशनों पर यात्रियों की थर्मल स्केनिंग, ऑक्सीजन स्तर की जांच कराने के निर्देश दिए और कोरोना संक्रमितों को होम क्वारेंटीन कराने को कहा। पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी ने भी अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। सभी संभागों के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक विडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए। 

बस्तर दशहरा में योगदान देने वाले युवाओं को बस्तर महाराजा ने किया सम्मानित

बस्तर दशहरा में योगदान देने वाले युवाओं को बस्तर महाराजा ने किया सम्मानित

बस्तर | कोरोना संक्रमण काल में बस्तर दशहरा के आयोजन में योगदान देने वाले युवा कार्यकर्ताओ को आज एक सादे समारोह में राजमहल में बस्तर महाराजा कमल चंद भजदेव द्वारा सम्मान किया गया। प्रवीर सेना से जुड़े समस्त कार्यकर्ता जिन्होंने अपना योगदान इस सेवा कार्य मे लगाया,उन्हें मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।  बस्तर महाराजा कमल चंद भजदेव ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत व परंपरा को बनाये रखने एवं सहेजने हेतु इन सभी युवाओ का प्रयास अत्यंत सराहनीय है, सभी निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने प्रवीर सेना के सैनिक के रूप में कोरोना संक्रमण काल में बस्तर दशहरा के दौरान अपनी सेवा दी उन्हे अपनी शुभकामनाएं दी। 

पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला 

बस्तर दशहरा के दौरान कोरोना काल मे प्रवीर सेना द्वारा भोजन वितरण, खाद्य पदार्थ व मास्क वितरण एवं गरीबो के सेवा कार्य को देखते हुए सम्मान किया गया। इसके अलावा बसतर दशहरा पर्व में जिन्होंने फोटोग्राफी के माध्यम से नई दिशा दी उन्हें भी सम्मानित किया गया। जिसमें अजय साहू, राहुल ठाकुर, अभिषेक सिंह ठाकुर ,विकास चांडक, सुभेन्द्र भदौरिया, तनिष जैन, देवेश चांडक, जशविन्दर सिंह, प्रकाश साहू,विशाल सेंगर, हेमंत तिवारी, दिव्यराज सिंह राणा, सूरज मिश्रा, पुष्पराज पात्रो, सोनू यादव ,राहुल शर्मा, विकास यादव, सन्नी साव, अंजलि दास, भावना यादव, दुर्गा ठाकुर, पार्थ शर्मा, पर्व शर्मा, शालू वर्मा, राज पांडेय, नरेंद्र,समरथ सेठिया, करण राव सहित प्रवीण सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 
BIG BREAKING : रायपुर में जोरो से चालू है नशे का व्यापार, राजधानी में पकड़ाया प्रतिबंधित नशीली टेबलेट व कफ सिरप

BIG BREAKING : रायपुर में जोरो से चालू है नशे का व्यापार, राजधानी में पकड़ाया प्रतिबंधित नशीली टेबलेट व कफ सिरप

रायपुर | राजधानी पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप व नशीला  टेबलेट के साथ दो मोटरसाइकिल में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में कफ सिरप व टेबलेट जब्त किया है। 

पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला

मिली जानकारी के अनुसार सरस्वतीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नशीली टेबलेट व कफ सिरप बेचने के लिये लेकर आने की सूचना पर शनिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने सूयश अस्पताल के पीछे बीएसयूपी कालोनी कोटा सरस्वतीनगर में दो मोटरसाइकिल में सवार तीन लोगों की तलाशी लिया जिसके बाद एक्टीवा स्कुटी क्रमांक सीजी 04 एमआर 2139 में दो प्लास्टिक की बोरी में 156 शीशी कोरेक्स कफ सिरप तथा 4 शीशी रेनकफ सिरप प्रत्येक शीशी में 100 एमएल कफ सिरप कुल 16000 एमएल नशीली कफ सिरप रखी मिली। एवं पैशन मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 सीजेड 4731में थैला की तलाशी लेने पर स्पैशमों कैप्सुल 24 स्ट्रीप प्रत्येक में 8 नग कुज 192 कैप्सुल व एलप्राजोलेम का 18 स्ट्रीप कुल 217 टेबलेट मिलने पर दो मोटरसाइकिल में सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनका नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम अश्फाक हुसैन आयु 30 वर्ष पिता इकबाल हुसैन निवासी संजय नगर रायुपर व यमन चंद्राकर आयु 22 वर्ष पिता बल्लाराम चंद्राकर निवासी गणपति परिसर रायपुर एवं हरप्रीत सिंह आयु 25 वर्ष पिता स्व.कुलदीप सिंह निवासी विरसवारकर नगर हीरापुर रायपुर बताया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाही किया गया है।