भिलाई। भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन मरौदा, टंकी मरौदा, नेवई, रिसाली भाठा सहित अन्य क्षेत्रों में इन दिनों प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अलावा अवैध रूप से नशे का कारोबार बेधड़क जारी है।
पढ़ें : बड़ी खबर : दुकान खोलने और बंद करने के समय के संबंध में कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश, पढ़ें पूरी खबर
जैसे कल ही की बात हो... लेकिन 20 साल हो गए, 27 Oct को रिलीज हुई थी फ़िल्म 'मोर छंइहा भुंईया '... मेरे शूटिंग के पहले दिन की तस्वीरें... . . #anujsharma #20yearsofmorchainhabhuiyan #20YearCelebration
Posted by Anuj Sharma on Monday, 26 October 2020
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री के नरवा कार्यक्रम को केन्द्र सरकार पुरस्कृत करेगी। नरवा कार्यक्रम के तहत पिछले दो साल में नदी-नालों के पुनरोद्धार के लिए किए गए कार्यों के लिए प्रदेश के बिलासपुर जिले और जल संरक्षण के कार्यो के लिए सूरजपुर जिले को भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय की ओर से देश के सर्वश्रेष्ठ जिलों में प्रथम स्थान मिला है।
केन्द्र सरकार के जलशक्ति मंत्रालय द्वारा जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये दोनों जिलों को सन् 2019 का नेशनल वाटर अवार्ड प्रदान किया जाएगा। इसमें बिलासपुर जिले को ईस्ट अण्डर रिवाइवल ऑफ रिवर कैटेगरी में और सूरजपुर जिले को ईस्ट अण्डर वाटर कन्जर्वेशन कैटेगरी पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार नवंबर माह में प्रदान किया जाएगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी ‘नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी’ ऐला बचाना हे संगवारी के विजन के साथ प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया जीवन प्रदान जो बीड़ा उठाया है। वह अब धरातल पर साकार होता दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना का एक महत्वपूर्ण घटक नरवा कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी जिलों में बड़ी संख्या में नदी और नालों के संरक्षण और संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं। इससे पेयजल की उपलब्धता, सिंचाई साधनों का विकास, भू-जल के रिचार्ज के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नया जीवन प्रदान हो रहा है।
नरवा कार्यक्रम के तहत बिलासपुर जिले में विभिन्न नदियों एवं नालों में 47 स्ट्रक्चर्स का निर्माण किया एवं 17.508 मिलियन घन मीटर जल भराव क्षमता का सृजन किया गया तथा 152 किलोमीटर लम्बाई तक नदियों एवं नालों में जलभराव सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही जिले में 49 लघु जलाशय योजनायें निर्माणाधीन हैं जिनसे 48.53 मिलियन घन मीटर जल भराव क्षमता सृजित होगी। इससे 181 किलोमीटर लम्बी नदी एवं नालों में जल भराव होगा।

बिलासपुर जिले में प्रवाहित होने वाली 13 मुख्य नदियों एवं नालों तथा स्थानीय नालों की कुल लम्बाई 2352.56 किलोमीटर है। इसमें जल संसाधन विभाग ने एक वृहद, एक मध्यम तथा 165 लघु जलाशय एवं 117 एनिकट का निर्माण किया गया है। कुल 1146.90 किलोमीटर नदी नालों का पुनरोद्धार जल संसाधन विभाग ने किया है। इन नदी-नालों में 284 स्ट्रक्चर निर्मित किये गये हैं, जिनमें से खारंग नदी में 13, शिवनाथ में 5, लीलागर में 13, अरपा में 17, सोन नदी में 12, मनियारी नदी में 8, घोंघा नाला में 12, गोकने नाला में 5, तुंगन नाला में 3, नर्मदा नाला में 3, चांपी नाला में 3, एलान नाला में 4, जेवस नाला में 5 और लोकल नालों में 181 लघु जलाशय और एनीकट का निर्माण किया गया है।
इसी तरह सूरजपुर जिले में जल संरक्षण और भूमिगत जल के स्तर को उठाने के लिए डबरी महाभियान कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें हितग्राही मूलक डबरी, कूप के अलावा छोटे-बड़े नालों का चिन्हांकन कर उन्हें पुर्नजीवित करने के गैवियन, लुज बोल्डर चेक डेम, व्रश वुड जैसे संरचना का निर्माण किया गया। डबरी महाभियान के तहत पिछले दो सालों में लगभग 7 हजार डबरी और 4200 कूप का निर्माण किया गया है। इसमें लगभग 18 हजार एकड़ भूमि सिंचित हुई और किसान साल भर में दो बार फसल लेने लगे है। इसके अलावा पिछले दो साल में छोटे-बड़े नालों का चिन्हांकन कर उन्हें पुर्नजीवित करने का कार्य शुरू किया गया। इसमें 29 अरदन डेम, 55 गैब्रियन, 57 स्टाप डेम, 10 अंडर ग्राउंड डायक, 4500 एलबीसीडी स्ट्रक्चर तथा 10 हजार कन्टूर ट्रेंच तथा 30 हेक्टेयर में सव गली प्लग जैसी संरचनाओं का निर्माण किया गया। जिससे करीब 12 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई क्षमता का विकास हुआ है एवं भूमिगत जल में वृद्धि हुई है |
रायपुर। छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी संशोधन विधेयक सदन में पारित हुआ। मंडी संशोधन में 7 संशोधन लाए गए है। इस दौरान कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि आज हम सब इस सदन में किसानों के हितों और राज्य की तरक्की को लेकर बैठे हैं। केंद्र के कानून में पहले बिल में कैपिटलिस्ट को फायदा दिया गया, दूसरे बिल में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग का लाभ कंपनियों को दे दी गई। रिलांयस, अडानी जैसी कंपनियां आएंगी तो किसान कहाँ जाएगा?
कृषि मंत्री रविंद्र चौबे द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी संशोधन विधेयक मैं निजी मंडियों को डीम्ड मंडी घोषित किया जाएगा, राज्य सरकार के अधिसूचित अधिकारी को मंडी की जांच का अधिकार, अनाज की आवाजाही निरीक्षण में जब्ती का अधिकार, निजी मंडियों में अधिकारियों को भंडारण की तलाशी का अधिकार होगा। मंडी समिति और अधिकारियों पर वाद दायर करने का अधिकार, इल्लेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और आन लाइन भुगतान संचालन राज्य सरकार के बने नियम से होगा, और जानकारी छुपाने और गलत जानकारी देने पर 3 माह की सजा या 5 हजार जुर्माना का प्रावधान, दूसरी बार गलती पर छह माह की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माना का प्रावधान रखा गया है।
विधेयक सदन मैं पेश करते हुए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि मैं इस वक़्त सुषमा स्वराज को याद कर रहा हूं। 4 दिसम्बर 2012 को वह संसद में नेता प्रतिपक्ष थी। उन्होंने तब कहा था कि मंडी का स्थानीय व्यापारियों से सीधा संपर्क होता है। घर में शादी-ब्याह हो या कुछ और यह संबंध उन्हें जोड़े रखता है। उन्होंने कहा था कि वालमार्ट की मंडी खोलने जा रहे हैं? मैं इनमें दो नाम और जोड़ रहा हूं। सारा व्यापार अम्बानी-अडानी करेँगे तो फुटकर में धंधा करने वाले कहां जाएंगे। हमे बार-बार घोषणा पत्र पढ़ने कहा जाता है। आपने भी 2100 रुपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का वादा किया था। किसानों को तब धोखा क्यों दिया?
इस पर भाजपा सदस्यों ने टिप्पणी की। अजय चंद्राकर ने कहा कि हमारी नियति थी तो हम इधर बैठे हैं। आप अपना वादा पूरा करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र ने भी घोषणा पत्र में यह नहीं कहा था कि रेलवे बेच देंगे, नगरनार बेच देंगे, इस पर भी जवाब दीजिये। रविन्द्र चौबे ने कहा कि धान खरीदी 2500 रुपये में किये जाने का वादा हमने दूसरी तरह से पूरा किया है। राजीव न्याय योजना के जरिये अंतर की राशि हम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन भाजपा सरकार ने मंडी संशोधन कानून में आठ बार संशोधन किया था। हम भी संशोधन कर रहे है, इस संशोधन को कोई नहीं रोक सकता। हम अपने अधिकार क्षेत्र मैं रहकर यह संशोधन कर रहे है।
कृषि मंत्री ने कहा कि संघीय ढांचा है, हम क्यों और किसलिए केंद्र से टकराएंगे। हमारे कृषि को व्यापार से मत जोड़िए। संविधान ने कृषि को लेकर राज्यों को पूरा अधिकार दिया है। कॉरपोरेट हाउस यदि कॉन्ट्रैक्ट खेती करेगी तो किसान क्या करेंगे? नागपुर में एक कॉरपोरेटस ने डेढ़ लाख मीट्रिक का गोडाऊन बना दिया है। 20 क में हमने यह संशोधन लाया है कि किन किसानों से खरीदी की गई, इसकी जांच करेंगे। जरूरत पड़ेगी तो हम न्यायालय में वाद भी दायर करेंगे। केंद्र के कानून में यह बताया गया कि किसान कहीं भी अपना उत्पाद बेच सकते है। क्याा यह पहले नहीं था? पहले भी किसान देश और देश के बाहर अपने उत्पाद बेच सकते थे। मंदी का दौर चल रहा है। केवल एकमात्र क्षेत्र है कृषि, जिसने अर्थव्यवस्था संभाल रखी है। इस क्षेत्र में भी पूंजीपतियों का नियंत्रण हो जाए इसलिए केंद्र ने ऐसा कानून बनाया है।
रायपुर, राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के रावभाठा में हुए कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों तोरण चन्द्राकर पिता जूठेल चन्द्राकर उम्र 22 साल निवासी रामेश्वर नगर राम जानकी मंदिर के पास खमतराई रायपुर और शिवम साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 19 साल निवासी चूना भट्ठी गंज रायपुर को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने मामूली विवाद के चलते युवक पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था. जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 35 वर्षीय कमल विहार टिकरापारा निवासी राजू राजपूत पिता वेदराम राजपूत के रूप में हुई है, जो कि राजमिस्त्री का काम करता था. खमतराई स्थित बंजारी मंदिर में भगवान का दर्शन करने आया था. इसी दौरान उसका साइकिल गुम गया, जिसे ढूंढते हुए वो लोगों से पूछताछ कर रहा था. इसी बीच उसकी मुलाकात दो युवकों से हुई, जो शराब के नशे में थे. इनके बीच कुछ कहासुनी हुई और मामूली विवाद में युवकों ने राजू पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
जाने क्या है पूरा ममला
दिनांक 26.10.20 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत जेड एम सी रिसिंस एण्ड पाली मेयर्स फैक्ट्री के पास रोड किनारे एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीबन 30-35 साल का शव पड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल जाकर देखने पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था तथा मृतक के शरीर पर किसी चाकू जैसे हथियार से मारने का निशान था एवं शरीर पर खून लगा हुआ था, जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक के शरीर पर किसी हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दिया गया है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 519/20 धारा 302, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध, नगर पुलिस अधीक्षक उरला एवं थाना प्रभारी खमतराई को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना खमतराई की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर हत्या के सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी करने के साथ ही अज्ञात मृतक के संबंध में जानकारी जुटानी प्रारंभ की गई। इसी दौरान टीम द्वारा मृतक की पहचान कमल विहार टिकरापारा निवासी राजू राजपूत पिता वेदराम राजपूत के रूप में की गई। टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के लोगों से अज्ञात आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुये सी.टी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगाला गया। आरोपियों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण भी किया जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को तोरण चंद्राकर निवासी रामेश्वर नगर खमतराई रायपुर जो थाना खमतराई का निगरानी बदमाश है तथा थाना खमतराई सहित रायपुर के अलग - अलग थानों से अलग - अलग प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है, के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम द्वारा तोरण चंद्राकर को पकड़कर घटना संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी तोरण चंद्राकर द्वारा अपने साथी शिवम साहू निवासी चूना भट्ठी गंज रायपुर के साथ मिलकर राजू राजपूत की चाकू से मारकर हत्या करना स्वीकार किया गया। टीम द्वारा घटना में शामिल शिवम साहू को भी गिरफ्तार किया गया। दिनांक घटना को मृतक राजू राजपूत अपने सायकल में कमल विहार से बंजारी मंदिर दर्शन करने आया था तथा अपने सायकल को मंदिर के बाहर खड़ी कर अंदर दर्शन करने गया था वापस आकर देखा तो मृतक का सायकल नहीं था। जिस पर मृतक द्वारा अपने सायकल के संबंध में आरोपियों से पूछताछ किया गया दोनों आरोपी जो कि नशे करने के आदि है उस समय भी नशे में धुत्त थे तथा मृतक को हम लोग को सायकल चोर कहता है कहकर आवेश में आकर मृतक को मारने हेतु दौड़ाने लगे जिस पर मृतक भाग रहा था इसी दौरान दोनों आरोपी मृतक को पकड़कर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दिये और उसका मोबाईल फोन को लेकर वहां से फरार हो गये। आरोपियों द्वारा उक्त घटना को कारित करने के पूर्व थाना खमतराई क्षेत्र में ही मारपीट की अन्य दो घटनाओं को भी अंजाम दिया गया था जिसकी रिपोर्ट थाना खमराई में दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर मृतक का मोबाईल फोन, घटना में प्रयुक्त 02 नग चाकू, एक्टिवा वाहन एवं 03 नग मोबाईल फोन जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
बेमेतरा | अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के तहसील बेमेतरा के ग्राम-अतरिया, ताला, पेंड्रीतराई एवं सुखाताल मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए उक्त गांवों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। तहसील बेमेतरा के प्रभारी अधिकारी प्रभारी तहसीलदार श्री अजय चेद्रवंशी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेमेतरा श्री दुर्गेश कुमार वर्मा होंगे।
इसी तरह तहसील बेरला के ग्राम-पाहंदा मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण उक्त गांव को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम-पाहंदा के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार श्री पौरस वेन्ताल एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेरला श्री संदीप ठाकुर होंगे। इसी तरह तहसील नवागढ़ के ग्राम-भिलौनी एवं रिसामली मे कोरोना पॉजिटिव का केस पाये जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
भिलौनी एवं रिसामली के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार सुश्री रेणुका रात्रे एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभगीय दण्डाधिकारी नवागढ़ श्री जगन्नाथ वर्मा होंगे। इसी प्रकार तहसील थान खम्हरिया के ग्राम-हेडसपुर मे कोरोना पाजिटिव के केस पाये जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम-हेडसपुर के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार श्री तारसिंह खरे एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी साजा श्री आशुतोष चतुवेर्दी होंगे।
रायपुर | राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि कोविड-19 के संक्रमण के कारण इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस "राज्योत्सव" आयोजित नहीं किया जायेगा | राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री निवास में केवल राज्य अलंकरण समारोह का वर्चुवल आयोजन किया जावेगा | राज्य शासन द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि राज्य स्थापना दिवस दिनांक 1 नवम्बर 2020 की रात्रि में सभी जिला मुख्यालयों एवं राजधानी रायपुर में स्थित शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी |
देखें आदेश :-

रायपुर | कम उम्र की युवतियों अथवा बालिग युवतियों के साथ अपराधिक किस्म के युवक प्रेम प्यार का नाटक कर उनका दैहिक शोषण शहरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कर रहे हैं।
मासूम युवतियों को सब्जबाग दिखाकर प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वालों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। विधानसभा थाने से मिली जानकारी के अनुसार उनके थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती को आरोपी टोमन साहू द्वारा प्रेम प्यार का नाटक रचाकर शादी करने का वादा कर उसका दैहिक शोषण किया गया जिसके फलस्वरूप पीडि़ता को एक माह का गर्भ ठहर गया।
पढ़ें : रायपुर के गुढिय़ारी में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई जमकर मारपीट, मिली जान से मारने की धमकी
युवती द्वारा टोमन को शादी के लिए दबाव डालने पर उसने पीडि़ता से शादी करने से इंकार कर दिया। परिजनों द्वारा प्रार्थिया के साथ शारीरिक शोषण करने के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 376 के तहत दर्ज कराया गया। उक्त मामले में थाना स्टाफ द्वारा जांच जारी है।
पढ़िए पूरी खबर-





















