बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में भाजपा नेता ने बुधवार को नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके ही दोस्त के घर में बिस्तर पर मिला। परिजन ने थानेदार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक दुष्कर्म पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। इसके चलते पूछताछ कर रहे थे। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।
Also Read:- BIG BREAKING : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी आई कोरोना संक्रमण की चपेट में, ट्विट कर दी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, पलारी निवासी राहुल डंडो (36) पुत्र रामलाल डंडो जन औषधि केंद्र का संचालन करता था। साथ ही भाजपा नेता भी था। राहुल ने कुवदा निवासी अपने दोस्त के घर रात में नींद की 40 से ज्यादा गोलियां खा लीं। बगल में सोए दोस्त की सुबह जब नींद खुली तो राहुल के नाक और मुंह से खून बह रहा था। उसने परिजन और अन्य लोगों को सूचना दी, लेकिन राहुल की मौत हो चुकी थी।
Also Read:-लिविंग पार्टनर की बेवफाई से नाराज प्रेमिका ने दर्ज कराई प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला
दो माह पहले राहुल का छोटा भाई दुष्कर्म के आरोप में हुआ था गिरफ्तार
राहुल के छोटे भाई रवि पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 20 दिन पहले ही जमानत मिली। पुलिस का कहना है कि युवती पर केस वापस लेने का राहुल दबाव बना रहा था। युवती ने एफआईआर भी दर्ज कराई। वहीं, परिजन का कहना है कि टीआई के डर से राहुल 16 अक्टूबर को भाग गया। पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दे दी।
BIG BREAKING : रायपुर के पंडरी थाने में हत्या के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में लगाई फांसी, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के पंडरी थाना में पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार चाकूबाजी का आरोपी अश्वनी मानिकपुरी आज दोपहर को शौचालय का बहाना बनाकर बाथरूम में खुद को फांसी लगा ली |
पढ़ें : लिविंग पार्टनर की बेवफाई से नाराज प्रेमिका ने दर्ज कराई प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला
दरअसल दो दिन पहले पांच युवकों ने मिलकर पंडरी क्षेत्र में तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया था । इस हमले में अमित गाईन नाम के युवक की मौत हो गयी थी, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। इस मामले में जब आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया।
पढ़ें : वैवाहिक कार्यक्रमों में व्यक्तियों की उपस्थिति के संबंध में कलेक्टर ने जारी किया आदेश, पढ़ें पूरी खबर
पुलिस ने इस दौरान 5 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से इस मामले में पूछताछ कर रही थी। तभी आज दोपहर अश्वनी मानिकपुरी उर्फ बादल ने शौचालय जाने की बात की। शौचालय जाते ही उसने अंदर से कुंडी बंद कर ली और फिर अपने शर्ट से फांसी का फंदा बना लिया और झूल गया। उधर काफी देर तक जब अश्वनी बाहर नहीं निकला तो पुलिस वालों ने दरवाजा तोड़कर देखा… जहां वो फंदे में झूलता हुआ मिला।
पढ़ें : बड़ी खबर: लॉकडाउन में नहीं हुई शादी तो प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हालांकि उस वक्त तक अश्वनी की मौत नहीं हुई थी, आनन-फानन में आरोपी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां युवक की मौत हो गयी। इस मामले में रायपुर एसएसपी अजय यादव ने बताया कि “चाकूबाजी मामले के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था, उसी आरोपी में से एक ने शौचालय के भीतर फांसी लगाने की कोशिश की थी, गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी है, इस मामले में जांच चल रही है” |
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने मरवाही उपचुनाव पर बयान जारी करते हुए कहा कि जहां एक ओर मरवाही की जनता कांग्रेस सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन हितैषी योजनाओं और निर्णयो के साथ अपने आप को जोड़ना चाह रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा लगातार सघन जनसंपर्क और प्रचार के दौरान मरवाही विधानसभा का एक-एक कोना नाप लिया गया है जिसका की बेहतर प्रतिसाद भी मिल रहा है।
पढ़ें : बड़ी खबर: लॉकडाउन में नहीं हुई शादी तो प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का मरवाही विधानसभा उपचुनाव में जनसंपर्क कार्यक्रम जो कि दिनांक 17 अक्टूबर 2020 शनिवार को ग्राम पंचायत लोहारी, कटरा, बेलझिरिया, उषाढ़, गुम्माटोला, बरौर, टिकठी, बगडार, तेन्दुमुड़, कछार एवं दिनांक 18 अक्टूबर 2020 रविवार को ग्राम पंचायत वनाडोंगरी, गनैया, झिरियाटोला, परासी, चंगेरी, करहनी, डड़िया, पोंडी, घिनौची, मालाडाड।तथा दिनांक 19 अक्टूबर 2020 सोमवार को ग्राम पंचायत बचरवार, बंधी, अड़भार, कुड़कई, सेंवरा, कुदरी, पिपलामार, अण्डी, मनगवां।और दिनांक 20 अक्टूबर 2020 मंगलवार को ग्राम पंचायत मटियाडांडड, रूमगा, कोलविरा, पथर्रा, सेखवा, सकोला, कोटमी, दमदम, मड़ई। तथा दिनांक 21 अक्टूबर 2020 बुधवार को ग्राम पंचायत पतगवां, झाबर, नवागांव, टंगियामार, बारीउमराव, गाजन, कंचनडीह, पंडरिया, अमारू।और दिनांक 22 अक्टूबर 2020 गुरूवार को ग्राम पंचायत महौरा, बगड़ी, डोंगरिया, मसुरीखार, तौली, पिपरिया, झिरनापोंडी, बधौरी, दरमोहली। अमरपुर, लटकोनी, गिरारी, सरखोर, पनकोटा, बसंतपुर, सोनबचरवार, लाटा, जमड़ी।
पढ़ें : राजधानी में मामूली विवाद पर युवक को चाकू मारकर किया घायल, मामला दर्ज
रायपुर। राज्य शासन द्वारा प्याज के खुदरा मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि होने की वजह से जिले के थोक व्यापारी एवं कमीशन अभिकर्ताओं की बैठक लेकर सभी थोक व्यापारियों एवं कमीशन अभिकर्ताओं को उनके परिसर में प्याज के स्टॉक एवं मूल्य प्रदर्शित करने तथा पंजी संधारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर के पंडरी थाने में हत्या के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में लगाई फांसी, पढ़ें पूरी खबर
खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर व्यापारियों एवं प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की जा रही है। धमतरी जिला प्रशासन द्वारा आमजनों को राहत देने के लिए धमतरी के पांच थोक दुकानों में नियंत्रित दर पर 70 रूपए प्रति किलो के मान से दो किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्याज विक्रय की व्यवस्था की गई है।
पढ़ें : लिविंग पार्टनर की बेवफाई से नाराज प्रेमिका ने दर्ज कराई प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला
इनमें सिहावा रोड स्थित नारायण आलू भण्डार, सुरेश प्रभुदास, रत्नाबांधा चैक स्थित अठवानी ट्रेडर्स, घड़ी चैक स्थित देशराज पंजाबी तथा बठेना अस्पताल के सामने पटेल ट्रेडर्स शामिल हैं। खाद्य अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए उपभोक्ता अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करते हुए, मास्क, सेनेटाईजर का उपयोग करते हुए प्याज प्राप्त कर सकते हैं। प्याज प्राप्त करने के लिए उन्हें थैला साथ में लेकर जाना होगा। व्यापारी एवं कमीशन अभिकर्ताओं को फु टकर व्यापारी एवं उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य पर प्याज विक्रय करने के लिए निर्देशित किया गया।
जगदलपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर में विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित ‘मुरिया दरबार‘ में शामिल हुए। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति विकास और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, जगदलपुर महापौर श्रीमती सफिरा साहू, बस्तर महाराजा श्री कमलचंद भंजदेव, बड़ी संख्या में मांझी, चालकी, मेंबरीन तथा प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।
वैवाहिक कार्यक्रमों में व्यक्तियों की उपस्थिति के संबंध में कलेक्टर ने जारी किया आदेश, पढ़ें पूरी खबर
सूरजपुर | संयुक्त कलेक्टर श्री शिव कुमार बनर्जी से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी रोक हेतु जिले में वैवाहिक कार्यक्रम के आयोजन समान्यतः नहीं किये जाने की सलाह दी गई है। यदि अपरिहार्य कारणों से वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने की आवश्यकता हो तो सोशल, फिजीकल डिस्टेंस, फेस मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग, हैण्डवास तथा सैनिटाईजर सहित सावधानियॉ बरतते हुए आयोजन किये जाने की अनुमति दी गई है। जिसमें केवल 100 व्यक्तियों को ही सम्मिलित होने अनुमति होगी एवं आयोजक यह सुनिश्चित करेंगें कि आयोजन जिस स्थल पर किया जा रहा है, वहॉ की क्षमता अनुरूप केवल 50 प्रतिशत ही व्यक्तियों की उपस्थिति होनी चाहिए।
रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एमएसपी से कम खरीदी पर कार्यवाही जैसे प्रावधान पर साफ किया है कि ऐसा कोई प्रावधान छत्तीसगढ़ में नहीं किया जा सकता। मंगलवार 27 अक्टूबर को विधानसभा में पूरी चर्चा हो गई। उसके बाद भी लोग समझ नहीं पाए।
पढ़ें : बड़ी खबर : दुकान खोलने और बंद करने के समय के संबंध में कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश, पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री श्री बघेल बुधवार को जगदलपुर रवाना होने से पहले मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि देश में संघीय व्यवस्था है लोकसभा में संसद में जो कानून पास हो जाता है। ऐसे विषय जिसमें केंद्र भी कानून बनाता राज्य में बनाता है तो उसमें केंद्र का कानून ही चलता है। इस बात को हम भली भांति जानते हैं। इसलिए हम जो विधेयक लाये है वो मंडी एक्ट में संशोधन है। भारत सरकार के बनाए हुए कानून को हम टच नहीं कर रहे हैं।
हमारी कोशिश है कि हमारे किसानों को कोई तकलीफ ना हो। इसलिए प्रावधान किए गए हैं किसानों को कोई घाटा ना हो। जैसे पहले चिटफंड कंपनियां काम करती थी छत्तीसगढ़ के लोगों को लुभा कर पैसा जमा करा दी है। आज वह लोग पैसे के लिए दर-दर भटक रहे हैं ऐसी स्थिति ना हो अब वह हम होने नहीं देंगे। इसलिए इस मंडी एक्ट को बनाये हैं।


















.jpg)




