BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 बेबी एलीफेंट के बाद अब तेंदुआ की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

बेबी एलीफेंट के बाद अब तेंदुआ की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

कोरबा। कटघोरा का वन विभाग वन्य जीवों की सुरक्षा करने में नक्कारा साबित हो रहा है। वनमंडल में दो बेबी एलीफेंट की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि आज फि र यहां के रावा जंगल में एक तेंदुआ की मौत हो गई। तेंदुआ का मृत देह जंगल में मिलने की सूचना मिलते ही डीएफ ओ के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं तथा मौत के कारणों की जांच में जुट गए हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जंगली जानवर तेंदुआ के मौत की यह घटना वनमंडल कटघोरा अंतर्गत जटगा रेंज के रावा सर्किल में घटित हुई, जहां के जंगल में एक स्थान पर ग्रामीणों ने आज सुबह तेंदुआ को मरा हुआ देखा और इसकी सूचना तत्काल जटगा रेंजर अविनाश सिंह को दी जिस पर रेंजर ने डीएफ ओ शमा फ ारूखी को अवगत कराया। तेंदुआ की मौत की सूचना मिलते ही डीएफ ओ अपने मातहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हुई। तब तक रेंजर अविनाश सिंह भी अपने स्टाफ  के साथ मौके पर पहुंच गए थे। वन विभाग के अधिकारियों ने रावा जंगल पहुंचकर मौका मुआयना किया और तेंदुआ के मौत के कारणों की जांच में जुट गए। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चला है। घटना स्थल की जांच करने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने कागजी कार्यवाही की और पशु चिकित्सकों की मदद से मृत तेंदुआ का पोस्टमार्टम कराने के बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में जंगल में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले भी कटघोरा डिविजन के केंदई रेंज में दो बेबी एलीफेंट की मौत हो चुकी है। बेबी एलीफेंट की मौतों के बाद आज अचानक तेंदुआ की मौत ने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्ते में डाल दिया है। साथ ही यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि अधिकारी व कर्मचारी वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं हैं, तभी तो लगातार एक के बाद एक वन्य जीवों के मौत की घटनाएं हो रही है।

इस बीच राज्य सरकार ने कटघोरा वनमंडल के कटघोरा अनुविभाग में पदस्थ एसडीओ वन अरविंद तिवारी को हटा दिया है। उनके स्थान पर रेंजर पद से नव पदोन्नत प्रहलाद यादव को नया एसडीओ बनाया गया है। यादव शीघ्र ही अपना पदभार संभालेंगे। वहीं तिवारी को डिविजन में संलग्न किया गया है। शासन ने तिवारी को हटाए जाने की वजह स्पष्ट नहीं किया है लेकिन यह कयास लगाया जा रहा है कि हाथियों की मौत तथा डिविजन में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायतों के प्रति गंभीरता की परिणिति यह स्थानांतरण है।
राजधानी रायपुर के इस ट्रैफिक जवान ने दूसरी बार दी कोरोना को मात, जाने कौन है वो जवान

राजधानी रायपुर के इस ट्रैफिक जवान ने दूसरी बार दी कोरोना को मात, जाने कौन है वो जवान

रायपुरयातायात थाना रायपुर में तैनात प्रधान आरक्षक शरद धनगर ने 21 जुलाई को सर्दी खांसी के लक्षण आने पर कालीबाड़ी हॉस्पिटल में अपना कोरोना टेस्ट कराया था, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मेकाहारा हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती हुआ, जो स्वास्थ्य लाभ एवं होम क्वॉरेंटाइन के पश्चात 13 अगस्त को ड्यूटी पर उपस्थित हुआ।

पढ़ें : रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : अवैध रूप से नशीली एम.डी.एम.ए./कोकिन का व्यापार करने वाला विदेशी नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार 

करीबन 1 माह ड्यूटी करने के उपरांत 19 सितंबर को सर्दी बुखार आने पर पुनः कोरोना जांच कराया, जिस पर पॉजिटिव आने पर पुनः मेकाहारा अस्पताल में भर्ती हुआ जो स्वास्थ्य लाभ एवं होम क्वॉरेंटाइन की अवधि पूर्ण कर आज 30 अक्टूबर को दोबारा ड्यूटी ज्वाइन किया, जिसके उत्साहवर्धन के लिए उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सतीश ठाकुर एवं अन्य स्टाफ द्वारा पुष्प वर्षा कर प्रधान आरक्षक शरद धनगर का स्वागत किया गया।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में सीएम भूपेश ने की जनसभाएं, उमड़ी भारी संख्या में भीड़

मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में सीएम भूपेश ने की जनसभाएं, उमड़ी भारी संख्या में भीड़

रायपुरछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मध्य प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। शुक्रवार को उन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में कई सभाएं की। जैतहरि विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह के पक्ष में आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि जनता का उत्साह बता रहा है कि मध्यप्रदेश में आगामी 10 नवम्बर को पुन: कांग्रेस सरकार की वापसी हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कृषि कानून पर केन्द्र सरकार को घेरा और लोगों से किसी के बहकावे में न आकर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील किया।

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : अवैध रूप से नशीली एम.डी.एम.ए./कोकिन का व्यापार करने वाला विदेशी नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : अवैध रूप से नशीली एम.डी.एम.ए./कोकिन का व्यापार करने वाला विदेशी नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

रायपुर |  रायपुर पुलिस का नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाई जारी है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध रूप से नशीली एम.डी.एम.ए./कोकिन का व्यापार करने वाला विदेशी नाइजीरियन नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बैरन बाजार स्थित पाॅलीटेक्निक कालेज पास दिनांक 30.09.2020 को नशीला पदार्थ एम.डी.एम.ए. के साथ आरोपी श्रेयांस झाबक एवं विकास बंछोर को किया गया था गिरफ्तार| आरोपियों ने गिरफ्तारी पश्चात् पूछताछ में एम.डी.एम.ए. का अवैध व्यापार करने वाले कुछ बड़े नामों का खुलासा। आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार यादव द्वारा सायबर सेल एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम का किया गया था गठन। प्रकरण में अब तक 01 महिला आरोपी सहित कुल 15 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार। 

पढ़ें : सट्टा पट्टी 2020: रायपुर के ईदगाह भाठा मैदान के पास सट्टा पट्टी लिखते तीन गिरफ्तार, हजारों रुपये की नगदी जब्त

 

बता दे की आरोपी पैट्रिक यूबीके बावको नाइजीरियन नागरिक है। आरोपी पैट्रिक यूबीके बावको एम.डी.एम.ए./कोकिन की सप्लाई रायडेन बेथेलो एवं श्रेयांश झाबक को करता था। आरोपी रायडेन बेथेलो ने इस नाइजीरियन गैंग से श्रेयांश झाबक और विकास बंछोर की मुलाकात करायी थी। नाइजीरियन गैंग से मुलाकात के बाद आरोपी श्रेयांश झाबक ‘‘जैक‘‘ बनकर इस गैंग के साथ रायपुर में ड्रग्स का कारोबार करता था। नाइजीरियन गैंग के सदस्य देश के अलग-अलग राज्यों में भी एम.डी.एम.ए./कोकिन की सप्लाई करते है।

आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त। रायपुर पुलिस की ड्रग्स के पूरे चैन को पकड़ने की अब तक की है सबसे बड़ी कार्यवाही। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 255/20 धारा 22 (ख)  एन.डी.पी.एस. के तहत् किया गया है मामला दर्ज। नशा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी। 

पढ़ें : शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मांगी है मदद, पढ़ें पूरी खबर 

पढ़िए पूरी खबर : -

थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 255/20 धारा 22 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एम.डी.एम.ए. का काला व्यापार करने वाले आरोपियों की कड़ी दर कड़ी चैन को जोड़ते हुये अब तक 01 महिला आरोपी सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस व्यवसाय से जुड़े मुम्बई निवासी रायडेन बेथेलो के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर पर आरोपी रायडेन बेथेलो को भी गिरफ्तार किया गया है। रायडेन बेथेलो से एम.डी.एम.ए. लाने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी रायडेन बेथेलो द्वारा मुम्बई निवासी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको से एम.डी.एम.ए. क्रय करना बताया गया। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको गिरफ्तार करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सुश्री अंकिता शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। 

पढ़ें : बड़ी खबर : पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, काँग्रेस नेता समेत दो की मौत, जाने कहाँ की है ये खबर 

पतासाजी के दौरान आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको की उपस्थिति नाला सुपारा शांताक्रूज मुम्बई में होना पाया गया, जिस पर टीम मुम्बई रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मुम्बई में लगातार कैम्प कर आरोपी को लोकेट करते हुये आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक की पहचान सुनिश्चित की गई तथा आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको द्वारा एम.डी.एम.ए./कोकिन को अपने साथी विदेशी नाइजीरियन नागरिक चिसोम पैट्रीक से क्रय करना तथा उसी के साथ मिलकर एम.डी.एम.ए./कोकिन का व्यवसाय करना बताये जाने के साथ ही आरोपी द्वारा देश के अलग - अलग राज्यों में भी एम.डी.एम.ए./कोकिन की सप्लाई करना बताया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको से इस काले कारोबार से जुड़े उसके साथी एवं अन्य लोगों के संबंध में भी लगातार पूछताछ की जा रही है, पूछताछ के आधार पर इस काले कारोबार से जुड़े जो भी नाम सामने आएंगे उन सबके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। रायपुर पुलिस द्वारा ड्रग्स कारोबारियों के विरूद्ध अब तक की पहली व सबसे बड़ी कार्यवाही की गई है। नशा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। 

गिरफ्तार आरोपी -  पैट्रिक यूबीके बावको पिता युगोबी के बावको उम्र 38 साल निवासी नाला सुपारा शांताक्रूज मुम्बई (महाराष्ट्र)।

सट्टा पट्टी 2020: रायपुर के ईदगाह भाठा मैदान के पास सट्टा पट्टी लिखते तीन गिरफ्तार, हजारों रुपये की नगदी जब्त

सट्टा पट्टी 2020: रायपुर के ईदगाह भाठा मैदान के पास सट्टा पट्टी लिखते तीन गिरफ्तार, हजारों रुपये की नगदी जब्त

रायपुर। मिली जानकारी के अनुसार आजाद चौक पुलिस ने पुलिस मुखबिर की सूचना पर सट्टा पट्टी लिखने की सूचना पर ईदगाह भाठा मैदान के पास ट्रांसफार्मर के पास अलग-अलग जगह पर खड़े होकर तीन युवकों द्वारा सट्टा पट्टी लिखते पाए जाने पर पुलिस ने अशरफ खान 31 वर्ष पिता हुसैन खान निवासी तत्यापारा चौक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक लाख की सट्टा पट्टी सहित नगदी  10,000 रुपए जब्त किया व दीनदयाल कुर्रे 30 वर्ष पिता गणेश राम कुर्रे निवासी अमलेश्वर दुर्ग के पास से सोनक सट्टा पट्टी एवं 10500 नगदी व पेन जब्त की है इसी तरह राजा उर्फ भक्तराज घोष 23 वर्ष पिता स्वर्गीय जोधा राम घोष के पास से एक नक सट्टा पट्टी व 9500 जप्त की है पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4 क के तहत कानूनी कार्रवाई कर जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया है।
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 लाख का अंग्रेजी शराब जब्त, मौके से आरोपी फरार

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 लाख का अंग्रेजी शराब जब्त, मौके से आरोपी फरार

बलौदाबाजार। सिटी कोतवाली पुलिस ने आज अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम सुढ़ेली में छापामार कार्रवाई कर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। जब्त अंग्रेजी शराब की कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से ग्राम सुढ़ेली में अंग्रेजी शराब बेचने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र यादव ने टीम के साथ दबिश दी। मौके पर 199 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया है। जब्त शराब की कीमत 12 लाख रुपए आंकी गई है।

प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र यादव ने बताया कि मुखबिर सै मिली सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई की गई है। जहां से भारी मात्रा मैं शराब जब्त की गई है। जब्त शराब की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। फिलहाल मौके से आरोपी फरार है। जल्द ही पतासाजी कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। कार्रवाई मैं कोतवाली थाना के एएसआई जीपी पटेल, आरक्षक विष्णु साहू, प्रहलाद दिनकर, रमेश गोयल का योगदान रहा।
एसडीएम की रेत चोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक ही रात में पांच ट्रेक्टर जप्त

एसडीएम की रेत चोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक ही रात में पांच ट्रेक्टर जप्त

 कोरबा। रेत चोरो के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई निरंतर जारी है। बीती रात से अल सुबह तक कार्रवाई करते कोरबा एसडीएम सुनील नायक व उनकी टीम ने अवैध रेत खनन और परिवहन करते पांच ट्रेक्टर को पकड़ा है। सभी के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। देर रात करीब 3 बजे कोरबा एसडीएम सुनील नायक ने डेंगुरनाला लाल घाट में अवैध रेत का उत्खनन करते एक वाहन को जप्त किया वहीं डेंगुरनाला से रेत चोरी कर आ रहे एक अन्य ट्रैक्टर को रिसदी निर्मला स्कूल देर रात करीब तीन बजे एसडीएम सुनील नायक ने ढेंगुरनाला के लालघाट में अवैध रेत उत्खनन करते ट्रैक्टर को जप्त किया।

पढ़ें : बड़ी खबर : पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, काँग्रेस नेता समेत दो की मौत, जाने कहाँ की है ये खबर 

बाद में उन्होंने रामपुर बस्ती के भीतर घुस डेंगुरनाला से रेत चोरी कर ला रहे दो अन्य ट्रेक्टरों को भी जप्त किया गया। इसी तरह दोंदरो में अवैध रेत घाट से अल सुबह 6 बजे एक अन्य ट्रैक्टर को जप्त किया। 24 घंटे के भीतर कोरबा एसडीएम और उनकी टीम ने 5 ट्रेक्टर को जप्त कर खनिज अधिमियम के तहत कार्रवाई की है। सभी ट्रेक्टरों को जप्त कर तहसील कार्यालय में रखवाया गया है जहां से आगे की नियमानुसार कार्रवाई हेतु प्रकरण खनिज विभाग में सुपुर्द कर दिया जावेगा। 

पढ़ें : राजधानी के टाटीबंध में 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के खैर तथा तेंदू आदि प्रजाति के लकड़ी का गोला जब्त

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर किरण कौशल ने जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन पर लगाम कसने जिला स्तरीय टास्क फोर्स गठित की है। कोरबा जिला प्रशासन लोगो को रियायती दरों पर रेत सुलभ उपलब्ध हो सके इस लिहाज से रेत चोरो पर लगातार कार्रवाई कर नदी-नालो में बेतरतीब खुदाई करते खनिज संपदा का दोहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। प्रशासन यह भी सुनिश्चित कर रहा वैध रेट घाटों में भी पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित दरों पर ही रेत की बिक्री की जावे और ऐसा न करने वालों पर निरन्तर कार्रवाई भी की जा रही है। 
मरवाही में अपना परचम लहराने कांग्रेस और भाजपा झोंक रहे अपनी ताकत

मरवाही में अपना परचम लहराने कांग्रेस और भाजपा झोंक रहे अपनी ताकत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा उपचुनाव में अपना परचम लहराने के लिए कांग्रेस और भाजपा अब पूरी ताकत झोंक रही है। चुनाव के लिए मतदान 3 नवंबर को होने है, ऐसे में चुनाव प्रसार के लिए अब सिर्फ तीन दिन ही शेष है। इसे देखते हुए दोनों पार्टी द्वारा लगातार चुनावी सभाएं, रैली आयोजित की जा रही है। 

 
मरवाही चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आते जा रही है वैसे-वैसे यहां प्रत्याशियों का चुनावी प्रचार तेज होते जा रहा है। वैसे तो चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के अलावा अन्य राजनैतिक दल व निर्दलीय प्रत्याशी भी खड़े है, लेकिन मुख्य मुकाबला यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच है। दोनों पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में इन दिनों यहां चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है।
 
 
कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से लेकर मंत्रियों व पदाधिकारियों द्वारा लगातार प्रचार हेतु सभाएं, रैलियां, रोड  शो किया जा रहा है। भाजपा से भी पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित कई दिग्गज नेता मरवाही पहुंच रहे है। 

 
मरवाही चुनाव में इस बार 01 लाख 90 हजार 907 मतदात अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 97 हजार 209, महिला, 93 हजार 694 पुरूष तथा 04 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल है। विगत विधानसभा चुनाव 2018 की तुलना में इस बार मरवाही में 6 हजार 886 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। मरवाही चुनाव के लिए मतदान 3 नवंबर को होंगे, वहीं मतगणना 10 नवंबर को होगी।
हल्की गुलाबी ठंड ने शहर में दी दस्तक, सुबह की सैर हुई सुहावनी

हल्की गुलाबी ठंड ने शहर में दी दस्तक, सुबह की सैर हुई सुहावनी

रायपुर। अक्टूबर माह में चक्रवाती अवदाब के कमजोर पड़ते ही शहर में अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में गुलाबी ठंड ने शहर में दस्तक दे दी है। रात में हल्की ठंड के साथ ही लोगों को राहत मिल रही है। वहीं मार्निंग वॉक करने वाले लोगों को सुबह सुबह ठंड का आनंद लेते हुए बगीचों में टहलने में आनंद की अनुभूति हो रही है।
 
 
हल्की ठंड के साथ ही शहर की सुबह अब सुहावनी हो गई। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर माह में दीपावली के आसपास एवं बाद में अच्छी ठंड पडऩे के आसार है। हमारे प्रदेश एवं देश में ठंड में इजाफा उत्तरी दिशाओं से आने वाली हवाओं से रेखांकित किया जाता है। उत्तरी दिशा से आने वाली ठंड बाद में कड़ाके की पडऩे पर शीतऋतु के हालात पैदा होते हैं। 
 राजधानी के टाटीबंध में 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के खैर तथा तेंदू आदि प्रजाति के लकड़ी का गोला जब्त

राजधानी के टाटीबंध में 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के खैर तथा तेंदू आदि प्रजाति के लकड़ी का गोला जब्त

रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में कल राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित सी.जी. जैन के परिसर में 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के दो ट्रक खैर, तेंदु, कुर्रू तथा पापड़ा प्रजाति के लकड़ी का गोला पकड़ा गया।
 
 
प्रधान मुख्य वन संरक्षक  राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में मुख्य वन संरक्षक  जनक राम नायक के निर्देशानुसार गठित विभागीय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्काल मौके पर जाकर छापेमार कार्रवाई की गई। यहां बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सरसींवा निवासी मनीष अग्रवाल द्वारा उड़ीसा से अवैध रूप से लाकर उक्त प्रजाति के लकड़ी का गोला रखा गया था। टीम द्वारा पकड़े गए 600 नग उक्त प्रजाति के लकड़ी की अनुमानित मात्रा 15 घन मीटर है।

 
इसमें संबंधित आरोपी मनीष अग्रवाल के खिलाफ वन अपराध के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जारी है। वनमण्डाधिकारी  बी.एस. ठाकुर के कुशल निर्देशन में उक्त कार्रवाई में उप वनमण्डलाधिकारी व्ही. मुखर्जी, वन परिक्षेत्र अधिकारी  फिरोज वेग, सुधाकर सिंदे, सामंतराय, वशीम कासिफ, राजू माथुर आदि विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा।
भूपेश सरकार आतंक के बल पर कर रही शासन -रमन सिंह

भूपेश सरकार आतंक के बल पर कर रही शासन -रमन सिंह

गौरेला। मरवाही विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजऱ गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान 'विजय संकल्प में परिणत हुआ और भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौज़ूदगी में कार्यकर्ताओं ने मरवाही विधानसभा उपचुनाव में विजय का संकल्प व्यक्त किया। मरवाही में भाजपा ने विजय संकल्प रैली रखकर कांग्रेस और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने अपने प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को भारी समर्थन के साथ विधानसभा में भेजकर मरवाही में सकारात्मक बदलाव और विकास का शुभारंभ करने की अपील करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आतंक की सरकार चल रही है। इस सरकार को विकास से कोई मतलब नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के विकास पर कभी भी चर्चा नहीं करते हैं। केवल कपोल-कल्पनाएँ करके वास्तविकता और सार्थक मुद्दों पर चर्चा से बचना चाहते है। हमने आपके भरोसा पर खरा उतरकर 15 सालों तक प्रदेश के समग्र विकास के लिये कार्य किया है और भविष्य में भी करते रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि हमने एक संवेदनशील प्रत्याशी के रूप में डॉ. गंभीर सिंह को आपकी सेवा के लिये भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मरवाही उपचुनाव के लिए मैदान में उतारा है। आप सबके सहयोग से ही वे जनकल्याण के कार्यों को जारी रखेंगे। साय ने कहा कि मरवाही के विकास के लिये भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को समर्थन और आशीर्वाद की ज़रूरत है। हम सबने मरवाही के समग्र विकास का संकल्प लिया है, जो आप सबके सहयोग से पूरा होगा।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद (राज्यसभा) रामविचार नेताम ने रैली में कहा कि हमारे प्रखर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संवेदनशीलता से योजनाएँ बनाई हैं, लेकिन मरवाही में केंद्र की योजनाओं का पता ही नहीं है। वनवासियों के विकास के लिये जितनी भी योजना केंद्र सरकार चला रही है, उन योजनाओं का लाभ मरवाही के अंतिम व्यक्ति तक यह प्रदेश सरकार नहीं पहुँचने दे रही है। प्रदेश के लोगों की खुशी कांग्रेस कभी नहीं देख सकती है। कांग्रेस के लोग तो अपने केवल दिल्ली-दरबार को खुश देखना चाहते हैं और उसे ही खुश करने में लगे रहते हैं। भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद (राज्यसभा) डॉ. सरोज पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र की योजनाओं का मरवाही के लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। इसके लिये कांग्रेस की प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। अब कांग्रेस को तीन नवम्बर को ज़वाब देने का मौक़ा आ गया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मतदान के माध्यम से कांग्रेस को बताना होगा कि जनतंत्र में कितनी शक्ति होती है! सबको छलकर सत्ता में आई कांग्रेस अब जनहित में एक भी काम नहीं कर रही है।

केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि हमारी भावनाओं के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ है, लेकिन प्रदेश की मौज़ूदा कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ के विकास की चिंता नहीं हैं। केंद्र सरकार द्वारा भेजे जा रहे पैसा का यहां सही उपयोग नहीं हो रहा है। पूर्व मंत्री व उपचुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करना चाहती है, जिसका हम जनतंत्रिक तरीके से ज़वाब देंगे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह ने कहा कि आपकी सेवा में हमेशा ही सक्रिय रहा हूं और भविष्य में भी रहूंगा। हम सब मरवाही के विकास के लिये जो सपना देख रहे हैं, उसे एकजुटता से पूरा करने संकल्पित होने की जरूरत है। सभा को पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी व पूर्व मंत्री केदार कश्यप समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान कई युवाओं के भाजपा ने विजय संकल्प का समर्थन करते हुए भाजपा में प्रवेश लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सिंह सवन्नी  ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, समीरा पैकरा, दिलीप यादव, किशन सिंह, नीरज जैन, रामजी वास, शिवप्रताप राय, विभा नहरेल, शंकर चक्रधारी, राकेश दीक्षित, लालजी यादव, भोलू नहरेल सहित पार्टी कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी व आम जन मौजूद थे।
शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मांगी है मदद, पढ़ें पूरी खबर

शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मांगी है मदद, पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुर। शुक्रवार सुबह शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक देवकीनंदन चौक के पास स्थित अशोक प्रसुति गृह के सामने एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह करीब 8:30 बजे से लोगों की निगाह उस पर पड़ी।
 
 
पहले तो लोगों को लगा कि कोई सोया हुआ है लेकिन बाद में करीब जाकर देखने पर पता चला कि उस व्यक्ति की मौत हो चुकी है। व्यक्ति की उम्र 50- 55 वर्ष के आसपास जान पड़ रही है । इसकी जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दे दी गई है।
 
 
फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है और न ही उसके संबंध में कोई जानकारी मिल पाई है इसलिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर जारी कर लोगों से निवेदन किया है इसके संबंध में कोई जानकारी होने पर वे 94791 93019 पर जानकारी दें। पिछले दो दिनों में तापमान नीचे आया है पारा करीब 5 डिग्री नीचे चला गया और तापमान 18 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। यह मौत ठंड के कारण हुई या फिर किसी और कारण से इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगी।
बड़ी खबर: डीएसपी के मकान में चोरों ने बोला धावा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

बड़ी खबर: डीएसपी के मकान में चोरों ने बोला धावा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

बिलासपुर। शहर के शांति नगर त्र5 में डीएसपी कवि गुप्ता का मकान है। वे पुलिस मुख्यालय में पदस्थ है। उनके पिता राकेश गुप्ता रिटायर्ड अफसर है। 25 सितंबर को वे बिलासपुर के मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ रायपुर चले गए थे जो अपने बेटे के साथ रह रहे थे। हाई सिक्योरिटी सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए इनके द्वारा मकान में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मोबाइल में ही घर की मॉनिटरिंग की जा रही थी।
 
 
बीच-बीच में परिवार का कोई न कोई सदस्य बिलासपुर आकर भी घर को देख जाता था। 28 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे जब उन्होंने मोबाइल में मकान के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो पाया कि मकान का ताला टूटा हुआ है। दूसरे दिन सुबह दरवाजा खुला मिला। इसके बाद उन्होंने अपने पड़ोसी राखी झा को घर जाकर देखने की बात कही, जिन्होंने आकर बताया कि घर का दरवाजा खुला है। अलमारी खुली हुई है और घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा है।
 
 
सूचना मिलते ही भागे भागे रिटायर अफसर घर पहुंचे और जांच की तो पता चला कि अलमारी में रखें जेवर के डिब्बे बिखरे पड़े हैं। हालांकि मकान में कोई कीमती सामान तो नहीं था इसलिए चोरों के हाथ कुछ खास लगा नहीं फिर भी इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज करा दी गई है। सीसीटीवी कैमरा लगाने और लगातार मॉनिटर करने का भी कोई खास लाभ गुप्ता परिवार को नहीं मिला। हालांकि इससे चोर जरूर कैमरे में कैद हो चुके हैं ।सीसीटीवी फुटेज में मकान में घुसते तीन लोगों का चेहरा भी नजर आ रहा है जिसमें से एक का चेहरा तो खुला हुआ भी है और बाकी दो नकाबपोश है ।सिविल लाइन पुलिस ने इसी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही डीएसपी के घर ताला तोड़कर चोरी करने वालों को पकड़ लिया जाएगा।
मुक्तिधाम जीर्णोद्धार एवं लोकार्पण समारोह में पूर्व मंत्री बृजमोहन बोले- पार्टी का झंडा ऊंचा रखने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं प्रकाश

मुक्तिधाम जीर्णोद्धार एवं लोकार्पण समारोह में पूर्व मंत्री बृजमोहन बोले- पार्टी का झंडा ऊंचा रखने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं प्रकाश

महासमुंद। भलेसर रोड स्थित मुक्तिधाम जीर्णोद्धार एवं लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहते हुए 15 सालों में छत्तीसगढ़ का विकास किया है। लेकिन, पिछले दो साल से छत्तीसगढ़ में विकास ठप पड़ गया है। सरकार एक तरफ किसानों को 2500 रुपए समर्थन मूल्य दे रही है तो दूसरी ओर किसानों के सारे काम अटका दिया है। अग्रवाल ने कहा, तीन साल बाद छत्तीसगढ़ में पुन: भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी।    
 
नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर के जन्मदिन एवं मुक्तिधाम जीर्णोद्धार एवं लोकार्पण में शामिल होने पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सामुदायिक, सामाजिक भवन और सड़क बहुत से बनते रहते हैं। लेकिन, दुखी मन से मुक्तिधाम आने वाले लोगों को मन की शांति मिले यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। महासमुंद के लोगों के लिए मुक्तिधाम किसी सौगात से कम नहीं है। उन्होंने आगे कहा, लोग जीतेजी सभी के लिए करते हैं, लेकिन मृतकों के लिए काम करना बड़ी बात है। अग्रवाल ने पालिका अध्यक्ष चंद्राकर के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा जिले में भाजपा के एक भी विधायक नहीं हैं, ऐसे में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर पार्टी का झंडा ऊंचा रखने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। इस दौरान नितिश एवं प्रांजल चंद्राकर के नेतृत्व में 27 युवा भाजपा में शामिल हुए। वहीं सिक्ख समाज के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि के हाथों मुक्तिरथ की चाबी नगर पालिका अध्यक्ष चंद्राकर को सौंपी। अग्रवाल ने मुक्तिधाम में फलदार पौधे रोपे। इसके पूर्व शहर आगमन पर जगह-जगह फूलमाला और आतिशबाजी के साथ अग्रवाल का जोशीला स्वागत किया गया। अग्रवाल ने नगर पालिका पहुंचकर पालिका अध्यक्ष चंद्राकर को बधाई देते हुए केक काटा पश्चात बीजेपी कार्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर सांसद चुन्नीलाल साहू, जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, पूर्व विधायक प्रीतम दीवान, पूर्व जिलाध्यक्षद्वय चंद्रहास चंद्राकर, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, पप्पू पटेल, मोती साहू, पवन वर्मा, किरण ढीढी, प्रशांत वास्तव, सभापति संदीप घोष, मनीष शर्मा, माधवी सिका, पार्षद महेन्द्र जैन, रिंकू चंद्राकर, राहुल चंद्राकर, बड़े मुन्ना, मीना वर्मा, कमला बरिहा, हेमलता यादव, पूर्व पार्षद सुजाता विश्वनाथन, निरंजन शर्मा, संदीप दीवान, संतोष वर्मा, कपिल साहू, गोलू मदनकार, राजू बाघमारे, बबलू चावला, सोनू चावला, लक्की सिंह सहित सैकड़ों उपस्थित थे।
BIG BREAKING : राजधानी के बूढ़ा तालाब में बोरी में बंद मिले युवक के लाश की हुई पहचान, जाने कहा का और कौन है वह युवक

BIG BREAKING : राजधानी के बूढ़ा तालाब में बोरी में बंद मिले युवक के लाश की हुई पहचान, जाने कहा का और कौन है वह युवक

रायपुर | राजधानी के बूढ़ातालाब में गुरुवार देर शाम मिली युवक के लाश की पहचान हो गई है। जानकारी के अनुसार बोरी में बंद लाश की पहचान कादर बाड़ा गुरुनानक चौक निवासी शेख आशिक कादर उर्फ फिरोज खान (35) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक 3 दिन से युवक लापता था।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में बोरी में बंद मिली लाश, पुलिस कर रही जांच, देखें विडियो

आपको बता दें कि युवक के आंख के पास और घुटने पर चोट के निशान मिले हैं। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में बोरी में बंद मिली लाश, पुलिस कर रही जांच, देखें विडियो

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में बोरी में बंद मिली लाश, पुलिस कर रही जांच, देखें विडियो

रायपुर | राजधानी रायपुर में लगातार चाकूबाजी और हत्या की घटना में इजाफा होते जा रहा है | इसी बीच राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में बोरी में बंद लाश मिली है | बोरी से बदबू आने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी | पुलिस घटना स्थल में पहुँच कर जाँच में जुट गई है | 

 

राज्य सूचना आयुक्त मोहन राव पवार की सेवा निवृत्ति पर राज्य सूचना आयोग ने दी भावभीनी बिदाई

राज्य सूचना आयुक्त मोहन राव पवार की सेवा निवृत्ति पर राज्य सूचना आयोग ने दी भावभीनी बिदाई

रायपुरछत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त श्री मोहन राव पवार को सेवा निवृत्ति होने पर कल राज्य सूचना आयोग में भावभीनी बिदाई दी गई। इस मौके पर मुख्य सूचना आयुक्त श्री एम. के. राउत ने कहा कि राज्य सूचना आयुक्त श्री पवार आयोग में कुशलता से कार्य सम्पादित किए और कानून की परिधि में रहकर आयोग के द्वितीय अपील के प्रकरणों में आदेश पारित किए। उन्होंने कहा कि यद्यपि श्री पवार प्रशासनिक क्षेत्र से नहीं थे किन्तु व्यावहारिक और कानूनी ज्ञान रखते थे। उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धाराओं का अनुपालन करते हुए आयेाग में द्वितीय अपील के प्रकरणों में आदेश पारित किए।

पढ़ें : बड़ी खबर: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, गांव में फैली सनसनी


         राज्य सूचना आयुक्त श्री अशोक अग्रवाल ने कहा कि सूचना आयुक्त श्री मोहन राव पवार का व्यवहार सरल, सौम्य था। उन्हे सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धाराओं का काफी ज्ञान था और वे राज्य में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आयोजित कार्यशालाओं में सहज रूप से ज्ञान बांटते थे। श्री पवार के साथ आयोग में 3 वर्ष का साथ रहा, जो महत्वपूर्ण था। सूचना आयुक्त श्री मोहन राव पवार ने आयोग से अपनी बिदाई बेला में कहा कि आयोग में काम सीखने का बहुत अवसर मिला। हमें हमेशा विचारों का आदान-प्रदान करते रहना चाहिए, जिससे संवादहीनता समाप्त हो जाती है।

पढ़ें : बड़ी खबर : मुर्गों की अवैध लड़ाई पर छापा मारने गए पुलिस ऑफिसर को ही मुर्गे ने मार डाला, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि पद, प्रतिष्ठा का अभिमान नहीं होना चाहिए। राज्य सूचना आयुक्त श्री पवार की बिदाई समारोह के अवसर पर सचिव श्री आई.आर.देहारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। राज्य सूचना आयुक्त श्री पवार को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग की ओर से शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक श्री धनंजय राठौर, अवर सचिव श्रीमती आभा तिवारी, स्टाफ आफिसर सर्वश्री अशोक तिवारी, ए. के. सिंह, एस. आर. दीवान सहित अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 बड़ी खबर: आईएएस आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति के मामले में फिर रिट याचिका

बड़ी खबर: आईएएस आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति के मामले में फिर रिट याचिका

बिलासपुर। आईएएस डॉ. आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति का मामला फिर हाईकोर्ट में पहुँच गया है। बीजेपी नेता नरेश चंद्र गुप्ता ने सिंगल बेंच के उस फैसले को रिट अपील के जरिए चुनौती दी है, जिसमें नियुक्ति को जायज ठहराया गया था। जस्टिस गौतम भादुड़ी की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए पूर्व में लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया था।
 

सिंगल बेंच के फैसले को बीजेपी नेता नरेश चंद्र गुप्ता ने रिट अपील के जरिए एक बार फिर चुनौती दी है. उनकी इस अपील को हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सुनवाई योग्य मानते हुए स्वीकार कर लिया है. जस्टिस प्रशांत मिश्रा और गौतम चौरड़िया की डबल बेंच मामले की सुनवाई कर रही है. डबल बेंच ने इस मामले में राज्य शासन और डाॅ.आलोक शुक्ला को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई नवंबर के आखिरी हफ्ते में होने की संभावना है. कहा गया है कि फिजिकल कोर्ट शुरू होने के बाद इस मामले की सुनवाई शुरू होगी। 
 

इससे पहले डाॅ. आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति को यह कहते हुए चुनौती दी गई थी कि यह नियम विरूद्ध है. याचिका में डाॅक्टर शुक्ला को संविदा नियुक्ति पर रखे जाने की राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाया गया था. याचिका में कहा गया है कि बहुचर्चित नान घोटाले में शुक्ला का नाम शामिल हैं, ऐसे में उनकी पुनःनियुक्ति असंवैधानिक है. संविदा भर्ती नियम 2013 के मुताबिक रिटायर अधिकारी के विरूद्ध यदि कोई विभागीय या अन्य तरह की जांच लंबित है, तो उस अधिकारी को पोस्ट रिटायरमेंट संविदा नियुक्ति नहीं दी जा सकती. आलोक शुक्ला नान घोटाले में चार्टशीटेड हैं. उनके खिलाफ जांच जारी है. तत्कालीन मुख्य सचिव ने भी उनके खिलाफ निलंबन की सिफारिश की थी। 
बड़ी खबर: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, गांव में फैली सनसनी

बड़ी खबर: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, गांव में फैली सनसनी

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र से एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है जहां पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की शादी 4 महीने पहले ही हुई थी।  आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस शव पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भैंसबोड़ निवासी अजय तारक (22 वर्ष) और उसकी पत्नी लता तारक (21 वर्ष) बुधवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। गुरुवार की सुबह अजय के पिता काम पर जाने के लिए जब दोनों को उठाने कमरे में पहुंचकर आवाज लगाई, तो अंदर से किसी भी प्रकार की आवाज नहीं आने और कमरे में नहीं दिखने पर खोजबीन की गई। 

साड़ी के फंदे पर झूलती मिली लाश-
इसी दौरान घर वालों ने देखा कि ऊपर पटाव में अजय और लता साड़ी के फंदे में फांसी पर लटके हैं। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद बिरेझर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेज दिया।  चौकी प्रभारी शांता ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। 
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 98000 के नकली नोट भी बरामद

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 98000 के नकली नोट भी बरामद

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकली नोट बनाने के सामान के अलावा 98000 के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं।
 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई फगुरम चौकी क्षेत्र के ग्राम पिहरीद में हुई है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि इस गांव में रहने वाले राजेंद्र कुमार गुलशन नकली नोट बनाने और उसे मार्केट में खपाने का काम करता है। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर की गई पुलिस की प्रारंभिक जांच-पड़ताल में सूचना सहीं मिली।
 
 
इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर पिहरीद गांव में राजेंद्र कुमार गुलशन के ठिकाने पर दबिश दी। और राजेंद्र कुमार गुलशन पकड़ा। मौके से 98000 नकली नोट, नकली नोट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लैपटॉप, प्रिंटर और स्कैनर आदि भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी राजेंद्र कुमार गुलशन के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।
 बड़ी खबर: मध्यप्रदेश की 75 पेटी शराब के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, ट्रक और लक्जरी कार सहित लाखों का सामान जब्त

बड़ी खबर: मध्यप्रदेश की 75 पेटी शराब के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, ट्रक और लक्जरी कार सहित लाखों का सामान जब्त

महासमुंद। एमपी की शराब को महाराष्ट्र के रास्ते जिले में खपाने आ रहे महाराष्ट्र और भिलाई के सात तस्करों को पुलिस ने हाईवे में ही धर दबोचा। आरोपियों से पुलिस ने 75 पेटी शराब के साथ एक ट्रक और लक्जरी कार सहित कुल 32 लाख रुपए का सामान जब्त की है।
 
 
आज यहां पुलिस कंट्रोल रुम में मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एमपी की गोवा शराब को महासमुंद जिले में खपाने के लिए महाराष्ट्र के कुछ तस्कर आ रहे हैं। सूचना पर बुधवार को एनएच 353 में बरबसपुर के पास घेराबंदी की और महाराष्ट्र की ओर से आ रहा ट्रक क्रमांक एमएच 40 एन 0169 और पीछे से आ रही नई शोल्ड वेरना कार को रोककर जांच की। इस दौरान ट्रक में 60 और कार में 15 पेटी शराब मिली।
 
 
पूछताछ में महाराष्ट्र निवासी अब्दुल सिराज ने पुलिस को बताया कि वे एमपी से शराब को खपाने के लिए यहां लेकर आ रहे थे। जिसमें उनके साथ मयूर नामदेव (25), कमलेश डोटेकर (26), नरेन्द्र विश्वकर्मा (22), संदीप रामू (34) के अलावा दुर्ग जिले के छावनी थाना निवासी छत्रपति सिंग (40) और अंजार दास (43) शामिल थे। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी शेर सिंह बंदे, साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत, योगेश सोनी, नवधारा खांडेकर, आरक्षक मिनेश ध्रुव, प्रवीण शुक्ला, प्रकाश नंद, चंपलेश ठाकुर, शुभम पांडेय आदि शामिल रहे।

ट्रक में चेम्बर बना पेटी को रुई की बोरियों से छिपाया- 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने शराब की पेटियों को रखने ट्रक में रखने चेंबर बनाकर पेटियों को रखा और रुई की बोरियों से उसे छुपा दिया। पहली नजर में देखने से बिलकुल भी नहीं लग रहा था कि उक्त वाहन में शराब होगी लेकिन जब जांच की गई तो वाहन से भारी मात्रा में शराब मिली। इस तरह आरोपियों ने 15 पेटी शराब कार में छिपा रखी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तस्करों द्वारा शराब को यहां किसके द्वारा खपाया जाने वाला है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। तस्करों के पास से कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं जिसकी तस्दीक की जा रही है। उनका कहना है कि तस्कर एमपी के कहां और किससे शराब उठा रहे हैं और किसे खपाने लेकर आ रहे हैं इस पर टीम काम कर रही है।
 30 अक्टूबर को सादगी से मनाया जाएगा पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्मदिवस

30 अक्टूबर को सादगी से मनाया जाएगा पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्मदिवस

रायपुर। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन (ईद मिलादुन्नबी) का पर्व 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए मदरसा ए मदनी कमेटी के अध्यक्ष रफीक सिद्दीक़ी ने बताया कि कोरोना महामारी संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का पैदाइश दिवस को सादगी पूर्ण मनाने का निर्णय मुस्लिम समाज द्वारा लिया गया है इस बार जुलूस का आयोजन नहीं होगा। लंगर, तकरीर, कुरान खानी आदि शहर के मस्ज़िदों तथा घरों व जमात खानों में केंद्र व राज्य के दिशा निर्देश का पालन करते हुए किया जाएगा। पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर रफीक सिद्दीक़ी ने आमजनों को बधाई दी है तथा पर्व को सादगी पूर्ण मनाने को अपील ली है।
 
राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के सात उत्कृष्ट पुलिस जवान शौर्य पदक से होंगे सम्मानित: गृह मंत्री ने दी बधाई

राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के सात उत्कृष्ट पुलिस जवान शौर्य पदक से होंगे सम्मानित: गृह मंत्री ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आगामी एक नवम्बर को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के सात पुलिस जवानों को शौर्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी पुलिस जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि कानून व्यवस्था और जनसेवा के लिए पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। इससे प्रेरणा भी मिलती है। 
 

छत्तीसगढ़ पुलिस शौर्य पदक 2020 के लिए चयनित पुलिस जवानों में निरीक्षक श्री मोहसिन खान जशपुर, उपनिरीक्षक जितेंद्र एसैया सुकमा, सहायक उपनिरीक्षक रामलाल कश्यप दंतेवाड़ा, प्रधान आरक्षक श्री कुटुमथ राव दंतेवाड़ा, आरक्षक देवा आनंबम बीजापुर एवं आरक्षक श्री गोपी इस्ताम दंतेवाड़ा शामिल है। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राज्योत्सव के कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। 
 कैट ने साधा अमेजन पर निशाना:  मल्टी ब्रांड रिटेल क्षेत्र में एफडीआई पालिसी के सीधे उलंघन के लिए अमेजन जिम्मेदार

कैट ने साधा अमेजन पर निशाना: मल्टी ब्रांड रिटेल क्षेत्र में एफडीआई पालिसी के सीधे उलंघन के लिए अमेजन जिम्मेदार

रायपुर। कैट ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री को एक पत्र भेजकर एफडीआई पालिसी 2018 के प्रावधानों का दुरूपयोग करने का अमेजन पर आरोप लगते हुए सरकार की मंशा का खुला स्पष्टीकरण करने और उसकी विसंगतियों को दूर करने के लिए एक नया प्रेस नोट जारी करने की मांग की है। कैट ने कहा है की मौजूदा एफडीआई पालिसी के उपनियम न केवल मल्टी ब्रांड रिटेल में किसी भी प्रकार की विदेशी कंपनी को निवेश की मंजूरी नही देते है, बल्कि किसी भी विदेशी कंपनी अथवा विदेशी स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी को भारतीय ई कॉमर्स पर पोर्टल द्वारा इनवेंटरी को नियंत्रित करने की इज्जाजत भी नही देतें है। 
 
 
हालांकि इस बात के साफ संकेत मिल रहे है कि कई बड़ी विदेशी ई कॉमर्स कंपनियां जैसे कि अमेजन पैंट्री, क्लाउडटेल पैंट्री इत्यादि सीधे तौर ग्रोसरी रिटेल से जुड़ी ष्इन्वेंटरी आधारित ई कॉमर्स मॉडलष् को न केवल नियंत्रित कर रही है बल्कि उनमे निवेश भी कर रही है। देश की एफडीआई पालिसी का खुलेआम हो रहा ये अनादर कैट को हरगिज मंजूर नही है और यही कारण है कि कैट ने पत्र लिख पीयूष गोयल से इस विषय मे तुरंत कदम उठाने का अनुरोध किया है।
 
 
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया की एफडीआई पालिसी के सेक्शन 5.2.15 मल्टी ब्रांड रिटेल ट्रेड के लिए ही बनाये गए है। लाखों छोटे व्यापारियों के हितों की सुरक्षा के लिए मल्टीब्रांड रिटेल ट्रेड में एफडीआई को सरकार ने प्रतिबंधित किया है जिसमें खाद्य प्रदार्थ भी शामिल है और खाद्य प्रदार्थों में ई कॉमर्स अथवा मल्टीब्रांड रिटेल ट्रेड में व्यपारियो के हितों के लिए सरकार द्वारा बनाई गई पालिसी का दुरुपयोग कर अमेजन सहित कुछ विदेशी कंपनियां न केवल इन्हें नियंत्रित कर रही है बल्कि इनमे निवेश भी कर रही है। ये साफ है कि अब खाद्य प्रदार्थों के मल्टीब्रांड रिटेल ट्रेड में भी विदेशी निवेश की पुरजोर कोशिशें की जा रहीं है जो कि बिजनेस टू कंस्यूमर्स रिटेल ट्रेड का प्रमुख अंग है।
 
 
श्री पारवानी ने कहा की देश के 7 करोड़ छोटे बड़े व्यापार से 40 करोड़ लोगों को रोजगार मिलता है जिसको नजरअंदाज नही किया जा सकता। छोटे किराना स्टोर अथवा व्यापारियों की सुरक्षा और जीविका के लिए सरकार ने प्रेस नोट में दिए गए उपनियम 5.2.5 और उपनियम 5.2.5.2 के अनुसार सिर्फ मैन्युफैक्चरर को ही अपने द्वारा बनाये गए खाद्य प्रदार्थो को व्होलेसेल या रिटेल में बेचने की अनुमति है। इसमे ई कॉमर्स भी शामिल है। कैट ने लिखे गए पत्र में ये सवाल उठाया है कि आखिर क्यों ये विदेशी कंपनियां बार बार देश की एफआईआर पालिसी का उलंघन करने का साहस कर रही है।
 
 
श्री पारवानी ने साफ किया कि जिस प्रकार से खुलेआम बी टू सी रिटेल ट्रेड का मुख्य हिस्सा रहे खाद्य और ग्रोसरी प्रोडक्ट्स में विदेशी नियंत्रण और निवेश हो रहा है उससे विदेशी निवेशकों को मल्टी ब्रांड रिटेल में प्रतिबंधित करने के प्रेस नोट के प्रावधान का उल्लंघन हो रहा है और इसी दृष्टि से कैट ने वाणिज्य मंत्री श्री गोयल से एक नया प्रेस नोट जारी करने का आग्रह किया है।
बड़ी खबर: राजधानी में तीन जगहों पर छापे मारी के दौरान नकली ब्रुक बॉन्ड के साथ डव और सर्फ एक्सल प्रोडक्ट्स बरामद

बड़ी खबर: राजधानी में तीन जगहों पर छापे मारी के दौरान नकली ब्रुक बॉन्ड के साथ डव और सर्फ एक्सल प्रोडक्ट्स बरामद

रायपुर। छत्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बाजार में नकली प्रॉडक्ट बेंचे जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार को तीन जगहों पर पुलिस की रेड से ब्रांडेड कंपनी के नकली प्रोडक्ट बरामद किए गए हैं। यह प्रोडक्ट सिविल लाइंस पुलिस ने बरामद किए हैं। मामले में शहर के अलग-अलग इलाकों में दुकान चलाने वाले व्यापारियों को भी पकड़ा गया है। अब इनके संपर्क की जांच की जा रही है, जहां से ये कारोबारी नकली सामान लाकर इन्हें असली के दामों बेच रहे थे।
 
 
सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में शिकायत हिंदुस्तान यूनिलीवर के अनिल मल्होत्रा ने शिकायत की थी। अनिल को जानकारी मिली थी कुछ दुकानों में इनकी कंपनी के नकली ब्रांड बेचे जा रहे हैं। इस शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने एक टीम बनाई और राजेंद्र नगर, श्याम नगर और चंगोरा भाटा में छापे मारी की गई। इन इलाकों की दुकानों से ब्रुक बॉन्ड चाय, डव शैम्पू और सर्फ एक्सल के पैकेट मिले।
 
 
इन पर असली ब्रांड की तरह की ब्रांडिंग और लोगो का इस्तेमाल किया गया था। मामले में पुलिस कॉपी राइट एक्ट के तहत कार्रवाई की । इस केस में प्रताप बनर्जी को राजेंद्र नगर से ,कैलाश असीजा, श्याम नगर और प्रकाश पृथ्वानी नाम के किराना दुकान संचालक को चंगोरा भाटा इलाके से पकड़ा गया है। पुलिस इन दुकानदारों से पूछताछ कर रही है कि आखिर कहां से इन्हें नकली सामान मिला।