छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि घोषणा के अनुरूप 7 हजार 925 व्याख्याताओं (पंचायत एवं नगरीय निकाय) के एक नवम्बर 2020 से स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन का आदेश आज जारी कर दिया गया है।#20YearsOfChhattisgarh
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 31, 2020

रायपुर । वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के चलते छत्तीसगढ़ राज्य में इस वर्ष 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस बड़े स्तर पर नहीं मनाया जा रहा है । प्रदेश में इस बार स्थापना दिवस वर्चुअल तरीके से मनाया जाएगा । इस संबंध में राज्य शासन ने आज मिनट टू मिनट प्रोग्राम की सूची जारी कर दी है ।
देखे मिनट टू मिनट प्रोग्राम की सूची -

रायपुर | राज्य के वनमण्डल जशपुर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के बुलडेगा परिसर में ग्राम पतराटोली के पास एक तेंदुआ के अवैध शिकार में वन विभाग द्वारा 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिला कराया गया है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री अरूण पाण्डेय ने बताया कि इसके आरोपियों में ग्राम पतराटोली के हेमसागर वल्द तेज राम, गोपाल राम वल्द कोंदा राम, चन्दन साय वल्द अमर साय तथा केसर वल्द बुधियार साय जाति गोंड शामिल हैं। आरोपियों से अवैध शिकार में प्रयुक्त औजार तथा जीआई बिजली तार आदि सामग्रियों को भी जब्त कर लिए गए हैं।
इस संबंध में वनमण्डलाधिकारी जशपुर जाधव श्रीकृष्ण ने जानकारी दी कि विगत दिवस 27 अक्टूबर को वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के बुलडेगा परिसर में एक नर तेंदुआ के मृत होने की सूचना के आधार पर विभागीय अमले द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर खोजबीन की गई। इस दौरान उप वन मण्डलाधिकारी पत्थलगांव के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा तेंदुआ के अवैध शिकार में संलिप्त ग्राम पतराटोली निवासी 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा जंगली सूअर के शिकार के उद्देश्य से जंगल किनारे ग्राम पतराटोली के पास खेत में बिजली तार बिछाया गया था। जिसमें एक तेंदुआ की मृत्यु करंट के चपेट में आने से हो गई।
रायपुर | राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना में लगातार इजाफा होता जा रहा है | इसी बीच राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट गार्डन के पास जूस ठेले में जूस के पेमेंट पर हुए विवाद के दौरान एक 50 साल के अज्ञात व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया है| हमले से उस अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है | आरोपी राजू साहू को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | प्रथम जांच में मृतक की पहचान अर्जुन नगर निवासी बताया जा रहा है | पुलिस मौके पर पहुँच कर जाँच में जुट गई है |
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। श्रीमती गांधी ने दूरदृष्टि और पक्के इरादे के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। श्रीमती इंदिरा गांधी बचपन से ही देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं। उन्होंने बाल चरखा संघ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान बच्चों की वानर सेना बनायी। प्रधानमंत्री के रुप में उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रिवीपर्स की समाप्ति जैसे कठोर निर्णय लिए। बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना उनकी प्रमुख उपलब्धियां थी। उनके कार्यकाल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना हुई और प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की 31 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। उन्होंने देश के एकीकरण और अखण्ड भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
रायपुर। राजधानी के बूढ़ातालाब में गुरुवार देर शाम बोरे में बंधी मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सुलझा ली है. हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी, दामाद और सौतेले बेटे को गिरफ्तार किया है. परिवार में आपसी विवाद के चलते शेख आशिक कादर को मौत के घाट उतारा गया था. घर में ही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लाश को बोरे में बांधकर मकान से कुछ ही दूरी पर ठिकाने लगा दिया.
जानकारी के मुताबिक मृतक शेख आशिक कादर की दो पत्नियां है. पहली पत्नी रानी उर्फ रूबीना और दूसरी पत्नी जोया उर्फ निशु है. पहली पत्नी की यह दूसरी शादी थी, जिसके पहले से ही तीन बच्चे हैं. उन्हीं में से सबसे बड़ी बेटी के साथ सौतेला पिता आशिक छेड़खानी कर गलत काम को अंजाम देता था. इसके इन हरकतों से परेशान होकर सौतेली बेटी बिना किसी को बताए घर से चली गई और सड़क किनारे भीख मांगने लगी. परिजनों ने थाने में इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. उसी बीच परिजनों को वह सड़क पर भीख मांगती नजर आई. किसी तरह समझा बुझा कर उसे वापस घर ले आए और यूं ही बिना बताए घर से चले जाने की वजह पूछा, तो जो उसने बताया वो सुनकर मां भौचक्के रह गई. बेटी ने अपनी मां को बताया कि सौतेला पिता मां की गैरमौजूदगी में उसके साथ बार-बार जबरन गलत काम करता था.
इसी बीच दूसरी पत्नी जोया ने शेख आशिक के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में अपराध दर्ज करा दी. जिसके बाद पुलिस ने आशिक को धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आशिक कई महीनों तक जेल में ही रहा. इसी दौरान पहली पत्नी रूबीना पति को सूचना दिए बगैर अपनी बेटी की शादी दिल्ली निवासी इरफान से कर दी. जेल से छूटने के बाद आशिक घर पहुंचा, तो उसे खबर लगी की सौतेली बेटी की शादी करा दी गई है. जिससे वो अपनी पत्नी को डराने लगा कि वो अभी नाबालिग और तुमने उसकी शादी करा दी है. इसकी शिकायत उसने थाने में करने की बात कही. जब महिला थाने पहुंचे, तो परिसर में ही दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था.
28 अक्टूबर की रात दामाद इरफान, बेटी, पत्नी रूबीना, बेटा शहरुख और स्वयं आशिक घर पर मौजूद थे. आशिक अपनी सौतेली बेटी के साथ गाली-गलौच कर रहा था. यही बात मां और दामाद, बेटे को नागवार गुजरी और आवेश में आकर तीनों ने आशिक की हत्या कर दी. आधी रात को ही पत्नी और दामाद ने मिलकर लाश को बांधकर बोरी में भर दिया, फिर शव को घर से कुछ ही दूरी पर फेंक दिया.
29 अक्टूबर को देर शाम पुलिस ने बूढ़ातालाब में आशिक का शव बरामद किया, तुरंत उसे पहचान नहीं पाई. लेकिन मोबाइल पर फोटो देखकर उसके परिजन घटना स्थल पर पहुंचे, तब उसकी पहचान हो सकी. जिसके बाद पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को पता चला कि इसका दोनों पत्नियों के साथ अक्सर विवाद होता रहता था. महिला थाने के सामने पहली पत्नी के साथ हुए विवाद का वाक्या भी पुलिस को पता चला. मामले में पत्नी को ही संदेही मानकर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.
पुलिस की पूछताछ में पहली पत्नी रूबीना ने हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि दामाद और बेटे के साथ मिलकर आशिक को मौत के घाट उतारा है. यह पूरी जानकारी हमें पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिली है. इस तरह पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही मामले को सुलझा लिया है. शनिवार को पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है.
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा के अध्यक्ष विवेक ढांड को ऑल इंडिया फोरम ऑफ रेरा (ए.आई.एफ.ओ.आर.ई.आर.ए.) का अध्यक्ष चुना गया है। उनका कार्यकाल एक वर्ष का होगा। ऑल इंडिया फोरम ऑफ रेरा का गठन सभी रेरा के बीच समन्वय स्थापित करने और केंद्र सरकार को रियल एस्टेट सेक्टर के सुधार हेतु आवश्यक सुझाव देने के लिए किया गया है। देश के सभी राज्यों के रेरा के अध्यक्ष ऑल इंडिया फोरम ऑफ रेरा के सदस्य होते हैं। तमिलनाडू रेरा के अध्यक्ष गनादेसिकन इस फोरम के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं पंजाब रेरा के अध्यक्ष नवरीत सिंह कांग को कोषाध्यक्ष और असम रेरा के अध्यक्ष को रेरा के ऑल इंडिया फोरम का सचिव बनाया गया है।
गौरतलब है कि विवेक ढांड वर्तमान में छत्तीसगढ़ रेरा के अध्यक्ष हैं। छत्तीसगढ़ रेरा द्वारा भू-सम्पदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 के अनुरूप तत्परता व पारदर्शिता से कार्य करने, समय पर शिकायतों का निराकरण करने, सुनवाई से लेकर त्रैमासिक अद्यतनीकरण, पंजीयन आदि समस्त कार्य डिजिटल ऑनलाइन प्रकिया के माध्यम से किये जाने के कारण ही उनका चयन किया गया है।
वहीं पंजाब रेरा के अध्यक्ष नवरीत सिंह कांग को कोषाध्यक्ष और असम रेरा के अध्यक्ष को रेरा के ऑल इंडिया फोरम का सचिव बनाया गया है।
ज्ञातव्य हो कि विवेक ढांड वर्तमान में छत्तीसगढ़ रेरा के अध्यक्ष हैं। छत्तीसगढ़ रेरा द्वारा भू-सम्पदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 के अनुरूप तत्परता व पारदर्शिता से कार्य करने, समय पर शिकायतों का निराकरण करने, सुनवाई से लेकर त्रैमासिक अद्यतनीकरण, पंजीयन आदि समस्त कार्य डिजिटल ऑनलाइन प्रकिया के माध्यम से किये जाने के कारण ही उनका चयन किया गया है।
कोरबा, जिले के सतरेंगा पर्यटन स्थल को देश के पर्यटन मानचित्र पर अब स्थाई जगह मिल जायेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्योत्सव के अवसर पर एक नवम्बर को सतरेंगा बोट क्लब एंड रिसाॅर्ट का ई-लोकार्पण करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस ई-लोकार्पण आयोजन में राजधानी रायपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गृह, जेल एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज शामिल होंगे। कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत, मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कटघोरा के विधायक पुरूषोत्तम कंवर, रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ननकी राम कंवर, पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहित केरकेट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला सिंह कंवर, जनपद पंचायत अध्यक्ष कोरबा हरेश कंवर और सरपंच ग्राम पंचायत सतरेंगा धनसिंह कंवर भी मौजूद रहेंगे।
























