रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम के बिगड़े मिजाज ने तबाही मचा दी है। राजधानी रायपुर में आज जून-जुलाई के महीने का नजारा नजर आ रहा है। सुबह से ही बारिश ने मौसम बदल दिया था। शाम होते होते मौसम और बिगड़ने लगा और तेज अंधड़ ने राजधानी को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ शाम 7 बजे से बारिश शुरू हो गई। राजधानी के कई इलाके अँधेरे में डूब गए है। मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश में आने वाले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।
आज प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। अधकतम तापमानों मे प्रदेश के रायपुर व दुर्ग सांभागों मे विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग संभाग में सामान्य से चिन्हांकित कम तथा बस्तर संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय कम रहे।
न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के सभी सांभागों मे विशेष परिवर्तन नहीं हुए है।
प्रदेश के लोहरगुंडि में 11,बस्तर में 5,बास्तानार में 4, तोकापाल में 3, बसना में 2, थानखम्हरिया, पंखाजूर, दरभा, कुसमी में 1 मिमी तथा कुछ और स्थानो पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभवना है। इसके अलावा एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा अंधड़ चलने की संभावना है।
धमतरी। जिले में 24 घंटे के अंदर 357 कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। जिले में नए मिले संक्रमितों में से धमतरी ग्रामीण से 85, कुरूद ब्लाक से 79, नगरी से 117, धमतरी शहर से 30 और मगरलोड से 38 संक्रमित मरीज हंै। वहीं शुक्रवार की रात को धमतरी ग्रामीण से 4, कुरूद ब्लाक से 0, नगरी से 3, धमतरी शहर से 1 और मगरलोड से 0 पहचान हुई है।
धमतरी ग्रामीण से 1, कुरुद से 4, मगरलोड से 1, नगरी से 1 और धमतरी शहर से 2 संक्रमित मरीज की मौत हुई है। जिले में अब तक कोरोना मृतकों की संख्या 445 हो चुकी है। अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 22611 हो चुकी है। जिसमें से एक्टिव केस की संख्या 6519 है। शनिवार को 462 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज दिया गया, अब तक कुल 15648 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
जिले के अन्य स्थानों में मिले मरीजों के अलावा शहर से मराठा पारा, डीसीएच कैम्पस, मैत्री विहार कॉलोनी, जोधापुर, रिसाईपारा, गुजराती कॉलोनी, हटकेशर, पंचवटी कॉलोनी, घड़ी चैक, सोरिद नगर, बालक चैक, गोकुलपुर, रत्नाबांधा रोड, सुभाष नगर आदि शामिल हैं।
18+ के वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बजाय प्रदेश सरकार ऑनलाइन शराब बेचने में मशगूल : भाजपा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी और प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराए जाने और शराब की होम डिलीवरी के लिए ऑनलाइन बुकिंग की नीति पर जमकर निशाना साधा है। उसेंडी और मूणत ने हाई कोर्ट के फैसले के बाद भी प्रदेश सरकार वैक्सीनेशन के काम में ढिलाई बरत रही है, जिससे काफी संख्या में लोग बिना टीका लगवाए टीकाकरण केंद्रों से निराश लौटने को मज़बूर हो रहे हैं। भाजपा नेताद्वय ने अपने संयुक्त बयान में वैक्सीनेशन के लिए हाई कोर्ट के आदेशानुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करने की मांग की है।
भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी ने बस्तर संभाग के लोगों से हुई चर्चा का ब्योरा देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने दूध, अख़बार, दैनिक ज़रूरत की चीजों के लिए समय निर्धारित कर रखा है, अब शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए समय तय कर दिया है। उसेंडी ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार ने यह कहकर कि अंत्योदय राशनकार्डधारक के पास तकनीकी सुविधा नहीं होने के कारण वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं, इसलिए वैक्सीनेशन में आरक्षण लागू किया था, तो सरकार को यह बताना चाहिए कि जिस स्प्रिट या ज़हरीली शराब पीने हुई मौतों का हवाला देकर ऑनलाइन बुकिंग कराके शराब की होम डिलीवरी की जा रही है, वह स्प्रिट उन्होंने कैसे हासिल की? उसेंडी ने कटाक्ष कर कहा कि प्रदेश सरकार ख़ुद कन्फ़्यूज़न में दोमुँही बातें कर रही है और वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से बचने की बदनीयती का प्रदर्शन कर रही है। उसेंडी ने इस बात पर अफ़सोस जताया कि प्रदेशभर में अब भी वैक्सीनेशन का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है और बस्तर संभाग के कई युवाओं को वैक्सीन का टीका नहीं लगाया जा रहा है जबकि अंत्योदय कार्डधारकों के टीकाकरण के बाद काफी वैक्सीन बच रही है, और प्रशासनिक अमला उसे वापस ला रहा है। उसेंडी ने प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण की इस दूसरी भयावह लहर में भी वैक्सीनेशन के प्रति बरती जा रही इस उदासीनता को निंदनीय बताते हुए कहा कि प्रदेश को आज दवा की ज़रूरत है और प्रदेश सरकार दारू बेचने में फिर मशगूल हो गई है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री मूणत ने भी राजधानी के टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीनेशन के काम को लेकर गहरा असंतोष जताया और कहा कि 18-44 वर्ष आयुसीमा के लोगों के लिए सरकार के पास वैक्सीन होने के बाद भी रोजाना गिनती के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। मूणत ने बताया कि रोज तड़के सुबह से लोग अपने वैक्सीनेशन के लिए लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं और उनमें से अधिकांश लोग बिना टीकाकरण के वापस लौट रहे हैं। प्रदेश सरकार दारू बेचने और उसकी होम डिलीवरी के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकती है, लेकिन वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकती। मूणत ने प्रदेश सरकार के इस रवैए को हाई कोर्ट के आदेश की अवमानना बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार टीकाकरण केंद्रों की संख्या के आधार साइट खोलकर रोज़ एक निर्धारित समय में वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए ताकि वैक्सीन के लिए लोगों को लाइन में लगकर अपना समय जाया करने से राहत मिले और जब उनका नंबर जिस सेंटर में आए, वे वहाँ जाकर निर्धारित समय में अपना टीका लगवा सकें।
रायपुर। अवैध रूप से शराब की खरीदी, बिक्री करने वालों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं लॉकडाउन में भी एवन ढाबा में अवैध शराब की बिक्री चल रही थी, मुखबीर से सूचना मिली की एवन फैमिली ढ़ाबा में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रहीं है। जिस पर अधिकारियों के निर्देश में सायबर सेल और थाना धरसींवा की टीम ने एवन फैमिली ढ़ाबा में जाकर छापा मार कार्रवाई की।
छापा के दौरान ढ़ाबा में बाॅटलों में अधिक मात्रा में महुआ एवं अंग्रेजी शराब रखा गया था। जिस पर ढ़ाबा संचालक नवीन कुकरेजा से ढ़ाबा में शराब बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, परंतु नवीन कुकरेजा ने ढ़ाबा में शराब बिक्री करने के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर ढ़ाबा में अवैध रूप से शराब की बिक्री करते आरोपी ढ़ाबा संचालक नवीन कुकरेजा सहित आरोपी राहुल टण्डन एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39 बाॅटल में 39 लीटर देशी हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 2 बोतल मेक्डावल नंबर 1 विस्की विदेशी मदिरा कीमती 41000 रूपये और बिक्री के बाद की रकम 4000 रूपये, जुमला कीमती 45000 रूपये जप्त कर आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 222/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई किया गया। अवैध रूप से शराब की बिक्री, तस्करी, भण्डारण करने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
Read Also:-
मुख्यमंत्री की कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक खत्म, इन मुद्दों पर बनी राय
पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर, 44 लीटर शराब के साथ 4 गिरफ्तार, एक बन्दूक भी हुआ बरामद
रायपुर। CM भूपेश बघेल की कांग्रेस पदाधिकारियों से बैठक खत्म हो गई है। बैठक में केन्द्र सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है। खाद के दाम 58% बढ़ाए जाने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक में तय किया गया है कि कांग्रेस आने वाले दिनों "मेरा बूथ कोरोना मुक्त" अभियान चलाएगी। BJP के आरोपों का जवाब देने कांग्रेस ने रणनीति बनाई है।
सूरजपुर। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण, बचाव और उसके फैलाव को रोकने के लिए शासन और प्रशासन से आवश्यक निर्धारित गाईडलाइन जारी किए गए हैं।
कोरोना के गाईडलाइन के आदेश का पालन कराने, समझाईश देने और जागरूक करने निरंतर जिला प्रशासन और पुलिस अमला से किया जा रहा है। लेकिन लोगों से उल्लंघन और अवहेलना किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने लॉकडाउन अवधि में विवाह में व्यक्तिों की निर्धारित संख्या तय की थी। लेकिन अब कोरोना संक्रमण के बढ़ोतरी को देखकर संपूर्ण जिले में विवाह कार्यक्रम को निरस्त करने का आदेश जारी किया है।
8 मई को भैयाथान तहसील के अंतर्गत ग्राम गंगोटी में राम किशुन सिंह दुल्हन के बड़े पिता और रमेश सिंह दुल्हन के पिता विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां लॉकडाउन और शादी में निर्धारित संख्या का उल्लंघन करते पाया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्धारित संख्या से 50-60 से अधिक लोगों को शाम 7 बजे बुलाकर भोज कराया जा रहा था। जिस पर भैयाथान एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत के निर्देश पर तहसीलदार प्रतीक जायसवाल, पुलिस अमला और हल्का पटवारी ने निरीक्षण किया गया।
हल्का पटवारी ने शादी प्रारंभ होने से पूर्व भी निर्धारित गाईडलाइन का पालन और अनुमति का पालन करने सूचना दी गई थी। आदेश की अवहेलना और नियमों का उल्लंघन करने पर राम किशुन सिंह और रमेश सिंह पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज किया गया है। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार प्रतीक जयसवाल, पुलिस अमला और हल्का पटवारी मौजूद थे।
जांजगीर - चांपा । कलेक्टर ने कोरोना वायरस से सुरक्षा और बचाव के लिए 15 मई तक जिले के संपूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
कलेक्टर यशवंत कुमार ने कंटेनमेंट के निर्देशों का पालन कराने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फिक्स चेक प्वाइंट पर पुलिस, राजस्व संहित विभिन्न विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। फिक्स चेक प्वाइंट पर निर्धारित समय में 6 शिक्षक और कर्मचारियों अनुपस्थित पाए गए।
एसडीएम जांजगीर ने अनुपस्थित वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी कर एक दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं होने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जारी आदेश में भैंसदा स्कूल के उच्च वर्ग शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह, पीथमपुर स्कूल के शिक्षक देवेंद्र पटेल, गौशाला नैला स्कूल की राजेश्वरी यादव, दर्रीपार नैला स्कूल के सहायक शिक्षक सतीश कश्यप, सरखों स्कूल के सहायक ग्रेड 3 नारायण प्रसाद साहू और भाटापारा नैला स्कूल के सहायक शिक्षक किशोर डडसेना के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने कोरोना टीकाकरण में प्राथमिकता का नया फार्मूला तय कर लिया है। इसके तहत अब टीकाकरण के एक केंद्र पर एक साथ चार कैटेगरी में टीका लगाया जाएगा। अन्त्योदय, गरीबी रेखा से नीचे और सामान्य श्रेणी के लोगों के अलावा सरकार ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों, सरकारी कर्मचारियों, पत्रकारों और संक्रमण के सबसे अधिक खतरे वाले कामगारों के लिए चौथी कैटेगरी बनाई है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया, "टीकाकरण का अनुपात तय हो गया है जल्द ही इसके आदेश जारी हो जाएंगे।" प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए नि:शुल्क टीकाकरण अभियान 1 मई से शुरू हुआ है। सरकार ने सबसे पहले अन्त्योदय राशनकार्ड वालों को टीका लगाना शुरू कर दिया था। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने इसको उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। 4 मई को अदालत ने कहा कि इस तरह टीकाकरण गलत है। बीमारी अमीरी-गरीबी देखकर नहीं आती। ऐसे में सरकार को सभी वर्गों में अनुपात तय करना चाहिए। उसके बाद टीकाकरण को रोक दिया गया। बाद में उच्च न्यायालय के कहने पर शनिवार से फिर टीकाकरण शुरू हुआ। इस बीच मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में बनी सचिवों की उच्च स्तरीय समिति ने टीकाकरण में सभी वर्गों का यह अनुपात तय किया है।
अब यह होगा अनुपात
वर्क फोर्स + गंभीर बीमारी से पीड़ित– 20%
गरीबी रेखा से नीचे - 52%
अन्त्योदय – 16%
गरीबी रेखा से ऊपर – 12%
रायपुर। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन का पालन करने पुलिस लोगों को घर से बहार न निकलने के लिए जगह-जगह चेक पॉइंट बनाया गया है और आने वाले लोगों से कारण पूछकर जाने की अनुमति भी दे जा रही है। वहीं दूसरी ओर कुछ तस्करों से खुलेआम शराब की परिवहन कर रहें हैं।
ऐसे ही शराब परिवहन करने का मामला सामने आया है जो खरोरा थाना के केशला चेकिंग पॉइंट में कल रात्रि चेकिंग दौरान आरंग की तरफ जा रही स्विफ्ट कार क्रमांक HR 52 G 2012 से हरियाणा निर्मित 9 बॉटल ओकेन ग्लोव प्रीमियम व्हिस्की बरामद किया गया।
पुलिस ने वाहन चालक के पास शराब रखने के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखाया और पूछताछा करने पर अपना नाम अनिल सभारवाल पिता बलराज सभरवाल आयु 35 वर्ष निवासी सातरोड खास हिसार हरियाणा बताया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 179/21 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम तहत पंजीबध्द किया गया। मामले में अवैध शराब सहित परिवहन में प्रयुक्त कार को विधिवत जप्त किया गया है। आरोपी को आज न्यायालय पेश किया जाएगा।
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल द्वारा उनसे मिलने की मांग का स्वागत करते हुए उनके साथ आगामी 12 मई को दोपहर 12 बजे वर्जुअल मीटिंग करने की अपनी सहमति प्रदान की है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के सभी संभागों, जिलों और विकासखण्ड के मैदानी अधिकारियों से कोविड-19 महामारी को लेकर लगातार वर्जुअल मीटिंग के माध्यम से संवाद कर रहे है। श्री बघेल आज 9 मई को माननीय मंत्रिगणों और पीसीसी के साथ वर्जुअल मीटिंग कर रहे है वहीं 10 मई को सीडब्ल्युसी की मीटिंग और 11 मई को सांसद और विधायकणों के साथ कोविड-19 को लेकर संवाद का उनका कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते मुख्यमंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओें के प्रतिनिधिमण्डल को 12 मई को दोपहर 12 बजे वर्जुअल मीटिंग के माध्यम से चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री साय को सूचित कर दिया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश में कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिए सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य आयोजनों के संबंध में सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग से इस संबंध में जारी निर्देशों में कहा गया है कि कोरोना वायरस के नये वेरियन्ट के संक्रमण पर नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण के लिए शादियों में 10 व्यक्तियों से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति पर प्रतिबंध रहेगा तथा अन्त्येष्टि में 10 व्यक्तियों से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति पर प्रतिबंध रहेगा। अन्य समस्त प्रकार के धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक एवं अन्य आयोजन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहारों के संबंध में धार्मिक गुरूओं, प्रमुखों से अपील की जाए कि वे लोगों को धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहारों में भीड़भाड़ न करने तथा पूजा व अन्य आयोजन अपने-अपने घरों में व्यक्तिगत रूप से करने के लिए प्रोत्साहित करें। कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के द्वारा आईसोलेशन प्रोटोकॉल के पालन की समय-समय पर जांच की जाए। उनके द्वारा सार्वजनिक भीड़भाड़ वाली सुविधाओं, तालाब का उपयोग न किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि संक्रमण आगे न फैले।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 18 से 44 उम्र वर्ग के लोगों का कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है। इस इस टीकाकरण को लेकर लोगों में खासकर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ऐसा ही नजारा साइंस कॉलेज मैदान में पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम के टिकाकर केंद्र में देखने को मिला। यहां सुबह से ही टीकाकरण के लिए लंबी कतार लगी हुई थी। हालांकि अभी केंद्रों को सीमित खुराक ही भेजी जा रही है, जिसके चलते कई लोग निराश हो कर वापस लौट रहे है। सरकार का कहना है कि पर्याप्त खुराक की आपूर्ति के बाद हालत ऐसे नहीं रहेंगे।
ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद एपीएल, बीपीएल तथा अंत्योदय कार्डधारियों का एक तिहाई के अनुपात में टीककरण किया जा रहा है। इसके चलते सभी वर्ग को बराबरी से कोरोना वैक्सीन की पहली खुरक दी जाएगी। आज कुल 3040 नागरिकों ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया है। इनमे अंत्योदय राशन कार्ड के माध्यम से 88, बीपीएल राशनकार्ड के माध्यम से 939 लोगों ने तथा एपीएल वर्ग से 2013 लोगों ने टीका लगाया।
महासमुंद। कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी आवश्यक सामग्री की उपलब्धता अधिकतम खुदरा मूल्य पर आम जनता तक सुनिश्चित करने एवं अत्यावश्यक वस्तुओं के दैनिक बाजार भाव के निगरानी के लिए गठित दल ने ज़िले के बागबाहरा विकासखंड स्थित तीन किराना दुकान और सरायपाली की एक किराना दुकान सहित चार किराना स्टोर्स पर अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक दर पर किराना सामग्री विक्रय करने पर कार्रवाई की।
जिला खाद्य अधिकारी नीतिश त्रिवेदी ने बताया कि जांच में विकासखंड बागबाहरा मुख्यालय के तीन किराना स्टोर्स फुलवारी पारा, पोटरपारा और झलप रोड और सरायपाली की एक किराना स्टोर्स पर अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक दर पर सामग्री बेचने की गठित निगरानी दल ने जाँच की गई। जो सही पायी गई। इन चारों दुकानदरों द्वारा सामग्री का अधिक दर पर बिक्री किया जा रहा था। इनके विरुद्ध जांच दल के द्वारा एक-एक हजार रुपए कुल 4000 रुपए जुर्माना लिया गया तथा विधिक माप विज्ञान विभाग के द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
पहले भी ज़िले के सभी विकासखंडों में विभिन्न प्रचार माध्यमों के ज़रिए जांच दल के द्वारा लॉकडाउन अवधि में आवश्यक सामग्री वस्तुओं के उपलब्धता बनाये रखने एवं निर्धारित मूल्य में ही सामग्रियों के बिक्री किए जाने के लिए दुकानदारों को बताया गया तथा उन्हें हिदायत दी गई कि अनियमितता पाये जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश ने राजधानी के मौसम को बदल कर रखा दिया। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिलों बालोद, बलौदा बाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर - चंपा, कबीरधाम, कोरबा, मुंगेली, रायपुर और राजनांदगांव में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं (20-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
गरियाबंद। लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब की तस्करी का खेल धड़ल्ले से जारी है। पुलिस विभाग इस खेल को फेल करने मुस्तैद है। इसी दौरान गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब की तस्करी करते 4 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 44 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब जप्त की गई। आरोपियों के पास से एक 0.22 बन्दूक भी बरामद की गई।
यह मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र का है जहां मुखबिर द्वारा एक सफेद रंग की बोलेरो वहां क्रमांक सीजी 23-7555 में 04 व्यक्ति सवार होकर बंदूक रखकर अत्यधिक मात्रा में अंग्रेजी शराब को परिवहन करते गरियाबंद तरफ आ रहा है। मुखबिर की सूचना को जिला के आला अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसके बाद जिला गरियबंद के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक वेदवती दरियो के नेतृत्व में तत्काल अलग अलग टीम बनकर थाना स्टाफ द्वारा तत्काल पेट्रिलिंग पार्टी के साथ नाकाबंदी करने थाना के सामने नाकाबंदी प्वाइंट लगाया गया। उसी समय मुखबिर के बताए हुलिए के कार आने पर रोककर पुछताछ किये जो संतोषप्रद जवाब नहीं दिये जिससे गवाहों के समक्ष आबकारी एक्ट के तहत विधिवत पंचनामा तैयार कर तलाशी कार्यवाही किया गया। बोलेरो कार के डिक्की में फ्रंटलाइन कंपनी का 04 पेटी कुल 48 बॉटल अंग्रेजी शराब, 01 पेटी सुपर स्ट्रॉन्ग बियर कुल 10 बॉटल, 02 बॉटल ब्लैंडर्स प्राईड अंग्रेजी शराब कुल 44 बल्क लीटर कीमती 33,140₹ तथा 01 नग प्वाइंट टू टू सिंगल बैरल रायफल कीमती 25,000₹ मिला जिस पर थाना सिटी कोतवाली गरियबांद में अपराध क्रमांक 139/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में सिटी कोतवाली गरियाबंद थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो, उप निरीक्षक चंदनसिंह मरकाम, प्र0आर0 डिगेश्वर साहू, आरक्षक, मनीष चेलकर, डिलोचन रावटे, शिवलाल तिर्की, नारायण पटेल, योगेश ठाकुर,रविशंकर सोनवानी तथा स्पेशल टीम की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी:-
-हेमंत सांग उम्र 46 साल निवासी रावतभाटा गरियाबंद।
-अमित चंद उम्र 45 साल निवासी अमलीडीह रायपुर।
-मोहम्मद अय्यूब उम्र 61 साल निवासी राजातालाब रायपुर।
-अनुभव मशी उम्र 38 साल निवासी 12 पंचशील नगर रायपुर।
जप्त सामग्री:-
-4 पेटी कुल 48 बॉटल अंग्रेजी शराब
-1 पेटी सुपर स्ट्रॉन्ग बियर कुल 10 बॉटल
-2 बॉटल ब्लैंडर्स प्राईड अंग्रेजी शराब कुल 44 बल्क लीटर कीमती 33,140₹
-1 नग प्वाइंट टू टू सिंगल बैरल रायफल कीमती 25,000₹
-1 बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 23-7555 कीमती 2,50,000 ₹
-कुल कीमती 3,08,140₹
रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कल 09 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलना चाहता है। इसके लिए समय देने हेतु मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा गया है।
प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक जी, विधायक व पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, विधायक व पूर्व मंत्री श्री अजय चंद्राकर जी और संसद सदस्य श्री सुनील सोनी जी रहेंगे।
आपको बता दे भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर कोविड-19 और वैक्सीनेशन के मुद्दे पर पार्टी की चिंता और सुझावों पर चर्चा करके प्रदेश सरकार से इस महामारी के परिप्रेक्ष्य में ज़्यादा संवेदनशील होकर काम करने के आग्रह पर ज़ोर देगा।
इसी के साथ भाजपा ज़िला अध्यक्ष, भाजयुमो ज़िला अध्यक्ष और ज़िलों में निवासरत भाजपा सांसद-विधायक भी अपने-अपने ज़िला मुख्यालय में ज़िलाधीश से भेंट कर उन्हें कोविड-19 और वैक्सीनेशन के मुद्दे पर पार्टी की चिंता और सुझावों पर चर्चा करके अपने सुझाव लिखित तौर पर देंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कल 09 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलना चाहता है। इसके लिए समय देने हेतु मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा गया है।@vishnudsai pic.twitter.com/skbPiH2oWM
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) May 8, 2021
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कोरोना के ढलते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार तरफ से शराब की होम डिलीवरी की ख़बरें सामने आ रहे है। इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार की पीठ थपथाई है।
डॉ. रमन ने ट्वीट कर लिखा है कि @bhupeshbaghel सरकार को शाबासी दीजिए।
कोरोना संकट में यह देश की पहली सरकार है जो शराब की होम डिलीवरी करेगी।
आपके घर राशन, दवाई और वैक्सीन पहुंचे या नहीं लेकिन यह शराब जरूर पहुंचाएंगे।
सोचिए, अस्पतालों में मरीज दम तोड़ रहे हैं लेकिन इस सरकार को बस शराबियों की चिंता है।
.@bhupeshbaghel सरकार को शाबासी दीजिए!
— Dr Raman Singh (@drramansingh) May 8, 2021
कोरोना संकट में यह देश की पहली सरकार है जो शराब की होम डिलीवरी करेगी।
आपके घर राशन, दवाई और वैक्सीन पहुंचे या नहीं लेकिन यह शराब जरूर पहुंचाएंगे।
सोचिए! अस्पतालों में मरीज दम तोड़ रहे हैं लेकिन इस सरकार को बस शराबियों की चिंता है। pic.twitter.com/Kv41WHmxNV
महासमुंद । महासमुंद ज़िले में कल रविवार 9 मई को पूर्ण कंटेनमेंट जोन (लॉकडाउन) रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बाहर निकलने की छूट रहेगी। इसके अलावा कोरोना वैक्सीनेशन, मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी छूट दी जाएगी।
लॉकडाउन में छूट को लेकर कलेक्टर ने नए आदेश में बाजार निर्धारित समय तक खुलने को लेकर अनुमति दी है। प्रत्येक रविवार को पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। केवल अस्पताल, क्लिनिक, मेडिकल दुकान, पेट्रोल पम्प, उपरोक्तानुसार निर्धारित समयावधि में एल.पी.जी., पैट शाॅप, न्यूजपेपर, दुग्ध वितरण तथा वस्तुओं, सेवाओं की होम डिलीवरी के संचालन की ही अनुमति होगी। वहीं नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ज़िला प्रशासन ने तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में बीते गुरुवार को 17 मई 2021 प्रातः 6.00 बजे तक ज़िले में कंटेनमेंट जोन (लॉकडाउन) बढ़ाया गया है। पहले कंटेनमेंट जोन (लॉकडाउन) की अवधि 6 मई प्रातः 6 बजे तक थी।
रायपुर । रायपुर पुलिस ने मामूली विवाद के चलते नाबालिग से बड़ी वारदात को अंजाम देने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया 1 मई को पीड़िता की दोस्त वृद्धि साहू ने सुन्दर नगर निवासी युवक पलाश तिवारी के घर लेजाकर वहां उसकी वृद्धि से कहा सुनी हो गई। इस बीच वृद्धि और उसके दोस्त पलाश ने पीड़िता से मारपीट कर, चाकू दिखाकर डराने धमकाने लगे, जिसके बाद पलाश ने पीड़िता को उसके घर छोड़ दिया।
अगले दिन 2 मई को पीड़िता की सहेली मुस्कान ने उससे फ़ोन कर वृद्धि से समझौता करने बोली, उसे मौदहापारा बुलाया जहां मुस्कान, मुस्कान की माँ, वृद्धि और साहिल मिले।
पुलिस ने बताया मुस्कान की माँ ने कहा की इसका वीडियो बनाते हैं, ऐसा कह कर वृद्धि, मुस्कान, आकाश, और साहिल जबरदस्ती कर पीड़िता को लेकर महादेवघाट पहुंचे। वहां उसका वीडियो बनाया, जिसके बाद आदतन अपराधी विनय रक्सेल ने पीड़िता को वीडियो डिलीट करवाने कह कर शास्त्री मार्किट के पास टोरिया होटल बुलाया। वहां आरोपी ने पीड़िता से अनाचार कर वीडियो डिलीट करने की बात कहते हुए फरार हो गया।
पीड़िता ने मामले की शिकायत अमलेश्वर थाना में की। अमलेश्वर पुलिस ने मामला शून्य में कायम कर आज़ाद चौक थाना भेजा। मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आज़ाद चौक पुलिस ने सभी आरोपियों की पातसजी शुरू कर दी और धारा 363, 366, 376, 354, 354(ख़), 509, 509(ख़) और 67 आई.टी.एक्ट और पोस्को एक्ट की धारा 4, 8 के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
रायपुर, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज़ ढेबर के प्रयासों से अब इनडोर स्टेडियम कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों के परिजन अब सीसीटीवी कैमरे की मदद से उन्हें घर बैठे देख सकेंगे। इसके लिए यूट्यूब चैनल के लिंक https://youtu.be/7m-bonTykks पर जाकर मोबाइल फोन या लैपटॉप के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो देखने की व्यवस्था प्रारंभ की जा रही है। इस बात की जानकारी स्वयं महापौर ने ट्विट कर दी है
आपको बता दे इस अस्थाई कोविड अस्पताल में इस समय 71 कैमरे लगाए गए हैं, जिनके जरिए मरीजों की देखभाल विशेषज्ञ डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम द्वारा सतत निगरानी के माध्यम से की जा रही है।
रायपुर के इनडोर स्टेडियम कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों के परिजन अब सीसीटीवी कैमरे की मदद से उन्हें घर बैठे देख सकेंगे।
— Aijaz Dhebar (@AijazDhebar) May 8, 2021
इसके लिए यूट्यूब चैनल के लिंक https://t.co/01wUBNfqmt पर जाकर मोबाइल फोन या लैपटॉप के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो देखने की व्यवस्था प्रारंभ की जा रही है।
(1/2) pic.twitter.com/50bQTX2hjv
रिसाली । कोरोना की चपेट में आने के बाद भी कुछ लोग खुद की और दुसरों की जान को जोखिम में डाल रहे है। होम आइसोलेशन होने के बाद भी मुहल्ले में घूम रहे है। इस तरह की शिकायत मिलने पर राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम की टीम मौहारी मरोदा पहुंची औरा कोरोना संक्रमित युवक को सख्त लहजे में घर पर रहने की अंतिम चेतावनी दी।
रिसाली निगम के अधिकारियों ने युवक के प्राइमरी कांटेक्ट में आए लोगों को जांच कराने की सलाह दी। दरअसल निगम के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि मौहारी मरोदा का युवक पॉजिटिव है और वह क्वारेंटाइन में रहने के बजाय घूम रहा है। अधिकारियों ने शिकायत पर मौहारी मरोदा पहुंची और युवक को ढूंढ कर उसे घर पर रहने की हिदायत दी।
टंकी मरोदा के दुकान को कराया बंद
रिसाली नगर पालिक निगम के अधिकारियों ने टंकी मरोदा में संचालित किराना दुकान को बंद कराया। दुकान के नजदीक ही कोरोना संक्रमित परिवार का निवास है। मुहल्ले वालों की आपत्ती के बाद निगम अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर दुकान बंद रखने के निर्देश दिए।
वसूला 5800 जुर्माना
लॉकडाउन में नागरिकों को सुविधा देने नियमों में सुधार किया गया है। केवल गली मुहल्ले में संचालित किराना दुकान व आटा चक्की को खोलने की अनुमति दी गई है। इसके बाद भी कुछ दुकान संचालक बाजार क्षेत्र में दुकान खोल रहे है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर निगम के अधिकारियों ने कुल 5800 अर्थदण्ड वसूल किया।
सूरजपुर । कोरोना संक्रमण के निरंतर वृद्धि के रोकथाम, नियंत्रण व फैलाव को रोकने के लिए संपूर्ण जिले में लॉकडाउन लगाया गया है। जिला प्रशासन व पुलिस अमला की ओर से लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने और जागरूक करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, लेकिन कुछ लापरवाह दुकानदारों के द्वारा लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर दुकान खोला जा रहा है, जिस पर कार्रवाई करते हुए आज देवनगर स्थित साईं मोबाइल दुकान संचालक द्वारा लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते पाया गया, जिस पर नायब तहसीलदार अंकिता तिवारी और थाना प्रभारी बसंत खलखो द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साईं मोबाईल दुकान को सील कर दिया गया है तथा लॉकडाउन के निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने समझाइश दिया गया है।
रायगढ़ । मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे यानी मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य मां की निःस्वार्थ सेवा और प्यार के बदले उन्हें सम्मान और धन्यवाद देने के लिए लोगों को जागरूक करना है। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते इस साल भी मदर्स डे के जश्न पर व्यापक असर पड़ने वाला है क्योंकि महामारी की दूसरी लहर के चलते लॉकडाउन जो है।
मदर्स डे पर हम उन पांच कोरोना वॉरियर्स मां और उनके बच्चों के मन की बात लेकर आए हैं कि कैसे कोरोना जैसी आपदा में समाज की माताएं अपना सबकुछ दांव पर लगाकर मानव जीवन की सेवा में लगी हैं। ऐसे में वह केवल अपने बच्चों की मां न होकर एक व्यापक दायरा समेट लेती हैं।
डॉ. जया साहू : मां की जरूरत घर से ज्यादा समाज को :-
मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जया साहू हाल में कोविड अस्पताल से तीसरी बार ड्यूटी से लौटी हैं। 14 दिन घर परिवार से बिल्कुल दूर फिर 7 दिन का हताश करने वाला क्वारंटाइन मन को बोझिल कर देता है क्योंकि घर में बेटा संस्कार और बेटी संस्कृति जो है। शुरुआत में तो बच्चे भी डर गए थे क्योंकि मां और पापा (स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. टीके साहू) अक्सर अस्पताल में ही रहते। इसी दौराना बेटे का संक्रमित होना, मां की कोविड ड्यूटी और पिता का शासकीय कार्य से बाहर रहना बच्चों में खौफ पैदा कर गया। ऐसी विषम परिस्थिति में डॉ. जया ने हिम्मत नहीं हारी, बच्चों को समझाती और यह डर निकालती। बेटी तो अब भी सोते समय मास्क पहनती है। बेटा बड़ा है इसलिए अब समझदार हो गया है वो कहता है कि मां-पिता की जरूरत घर से ज्यादा लोगों को है।
डॉ. जया कहती हैं कि दोनों बच्चे मुझसे बहुत करीब हैं, शुरुआत में बहुत दुख हुआ पर इस कोरोना ड्यूटी ने एक नया अनुभव दिया है। ड्यूटी के दौरान मन में अजीब सी दहशत होती है पर उसके बाद अजीब सा सुकून, इसे शब्दों में बयां करना कठिन है।
00 नर्स सुनैना : सकारात्मकता से जीतती हर पड़ाव :-
मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स सुनैना विशाल मसीह कोविड हॉस्टिपल में पेशेंट केयर रेड जोन से ड्यूटी करके लौटेने के बाद संक्रमित हो गई हैं। उनसे पति भी संक्रमित हुए हैं दोनों होम आइसोलेशन में हैं। उनकी 4 साल की बेटी आव्या उनसे दूर परिजनों के पास है, बेटी अपनी मां से हर बार कहती है कि लॉकडाउन में सबकी मम्मी तो घर में रहती हैं आप क्यों बाहर जाती हैं। बाहर कोरोना है मत जाइए । डॉक्टर्स संभाल लेंगे आप मत जाओ।
बकौल सुनैना: छोटे बच्चों को छोड़कर जाना मुश्किल होता है। शुरू में आव्या के मन में कोरोना फेयरी टेल वाला दानव था पर अब उसे हमने समझा दिया है पर मिस तो करते हैं। मैं पेंटिंग भी करती हूं जिससे उसको समझाने में मदद मिली। मैंने अस्पताल में देखा है संक्रमित मरीज पूछते हैं कि क्या वे बच जाएंगे, उनके मन में भय है कि कोरोना हुआ तो मर जाएंगे पर ऐसा नहीं है लोग भ्रम न पालें। हम उनको लगातार समझाते हैं कि आप स्वस्थ हो जाएगें। लोग सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।
रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सभी को हलाकान कर रखा है। इसी बीच प्रदेश के एक डॉक्टर ने यह दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में जो कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है वह बेहद खतरनाक है। डॉक्टर ने इलाज और मरीजों के सैंपल पर किए गए शोध के आधार पर यह दावा किया है कि अब संक्रमण हवा से फ़ैल रहा है। इसकी वजह से खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ गया है।
रायपुर के नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ और इंडियन मेडिकल एसो. रायपुर के हॉस्पीटल बोर्ड अध्यक्ष डॉ अनिल जैन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि वायरस का ये वेरिएंट हवा में होने की वजह से सांस लेते वक्त शरीर में प्रवेश कर जाता है। ऐसे में मास्क ही हमारी ढाल है। उन्होंने लोगों से अपील की है इस स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग और घरों से बाहर न आने की आदत लोगों को बचा सकती है।
डॉक्टर के इस सोशल मीडिया पर किए गए दावे को चीफ मिनिस्टर ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया है। जिसमें लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई है। अब हवा से बढ़े इस खतरे की वजह से लोग एक नहीं दो मास्क लगाते हुए रायपुर में दिख रहे हैं। एक्सपर्ट्स ने भी इसे सही बताया है।
धमतरी। कोर्ट के आदेश और राज्य सरकार के फैसला के बाद 8 मई से अंत्योदय, बीपीएल के साथ एपीएल के लोगों को भी टीकाकरण शुरू किया गया। एपीएल के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। शुरू के 2 घंटे में ही लगभग सभी सेंटर में एपीएल का कोटा खत्म हो गया। हालांकि अंत्योदय और बीपीएल में बहुत कम लोग पहुंचे। जिससे एपीएल के युवाओं को निराशा हुई।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 65 प्लस के बाद 45 से 59 और फिर अब 18 प्लस युवाओं को टीका लगाया जा रहा है। राज्य सरकार ने 1 मई से टीका की स्थिति को देखते हुए सिर्फ अंत्योदय वालों को टीका लगाने के लिए आदेश जारी किया। इसके बाद बीपीएल फिर एपीएल कहा गया था। कोर्ट के सख्त टिप्पणी के बाद राज्य सरकार ने अब अंत्योदल बीपीएल और एपीएल के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया है। सभी केन्द्रों में डोज को 3 बराबर भागों में बांटा जा रहा है। धमतरी के ज्यादातर केन्द्र में 210 डोज पहुंचे। जिसमें से तीनों केटेगरी को 70-70 डोज मिले। शुरू के लगभग 2 घंटे में ही एपीएल का कोटा खत्म हो गया। जबकि अंत्योदय और बीपीएल का कोटा शाम तक बचा रहा। जिससे एपीएल के युवाओं को निराशा हुई। कुछ लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की।
2 लाख 3 हजार 185 डोज लग चुका:-
स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार 7 मई तक 1 लाख 68 हजार 711 लोगों को पहला डोज और 34 हजार 474 लोगों को सेकंड डोज लग चुका है। पूर्व में 18 से 44 वर्ष 2470 अंत्योदय वालों के लिए लक्ष्य रखा गया था। जिसमें सिर्फ 748 लोगों ने ही टीका लगाया है। 45 प्लस के लिए 1 लाख 60 हजार 753 लोगों का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें से 96 फीसदी लोगों ने टीका लगवा लिया है। इसी तरह 8121 हेल्थ वर्कर में 89 फीसदी और फ्रंट लाइन वर्कर के 6472 लक्ष्य में 87 फीसदी लोगों ने टीका लगवाया है। धमतरी शहर में अभी भी लक्ष्य के अनुपात में 3480 लोगों ने टीका नहीं लगवाया है।












