— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 10, 2020
जगदलपुर | बस्तर जिले के नगरनार स्टील प्लांट के ठेकेदार से नक्सलियों द्वारा 50 लाख की मांग की गई है। इस मामले की जांच करने पहुंचे पुलिस ने जांच में पाया कि यह पूरा मामला असत्य है। पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बताया कि जो खबरें सोशल मीडिया में चल रही है। वह, पूरी तरह असत्य और निराधार है, नगरनार थाना नगरनार स्टील प्लांट के पास ही स्थित है, उड़ीसा के साथ इन इलाकों के लगातार सर्चिंग चलती रहती है।
पढ़ें : आज दिनांक 10 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
रायपुर | बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसा | जानकारी के अनुसार बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर देर शाम एक कार खड़ी ट्रक से टकरा गई, जिसमें चार लोगो की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सरगांव थाना चौकी के बरमदेव ढाबा के पास की है। आपको बता दें कि यह घाटन उस वक्त की है, जब रायपुर निवासी एक परिवार कार में बिलासपुर से अपने घर रायपुर लौट रहा था। इसी बीच सरगांव के बरमदेव ढाबा के पास एक राहगीर को बचाने के चक्कर मे कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराया। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार सभी 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया। जहां 3 लोगो की उपचार के दौरान मौत हो गई और 2 लोगों की हालात गंभीर है।
रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर में एसएसपी अजय यादव ने 3 आईपीएस अधिकारीयों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है | नवीन पदस्थापित किये गये तीनों अधिकारी 2018 बैच के ट्रेनी IPS अफसर है | जारी आदेश के अनुसार IPS अक्षय कुमार को उरला सीएसपी बनाया गया है | इसके साथ ही IPS अंकिता शर्मा को कोतवाली थाना और अंजनेय वर्षनेय को आजाद चौक के सीएसपी पद की जिम्मेदारी दी गई है |
आज 10 अक्टूबर का राशिफल
मेष राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार की स्थिति यतावत रहेगी। कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, अनावश्यक खर्च बढऩे से तनाव में रह सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति कमजोर रहेगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। धर्म-ध्यान में रुचि बढ़ेगी। मांगलिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। परिवार में बड़ों का स्नेह व विश्वास प्राप्त होगा।
वृषभ राशि :-
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिल सकता है, लेकिन फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। सौदे संभलकर करें, अन्यथा किसी बड़े नुकसान की भी संभावना रहेगी। मित्रों से अच्छे संबंध रहेंगे और परिवार में हर्ष-उल्लास का वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग में उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। यात्रा पर जाने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे। आमदनी बढऩे से मानसिक सुख की प्राप्ति होगी और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखना होगा।
कर्क राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा और नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन के योग रहेंगे। लम्बे समय से प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी। आमदनी में वृद्धि से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारी पूर्ण नहीं होने से तनाव झेलना पड़ सकता है। खान-पान में सावधानी रखें। मित्रों से कार्यों में मदद मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आशानुरूप सफलता और फायदा मिलेगा। व्यापार में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। अधिक परिश्रम से मानसिक एवं शारीरिक रूप से थकान व अस्वस्थता महसूस करेंगे। छोटी मोटी यात्रा करना पड़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। कारोबार में लाभकारी सौदे होंगे। व्यापारिक रुकावटें दूर होंगी। नए निवेश के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अनावश्य खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल सुखमय होगा। जीवनसाथी से सामंजस्य बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है।
तुला राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। संपर्कों के जरिए प्रगति के नए अवसर मिलेंगे, जिससे ऊर्जा व उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। पैतृक संपत्ति से धनलाभ होने के योग रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें। यात्रा लाभदायी रहेगी।
वृश्चिक राशि :-
आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की मिलने के योग रहेंगे। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। व्यक्तिगत स्वार्थ हावी हो सकता है। सेहत संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा भी कर सकते हैं। परिवार में किसी से मनमुटाव की संभावना रहेगी।
धनु राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों को थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कार्यभार बढ़ेगा और खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा व समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी पूर्ण करेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
मकर राशि :-
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। सफलता के कई अवसर हाथ आएंगे, लेकिन काम का बोझ बढऩे से कई मौके हाथ से फिसल भी सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखकर वाद-विवाद से बच सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। निवेश सोच समझकर करें। यात्रा पर जाने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुम्भ राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन उसके लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। कार्यों में सफलता मिलने से नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। निवेश से बचना होगा। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।
मीन राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। लंबे समय से अटकी योजना पूरी हो सकती हैं। नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना रहेगी। कार्यभार अधिक होने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। मित्रों की सलाह काम आएगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी। धर्म कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी |
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2958 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 336 मरीज, दुर्ग से 225, राजनांदगांव से 194, बालोद से 71, बेमेतरा से 22, कबीरधाम से 62, धमतरी से 94, बलौदा बाजार से 118, महासमुंद से 90, गरियाबंद से 38, बिलासपुर से 140, रायगढ़ से 229, कोरबा से 244, जांजगीर-चांपा से 277, मुंगेली से 46, जीपीएम से 7, सरगुजा से 78, कोरिया से 43, सूरजपुर से 49, बलरामपुर से 44, जशपुर से 27, बस्तर से 167, कोंडागांव से 78, दंतेवाड़ा से 70, सुकमा से 38, कांकेर से 89, नारायणपुर से 15, बीजापुर से 66, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2614 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 16 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 27439 है |
आज कुल 2,958 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 2,614 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए वर्तमान में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 27,439 है। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/oKSD4BUjcJ
— Health Department CG (@HealthCgGov) October 9, 2020
सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......
VIRAL VIDEO: चल पड़ा बाबा का ढाबा, देखे किस तरह से बुजुर्ग दम्पति करते है इस बाबा का ढाबा का संचालन
एसीबी की बड़ी कार्यवाही : बैंक मेनेजर को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर
गाँव के नाले में मिली दो युवकों की लाश, घर से मछली मारने की बात कहकर निकले थे दोनों युवक
7वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप केस में 3 दबोचे गए, 2 निकले नाबालिग
केशकाल गैंगरेप और आत्महत्या मामले में एसपी ने की बड़ी कार्यवाही, थाना प्रभारी को किया निलंबित
बड़ी खबर रायपुर: नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों से लाखों की ठगी, मामला दर्ज
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: फुलझर घाटी में दो बाइकों की भिड़ंत, 3 लोगों की मौत एक युवक गंभीर रूप से घायल
रायपुर | भारत सरकार के आदेशानुसार आज राजधानी रायपुर के दुर्गा महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने कोविड - 19 के बचाव व जागरुक होने और लोगों को जागरुक करने का शपथ लिया | सभी छात्र छात्राओं को शपथ, कार्यक्रम अधिकारी प्रो.सुनिता चंसोरिया द्वारा दिलाया गया | इस कार्यक्रम मे छात्र संघ प्रभारी डॉ. प्रतिभा मुखर्जी साहूकार उपस्थित रही |
रायपुर | उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री धनंजय देवांगन ने 9 अक्टूबर को मंत्रालय में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और विद्यालयों के प्राचार्यो से कॉलेजों में प्रवेश, ऑनलाइन क्लास, परीक्षा परिणाम और पाठ्यक्रमों के संबंध में चर्चा की। सचिव श्री देवांगन ने कुलपतियों से कहा कि परीक्षा परिणाम समय पर जारी करें। विश्वविद्यालय के कुलपति शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने ने कहा कि 22 अक्टूबर तक कॉलेजों में प्रवेश की तिथि निर्धारित की गई है। राज्य के सभी कॉलेजों में कोई सीट खाली न रहे, शत प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिए जाएं। श्री देवांगन ने कॉलेजों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रवेश में प्राथमिकता देने को कहा।
पढ़ें : एसीबी की बड़ी कार्यवाही : बैंक मेनेजर को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर
सचिव श्री देवोंगन ने कहा कि समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए स्नातक स्तर पर पाठ्यक्रमों को कम करने के लिए समिति गठित की गई है। समिति से सुझाव मिलने पर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। कोरोना महामारी के कारण कॉलेजों में पढ़ाई के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की जानी है। उन्होंने कहा कि एक नवम्बर से अनिवार्य रूप से क्लास शुरू किए जाएं। श्री देवांगन ने सभी कॉलेजों में कोरोना से सुरक्षा के सभी उपायों का कढ़ाई से पालन कराने को कहा। उन्होंने राज्य के सभी कॉलेजों में निर्माण कार्य, उपकरण खरीदी, पेंशन और अनुकम्पा नियुक्ति की भी समीक्षा की।
पढ़ें : सर्दियों में कोरोना मचाएगा तांडव, हालात हो सकते हैं खराब: एनसीडीसी की रिपोर्ट में दावा
बैठक में कुलपतियों ने बताया कि सभी परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम अक्टूबर अंत तक घोषित किए जाएंगे। वर्तमान में मूल्यांकन का कार्य जारी हैै। कॉलेजों में शत प्रतिशत सीटों में प्रवेश हो सके इसके लिए प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि 22 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 अक्टूबर तक करने के भी सुझाव दिए। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त श्रीमती शारदा वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Jahan kahi bhi hain, wahi ruk jaayyein aur taiyyaar ho jaayyein dekhne #LaxmmiBomb ka trailer, kyunki barasne aa rahi hai Laxmmi! #LaxmmiBombTrailer out now. #YeDiwaliLaxmmiBombWali!
लक्ष्मी बम’ के ट्रेलर को अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया है। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “जहां कहीं भी हैं, वहीं रुक जाएं और तैयार हो जाएं देखने लक्ष्मी बम का ट्रेलर, क्योंकि बरसने आ रही है लक्ष्मी” वीडियो में अक्षय कुमार की एक्टिंग वाकई कमाल की लग रही है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि अक्षय कुमार ने लक्ष्मी का किरदार बखूबी निभाया है।वहीं, कियारा आडवाणी एक्टर की पत्नी के रोल में नजर आ रही हैं।

रायपुर | एसीबी रायपुर की टीम द्वारा आज दिनांक 09.10.2020 को कार्यवाही करते हुए ग्रामीण बैंक शाखा सिंघोड़ा, जिला महासमुंद के शाखा प्रबंधक एवं उसके सहायक चौकीदार को पिड़ित से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।
पढ़ें : विद्यालय में फीस राशि की रिकार्ड में हेर-फेर कर लाखों रुपयें का गबन, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
रायपुर। विद्यालय में फीस कलेक्शन में हेराफेरी कर लाखों रुपयें के गबन करने की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है।
रायपुर | सट्टा-पट्टी लिखते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रुपयें एवं सट्टा पर्ची जब्त किया है।





















