रायपुर | रेत के अवैध खनन, भण्डारण, परिवहन रेत के कालाबाजारी एवं रेत माफियाओं के गुंडागर्दी के खिलाफ पिछले 4 माह से आम आदमी पार्टी के द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन कर शासन प्रशासन को जगाने का प्रयास किया जाता रहा ।
पढ़ें : नवरात्रि पर पंडालों में मूर्ति स्थापना के लिए लेनी होगी सात दिन पहले अनुमति, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई के प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव श्री विशाल चौधरी के छत्तीसगढ़ प्रथम आगमन पर NSUI के युवा नेता राहुल ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या मे NSUI के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। विमानतल से विश्राम गृह तक साथ में छोडा गया व आगामी 7 दिवसीय दौरे में राहुल ठाकुर भी शामिल होगे ।

आज के स्वागत में राहुल ठाकुर के साथ मे अभिजीत तिवारी, आशीष चंद्राकर, आयुष दिवान, आजाद वर्मा, बबलु दीप, मित, मोटी जामुलक, मयंक पांडे, राज तिवारी, सुभम साहू, दिपक विश्वकर्मा, अनुराग ठाकुर, मिथलेश यादव, राजेश साहू, सोनू साहू, राज व सैकड़ों की संख्या मे NSUI के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईईडी बम डिफ्यूज करने वाली दंतेवाड़ा डीआरजी की महिला कमांडो सुश्री लक्ष्मी कश्यप और सुश्री विमला मण्डावी से बातचीत कर उनके साहसिक कार्य की सराहना की।
पढ़ें : जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं, कोविड-19 पर पीएम मोदी ने दिया मंत्र
मुख्यमंत्री ने महिला कमांडो सहित पुलिस बल का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिस हौसले और साहस के साथ पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान नक्सली मोर्चे पर काम कर रहे हैं, उससे जल्द ही बस्तर क्षेत्र में नक्सली समस्या के उन्मूलन में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को अपने कार्यो से क्षेत्र की जनता का विश्वास जीतने में सफलता मिल रही है।
पढ़ें : राजधानी में लाखों रुपयें की सट्टा पर्ची व नगदी रुपयें के साथ फिर एक पकड़ाया
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के सूरनार टेटम मार्ग में नक्सलियों ने दस किलो का आईईडी बम लगा रखा था। पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद फोर्स ने बम निकाला, डीआरजी की एंटी बम स्क्वॉड की टीम में शामिल महिला कमांडो सुश्री लक्ष्मी कश्यप और सुश्री विमला मण्डावी ने बम को डिफ्यूज किया। महिला कमांडो सुश्री विमला मण्डावी ने मुख्यमंत्री को अपने कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जब ग्रामीण इलाकों में नया कैम्प खोला जाता है तो वे लोग ग्रामीणों के बीच जाते हैं और उन्हें बताते हैं कि नया कैम्प आपकी सुरक्षा के लिए प्रारंभ किया जा रहा है। बस्तर आईजी श्री पी. सुंदरराज सहित पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी और डीआरजी की एंटी बम स्क्वॉड टीम के सदस्य इस मौके पर उपस्थित थे।
आइए, कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट हों!
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2020
हमेशा याद रखें:
मास्क जरूर पहनें।
हाथ साफ करते रहें।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
‘दो गज की दूरी’ रखें।
#Unite2FightCorona pic.twitter.com/L3wfaqlhDn
राजनांदगांव | आईपीएल के शुरू होते ही सट्टेबाजों की सक्रियता बढ़ जाती है। सट्टेबाजी व सट्टेबाजों पर नकेल कसने जिले के पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन तथा नगर पुलिस अधीक्षक मनिशंकर चंद्रा के मार्ग दर्शन में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक मयंक रणसिंह के नेतृत्व में देर रात कार्रवाई करते हुए दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया।
पढ़ें : नवरात्रि पर पंडालों में मूर्ति स्थापना के लिए लेनी होगी सात दिन पहले अनुमति, पढ़ें पूरी खबर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली कि शहर के कई जगहो में आईपीएल क्रिकेट मैच में रुपये का दांव लगाकर सट्टा खिलाया जा रहा है। जिसके चलते विभिन्न क्षेत्रो मे टीम बनाकर रवाना की गई। जांच-पड़ताल में सुंदरा गाँव में आईपीएल सट्टा खिला रहे राकेश देवांगन, साकिन चिखली और राजेश अग्निहोत्री, साकिन तुलसीपुर आईपीएल सट्टा खेलाते हुये पकड़ाए । इनके पास से 8 लाख की सट्टा पट्टी, नगद 53100 रूपये, 10 नग मोबाईल, 1 लैपटॉप, 2 मोटर सायकल जप्त कर चीख़ली चौकी में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्य में चिखली चौकी प्रभारी उनि चेतन चंद्राकर, सउनि रविशंकर पैंकरा, प्र. आ. बसंत राउ, रतिराम साहू, आरक्षक अविनाश झा, राकेश ध्रुव, सुशील राउत, विरेंद्र कुमार मंदावि तथा तकनीकी स्टाफ़ का योगदान था।
कोण्डागांव। जिले के धनोरा थाना क्षेत्र अंर्तगत 07 युवक आरोपियों ने ग्राम छोटे ओड़ागांव में लगभग 02 महीने पहले 20 जुलाई 2020 को नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद आत्महत्या कर लिया था, लेकिन इस मामले पर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई है। इससे दुखी नाबालिग के पिता ने जब रविवार को आत्महत्या प्रयास किया तब जाकर मामला उजागर हुआ जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 07 अक्टूबर 2020 को अपराध पंजीबद्ध कर आनन-फानन में गैंगरेप के 05 नाबलिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया वहीं 02 आरोपी फरार है।
कोरबा | कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर एसडीएम कोरबा श्री सुनील नायक ने दुर्गा पूजा समितियों की बैैठक ली। एसडीएम ने बैठक में कोरोना महामारी के दौर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये नवरात्रि पर्व के लिये जारी शासकीय दिशा-निर्देशों के बारे में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दी। सभी पूजा समितियों को इन विशेष दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। समिति को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा जिससे नवरात्र पर्व के दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम हो सके।
पढ़ें : जिले के इन चिन्हित क्षेत्रों को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित, पढ़ें पूरी खबर
एसडीएम ने बैठक में बताया कि इस वर्ष नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्गा पंडालों में मूर्ति स्थापना के लिये सात दिन पहले एसडीएम या तहसीलदार से अनुमति लेनी होगी। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में किसी भी प्रकार से सार्वजनिक मूर्ति स्थापना और पंडाल नहीं लगेंगे। अनुमति प्राप्त स्थलों पर पंडालों में स्थापित होने वाली माँ दुर्गा की मूर्ति की ऊंचाई छह फिट एवं चौडाई पांच फीट से अधिक नहीं होगी। मूर्ति स्थापना वाले पंडाल का आकार 15 फिट लंबाई और 15 फिट चौड़ाई से अधिक नहीं होगी। मूर्ति स्थापना होने वाले पंडाल के सामने कम से कम तीन हजार वर्गफीट की खुली जगह होना जरूरी होगा।
पढ़ें : फर्जी अंकसूची से शिक्षाकर्मी बनकर नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपयें की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
बेमेतरा | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के तहसील बेमेतरा के ग्राम-हेमाबंद एवं मानिकपुर और बघुली मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए इन गांवों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। हेमाबंद के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार बेमेतरा श्री राजकुमार मरावी तथा मानिकपुर और बघुली के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार नवागढ़ सुश्री रेणुका रात्रे एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेमेतरा श्री दुर्गेश कुमार वर्मा होंगे ।
रायपुर | कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने को सभी कहते हैं। लेकिन लोगों में यह भ्रम है कि कपड़े से बने मास्क वायरस से बचाने में काम नही आते । जबकि कई वैज्ञानिक शोधों में यह बात सामने आई कि कि कपड़े से बने मास्क पहनने से भी वायरस से सुरक्षा मिलती है। यदि संक्रमण हो भी जाता है तो वह कम तीव्रता या कम वायरल लोड या बिना लक्षण वाला रहता है। सैनफोरिन्सिसको मे यूनिवर्सिटी ऑफ केलीफोर्निया में जुलाई में हुए अध्ययन में यह बात सामने आई। साथ ही 1 मीटर की दूरी भी जरूरी है।
मास्क सही प्रकार से पहनना भी उतना ही जरूरी है जितना कि उसे पहनना। लोगों में यह धारणा है कि मास्क पहन कर बात करने से आवाज साफ सुनाई नही देती। जबकि ऐसा नही है। यह केवल एक मेंटल बैरियर है। मास्क पहने पहने बस थोड़ा उंचा बोल कर हम वायरस से बच भी सकते हैं और दूसरों को संक्रमण से बचा भी सकते हैं। मास्क गले में लटका कर फिर वापस पहनने से संक्रमण, मास्क की अंदर की सतह तक आता है और नाक तक वापस इसे खींचने से यह वायरस अंदर चला जाता है।
पढ़ें : बड़ी खबर: इन 5 शर्तों के साथ नवरात्र के ज्योत की मंदिरों को मिली इजाजत, प्रशासन ने जारी किया निर्देश
वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि बंद जगहें ,बंद कमरों में समूह में रहने से बचना चाहिए। इसके स्थान पर खुली जगह में रहकर गतिविधियां करनी चाहिए। संक्रमित व्यक्ति के बंद स्थान पर रहने से संक्रमण की संभावनाएं बढ़ जाती हैं और उसके उस स्थान से जाने के बाद भी वायरस वातावरण में रहता है।
आज 8 अक्टूबर का राशिफल
मेष राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। निर्धारित कार्य संपन्न नहीं होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय नहीं लेना ही ठीक रहेगा। समाजिक कार्यों में में दिन बिताना उचित होगा। परिजनों के साथ भी समय बिता सकते हैं। आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी, जिससे कलह होने की संभावना भी रहेगी।
वृषभ राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। काफी समय से रुकी योजनाएं शुरू होने की संभावना है। कारोबार में लाभ मिलेगा। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी दोनों की प्राप्ति हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आप को उत्साह रहेगा। घर में तथा व्यावसायिक स्थल पर कार्यभार रहेगा। अधिक खर्च हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के चलते आय में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। घर-परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, जिसमें धन खर्च की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। क्रोध की अधिकता रहने से विवाद होने की संभावना रहेगी। आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। यात्रा पर जाने से बचें। खान-पान का ध्यान रखें।
कर्क राशि :-
आज का दिन लाभप्रद रहेगा। कारोबार में धनलाभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहने से मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। धन व्यय अधिक न हो, इसका ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिवार में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
सिंह रशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि की संभावना है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से सभी कार्य सफल होंगे। व्यापार में विस्तार की योजनाएं बनाएंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना रहेगी। अटवा हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यभार की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावदान रहें। अधिक धन व्यय होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।
कन्या राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भाइयों से भरपूर सहयोग मिलेगा और जीवन में सफलता के नये मार्ग खुलेंगे। गृहस्थ जीवन में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। अपने साथियों से धोखा मिलने की संभावना रहेगी। अनावश्यक खर्च बढऩे से तनाव बढ़ सकता है। तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है।
तुला राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में निवेश के नए मौके मिलेंगे, लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी से सोच-विचार कर लें। निवेश से लाभ प्राप्त होगा। नये कार्य शुरू करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। कार्यभार अधिक रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न आ सकते हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे।
वृश्चिक राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। धन हानि के योग रहेंगे। कारोबार में लाभ मिलेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। मित्रों-परिजनों के साथ पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्र उपलब्ध होंगे। लंबे समय से बन रही योजना सफल हो सकती है। समाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।
धनु राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। कुछ लाभ के सौदे हो सकते हैं। भाइयों के माध्यम से कार्यों में सफलता मिलेगी। मकान-जमीन के कार्य संपन्न होंगे। साझेदारों से भी लाभ होगा। व्यावसायिक स्थल और परिवार का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा।
मकर राशि :-
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है। कारोबार अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में उन्नती होगी। परिश्रम से किये गये कार्य में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा। सहकार्मियों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ राशि :-
आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कार्य विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। आय में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। कार्यभार की अधिकता से शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक उल्लास में कमी आ सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे और नए वस्त्रों की खरीदारी भी करेंगे। वाहन सुख मिल सकता है।
मीन राशि :-
नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कारोबार में लाभ होगा। बुजुर्गों की सलाह लेकर किया गया निवेश भी फायदेमंद रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2846 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 391 मरीज, दुर्ग से 192, राजनांदगांव से 126, बालोद से 60, बेमेतरा से 29, कबीरधाम से 72, धमतरी से 111, बलौदा बाजार से 49, महासमुंद से 54, गरियाबंद से 41, बिलासपुर से 155, रायगढ़ से 238, कोरबा से 214, जांजगीर चांपा से 230, मुंगेली से 70, जीपीएम से 8, सरगुजा से 51, कोरिया से 45, सूरजपुर से 82, बलरामपुर से 30, जशपुर से 23, बस्तर से 155, कोंडागांव से 82, दंतेवाड़ा से 64, सुकमा से 41, कांकेर से 129, नारायणपुर से 18, बीजापुर से 84, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2677 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 26777 है |
आज कुल 2,846 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 2,677 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 1,03,828 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 26,777 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/c36tHkPoIP
— Health Department CG (@HealthCgGov) October 7, 2020
सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......
बड़ी खबर: डांसिंग क्वीन सपना चौधरी बनीं माँ, पति ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
शराब खरीदने लाईन में लगे युवक को नुकीली औजार से मारकर किया घायल, मामला दर्ज
राजधानी से दो नाबालिग लड़की लापता, मामला दर्ज
बड़ी खबर: इन 5 शर्तों के साथ नवरात्र के ज्योत की मंदिरों को मिली इजाजत, प्रशासन ने जारी किया निर्देश
राजधानी के भाठागांव के पीछे लगभग डेढ एकड़ निजी भूमि में निगम ने अवैध प्लाटिंग पर लगाई रोक
बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को दी जमानत, भाई शोविक की याचिका खारिज
अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार: हादसे में डॉक्टर की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने दुहराया है कि केंद्र सरकार के फैसलों का पूरा लाभ किसानों को देकर प्रदेश सरकार इस वर्ष धान ख़रीदी का काम भाजपा शासनकाल की तरह ही 01 नवंबर से प्रारंभ करे और पिछले वर्ष की तरह किसानों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार न करे। प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान ख़रीदे जाने की मांग करते हुए भाजपा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष डेढ़ गुना ज़्यादा चावल केंद्रीय पूल में लेने का फैसला किया है, प्रदेश सरकार अब ईमानदारीपूर्वक किसानों के साथ किए गए अपने सभी वादों को पूरा करे। विदित रहे, भाजपा प्रदेश इकाई के आह्वान पर बुधवार को किसानों से जुड़े मुद्दों पर प्रदेश सरकार को झकझोरने के लिए और किसानों के साथ हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। राजधानी में धरना देने के बाद राजभवन पहुँचकर भाजपा ने राज्यपाल अनुसुइया उईके को ज्ञापन सौंपा।

राजधानी रायपुर में भाजपा ने धरनास्थल पर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को उसके किसान विरोधी चरित्र के लिए भाजपा नेताओं ने आड़े हाथों लिया और प्रदेश सरकार को आगाह किया कि वह किसानों से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशील होकर काम करे ताकि किसानों का जीवन ख़ुशहाल हो सके। ट्रैक्टर पर सवार होकर धरनास्थल पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि आज हम किसान विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ में धरना दे रहे हैं। आज पूरे प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालय में भाजपा के कार्यकर्ता किसान विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं। हमारा देश किसानों का देश है और हमारा छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। यह दुर्भाग्य की बात है कि 60 साल तक कांग्रेस के राज में किसानों को कांग्रेस ने दिनो-दिन प्रताड़ित कर उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने किसानों के हित मं क्रांतिकारी निर्णय लेने का काम किया है, तब किसानों का शोषण करने वाली कांग्रेस विरोध कर रही हैं। श्री मोदी ने गांव, गरीब और किसान की चिंता की है। आज प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, नीम कोटेड यूरिया, फसल बीमा योजना, सेठ-महाजन से मुक्ति, किसान क्रेडिट कार्ड और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से किसान की आय दुगुना करने का प्रयास कर रहे हैं। श्री साय ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लगातार किसान विरोधी कार्य कर रही है। यह सरकार झूठ बोलकर, प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को ठगकर सत्ता में आई है। प्रदेश के किसानों का पिछले साल का अब तक भुगतान नहीं करने वाली सरकार मोदी सरकार की किसान हितैषी कानून का किस मुंह से विरोध कर रही हैं। भूपेश सरकार क्या किसानों की राशि का भुगतान करने की नीयत नहीं रखती? क्यों घबराहट हो रही हैं? 72 घण्टे में भुगतान वाले मोदी जी के किसान हितैषी कानून से किसानों की बकाया राशि का भुगतान नहीं कर पाने वाली भूपेश सरकार को डर लग रहा हैं। ऐसे तो किसान हित की बात करने वाले कांग्रेस के नेता डरें नहीं बताएं की किसानो की बकाया राशि का भुगतान कब करेंगे? इस साल की धान खरीदी के 72 घण्टे के अंदर प्रदेश के किसानों के खाते में उनके हक की राशि पहुंचाने की समुचित व्यवस्था करें। 25सौ रुपए में धान खरीदी, कर्ज माफी, शराब बंदी, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता जैसे अनेक झूठे वादे करने वाली यह सरकार अब फेल हो चुकी है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वादे के मुताबिक़ दो साल का बकाया बोनस भी किसानों को दे।
धरना को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जब हम किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं, तब कांग्रेस के लोग हाथरस पर धरना दे रहे हैं। क्या इन्हें छत्तीसगढ़ के सरगुजा का बलरामपुर नहीं दिख रहा, क्या इन्हें बस्तर का कोंडागांव नहीं दिख रहा? कैसी संवेदनहीन सरकार है! प्रदेश सरकार और कांग्रेस के नेता पहले अपना प्रदेश देखें, बाद में अन्य राज्यों के मुद्दों पर धरना दें। श्री अग्रवाल ने कहा कि जब हमारी पार्टी की सरकार थी, तब हम 01 नवम्बर से धान खरीदी करते थे ताकि दीपावली से पहले किसान भाई के घर धान का पैसा मिल जाये। ये सरकार दिसंबर में खरीदी की बात करते हैं। प्रदेश के किसानों को पिछले वर्ष के धान का भुगतान नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जो किसानों के हित में कानून लाया है उसमें तो इस सरकार को जेल में होना चाहिए। इस क़ानून में किसानों को उनकी उहज के मूल्य का 72 घंटे में भुगतान का प्रावधान है और प्रदेश की यह कांग्रेस सरकार इस किसान हितैषी बिल का विरोध कर रही है। श्री अग्रवाल ने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरेली मनाने की बात करते हैं, लेकिन पहले हमारे किसान भाई के घर-घर में, गाँव-गाँव में हरेली मननी चाहिए। उसके खाते में उसकी उपज के मूल्य की पूरी राशि पहुंचनी चाहिए तब प्रदेश में असली हरेली होगी। गिरदावरी में किसान का रकबा कम करने वाली सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही हैं। भूपेश सरकार केवल शोषण करने वाली सरकार है। श्री अग्रवाल ने कहा कि रेत खनन के लिए प्रदेश सरकार का क्या नियम, क्या क़ानूनून हैं? कोई कानून नहीं! जब कांग्रेस के कार्यकर्ता को पैसा चाहिए तब खनन कर रहे हैं।

प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि गंगाजल की कसम खाने वाले गंगा जल को भूल गए हैं। आज पूरा प्रदेश पूछ रहा है कि क्या किसानों के साथ, युवाओं, महिलाओं किसी के साथ न्याय हुआ? छत्तीसगढ़ में लगातार दुष्कर्म की घटनाएँ हो रही हैं लेकिन इस विषय पर बोलने के बजाय कांग्रेस के नेता हाथरस पर धरना दे रहे हैं। आज राजधानी में बेख़ौफ़ जुआ-सट्टा और अफ़ीम-कोकीन के नशे का काला करोबार चल रहा है। यह कांग्रेस की कैसी सरकार है? श्री मूणत ने हुँकार भरी कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता मैदान में उतर चुका है। इस प्रदेश सरकार को दोहरी मानसिकता वाली बताते हुए श्री मूणत ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता नियमों का उल्लंघन कर आंदोलन करें तो कोई कार्रवाई नहीं होती, पर भाजपा कार्यकर्ता नियमों का पालन करें तब भी उन पर कार्रवाई और एफआईआर की जा रही है। यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और ऐसी दोहरा मानसिकता वालों की ईंट से ईंट बजा देंगे।
पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि यह कांग्रेस की चोर सरकार, तस्कर सरकार, लुटेरी सरकार, जुआरी सरकार के खिलाफ धरना है। देश में यदि कहीं खुले आम भ्रष्टाचार हो रहा है तो वह छत्तीसगढ़ में हो रहा है। रेत माफिया सक्रिय हैं, प्राकृतिक संसाधनों का गोरखधंधा चल रहा है। प्रदेश में कांग्रेस का कार्यकर्ता होना चोरी कर, तस्करी कर, माफियागिरी कर बचने का कोड है। श्री चंद्राकर ने प्रदेश सरकार को खुले मंच से किसानों के विषय में बात करने की चुनौती दी। सन 2019 के अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने एमएसपी पर घोषणा की थी और आज भ्रम फैला रही हैं। स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट यूपीए के 10 साल के शासन में ठंडे बस्ते में क्यों पड़ी रही? शांताकुमार कमेटी की कितनी अनुशंसाओं से मुख्यमंत्री बघेल सहमत हैं, बताएं। यदि सहमत हैं तो बताएं कि छत्तीसगढ़ में कब लागू करेंगे? 25सौ रुपये में धान खरीदी की बात पूरी तरह सफेद झूठ है। पिछली फसल का भुगतान ही अभी तक नहीं किया। श्री चंद्राकर ने कहा कि नकली बीज, नकली खाद वालों के ऊपर क्या कार्रवाई हुई? एक किसान ने आत्महत्या कर ली, यह कैसी असंवेदनशील सरकार है। भाजपा का कार्यकर्ता एक-एक बटालियन के बराबर है। श्री चंद्राकर ने सवाल किया कि कर्जा-पर-कर्जा लेने वाली यह प्रदेश सरकार कब से धान खरीदी करेगी स्पष्ट करे। छत्तीसगढ़ के लिए जिन लोगों ने नाखून तक नहीं कटाया, वे सरकार में आकर लूट मचा रहे हैं। ऐसे कार्यों के लिए अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य नहीं बनाया है।
इस मौके पर संसद सदस्य सुनील सोनी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, रायपुर शहर ज़िला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व विधायक नंदे साहू, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, सच्चिदानंद उपासने, राजीव अग्रावाल, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सूर्यकांत राठौर, केदारनाथ गुप्ता, श्यामसुंदर अग्रवाल, अशोक पांडेय, डॉ. सलीम राज, सत्यम दुवा, सुभाष तिवारी, बजरंग खंडेलवाल, हेमेंद्र साहू, लक्ष्मी वर्मा, मीनल चौबे, शैलेंद्री परगनिया, नवीन शर्मा, राजेश पांडेय, अनुराग अग्रवाल, डॉ. अखिलेश दुबे, अमरजीत छाबड़ा, ललित जयसिंह, गीता ठाकुर, गोपी साहू, अमरजीत छाबड़ा, उमेश घोरमोडे ,जितेंद्र गोलछा, विजय जयसिंघानी, संजूनारायण सिंह ठाकुर, गौरीशंकर श्रीवास, अजय साहू, सुभाष अग्रवाल, आशु चंद्रवंशी, किशोर महानंद आदि उपस्थित थे।


















