BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
डुमरतराई थोक सब्जी बाजार में झांसा देकर 13 हजार की हुई पाकेट मारी, मामला दर्ज

डुमरतराई थोक सब्जी बाजार में झांसा देकर 13 हजार की हुई पाकेट मारी, मामला दर्ज

रायपुर, डुमरतराई थोक सब्जी बाजार में ट्रक में लोड टमाटर बेच रहे युवक को झांसा देकर पाकेट मारों ने 13 हजार रुपये चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट मानाकैम्प थाने में दर्ज की गई है।

Also Read:-  सावधान: अब इन कोरोना मरीजों पर सीधे होगी FIR, पढ़े पूरी खबर 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतनामीपारा ग्राम डुमरतराई निवासी नगर शेखर मारकंडेय आयु 25 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी डुमरतराई थोक सब्जी मार्केट शेख अब्दुला के दुकान में सेल्समेन है 4 सितंबर को सुबह 8 बजे ट्रक में लोड टमाटर को बोली लगाकर बेच रहा था। इसी दौरान एक युवक आकर बोला की आपका पैसा नीचे गिर गया है वह जैसे ही पैसा उठाकर जेब में रखा उसके पाकेट से 13 हजार रुपये की किसी ने पाकेटमारी कर दिया। पैसा उठाने बोलने वाले युवक पर शंक होने पर पीडि़त ने उसे पकड़कर पुछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम मनीष यादव संतोषीनगर निवासी बताया व पैसे के संबंध में पुछताछ करने पर अपने दोस्त विकास उर्फ किरी को दिया है कहा। वही उसने बताया कि उसके दोस्त विकाश,सोनू ठाकुर एवं राहुल नागरची प्लान बनाकर पाकेटमारी व चोरी करने बाजार में आये थे। कहकर आरोपी मनीष यादव हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
 

शहीद गणेश राम कुंजाम की प्रतिमा स्थापित होगी और उनके नाम पर प्रवेश द्वार बनाया जाएगा: मंत्री कवासी लखमा

शहीद गणेश राम कुंजाम की प्रतिमा स्थापित होगी और उनके नाम पर प्रवेश द्वार बनाया जाएगा: मंत्री कवासी लखमा

 कांकेर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी और प्रदेश के आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को कांकेर जिले के तहसील चारामा अंतर्गत ग्राम गिधाली पहुंचकर गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए गणेश राम कुंजाम के घर पहुंचकर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देते हुए कहा कि हमे गर्व है कि हमारे प्रदेश का नवयुवक देश की सुरक्षा में शहीद हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से शहीद गणेश राम कुंजाम के परिवार के एक सदस्य उनकी बहन कुमारी गंगा कुंजाम को शासकीय सेवा में तृतीय श्रेणी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाएगी तथा शहीद गणेश कुंजाम की प्रतिमा स्थापित किया जाएगा तथा उनके नाम पर प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के पालन में ग्राम गिधाली के प्राथमिक विद्यालय को शहीद गणेश राम कुंजाम के नाम पर किया गया है।


शहीद गणेश कुंजाम के पिता ईतवारूराम कुंजाम और माता जागेश्वरी बाई तथा उनके चाचा तिहारूराम कुंजाम ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 20 लाख रुपए और भारत सरकार की ओर से 40 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है, जिसे बैंक में सुरक्षित जमा रखा गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने उन्हें शासन की ओर से प्रदत्त सहायता राशि का सदुपयोग करने के लिए समझाईश दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर और चारामा एसडीएम सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, जिला पंचायत सदस्य मीना मंडावी, जनपद सदस्य सत्कार पटेल, ग्राम पंचायत कुर्रूटोला के सरपंच बिरेन्द्र मंडावी, ठाकुरराम कश्यप, नरेन्द्र यादव, देवानंद कोरेटी, हिरेन्द्र साहू, महेन्द्र नायक, ग्राम पटेल सखाराम दर्रो और दुर्गाराम कांगे सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

 मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक 7 को

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक 7 को

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक 7 सितम्बर को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय  में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। जनजाति सलाहकार परिषद के सदस्यगण अपने जिले के एन.आई.सी. के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में उपस्थित होकर बैठक में भाग लेंगे। परिषद द्वारा अनुसूचित जनजाति के उत्थान एवं कल्याण से संबंधित नीतिगत विषयों पर शासन को परामर्श दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि यह समिति संविधान की पांचवीं अनुसूची के तहत गठित की गई है, इसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के विधायकगण सदस्य हैं।
रायपुर का तेलीबांधा, पंडरी बना कोरोना हॉटस्पॉट, देखिये और किन-किन जगहों से मिले कोरोना के मरीज

रायपुर का तेलीबांधा, पंडरी बना कोरोना हॉटस्पॉट, देखिये और किन-किन जगहों से मिले कोरोना के मरीज

 रायपुर। रायपुर के आसपास की बस्तियों-कॉलोनियों से बीती रात में 931 पॉजिटिव मिले। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम तेलीबांधा से 26, देवेंद्र नगर से 19, चौबे कॉलोनी से 13, सीआरपीएफ के 11, एम्स से 9, समता कॉलोनी से 7, पुलिस लाइन से 5 मरीज शामिल है। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं।


जिन जगहों से कोरोना मरीज मिले हैं, उसकी सूची निम्नानुसार है-खोपरा-अभनपुर (5 लोग), कोलार-अभनपुर, गुढिय़ारी-पचपेड़ीनाका, सीएमएचओ, अकांक्षा कैलाश नगर-कुम्हारी, थानौद-अभनपुर, झंडा चौक-शिवानंद नगर, नरदहा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, थारी-अभनपुर (7 लोग), भेलवाडीह अभनपुर (7 लोग), जैन कॉलोनी-आम्रपाली सोसायटी, प्रोफेसर कॉलोनी, यश विहार-मोती नगर बोरिया, उरला-अभनपुर, अश्विनी नगर, राजीव नगर, चकरभाठा, सीआरपीएफ बटालियन-तेलीबांधा (4 लोग), परसदा, मंदिरहसौद( 3 लोग), देवेंद्र नगर (19 लोग), समता कॉलोनी (7 लोग), अशोका रतन, जनता कॉलोनी-बैरन बाजार, विकास नगर, गोगांव, तेलीबांधा (14 लोग), माना, अभनपुर, फाउंड ऑन-गोलबाजार, खरोरा, महादेवघाट-रायपुरा 4, कबीर नगर (8 लोग), गीताजंली नगर-शंकर नगर, गुढिय़ारी 4, पुलिस लाइन (5 लोग), गीतांजली नगर, सिलतरा (4 लोग), गुजराती कॉलोनी, परशुराम नगर, कुनरा-धरसींवा, मंढर-धरसींवा, बूढ़ापारा (4 लोग), शिवानंद नगर (4 लोग), बोरियाकला, बैरनबाजार, आदर्श नगर-मोवा, जैनम विहार-लालपुर, मैट्रो हाइट्स-तेलीबांधा, मठपुरैना, लोधीपारा (4 लोग), शंकर नगर (13 लोग), वंदना भवन-सिविल लाइन (7 लोग), पंडरी (15 लोग), दलदल सिवनी-मोवा, श्याम नगर, लोधीपारा, अमलीडीह, आमासिवनी, विधानसभा, संतोषी नगर (5 लोग), अवंति बाई चौक, एनआईटी कैंपस, मित्तल हॉस्पिटल, चंगोराभाठा, हीरापुर, मठपुरैना (4 लोग), आमापारा, मोवा (8 लोग), वीरभद्र नगर, भावना नगर, माना, गोविंद नगर, कालीनगर, पंचशील नगर, विवेकानंद नगर-आश्रम, शैलेंद्र नगर (5 लोग), माना कैंप , अवंति विहार (8 लोग), सुंदर नगर (5 लोग), टाटीबंध (9 लोग), एम्स (9 लोग), देवपुरी, खम्हारडीह, बंगाली कॉलोनी-आमानाका, विधानसभा रोड-मोवा, रामकुंड, प्रेम नगर-गुढिय़ारी, भनपुरी, बजरंग चौक, अंबेडकर नगर, चंगोराभाठा, कोटा, बोरियाकला, खमतराई (4 लोग), दुर्ग, गरियाबंद, राजेंद्र नगर, एचआर कॉलोनी-टैगोर नगर (7 लोग), प्रोफेसर कॉलोनी (6 लोग), नेहरू नगर-भिलाई, पाटन-दुर्ग, दौलत स्टेट-डंगनिया, फाफाडीह मंडी रोड, टिंबा मार्केट-फाफाडीह, धरसींवा, गनपत विहार-चंगोराभाठा, सड्डू, भाठागांव (6 लोग), गुरूद्वारा, बोरियाकला, सत्यम सांई निवास-श्याम नगर, जाजंगरी-दुर्ग, पत्रकार-कॉलोनी, नेहरू नगर, आरंग, नया मंगल बाजार-गुढिय़ारी, कुशालपुर, बिरगांव, देवपुरी, हॉस्टल एमएमआई, सूर्या अपार्टमेंट, राजीव नगर, महावीर नगर, फूल चौक-जोरापारा, एचएमएमआई हॉस्टल-देवपुरी, आरडीए कॉलोनी-टिकरापारा, न्यू शांति नगर, सदर बाजार (4 लोग), तेलघानी नाका, सेल्स टैक्स कॉलोनी, तिरंगा चौक, मोतीबाग-सुभाष स्टेडियम, दलदल सिवनी, एचबी कॉलोनी-बोरियाकला, पुरानी बस्ती, हटरी बाजार नंदी चौक-टिकरापारा (4 लोग), नेवरा-तिल्दा, तात्यापारा, चौबे कॉलोनी (13 लोग), मारूति लाइफ स्टाइल, चित्रकूट परिसर-मोहबाबाजार, आरंग, सिंगापुर सिटी, बजरंग चौक-राजेंद्र नगर, सीजी राज्य बीज निगम-तेलीबांधा (26 लोग), सिविल लाइन, पंचशील नगर (10 लोग), झूलेलाल-तिल्दा, पुलिस ऑफिसर्स (5 लोग), प्रगति चौक-तिल्दा, दुर्गा चौक, कापा, सिनौदा, पाटीदार भवन, बंजारी नगर, मठपारा-बिरगांव, रावाभाठा, सन्याशीपारा, संतोष नगर-भगत सिंह, संजय नगर (5 लोग), अनंत विहार कॉलोनी, राजेंद्र नगर, श्रीराम नगर (7 लोग), सुदामा नगर, बढ़ई पारा, गोगांव-गुढिय़ारी, अवधियापारा-पुरानी बस्ती, रोहणीपुरम, वसुंधरा नगर-चंगोराभाठा, गणेश नगर, विधानसभा रोड-नरदहा, शांति विहार कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी-बोरियाकला, सांई आपर्टमेंट (3 लोग), काली नगर, मधु स्कूल-पंडरी, संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल-दोरा कॉलोनी, अश्विनी नगर, कृष्णा नगर, बजरंग नगर-गोगांव, मुर्राभट्ठी, एकता नगर (6 लोग), टिचर कॉलोनी, कंकाली तालाब, न्यू कर्मचारी कॉलोनी-कुशालपुर, इदगाहभाठा-लाखे नगर, दंतेश्वरी चौक, नागेश्वर नगर, जागृति नगर, बंजारी मंदिर के पास-बिरगांव, मिनीमाता चौक-रावाभाठा, शक्तिपारा-उरकुरा, थाना-खमतराई, सिलतरा, सिंधी कैंप-तिल्दा, बजाज कॉलोनी, बसंत विहार, लाभांडी (9 लोग), काशीराम नगर, बीएसयूपी कॉलोनी, भवानी चौक-गुढिय़ारी, सोहागा मंदिर के पास-आजाद चौक, विद्या नगर, टिंबर मार्केट-त्रिमूर्ति नगर, अमलीडीह, द्ववाद कॉलोनी, सरगुजा, इंदिरावती कॉलोनी, संकल्प हॉस्पिटल, पटेल गली-पुरानी बस्ती, पीएस सिटी, नयापारा, शांति चौक-पुरानी बस्ती, ढेबर सिटी रोड-अवधपुरी, अर्जुन नगर, राज नगर, जीई रोड नवभारत प्रेस-रजबंधा मैदान, बोरियाखुर्द, कचना, गायत्री नगर, राम नगर, लक्ष्मण नगर (10 लोग), सीआरपीएफ (7 लोग), राजिम, आदिवासी कॉलोनी, डॉ. बीआरएम हॉस्पिटल (3 लोग), अटल आवास, हसदा-अभनपुर (11 लोग), डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, अछोली-उरला, मुंदरा-अभनपुर (4 लोग), खिलौरा-अभनपुर, माना कैंप, नवापारा, डुंडा, लोधीपारा, कबीर नगर, अखोलीखुर्द-आरंग, मंदिरहसौद थाना-आरंग, मुंदरा-अभनपुर (12 लोग), अभनपुर (8 लोग), परसुलडीह, हउसिंग बोर्ड-बोरियाकला, धरसींवा, राजेंद्र नगर, काली नगर-पंडरी, चांदनी चौक-सड्डू, महावीर नगर, राम नगर, गायत्री नगर, राजातालाब, बिमला एन्केल्व-भनपुरी, दीनदयाल उपाध्याय नगर, हउसिंग बोर्ड कॉलोनी-बिलासपुर, रामसागरपारा, हेमु कलानी वार्ड, सिंगापुर सिटी, एसबीआई कॉलोनी, गोयल इंटरप्राईस-गुढिय़ारी (7 लोग), सांई विहार कॉलोनी-गुढिय़ारी 4 लोग, सेंट्रल कॉलोनी रोड-कबीर नगर, गिरीराज टॉवर-सुंदर नगर, लोहिया नगर-मोवा, आदिवासी हॉस्टल-महादेव घाट, शिव विहार-डुंडा, सरोना, बिरगांव, उरकुरा, आर्दश स्कूल के पीछे, हर्ष विहार कॉलोनी, मठपुरैना, लोट्स वैली, स्वर्णभूमि-सड्डू 2, वॉल्फोर्ट सिटी, वीवाय हॉस्पिटल, सफायरा ग्रीन विधानसभा रोड, विकास नगर, फाफाडीह नाका, पंचवटी नगर-मोवा, कंकालीपारा वार्ड-पुरानी बस्ती, अमन चौक-राजातालाब, बिरगांव।

राजधानी में कोरोना संक्रमित मृतक का सेम्पल लेने गये निगम कर्मचारियों के साथ विवाद, मामला दर्ज

राजधानी में कोरोना संक्रमित मृतक का सेम्पल लेने गये निगम कर्मचारियों के साथ विवाद, मामला दर्ज

रायपुर। कोविड 19 से मौत मामले में कर्मचारियों के साथ विवाद कर मृतक का दाह संस्कार कर शासकीय कार्यो का अवहेलना करने की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिरंगा चौक कुशालपुर पुरानीबस्ती निवासी महेश बघेल 34 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 3 सितंबर को जोन 5 आजाद चौक रायपुर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मौत हो जाने की सूचना मिलने पर सेंपल लेने गये नगर निगम के कर्मचारियों के साथ कमलेश तारक एवं छगनलाल तारक ने विवाद कर सेंपल देने से मना कर कोरोना संक्रमित का दाह संस्कार कर शासकीय कार्य के आदेशों का अवहेलना किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 188,269,270 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
भखारा: नगर अध्यक्ष ने उठाई पंचायत कार्यालय में हुई हेराफेरी की सूक्ष्म जांच की मांग

भखारा: नगर अध्यक्ष ने उठाई पंचायत कार्यालय में हुई हेराफेरी की सूक्ष्म जांच की मांग

भखारा। नगर पंचायत भखारा में गुरुवार को आवक जावक शाखा में हुई हेराफेरी पर माहौल गर्म रहा। इस संबंध में नगर पंचायत भखारा भठेली के अध्यक्ष ने प्रशासन से सरकारी रिकार्डों को फाड़कर लेनदेन की रसीद बुक को नदी में बहाकर भ्रष्टाचार को छुपाने जितने भी कर्मचारियों द्वारा प्रयास किया गया है, उनकी सुक्ष्म जांच करने प्रशासन से मांग की है।

इस संबंध में नगर अध्यक्ष पुष्पा देवांगन ने कहा कि पिछले कार्यकाल में कर्मचारियों से मिली-भगत कर काफी भ्रष्टाचार हुआ है जो अब जनता के बीच खुली किताब की तरह दिखने लगा है। पिछले कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को दबाने के लिए प्लेसमेंट कर्मचारी दिलीप साहू के साथ मिलकर कर्मचारियों ने यह संगीन अपराध किया है जिसका खुलासा होना चाहिए। नगर पंचायत भखारा भठेली को भ्रष्टाचार मुक्त नगर बनाना है जिसके लिए नगर के सभी जागरूक मतदाता भाई बहन एवं बुजुर्ग मतदाताओं से अपील करती हूं। इस कृत्य में जो भी व्यक्ति शामिल है। प्रशासन उन पर उचित करवाई करें। नगर के सभी व्यापारी बंधु, सभी संगठन नगर के विकास के लिए सामने आए। सभी के सहयोग से नगर पंचायत भखारा भठेली विकास की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने आगे  कहा कि भ्रष्ट कर्मचारियों के चलते नगर पंचायत भखारा का विकास रुक गया था। विकास कार्यो से कोई समझौता  नहीं किया जायेगा। जनहित के मुद्दे को लेकर वे सदैव आवाज बुलंद करेंगी। उन्होंने लापरवाही  कर्मचारियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग प्रशासन से की है।
छतीसगढ़: 7 फर्जी नक्सली गिरफ्तार, बीज व्यापारी से मांग रहे थे 5 लाख की रकम

छतीसगढ़: 7 फर्जी नक्सली गिरफ्तार, बीज व्यापारी से मांग रहे थे 5 लाख की रकम

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के  पखांजूर थाना क्षेत्र के ग्राम कापसी में पुलिस ने 1 महिला सहित 6 फर्जी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। फर्जी नक्सली मछली बीज के व्यापारी से 5 लाख की मांग कर रहे थे। पखांजूर थाना क्षेत्र के ग्राम कापसी के इस मामले में पुलिस कई ऐंगिल से जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों से इस तरह की कितनी वारदातों में ये लोग संलिप्त रहे हैं इस संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना के मृतकों के प्रति जताई संवेदना

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना के मृतकों के प्रति जताई संवेदना

 रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुए बस दुर्घटना में ओडिशा के सात लोगों के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार के साथ ही अन्य जरूरी मदद दिलाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। वहीं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताई है। ज्ञात हो कि ओडिशा के गंजाम जिले से बस में सवार होकर 70 मजदूर सूरज गुजरात जाने निकले थे। आज तड़के करीब 3.30 बजे मंदिर हसौद के निकट उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इसमें सात मजूदरों की मौके पर ही मौत हो गई। 

 निजी अस्पतालों में कोरोना मरीज के परिजनों से लाखों की वसूली: संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने की मुख्यमंत्री से शिकायत

निजी अस्पतालों में कोरोना मरीज के परिजनों से लाखों की वसूली: संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने की मुख्यमंत्री से शिकायत

रायपुर। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने रायपुर राजधानी में स्थित निजी अस्पतालों द्वारा कोविड-19 के मरीजों से मनमाने तरीके से पैसे वसूली करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है, स्वास्थ्य सेवाएं देना किसी सामान बेचने जैसा नहीं है और ऐसा कर स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले निजी अस्पताल के संचालक मेडिकल क्लीनिक कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऐक्ट का खुला उलंघन कर रहे हैं।

विकास उपाध्याय ने कहा 90 फीसदी पीडि़तों द्वारा लगातार ये शिकायत मिल रही है कि निजी अस्पतालों में कोरोना का डर दिखा कर उनसे मनमाने तरीके से लाखों रुपए वसूली की जा रही है। कई मरीज तो ऐसे भी हैं जो इन निजी अस्पतालों में महज 3 दिन का फ़ीस 6 लाख रुपये तक चुकाए हैं। उन्होंने कहा पूरे देश में लगातार कोविड.19 के मरीजों की इजाफा के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी इसकी बढ़ोतरी हुई है, नतीजन सरकारी अस्पतालों में अब जगह नहीं है कि सभी पीडि़तों को भर्ती किया जा सके तो मजबूरन प्रदेश भर के संक्रमित लोग अच्छे इलाज के आशा में राजधानी रायपुर के निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं और स्थिति ये है कि अब इन अस्पतालों में कोविड.19 के अलावे अन्य बीमारी से ग्रसित लोग नहीं के बराबर ही हैं। जिसका फायदा ये निजी अस्पतालों के संचालक भरपुर उठा रहे हैं। विकास उपाध्याय ने कहा सभी मरीज़ों को जानकारी दी जानी चाहिए कि उनको क्या बीमारी है और इलाज का क्या नतीजा निकलेगा। साथ ही मरीज को इलाज पर खर्चए उसके फ़ायदे और नुक़सान और इलाज के विकल्पों के बारे में बताया जाना चाहिए। जो रायपुर के निजी अस्पतालों में नही हो रहा है।अगर अस्पताल एक पुस्तिका के माध्यम से मरीज़ों को इलाजए जांच आदि के खर्च के बारे में बताएं तो ये अच्छी बात होगी। इससे मरीज़ के परिवार को इलाज पर होने वाले खर्च को समझने में मदद मिलेगी। विकास ने आगे कहा अस्पताल मरीज या उसके परिजनों को केस से जुड़े सभी कागज़ात की फ़ोटोकॉपी दे। ये फ़ोटोकॉपी अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के भीतर और डिस्चार्ज होने के 72 घंटे के भीतर दी जानी चाहिए।पर ये भी नहीं किया जा रहा है। विकास उपाध्याय ने कहा कई बार देखा गया है कि अगर अस्पताल का पूरा बिल न अदा किया गया हो तो मरीज़ को अस्पताल छोडऩे नहीं दिया जाता है। बाम्बे हाई कोर्ट ने इसे श्ग़ैर कानूनी कारावासश् बताया है। कभी-कभी अस्पताल बिल पूरा नहीं दे पाने की सूरत में लाश तक नहीं ले जाने देते। अस्पताल की ये जि़म्मेदारी है कि वो मरीज़ और परिवार को दैनिक खर्च के बारे में बताएं लेकिन इसके बावजूद अगर बिल को लेकर असहमति होती हैए तब भी मरीज को अस्पताल से बाहर जाने देने से या फिर शव को ले जाने से नहीं रोका जा सकता। पर रायपुर के कई अस्पतालों में इसके ठीक विपरीत हो रहा है। विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया है कि वे वर्चुअल मीटिंग लेकर सभी निजी अस्पतालों के संचालकों को इस बाबत बात कर स्पष्ट हिदायत दें कि छत्तीसगढ़ की आम जनता के साथ किसी तरह की लूट बर्दास्त नहीं कि जाएगी और इस बात का ध्यान नहीं दिया गया या मनमानी जारी रही तो ऐसे अस्पतालों के लाइसेंस केंसिल किया जाए। विकास उपाध्याय ने ऐसे निजी अस्पतालों के संचालकों को स्पष्ट हिदायत दी है कि वे इस वैश्विक महामारी के समय मानवता का सही परिचय दें।
   ऑनलाइन ठगों को धर-दबोचने राजधानी पुलिस झारखंड और राजस्थान रवाना

ऑनलाइन ठगों को धर-दबोचने राजधानी पुलिस झारखंड और राजस्थान रवाना

रायपुर। शहर में बढ़ती ऑनलाइन ठगी की घटनाओं में पुलिस और साइबर टीम शातिर ठगों को दबोचने के लिए झारखंड के जामताड़ा और राजस्थान के भरतपुर रवाना हो गई है। साथ ही एक टीम ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। तीनों जगहों शातिर ठगों की लोकेशन ट्रेस होने के बाद टीम वहां उनकी घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा जाएगा।

पुष्ट सूत्रों के मुताबिक ऑनलाइन ठगी की वारदात को लगातार अंजाम दे रहे जामताड़ा, दिल्ली और भरतपुर गिरोह के शातिर रोज किसी न किसी को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहे हैं। इन शातिरों को दबोचने के लिए रवाना हुई प्रत्येक टीम में 6-6 जवान शामिल हैं। जामताड़ा रवाना हुई टीम को एक प्रशिक्षु डीएसपी लीड कर रहे हैं, जबकि भरतपुर जाने वाले टीम को एक एसआइ लीड कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस की टीम शातिरों को दबोचने के बाद ही रायपुर वापस लौटेगी।
 राजधानी में बड़ा सड़क हादसा: बस और ट्रक की भिडंत में 7 मजदूरों की मौके पर मौत

राजधानी में बड़ा सड़क हादसा: बस और ट्रक की भिडंत में 7 मजदूरों की मौके पर मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार तड़के एक बस और ट्रक आपस में टकरा गए, जिससे बस में बैठे सात मजदूरों की जान चली गई है। वहीं 20 से अधिक सवार घायल हो गए हैं जिन्हें अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में सवार मजदूर ओडिशा के गंजाम से गुजरात के सूरत जा रहे थे। हादसा आज सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ। तेज रफ्तार ट्रक रॉन्ग साइड से आते हुए बस को ठोकर मारकर आगे निकल गई है।

 
मिली जानकारी के अनुसार अनलॉक के बाद 30-40 मजदूर काम के लिए सूरत से आई बस में बैठकर ओडिशा के गुंजाम से वापस सूरत जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया जिसे पुलिस ने थोड़ी दूर राइस मिल के सामने लावारिस हालत में बरामद किया। भिड़ंत इतनी जोरदार थी की बस में आगे बैठे एक मजदूर का शव ट्रक की छत पर उछल गया जिसे पुलिस ने ट्रक को जब्त करते समय बरामद किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मंदिर हसौद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जप्त कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
मुख्यमंत्री ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने  शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी अपने बधाई संदेश में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन उतारा और अपने छात्रों को भी प्रेरित किया। वह कठिन विषय को भी अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे I भारतरत्न डॉ.राधाकृष्णन एक विद्वान, चिंतक और प्राध्यापक रहे हैं,उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और समाज के लिए अच्छा नागरिक तैयार करने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने गुणों से वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं I 

आपसी अनबन में पति ने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल

आपसी अनबन में पति ने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल

भखारा, अंतरजाति विवाह कर पति पत्नी के रूप में रह रहे प्रेमी जोड़े ने नहाते वक्त एक दूसरे का नग्न वीडियो बनाया और पत्नी से अनबन हुआ तो पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया । इस मामले में भखारा पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 509 ख आईपीसी एवं आईटी एक्ट 67 के तहत के तहत कार्यवाही कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर कुरुद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे उप जेल धमतरी भेज दिया गया है। भखारा थाना से मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार डोमा निवासी ने एक अन्य जाति की युवती से प्रेम विवाह किया था। बहुत दिनों तक दोनों पति पत्नी के रूप में एक साथ रहते थे । कुछ दिन पहले दोनों ने नहाते नहाते एक दूसरे का नग्न वीडियो बनाया और अपने अपने पास रख लिए । इसी बीच दोनों एक दूसरे से अलग हो गए और दोनों अलग-अलग स्थान में रहने लगे ।

Read:- बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक और विधायक समेत कार्यकर्ता हुए कोरोना संक्रमित 


अनबन होने पर आरोपी ने अपनी पत्नी को बदनाम करने के लिए साजिश रची और अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया । पत्नी को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत भखारा थाने में की । भखारा थाना प्रभारी कोमल नेताम ने अश्लील वीडियो की तफ्तीश करने पश्चात मामला सही पाए जाने पर आरोपी पति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कुरूद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे धमतरी जेल भेज दिया गया है।
 

रायपुर : राज्यपाल 15 सितंबर तक अपने गृह जिले में रहेंगी क्वारंटाइन पर

रायपुर : राज्यपाल 15 सितंबर तक अपने गृह जिले में रहेंगी क्वारंटाइन पर

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके कोरोना संक्रमण के चलते अपने गृह जिले छिंदवाड़ा स्थित निवास पर 15 सितंबर तक क्वारंटाइन पर हैं। राज्यपाल ने कहा है कि गत दिनों संपर्क में आए कुछ लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के मद्देनजर सावधानी बरतते हुए उन्होंने अपने आप को कुछ दिनों के लिए क्वारंटाइन किया है। इस दौरान मिलने-जुलने पर रोक लगी रहेगी। किसी को आवश्यक कार्य होने पर राजभवन के ई-मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। राज्यपाल ने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि इस समय राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में कोरोना संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है। अतः नागरिकगण घरों पर ही रहें और आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले, सामाजिक दूरी का अवश्य पालन करें, भीड़ वाले जगहों पर न जाएं, मास्क का उपयोग करें और हमेशा साबुन से हाथ धोएं। बच्चें और बुजुर्गों को घर पर ही रखें, रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले तत्वों का सेवन करें और नियमित रूप से व्यायाम-प्राणायाम करें। 

बड़ी खबर: बिलासपुर के 2 टीआई समेत कई जवान हुए कोरोना संक्रमित

बड़ी खबर: बिलासपुर के 2 टीआई समेत कई जवान हुए कोरोना संक्रमित

बिलासपुर में भी कोरोना का कहर जारी है, कोटा टीआई, सिविल लाइन टीआई पॉजिटिव मिले है. इसके अलावा सिविल लाइन के 5 जवान, रतनपुर के 2 महिला आरक्षक, हाईकोर्ट का एक जवान, कोटा टीआई का वाहन चालक आरक्षक, सिरगिट्टी से 8 और कोनी थाना से कुछ जवान कोरोना संक्रमित पाए गए है.
आपको बता दें कि बीते दिनों सीपत थाना प्रभारी मानसिंह राठिया की कोरोना से मौत हो चुकी है.
 

अब भिलाई सेक्टर 9 में भी कोरोना मरीजों का इलाज, गंभीर मरीजों को मिल सकेगी आइसीयू की सुविधा

अब भिलाई सेक्टर 9 में भी कोरोना मरीजों का इलाज, गंभीर मरीजों को मिल सकेगी आइसीयू की सुविधा

दुर्ग, कोरोना की त्रासदी से निपटने के लिए अविलंब निर्णय प्रशासन द्वारा लिए जा रहे हैं। आज सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भी कोविड यूनिट आरम्भ करने का निर्णय लिया गया। इसमें 25 बेड होंगे। इसमें आईसीयू एवं एचडीयू की सुविधा भी होगी। इस संबंध में इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बीएसपी प्रबंधन के साथ मिलकर चर्चा की। चर्चा के पश्चात निर्णय लिया गया कि कोविड मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए सेक्टर 9 हॉस्पिटल में कोविड यूनिट आरंभ किया जाए। इस कोविड यूनिट में 25 बेड होंगे, इसमें गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू की सुविधा भी होगी। इससे बीएसपी प्रबंधन में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकेगा। कलेक्टर ने बीएसपी प्रबंधन के साथ मिलकर आज अस्पताल में कोविड यूनिट के लिए प्रोटोकॉल के मुताबिक आवश्यक सुविधाओं पर चर्चा की। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इसके लिए प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी सामग्रियां उपलब्ध हैं। ऑक्सीजन की जरूरतों से संबंधित, साथ ही कोरोनावारियर्स के लिए की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरण पीपीई किट वगैरह सभी सुविधाएं इस केंद्र में उपलब्ध होंगे। उल्लेखनीय है कि परसों ही 6 निजी अस्पतालों को भी जिला प्रशासन ने कोविड के मरीजों के इलाज की अनुमति दी है यह सुविधा उन मरीजों के लिए है जो शासकीय अस्पतालों में इलाज का लाभ नहीं लेना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि शासकीय अस्पतालों में मरीजों का इलाज निःशुल्क किया जा रहा है। जिला प्रशासन लगातार कोविड मरीजों के इलाज की निगरानी एवं उन्हें दी जा रही सुविधाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। कल ही विधायक श्री देवेंद्र यादव, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं अन्य अधिकारियों ने कोविड केयर सेंटर कचांदूर एवं शंकराचार्य हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि निजी अस्पतालों के आरंभ होने से इलाज की अतिरिक्त क्षमता जिले में उत्पन्न हुई है। जिला प्रशासन द्वारा तेजी से कोविड संक्रमण को थामने के संदर्भ में निर्णय लिए जा रहे हैं कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य तेज किया जा चुका है। हर दिन लगभग हजार सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके पश्चात मरीजों को अस्पताल पहुंचाने एवं इनके प्राइमरी कांटेक्ट की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर ने सभी निगम अधिकारियों को एवं पंचायत अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया है कि हॉटस्पॉट एरिया में किसी भी तरह से कोताही नहीं बरतें, संक्रमण को उन्हीं स्थानों तक सीमित रखने की दिशा में काम करना है। जहां पर संक्रमण के बड़े पैमाने पर मामले सामने आ रहे हैं। वहां पर तेजी से सर्वे कार्य किया जा रहा है। जिन लोगों को सर्दी खांसी की शिकायत आ रही है उनके सैंपल भेजे जा रहे हैं साथ ही डेटाबेस के माध्यम से इसकी मॉनिटरिंग भी लगातार की जा रही है। इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी एक बड़ा निर्णय लिया गया है। काढ़ा वितरण के महा अभियान जिला प्रशासन द्वारा चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्टॉल लगाकर काढ़े के वितरण करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।

 

रायपुर का देवेन्द्र नगर बना कोरोना हॉट स्पॉट, देखें और किन जगहों से मिले है मरीज

रायपुर का देवेन्द्र नगर बना कोरोना हॉट स्पॉट, देखें और किन जगहों से मिले है मरीज

रायपुर राजधानी रायपुर-आसपास की बस्तियों-कॉलोनियों से बीती रात में 788 पॉजिटिव मिले। इसमें देवेंद्र नगर से 23, शंकर नगर से 19, प्रियर्दशनी नगर व योगा टॉवर जीई रोड से 11-11, बीएसएफ के 9, सुमीत ज्वेलर्स-सिविल लाइन से 8, वॉल्फोर्ड सिटी से 7, महिला थाना से 3, सीआरपीएफ के 1-1 मरीज शामिल है। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं।

पढ़ें : सुशांत केस में बड़ी कार्रवाई : रिया चक्रवर्ती के घर एनसीबी ने मारा छापा, पढ़ें पूरी खबर


जिन जगहों से कोरोना मरीज मिले हैं, उसकी सूची निम्नानुसार है
मोवा (10 लोग), अवंति विहार (8 लोग), सिमरन सिटी, अभनपुर (9 लोग), आरंग, श्याम बाजार-आरंग, मिलन चौक-संजय नगर, सीआरपीएफ-अभनपुर, न्यू राजेंद्र नगर, ब्रम्हपुरी, लोधीपारा-आरंग, दीनदयाल कॉलोनी-आरंग, कुशमुंडा-आरंग, शीतला पारा-आंरग, महवीर स्कूल के पास-गुढिय़ारी (6 लोग), प्रगति चौक-सुंदर नगर, डीडी नगर, झंडा चौक-संजय नगर, योगा टॉवर-जीई रोड (11 लोग), सांई श्रद्धा आपर्टमेंट-महावीर नगर, भाटापार बॉम्बे आवास कॉलोनी-भिलाई, अमलीडीह, अश्वनी नगर, रामसागरपारा, पुराना मंगल बाजार-गुढिय़ारी, पंडरी, चुड़ी लाइन चौक-सदर बाजार, हनुमान मंदिर-मठपारा, मुकुट नगर, शंकर नगर, सदर बाजार (3 लोग), पुराना धमतरी रोड लाइफ केयर हॉस्पिटल-डुंडा सेजबहार, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, जवाहर नगर, चंगोराभाठा, देवेंद्र नगर (23 लोग), भाटिया हॉस्पिटल |

 पढ़ें : राजधानी में नामी लैब से कोरोना की फेक नेगेटिव रिपोर्ट देने का हुआ खुलासा, डॉक्टर समेत 2 गिरफ्तार, जाने कहा कि है यह खबर 

 सीमा नगर-तेलीबांधा, रविग्राम-अमलीडीह, विनायक एन्केल्व-आनंद नगर, आदित्य हाइट्स, शंकर नगर (19 लोग), स्वर्णभूमि, नहरपारा, सुंदर नगर, टैगोर नगर, अग्रसेन नगर-रायपुरा, नगर निगम कॉलोनी-अग्रसेन चौक, जयहिंद चौक के पास-लोधीपारा, न्यू शांति नगर, श्रीराम नगर, श्रीकृष्णा लैंडमार्क-गुढिय़ारी, मैत्री नगर, अग्रोहा सोसायटी, बैजनाथपारा, वॉल्फोर्ड हाइट्स-भाठागांव (7 लोग), तेलघानी नाका के पास, पचपेड़ीनाका, कबीर चौक-गुढिय़ारी, कटोरातालाब, दंतेश्वरी मंदिर मलसाय तालाब-डबरीपारा, बूढ़ापारा, इंपेरियर हाई-कबीर नगर, अर्जुन विहार, आदिवासी कॉलोनी-कुशालपुर, आनंद विहार (4 लोग), वर्धमान नगर, बैरनबाजार, देवपुरी, लालपुर (4 लोग), वल्लभ नगर, डीडी यू नगर, कचना, पेंशनबाड़ा, एनएचएमएमआई, चौबे कॉलोनी (3 लोग), बसंत विहार-महावीर नगर, रावतपुरा कॉलोनी-भाठागांव |

 पढ़ें : पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 लोगों की हुई मौत, जाने कहा की है यह खबर 

 कबीर नगर-टाटीबंध (11 लोग), लाखे नगर चौक (6 लोग), उदय सोसायटी-टाटीबंध, हनुमान नगर, ओम सोसायटी, लिली चौक, नेताजी धर्मशाला-गुढिय़ारी, श्रीराम चौक-हर्षित नगर, सालासार टॉवर-कापा, टिचर कॉलोनी-कोटा, प्रोफेसर कॉलोनी, अमलेश्वर, अविनाश आशियाना-कबीर नगर, पार्थिव प्रोविंस सरोना-टाटीबंध, नगर निगम कॉलोनी, माया मेडिकल-लाखेनगर, मोहबाबाजार, मोती नगर, सेल्स टैक्स कॉलोनी-खम्हारडीह, रामसागरपारा, सांई विहार अपार्टमेंट-दलदल सिवनी-मोवा, पहुना गेस्ट हाउस-शंकर नगर (5 लोग), महादेवघाट, वीर सावरकर नगर-हीरापुर, गोविंद नगर, गुढिय़ारी, लक्ष्मी नगर, टाटीबंध-(11 लोग), सरस्वती नगर, श्याम नगर, श्रीराम चौक-हर्षित नगर, टीटीयू नगर (4 लोग), भनपुर, गुढिय़ारी, कोटा, तनु नगर, चंगोराभाठा, झूलेलाल मंदिर, एम्स, भंसाली मैरिज पैलेस-टाटीबंध |

 पढ़ें : राजधानी में एक बार फिर झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज 

 फै्रंड कॉलोनी-मोवा, सोनकर बाड़ी तिरंगा चौक-कुशालपुर (5 लोग), पुराना धमतरी रोड, रोहणीपुरम, आरडीए कॉलोनी-हीरापुर, राजीव नगर, आनंदम वॉल सिटी, नागेश्वर नगर-बिरगांव (5 लोग), दुर्गा नगर-बिरगांव (3 लोग), कैलाश नगर-बिरगांव, जागृति नगर (4 लोग), धनलक्ष्मी नगर-बिरगांव, गोंदवाना सामाज भवन-बिरगांव (4 लोग), अशोका रतन-खम्हारडीह, माना, बूढ़ापारा, तेलीपारा गोलबाजार, दुर्गा नगर-पंडरी, सांई विहार कॉलोनी-महादेवघाट, गीता नगर-करबला तालाब, दलदल सिवनी, कोटेश्वर नगर-कोटा, सिलतरा, गीत नगर, पालूद-आरंग, डाबर सिटी-भाठागांव, नयापारा, काली नगर-पंडरी, विधानसभा रोड, पुलिस लाइन-तिल्दा (4 लोग), महामाया चौक | 

 पढ़ें : राजधानी रायपुर के वालफोर्ट सिटी में कोरोना मरीज मिलने के बाद इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित 

अदानी पॉवर प्लांट-शंति निकेतन, कल्याणी नगर, कुरूद, आमापारा, शिवांनद नगर, खरोरा स्कूल, शिव चौक-राजातालाब, अमर चौक-राजातालाब, चंद्रशेखकर नगर, अवंति बाई चौक, श्याम नगर, भावना नगर, फाफाडीह, अरोग्य सोसायटी, जानकी कुंज-कुशालपुर, विकास नगर, अमलीडीह-महात्मा गांधी नगर, दोंदेखुर्द, पवानी, माना कैंप (5 लोग), टिकरापारा, महिला थाना (3 लोग), फूल चौक, एकता चौक-महासमुंद, दुबे कॉलोनी, गुलमोहर वाटिका-महावीर नगर, सांई कृष्णा स्कूल-राजेंद्र नगर, विधायक कॉलोनी, एचडीएफ सी बैंक-टाटीबंध, गोगांव, शिव वाटिका-टिचर कॉलोनी-कोटा (6 लोग), लोधीपारा, शिवानंद नगर, प्रेम नगर, मोती नगर, गुरूनानक नगर-तेलीबांधा, सतनाम चौक-लाभांडी, कृष्णा नगर जोरापारा-लाभांडी, तेलीबांधा, फाफाडीह, सोहागा मंदिर-ब्राम्हणपारा, गुढिय़ारी, जय जवान चौक-तेलीबांधा |

पढ़ें : राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 100 से भी ज्यादा लोग, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियाँ 

 रावी भवन कॉम्पलेक्स, तरूण नगर-कुशालपुर, सांई विला कॉलोनी-भाठागांव, प्रगति नगर, गोवर्धन नगर, न्यू चंगोराभाठा, मांढर, बीएसएफ-पालौद आरंग (9 लोग), उरकुरा-बिरगांव, कुम्हारी-भिलाई दुर्ग, भगत सिंह चौक, कुम्हारपारा, तेलीबांधा, गोविंद नगर, श्वेता परिसर-डीडी नगर (3 लोग), वीआईपी रोड, प्रियर्दशनी नगर (11 लोग), देवपुरी गल्र्स हॉस्टल, पंचशील नगर, सिविल लाइन (6 लोग), सांई नगर, समता कॉलोनी (4 लोग), रवि नगर, भैरव सोसायटी, शैलेंद्र नगर, श्री नारायणा हॉस्पिटल-देवेंद्र नगर, सुभाष नगर-कुकरी पारा, राधा विहार कॉलोनी, आशीर्वाद हॉस्पिटल-डंगनिया, भाठागांव चौक, गोंदवारा रोड-गुढिय़ारी, संतोषी नगर-टिकरापारा, ओम फार्मा-मेडिकल कॉम्पलेक्स, संजय नगर-टिकरापारा |

 पढ़ें : CGPSC मुख्य परीक्षा की तिथि हुई घोषित, जाने कब होगी परीक्षा, देखें आदेश 

 अनुपम नगर, कटोरा तालाब-पंजाबी कॉलोनी चौब, दलदल सिवनी, इंदिरावती भवन-काशीराम नगर, दुधाधारी मंदिर, सड्डू, अश्विनी नगर, गणेशराम नगर, सूरज नगर, विनोभा भावे नगर, एकता चौक, छोटापारा, मोवा वी विहार कॉलोनी, पुलिस लाइन, कैलाश पुरी-टिकरापारा, राधास्वमी नगर, मठपुरैना, रामेवर नगर, अश्विनी नगर, कमल विहार, गौतम विहार, मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर, सीमा नगर, कटोरातालाब, देवपुरी, दलदल सिवनी, पंच रतन सोसायटी, अपेक्स बैंक, गुरूनानक नगर, विकास विहार कॉलोनी, सीएम हाउस |

 पढ़ें : छत्तीसगढ़ में अब इस जिले के कलेक्टर निकले कोरोना संक्रमित, जिले में मचा हड़कंप 

 सुदामा नगर, पुरानी बस्ती, कोटा, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, आम्रपाली-पचपेड़ी नाका, लक्ष्मी नगर, अग्रसेन चौक, दुर्गा पारा-संतोषी नगर, भवना नगर, श्याम नगर, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्कूल, अविनाश कैपिटल होम्स-सड्डू, शैलेंद्र नगर, सीआरपीएफ-तेलीबांधा, बंजारी मंदिर, रिद्धी-सिद्धी पार्क-बोरियाखुर्द, रामकुंड, एमआर कॉलोनी, सिमरन सिटी, कैलाश विला वीआईपी रोड-जीटी स्टार होटल, सुमीत ज्वेलर्स सिविल लाइन (8 लोग), बिजली ऑफिस-आरंग, विश्वास रेस्टोरेंट-तेलीबांधा, सतनामीपारा, धरम नगर-पचपेड़ी नाका, शक्ति नगर, दुबे कॉलोनी, वीआईपी कॉलोनी, डंगनिया।

भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात

भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात

रायपुर प्रदेश भाजपा में अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरूवार को अचानक रायपुर पहुंचे। वे पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के घर गए और उनके साथ बंद कमरे में चर्चा की। इस मौके पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर भी थे। विजयवर्गीय करीब दो घंटा वहां रूकने के बाद कोलकाता चले गए।

पढ़ें : राजधानी में नामी लैब से कोरोना की फेक नेगेटिव रिपोर्ट देने का हुआ खुलासा, डॉक्टर समेत 2 गिरफ्तार, जाने कहा कि है यह खबर 


पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी में अंदरूनी लड़ाई तेज हो गई है। साय को अध्यक्ष बनवाने में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और सौदान सिंह की भूमिका रही है। रमन विरोधी खेमा आदिवासी वर्ग से रामविचार नेताम के अलावा कुछ और नेताओं के नाम सुझाए थे। मगर सबको दरकिनार कर दिया गया। जिलाध्यक्षों के चयन में भी पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अन्य प्रमुख नेताओं को विश्वास में नहीं लिया गया। चर्चा है कि रमन विरोधी खेमे के साथ-साथ पार्टी के सांसदों ने भी हाईकमान से इसकी शिकायत की थी।

पढ़ें : पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 लोगों की हुई मौत, जाने कहा की है यह खबर 


प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने तो खुले तौर पर पार्टी के बड़े नेताओं को अप्रत्यक्ष तौर पर निशाने पर लिया था। ऐसे समय में जब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद रायपुर समेत कुछ जगहों पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है, विजयवर्गीय के अचानक रायपुर प्रवास के मायने निकाले जा रहे हैं। विजयवर्गीय, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेहद करीबी माने जाते हैं, और बृजमोहन अग्रवाल से उनकी दोस्ती है। विजयवर्गीय इंदौर से गुरूवार की शाम रायपुर पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे बृजमोहन अग्रवाल के निवास आ गए।

पढ़ें : राजधानी में एक बार फिर झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज 
बृजमोहन के निवास पर करीब 2 घंटा रूके। इस दौरान पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, सांसद सुनील सोनी और पूर्व विधायक देवजी पटेल भी थे। ये सभी बृजमोहन खेमे के माने जाते हैं। चर्चा है कि बृजमोहन और अन्य नेताओं ने उन्हें यहां संगठन की स्थिति से अवगत कराया। सूत्र बताते हैं कि बृजमोहन ने विजयवर्गीय से अकेले में भी बात की। चर्चा के बाद वे सीधे एयरपोर्ट चले गए और वहां से कोलकाता रवाना हो गए। बहरहाल, विजयवर्गीय यहां संगठन से जुड़े मसलों पर कोई पहल करेंगे, यह देखना है।

राजधानी रायपुर में मादक पदार्थ गांजा के साथ एक गिरफ्तार, 4 किलो 8 सौ ग्राम गांजा जब्त

राजधानी रायपुर में मादक पदार्थ गांजा के साथ एक गिरफ्तार, 4 किलो 8 सौ ग्राम गांजा जब्त

रायपुर | मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 4 किलो 8 ग्राम गांजा जब्त किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़ा तलाब के पास सोनडोगरी कबीर नगर में मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को शाम 6 बजे  के आस-पास एक युवक को प्लास्टिक की बोरी में रखकर गांजा लेकी जाते हुये घेराबंदी कर 4 किलो 8 सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुछताछ में उसने अपना नाम सुनील मंतोडिय़ा 21 वर्ष पिता भवरलाल मंतोडिय़ा बताया है। आरोपी के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
राजधानी में एक बार फिर झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज

राजधानी में एक बार फिर झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज

रायपुर | कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरभद्र नगर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद अश्लील फोटो को वायरल करने का मामले सामने आया है। 

पढ़ें : राजधानी रायपुर के वालफोर्ट सिटी में कोरोना मरीज मिलने के बाद इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित 

मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिक से शादी का झांसा देकर   शारीरिक संबंध बनाने के बाद पीडि़ता के साथ ली हुई अश्लील फोटो को वायरल कर दी। जिसके बाद पीडि़ता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराइ है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक वर्ष 2017 से टिकरापारा स्थित उसके मकान में किराएदार था।
 
 
आरोपी ने पीडि़ता को शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपनी बहन के घर वीरभद्र नगर ले जाता था। युवक के मकान खाली करने के बाद युवती से उसका मिलना कम हो गया था । इसी दौरान 28 अगस्त 2020 को युवक ने पीडि़ता के घर वालों और रिश्तेदारों को उसकी अश्लील फोटो भेजी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी शशांक नाग के खिलाफ धारा 376,पास्को एक्ट की धारा 6 व आईटी एक्ट की धारा 67 बी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार किया है।
 
राजधानी रायपुर के वालफोर्ट सिटी में कोरोना मरीज मिलने के बाद इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

राजधानी रायपुर के वालफोर्ट सिटी में कोरोना मरीज मिलने के बाद इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुरभारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम अंतर्गत वालफोर्ट सिटी (थाना- पुरानी बस्ती) में पाँच से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पूर्व में वालफोर्ट सिटी एवं पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में रोड तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी में नामी लैब से कोरोना की फेक नेगेटिव रिपोर्ट देने का हुआ खुलासा, डॉक्टर समेत 2 गिरफ्तार, जाने कहा कि है यह खबर

कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी।

पढ़ें : राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 100 से भी ज्यादा लोग, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियाँ 

कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा।आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में अब इस जिले के कलेक्टर निकले कोरोना संक्रमित, जिले में मचा हड़कंप

कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र, जाने क्या लिखा सीएम ने पत्र में

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र, जाने क्या लिखा सीएम ने पत्र में

रायपुरमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल उन्मूलन की कार्ययोजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए केंद्र से सहयोग मांगा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखते हुए पूर्व में आबंटित 7 सीआरपीएफ बटालियनों को राज्य को अतिशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने बस्तर के युवाओं के लिए विशेष भर्ती रैली एवं एक अतिरिक्त बस्तर बटालियन के गठन का भी आग्रह किया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में अब इस जिले के कलेक्टर निकले कोरोना संक्रमित, जिले में मचा हड़कंप

पत्र में सीएम बघेल ने लिखा है कि वर्ष 2018 में गृह मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 7 अतिरिक्त सीआरपीएफ बटालियन आबंटित की गई थी, जिसे दक्षिण बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया जाना था। चयनित लोकेशन पर निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है, इसलिए पूर्व में आवंटित 7 सीआरपीएफ बटालियनों को राज्य को अतिशीघ्र उपलब्ध कराया जाए।

पढ़ें : राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 100 से भी ज्यादा लोग, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियाँ 

पत्र में सीएम बघेल ने कहा है कि नक्सल प्रभावित जिलों में दूर संचार सुविधा में वृद्धि हेतु 1028 मोबाइल टावरों की स्थापना की स्वीकृति दी गयी थी, इसके लिए लोकेशनों का चयन कर गृह मंत्रालय को भेजा जा चुका है। टॉवरों की स्थापना जल्द किया जाए, जिसका लाभ आम लोगों के साथ ही सुरक्षा बलों को भी हो सके। .

पढ़ें : BIG BREAKING : CGPSC मुख्य परीक्षा की तिथि हुई घोषित, जाने कब होगी परीक्षा, देखें आदेश

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पत्र में बस्तर के युवाओं के लिए सेना द्वारा विशेष भर्ती रैली के आयोजन का आग्रह भी किया है।

उन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की एक अतिरिक्त बस्तरिया बटालियन के गठन की भी बात कही है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होने के साथ ही नक्सल मोर्चे पर भी बेहतर परिणाम मिल सके।

पढ़ें : सुशांत केस में बड़ी कार्रवाई : रिया चक्रवर्ती के घर एनसीबी ने मारा छापा, पढ़ें पूरी खबर 

मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर संभाग में प्री फेब्रिकेटेड तकनीक से पुल पुलिया एवं उन्नत तकनीक से सड़कों के निर्माण पर विचार करने का आग्रह किया है, ताकि कम समय में उच्च गुणवत्ता से निर्माण कार्य सम्भव हो सके। 

मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में आशा जताते हुए कहा है केंद्र से सहयोग मिलने पर छत्तीसगढ़ राज्य को नक्सल समस्या से मुक्त करने की दिशा में हमें निर्णायक बढ़त प्राप्त होगी।

नक्सलियों ने गला घोटकर दो ग्रामीणों की कर दी हत्या, पढ़ें पूरी खबर

नक्सलियों ने गला घोटकर दो ग्रामीणों की कर दी हत्या, पढ़ें पूरी खबर

दंतेवाड़ा | जिले के ग्राम हीरोली और डोकापारा के बीच जंगल में दो बेगुनाह ग्रामीणोंं अशोक कुंजाम पिता आयतू कुंजाम एवं बंडारा पिता हिडिय़ा कुंजाम की नक्सलियों द्वारा गला घोट कर निर्मम हत्या कर दी गई है।

पढ़ें : राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 100 से भी ज्यादा लोग, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियाँ 

परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने पर दोनों ग्रामीणों के शवों को थाना किरंदुल लाया जा रहा है। नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी द्वारा पर्चा जारी करते हुए गोपनीय सैनिक होने का आरोप लगाकर हत्या की जिम्मेदारी ली है।  

पढ़ें : BIG BREAKING : CGPSC मुख्य परीक्षा की तिथि हुई घोषित, जाने कब होगी परीक्षा, देखें आदेश 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कुंजाम के विवाह के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए परिवार के 05 सदस्य ग्राम डूडी टुन्नार जिला बिजापुर गए थे, जहां से वापसी कर रहे थे। इस दौरान ग्राम हीरोली और डोकापारा के बीच जंगल में नक्सलियों ने अशोक कुंजाम एवं बंडारा की गला घोटकर हत्या कर दी गई, तथा बाकी परिजनों के साथ मारपीट भी की गई है।
 
 
नक्सलियों के इस कायराना हरकत को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखाी जा रही है। ग्रामीणों द्वारा थाना किरंदुल पंहुचकर इसकी रिपोर्ट लिखाई गई है। दंतेवाड़ा एसपी ने इसकी पुष्टि किया है।  
BIG BREAKING : CGPSC मुख्य परीक्षा की तिथि हुई घोषित, जाने कब होगी परीक्षा, देखें आदेश

BIG BREAKING : CGPSC मुख्य परीक्षा की तिथि हुई घोषित, जाने कब होगी परीक्षा, देखें आदेश

रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की 2019 सीजी पीएससी की मुख्य परीक्षा जो जून माह मे होनी थी उसे कोरोना के संक्रमण के चलते स्थगित कर दिया गया था। अब आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी हैं।
राज्य लोक सेवा आयोग ने 2019 मे 242 पदो पर जो भर्ती परीक्षा का विज्ञापन निकाला था उसकी अब मुख्य परीक्षा मे बदलाव करते हुए परीक्षा तिथि के निर्धारित की हैं जिसके अनुसार परीक्षा अब अक्टूबर मे आयोजित होगी। कुल 242 पदों के लिए राज्य सेवा मुख्य परीक्षा जो 17, 18, 19, 20 जून 2020 को निर्धारित की गई थी अब वह 18 अक्टूबर से प्रारम्भ होगी। 18 अक्टूबर को भाषा एवं निबंध, 19 अक्टूबर को जनरल स्टडीज वन जनरल स्टडीज टू ,20 अक्टूबर जनरल स्टडीज 3 जनरल स्टडीज 4 और 21 अक्टूबर को जनरल स्टडीज 5 की परीक्षा निर्धारित की गई है।

 

राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 100 से भी ज्यादा लोग, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियाँ

राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 100 से भी ज्यादा लोग, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियाँ

रायपुर | राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ते जा रहा है | रोज बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिल रहे है | इसी बीच राजधानी रायपुर से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है | खबर है कि कोरोना संक्रमित शख्स की मौत के बाद अंतिम संस्कार कार्यक्रम में बड़ी लापरवाही करते हुए 100 से भी ज्यादा लोग शामिल हुए है ।

पढ़ें : सुशांत केस में बड़ी कार्रवाई : रिया चक्रवर्ती के घर एनसीबी ने मारा छापा, पढ़ें पूरी खबर 

आपकों बता दें कि गुढ़ियारी के माता चौक इलाके में परिजनों के साथ मोहल्ले वालों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया। सोशल डिस्टेंसिंग धज्जियाँ उड़ाते हुए अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा लोग शामिल हुए। 

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में अब इस जिले के कलेक्टर निकले कोरोना संक्रमित, जिले में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित होने के बावजूद परिजनों ने मृत्यु भोज का आयोजन किया। लेकिन इसके बाद भी बीते दो दिनों से जिला प्रशासन की टीम यहां नहीं पहुंची है।