BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
गर्लफ्रेंड संग मिलकर कर एयर एम्बुलेंस के नाम पर ठगी करने वाला हुआ गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड संग मिलकर कर एयर एम्बुलेंस के नाम पर ठगी करने वाला हुआ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एयर एंबुलेंस के नाम पर ठगी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम नवदीप सिंह है. पुलिस को इसकी महिला मित्र प्रभदीप कौर की तलाश है, जो इसके अपराध में बराबर की हिस्सेदार है. पुलिस का दावा है कि आरोपी नवदीप सिंह पिछले 4-5 सालों में 15 से 20 लोगों को एयर एंबुलेंस के नाम पर 25 से 30 लाख रुपये ठग चुका है. आरोपी नवदीप को शाहदरा जिले के साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
क्या है मामला
ईस्टर्न रेंज की जॉइंट कमिश्नर पुलिस छाया शर्मा ने बताया कि विश्वास नगर, शाहदरा निवासी मनु अरोड़ा ने 5 फरवरी को शिकायत की कि उसने गुवाहाटी से हैदराबाद के लिए एयर एंबुलेंस बुक की थी. ये बुकिंग "http://plenumair.in" वेबसाइट के माध्यम से की थी और इसके लिए 4 लाख 24 हजार 500 रुपये दिए थे. लेकिन पैसा मिलने के बाद आरोपियों ने कहा कि फ्लाइट रद्द हो गई है. इसके बाद पैसे भी नहीं लौटाए. फोन पिक करना भी बंद कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
जांच के बाद हुई गिरफ्तारी
जांच में पता चला कि पैसा यस बैंक के खाते में ट्रांसफर किया गया था. बैंक एकाउंट प्रभ चार्टर सर्विसेज लिमिटेड के नाम पर है. ये कंपनी प्रदीप सिंह(नवदीप के पिता) और जगरूप कौर(प्रभदीप की मां) के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई. पुलिस ने जांच के बाद यह पता लगा लिया कि यह दोनों दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रहते हैं और वहीं से यह सारा गोरखधंधा चला रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने नवदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान नवदीप ने खुलासा किया कि उसने और प्रभदीप ने जानबूझकर अपने माता पिता को इस कंपनी का डायरेक्टर बनाया ताकि ये दोनों ही कानूनी अड़चन से दूर रह सके. इन्होंने अब तक 10 से 15 लोगों को एंबुलेंस के नाम पर ठगा है. पुलिस अब नवदीप के माध्यम से इसकी गर्लफ्रेंड प्रभदीप का पता लगाने में जुट गई है. इसके पास से दो मोबाइल फोन और दो एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं.

 

महिला को अगवा किया, 13 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

महिला को अगवा किया, 13 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

भोपाल : छोला मंदिर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। यह महिला का अगवा कर विदिशा ले गया था। वहां बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और उसके सोने के जेवर भी हड़प लिए। छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि भगवानसिंह नाम का युवक उसके पति का दोस्त था।

इस वजह से घर आता-ताजा था। तीन दिसम्बर को वह घुमाने के बहाने से महिला को विदिशा ले गया। वहां एक कमरे में बंधक बनाकर भगवानसिंह ने 13 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह मारपीट भी करता था।

भगवानसिंह ने महिला के कान के सोने की झुमकी भी हड़प ली थी। महिला किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भोपाल आ गई थी। इसके बाद भगवान सिंह, बदनाम करने की धमकी देकर फिर मनमानी करने की जिद करने लगा, तो महिला ने शिकायत दर्ज करा दी।

15 करोड़ गरीबों को 3 महीने तक मुफ्त राशन देगी सरकार, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर...

15 करोड़ गरीबों को 3 महीने तक मुफ्त राशन देगी सरकार, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर...

लखनऊ : यूपी में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर कीर्तिमान बनाने वाले योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय लिया है। कोरोना काल के दौरान शुरू की गई मुफ्त राशन योजना को तीन महीने के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है। पहले इसे मार्च 2022 तक ही जारी रहना था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के 80 करोड़ और प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। हमारी पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को तीन महीने आगे और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत गरीबों को खाद्यान्न के साथ दाल, नमक, चीनी और तेल भी दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना से राज्य के खजाने पर 3270 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। इस निर्णय के बाद राज्य के 15 करोड़ लोगों को अगले तीन महीने तक प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत लाभ मिलता रहेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। यह नवगठित सरकार का पहला निर्णय है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 52 कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ ली। यूपी चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है। इन चुनाव में जीत का एक बड़ा कारण मुफ्त राशन योजना को बताया जा रहा है जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार इस योजना को जारी रखने के पक्ष में है। प्रदेश सरकार अब 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह योजना 2024 के चुनाव तक जारी रहेगी। इस योजना का प्रभाव रहा है कि प्रदेश के हर वर्ग के मतदाताओं ने भाजपा को वोट किया और फिर से सत्ता में आने के लिए जनादेश दिया।
 

पति का हुआ बंटवारा, दोनों पत्नियों की सहमति से पुलिस ने लिया फैसला

पति का हुआ बंटवारा, दोनों पत्नियों की सहमति से पुलिस ने लिया फैसला

पूर्णिया : पूर्णिया पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ने पति को 15 दिन पहली पत्नी और महीने के आखिरी 15 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहने का निर्देश दिया है। परिवार परमर्श केंद्र के इस फैसले की चहुंओर चर्चा हो रही है।

पूर्णिया में पारिवारिक विवादों का समाधान करने के लिए बने पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने पति का दो पत्नियों के बीच बंटवारा करने का अनोखा फैसला दिया है। इस व्यवस्था के बाद अब पति को दो पत्नियों के साथ हर महीने 15-15 दिन रहना होगा। जानकारी के अनुसार, भवानीपुर थाना के गोडियारी निवासी एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया था कि वह पहले से शादीशुदा होने के साथ 6 बच्चों का पिता भी हैं। महिला ने शख्स पर बरगला कर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि अब उनका पति उन्हें साथ नहीं रखना चाहता है।

परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य ने बताया कि इस बात को सुनकर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र भी कुछ देर के लिए असमंजस में पड़ गया कि अब क्या किया जाए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने फैसला दिया कि पति को दोनों पत्नियों को रखना होगा, साथ ही उनका भरण-पोषण भी करना होगा। परमार्श केंद्र ने इसके साथ ही दोनों को अलग-अलग घरों में रखने का भी निर्देश दिया। परिवार परमार्श केंद्र ने व्यवस्था दी कि पति 15 दिन पहली बीवी के साथ गुजारेगा तो अगले 15 दिन दूसरी बीवी के साथ रहेगा। इस फैसले से पति और दोनों पत्नियां सहमत हो गईं और खुशी-खुशी अपने-अपने घर चली गईं।

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की संयोजिका किरण बाला, सदस्य दिलीप कुमार दीपक, स्वाति, रविंद्र शाह, बबीता चौधरी, जीनत रहमान और प्रमोद जायसवाल ने काफी विचार-विमर्श और दोनों पत्नियों और पति की सहमति के बाद यह व्यवस्था दी। इस बाबत तीनों से बॉन्ड भी भरवाया गया, ताकि बाद में कोई इस व्यवस्था मुकर न सके।
 

टीचर ने छात्रा को जबरदस्ती दिखाया पॉर्न, फिर की ये शर्मनाक हरकत

टीचर ने छात्रा को जबरदस्ती दिखाया पॉर्न, फिर की ये शर्मनाक हरकत

जींद : हरियाणा के जींद में ट्यूशन टीचर की बहुत ही शर्मनाक हरकत सामने आई है। जिला पुलिस ने टीचर के खिलाफ पढ़ाई के बीच छात्रा को जबरन पॉर्न दिखाने का मामला दर्ज किया है। टीचर पर छात्रा के पिता की हत्या करने की धमकी देने का मामला भी दर्ज हुआ है।

पीडि़ता से मिली शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा अंकुर नामक व्यक्ति के पास ट्यूशन पढऩे जाती थी। उन्होंने बताया कि अंकुर ने घर में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा को जबरन पॉर्न वीडियो दिखाया। छात्रा ने घर जाकर माता-पिता से इसकी शिकायत की। इसके बाद छात्रा ने ट्यूशन जाना बंद कर दिया।

शिकायत के अनुसार, घटना के बाद छात्रा ने जब ट्यूशन जाना बंद कर दिया तो अंकुर उसका पीछा करने लगा। एक दिन अंकुर ने उसके पिता की गाड़ी के आगे बाइक लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

 

अनियंत्रित ट्रक ने निकाह के रस्म निभा रही महिलाओं को कुचला, 4 की मौत

अनियंत्रित ट्रक ने निकाह के रस्म निभा रही महिलाओं को कुचला, 4 की मौत

छपरा : बिहार के सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र में बीती देर रात निकाह की रस्म अदायगी के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने आठ से ज्यादा महिलाओं को कुचल दिया, जिससे 4 महिलाओं की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक , मशरक-मलमलिया मुख्य पथ के दुमदुमा में बीती देर रात निकाह की रस्म अदायगी के लिए घर और गांव के पुरुष सदस्य निकल गए थे, जबकि महिलाएं अन्य रस्म अदायगी में व्यस्त थी। इसी दौरान एक तेज गति से अनियंत्रित ट्रक कई महिलाओं को कुचलते हुए निकल गया।

मशरक के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने शनिवार को बताया कि इस घटना में 4 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 5 महिलाएं घायल हो गई।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ही तीन महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हो गई।

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद लोग आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिए, लेकिन बाद में समझा बुझाकर उन्हें हटा दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है तथा ट्रक के पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को किया लहूलुहान, ग्रामीण बोले....

आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को किया लहूलुहान, ग्रामीण बोले....

सुल्तानपुर : जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर सेमरी गांव में शुक्रवार की सुबह चोरमा माइनर पर राष्ट्रीय पक्षी मोर को आवारा कुत्तों ने घायल कर दिया। खेत में काम कर रहे लोग मोर को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित स्थान पर ले गए और इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि वन कर्मियों के समय से न पहुंचने की वजह से मोर ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया।


कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर सेमरी चोरमा माइनर पर सुबह करीब 7:00 बजे आवारा कुत्तों ने एक मोर को धर दबोचा। मोर के चीखने की आवाज पर खेतों में काम कर रहे लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने डंडे से आवारा कुत्तों को भगाकर मोर को उनके चंगुल से छुड़ाकर इसकी सूचना वन कर्मियों को दी।मोर को बचाने के लिए मनमोहन, सोनू निषाद, राम भरोस निषाद समेत अन्य लोगों ने भरसक प्रयास किया।

लेकिन ग्रामीणों की सूचना के काफी देर बाद जब वन कर्मी मौके पर पहुंचे तो मोर की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि 8:30 बजे तक मोर जीवित था। अगर समय रहते वन कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे होते तो शायद उसकी जान बच सकती थी। नौ बजे घटना स्थल पर पहुंचे वन कर्मी मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गए। रेंजर अमरजीत मिश्रा बोले, हादसे के बाद मोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। पीएम कराते हुए मोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
 

CRIME NEWS : हत्याकर जलाए दो शव, धूंआ उठने के बाद लोगों को चला घटना का पता...

CRIME NEWS : हत्याकर जलाए दो शव, धूंआ उठने के बाद लोगों को चला घटना का पता...

मथुरा : दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी कर्मयोगी कॉलोनी में एक मकान में दो लोगों के शव हत्या करने के बाद जला दिए गए। घर से शुक्रवार की सुबह धूंध उठने के बाद घटना की जानकारी कॉलोनीवालों को हुई। यह मकान कुछ एक दिन से बंद पडा था। स्थानीय निवासी कैलाश ने बताया कि मकान में दो लोगों को जला दिया गया है।

तालफरे का पवन मकान में किराए पर रहता था। दो तीन दिन से बदबू आ रही थी। दोनों शव अलग अलग चारपाई पर जले मिले हैं। शव इतने जल चुके थे कि पहचान होना संभवन नहीं था। यह भी पता नहीं चल पाया कि ये शव महिला अथवा पुरूष के हैं। मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से भी बातचीत कर तत्य जुटाए। फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था। स्थानीय लोगों का यह भी कहना था कि मकान कुछ दिन से बंद पडा था।


एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर के मुताबिक जनपद मथुरा थाना हाइवे के कर्मयोगी ग्राम क्षेत्र में सुबह सूचना प्राप्त हुई कि घर से धूंआ निकल रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और छानबीन की तो घर के एक कमरे में दो बॉडी जली हुई हालत में मिली थीं। तत्काल बॉडी को कब्जे में लेकर मौकामुआइना कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना स्थल पर फारेंसिक टीम और उच्चाधिकारियों द्वारा कर लिया गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुशार यह घर एक फौजी का है, जो इस समय फिरोजपुर में आर्मी में कार्यरत है। इनके द्वारा यक घर एक साल पहले बनाया गया था और तीन महीने पूर्व एक पवन कुंतल नामक व्यक्तिा को किराए पर दिया गया था जिसके कि कुछ रिश्तेदार घर पर रह रहे थे।

शवों की डीएनए सैंपलिंग होगी
एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बॉडी के डीएनए सैंपलिंग के भी निर्देश दिए गए हैं। घटना स्थल से कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिसने मृत व्यक्तियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के सभी पहलुओं की जांच करते हुए घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
 

भीषण सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे की हुई दर्दनाक मौत...

भीषण सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे की हुई दर्दनाक मौत...

महोबा : मां का उपचार कराकर मौदहा से बेटा बाइक से लौट रहा था। रास्ते में कानपुर सागर राजमार्ग पर एक ढ़ाबा के पास ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मां बेटे की मौत हो गई। इस घटना को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना से परिवार के लोगों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिवार के लोगों में चीख पुकार मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कबरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लिलवाही गांव का रहने वाला 23 वर्षीय सत्यप्रकाश कुशवाहा मां सावित्री के दांतों का इलाज कराने को बाइक से मौदहा जनपद हमीरपुर गया था। इलाज कराकर मां बेटे दोपहर को बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

तभी बरबई गांव के पास एक ढाबा के पास ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मां बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कबरई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से इन्हें रिफर किए जाने पर महोबा जिला अस्पताल लाया गया और डाक्टरों ने मां बेटे दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार के लोगों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिवार के लोगों में चीख पुकार मचा हुआ है। 

मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से छात्र का पेट फटा, आंते आई बाहर, आप न करे ऐसी गलती...

मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से छात्र का पेट फटा, आंते आई बाहर, आप न करे ऐसी गलती...

बैतूल : मोबाइल बैटरी में ब्लास्ट होने की खबर बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ सड़क पर पड़ी मोबाइल बैटरी के कारण चौथी के छात्र की जान पर बन आई। स्कूल जाते समय उसे बैटरी नजर आई तो वह उसे उठाकर खेलने लगा। जमीन पर गिरते ही बैटरी में हुआ ब्लास्ट और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चा का पेट फट गया और आंतें बाहर आ गईं। इसके अलावा आंख और हाथ-पैर में भी गंभीर चोट आई है। बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


घटना गांव गजपुर की है। चौथी में पढ़ने वाले राजा पिता बल्लू कुमरे शुक्रवार को स्कूल जा रहा था। उसके साथ और भी बच्चे स्कूल जा रहे थे। रास्ते मे पड़ी मोबाइल बैटरी को बच्चे ने उठा लिया और खेलने लगा। खेल-खेल में बैटरी में अचानक से ब्लास्ट हो गया। बैटरी के टुकड़े उछलकर बच्चे के पेट सहित हाथ-पैर में लगे। ब्लास्ट हुआ तो दूसरे बच्चे डरकर भाग निकले। सड़क पर पड़े लहूलुहान बच्चे को देख ग्रामीण दौड़े और बच्चे के परिवार को सूचना दी। वे उसे लेकर तत्काल अस्पताल रवाना हुए। बैटरी फटने से बच्चे के पेट और पैर में ज्यादा चोट आई है।

बैटरी में ब्लास्ट होने से पेट फटा, आंते आई बाहर
जिला अस्पताल में इलाज कर रहे सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. प्रदीप धाकड़ ने बताया कि विस्फोट में बच्चे के पेट की आंखें बाहर निकल आई थीं, फटे पेट की सर्जरी कर आंतों को भीतर किया गया है। उन्होंने बताया कि अगर बालक को ज्यादा रक्तस्रव हो जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

फिलहाल यह मामला थाना क्षेत्रों के विवाद में उलझा हुआ है, यही वजह है कि अभी किसी भी थाना क्षेत्र की पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू नहीं की है। गजपुर किस थाना क्षेत्र में आता है, अभी यह ही तय नहीं हो सका है। चिचोली टीआई अजय सोनी ने बताया कि यह थाना क्षेत्र उनके इलाके में नहीं आता है, यह शाहपुर थाना क्षेत्र का गांव है।

वहीं शाहपुर थाना प्रभारी एस एन मुकाती का कहना है कि यह गांव उनके इलाके में भी नहीं आता है। यही वजह है कि अभी इस विस्फोट को लेकर पुलिस की तरफ से पूरी जांच शुरू नहीं की गई है। मुकाती के मुताबिक यह थाना क्षेत्र कोतवाली के तहत आ सकता है, क्योंकि गांव पाढर के आसपास स्थित है। कोतवाली टीआई अपाला सिंह ने बताया कि वे गांव को लेकर जानकारी जुटा रही हैं। उन्होंने बताया कि गजपुर जांच के लिए हेड कांस्टेबल को भेजा गया है।

डॉ. प्रदीप धाकड़ ने बताया कि विस्फोटक जितना तेज था और उससे आई चोट और शरीर पर मिले निशान छर्रे जैसे लग रहे हैं। चोट के पास बारूद और कार्बन पार्टिकल जैसे तत्व भी मिले हैं, इसलिए उस मौके को देखा जाना चाहिए, जहां विस्फोट हुआ था।
 

 नव विवाहिता महिला ने की खुदकुशी , जानिये क्या थी इसके पीछे की वजह

नव विवाहिता महिला ने की खुदकुशी , जानिये क्या थी इसके पीछे की वजह

भोपाल : अवधपुरी में नवविवाहिता के खुदकुशी करने के बाद पुलिस ने मृतका के पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ दहेज प्रताडऩा और खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। अवधपुरी थाना प्रभारी शिवराज सिंह के मुताबिक अनामिका कैथल ने 20 मार्च को फांसी लगा ली थी।

मृतका के पिता कानपुर निवासी रामदेव ने शिकायत की थी कि इसमें आरोप लगाया था कि शादी के समय पांच लाख रुपये देने के बाद दस लाख रुपये की और मांग की जा रही थी। ससुराल वालों की मांग पूरी न करने के चलते उनकी बेटी को प्रताडि़त किया जा रहा था। इसके चलते उसने खुदकुशी की।

अरोपिता ने पति सतीश कैथल जो आर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी में काम करते हैं। उनके पिता प्रेमराज, मां शांति कैथल और बहन अंजू के खिलाफ अवधपुरी थाने में मामला दर्ज कर लिया है। अरोपिता

रिश्ते हुये शर्मशार , घर में घुसकर चाची से किया दुष्कर्म

रिश्ते हुये शर्मशार , घर में घुसकर चाची से किया दुष्कर्म

बिहार : बिहार के कैमूर जिले में चाची और भतीजे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। चांद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता रिश्ते में युवक की चाची लगती थी। यह शर्मनाक घटना सोमवार रात की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बलवंत बिंद को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता के बयान पर चांद थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के लिए भेजा। आरोपी ने इस घटना को महिला के घर में घुसकर अंजाम दिया। थानेदार संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की और बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई है। उसे बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। 

गंगोत्री ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा, 15 साल में 0.23 वर्ग किलोमीटर इलाके का अब नामोनिशान नहीं

गंगोत्री ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा, 15 साल में 0.23 वर्ग किलोमीटर इलाके का अब नामोनिशान नहीं

नई दिल्ली : उत्तराखंड में गंगोत्री ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राज्यसभा को बताया कि गंगोत्री ग्लेशियर ने 15 वर्षों में लगभग 0.23 वर्ग किमी क्षेत्र खो दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन भारतीय रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट डेटा का इस्तेमाल करके परिवर्तनों की निगरानी कर रहा है। यादव ने कहा कि इसरो से मिली जानकारी के अनुसार, 2001 से 2016 तक 15 साल की समय सीमा में गंगोत्री ग्लेशियर का 0.23 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पिघलकर समाप्त हो गया है।

यादव का बयान भाजपा नेता महेश पोद्दार के सवाल के जवाब में था, जिसमें उन्होंने उन रिपोर्ट्स की पुष्टि करने की मांग की थी कि वायुमंडल में ब्लैक कार्बन की उपस्थिति के कारण ग्लेशियर पिघल रहा है। ग्लेशियर किस हद तक पिघल रहा है? पिछले दो दशक में निचली घाटियों में बसावटों की सुरक्षा के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं? इन सवालों को लेकर उन्होंने जानकारी मांगी थी। यादव ने कहा कि हिमालय के ग्लेशियर किस हद तक पीछे हट गए हैं, यह जटिल मामला है। इसका अध्ययन भारत और दुनिया भर के वैज्ञानिकों की ओर से अलग-अलग केस स्टडीज की जांच, डेटा संग्रह और विश्लेषण के जरिए किया जाता है।

ग्लेशियर को लेकर बड़े पैमाने पर अध्ययन की जरूरत
मंत्री ने सदन को बताया, हिमालय में स्थिर, पीछे हटने वाले या यहां तक कि आगे बढऩे वाले ग्लेशियर हैं, जिससे हिमनदों की गतिशीलता की जटिल भौगोलिक और चक्रीय प्रकृति पर जोर दिया जाता है। अध्ययन से पता चलता है कि हिमालयी क्षेत्र में ब्लैक कार्बन की उपस्थिति का अंदाजा हुआ है। हालांकि, गंगोत्री ग्लेशियर के बड़े पैमाने पर नुकसान और पीछे हटने पर इसके प्रभाव का अध्ययन नहीं किया गया है।

जलवायु परिवर्तन में ब्लैक कार्बन का अहम रोल
ब्लैक कार्बन वैश्विक जलवायु परिवर्तन में एक प्रमुख कारक के रूप में उभरा है। कार्बन डाइऑक्साइड के बाद यह दूसरे स्थान पर आ सकता है। काले कार्बन कण सूर्य के प्रकाश को मजबूती से अवशोषित करते हैं। यह जीवाश्म ईंधन, जैव ईंधन और बायोमास के अधूरे दहन के कारण प्राकृतिक और मानवीय गतिविधियों से उत्पन्न होता है।

तापमान में वृद्धि की वजह से हिमनद पीछे हट रहे
गंगोत्री ग्लेशियर की कहानी कई अन्य ग्लेशियरों से अलग नहीं है। अगर आप संसद में पहले के कुछ उत्तरों पर गौर करें, तो यह ग्लेशियर लिटिल आइस एज के बाद से पीछे हट रहा है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण 1870 से इसके पीछे हटने की निगरानी कर रहा है। इसके पीछे हटने की दर 60 और 70 के दशक में तेज हो गई थी। जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में वृद्धि की वजह से हिमालय के अधिकांश हिमनद पीछे हट रहे हैं। तापमान में वृद्धि की दर वैश्विक औसत से काफी अधिक है। हाल के दशकों में हिमपात से भी अधिक वर्षा हुई है। इसलिए, काराकोरम में कुछ अपवादों को छोड़कर अधिकांश हिमनद प्रभावित हैं।
 

मोबाइल नहीं दिया तो छीनकर जमीन पर पटक डाला, गुस्साए युवक ने कर दी हत्या

मोबाइल नहीं दिया तो छीनकर जमीन पर पटक डाला, गुस्साए युवक ने कर दी हत्या

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर में मोबाइल तोडऩे पर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। शहर के वाथोडा इलाके में मजदूर ने एक किशोर का मोबाइल फोन तोड़ दिया, जिससे गुस्साए युवक ने उसे जान से मार डाला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सालिराम उर्फ रिंकू कुमार (31) के रूप में हुई है। हत्या के बाद युवक घटनास्थल से फरार हो गया था, जिसे देर रात हिरासत में लिया गया है। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले के रहने वाले हैं, जो शहर में रोजी-रोटी के लिए आए थे।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कुमार को अपने पैतृक गांव में अपने रिश्तेदारों को फोन करना चाहता था। इसके लिए उसने किशोर से उसका मोबाइल फोन मांगा, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों में तीखी बहस होने लगी। कुछ समय बाद पीडि़त ने उसके मोबाइल से कॉल किया और फिर फोन को जमीन पर पटक दिया। इससे गुस्साए युवक ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।

 

योगी आदित्यनाथ की शपथ से पहले लखनऊ आ रहे मोस्ट वॉन्टेड को पुलिस ने किया ढेर

योगी आदित्यनाथ की शपथ से पहले लखनऊ आ रहे मोस्ट वॉन्टेड को पुलिस ने किया ढेर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले शुक्रवार की सुबह बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। आरोपी का नाम राहुल सिंह बताया गया है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हसनगंज इलाके में सुबह करीब चार बजे बदमाश राहुल सिंह का पुलिस से सामने हो गया।

पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने जब फायरिंग की तो राहुल गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने राहुल को पकड़ने के बाद अस्पताल लेकर गए। यहां उपचार के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। राहुल सिंह ने अलीगंज के तिरुपति ज्यूलर्स पर 8 दिसंबर 2021 को लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसने यहां के एक कर्मचारी की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस तब से उसकी तलाश में जुटी थी।
 

32 वर्षीय विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता...

32 वर्षीय विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता...

रुड़की : ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाले एक परिवार की महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली क्षेत्र के गांव टिकौला कलां स्थित ईंट भट्टे पर मेरठ का एक परिवार मजदूरी करता है।

बताया गया कि परिवार की एक 32 वर्षीय विवाहित महिला 19 मार्च की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सुबह के समय जब वह अपने आवास से दिखाई नहीं दी तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया। जिसके बाद अब पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज की है। 

शर्मनाक घटना : धमकी देकर दो साल तक किया महिला से दुष्कर्म...

शर्मनाक घटना : धमकी देकर दो साल तक किया महिला से दुष्कर्म...

रुड़की : खानपुर थाने के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो साल पहले गांव के एक व्यक्ति ने उसके पति की हत्या करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद से वह लगातार उसका यौन शोषण करता आ रहा था। महिला ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया।

दो दिन पूर्व महिला घर में अकेली थी। इसका पता चलने पर आरोपी उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला ने शोर मचाया तो पड़ोस के कुछ लोग वहां आ गए, जिन्हें देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। एसओ खानपुर संजीव थपलियाल ने बताया कि आरोपी रामतप्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है। 

व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाच में जुटी पुलिस...

व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाच में जुटी पुलिस...

रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे के निकट स्थित एक मकान में पानी पूरी के थोक व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रस्सी के सहारे आंगन में लगे लोहे के जाल में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और मामले की छानबीन कर रही है।


जालौन जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिनौरा गांव निवासी केशव पुत्र हरिसिंह कुशवाहा 22 वर्ष पानी पूरी बनाकर थोक बिक्री करता था। वह जमुनापुर चौराहे के पास एक मकान में अपने छोटे भाई रिषभ, मां व पिता के साथ रहता था। बताते हैं कि चार दिन पहले उसकी मां व पिता गांव चले गए। गुरुवार की सुबह वह सोकर उठा और भाई से पानी पूरी बनाने के लिए गोली बनाने को कहा। इसी दौरान उसका भाई टहलने की बात कहकर बाहर चला गया।

स दौरान उसने मकान के दूसरी मंजिल पर आंगन में लगे लोहे के जाल में रस्सी बांध कर फांसी के फंदे पर लटक गया। उसका भाई जब लौटकर आया तो उसने केशव को फांसी के फंदे लटकते हुए पाया, जिसके बाद उसने चीखना शुरू कर दिया, शोर सुनकर आसपास लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
प्रभारी कोतवाल विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है,छानबीन की जा रही है।
 

नाबालिग किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म किए जाने का लगाया आरोप...

नाबालिग किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म किए जाने का लगाया आरोप...

अयोध्या : जनपद के मवई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पीडि़ता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पीडि़ता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी नाबालिग पुत्री गांव स्थित एक किराने की दुकान पर अक्सर सामान लेने जाया करती थी।

लगभग एक पखवारे पूर्व पुत्री दुकान पर सामान लेने गई थी। इस दौरान आरोपी ने अपनी भाभी के साथ मिलकर साजिश के तहत पुत्री के साथ अपना फोटो खींच लिया। एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर पीडि़ता को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाता रहा। आरोपी की इन हरकतों से आजिज पीडि़ता ने पूरे घटनाक्रम से अपने माता-पिता को अवगत कराया। सैदपुर चैकी प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि वह अवकाश पर हैं तहरीर आई होगी तो जांच कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड से लटकता मिला युवक का शव, ग्रामीणों में मचा हडकंप...

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड से लटकता मिला युवक का शव, ग्रामीणों में मचा हडकंप...

अमेठी : कमरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत उतेलवा गांव के किनारे स्थानीय लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड से लटकता हुआ शव देखकर ग्रामीणों में हडकंप मच गया जहाँ घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा ।जानकारी के अनुसार कमरौली थाना क्षेत्र के उतेलवा गांव निवासी संदीप कुमार शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा उम्र लगभग 30वर्ष जोकि सैलून का कार्य करता था

जिसका बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड से लटकता हुआ देखकर हडकंप मच गया । जानकारी होने पर परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया ।इस समबन्ध में पुलिस ने बताया कि शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है तथा अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।