नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
दिखने लगा चक्रवाती तूफान 'असानी' का असर, अलर्ट पर ये राज्य

दिखने लगा चक्रवाती तूफान 'असानी' का असर, अलर्ट पर ये राज्य

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान 'असानी' का असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के राज्यों में दिखना शुरू हो गया है, मौसम विभाग के मुताबिक, तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही हैं. फिलहाल तुफान के कारण सुरक्षा के नजरिए से कई विमानों की उड़ान रद्द कर दी गई हैं.

चक्रवाती तूफान 'असानी' विशाखापट्टनम से लगभग 330 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है, मौसम विभाग ने साइक्लोन असानी के मंगलवार की रात तक उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की संभावना जताई थी. इसके बाद इस साइक्लोन के उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है. 'असानी' की चेतावनी के बीच ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश तक राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं.

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात 'असानी' आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ रहा है, इसके चलते आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया हया है, तूफान बुधवार सुबह काकीनाड़ा या विशाखापट्टनम के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है. जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण और राहत बचाव कार्यों के लिए विशाखापट्टनम में INS Dega और चेन्नई के पास INS Rajali को नौसेना वायु स्टेशनों पर तैयार रखा गया है.

आंध्र प्रदेश में IMD ने जानकारी दी है कि श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, पूर्वी गोदावरी, कृष्णा, गुंटूर और पश्चिम गोदावरी जिलों में बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 

भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टर ट्रॉली के ट्रेलर की चपेट में आने से चार बारातियों की मौत, 13 घायल..

भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टर ट्रॉली के ट्रेलर की चपेट में आने से चार बारातियों की मौत, 13 घायल..

बारां : राजस्थान के बारां शहर के सदर थाना क्षेत्र में आज सुबह ट्रेलर के ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार देने से दो महिला सहित चार बारातियों की मौत हो गई जबकि तेरह घायल हो गए।


पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि क्षेत्र में बटावदा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या सताईस पर ट्रैक्टरों से भरे ट्रेलर ने ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि तेरह लोग घायल हो गये। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें कोटा एमबीएस अस्पताल भेजा गया है।


मृतकों की पहचान भूलीबाई , तुलसी बाई एवं कमललाल मीना और रामकरण सेन के रुप में की गई है। ये सभी बराती बटावदा से शादी समारोह के बाद वापस अंता के हनुवतखेड़ा लौट रहे थे। खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए।
 

संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान, मामले की जाँच में जुटी पुलिस...

संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान, मामले की जाँच में जुटी पुलिस...

रुड़की : थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा गांव में रिश्तेदारी में आए एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। रानीपुर थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी गौतम 220 सोमवार रात को इमलीखेड़ा गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। इसी बीच युवक ने संदिग्ध परिस्थितयों में जहरीला पदार्थ खा लिया। रिश्तेदार उसे रुड़की एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना पर इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी आमिर खान घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी आमिर खान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सपुर्द कर दिया गया हैं। अभी पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं आई है। 

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मऊ : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुशामदपुर की एक युवती ने अज्ञात कारणों से मंगलवार को प्रात: अपने घर में पंखे के हुक में गमछा लगाकर फांसी लगाकर अपनी लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पलक धारी चैहान ने थाने में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि हमारी पुत्री सुषमा चैहान प्रात: अपने कमरे में गमछे से पंखे में फंदा लगाकर फांसी लगाकर जान दे दी है।

उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। गांव वालों का कहना है कि इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। गांव में इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। 

भीषण सड़क हादसा : तेज रफतार बाइक गिरने से हुई वृद्ध की मौत, दो घायल..

भीषण सड़क हादसा : तेज रफतार बाइक गिरने से हुई वृद्ध की मौत, दो घायल..

महोबा : अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के थाना महोबकंठ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रजोनी निवासी 25 वर्षीय राहुल अपने दादा 70 साल के मातादीन और बुआ 45 साल की गुड्डो के साथ बाइक से बेलाताल कस्बे में किसी काम से हा रहे थे।

अभी यह अजनर थाना क्षेत्र के अकौनी गांव के पास ही पहुंचे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और तीनों लोग घायल हो गए। तीनों को महोबा जिला अस्पताल लाया गया और मातादीन को यहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। 

माशूम की डूबकर हुई मौत, परिवार के लोगों में मचा कोहराम..

माशूम की डूबकर हुई मौत, परिवार के लोगों में मचा कोहराम..

महोबा : जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिजरिया में नदी में नहाने गए बालक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बालक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 का छात्र था। उसकी मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिजरिया निवासी हरगोविंद अहिरवार के परिवार में शादी समारोह था। मंडप होने के कारण परिवार की महिलाएं एवं रिश्तेदार नदी में दाल धोने गए थे।

उन्हीं के साथ गांव के चार पांच बच्चे नदी में नहाने के लिए चले गए। इनके साथ गांव का तुलाराम अहिरवार का 8 वर्ष का पुत्र अंकित भी अपनी मां यशोदा के साथ नदी गया। अन्य बच्चे नदी से स्नान कर घर वापस आ गए। लेकिन अंकित नहीं लौटा। मां ने घर आकर देखा तो पुत्र गायब था। यह बात उन्होंने गांव के ही अन्य लोगों को बताई। गांव वालों ने नदी में बालक की तलाश की करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद बालक का शव ढूंढ निकाला गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिवार वालों ने इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुत्र की मौत से मां-बाप एवं भाई का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। इस घटना को लेकर गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है। 

बेखबर सरकार, बिजली पर मचा हाहाकार..

बेखबर सरकार, बिजली पर मचा हाहाकार..

मैहर : पूरे देश प्रदेश में सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन करने वाले विंध्य का आज आमजन, किसान, व्यापारी, ग्रामीण जन सभी के सभी अघोषित विद्युत कटौती की मार झेल रहा है। खासतौरसे हमारा किसान और वह आम आदमी जो गांव में बसता है बिजली से परेशान होकर चीत्कार छोड़ रहा है लेकिन ये चीत्कार न सरकार को सुनाई दे रही है और न उसके नुमाइंदों को सुनाई दे रही है। सब मस्त हैं फार्मूले परकार्य कररहे हैं।

बात किसान भाइयों की कि जाये तो बोनी के समय किसान को बिजली मिलती न उसको पालने पोषने के वक्त बिजली मिलती है। इतनी भीषण गर्मी में हमारे ग्रामीण क्षेत्रों का आम आदमी बिजली की समस्या से जूझ रहा है सरकार और सरकारी तंत्र की मान ही मन कोस रहा है पीड़ा से कराह रहा है लेकिन सुनने वाला कोई नहीं। बड़ा सवाल यह है कि दिया तले अंधेरा जिस विंध्य में बिजली का सर्वाधिक उत्पादन उसी क्षेत्र के लोगों को वहां की संपदा का उपभोग करने को नहीं मिल रहा। विंध्य की बिजली का मजा दिल्ली में बैठा व्यक्ति ले रहा है लेकिन यहां का आम आदमी खून के आंसू रो रहा है बार-बार बिजली की बटन दबा के बल्ब पंखे, पानी की मोटरों के चालू होने की बाट जो रहा है। विंध्य में एक कहावत है कि घर का लड़का गोही चाटे मामा खाय अमावट। देश के अंदर इतना कोयले का उत्पादन हो रहा जिसका हम निर्यात करते हैं लेकिन सरकार कह रही है कि हमारे पास कोयला नहीं है। विंध्य की एक एक प्राकृतिक संपदा में सबसे पहले विंध्य के लोगों के अधिकार हे इसलिए इन सम्पदाओं से उत्पन्न सुविधाओं का उपभोग सबसे पहले विंध्य के आमजन करेंगे इसके बाद जो बचेगा वह अन्य लोगों या अन्य प्रदेशों को दिया जाएगा अन्यथा अब लड़ाई बहोत विकट होगी।

विंध्यवासी अपना अधिकार लेना भी जानते हैं और न मिलने पर छीनना भ जानते हैं इसलिए ऐसी स्थितियां न निर्मित हों कि हमें अपने अधिकार छीन के लेना पड़े। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि तमाम टीवी चैनलों में कोयले की कमी बताकर अडानी को बिजली देने का षडय़ंत्र जो चल रहा है इसे विंध्य के लोग हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विधायक नारायण त्रिपाठी ने सम्पूर्ण विंध्य में मौजूद विंध्य पुनर्निमाण मंच के जांबाज़ सिपाहियों और आमजन से अपील कर कहा है कि उठिए जागिए और अपने अधिकार की लड़ाई के लिए सजग हो जाइए और न मिलने की स्थिति में छीनने के लिए तैयार हो जाइए। विधायक त्रिपाठी ने विंध्य पुननिर्माण मंच के तमाम कर्म सिपाहियों सहित आमजन से अपील कर कहा है कि अपने-अपने तहसील क्षेत्र में मौजूद एसडीएम को बिजली की समस्या से अवगत करा प्रदेश के मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराएं और निराकरण न होने की दशा में बड़ी लड़ाई की तैयारी करें। स्थितियां जो भी हो हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे क्योंकि कारवां जब निकलता है तो परिस्थितियां अपने आप अनुकूल हो जाती हैं।  

दर्दनाक सड़क हादसा :  ट्रक की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, दो जख्मी...

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, दो जख्मी...

जौनपुर : खेतासराय नगर पंचायत में अपने रिश्तेदार के साथ सोमवार की दोपहर बाद बाइक से खरीददारी करने जा रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी । आजमगढ़ शहर के मिर्जापुर निवासी 28 वर्षीया पूनम पत्नी मिलेंद्र के दांत दर्द का इलाज खुटहन के इमामपुर में चल रहा था वह अपने रिश्तेदार जैगहां निवासी रामबृज और उनकी पत्नी अनीता के साथ एक बाइक पर सवार होकर वहां अपने दांत का तीनों ने का इलाज करवाया ।

इसके पश्चात लौटते समय खेतासराय चौराहे से होकर शाहगंज मार्ग पर कुछ खरीदने के उद्देश्य से मुड़े की अचानक एक मिनी ट्रक की चपेट में आ गए जिसमें पूनम पहिये के नीचे आ गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी जबकि अन्य लोग मामूली रूप से चुटहिल हो गये।स्थानीय लोगों की मदद से घायल पूनम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गयी । 

श्रीलंका में बिगड़े हालात, हिंसा में 5 लोगों की मौत, भीड़ ने पीएम का घर फूंका...

श्रीलंका में बिगड़े हालात, हिंसा में 5 लोगों की मौत, भीड़ ने पीएम का घर फूंका...

कोलंबो : श्रीलंका में सरकार समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़प में राजपक्षे बंधुओं की सत्तारूढ़ पार्टी के एक सांसद और 4 अन्य लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पोलोन्नारुआ जिले से श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) के सांसद अमरकीर्ति अतुकोराला (57) को सरकार विरोधी समूह ने पश्चिमी शहर नित्तम्बुआ में घेर लिया था। वहीं लोगों का दावा है कि सांसद की कार से गोली चली थी और जब आक्रोशित भीड़ ने उन्हें कार से उतारा तो उन्होंने भागकर एक इमारत में शरण ली। लोगों का कहना है कि सांसद ने स्वयं अपनी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


पुलिस ने बताया कि इमारत को हजारों लोगों ने घेर रखा था और बाद में सांसद और उनका निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) मृत मिला। गोलीबारी में 27 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है। इस बीच कोलंबो में गोटागोगामा और मैनागोगामा प्रदर्शन स्थल पर हुए हिंसक हमले के बाद श्रीलंका में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गई है। एसएलपीपी पार्टी के नेताओं के स्वामित्व वाली संपत्तियों पर हमले हो रहे हैं। आक्रोशित भीड़ ने पूर्व मंत्री जॉनसन फर्नांडो के कुरुनेगाला और कोलंबों स्थित कार्यालयों पर हमला किया है। उनके बार में भी आग लगाए जाने की खबर है।


पूर्व मंत्री नीमल लांजा के आवास पर भी हमला किया गया है जबकि महापौर समन लाल फर्नांडो के आवास में आग लगा दी गई। सत्तारूढ़ पार्टी के मजदूर नेता महिंदा कहानदागमागे के कोलंबो स्थित आवास पर भी हमला हुआ है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के समर्थकों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला किए जाने के बाद पूरे देश में हिंसा भड़क गई। लोगों ने राजधानी से लौट रहे राजपक्षे समर्थकों पर गुस्सा उतारा। उन्होंने उनके वाहनों को रोक लिया और कई शहरों में उन पर हमला किया। कहा ये भी जा रहा है कि भीड़ ने राजपक्षे का पुश्तैनी घर फूंक दिया है।


महिंदा राजपक्षे ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यालय के सामने अपने समर्थकों द्वारा सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला किए जाने के कुछ घंटे बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस हमले में कम से कम 200 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगा दिया गया है और राजधानी में सेना तैनात कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन से वर्ष 1948 में आजादी मिलने के बाद से अब तक के समय में श्रीलंका अपने सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। यह संकट विदेशी मुद्रा भंडार की कमी से उत्पन्न हुआ है, जिसका अभिप्राय है कि देश खाद्यान्न, ईंधन के आयात के लिए भुगतान नहीं कर सकता।
 

राष्ट्रपति की 38 साल की गर्लफ्रेंड फिर हुई गर्भवती, पुतिन हुए...

राष्ट्रपति की 38 साल की गर्लफ्रेंड फिर हुई गर्भवती, पुतिन हुए...

मास्को : रूस के 69 साल के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 38 साल की गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा एक बार फिर से गर्भवती हैं। पुतिन के पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट अलीना से दो बच्चे पहले से ही हैं। पुतिन अब और बच्चे नहीं चाहते थे और यही वजह है कि इस खबर के आने के बाद वह हैरान हैं। अलीना फिर से गर्भवती हैं।

 

 

सूत्रों के मुताबिक पुतिन को जब अलीना के गर्भवती होने की सूचना दी गई तब वह लाल चौक पर रूस के विक्ट्री डे परेड की तैयारी कर रहे थे। एलिना एक बार फिर गर्भवती हैं। 'पुतिन को पता चला है कि उनकी प्रेमिका गर्भवती हैं और उनके हावभाव से लग रहा है कि ये नियोजित नहीं था। हमने कल ही प्रत्यदर्शियों के हवाले से बता दिया था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उदास और कुछ अलग लग रहे थे। 

SEX RACKET : शहर में चल रहे  देह व्यापार का हुआ पर्दाफाश, आपत्तिजनक सामग्री के साथ दो महिलाओं को किया गिरफ्तार...

SEX RACKET : शहर में चल रहे देह व्यापार का हुआ पर्दाफाश, आपत्तिजनक सामग्री के साथ दो महिलाओं को किया गिरफ्तार...

ग्वालियर : स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे देह व्यापार हुआ खुलासा। स्पा सेंटर से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। दो महिलाये है जो दिल्ली और ग्वालियर के बताये जा रहे है।


शहर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी, इसी बीच आज मुखबिर ने सूचना दी कि सिटी सेंटर क्षेत्र के वसुंधरा टावर में सेक्स रैकेट चल रहा है ये एक स्पा सेंटर में चल रहा है। एसएसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही के निर्देश दिए।
एडिशनल एसपी ने सीएसपी विश्वविद्यालय रत्नेश तोमर, डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया, डीएसपी उप पुलिस AJK मुनीश राजोरिया के साथ टीआई क्राइम ब्रांच थाना दामोदर गुप्ता के साथ टीम बनाकर भेजी। पुलिस मुखबिर के बताये स्थान वसुंधरा टावर में 9 स्ट्रीट स्पा पर पहुंची और छापा मारा।


पुलिस ने दोनों महिलाओं महिलाओं व स्पा संचालक एवं उसके पति के विरुद्ध विश्वविद्यालय थाने में मामला की करवाई कर रही है।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : लोगो को शादी पार्टी के लिए ले जा रही एक मिनी ट्रक पुलिया से गिर जाने से हुई तीन लोगों की मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : लोगो को शादी पार्टी के लिए ले जा रही एक मिनी ट्रक पुलिया से गिर जाने से हुई तीन लोगों की मौत...

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है शादी पार्टी के लिए जा रही एक मिनी ट्रक पुलिया से गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी दी।

अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार रात चंद्रशेखर आजाद थाना क्षेत्र के करेटी गांव हुई। पीड़ित लोग चंद्रशेखर आजाद नगर में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान प्रकाश सोलंकी (20), लाला खराडी (60) और पंकज सोलंकी (15) के रुप में हुई है। तीनों पड़ोसी झाबुआ जिले के भुतखेड़ी गांव के रहने वाले थे।

उन्होंने कहा कि हादसे में 20 लोग घायल हो गए हैं । गंभीर रुप से कुछ घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं।
 

शर्मनाक घटना : अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रही युवती से 3 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म...

शर्मनाक घटना : अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रही युवती से 3 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म...

झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में 18 वर्षीय युवती से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। युवती का आरोप है कि जब वह अपनी शादी के लिए निमंत्रण पत्र बांटने जा रही थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया और तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे एक राजनीतिक दल के नेता के पास ले गया और बाद में उसे मध्य प्रदेश के दतिया जिले के एक गांव में किसी और के साथ रहने के लिए मजबूर किया।

टहरौली के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज सिंह ने बताया कि एक युवती द्वारा कुछ लोगों के खिलाफ अपने अपहरण और दुष्कर्म की शिकायत की गई, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर युवती का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 

ये हैं भारत के 5 सबसे लंबे और खूबसूरत पुल, जिन्हें देखने दूर-दूर से आते हैं टूरिस्ट...

ये हैं भारत के 5 सबसे लंबे और खूबसूरत पुल, जिन्हें देखने दूर-दूर से आते हैं टूरिस्ट...

नई दिल्ली : कुछ लोगों को ट्रेवल करना बेहद पसंद होता है। भारत में कुछ ऐसे टूरिस्ट प्लेस हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं और लोग उन्हें देखने दूर-दूर से आते हैं। हम बात कर रहे हैं भारत के सुंदर पुलों की, जिनका अपना इतिहास है और अपनी आर्किटेक्चरल स्ट्रक्चर विशेषताएं हैं। कुछ पुल को तो देखकर हर कोई यही बोलता है कि आखिर इन्हें कैसे बनाया गया होगा। तो चलिए आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे ही पुलों के बारे में बताते हैं......

हावड़ा ब्रिज, कोलकाता
कोलकाता का हावड़ा ब्रिज से रोजाना 100,000 से अधिक वाहन अधिक 150,000 से अधिक पैदल यात्री। बंगाल की खाड़ी के पानी पर बना यह पुल बिना किसी नट और बोल्ट के बनाया गया है।

पंबन ब्रिज, रामेश्वरम
पंबन ब्रिज तमिलनाडु में भारत का पहला समुद्री पुल है, जिसे 1914 में खोला गया था। पंबन रेलवे पुल 1988 तक रामेश्वरम द्वीप के बीच एकमात्र लिंक के रूप में कार्य करता था। तभी एक सड़क पुल का निर्माण किया गया था।

बांद्रा-वर्ली सी लिंक
बांद्रा-वर्ली 5.6 किमी में फैला, बांद्रा-वर्ली सी लिंक पानी के ऊपर बना भारत का सबसे लंबा पुल है। 2009 में खोला गया, सी-लिंक बांद्रा और वर्ली के बीच की यात्रा 60 मिनट से घटकर सिर्फ 20 मिनट हो जाती है।

कोलिया भोमोरा सेतु, सोनितपुर
ब्रह्मपुत्र नदी के गिरते पानी में 3 किमी लंबे कोलिया भोमोरा सेतु भी हैं, जो उत्तरी तट पर सोनितपुर को दक्षिण तट पर नागांव जिले से जोड़ता है। शाम के समय इस खूबसूरत पुल पर ड्राइव करने में बेहद मजा आता है।

वेम्बनाड ब्रिज, कोच्चि
भारत का सबसे लंबा रेल पुल, वेम्बनाड ब्रिज केरल के सबसे खूबसूरत बैकवॉटर के नजारे पेश करता है। ये ब्रिज कोच्चि में एडापल्ली और वल्लारपदम को जोड़ता है। 4.6 किमी से अधिक लंबा ये ब्रिज माल ढुलाई करने वाली ट्रेनों के लिए निर्धारित किया गया है।
 

मौसम अलर्ट : तेज रफ़्तार से बढ़ रहा चक्रवात असानी तूफान का खतरा, हो सकती है इन राज्यों में तेज बारिश......

मौसम अलर्ट : तेज रफ़्तार से बढ़ रहा चक्रवात असानी तूफान का खतरा, हो सकती है इन राज्यों में तेज बारिश......

नई दिल्ली : चक्रवाती तूफान असानी मंगलवर को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल और ओडिशा के समुद्री इलाकों में 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कई जगहों पर बारिश भी होगी। तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। 11 से 13 मई तक यहां बारिश होगी, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी चेन्नई ने बताया कि साइक्लोन असानी के कारण चेन्नई हवाई अड्डे से हैदराबाद, विशाखापत्तनम, जयपुर और मुंबई सहित 10 उड़ानें रद कर दी गईं है। यात्रियों को इसकी सूचना कल ही दे दी गई थी।

मौसम विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर ने बताया कि चक्रवाती तूफान आसनी पिछले 6 घंटे के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में 12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा। यह फिलहाल पुरी के करीब 590 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर, ओडिशा से लगभग 510 किमी दक्षिण पश्चिम में है।

असानी चक्रवात 10 मई की रात तक उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ना जारी रखेगा। इसके बाद, यह उत्तर-पूर्व दिशा में ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ेगा। अगले 24 घंटे में इसके कमजोर पड़ने की आशंका है।
तट से नहीं टकराएगा चक्रवात मगर सभी बंदरगाहों को किया अलर्ट दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से उठा असानी चक्रवात के अगले 24 घंटे में ओडिशा समुद्र तट पहुंचने की बात कही जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का असर ओडिशा के अलावा आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ व अन्य प्रदेशों में दिखेगा। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने बताया कि चक्रवात असानी वर्तमान में दक्षिण पूर्व अंडमान में है, जो उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। 10 मई तक उसी दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है। बाद में, यह विशेष रूप से ओडिशा के समानांतर आगे बढ़ेगा। 11 मई शाम तक पुरी के दक्षिण में पहुंचेगा।
मौसम विज्ञान विशेषज्ञ उमाशंकर दास ने कहा है कि चक्रवात असानी मंगलवार की शाम तक चक्रवात असानी उत्तर आंध्र प्रदेश व ओडिशा के समीप समुद्र में पहुंचेगा, हालांकि यहां से यह उत्तर पूर्व की दिशा में आगे बढ़ जाएगा। ओडिशा में स्थल भाग से नहीं टकराएगा। हालांकि चक्रवात के प्रभाव से दो दिन तटीय ओडिशा में तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी, ऐसे में सभी बंदरगाहों को अलर्ट कर दिया गया है। चक्रवात को देखते हुए मछुआरों को समुद्र से लौट आने के निर्देश जारी किए गए हैं।

किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार तैयार विशेष राहत आयुक्त प्रदीप कुमार जेना ने कहा है कि ओडिशा के लिए 11 मई महत्वपूर्ण है। किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार तैयार है। प्रभावित जिलों में ओड्राफ (ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स) और एनडीआरएफ की 10 टीमें भेज दी गई हैं। इसमें ओड्राफ की नौ एवं एनडीआरएफ की एक टीम शामिल है।

इन राज्यों में हल्की से भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिम बंगाल के गंगा नदी से लगे क्षेत्र, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के हिस्से, झारखंड, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश संभव है।
 

Breaking News: Shahrukh Khan के घर 'मन्नत' के पास वाली इमारत में लगी आग

Breaking News: Shahrukh Khan के घर 'मन्नत' के पास वाली इमारत में लगी आग

मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के घर ‘मन्नत’ (Mannat) के पास वाली इमारत में आग लग गई है. रिपोर्ट के मुताबिक Jivesh Building की 14वीं मंजिल पर आग लगी है. फायर ब्रिगेड 17 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि आग लेवल-2 स्तर का है. वीडियो में आग की लपटे और धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है. 


महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर कहा, ‘बांद्रा पश्चिम में एक 21 मंजिला इमारत की 14वीं मंजिल पर आग लगने की घटना सामने आई है. दमकल विभाग द्वारा बचाव अभियान जारी है और मैं लगातार बीएमसी के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं. मैं परिसर में सभी मुंबईकरों की सुरक्षा के लिए आशा और प्रार्थना करता हूं.
 

बड़ा हादसा : सवाईमाधोपुर जिले में निर्माणाधीन छत गिरने से तीन श्रमिकों की हुई मौत..

बड़ा हादसा : सवाईमाधोपुर जिले में निर्माणाधीन छत गिरने से तीन श्रमिकों की हुई मौत..

भरतपुर : राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में गंगापुरसिटी कस्बे में देवनारायण मंदिर में निर्माणाधीन छत के गिर जाने से तीन श्रमिकों मौत हो गई तथा पांच गम्भीर रूप से घायल हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार देवनारायण मंदिर के चौक को ढकने के लिए डाली जा रही आरसीसी की छत के रविवार शाम ढह जाने से उसमें आठ श्रमिक दब गये। इनमें तीन की मौके पर मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को गंगापुर सिटी के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ये श्रमिक मानपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
 

पिकप की ठोकर से टैंपो पेड़ से टकराई, सात घायल...

पिकप की ठोकर से टैंपो पेड़ से टकराई, सात घायल...

बस्ती : डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के रामनगर ब्लॉक के सामने तेज रफ्तार पिकप की ठोकर से टैंपो सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी, जिससे टैंपो में सवार 7 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।


सोमवार अपराह्न लगभग 3 बजे भानपुर से डुमरियागंज की तरफ जा रही ऑटो को रामनगर ब्लॉक के सामने पीछे से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दिया। ठोकर से टैंपो पेड़ से जा भिड़ी। दुर्घटना में ऑटो सवार सोनहा थाना क्षेत्र की कडज़हना निवासी गुडिय़ा देवी पत्नी राम पाल व मलपुरवा निवासी उर्मिला देवी पत्नी कांतिलाल समेत अजय कश्यप पुत्र तीरथ राम कश्यप निवासी कोशिला थाना पामगढ़ जनपद छत्तीसगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आलोक कुमार पुत्र महेश निवासी शाहपुर थाना सोनहा, विद्यावती पत्नी जयराम निवासी कडज़हना थाना सोनहा, श्याम दुलारी पत्नी राधेश्याम निवासी कडज़हना थाना सोनहा जनपद बस्ती व संतोष कुमार पुत्र जयराम निवासी जैतपुर थाना गीडा जनपद गोरखपुर भी घायल हो गए। चौकी प्रभारी असनहरा रामदेव द्वारा सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भानपुर भेजा गया।

जहां से गुडिय़ा देवी, उर्मिला व अजय कुमार की हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया गया। शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
 

देश में गंभीर आर्थिक संकट के बीच इस देश के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा....

देश में गंभीर आर्थिक संकट के बीच इस देश के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा....

कोलम्बो : देश में गंभीर आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। श्रीलंका की स्थानीय मीडिया के हवाले से इसका दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि विपक्ष की अंतरिम सरकार बनाने की मांग के आगे झुकते हुए राजपक्षे ने यह कदम उठाया है। इससे पहले प्रधानमंत्री राजपक्षे ने कहा कि वह जनता के लिए 'कोई भी बलिदान' देने को तैयार हैं। उनके इस कथन से इन अटकलों को बल मिल गया था कि राजपक्षे आज इस्तीफा दे देंगे। उनके छोटे भाई और राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे की आर्थिक संकट से घिरी सरकार पर देश को उबारने के लिए अंतरिम सरकार बनाने का दबाव बढ़ गया है।

अपनी ही श्रीलंका पोदुजन पेरामुन (एसएलपीपी) के भीतर इस्तीफा देने के भारी दबाव से जूझ रहे राजपक्षे (76) अब तक, इस्तीफा न देने का दबाव बनाने के लिए अपने समर्थकों को एकजुट कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि उनके छोटे भाई राष्ट्रपति गोतबाया रापजक्षे ने अपनी इच्छा प्रत्यक्ष रूप से जाहिर नहीं की लेकिन वह उनका इस्तीफा चाहते हैं। राष्ट्रपति उनका इस्तीफा इसलिए चाहते हैं कि ताकि वह राष्ट्रीय एकता की सरकार बना सकें। मौजूदा आर्थिक संकट से निपटने तक यह अंतरिम व्यवस्था मौजूद रहेगी।

राजनीतिक सूत्रों ने कहा कि पीएम राजपक्षे के छोटे भाई और राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के नेतृत्व वाली सरकार पर विपक्ष का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति चाहते हैं कि पीएम का इस्तीफा देश में एक राष्ट्रीय सरकार बनाने में मददगार होगा। मौजूदा आर्थिक संकट निपटने तक वह अंतरिम सरकार के पक्ष में हैं। कोलंबो पेज की रिपोर्ट के अनुसार, गोतबाया राजपक्षे की अध्यक्षता में राष्ट्रपति भवन में एक विशेष कैबिनेट बैठक में महिंदा राजपक्षे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देने पर सहमति व्यक्त की है।
 

मौसम अलर्ट :  भीषण चक्रवात 'असानी' तूफान का है खतरा,  कई राज्यों में जारी हुआ यलो अलर्ट.......

मौसम अलर्ट : भीषण चक्रवात 'असानी' तूफान का है खतरा, कई राज्यों में जारी हुआ यलो अलर्ट.......

नई दिल्ली : बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करने के बाद चक्रवात 'असानीÓ ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसकी वजह से ओडिशा, बंगाल और आंध्र प्रदेश में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर अधिक तीव्र होकर एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है, क्योंकि यह उत्तर आंध्र प्रदेश-ओडिशा तटों की दिशा में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया था।

मौसम विभाग ने कहा कि 'असानीÓ तूफान के मंगलवार को उत्तर आंध्र-ओडिशा तटों से पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने पर, उत्तर-पूर्व की ओर मुडऩे और ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढऩे की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के आज बंगाल की खाड़ी में 111 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आगे बढऩे की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा तट के पास समुद्र की स्थिति नौ मई को खराब और 10 मई को अत्यधिक खराब हो जाएगी। मौसम विभाग ने 'असानीÓ की गति और तीव्रता के अपने पूर्वानुमान में कहा, इसके गुरुवार तक गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात पूर्वी तट के समानांतर चलेगा और मंगलवार शाम से बारिश होने का कारण बनेगा।

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पीके जेना ने कहा कि राज्य सरकार ने बचाव अभियान के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि हमें राज्य में कोई बड़ा खतरा दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि यह पुरी के पास तट से करीब 100 किलोमीटर दूर से गुजर जाएगा। हालांकि, राष्ट्रीय आपदा प्रक्रिया बल (एनडीआरएफ), ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) और दमकल सेवाओं के बचाव दल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

बालासोर में एनडीआरएफ के एक दल को तैनात किया गया है और ओडीआरएएफ के एक दल को गंजम जिले में भेजा गया है। ओडीआरएएफ की टीमें पुरी जिले के कृष्ण प्रसाद, सतपाड़ा, पुरी और अस्टारंग ब्लॉक और केंद्रपाड़ा के जगतसिंहपुर, महाकल्पपाड़ा और राजनगर और भद्रक में भी तैयार हैं। जेना ने कहा कि सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। जिला अधिकारियों को स्थानीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुरक्षित निकासी का अधिकार सौंपा गया है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा, 'चक्रवात के प्रभाव में मंगलवार शाम से तटीय जिलों में बारिश संबंधित गतिविधियां शुरू हो जाएंगी.Ó मंगलवार को ओडिशा के गजपति, गंजम और पुरी के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। बुधवार को गंजम, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर और कटक में भारी बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार को पुरी, जगतसिंहपुर, कटक, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर में भारी बारिश की संभावना है।