BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ा हादसा : 132 पैसेंजर्स को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, पहाड में लगी आग

बड़ा हादसा : 132 पैसेंजर्स को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, पहाड में लगी आग

गुवांग्शी : चीन के गुवांग्शी में सोमवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। 132 पैसेंजर्स को ले जा रहा चाइना ईस्टर्न पैसेंजर एयरलाइंस का विमान गुवांग्शी की पहाड़ियों में क्रैश हो गया। इनमें 123 यात्री और 9 क्रू मेम्बर्स शामिल थे। जिस पहाड़ी पर यह विमान क्रैश हुआ है, वहां की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें दिखाई दे रहा है कि विमान क्रैश होने के बाद वहां के जंगल में आग लग गई। इस हादसे में कितने यात्री मारे गए हैं, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं। हादसे की तस्वीरें देखकर कई यात्रियों के मारे जाने आशंका जाहिर की जा रही है।

लैंडिंग से 43 मिनट पहले टूटा विमान का संपर्क: चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुतािबक, फ्लाइट एमयू 5735 ने दोपहर सवा एक बजे कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से उड़ा भरी थी। ये फ्लाइट 3 बजे गुआंगझोऊ तक पहुंचनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन दो मिनट से भी कम समय में 30,000 फीट नीचे गिर गया।

उड़ान भरने के 71 मिनट बाद ये प्लेन हादसे का शिकार हो गया। लैंड करने से 43 मिनट पहले विमान का संपर्क एटीसी से टूट गया था। यात्रियों को ले जा रहा विमान बोइंग 737 है। बोइंग साढ़े छह साल से एयरलाइंस में ऑपरेट हो रहा था। हादसे के बारे में चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बयान नहीं आया है। इस मॉडल के विमान पहले भी कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं।

पिछले साल हुए दुनिया में 15 बड़े प्लेन हादसे: साल 2021 में दुनिया भर में 15 जानलेवा विमान हादसे हुए। जिसमें कुल 134 मौतें हुईं। सबसे बड़ी दुर्घटना थी श्रीविजय एयर बोइंग 737-500 की, जो इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 9 जनवरी 2021 को हुए हादसे में बोर्ड पर सवार सभी 61 लोगों की मौत हो गई। चीन में सबसे बड़ी विमान दुर्घटना 2010 में हुई थी, जिसमें हेनान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर ई-190 क्रैश हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 96 यात्रियों में से 44 लोग मारे गए थे।
 

टेकऑफ के 10 मिनट बाद केबिन में भरा धुआं, विमान ने की आपात लैंडिंग...

टेकऑफ के 10 मिनट बाद केबिन में भरा धुआं, विमान ने की आपात लैंडिंग...

नई दिल्ली : दोहा से लंदन जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट में रविवार को बड़ा हादसा होते बचा। उड़ान के दौरान इस फ्लाइट में अचानक से धुंआ निकलने लगा, जिसके बाद इसे दोहा एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारा गया। इस विमान में 100 यात्री सवार थे, आपात स्थिति में विमान उतारकर सभी यात्रियों की जान बचाई गई।

कतर एयरवेज के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को दोहा से लंदन जाने वाली कतर एयरवेज की एक उड़ान को हवाई अड्डे पर लौटने और केबिन में आग लगने के बाद आपातकालीन लैंडिंग की घटना की जांच शुरू कर दी है।

यात्रियों ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे एयरबस 330 विमान के दोहा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के करीब दस मिनट बाद एक जलती हुई गंध का पता चला। यात्री फिलीपीन डे ने बताया कि "जलने की बहुत तेज गंध थी ... तब केबिन क्रू बहुत तेजी से दौड़ा और हमारे सिर के ऊपर हर सामान केबिन को छूते हुए महसूस किया कि क्या कोई गर्मी है, और उनके हाथों में आग बुझाने वाले यंत्र था।

साथी यात्री कात्या चोंग ने कहा, "विमान के बीच में धुएं और गंध से भरना शुरू हो रहा था," केबिन क्रू ने भी धुएं के हुड लगाए और आपातकालीन निकास पर बैठे यात्रियों को आपातकालीन दरवाजे संचालित करने के तरीके के बारे में निर्देश दिया। इसके बाद कप्तान ने यात्रियों को सूचित किया कि विमान दोहा लौटकर आपात स्थिति में उतरेगा। विमान के दोहा में उतरते समय दमकल वाहनों और कर्मियों ने अपनी जगह संभाल ली थी।
गल्फ कैरियर ने यात्रियों को "तकनीकी देरी" के लिए माफी मांगते हुए ट्वीट किया और कहा कि उड़ान में बुक किए गए सभी लोगों को 'एक नए विमान में ले जाया गया है।'


 

नालंदा में चलती बाइक में सेल्फी लेने के चक्कर में 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

नालंदा में चलती बाइक में सेल्फी लेने के चक्कर में 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

नालंदा | सेल्फी लेने में बाइक दीवार से टकरायी। इससे बाइक सवार चार में से तीन युवकों की मौत हो गई। चौथा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को पटना रेफर किया गया। हादसा रविवार को नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के कोयल बिगहा मोड़ के पास एनएच 431 पर हुआ।

मृतकों की पहचान सिकरिया गांव निवासी सुबोध महतो का 18 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, शैलेन्द्र पासवान का 21 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार व कल्याण बिगहा ओपी क्षेत्र के बराह गांव निवासी रामचरण रविदास का 18 वर्षीय पुत्र चंद्रकांत कुमार के रूप में की गई। जख्मी पटना जिला के बेलछी थाना क्षेत्र स्थित भुआपर गांव निवासी चंदन कुमार को रेफर किया गया है। जख्मी व एक मृत युवक पार्टियों में लौंडा डांस करने का काम करता था।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक पर सवार चारों युवक हरनौत की ओर जा रहे थे। चलती बाइक पर ही एक युवक नाचने वाले दूसरे युवक के साथ सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था। रफ्तार तेज होन के कारण बाइक बाबा चौहरमल मंदिर की दीवार से जा टकरायी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने तीन को मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात गांव में लौंडा नाच हुआ था। रविवार की सुबह दो युवक उन्हें बाइक से उनके घर पहुंचाने जा रहे थे। हादसे के बाद सिकरिया गांव में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

बड़ी खबर : दो बच्चों के बाप पर फ़िदा हुई युवती, युवक की पत्नी ने युवती के साथ किया कुछ ऐसा की लोगों के काँप गए रूह

बड़ी खबर : दो बच्चों के बाप पर फ़िदा हुई युवती, युवक की पत्नी ने युवती के साथ किया कुछ ऐसा की लोगों के काँप गए रूह

भिवाड़ी | राजस्थान पुलिस ने एक युवती के ब्लाइंड मर्डर के एक मामले का खुलासा करने में अहम सफलता पाई है. पुलिस ने इस मामले में एक दपंत्ति और उसके दो नौकरों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि मामला 16 मार्च को इंद्रा बस्ती पुलिया के नीचे युवती की लाश मिलने का था. जिसमें जांच के बाद पुलिस ने पाया कि ये हत्या का एक मामला है. राजस्थान पुलिस के मुताबिक भिवाड़ी जिला पुलिस क्षेत्र के तातारपुर थाना क्षेत्र इंद्रा बस्ती पुलिया के नीचे 16 मार्च को एक युवा महिला की लाश मिली थी. पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए हत्या के आरोप में युवती के प्रेमी और उसकी पत्नी सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

एसपी भिवाड़ी शांतनु कुमार सिंह ने एएसपी नीमराणा, जगराम मीणा और डीएसपी किशनगढ़बास अतुल अग्रे ,एसएचओ तातारपुर विजय चंदेला के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच शुरू की. आसपास के थानों सहित अन्य जिलों और राज्यों में भी अज्ञात महिला के शव मिलने पर सूचित किया गया. ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी खोलना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था

दिल्ली से जुड़े तार !
पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए क्षेत्र में आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो पुलिस को 14 मार्च को एक दिल्ली नम्बर की गाड़ी की संदिग्ध गतिविधि नजर आई. जिस पर पुलिस ने कड़ी से कड़ी मिलाते हुए टोल नाकों के भी फुटेज खंगाले. इसके बाद पुलिस पूछताछ के लिए दिल्ली रवाना हो गई. पुलिस को पता लगा कि यह गाड़ी महिला सुनैना गुप्ता के नाम है. जो कि अपने पति कपिल गुप्ता के साथ दयानन्द विहार, कड़कडूमा में रहती है.

14 मार्च से लापता थीं प्रियंका
राजस्थान पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद ली तो पता चला कि गांधी नगर से प्रियंका नामक एक युवती कई दिनों से लापता है. 14 मार्च को घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई हुई है. पुलिस को परिजनों ने बताया कि प्रियंका घर से एटीएम से पैसे निकालने की बात कह कर गई थी लेकिन उसके बाद वह नहीं लौटी. पुलिस को ये भी पता चला कि प्रियंका का संबंध कपिल गुप्ता के परिवार से है. वह गुप्ता के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी. इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर गुप्ता दंपत्ति से सख्ती से पूछताछ की. जिसके बाद सारा मामला खुल गया और दोनों ने प्रियंका की हत्या कबूल ली.

ये रही वजह
दरअसल दीपक गुप्ता के बच्चों को पिछले करीब सात-आठ सालों से प्रियंका ट्यूशन पढ़ाया करती थी. इसी दौरान उसके कपिल के साथ सम्बन्ध बन गए. यह अवैध रिश्ता कई सालों तक चलता रहा. प्रियंका चाहती थी दीपक अपनी बीवी को तलाक दे और उसके साथ शादी करे. इसके बाद जब प्रियंका बार-बार उसे तंग करने लगी तो उसने अपनी पत्नी सुनैना को सारी बात बताई. दोनों ने प्रियंका को रास्ते से हटाने के लिए योजना तैयार की.

ऐसे की हत्या
दीपक गुप्ता ने प्रियंका की हत्या करने की योजना में अपने नौकर राजकिशोर और सचिन को भी शामिल कर लिया. फिर 14 मार्च को कपिल ने ही फोन कर प्रियंका को बुलाया और उसे कार में बैठा लिया. इसी दौरान कपिल के दोनों नौकर और उसकी पत्नी भी गाड़ी में बैठ गए. चलती गाड़ी में प्रियंका का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई. इसके बाद चारों लोग लाश को ठिकाने लगाने के लिए अलवर पहुंचे. यहां वे प्रियंका की लाश को सुनसान जगह तातारपुर थाना क्षेत्र में इंद्रा बस्ती की पुलिया के नीचे फेंक कर फरार हो गए. एसएचओ विजय कुमार चंदेला ने बताया कि फिलहाल, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. अभी महिला के पहने हुए जेवरात, मोबाइल और अन्य सामग्री बरामद की जानी बाकी है.

तीन दिन बाद गंगनहर से शव बरामद....

तीन दिन बाद गंगनहर से शव बरामद....

रुड़की : पुलिस ने गंगनहर से तीन दिन बाद युवक का शव बरामद कर लिया है। सूचना पर युवके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन दिन पूर्व परिजनों के साथ पिरान कलियर में जियारत के लिए आया 19 वर्षीय युवक गंगनहर में नहाते समय डूब गया था। जल पुलिस ने युवक की तलाश को गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चलाया था।

रविवार को मंगलौर गंगनहर के पुराने पुल के नीचे शव फंसा होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर शहर चौकी प्रभारी मनोज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त सेबी खान (19) पुत्र बाबू खान निवासी मोहल्ला राईधारा जिला अस्पताल के निकट जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। 

शर्मनाक घटना : देवर ने विधवा भाभी को बनाया हवस का शिकार, सास ने भी दिया साथ.....

शर्मनाक घटना : देवर ने विधवा भाभी को बनाया हवस का शिकार, सास ने भी दिया साथ.....

आगरा : इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है जहाँ विधवा भाभी से गन पाइंट पर रेप के मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी सास ने भी देवर की इस करतूत को अंजाम देने में साथ दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज करा जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के पति की करीब दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। 28 नवंबर को विधवा घर में लेटी हुई थी, तभी देर रात के समय देवर घर पर आया और जरूरी काम बताते हुए दरवाजा खुलवा लिया। देवर ने आते ही उसके सीने पर तमंचा रख दिया और अपने कमरे में ले गया। वहां तमंचा के बल पर विधवा के साथ दुष्कर्म किया। शोर-शराबा सुनकर जब उसके बच्चे जाग गए तो आरोपी वहां से भाग गया।

इस घटना के बाद पीड़िता ने सास को सारी बात बताई तो सास-ससुर ने भी आरोपी का पक्ष लेते हुए चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित महिला शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची, लेकिन वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। फिर न्याय के लिए पीड़ित महिला ने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने देवर व सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
 

मारियुपोल में आर्ट स्कूल पर बरसाए अंधाधुंध बम, मलबे में दबे 400 लोग...

मारियुपोल में आर्ट स्कूल पर बरसाए अंधाधुंध बम, मलबे में दबे 400 लोग...

मारियुपोल : यूक्रेन के मारियुपोल में रूसी सेना ने एक आर्ट स्कूल पर बमबारी की है। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि यहां पर 400 लोगों ने शरण ली हुई थी। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को कहा कि रूसी बमबारी की वजह से स्कूल की इमारत नष्ट हो गई और इस वजह से लोग मलबे में दबे हुए हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक हताहतों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। रूसी सेना ने बुधवार को मारियुपोल में एक थिएटर पर भी बमबारी की। यहां पर भी नागरिकों ने शरण ली हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि यहां से 130 लोगों को बचाया गया था। लेकिन कई लोग मलबे में दबे हुए हैं।


मारियुपोल आजोव सागर पर एक रणनीतिक बंदरगाह वाला शहर है, जिसे रूसी सैनिकों द्वारा घेर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ऊर्जा, भोजन और पानी की आपूर्ति को शहर के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा, रूस की सेना लगातार शहर पर बमबारी कर रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि मारियुपोल की घेराबंदी इतिहास में दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि रूस यहां पर युद्ध अपराध कर रहा है। दोनों मुल्कों के बीच पिछले महीने से ही जंग चल रही है। इस युद्ध की वजह से अभी तक लाखों की संख्या में यूक्रेन छोड़ा है। इन लोगों ने पड़ोसी मुल्कों में शरण ली हुई है।


वहीं, बताया गया है कि रूसी सेना धीरे-धीरे मारियुपोल पर नियंत्रण करते जा रही है। रूस की सेना ने मारियुपोल में और भीतर तक प्रवेश कर लिया है। यहां पर जंग तेज भी हो गई है। इस वजह से मारियुपोल में मौजूद इस्पात प्लांट को बंद कर दिया गया है। हालात इस कदर बिगड़ते जा रहा हैं कि स्थानीय अधिकारियों ने पश्चिमी देशों से और अधिक मदद की गुहार लगाई है।

मारियुपोल के पुलिस अधिकारी माइकल वर्शनिन एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने पश्चिमी नेताओं को संबोधित किया है और आस-पास सड़क पर बिखरे हुए मलबे को दिखाया है। उन्होंने कहा कि मारियुपोल में बच्चे और बुजुर्ग मर रहे हैं। शहर को नष्ट कर दिया गया है।
 

बदला मौसम आंधी-तूफान के साथ हुई तेज बारिश....

बदला मौसम आंधी-तूफान के साथ हुई तेज बारिश....

लोरमी, छत्तीसगढ़ : लोरमी में एकाएक मौसम बदल गया है। आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हो रही है। भीषण गर्मी के बीच बारिश से लोगों को जरुर थोड़ी राहत मिली है।


चक्रवात ‘आसनी’ के प्रभाव से रविवार को बारिश और तेज हवाओं के कारण अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि साल के पहले चक्रवाती तूफान के तेजी से द्वीप समूह की तरफ बढ़ने के मद्देनजर अंतर-द्वीपीय जहाज सेवाओं को रोक दिया गया है और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, एहतियात के तौर पर द्वीप समूह के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के लगभग 100 कर्मियों को तैनात किया गया है और छह राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर और मध्य अंडमान में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, लेकिन पोर्ट ब्लेयर में जनजीवन सामान्य रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को जारी एक ट्विटर पोस्ट में कहा, ‘‘आज 20 मार्च 2022 को भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना कल का कम दबाव वाला क्षेत्र न्यूनतम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। अगले 24 घंटों के दौरान इसके और अधिक गहन न्यूनतम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की आशंका है।’’ मौसम विज्ञानियों के अनुसार, चक्रवाती तूफान के बांग्लादेश और म्यांमा के तटों की तरफ बढ़ने के भी आसार हैं।
 

माता-पिता के जिंदा रहते बेटों का संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं : बॉम्बे हाईकोर्ट

माता-पिता के जिंदा रहते बेटों का संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं : बॉम्बे हाईकोर्ट

मुंबई : बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि जब तक माता-पिता जिंदा हैं, बेटों का संपत्ति पर कोई हक नहीं होगा। कोर्ट ने एक महिला की याचिका पर यह फैसला दिया है। दरअसल, एक महिला अपने पति का इलाज कराने के लिए अपनी संपत्ति बेचना चाहती थी, लेकिन उसका बेटा मां को संपत्ति बेचने से रोक रहा था। इसके बाद उसकी मां ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता सोनिया खान के पक्ष में फैसला दिया।

याचिकाकर्ता सोनिया खान ने कहा था कि अपने पति की सभी संपत्ति की वह कानूनी अभिभावक बनना चाहती थी। याचिकाकर्ता का बेटा आसिफ खान उन्हें ऐसा करने से रोक रहा था। वह अपने पिता का फ्लैट बेचने के मां के फैसले के खिलाफ था, इसलिए उसने भी कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर दी।

आसिफ ने कहा था कि अपने पिता की पूरी संपत्ति का वह लीगल गार्जियन है। उसके माता-पिता के दो फ्लैट हैं। एक मां के नाम पर है और दूसरा पिता के नाम पर है। फ्लैट शेयर्ड हाउसहोल्ड की श्रेणी में आता है। ऐसे में फ्लैट पर उसका पूरा-पूरा हक है।
कोर्ट ने उसकी इन दलीलों को सिरे से खारिज कर दिया। जस्टिस गौतम पटेल और जस्टिस माधव जामदार की बेंच ने अपने फैसले में कहा कि आसिफ यह साबित करने में विफल रहा कि उसने पिता की कभी परवाह की थी।

 

Accident News : सड़क हादसा में दो बाइक सवार की मौत. दो घायल

Accident News : सड़क हादसा में दो बाइक सवार की मौत. दो घायल

औरंगाबाद :  दाउदनगर औरंगाबाद नेशनल हाईवे पर ओबरा और दाउदनगर थाना की सीमा पथरकट्टी के आस-पास शनिवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि दो युवक जख्मी हो गये। मृतकों की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के पथरकट्टी निवासी 22 वर्षीय सुरेंद्र कुमार और हसपुरा थाना क्षेत्र के टनकुप्पी निवासी रणधीर कुमार के रूप में की गयी है।

सड़क दुर्घटना में पथरकट्टी निवासी संतोष कुमार और भगवान कुमार जख्मी हुए हैं। वैसे घटनास्थल ओबरा थाना क्षेत्र का इलाका बताया जाता है। घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार की रात किसी वाहन के चकमे से दोनों बाइकों की टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि दो युवक जख्मी हो गये। बताया जाता है कि पथरकट्टी निवासी सुरेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ बाइक से अरंडा की ओर से घूम कर आ रहे थे।

वहीं, टनकुप्पी निवासी रणधीर कुमार बाइक से ओबरा जा रहे थे, इसी क्रम में किसी अज्ञात वाहन के चकमे से दोनों बाइकों की टक्कर हो गयी। ग्रामीणों के सहयोग से रात में ही उठाकर उन्हें दाउदनगर के एक निजी हॉस्पिटल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर रेफर कर दिया।
 

घरवालों को नहीं पसंद था रिश्ता , प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान

घरवालों को नहीं पसंद था रिश्ता , प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान

जबलपुर : होली के दिन युवक-युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर दी। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। सिहोरा पुलिस के अनुसार, कटनी-जबलपुर ट्रैक पर मड़ई गांव के पास एक युवक के ट्रेन से कटने की जानकारी मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो पास में ही एक 20 वर्षीय युवती का शव भी क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला।

गांव के उदयभान गोंड ने शव की पहचान छोटे भाई सदन गोंड (19) के रूप में की थी। युवती भी उसी गांव की है। पुलस के प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती युवक सदन गोंड की दूर की रिश्तेदार है। कहा जा रहा है कि दोनों शदी करना चाहते थे। लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।

कश्मीर फाइल्स देखकर घर लौट रहे भाजपा सांसद पर बम से हमला...

कश्मीर फाइल्स देखकर घर लौट रहे भाजपा सांसद पर बम से हमला...

नदिया : भाजपा लोकसभा सांसद जगन्नाथ सरकार ने शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के बाद लौटते समय उनकी कार पर बम फेंका गया। सरकार ने कहा कि तेज रफ्तार कार के पीछे बम गिरा तो वह हमले से बच गए।

सरकार ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सरकार ने कहा कि बंगाल में कोई भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। राज्य सरकार ने लोकतंत्र को गिरा दिया है। भाजपा सांसद ने कहा राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को रोकने के लिए अनुच्छेद 356 (राष्ट्रपति शासन) लगाया जाना चाहिए। अन्यथा, यह नहीं रुकेगा।

घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने मुसलमानों और वामपंथियों के चित्रण को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। आलोचकों ने कहा है कि कश्मीरी मुसलमान भी उग्रवाद से पीड़ित थे, लेकिन निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने मुसलमानों के खिलाफ नफरत भड़काने के प्रयास में इसे फिल्म में शामिल नहीं किया।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कुछ फिल्में परिवर्तन को प्रेरित करती हैं। कश्मीर फाइलें नफरत को उकसाती हैं। सत्य न्याय, पुनर्वास, सुलह और शांति की ओर ले जा सकता है। प्रचार तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करता है, क्रोध को भड़काने और हिंसा को बढ़ावा देने के लिए इतिहास को विकृत करता है। राजनेता घावों को ठीक करते हैं। प्रचारक विभाजित और शासन करने के लिए भय और पूर्वाग्रह का फायदा उठाते हैं।
 

रिश्ते हुए शर्मसार : चचेरे भाइयों ने बहन के साथ की छेड़छाड़, बीच सड़क में बहन के कपड़े फाड़े, देखें विडियो

रिश्ते हुए शर्मसार : चचेरे भाइयों ने बहन के साथ की छेड़छाड़, बीच सड़क में बहन के कपड़े फाड़े, देखें विडियो

शिवपुरी | मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर आई है. यहां चचेरे भाइयों ने महिला से छेड़छाड़ कर दी. बहन ने विरोध किया तो भाइयों ने उसे जमकर पीटा. उस पर थप्पड़, डंडे-जूतों का बरसात कर दी. इतना ही नहीं, युवकों ने उसे सड़क पर घसीटा और कपड़े भी फाड़ दिए. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का वीडियो वायरल हो गया है.

जानकारी के मुताबिक, मामला नरवर कस्बे का है. महिला शनिवार को बकरियां चराने जंगल जा रही थी. रास्ते में उसे उसके चचेरे भाई जितेंद्र और रमेश कुशवाहा मिल गए. दोनों बहन पर कई दिनों से बुरी नजर रख रहे थे. शनिवार को उसे अकेला देख दोनों को छेड़छाड़ का मौका मिल गया. उन्होंने उसके साथ बीच सड़क प्रताड़ना शुरू कर दी. महिला बेहद डर गई और जैसे-तैसे जान बचाकर भागी.

पुलिस में न जाने के लिए धमकाया
कुछ देर बाद जब महिला संभली तो उसने पुलिस में शिकायत करने का सोचा. वह थाने जा ही रही थी कि रास्ते में फिर आरोपियों ने उसे घेर लिया. इस बार आरोपियों की मां भी उनके साथ थी. तीनों ने पीड़िता को धमकाया और पुलिस के पास न जाने को कहा. जब वह नहीं मानी तो आरोपी युवक उस पर टूट पड़े. उसे थप्पड़ मारे, लात-घूंसे और डंडे से पीटा, सड़क पर गिराकर घसीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए. इस दौरान आरोपियों की मां ने भी उसे चांटे मारे.

बीच सड़क हो रही इस मारपीट को वहां से निकलने वाले देखते रहे. किसी ने भी महिला को युवकों से नहीं छुड़ाया. इसके बाद महिला फिर जान बचाकर जैसे-तैसे थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी भाइयों के खिलाफ छेड़छाड़, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया.

88 वर्षीय बुजुर्ग ने बच्ची से किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज होने के बाद किया ये काम..

88 वर्षीय बुजुर्ग ने बच्ची से किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज होने के बाद किया ये काम..

गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 88 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर बिलासपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया, मगर गुरुवार को बुजुर्ग ने सुबह नौ बजे के आसपास बैठक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस को बुजुर्ग के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
परिवार की तरफ से मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है। बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ बिलासपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव में रहती है। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की उम्र 11 साल है और वह चौथी कक्षा में पढ़ाई करती है। उनकी बेटी ने बुधवार रात को बताया कि उनके घर के पास रहने वाले 88 वर्षीय बुजुर्ग ने मिठाई के बहाने बैठक में बुलाया और बच्ची के साथ गलत काम किया।
आरोप लगाया कि बच्ची के साथ पहले भी गलत काम किया गया था और जान से मारने की धमकी दी थी। माना जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद सुबह बुजुर्ग ने घर की बैठक में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग जब खाना देने गए तब उनको खुदकुशी का पता चला। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बिलासपुर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच चल रही है।

 

OYO होटल में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, विदेशी युवतियां भी पकड़ाई

OYO होटल में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, विदेशी युवतियां भी पकड़ाई

नई दिल्ली, पुलिस की टीम ने दिल्ली के एक ओयो होटल में अंतर्राष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस की टीम ने होटल के कमरे से विदेशी युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस के जवान ने फर्जी ग्राहक बनकर दलालों से संपर्क किया था, जिसके बाद पुलिस के चंगुल में फंसकर दलाल ने विदेशी कॉल गर्ल होटल में भेज दिया। जैसे ही विदेशी महिलाएं आईं, इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी हिस्से से दो एजेंटों के साथ उज्बेकिस्तान की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारी के मुताबिक दिल्ली के शशि गार्डन स्थित ओयो होटल में सेक्स रैकेट चलाने की जानकारी मिली थी। डीसीपी (पूर्व) प्रियंका ने कहा, “होटल में एक फर्जी ग्राहक भेजा गया था और बाद में उक्त होटल में छापा मारा गया था और तीन उज्बेक राष्ट्रीय महिलाओं के साथ-साथ दो एजेंट प्रवीण कुमार और केतन कंसल भी मौजूद थे।”
इसी के तहत पुलिस ने आईटीपी और फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लगातार पूछताछ में सभी आरोपियों ने खुलासा किया कि आसानी से पैसा कमाने के लिए ये सभी सेक्स रैकेट (Sex Racket) चला रहे हैं। डीसीपी ने कहा, “आगे की कार्रवाई शुरू करने के लिए, बेतिया, बिहार में होटल ओयो के आरोपी मालिक के पते पर एक टीम भेजी गई है। दीपक के संबंध में भी जांच की जा रही है, जो कथित महिलाओं के एजेंटों में से एक है.” पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
 

बड़ी खबर : सीने में सुसाइड नोट चिपका कर पेड़ में फांसी के फंदे से झूला एक व्यापारी, जाने क्या थी वजह

बड़ी खबर : सीने में सुसाइड नोट चिपका कर पेड़ में फांसी के फंदे से झूला एक व्यापारी, जाने क्या थी वजह

भोपाल | फांसी का एक अजीबो-गरीब मामला मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के निवाड़ी जिले में सामने आया है। एक व्यापारी ने पेड़ पर फांसी लगाई है लेकिन फांसी पर लटके शव के सीने पर एक कथित सुसाइड नोट और वकील का विजिटिंग कार्ड भी चिपका मिला है। इसमें बिजली कंपनी द्वारा बिना कनेक्शन के एक लाख का बिल देने और वसूली के लिए बाइक ले जाने की बात लिखी है और एक शराब ठेकेदार से प्रताड़ना की जिक्र किया है।

निवाड़ी जिला के तरीचर कला निवासी व्यापारी बृजेंद्र राय ने एक बरगद के पेड़़ पर फांसी लगा ली। बृजेंद्र राय की ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान है। मामला थाना सेंदरी अन्तर्गत तरिचर कलां चौकी इलाके का है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट और बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। व्यापारी का पेड़ पर लटकी हुई हालत में शव मिला जिसके सीने पर कथित सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें व्यापारी ने आत्महत्या के जिम्मेदारों के बारे में खुलासा किया है। सुसाइड नोट में व्यापारी ने आबकारी ठेकेदार और विधुत विभाग को खुदखुशी के लिए जिम्मेदार बताया है।

बिजली का मीटर नहीं, एक लाख का बिल और बाइक उठा ली
मृतक के सीने पर मिले सुसाइड नोट में बिजली कंपनी की तानाशाही का जिक्र भी लिखा है। इसमें लिखा है कि उसका कुआं 16 साल से सूखा पड़ा है जिसमें कनेक्शन के लिए उसने तरीचरकलां ऑफिस में सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन किया था। मगर कुएं पर न तो बिजली का खंभा लगा, न लाइन के तार खींचे गए और न ही मीटर लगा है। इसके बाद भी एक लाख का बिल बिजली कंपनी ने भेज दिया। वसूली के लिए उसकी बाइक ले गए और बिल चुकाने पर बाइक को सौंपने की बात कही। शव के सीने पर जिस वकील का विजिटिंग कार्ड चिपका है, उसके बारे में भी सुसाइड नोट में लिखा है कि बिजली कंपनी का मामला उसने उपभोक्ता फोरम में वकील (रफीक अहमद) के माध्यम से लगाया है।

बच्चों की चिंता सुसाइड नोट में दिखी
व्यापारी ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि ईश्वर मेरे बच्चों की रक्षा करें। इसमें एक शराब ठेकेदार दिनेश राय का नाम लिखकर कहा गया है कि वह उसे एक वर्ष से परेशान कर रहा है। उसकी वजह से जीना मुश्किल हो गया था और इस कारण अपनी जान दे रहा हूं।

सुसाइड नोट की लिखावट की जांच शुरू
पुलिस ने बताया कि शव के सीने पर जो सुसाइड नोट मिला है उसमें लिखावट की जांच कराई जाएगी। उसमें लिखे गए कारणों का पता किया जाएगा। जांच में जो भी आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया जाएगा।

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भगवंत ने ली पहली कैबिनेट बैठक, सरकारी नौकरी को लेकर हो सकती है बड़ी घोषणा

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भगवंत ने ली पहली कैबिनेट बैठक, सरकारी नौकरी को लेकर हो सकती है बड़ी घोषणा

पंजाब | पंजाब विधानसभा चुनावों में एकतरफा जीत के बाद राज्य में सरकार का गठन हो गया है. शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहली कैबिनेट मीटिंग की. इस बैठक में आज ही शपथ लेने वाले दस नए चेहरों को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया गया. इससे पहले तीन दिन पहले 16 मार्च को भगवंत मान ने भगत सिंह के गांव में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. माना जा रहा है कि आज की कैबिनेट मीटिंग में पंजाब की नई सरकार सरकारी नौकरी पर कोई बड़ा फैसला ले सकती है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भगवंत मान के नेतृत्व में हुई बैठक में 25 हजार पदों को तत्काल रूप से भरने के निर्देश दिए गए हैं. इसमें बोर्ड, कॉर्पोरेशन और सरकारी रिक्त पदों को भरा जाएगा. बताया जा रहा है कि राज्य की नई सरकार जून महीने में अपना पहला बजट पेश करेगी.

इससे पहले शनिवार सुबह मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में एक महिला समेत आम आदमी पार्टी (आप) के दस विधायकों को शामिल किया गया. राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां पंजाब भवन में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इन 10 मंत्रियों में से आठ पहली बार विधायक बने हैं। इन सभी ने पंजाबी भाषा में शपथ ली.

इसके बाद जंडियाला से हरभजन सिंह, मानसा से डॉ विजय सिंगला, भोआ से लाल चंद, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, पट्टी से लालजीत सिंह भुल्लर, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर जिंपा और आनंदपुर साहिब से हरजोत सिंह बैंस ने शपथ ली.

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (शिअद)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-पंजाब लोक कांग्रेस-शिअद (संयुक्त) गठबंधन को पछाड़ते हुए 92 सीटें हासिल की हैं.

बड़ी खबर : चाकू लेकर डांस करना युवक को पड़ा भारी, होली की मस्ती में अपने ही सीने में घोंप लिया चाकू, हुई मौत, देखें विडियो

बड़ी खबर : चाकू लेकर डांस करना युवक को पड़ा भारी, होली की मस्ती में अपने ही सीने में घोंप लिया चाकू, हुई मौत, देखें विडियो

भोपाल | मध्य प्रदेश में इंदौर में हाथ में चाकू लेकर होली का जश्न मनाना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। डांस करते-करते गोपाल नाम के युवक ने खुद के सीने में चाकू मार लिया। इसके बाद उसके सीने से खून निकलने लगा और उसकी हालत गंभीर होने लगी। यह देख वहां मौजूद लोग गोपाल को लेकर हॉस्पिटल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बाणगंगा थानाक्षेत्र के गोविंद कॉलोनी की है। घरवालों ने साथ डांस कर रहे दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सीने में गहरे धंस गया चाकू
युवक की मौत के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि होली दहन करने के बाद गोपाल गोविंद कॉलोनी में ही दोस्तों के साथ होली खेलने लगा। इस दौरान इन लोगों ने गाना भी चला रखा था और डांस कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान गोपाल और अन्य लोग शराब के नशे में धुत थे। डांस करते-करते अचानक गोपाल ने अपने हाथ में चाकू ले लिया। इसके बाद वह चाकू को सीने में घोपने की एक्टिंग करने लगा। माना जा रहा है कि नशे में होने के चलते उसे एहसास नहीं हुआ और चाकू सीने में गहरे धंस गया।

वायरल हो रहा वीडियो
उसके सीने से खून निकलता देख एक महिला उसके पास पहुंची और चिल्लाने लगी। इसके बाद बाकी लोगों का ध्यान भी उसकी तरफ गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस दौरान कुछ लोग डांस का वीडियो बना रहे थे। वीडियो में पूरी घटना कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं मृतक गोपाल के परिजनों ने साथ में नाच रहे दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। बाणगंगा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबर : नालंदा में होली के दिन हुई दिल दहलाने वाली वारदात, तेजाब से नहलाकर युवक की हुई हत्या, इलाके में तनाव का माहौल

बड़ी खबर : नालंदा में होली के दिन हुई दिल दहलाने वाली वारदात, तेजाब से नहलाकर युवक की हुई हत्या, इलाके में तनाव का माहौल

बिहार | बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृहजिले नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सरेआम एक जघन्य वारदात को अंजाम दिया है. एक युवक को तेजाब से नहलाकर उसकी हत्या कर दी गई. घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में घुसकर तोड़ फोड़ की. इस घटना की जानकारी मिलने पर गांव में पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव व्याप्त है.

पुलिस के मुताबिक, नदहा गांव निवासी विरेश राम (35) को शुक्रवार देर शाम कुछ लोग उसके घर से बुलाकर ले गए और आरोप है कि रास्ते में उसकी पहले गला दबाकर हत्या कर दी गई और बाद में उसे तेजाब डालकर जला दिया गया. घटना को अंजाम देने के बाद विरेश राम के शव को एक खेत में फेंक दिया गया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हत्या क आरोप दीपक सिंह पर लगाते हुए शव को उसके घर में रख दिया और घर में जमकर तोडफोड की. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस पर आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस दल पर भी जमकर पथराव किया.इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की भी खबर है.

हिलसा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कृष्ण मुरारी ने शनिवार को बताया कि इस मामले में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस पूरे घटना पर नजर बनाए हुए है तथा मामले की छानबीन की जा रही है. बताया जाता है कि मृतक पटना में ठेला चलाकर अपना जीविकोपार्जन करता था और होली का त्योहार मनाने अपने घर आया था. इस बीच इस वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है.

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कही बड़ी बात, माता-पिता के जीवित रहते तक बेटा प्रोपर्टी पर नहीं जमा सकता हक़, जाने क्या है पूरा मामला

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कही बड़ी बात, माता-पिता के जीवित रहते तक बेटा प्रोपर्टी पर नहीं जमा सकता हक़, जाने क्या है पूरा मामला

मुंबई | बॉम्बे हाई कोर्ट ने परिवारिक संपत्ति को लेकर एक अहम टिप्पणी की है. हाई कोर्ट ने कहा है कि मां-बाप के ज़िदा रहने तक कोई भी बेटा प्रॉपर्टी पर हक़ नहीं जमा सकता. दरअसल एक बेटे ने हाई कोर्ट में अर्जी दी थी कि उनकी मां को दो फ्लैट बेचने से रोका जाए. इस शख्स के पिता पिछले कई सालों से हॉस्पिटल में भर्ती है और वेजिटेटिव स्टेट में हैं. यानी मेडिकल टर्म की भाषा में वो एक तरह से कोमा में हैं. ऐसे हालात में हाईकोर्ट ने पिछले साल उनकी मां को परिवार चलाने के लिए कानूनी अधिकार दिए थे. यानी वो चाहे तो अपने पति के इलाज के लिए कोई भी प्रॉपर्टी बेच सकती हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यायमूर्ति गौतम पटेल और न्यायमूर्ति माधव जामदार ने उस शख्स से कहा, ‘तुम्हारे पिता जीवित हैं. तुम्हारी मां भी जिंदा है. ऐसे में आपको अपने पिता की संपत्ति में कोई दिलचस्पी नहीं होनी चाहिए.वह इसे बेच सकता है. उसे आपकी अनुमति की आवश्यकता नहीं है.’

क्या हुआ है पिता को?
बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में मुंबई के जेजे अस्पताल ने हाईकोर्ट को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि पिता को साल 2011 से डिमेंशिया है. उन्हें न्यूमोनाइटिस और बेड सोर हैं. उन्हें नाक से ऑक्सीजन दी जाती है. साथ ही ट्यूब के जरिए खाना खिलाया जाता है. उनकी आंखें किसी आम इंसान की तरह घूमती है लेकिन वो आई कॉनटैक्ट बनाए नहीं रख सकते हैं. लिहाजा वो कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं.

कोर्ट ने लगाई फटकार
बेटे के वकील ने कहा कि वो कई सालों से अपने पिता का वास्तविक अभिभावक है. इस पर जस्टिस पटेल ने कहा, ‘आपको (बेटा) खुद को कानूनी अभिभावक नियुक्त करने के लिए आना चाहिए था. आप उसे एक बार डॉक्टर के पास ले गए? आपने उनके मेडिकल बिल का भुगतान किया?’

बेटा नहीं भरता था हॉस्पिटल का बिल
न्यायाधीशों ने अपने 16 मार्च के आदेश में उल्लेख किया कि याचिकाकर्ताओं ने बड़ी संख्या में दस्तावेजों को संलग्न किया है जिसमें मां द्वारा भुगतान किए गए खर्च और बिलों को दर्शाया गया है. उनके द्वारा अपने तर्क के समर्थन में एक भी कागज का उल्लेख नहीं किया गया है. हाई कोर्ट ने कहा कि किसी भी समुदाय या धर्म के लिए उत्तराधिकार कानून की किसी भी अवधारणा में, बेटे को इन फ्लैटों में से किसी में भी कोई अधिकार नहीं हो सकती है.

खारिज की मांग
न्यायाधीशों ने बेटे के हस्तक्षेप के आवेदन को ये कहते हुए खारिज कर दिया कि उन्हें उस आदेश के लिए उसकी सहमति की आवश्यकता नहीं है जो वे करना चाहते हैं. उन्होंने उनके इस तर्क को भी खारिज कर दिया कि उनकी मां के पास विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम के तहत समिति को ट्रांसफर करने के लिए एक वैकल्पिक उपाय है.