BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
युवती को भगा कर ईंट भठ्ठा में छुपा रखा था युवक, पुलिस फ़िल्मी स्टाइल में पहुंची उन तक, पढ़ें पूरी खबर

युवती को भगा कर ईंट भठ्ठा में छुपा रखा था युवक, पुलिस फ़िल्मी स्टाइल में पहुंची उन तक, पढ़ें पूरी खबर

गढ़वा | झारखण्ड के गढ़वा जिले से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है | खबर है कि एक प्रेमी जोड़ा सभी से छिपकर जहानाबाद के एक ईंट भट्ठे में रह रहा था. झारखंड के रंका थाने की पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर उनका पता लगाया. इसके बाद घोसी थाने की पुलिस की सहायता से लड़की को बरामद कर लिया. वहीं युवक को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, युवक पर आरोप है कि उसने लड़की को बहला-फुसला कर उसका अपहरण किया है.

जानकारी के मुताबिक, झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत रंका थाना क्षेत्र से एक लड़की का अपहरण कर लिया गया था. इस मामले की प्राथमिकी लड़की के परिजनों ने रंका थाने में दर्ज कराई थी. इसमें चिनिया थाना क्षेत्र के चिरका गांव निवासी महेंद्र कुमार को नामजद आरोपित बनाया था.

बताया जा रहा है कि इनके अपहरण की प्राथमिकी आठ मार्च को दर्ज कराई गई थी. मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर घोसी पुलिस ने दोनाें को घोसी थाना क्षेत्र के लखावर गांव स्थित ईंट भठ्ठा से बरामद कर लिया. दोनों झारखंड से आने के बाद इसी भट्ठे में छिपे हुए थे.

बरामद लड़की और आरोपित को रंका पुलिस के हवाले कर दिया गया. सूत्रों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है. लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई थी, इसलिए जब महेंद्र कुमार लड़की को लेकर भागा तो उसपर नामजद प्राथमिकी दर्ज करा दी.

प्रेमी जोड़ों के लिए कानून का ‘कवच’
18 साल से अधिक आयु की बालिग लड़की को अपनी मर्जी से किसी के साथ रहने और शादी करने का अधिकार है. अगर लड़की अपनी मर्जी से लड़के के साथ गई है तो अपहरण करने का अपराध नहीं बनता है. 18 साल की उम्र पूरी कर चुकी हर लड़की और 21 साल की उम्र पूरी कर चुके हर लड़के को अपनी मर्जी से शादी करने का मौलिक अधिकार है.

देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले में कई दफा कह चुका है कि शादी करने का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 में मिले जीवन के अधिकार के तहत आता है. इस अधिकार को कोई नहीं छीन सकता है.

बड़ी खबर : घर में रखे यूपीएस में हुआ ब्लास्ट, माँ समेत 2 बेटियों की हुई दर्दनाक मौत, इलाके में फैसली सनसनी

बड़ी खबर : घर में रखे यूपीएस में हुआ ब्लास्ट, माँ समेत 2 बेटियों की हुई दर्दनाक मौत, इलाके में फैसली सनसनी

कोयम्बटूर | तमिलनाडु के कोयंबटूर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है | खबर है कि कोयंबटूर में एक यूपीएस की बैटरी के फटने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई. कोयंबटूर के रोज गार्डन इलाके में ये हादसा हुआ जहां मां विजयलक्ष्मी और दो बेटियों अर्चना और अंजलि की मौत हो गई. इनके साथ इस हादसे में घर के पालतू कुत्ते की भी मौत हो गई.

विजयलक्ष्मी कोयंबटूर जिले के उरुमंडमपलयम रोज गार्डन इलाके में रहती थीं. जहां 24 साल की अर्चना प्रोग्रामर के तौर पर काम करती थीं तो वहीं 21 साल की अंजलि एक निजी कंपनी में काम करती थीं. इन दोनों की ही शादी नहीं हुई थी. इस हादसे की जानकारी तब मिली जब पड़ोसियों ने मंगलवार सुबह विजयलक्ष्मी के घर से धुआं उठते देखा. इसके बाद पड़ोसियों ने तुरंत काउंटमपलयम दमकल विभाग को सूचना दी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए सभी शव
अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घर के दरवाजे को तोड़ा. घर के भीतर उन्हें किचन से मां और एक बेटी का शव मिला वहीं दूसरी बेटी बेडरूम में मृत पाई गई. घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई और उनके तीनों ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोयंबटूर के सरकारी अस्पताल भेज दिया.

ऐसे हुआ हादसा
मामले की जांच कर रही पेरियानायकनपालयम पुलिस के मुताबिक, घर के हॉल में लगा यूपीएस अचानक फट गया जिसके चलते आग लग गई और धुआं भर गया. अंजलि और विजयलक्ष्मी ने इस पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वो इसमें नाकाम रहीं और धुएं के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई. वहीं बेडरूम में सो रही अर्चना की भी दम घुटने से मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक उनके पालतू कुत्ते की भी इसी तरह दम घुटने से जान चली गई.

 SBI बैंक के खाताधारकों के लिए जरुरी खबर, एटीएम से कैश निकालने के नियम में हुआ बदलाव, जान लीजिए वरना अटक जाएंगे आपके पैसे

SBI बैंक के खाताधारकों के लिए जरुरी खबर, एटीएम से कैश निकालने के नियम में हुआ बदलाव, जान लीजिए वरना अटक जाएंगे आपके पैसे

नई दिल्ली : भारत के सभी बैंक खाताधारकों के लिये यह काम की खबर है। एटीएम जाने से पहले एक बार यह खबर जरुर पढ़े। भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई ने एटीएम से ट्रांजैक्शन को और सुरक्षित करने के इरादे से नियमों में बदलाव किया है। अब नए नियम के तहत ग्राहक अब बिना ओटीपी के कैश नहीं निकाल सकता है। बैंक ने ट्वीट कर ये जानकारी भी दी है।

एसबीआई एटीएम में लेनदेन के लिए हमारी ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली धोखेबाजों के खिलाफ टीकाकरण है। आपको धोखाधड़ी से बचाना हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। एसबीआई के ग्राहकों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली कैसे काम करेगी।

दरअसल 10,000 और उससे ज्यादा रकम निकासी पर ये नियम लागू हुए हैं। एसबीआई के ग्राहकों को उनके बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए एक ओटीपी और उनके डेबिट कार्ड पिन के साथ हर बार अपने ATM से 10,000 रुपये और उससे अधिक निकालने की अनुमति देता है। 

आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस।
एसबीआई एटीएम से नकदी निकालने के लिए आपको एक ओटीपी (OTP) की जरूरत होगी।
इसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
ये ओटीपी एक चार अंकों की संख्या होगी जो ग्राहक को सिंगल ट्रांजैक्शन के लिए मिलेगा।
एक बार जब आप वह राशि दर्ज कर लेते हैं जिसे आप निकालना चाहते हैं, तो एटीएम स्क्रीन पर ओटीपी डालने को कहा जाएगा।
आपको कैश निकासी के लिए इस स्क्रीन में बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा। 

ब्रेकिंग : हाईकोर्ट ने हिजाब विवाद पर सुनाया अहम फैसला...

ब्रेकिंग : हाईकोर्ट ने हिजाब विवाद पर सुनाया अहम फैसला...

बेंगलुरु : कर्नाटक हिजाब विवाद पर मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने स्कूल कॉलेजों में हिजाब बैन के फैसले को चुनौती देने वालीं याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि हिजाब पहनना इस्लाम की अनिवार्य प्रथा का हिस्सा नहीं है।

कर्नाटक हाईकोर्ट में उडुपी की लड़कियों ने एक याचिका दायर की थी। इस पर 9 फरवरी को चीफ जस्टिस रितु राज अवस्थी, जस्टिस कृष्णा एस दीक्षित और जस्टिस जेएम खाजी की बेंच का गठन किया गया था। लड़कियों ने याचिका दायर कर मांग की थी कि उन्हें क्लास के अंदर भी हिजाब पहनने की अनुमति दी जानी चाहिए, क्योंकि यह उनकी आस्था का हिस्सा है।
 

सांड के हमले में युवक गंभीर रूप से हुआ घायल....

सांड के हमले में युवक गंभीर रूप से हुआ घायल....

हरदोई : अरवल थाना क्षेत्र के बानामऊ गांव निवासी सरोज कुमार 25 वर्ष पुत्र हाकिम सिंह हरपालपुर कस्बे में मकान बनाकर रहता है।रविवार की देर शाम वह अपने खेत में तैयार गेहूं फसल की रखवाली करने जा रहा था। तभी एक सांड ने उस पर हमला बोल दिया। पेट में गहरा घाव हो जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर हालत में पहले उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल से उसे ट्रामा सेटंर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

बड़ी खबर :  दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने महिला और बेटे को घर से निकाला...

बड़ी खबर : दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने महिला और बेटे को घर से निकाला...

कानपुर : दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने महिला और बेटे को घर से निकाल दिया। साथ ही तीन तलाक दे दिया। पीडि़ता ने पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चकेरी थाने में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला के अनुसार उनका विवाह 4 फरवरी 2018 को अशरफ नगर बाबा नगर निवासी नईम अहमद से हुआ था।

कुछ दिनों बाद से ही आरोपित अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करता था। पीडि़ता के अनुसार पति ने 14 फरवरी 2021 को उन्हें और उनके ढाई साल के बेटे को घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया। इसके बाद नईम ने दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई न कर उन्हें टरका दिया। नईम को पुलिस से शिकायत करने की बात पता चली तो 8 मार्च 2022 को वह अपने साथियों के साथ उनके घर आया और मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।

पीडि़ता ने पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा से शिकायत की। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ, मारपीट और मुस्लिम विवाह अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

डाकिया ने पेड़ पर फंदा लगा की आत्महत्या, पढ़िये पूरी खबर...

डाकिया ने पेड़ पर फंदा लगा की आत्महत्या, पढ़िये पूरी खबर...

चम्पावत : पाटी के चौड़ाकोट डाकघर में तैनात डाकिया ने घर के पास एक पेड़ से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त की ली। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि डाकिया काफी समय से तनाव में था। पाटी थानाध्यक्ष सुधाकर जोशी ने बताया कि पाटी के चौड़ाकोट डाकघर में तैनात 34 वर्षीय डाकिया मनोज सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते घर से करीब 150 मीटर दूर पेड़ पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मनोज बीते कुछ समय से मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह चौड़ाकोट के पोस्ट ऑफिस में कुछ सालों से डाकिया के पद पर था।

मृतक मनोज अपने पीछे चार साल की लड़की और चार माह के मासूम बच्चे समेत पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक का लोहाघाट अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। एसओ ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। 

कुत्तों की लड़ाई में भिड़े दो लोग, मुकदमा...

कुत्तों की लड़ाई में भिड़े दो लोग, मुकदमा...

देहरादून : कुत्तों के बीच शुरू हुई लड़ाई दो लोगों में विवाद का कारण बन गई। आरोप है कि एक कुत्ते के मालिक ने डंडा मारकर दूसरे कुत्ते के दांत तोड़ दिए। वहीं कुत्ता मालिक से मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि प्रकरण को लेकर हरीश मेहरा निवासी विजय कॉलोनी, न्यू कैंट रोड ने तहरीर दी।

वह 12 मार्च को घर के पास सब्जी लेने गए। कहा कि पालतू कुत्ता उनके पीछे-पीछे आ गया। आरोप है कि तभी विजय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति काला कुत्ता लेकर आए। उनका कुत्ता पीडि़त के कुत्ते से लडऩे लगा। पीडि़त ने टोका। आरोप है कि उनके कुत्ते को आरोपी ने डंडे से मारा और उनके साथ गाली-गलौच की। कुत्ते का उपचार कराया तो उसके दो दांत टूट चुके थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

घर में दंपत्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मची चीख पुकार.....

घर में दंपत्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मची चीख पुकार.....

कानपुर : बिल्हौर कस्बे के वाल्मीकि नगर निवासी दंपत्ति ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बांस की सीढ़ी पर साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों की सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर दंपती के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा।


कस्बे के वाल्मीकि नगर निवासी सुषमा पत्नी देवेश कुशवाहा ने बताया कि पुत्र राहुल कुशवाहा (33) का नौ वर्ष पूर्व हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र के डावे गांव निवासी नीलम से विवाह हुआ था। बीते छह वर्ष से वह पति के साथ खेत में झोपड़ी बनाकर रहती हैं। एक छोटा पुत्र अजय गाड़ी चलाता है और बाहर रहता है। सोमवार सुबह पड़ोसी ने दरवाजा अंदर से बंद होने की सूचना दी। इस पर वह पति के साथ घर पहुंची और किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर गई तो राहुल का शव बांस की सीढ़ी पर साड़ी के सहारे लटक रहा था वही बहू नीलम का शव जमीन पर पड़ा था। बेटे व बहू का शव देख स्वजन में चीख-पुकार मच गई। शोर सुन मोहल्ले के लोग जमा हो गए।


सुषमा ने बताया की बेटा व बहू शादी के काफी समय बाद भी संतान न होने के चलते परेशान रहते थे। वही पड़ोसियों ने बताया की राहुल शराब बहुत पीता था इसके चलते आए दिन पति पत्नी में विवाद होता रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा। कोतवाल धनेश प्रसाद ने बताया की गृह कलह के चलते दंपत्ति द्वारा फांसी लगाने की बात सामने आ रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।


हत्या की आशंका
पड़ोसियों ने बताया कि जब वह अंदर गए तो महिला नीलम का शव जमीन पर पड़ा था जबकि राहुल का शव बांस की सीढ़ी पर साड़ी के फंदे से लटक रहा था। इसके चलते ग्रामीणों ने लड़ाई झगड़े या मारपीट के दौरान पत्नी की मौत होने के बाद पति द्वारा फांसी लगाने की आशंका जाहिर की। लेकिन पड़ोसियों ने दंपती के बीच वाद-विवाद या कोई शोर होने की बात से इनकार किया। कस्बा प्रभारी रवि दीक्षित ने बताया कि महिला के शरीर में कहीं चोट के निशान नहीं है। वही गले में फांसी लगाने के निशान है। हो सकता है महिला ने पहले फांसी लगा ली हो और उसको फंदे से उतारने के बाद पति ने भी फांसी लगा ली।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर लगने से छात्रा की हुई मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर लगने से छात्रा की हुई मौत...

प्रयागराज : बारा थाना क्षेत्र के गन्ने गांव के पास एक ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।


बारा के सुरवल साहनी गांव निवासी सुनील साहू की 13वर्षीय बेटी आरती साहू सोमवार सुबह गन्ने गांव में स्थित स्कूल जाने के लिए साइकिल से गयी, जहां स्कूल के पास वह ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते उसके परिवार के लोग पहुंचे और कार्रवाई करने की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
 

शराब का अधिक सेवन करने से हुई युवक की मौत, पढ़िये पूरी खबर...

शराब का अधिक सेवन करने से हुई युवक की मौत, पढ़िये पूरी खबर...

बांदा : बीती रात युवक ने अधिक शराब पी ली। नशे की हालत में युवक सोया तो फिर उठ नहीं सका। उसकी मौत हो गई। सुबह घरवालों ने देखा तो हिलाया डुलाया। बाद में नजदीक के अस्पताल ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पैलानी थाने के चैकी पुरवा गांव निवासी राजकुमार (25) पुत्र नरबदिया मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। तीन दिन पहले उसकी दादी जगिया की असमय मौत हो गई थी। रविवार को शुद्धता थी। शुद्धता के बाद राजकुमार ने छककर शराब पी। घरवालों ने किसी तरह उसे कमरे में लिटा दिया।

सुबह जब देर तक राजकुमार कमरे से बाहर नहीं निकला तो मौके पर पहुंचे छोटे भाई बुद्धराज ने उसे हिलाया डुलाया। लेकिन कोई हरकत नहीं की। उसने परिवार के अन्य लोगों को बताया। परिजन उसे लेकर नजदी के अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई बुद्धराज ने बताया कि बचपन में मां रामश्री की मौत हो गई थी। सात साल पहले पिता की कैंसर की बीमारी से मृत्यु हो गई थी। घर में सिर्फ दो ही भाई थे। मेहनत मजदूरी करके अपना भरण पोषण करते थे। बुद्धराज का कहना है कि अधिक शराब पी लेने से राजकुमार की मौत हुई है।
 

छेडख़ानी का विरोध करना पड़ा महंगा, जानिये क्या है पूरा मामला...

छेडख़ानी का विरोध करना पड़ा महंगा, जानिये क्या है पूरा मामला...

झांसी : सीपरी थाना क्षेत्र में महिला को नातिन के साथ छेडख़ानी कर रहे दबंगों का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि रसूखदारों ने महिला व नातिन के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। लहू लुहान अवस्था में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल रेफर कर दिया। आरोप है कि मामला एक रसूखदार दबंग से जुड़ा होने पर पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज कर लिया।


जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में ब्रह्म नगर कॉलोनी निवासी महिला के साथ उसकी 14 वर्षीय नतिनी रहती है। महिला दोपहर काम पर गई थी। तभी वहां पास में रहने वाले एक रसूखदार के भाई ने मौके पर उसकी नतिनी के साथ छेडख़ानी कर दी। नातिन के शोर मचाने पर वह भाग गया।


देर शाम महिला रसूखदार के घर उलाहना देने गई तो दबंग युवक व रसूखदार के परिजनों ने महिला पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई उसकी नातिन व और बहनों को भी पीट पीट कर लहू लुहान कर दिया। घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला और उसकी नतिनी घायल अवस्था में अस्पताल में है और पुलिस अधिकारियों से न्याय मांग रही है।
 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कोरोना संक्रमित, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही यहाँ बाते.....

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कोरोना संक्रमित, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही यहाँ बाते.....

वाशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। ओबामा ने ट्वीट किया, मुझे कुछ दिनों से गले में खराश है, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा कि हमने सही किया, मैंने और मिशेल ने पहले ही वैक्सीन ले ली। मिशेल का कोरोना परीक्षण निगेटिव आया है।

 


पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, अगर आपने पहले से टीकाकरण नहीं कराया है, तो भी यह एक रिमांडर है, भले ही मामले कम हों। ओबामा 60 साल के हैं। उन्होंने 2009 से 2017 तक अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।


जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, रविवार दोपहर तक अमेरिका में 7.9 करोड़ से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए और लगभग 967,000 लोगों की मौत इस महामारी से हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बराक ओबामा मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है। मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने और आपके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
 

रूस-यूक्रेन युद्ध : देश में बढ़ गए खाने-पीने के सामानों के दाम, इतनी फीसदी हुई महंगाई.....

रूस-यूक्रेन युद्ध : देश में बढ़ गए खाने-पीने के सामानों के दाम, इतनी फीसदी हुई महंगाई.....

नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच लगातार युद्ध जारी है .आज युद्ध का वां 19 वा दिन है .लेकिन फिर भी हालात सुधरने का नाम नहीं ले रूस लगातार युक्रैन पर हमला करते जा रहा है विश्व के कई देशों के साथ भारत में भी इस युद्ध का असर दिख रहा है। दरअसल सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों में जानकारी दी गई है कि देश में महंगाई दर में फरवरी के बढ़कर 13.11 फीसदी हो गया है। वहीं इन आंकड़ों के मुताबिक खाने-पीने के सामान की कीमतों में उछाल से थोक महंगाई दर में यह इजाफा देखने को मिला है। आंकड़ों पर नजर डाले तो जनवरी में थोक महंगाई दर 12.96 फीसदी पर रही थी। उससे पहले दिसंबर, 2021 में यह 13.56 फीसदी पर रही थी।

जनवरी की तुलना में फरवरी में फूड आर्टिकल्स की महंगाई घटकर 8.19 फीसदी पर रही। जबकि जनवरी में फूड आर्टिकल्स की महंगाई 10.33 फीसदी पर रही थी। सब्जियों की थोक महंगाई जनवरी के 38.45 फीसदी से घटकर फरवरी में 26.93 फीसदी पर आ गई। फरवरी में प्याज की थोक कीमत में 26.37 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

वहीं, आलू के भाव में 14.78 फीसदी का उछाल देखने को मिला। अंडा, मीट और मछली की कीमत में 8.14 फीसदी का उछाल देखने को मिला जबकि गेहूं की कीमत में 11.03 फीसदी का उछाल देखने को मिला। रूस-यूक्रेन वार से पूरी दुनिया में गेहूं की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। 

सड़क हादसा : सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, सात अन्य घायल

सड़क हादसा : सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, सात अन्य घायल

बुलढाणा : महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सोमवार को जीप ने एक ट्रक में टक्कर मार दी जिससे जीप में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा देउलगांव राजा शहर में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ जब जीप में सवार सभी लोग जालना जिले में रोहनवाड़ी गांव से यहां शेगांव शहर में एक मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि जब जीप टी-प्वाइंट पर पहुंची तो चालक यह निर्णय नहीं कर पाया कि उसे शहर के रास्ते जाना है या बाईपास के रास्ते तथा उसकी जीप की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से भिडंत हो गयी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जीप में सवार पांच यात्रियों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य को चोटें आयी हैं और उनका जालना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

कनाडा में दर्दनाक सड़क हादसा ,  5 भारतीय छात्रों की मौत

कनाडा में दर्दनाक सड़क हादसा , 5 भारतीय छात्रों की मौत

ओटावा : ओटावा के कनाडा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहाँ एक सड़क हादसे में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब छात्रों की कार ओंटारियो हाईवे पर शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रेलर से भिड़ गई। सोमवार को कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने इस घटना की जानकारी दी। ट्विटर पर जानकारी देते हुए भारतीय राजनयिक ने घटना पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि हम पीड़ितों के मित्रों को हर तरह की मदद मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं।

भारतीय राजनयिक अजय बिसारिया ने ट्वीट किया, 'कनाडा में दिल तोड़ने वाली घटना। टोरंटो के पास शनिवार को एक ऑटो एक्सिडेंट में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई। दो अन्य छात्र अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों के परिवारों के साथ हमारी संवेदना है। मदद के लिए भारतीय उच्चायोग पीड़ितों के दोस्तों के साथ संपर्क में है।'

ओंटारियो प्रोविंशियल पुलिस ने बताया कि छात्रों की पहचान हरप्रीत सिंह, जसपिंदर सिंह, करणपाल सिंह, मोहित चौहान और पवन कुमार के तौर पर हुई है। भारतीय छात्रों की दुखद मौत पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दुख जताया है। मंत्री ने ट्वीट किया, 'कनाडा में 5 भारतीय छात्रों की मौत पर गहरा दुख है।

उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द रिकवर होने की प्रार्थना करते हैं। कनाडा में भारतीय उच्चायोग की ओर से पीड़ितों को पूरी मदद मुहैया कराई जाएगी।' घटना में घायल दो छात्रों को नजदीक के एक अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे की जांच की जा रही है कि आखिर इसकी वजह क्या थी। सभी भारतीय छात्र कनाडा के ग्रेटर टोरंटो और मॉन्ट्रियल इलाके के रहने वाले थे।  

बजट सत्र : शुरू हुई दूसरे चरण की कार्रवाई, सदन में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे...

बजट सत्र : शुरू हुई दूसरे चरण की कार्रवाई, सदन में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे...

नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की करवाई शुरू हो गई है। बजट सत्र का दूसरा चरण 8 अप्रैल तक चलेगा। विपक्षी दल बजट सत्र के दौरान केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्षी दल कई मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे बताया जा रहा है कि विपक्षी पार्टी केंद्र सरकार पर बेरोजगारी, पीएफ पर ब्याज दर में कटौती और यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी समेत कई मुद्दों को लेकर हमला कर सकते हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम जनता से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विशेष रूप से यूक्रेन में फंसे छात्रों की समस्याओं को दूर करने के अलावा महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा करेगी।

सत्र के दौरान जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा आज लोकसभा में संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2022 पेश करेंगे। अहमदाबाद में साबरमती आश्रम की इमारत को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया। सीपीआइ के राज्यसभा सांसद बिनाय विश्वम ने पीएफ की ब्याज दर को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी करने के फैसले पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया है।

यूक्रेन पर वेंकैया नायडू ने की सरकार की सराहना राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी के लिए चलाए गए अभियान के लिए केंद्र सरकार की तारीफ की। नायडू ने कहा कि यूक्रेन से बड़ी संख्या में भारतीय छात्रों को निकालने की आवश्यकता थी। यह एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य था। भारत सरकार इस मौके पर भारतीय छात्रों के साथ-साथ अन्य देशों के कुछ छात्रों को निकालने के लिए तैयार हुई। ये प्रयास काबिले तारीफ है।

भाजपा सांसदों ने लगाए 'मोदी-मोदी' के नारे पीएम नरेन्द्र मोदी कार्यवाही में भाग लेने के लिए लोकसभा पहुंच चुके हैं। भाजपा सांसदों ने पीएम का जोरदार स्वागत किया। सांसदों ने लोकसभा में मोदी-मोदी के नारे लगाए। भाजपा नेता का कांग्रेस पर निशाना भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कितना भी मंथन करे, वह परिवारवाद से बाहर नहीं निकल सकती। कांग्रेस राजा-महाराजाओं का रजवाड़ा है और कांग्रेस को इससे बाहर नहीं निकलना है। जनता ने इनको बाहर करने का मन बना लिया है। संसदीय बोर्ड उत्तराखंड पर जल्द निर्णय लेगा।
 

राजधानी में हुई भारी गोलीबारी, एक अमेरिकी पत्रकार की हुई मौत

राजधानी में हुई भारी गोलीबारी, एक अमेरिकी पत्रकार की हुई मौत

नई दिल्ली | रूस-यूक्रेन युद्ध के हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। जंग के बीच राजधानी कीव से खबर आई है कि रूसी सैनिकों द्वारा की जा रही भारी गोलीबारी में एक अमेरिकी पत्रकार की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी ने प्रत्यक्षदर्शियों और मेडकल स्रोतों के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है। इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक अन्य अमेरिकी नागरिक बुरी तरह घायल हो गया है, उसका गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।

दरअसल, यूक्रेन की सेना में काम करने वाले एक मेडिकल ऑफिसर और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव के उत्तर पश्चिमी उपनगर इरपिन में रविवार को एक अमेरिकी पत्रकार की गोलाबारी के बीच मृत्यु हो गई है। इस दौरान एक अन्य नागरिक घायल बताया जा रहा है। बताया गया कि अमेरिकियों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक रूसी बलों ने उस वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जब एक कार उनकी ओर आ रही थी। उस पर अमेरिकी पत्रकार सवार थे। वह वीडियो जर्नलिस्ट थे और 51 साल के थे। यह घटना उस समय हुई जब रूस ने कीव में हमले फिर से तेज कर दिए हैं। इससे पहले लीव के पास मौजूद एक मिलिट्री बेस पर रूस ने क्रूज मिसाइलें भी दागीं हैं।

रूस की ओर से यह एयर स्ट्राइक यूक्रेन के लविव में एक मिलिट्री बेस को निशाना बनाकर कर किया गया है। इसमें 35 लोग मारे गए हैं और 134 लोगों के घायल होने की सूचना है। उधर रूस लगातार कह रहा है कि वह संघर्ष क्षेत्रों के बाहर मानवीय गलियारा बनाएगा, लेकिन यूक्रेनी अधिकारियों ने रूस पर उन मार्गों को बाधित करने और आम नागरिकों पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है।

बड़ी खबर : पति ने अपनी पत्नी समेत 2 बच्चों को मारा चाकू. इलाके में फैली सनसनी

बड़ी खबर : पति ने अपनी पत्नी समेत 2 बच्चों को मारा चाकू. इलाके में फैली सनसनी

रतलाम | रतलाम के जावरा से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। खबर है कि यहां एक सिरफिरे पति ने तड़के सुबह अपनी पत्नी को चाकू मार दिया। बेहोशी की हालत में पत्नी ने उठकर देखा तो दोनो बच्चे भी मृत अवस्था में मिले। पुलिस को सूचना लगी तो उन्होंने इलाज के लिए महिला को रतलाम जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला को स्थिति स्थिर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति फरार है। घटना जावरा के औद्योगिक थाना क्षेत्र के हुसैन टेकरी की बताई जा रही है।

क्या है मामला
जावरा में स्थित हुसैन टेकरी पर हाजिरी लगाने इंदौर से आए परिवार के दो बच्चे आज सुबह मृत अस्वथा में मिले। जबकि परिवार की महिला घायल अवस्था में पाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को रतलाम जिला अस्पताल रैफर करवाकर मृत बच्चों का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने बताया की महिला का पति मौके से फरार है। घायल अनिता ने अपने पति दिनेश पर उसे चाकू मारने और दोनों बच्चो की जान लेने का आरोप लगाया है। तभी से पुलिस फरार पति की तलाश में जुट गई है।

यह बोली पत्नी
आरोपी की पत्नी अनिता का कहना है की वे हर साल की तरह इस वर्ष भी हुसैन टेकरी हाजिरी लगाने आए हुए थे। कल रात यही रुके हुए थे। तभी सुबह 3-4 बजे पति ने उसे चाकू मार दिया। महिला ने बताया की वह बेहोश हो गई थी। कुछ देर बार बेहोशी से बाहर आई तो उसे लगा बच्चे सोए हुए है।

लेकिन जब देखा तो दोनो बच्चे आदित्य और राखी की मृत्यु हो चुकी थी। पूरे मामले में थाना प्रभारी का कहना है की महिला की बयान के आधार पर पुलिस फरार पति की तलाश कर रही है। बच्चों की मौत किस तरह हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

थाना प्रभारी प्रकाश गाडरिया ने बताया कि फरार आरोपी दिनेश मानसिक रूप से कमजोर है। जिसे उसकी पत्नी होली के पहले हर वर्ष हुसैन टेकरी में हाजिरी दिलवाने लाया करती थी। ताकि उसकी दिमागी स्थिति स्वस्थ हो सके। किंतु इसी बीच यह पूरी वारदात हो गई। अब पुलिस की चार टीमें इंदौर सहित घटनास्थल के आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में आरोपी की तलाश कर रही है

Lock Down Breaking : अब देश के इस शहर में लगा टोटल लॉक डाउन, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Lock Down Breaking : अब देश के इस शहर में लगा टोटल लॉक डाउन, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

शेनझेन | चीन में कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। यहां रोजाना 10 हजार कोविड केस दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके बाद से चीन ने अपने कई शहरों में नए सिरे से प्रतिबंधों का ऐलान किया है। बढ़ते मामलों के बीच अब शेनझेन शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है, जहां तकरीबन 1.7 करोड़ की आबादी रहती है। इससे पहले चीन ने जिलिन प्रांत और इससे सटे उत्‍तर-पूर्वी औद्योगिक केंद्र चांगचुन में लॉकडाउन लगाया था, जहां तकरीबन 90 लाख की आबादी रहती है।

चीन में कोविड के रोजाना सामने आ रहे मामले शनिवार को बीते दो साल में सबसे अधिक दर्ज किए गए हैं। शनिवार को यहां कोविड-19 के 1,807 नए केस दर्ज किए गए, जिनमें से 20 बीजिंग में संक्रमण का मामला है। कुल नए मामलों में से 131 संक्रमण केस चीन से बाहर से आए मरीजों में पाए गए हैं। संक्रमण के जो कुल मामले सामने आए हैं, उनमें 1,412 मरीज जिलीन प्रांत के हैं, जहां की राजधानी चांगचुन में बीते शुक्रवार को लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया गया था।

चीन के शांडोंग प्रांत में भी कोविड केस में इजाफा देखा गया है, जिसके बाद इस प्रांत के युचेंग में भी लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया गया है। यहां करीब पांच लाख की आबादी रहती है। शांडोंग में कोविड के 175, ग्वांडोंग में 62, शांक्सी में 39, हेबेई में 33, जियांग्सू में 23 और तियानजिन में 17 नए मामले सामने आए हैं। ब्रिटेन के पूर्व उपनिवेश हांगकांग में भी कोविड को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जिसके बीच चीन एक बार‍ फिर लॉकडाउन जैसे कदम उठा रहा है।