BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
देश में फिर शुरू हुआ कोरोना से मौत का तांडव, कोरोना के नए वेरिएंट की आशंका ने बढ़ाई चिंता

देश में फिर शुरू हुआ कोरोना से मौत का तांडव, कोरोना के नए वेरिएंट की आशंका ने बढ़ाई चिंता

बीजिंग | चीन में जनवरी 2021 के बाद से कोविड-19 संक्रमित 2 मरीजों की मौत हुई है. कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन संस्करण दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले इस देश में तेजी से फैल रहा है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने एक बयान में कहा कि कोविड से दोनों मौतें शुक्रवार को जिलिन में हुईं. चीन में कोरोना संक्रमण के ज्यादातर नए मामले जिलिन प्रांत से सामने आ रहे हैं. यहां अब तक 3000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं.
चीन में कड़े प्रतिबंधों के बावजूद बार-बार कोरोना संक्रमण का विस्फोट हुआ है. पहले डेल्टा संस्करण फिर ओमिक्रॉन से लोग संक्रमित हो रहे हैं. कोरोना संक्रमण के चलते चीन में 2021 के मध्य से कुछ लोग गंभीर रूप से बीमार हैं. हालांकि, कोविड-19 के गंभीर लक्षण वाले बहुत लोग बच गए. यहां तक ​​कि 60 वर्ष से अधिक आयु वालों और अन्य बीमारियों से ग्रसित लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बावजूद बच गए.

शंघाई में स्कूल बंद, बीजिंग में न्यूक्लिक एसिड टेस्ट अनिवार्य
दुनिया बीजिंग आने वालों के न्यूक्लिक एसिड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है. शहर में प्रवेश करने के 7 दिनों तक लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर जाने, समूह में खाना खाने और सभाओं में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया गया है. यहां फरवरी 2020 के बाद से सबसे बुरी स्थिति बताई जा रही है. चीन में कोरोना संक्रमण की तेज होती रफ्तार ने एक बार फिर दुनिया के अन्य देशों की चिंता बढ़ा दी है.

अब कोरोना वायरस के नए वेरिएंड डेल्टाक्रॉन ने दी है दस्तक
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि दुनियाभर में डेल्टाक्रॉन के मामले बढ़ने लगे हैं. ऐसी चिंता जताई जा रही है कि डेल्टाक्रॉन कोरोना की नई लहर लेकर आ सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक फ्रांस, यूके, नीदरलैंड और डेनमार्क समेत यूरोप के कई देशों में डेल्टाक्रॉन के मामले सामने आए हैं. अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी डेल्टाक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मामले प्रकाश में आए हैं. डेल्टाक्रॉन कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट से मिलकर बना नया वेरिएंट है.

डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों से संक्रमित हो रहा एक ही व्यक्ति
वैज्ञानिकों के मुताबिक इस नए वेरिएंट का बैकबोन डेल्टा से और स्पाइक ओमिक्रॉन से मिलकर बना है. उनका कहना है कि जब कोई भी वायरस म्यूटेट होता है या अपना स्वरूप बदलता है तो इस तरह के कॉम्बिनेशन देखने को मिलते हैं. ऐसे में एक व्यक्ति एक ही समय में दो अलग-अलग वेरिएंट से संक्रमित हो सकता है. डेल्टाक्रॉन के मामले में एक ही व्यक्ति कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों वेरिएंट से संक्रमित हो रहा है.

पंजाब की भगवंत मान सरकार के 10 मंत्रियों ने ली शपथ

पंजाब की भगवंत मान सरकार के 10 मंत्रियों ने ली शपथ

नई दिल्ली | पंजाब की भगवंत मान सरकार में आज मंत्रियों को शामिल किया जा रहा है। राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को शपथ दिलाई। सभी 10 मंत्री शपथ ले चुके हैं। 10वें नंबर पर हरजोत सिंह बैंस ने मंत्री पद की शपथ ली। 31 साल के बैंस भगवंत मान कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री हैं। नौवें नंबर पर ब्रह्मशंकर जिम्‍पा ने मंत्री पद की शपथ ली।

उन्‍होंने पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा व तीक्ष्‍ण सूद को होशियारपुर से हराया था। छठे मंत्री के तौर पर गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शपथ ली। वह 32 साल के हैं। इसके बाद कुलदीप सिंह धालीवाल ने शपथ ली। भगंवत मान सरकार में 60 साालके धालीवाल सबसे अधिक उम्र के मंत्री हैं। आठवें नंंबर पर लालजीत सिंह भुल्‍लर ने शपथ ली। सबसे पहले हरपाल सिंह चीमा ने शपथ ग्रहण किया। चीमा के बाद डा. बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली। तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ईटीओ ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद डा. विजय सिंगला ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्‍होंने चुनाव में पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला को हराया था। पांचवें नंबर पर लालचंद कटारुचक को मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट में किसी को उपमुख्‍यमंत्री नहीं बनाया गया है।

राज्‍यपाल राजभवन में 10 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रियों को राजभवन में नवनिर्मित गुरु नानक आडिटोरियम में शपथ दिलाई गई। इस आडिटोरियम का हाल में ही राज्‍यपाल ने उद्घाटन किया था। समरोह में काफी संख्‍या में आप के नेता भी समरोह में पहुंचे। समारोह में शपथ लेने वाले मंत्रियों के परिवार के सदस्‍य भी पहुंचे। भगवंत मान के मंत्रिमंडल में केवल एक ही महिला को शामिल किया गया है। दिडबा से जीत कर आए हरपाल सिंह चीमा, मलोट से जीत कर आईं डा. बलजीत कौर, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर, अजनाला से गुरमीत सिंह धालीवाल, पट्टी से जीते लाल जीत सिंह भुल्लर, होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिंपा, मानसा से डा. विजय सिंगला , बोआ से जीते लालचंद कटारुचक , आनंदपुर साहिब से जीेते हरजोत सिंह बैंस मंत्री पद की शपथ ली।

 

बड़ी खबर : होली खेल कर नहाने गए 3 दोस्तों की हुई डूबने से हुई मौत, त्यौहार के दिन घर में पसरा मातम

बड़ी खबर : होली खेल कर नहाने गए 3 दोस्तों की हुई डूबने से हुई मौत, त्यौहार के दिन घर में पसरा मातम

भोपाल | छिंदवाड़ा के छह दोस्त होली मनाने के बाद देवर्धा गांव के पास घोघरा नाले में नहाने गए थे। इनमें से तीन लोग नाले के पानी में उतर गए जिनकी मौत हो गई। हालांकि उन्हें कपड़े बांधकर पानी से बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया गया लेकिन उन्हें दोस्त बचा नहीं पाए। घटना से गांव में मातम छा गया।

छिंदवाड़ा में होली मनाने के बाद छह दोस्त देवर्धा ग्राम के समीप घोघरा नाले में दो बाइक में सवार होकर नहाने पहुंचे थे। इनमें से राहुल पिता जयराम चरपे 10 साल, निवासी कुंडाली कला, आकाश पिता रवि गावंडे 21 साल निवासी सोनपुर एवं सागर 19 साल निवासी गांधीगंज नाले में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते तीनों डूबने लगे।

बचाने के लिए कोशिशें कीं
नाले में नहाने गए तीनों को डूबते देखकर उन्हें बचाने के लिए कपड़ों को बांधकर ऊपर निकालने का प्रयास किया लेकिन वह बाहर नहीं आ सके। घटना की तत्काल पुलिस को सूचना दी गई जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शव नाले से बाहर निकलकर मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस को मौके से बाइक भी बरामद हुई है। इस घटना के बाद मरने वाले तीनों लोगों के घरों में मातम का माहोल है। तीनों के शव को निकालने के लिए पुलिस व होमगार्ड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

डूब क्षेत्र है घटनास्थल
देवर्घा ग्राम माचागोरा का डूब क्षेत्र है यहां के नालों में माचागोरा का पानी आ जाता है। जिसके कारण नाले में अच्छा पानी भरा हुआ था। नहाने पहुंचे युवकों व उनके साथियों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि नाले में इतना पानी होगा। जैसे ही तीन लोग नहाने उतरे तो वह हादसे का शिकार हो गए। तीनों युवकों के शव निकालने में अंधेरा हो जाने पर पुलिस की मदद के लिए स्थानीय लोग सामने आए। सूचना पर मृतकों के परिजन भी वहां पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शवों को बाहर निकाला गया।

BIG BREAKING : बस पलटने से 8 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

BIG BREAKING : बस पलटने से 8 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

बेंगलुरु | कर्नाटक में एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है. यहां के तुमकुर जिले में पावागड़ा के पास बस के पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें कुछ छात्र भी शामिल है. तुमकुर पुलिस ने घटना की पुष्टि की है.

दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि ड्राइवर द्वारा बस पर नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ. बस में 60 के करीब यात्री सवार थे.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 20 घायलों में से 8 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वाले और घायलों में कुछ विद्यार्थी भी शामिल हैं.

होली पर पति के घर न आने से महिला हुई इतनी उदास कि जश्न के बीच फांसी लगाकर दे दी जान

होली पर पति के घर न आने से महिला हुई इतनी उदास कि जश्न के बीच फांसी लगाकर दे दी जान

भदोही, अधिकतर लोग त्यौहार पर घर आते हैं. परिवार के साथ खुशियां मनाते हैं, लेकिन पति के घर न आने पर एक पत्नी इतनी अधिक परेशान हुई कि उसने खतरनाक कदम उठा लिया. पत्नी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. महिला का सात साल का बेटा है. होली के दिन महिला द्वारा जान दिए जाने से खुशियां मातम में बदल गईं. परिवार में हड़कंप मचा है.
मामला भदोही जिले के पूरे दीवान गांव का है. गोपीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा ने शुक्रवार को बताया की विनोद विश्वकर्मा की पत्नी पिंकी देवी (30) बृहस्पतिवार देर रात कमरे में सोने गई और आज सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिजनों ने रोशनदान के ज़रिये कमरे में देखा तो वह फंदे से लटकी दिखी. इसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी.
निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने अंदर से बंद दरवाज़ा को तोड़कर शव कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया की मृतका का पति विनोद बाहर रहता है जबकि पिंकी अपने सात साल के बेटे के साथ यहां ससुराल में रह रही थी. वर्मा के मुताबिक, पति के होली के मौके पर घर न आने से वह काफी उदास थी जिस वजह से उसने कथित रूप से अपनी जान दे दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 

होली में चल रहा था सेक्स रैकेट, अभिनेत्री समेत 3 महिलाएं छुड़ाई गईं, दलाल हुआ गिरफ्तार

होली में चल रहा था सेक्स रैकेट, अभिनेत्री समेत 3 महिलाएं छुड़ाई गईं, दलाल हुआ गिरफ्तार

पणजी, गोवा में पणजी के निकट संगोलदा गांव में पुलिस ने वेश्यावृत्ति के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और एक टीवी अभिनेत्री समेत तीन महिलाओं को बचाया। अपराध शाखा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अपराध शाखा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अभिनेत्री समेत दो महिलाएं मुंबई के पास विरार की रहने वाली हैं जबकि एक महिला हैदराबाद की है। पुलिस ने कहा, “अपराध शाखा को हाफिज सैयद बिलाल नामक व्यक्ति के वेश्यावृत्ति की गतिविधियों में लिप्त होने की सूचना मिली थी और इसके अनुसार जाल बिछाया गया।”
सूचना की पुष्टि करने के बाद अपराध शाखा ने हैदराबाद के निवासी आरोपी ने संगोलदा गांव के पास 50 हजार रुपये के भुगतान पर सौदा तय किया। विज्ञप्ति के अनुसार 17 मार्च को जब आरोपी तीन महिलाओं के साथ पहुंचा तब उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 

बड़ी खबर : लुका-छिपी खेल रही मासूम के साथ हुई दरिंदगी, गंभीर हालत में मासूम को अस्पताल में किया भर्ती

बड़ी खबर : लुका-छिपी खेल रही मासूम के साथ हुई दरिंदगी, गंभीर हालत में मासूम को अस्पताल में किया भर्ती

यूपी | उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले में सात साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राम मांझी के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

लुका-छिपी खेल रही थी बच्ची तभी उठा ले गया आरोपी
अयोध्या के पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे के मुताबिक बुधवार शाम को लड़की अपने आयु वर्ग के अन्य बच्चों के साथ लुका-छिपी खेल रही थी. लेकिन कई घंटे बाद भी जब वह नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. बाद में देर रात स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के बैराग पुरा मोहल्ले में पीड़िता खून से लथपथ पड़ी मिली. पुलिस को तुरंत सूचना दी गई और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पांडे ने कहा कि एक बड़े पैमाने पर तलाशी दर्ज की गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पास में काम कर रहे आरोपी ने बच्ची को अकेला पाया और एक सुनसान जगह पर ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था. एसपी ने कहा कि जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया. अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि लड़की की हालत गंभीर है और उसके गुप्तांगों पर चोटें आई हैं और खून भी ज्यादा बह गया है.

अनोखी शादी : भारत के इस राज्य में होली के दिन होती है ऐसी शादी, जिसमे सुहागरात के बाद अलग हो जाते हैं दूल्हा दुल्हन

अनोखी शादी : भारत के इस राज्य में होली के दिन होती है ऐसी शादी, जिसमे सुहागरात के बाद अलग हो जाते हैं दूल्हा दुल्हन

जयपुर | आपने अनोखी शादियों के बारे में कई बार सुना होगा, लेकिन हम ऐसे विवाह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, होली पर राजस्थान के पाली में एक ऐसी अजीबो गरीब शादी होती है जिसमें दूल्हा-दुल्हन सुहागरात के बाद एक दूसरे से अलग हो जाते हैं. हालांकि शादी में पूरे का पूरा गांव शामिल होता हैं और झूमकर नाचते हैं. शादी धूम-धाम से होती है. इतना ही नहीं बारात में गालियों पर लोग डांस करते हैं. महिला भी जमकर गालियां देती हैं. इतना ही नहीं समृद्धि और संतान प्राप्ति के लिए लोग दूल्हा दुल्हन के प्राइवेट पार्ट की पूजा करते हैं.

जानकारी के मुताबिक, यह अनोखी शादी पाली से करीब 25 किलोमीटर दूर एक कस्बे में होती है. इस गांव में मौजीराम जी और मौजनी देवी का प्राचीन मंदिर है. लोग इन्हें शिव और माता पार्वती का अवतार मानते हैं. मान्यता के मुताबिक, दोनों की धूमधाम से अनोखी शादी की जाती है. एक महीने पहले से गांव में शादियों की तैयारी शुरू हो जाती है. कार्ड बांट दिए जाते हैं. बुजुर्गों को पीले चावल दिए जाते हैं. जो गांव में नहीं है उन्हें डिटिजल निमंत्रण भेजा जाता है.

अनूठी मान्यता पर पूरा गांव करता है भरोसा
कहा जाता है कि इस शादी के पीछे लोगों की पूरी मान्यता है. इस समारोह में निसंतान दंपती शिव पार्वती के प्रतीक की पूजा करते हैं. लोगों का कहना है कि मौजीराम जी और मौजनी देवी की धूमधाम से शादी करने से गांव में सुख समृद्धि आती है. ग्रामीणों का कहना है कि इस शादी के जरिए लोगों को सेक्स एजुकेशन भी दिया जाता है. पहले बच्चों को सेक्स से जुड़ी जानकारियां देना काफी मुश्किल होता था. ऐसे में इस परंपरा के जरिए उन्हें काफी जानकारी मिल जाती थी.

एक महीने पहले से शुरू हो जाती है शादी की तैयारी
ग्रामीणों का कहना है कि मौजीराम और मौजनी की शादी की तैयारी एक महीने पहले से शुरू हो जाती है. जो लोग गांव के बाहर हैं उन्हें डिजिटल न्यौता भेजा जाता है. शादी की हर रस्म निभाई जाती है. दोनों की प्रतिमाओं का रंग, इत्र और मेहंदी से सजाया जाता है. लोगों का कहना है कि इस आयोजन से गांव से गांव जुड़ते हैं. समारोह के दिन पहले लोग मंदिर में जुटते हैं. प्रतिमा पर नारियल चढ़ाकर आरती और पूजा अर्चना की जाती है. गालियों के शोर के साथ बिंदौली निकाली जाती है. इतना ही नहीं लोगों को मौजीराम की कथा भी सुनाई जाती है.

बड़ी खबर : राजधानी के इस्‍कॉन मंदिर में करीब 200 लोगों की भीड़ ने की तोड़ फोड़, माहौल गर्म

बड़ी खबर : राजधानी के इस्‍कॉन मंदिर में करीब 200 लोगों की भीड़ ने की तोड़ फोड़, माहौल गर्म

ढाका | होली के एक दिन पहले गुरुवार को बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में स्थित इस्‍कॉन मंदिर में हमला हुआ है. जानकारी के अनुसार करीब 200 लोगों की भीड़ ने मंदिर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की है. साथ ही वहां लूटपाट को भी अंजाम दिया है. इस हमले में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. बताया जा रहा है कि यह हमला ढाका के राधाकांता मंदिर में हुआ है, जो इस्‍कॉन का हिस्‍सा है.

बांग्‍लादेश में हिंदू समुदाय के लिए काम करने वाली संस्‍था ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस हमले की कुछ तस्‍वीरें और जानकारी साझा की है. इन तस्‍वीरों में देखा जा सकता है कि मंदिर की एक दीवार को गिराया गया है. साथ ही वहां से सामान की लूट भी की गई है.

दर्शन को आए भक्‍तों ने हमले को लेकर पुलिस को भी जानकारी दी लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है. इससे पहले भी बांग्‍लादेश में मंदिरों को निशाना बनाया गया है.

इस स्कूल के एनुअल फंक्शन में हुआ अश्लील डांस, विधायक जी थे मुख्य अतिथि

इस स्कूल के एनुअल फंक्शन में हुआ अश्लील डांस, विधायक जी थे मुख्य अतिथि

शिक्षा के मंदिर में ही जब अश्लील डांस होने लगे तो बच्चों के भविष्य को लेकर क्या उम्मीद की जा सकती है? ऐसे ही कुछ सवाल उठ रहे हैं राजस्थान के अलवर स्थित बहरोड़ में। बहरोड़ उपखण्ड के मोहम्मदपुर गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्कूल के वार्षिक उत्सव पर भीड़ जुटाने के लिए स्कूल प्रबंधन के द्वारा हरियाणा के डांसर बुलाई गई थीं। हैरान करने वाली बात यह थी कि कार्यक्रम में बहरोड़ विधायक बलजीत यादव मुख्य अतिथि थे। स्कूल प्रबंधक के द्वारा हरियाणवी कलाकार बुलाए गए थे, जहां पर बच्चों के सामने अश्लील डांस किया गया।
अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग
अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी सकते में आ गए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से जानकारी ली। गांववालों का कहना है कि अगर शिक्षा के मंदिर में ही अश्लीलता परोसी जाए तो बच्चों का भविष्य कहां जाएगा। सवाल इस बात पर ही उठ रहे हैं कि कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर के विभागीय अधिकारियों के सामने यह सब होता रहा और किसी ने सवाल नहीं उठाए।
स्कूल प्रिंसिपल छुट्टी पर गए
मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जब इस मामले में पूछा गया वे मामले से पल्ला झाड़ते नजर आए। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल छुट्टी पर चले गए और मीडिया का फोन उठाना भी बंद कर दिया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर वार्षिकोत्सव में किसी तरह का अश्लील डांस हुआ है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

जनता को होली से पहले मिली बड़ी सौगात! साल में दो बार फ्री में मिलेगा गैस सिलेंडर

जनता को होली से पहले मिली बड़ी सौगात! साल में दो बार फ्री में मिलेगा गैस सिलेंडर

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में भाजपा ने एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी की है। बहुमत के साथ ही एक बार फिर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन होंगे। हालांकि योगी और उनके कैबिनेट के मंत्रियों ने अब तक शपथ नहीं ली है, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने होली पर प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात दी है।
दरअसल चुनाव के दौरान भाजपा ने दो मुफ्त सिलेंडर देने का भी वादा किया था। अब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि मुफ्त सिलेंडर होली-दिवाली पर नहीं आएगा। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने औरेया के दिबियापुर में 15 फरवरी को दिए अपने भाषण में कहा था कि 10 मार्च को भाजपा को सरकार में वापस लाएं और 18 मार्च (होली) को मुफ्त गैस सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा।
केंद्र सरकार की उज्ज्वला स्कीम के तहत मिलने वाले दो मुफ्त सिलेंडर हिंदू त्योहारों होली और दिवाली पर नहीं मिलेंगे। बल्कि इसके लिए सरकार ने दो समय तय कर दिए हैं। आप चाहें तो होली और दिवाली पर यह मुफ्त सिलेंडर ले सकते हैं। क्योंकि सरकार ने जनवरी से मार्च और अक्टूबर से दिसंबर दो समय तय कर दिए हैं, इसी दौरान मुफ्त गैस सिलेंडर लिए जा सकते हैं। इस तरह से सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि उज्ज्वला स्कीम के तहत मिलने वाले मुफ्त सिलेंडरों को किसी धर्म के साथ न जोड़ा जाए।
जनवरी से मार्च और अक्टूबर से दिसंबर के बीच राज्य के 1.65 करोड़ लाभार्थी मुफ्त गैस सिलेंडर ले सकते हैं। यही नहीं सरकार राज्य के करीब 15 करोड़ गरीब लोगों के लिए मार्च के बाद भी मुफ्त राशन वितरण जारी रखने का योजना बना रही है। खाद्य एवं नागरिक वितरण विभाग के एडिश्नल कमिश्नर अनिल कुमार दुबे ने कहा, ‘मुफ्त गैस सिलेंडर वितरण योजना का किसी भी धर्म के धार्मिक त्योहार से कोई संबंध नहीं है।’ उन्होंने कहा, योजना को एक निर्धारित अवधि में क्रियान्वित करने से इसका प्रभावी कार्यान्वयन और व्यापक पहुंच सुनिश्चित होगी।
बता दें कि उज्ज्वला स्कीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2016 में शुरू किया था। यह स्कीम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा की जीत के प्रमुख कारणों में से एक थी। यही नहीं लोकसभा चुनाव 2019 में भी इस योजना का लाभ भाजपा को मिला और हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव 2022 में भी पार्टी को इसका फायदा मिला।
 

बंगाल की खाड़ी में आ रहा साल का पहला चक्रवाती तूफान 'असनी', जानिए कैसे पड़ता है तूफान का नाम?

बंगाल की खाड़ी में आ रहा साल का पहला चक्रवाती तूफान 'असनी', जानिए कैसे पड़ता है तूफान का नाम?

बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दवाब का क्षेत्र बनने की वजह से 21 और 22 मार्च को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में च्रकवाती तूफान आ सकता है। साल 2022 के इस पहले चक्रवाती तूफान का नाम असनी है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान असनी दक्षिण-पश्चिमी हिंद महासागर में बन रहा है जो उत्तर-पश्चिमी दिशा में बढ़ते हुए अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की तरफ आएगा।

नियमों के मुताबिक इस चक्रवाती तूफान का नाम श्रीलंका ने दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में तेज लहरे उठेगी। मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वो बुधवार तक इन समुंद्री इकालों में मछली पकड़ने ना जाएं। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में करीब 90 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेगी। चक्रवाती तूफान असनी कितना खतरनाक होगा और किन इलाकों में कितना तबाही मचाएगा इस बारे में मौसम विभाग साफ तौर से कुछ नहीं कह रहा है।

कैसे पड़ता है तूफान का नाम?

आप लोगों के मन में भी सवाल आता होगा कि इन तूफानों का नाम आखिर पड़ता कैसे है? आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था है. नाम है कोनॉमिक एंड सोशल कमीशन फॉर एशिया एंड पैसिफिक (ESCAP)। इस संस्था के 13 सदस्य देश हैं जिनमें  भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, पाकिस्तान, मालदीव, ओमान, श्रीलंका, थाईलैंड, ईरान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल हैं।  हर देश एल्फाबेटिकल आधार पर अगले क्षेत्र में बनने वाले तूफान का नाम रखते हैं। इसलिए इस बार श्रीलंका ने इस तूफान का नाम असनी रखा है। हालांकि सभी सदस्य देश आपस में मिलकर पहले से ही अगले तूफान का नाम तय कर देते हैं। 

ओयो होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, तीन विदेशी युवतिया गिरफ्तार

ओयो होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, तीन विदेशी युवतिया गिरफ्तार

नई दिल्ली :पुलिस की टीम ने पांडव नगर के एक होटल चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भांडा फोड दिया है। पुलिस ने होटल में छापेमारी की है। इस छापेमारी में पुलिस ने तीन विदेशी युवतियों समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन उज्बेकी युवतियां, दो दलाल और एक होटल का केयर टेकर शामिल है।

आरोपियों की पहचान प्रवीन कुमार, केतन कंसल और होटल के केयर टेकर सिकंदराबाद, यूपी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने होटल से दस्तावेज व अन्य सामान कब्जे में लेकर होटल को सील कर दिया है। होटल का मालिक अर्जुन बिहार के चंपारण में रहता है। उसकी तलाश में एक टीम बिहार रवाना हो गई है। मामले की छानबीन जारी है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि पिछले दिनों सूचना मिली थी कि शशि गार्डन, पांडव नगर के ओयो होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है।

यहां विदेशी लड़कियों को ग्राहकों के आगे परोसा जा रहा है। पुलिस ने नकली ग्राहक बनाकर सिपाही को होटल भेजा। सौदेबाजी के बाद नकली ग्राहक ने बाहर मौजूद टीम को इशारा कर दिया। बाद में होटल की दूसरी मंजिल से अलग-अलग कमरों से उज्बेकिस्तान की तीन युवतियां, दो दलाल प्रवीन कुमार और कंसल को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से सिपाही द्वारा दिए गए रुपये भी बरामद हो गए। 

क्रिकेटर हरभजन सिंह को मिल सकती है खेल विश्वविद्यालय की कमान, AAP जल्द कर सकती है बड़ी घोषणा

क्रिकेटर हरभजन सिंह को मिल सकती है खेल विश्वविद्यालय की कमान, AAP जल्द कर सकती है बड़ी घोषणा

नई दिल्ली | दिल्ली के बाद पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है. बुधवार को ‘आप’ नेता भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इन सबके बीच न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि क्रिकेटर हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी राज्यसभा भेज सकती है. इसके साथ-साथ टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन को खेल विश्वविद्यालय की कमान भी सौंपी जा सकती है. सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी पंजाब से द्विवार्षिक चुनाव में पूर्व ‘टर्बनेटर’ हरभजन को राज्यसभा भेज सकती है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का वादा किया है.

पंजाब में AAP की यह पहली जीत है. राज्य की 117 विधानसभा में ‘आप’ ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए 92 सीटों पर कब्जा जमाया. अगले महीने पंजाब की पांच राज्यसभा सीटें खाली होने वाली हैं. चुनाव आयोग ने पहले ही द्विवार्षिक चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है. जरूरत पड़ी तो 31 मार्च को मतदान होगा. राज्यसभा चुनाव के बाद राज्यसभा में AAP की संख्या 3 से बढ़कर 8 होने की उम्मीद है. पार्टी जल्द ही सीटों के लिए नामों की घोषणा कर सकती है.

सेक्स रैकेट : बिरयानी हाउस की आड़ होटल संचालक चला रहा था जिस्मफिरोशी का धंदा, पुलिस ने किया भंडाफोड़

सेक्स रैकेट : बिरयानी हाउस की आड़ होटल संचालक चला रहा था जिस्मफिरोशी का धंदा, पुलिस ने किया भंडाफोड़

पटना | बिहार के बेतिया जिले के नगर में बैंक रोड स्थित होटल बिरयानी हाउस में छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। सोमवार रात छापेमारी के दौरान होटल से पुलिस ने एक पीड़ित नाबालिग लड़की को मुक्त कराया। इसमें शामिल होटल संचालक मिश्रौली के रामबाबू पासवान, पीपल चौक के राहुल कुमार व बानुछापर के मुकेश कुमार यादव समेत एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। मौके से शराब की बोतलें व आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।
एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि एक बैंक के ऊपरी हिस्से में स्थित होटल बिरयानी हाउस से देह व्यापार का धंधा चलाने की जानकारी मिली थी। सूचना पर छापेमारी हुई तो मामला सही निकला। मौके से तीन पीस टेट्रा पैक शराब, खाली बोतलें व मोबाइल बरामद हुआ है। एफआईआर दर्ज कर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस के सोमवार रात रात आठ बजे एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर, सहायक थानाध्यक्ष मुमताज आलम, दारोगा सुधा कुमारी की टीम होटल में पहुंची। होटल में देह व्यापार होने के साक्ष्य मिले। होटल के पिछले हिस्से में स्थित एक कमरे से नाबालिग को मुक्त कराया गया। वहां से शराब व आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। उसके बाद होटल की तलाशी में भी शराब मिली। पुलिस ने मौके पर मौजूद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में मकान मालिक के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज की जाएगी।

महीनों से चल रहा था देह व्यापार का धंधा
एसपी को सूचना मिली थी कि होटल में पिछले कई महीनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। वहां गरीब व असहाय लड़कियों को बहला-फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी के लिए भेजा। टीम जब बैंक रोड में पहुंची तो वहां रहने वाले, शो रूम में बैठे व काम कर रहे लोग कुछ समझ नहीं पाए। अचानक अधिकारी अपनी गाड़ी से उतरे और बैंक के ऊपरी तल्ले में स्थित होटल में चले गए। धीरे-धीरे पुलिस की दो-तीन और गाड़ियां वहां पहुंच गयी। तब लोगों को मालूम चला कि मामला गंभीर है।

मजिस्ट्रेट को बुलाकर पुलिस ने होटल सील कराया
होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस को देह व्यापार के सबूत मिले। पीड़ित नाबालिग ने भी पूछताछ में सब कुछ बता दिया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री व कुछ कपडे़ जब्त किए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि कपड़ों की जांच करायी जाएगी। फिर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होटल सील कर दिया गया।

रात में ही हुई नाबालिग और आरोपी की मेडिकल जांच
होटल से मुक्त करायी गयी पीड़ित नाबालिग व मौके से गिरफ्तार मुकेश यादव की पुलिस ने रात में ही मेडिकल जांच कराई। दारोगा सुधा कुमारी के साथ पुलिस टीम लड़की व आरोपी को लेकर जीएमसीएच पहुंची। दारोगा ने जीएमसीएच के अधीक्षक को आवेदन सौंपा, जिसके आधार पर अधीक्षक ने डॉक्टरों की टीम गठित कर जांच का आदेश दिया।

BIG BREAKING : राजधानी में महसूस किये गए 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, लोग घर से घबरा कर निकले

BIG BREAKING : राजधानी में महसूस किये गए 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, लोग घर से घबरा कर निकले

टोक्यो | जापान में बुधवार रात को भूकंप का तगड़ा झटका महसूस किया गया है। भूकंप के झटके बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र जापान के टोक्यो से 297 किमी उत्तर पूर्व रहा। भूकंप की तीव्रता 7.1 दर्ज की गई है।

 

टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के हवाले से एएफपी भूकंप के झटके के बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। बिजली को रिस्टोर करने के लिए कंपनी को ओर से कदम उठाए जा रहे हैं।

 

बता दें कि पिछले साल मार्च में भी जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप के कुछ इसी तरह के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप तीव्रता यूएसजीएस के अनुसार 7.2 मापी गई थी।

टोक्यो में लगभग शाम 8 बजकर 6 मिनट से ठीक पहले भूकंप आया था। यूएसजीएस ने बताया था कि भूकंप का केंद्र जापान के इशिनोमाकी के 34 किलोमीटर पूर्व में और 60 किलोमीटर गहराई में था।

वन रैंक वन पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैैसला, केंद्र सरकार के आदेश को रखा बरकरार

वन रैंक वन पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैैसला, केंद्र सरकार के आदेश को रखा बरकरार

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज वन रैंक वन पेंशन मामले में अपना फैसला सुना दिया है। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि सरकार का 'वन रैंक-वन पेंशनÓ का फैसला मनमाना नहीं है और न ही किसी संवैधानिक कमी से ग्रस्त है। इस पीठ में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस विक्रम नाथ भी शामिल थे। देश की सर्वोच्च अदालत ने कहा कि लंबित पुनर्निर्धारण प्रक्रिया एक जुलाई, 2019 से शुरू की जानी चाहिए और तीन महीने में बकाया राशि का भुगतान किया जाना चाहिए।

इस मामले में 16 फरवरी को पिछली सुनवाई हुई थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि केंद्र की अतिश्योक्ति नीति पर आकर्षक तस्वीर प्रस्तुत करती है जबकि इतना कुछ सशस्त्र बलों के पेंशनरों को मिला नहीं है। पूर्व सैनिकों की एक संस्था ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि इस नीति से वन रैंक वन पेंशन का मूल उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है। इसकी हर साल समीक्षा होनी चाहिए, लेकिन इसमें पांच साल में समीक्षा का प्रावधान है। अलग-अलग समय पर रिटायर हुए लोगों को अब भी अलग पेंशन मिल रही है।

बीते महीने याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी भारतीय पूर्व सैनिक आंदोलन की ओर से पेश हुए थे। पीठ ने कहा था कि जो भी फैसला लिया जाएगा वह वैचारिक आधार पर होगा न कि आंकड़ों पर। पीठ ने अपनी टिप्पणी करते हुए कहा था कि योजना में जो गुलाबी तस्वीर पेश की गई थी, वास्तविकता उससे अलग है।

 

Jammu&Kashimir :  सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी मारा गया

Jammu&Kashimir : सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी मारा गया

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी की मौत हो गई। आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अभियान अभी जारी है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि कुछ आतंकवादियों को बल ने घेर लिया है और इनमें शहर के खोनमोह इलाके में नौ मार्च को एक सरपंच की हत्या में शामिल आतंकवादी भी शामिल हैं।

आईजीपी ने ट्वीट किया, खोनमोह के सरपंच समीर भट की हाल में हुई हत्या में शामिल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा/टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) के आतंकवादियों को नौगाम मुठभेड़ में बल ने घेर लिया है। 

ये शख्स रोजाना घोड़े पर सवार होकर जाते है दफ्तर, कारण जान आप हो जायेंगे हैरान, देखें विडियो

ये शख्स रोजाना घोड़े पर सवार होकर जाते है दफ्तर, कारण जान आप हो जायेंगे हैरान, देखें विडियो

औरंगाबाद | कार-बाइक और यहां तक कि साइकिल से दफ्तर तो सभी लोग जाते हैं। क्या आपने कभी किसी शख्स को घोड़े पर ऑफिस जाते देखा है? महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रहने वाले शेख यूसुफ आजकल पीठ पर बैग टांग, घोड़े पर सवार होकर दफ्तर जा रहे हैं। ये उनका शौक नहीं, बल्कि मजबूरी है। लगातार महंगे होते पेट्रोल से तंग आ गए और उन्होंने अपनी बाइक के बजाय घोड़े पर बैठकर ऑफिस जाना उचित समझा।

शेख यूसुफ, वाईबी चव्हाण कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बतौर लैब असिस्टेंट कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि तेल की बढ़ती कीमतों के बीच उन्हें दफ्तर जाने के लिए घोड़े की सवारी किफायती लगती है। यूसुफ के घर और कॉलेज की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। पहले वे रोजाना अपनी बाइक से दफ्तर जाते थे, लेकिन पेट्रोल खर्च बढ़ने से उन्हें दिक्कत होने लगी।

यूसुफ का कहना है कि कुछ महीने पहले उनकी बाइक खराब हो गई। लॉकडाउन होने के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी नहीं थी। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के चलते उन्होंने अपनी बाइक की मरम्मत नहीं करवाई। इसके बजाय, उन्होंने 40 हजार रुपये में एक घोड़ा खरीद लिया।

यूसुफ ने अपने घोड़े का नाम जिगर रखा है। अब वह रोजाना अपने जिगर पर सवार होकर कॉलेज आते-जाते हैं। यूसुफ के मुताबिक जिगर एक काठियावाड़ी नस्ल का घोड़ा है। इसकी उम्र चार साल है। घोड़े से ऑफिस जाना, बाइक से ज्यादा किफायती है। साथ ही घुड़सवारी स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है।

सेक्स के दौरान गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड पर किया चाकू से हमला, वजह जान आप हो जायेंगे हैरान

सेक्स के दौरान गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड पर किया चाकू से हमला, वजह जान आप हो जायेंगे हैरान

नई दिल्ली | वैसे तो ऑनलाइन प्यार के कई अजीबोगरीब मामले सामने आते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है जब दोनों पहली बार मिलते हैं तो ऐसी अनहोनी सामने आ जाती है जिसे सुनकर सबके होश उड़ जाते हैं। अमेरिका से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक लड़की अपने ऑनलाइन बॉयफ्रेंड से पहली बार मिली तो उसके ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया। जब वह पकड़ी गई तो उसने सारी कहानी सुना दी। उसने कहा कि वह उसे अपने देश के लिए मारना चाहती थी।

दरअसल, यह घटना ईरानी मूल से जुड़ी हुई एक लड़की की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लड़की अपने देश के मिलिट्री कमांडर कासिम सुलेमानी की फैन थी। साल 2020 में कासिम सुलेमानी की हत्या हो गई थी। सुलेमानी की मौत का आरोप कई लोगों ने अमेरिका पर मढ़ दिया था। इसके बाद इस लड़की ने ठाना था कि वह किसी भी अमेरिकी नागरिक की जान लेकर रहेगी। इसके बाद लड़की ने प्लान बनाया और डेटिंग ऐप पर अपना अकाउंट बनाया।

लड़की ने एक अमेरिकी शख्स से ऑनलाइन चैट शरू की और देखते ही देखते दोनों करीब आ गए। आरोपी लड़की ने उस अमेरिकी लड़के को मिलने के लिए होटल बुलाया था। होटल में दोनों ने कमरा बुक कर रखा था। जहां संबंध बनाने के दौरान ही लड़की ने पीड़ित की आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद उसने मौका पाते ही प्रेमी की गर्दन पर चाकू से दो वार किए। लेकिन इसी बीच लड़का अलर्ट हो गया और किसी तरह उससे बचकर पुलिस को फोन कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया और लड़की को पकड़ लिया। लड़की ने पूरी कहानी पुलिस को बताई और उसने कहा कि वह अपने मिलिट्री कमांडर की मौत का बदला लेना चाह रही है। इसीलिए उसने अमेरिकी नागरिक को फंसाकर मारना चाहा। फिलहाल अमेरिका की हैंडरसन पुलिस ने इस लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।