कानपुर : जनपद के नरवल अंतर्गत महाराजपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर चौकी के अंतर्गत मोतीपुर गांव में बाइक सवार खंभे से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को कानपुर स्थित एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
महाराजपुर थाना क्षेत्र के मंगलवार देर रात्रि मोतीपुर गांव निवासी शीबू पुत्र रामनाथ 22 वर्षीय मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहा था। तभी गांव के किनारे बिजली के लगे पोल में बाइक टकरा गई, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचकर महाराजपुर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज हेतु कानपुर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि,गाड़ी की स्पीड अधिक थी और युवक हेलमेट नही लगाए हुए था।





