BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अचानक आग की चपेट में आने से 30 झोपड़ियां ख़ाक, 7 की मौत...

अचानक आग की चपेट में आने से 30 झोपड़ियां ख़ाक, 7 की मौत...

नई दिल्ली : दिल्ली के गोकलपुरी थाना क्षेत्र के गोकलपुर गांव में शुक्रवार देर रात आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। आग लगने से 30 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर दुख जताया है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि गोकलपुरी थाना क्षेत्र में रात लगभग एक बजे आग लगने की सूचना मिली। तत्काल टीम को मौके पर बचाव उपकरणों के साथ भेजा गया। उन्होंने बताया कि हमने अग्निशमन विभाग से भी संपर्क किया, जिसने त्वरित कार्रवाई की। हम तड़के चार बजे तक आग बुझा सके तबतक सात लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी। आग लगने से 30 झोपड़ियां जल गईं।

दिल्ली के सीएम ने ट्वीट किया, 'सुबह सुबह ये दुःखद समाचार सुनने को मिला। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।' दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि शुक्रवार देर रात लगभग एक बजे गोकलपुरी क्षेत्र के गोकलपुर गांव में झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर 13 गाड़ियां भेजी गईं।
 

गलती से पाकिस्तान में गिरी मिसाइल, भारत ने जताया खेद...

गलती से पाकिस्तान में गिरी मिसाइल, भारत ने जताया खेद...

नई दिल्ली : पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को दावा किया था कि उसके पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले के मियां चन्नू इलाके में भारत से एक मिसाइल आकर गिरी थी। इस पर अब भारत की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है। भारत ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि एक मिसाइल गलती से एक सैन्य अड्डे से दागी गई, जो कि गलती से पाकिस्तान के इलाके में जा गिरी। इस पर रक्षा मंत्रालय ने खेद व्यक्त किया है।

पाकिस्तानी सेना ने कल एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि एक भारतीय मिसाइल पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुस आई थी। यह मिसाइल उनके क्षेत्र में मियां चन्नू नामक स्थान के पास गिरने के बाद आसपास के क्षेत्रों को कुछ नुकसान पहुंचाया था। रखरखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण मिसाइल हो गई थी फायर वहीं, इस पर भारतीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने घटना की कोर्ट आफ इंक्वायरी का आदेश दिया है और कहा कि यह राहत की बात है कि अचानक गिरी मिसाइल के कारण जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

साथ ही बताया कि 9 मार्च को नियमित रखरखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण मिसाइल अचानक से फायर हो गई और वह पाकिस्तान के क्षेत्र में जा गिरी।

उच्च स्तरीय कोर्ट आफ इंक्वायरी का दिया आदेश रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है और उच्च स्तरीय कोर्ट आफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। बयान में कहा गया कि यह पता चला है कि मिसाइल पाकिस्तान के एक इलाके में गिरी थी। यह घटना बेहद खेदजनक है, लेकिन यह भी राहत की बात है कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई है।

पाकिस्तान ने भारत से मांगा था स्पष्टीकरण बता दें कि इस घटना को लेकर पाकिस्तान ने दावा किया था कि मिसाइल ने पाकिस्तान और भारत दोनों में नागरिकों को खतरे में डाल दिया है। इस मामले में पाकिस्तान ने भारत से स्पष्टीकरण मांगा था। साथ मिसाइल दागने का कारण भी पूछा था।
 

शर्मनाक घटना : नाबालिग को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म ...

शर्मनाक घटना : नाबालिग को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म ...

हरिद्वार : रानीपुर क्षेत्र की एक नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रानीपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


क्षेत्र की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत अपने दीदी-जीजा को किशोरी रोजाना खाने देने जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आलोक पुत्र हरिसिंह निवासी गांव बोंगला बहादराबाद से हो गई थी। युवक अक्सर उससे मिलता जुलता रहा। आरोप है कि युवक आठ मार्च को उसे बहला फुसलाकर अपने साथ पतंजलि क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

डरी सहमी किशोरी ने अपने परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन उसके गुमशुम रहने पर उसने आपबीती बयां कर दी। किशोरी के परिजनों ने रणनीति के तहत आरोपी युवक को फिर से मिलने के लिए बुलाया, जिसके बाद उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी आलोक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधक ने भी आईडी नहीं ली थी। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट समेत प्रभावी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
 

संदिग्धावस्था में युवा छात्र फांसी पर झूला...

संदिग्धावस्था में युवा छात्र फांसी पर झूला...

बांदा : अज्ञात कारणों के चलते इंटर के छात्र ने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर लौटे पिता ने शव फंदे पर लटकते हुए देखा तो चीख पड़ा। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव निवासी सदाशिव पटेल रिटायर्ड शिक्षक है। वह गांव में ही रहता है। एक मकान उसका बबेरू कस्बे के साधू थोक में बना हुआ है। उस मकान में उसका छोटा पुत्र अखिलेश पटेल (17) रहता था। वह इंटर में पढ़ता था। इन दिनो परीक्षा नजदीक होने के कारण वह तैयारी कर रहा था। पिता ने सुबह चार बजे फोन किया तो अखिलेश पढ़ाई कर रहा था।

सुबह जब वह अपने पुत्र के पास पहुंचा तो देखा कि दरवाजे बंद थे। उसने कुण्डी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पिता ने खिड़की से झांककर देखा तो अखिलेश का शव कमरे के अंदर पंखे की हुक पर मफलर के सहारे फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई अर्जुन ने बताया कि अखिलेश दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई सत्यनारायण पटेल प्रयागराज में तैयारी करता है। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है।

कलयुगी पोते ने  दादी कि कर दी हत्या यहाँ है वजह....

कलयुगी पोते ने दादी कि कर दी हत्या यहाँ है वजह....

बांदा : जिले एसपी अभिनंदन के दिशा निर्देशन पर अपराध उन्मूलन व अपराधियों की धड़पकड़ के लिए जनपद में चलाए जा रहे आपरेशन क्लीन अभियान के तहत बबेरू थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
बबेरू थाना प्रभारी बांके बिहारी सिंह हमराही सिपाही जितेंद्र सिंह व धर्मेंद्र कुशवाहा के साथ आपरेशन क्लीन के तहत गश्त पर थे, तभी क्षेत्राधिकारी के मार्ग दर्शन में थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदेहदू में पिछली 15 फरवरी की रात हुई महिला कौशल्या पत्नी स्व. कीरत पटेल की हत्या का पदार्फाश करते हुए हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि 15 फरवरी की रात महिला के पहने हुए जेवर लूटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका के चचेरे नाती को पुलिस ने हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूंछतांछ की तो उसने घटना को कारित करने का अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि रात्रि में वह खाना देने के बहाने दरवाजा खुलवाकर दादी कौशल्या के कान के टाप्स व पायल उतार लिए। उसने जब विरोध किया और पहचान उजागर होने पर पास में पड़े पत्थर से महिला के सिर पर हमलाकर उसकी हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि चचेरे नाती परशुराम उर्फ करिया पटेल पुत्र कमलेश पटेल निवासी ग्राम भदेहदू ने ही अपनी दादी की हत्या कर दी थी। अभियुक्त की निशानदेही पर पीली धातु के एक जोड़ी कान के टाप्स व सफेद धातु की पायल बरामद कर ली है।
 

संदिग्ध परिस्थितियों में डेढ़ वर्षीय बच्चा हुआ लापता, पढ़िये पूरी खबर...

संदिग्ध परिस्थितियों में डेढ़ वर्षीय बच्चा हुआ लापता, पढ़िये पूरी खबर...

रुड़की : यूपी मेरठ के अतराड़ा से कलियर साबिर पाक में जियारत करने के लिए आए जायरीन का डेढ़ वर्षीय बच्चा पार्किंग से गुम हो गया। परिजनों ने बच्चे को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पीडि़त जायरीनों ने पुलिस को तहरीर देकर बच्चे की तलाश करने की मांग की है। गुरुवार को यूपी मेरठ के अतराड़ा निवासी कुछ जायरीन कलियर दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए आए थे। शाम करीब 4 बजे हज हाउस के सामने बनीं पार्किंग में रुककर आराम कर रहे थे। कुछ देर बाद जायरीन खाना खाने लगे।

बच्चा परिवार के साथ ही पास में खड़ा था। इसी बीच एक जायरीन का डेढ़ वर्षीय बच्चा अरहान संदिग्ध परिस्थितियों में गुम हो गया। परिजनों ने बच्चे को आसपास दरगाह क्षेत्र में तलाश किया। लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं लग पाया। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बच्चे को तलाश करने की गुहार लगाई है। एसओ धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही है। 

आनलाइन होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी...

आनलाइन होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी...

जौनपुर : यूपी बोर्ड परीक्षा की वेबकास्टिग के माध्यम से आनलाइन निगरानी के लिए एनआइसी में ई-डिस्टिक सेल गठित किया गया है। नोडल अधिकारी के निर्देशन में राजकीय विद्यालय के शिक्षक परीक्षा केंद्र परिसर व प्रत्येक कक्षों पर पैनी नजर रखेंगे। नकल माफियाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से प्रत्येक 23 केंद्रों को एक कंप्यूटर से जोड़ा जाएगा। परीक्षा के समय प्रत्येक कंप्यूटर पर दो-दो शिक्षक तैनात रहेंगे। नकलविहीन व सुचितापूर्ण परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड में कई बदलाव किए गए हैं।

जिसमें सेंटरों और परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे व वायस रिकार्डर लगाए गए हैं। जिससे काफी हद तक नकल रुक सकी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों की वेबकास्टिग की जाएगी। इसके लिए जिले में कंट्रोल रूम बनाया गया है। बोर्ड ने परीक्षा को पूर्व की भांति कड़ी सुरक्षा और निगरानी में करवाने का निर्णय लिया है। परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिग होगी। इंटरनेट की मदद से परीक्षा केंद्र परिसर के साथ सभी कक्षों की आनलाइन निगहबानी होगी। इसके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां बैठकर अधिकारी किसी भी परीक्षा केंद्र की स्थिति के बारे में जान सकेंगे। यदि किसी परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की कोई हरकत या गड़बड़ी दिखाई देगी तो उसकी फील्ड में रहने वाली टीम को सूचना दी जाएगी। यह टीम संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। 

पेटीएम पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आरबीआई ने पेमेंट्स बैंक को नए ग्राहक जोड़ने से रोका....

पेटीएम पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आरबीआई ने पेमेंट्स बैंक को नए ग्राहक जोड़ने से रोका....

नई दिल्ली : स्वदेशी डिजिटल पेमेंट सेवा प्रदान करने वाली दिग्गज कंपनी पेटीएम के दिन ठीक नहीं चल रहे हैं। शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद से इसके शेयरों के टूटने का सिलसिला जारी है, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उस पर भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कंपनी को एक और बड़ा झटका दिया है। दरअसल, आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगा दी है।


केंद्रीय बैंक ने इसके साथ ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक की आईटी ऑडिट कराने का आदेश भी दिया है। यहां आपको बता दें कि आईटी ऑडिट का मतलब ये होता है कि कंपनी का आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर यानी सॉफ्टवेयर कितने ग्राहकों का बोझ उठाने में सक्षम है, उसमें क्या गड़बड़ियां आ रही हैं और क्यों आ रही हैं, इन सबकी जांच की जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर जारी बयान में कहा गया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए ग्राहक जोड़ने के लिए अब पहले आरबीआई की इजाजत लेनी होगी। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय बैंक आईटी ऑडिट रिपोर्ट्स काने के बाद इसकी समीक्षा करेगा। समीक्षा के बाद ही बैंक को नए ग्राहकों को जोड़ने की अनुमति दी जाएगी।
 

उत्तर कोरिया ने किया मिसाइल का परीक्षण, अमेरिका ने कही यहाँ बाते....

उत्तर कोरिया ने किया मिसाइल का परीक्षण, अमेरिका ने कही यहाँ बाते....

वाशिंगटन : उत्तर कोरिया ने हाल ही में एक नए इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के दो सफलतापूर्वक परीक्षणों को अंजाम दिया। अमेरिका ने न केवल इसकी निंदा की है, बल्कि बार-बार उत्तर कोरिया द्वारा किए जा रहे मिसाइलों के परीक्षण की बात पर भी गहरी चिंता व्यक्त की है।


काफी गहरी सोच समझ के बाद अमेरिकी सरकार ने निष्कर्ष निकाला है कि उत्तर कोरिया ने इस साल 26 फरवरी और 4 मार्च को दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है, जिनमें एक अपेक्षाकृत नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम भी शामिल है। उत्तर कोरिया ऐसा बार-बार कर रहा है, जो एक गंभीर मुद्दा है।


अमेरिका उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों की निंदा करता है और यह भी मानता है कि उनके द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन तरह के परीक्षणों से न केवल अनावश्यक रूप से तनाव बढ़ता है बल्कि शांति भंग होने का भी जोखिम बना रहता है।
 

बड़ी खबर : यूक्रेन के निप्रो, लुत्स्क, इवानो-फ्रैंकिव्स्क में रूस का हवाई हमला....

बड़ी खबर : यूक्रेन के निप्रो, लुत्स्क, इवानो-फ्रैंकिव्स्क में रूस का हवाई हमला....

कीव : यूक्रेन के शहर निप्रो के रिहायशी इलाकों में रूसी सेना के तीन हवाई हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यूक्रेन की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा ने यह जानकारी दी। शहर के मेयर रुस्लान मार्टसिंकिव के मुताबिक, पश्चिमी यूक्रेन में स्थित शहर इवानो-फ्रैंकिव्स्क में एयरपोर्ट के समीप विस्फोट होने की सूचना मिली है। यूक्रेन के उत्तर-पश्चिमी शहर लुत्स्क के एयरफील्ड के पास भी चार विस्फोट होने की जानकारी दी है। यूक्रेन पर रूस के सैन्य अभियान में देश के दूसरे छोर पर स्थित लुत्स्क और निप्रो शहर भी अब इस संघर्ष की चपेट में आ गया है।


लुत्स्क के मेयर ने लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और सोशल मीडिया पर इससे संबंधित किसी भी जानकारी को साझा न करने की अपील की है। उत्तर पश्चिम यूक्रेन में बसे शहर लुत्स्क के साथ-साथ नीपर नदी के किनारे स्थित शहर निप्रो में विस्फोट होने की सूचना दी है। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इन शहरों में इससे पहले गोलीबारी नहीं हुई थी। यहां विस्फोट होने के कुछ घंटे पहले हवाई हमले के सायरन बजने लगे थे।


लुत्स्क शहर के मेयर ने शहर के एयारफील्ड के पास विस्फोट होने की पुष्टि की है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, सभी अपने शेल्टर में चले जाएं। इसी के साथ उन्होंने स्थानीय निवासियों से हमले से संबंधित किसी भी तस्वीर या वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा न करने की भी अपील की है। यूक्रेन के आईसीटीवी ने जानकारी दी कि एयरफील्ड के पास एक संयंत्र में आग लगा दी गई है।


निप्रो में भी तीन धमाके हुए हैं। इनमें से एक धमाका दो मंजिला एक जूते की फैक्ट्री में हुआ है। दो अन्य धमाके एक किंडरगार्डेन और एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में हुए हैं। स्थानीय जल प्रबंधन कंपनी चेर्निहिवोडोकनाल के अनुसार, रूसी सेना ने उत्तरी शहर चेर्निहाइव में वॉटर सप्लाई नेटवर्क को भी प्रभावित किया है। कंपनी ने प्रभाव क्षेत्र की पहचान कर इसके ठीक होने में तीन से चार घंटे लगने की जानकारी दी है।
 

चीता हेलीकॉप्टर क्रैश,पायलट और सह पायलट थे सवार

चीता हेलीकॉप्टर क्रैश,पायलट और सह पायलट थे सवार

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। सुरक्षा बलों टीम हेलिकॉप्टर के चालक दल के बचाव के लिए रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा गुरेज के बर्फीले इलाके में हुआ है। इस इलाके में काफी समय से बर्फबारी हो रही है।

आधिकारिक ने बताया कि यह हासदा शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे बरौम गुरेज में हुआ। हेलिकॉप्टर में सवार पायलट और सह पायलट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। रक्षा विभाग के अधिकारी ने कहा कि इस दुर्घटना के बारे में विवरण जुटाए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
 

बड़ी साजिश नाकाम : बीएसएफ ने पकड़ा हथियारों का जखीरा...

बड़ी साजिश नाकाम : बीएसएफ ने पकड़ा हथियारों का जखीरा...

फिरोजपुर : बीएसएफ ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए हथियारों का जखीरा पकड़ा है। फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर की बीओपी सम्मेके के नजदीक सरहद पर सीमा सुरक्षा बल और एसएफटी की टीम ने पाकिस्तान से आया आधुनिक हथियारों का जखीरा पकड़ा। इसमें पांच एके-47 राइफल, दस मैगजीन, अमेरिका की बनी तीन कोल्ट एम-4 कार्बिन, छह मैगजीन, पांच पिस्तौल, दस मैगजीन और बड़ी संख्या में कारतूस शामिल है।

इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान से एक ड्रोन भारत की सीमा में घुस आया था। मंगलवार-बुधवार की आधी रात करीब 2.50 बजे ड्रोन पाकिस्तान की ओर से बीओपी हवेलियां भेजा गया। बीएसएफ ने लगभग 19 राउंड फायर कर ड्रोन को गिरा दिया था। ड्रोन चीनी कंपनी द्वारा निर्मित था और इसका मॉडल वीएम 3315 था।
 

सेप्टिक टैंक में गिरे तीन सफाई कर्मचारी, दम घुटने से हुई मौत...

सेप्टिक टैंक में गिरे तीन सफाई कर्मचारी, दम घुटने से हुई मौत...

मुंबई ; मुंबई के कांदिवली पश्चिम के एकता नगर में सार्वजनिक शौचालय की सफाई करने गए तीन सफाई कर्मचारियों की सेप्टिक टैंक में गिरने से दम घुटकर मौत हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों को शताब्दी अस्पताल पहुंचा जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्व स्थानीय नगरसेवक कमलेश यादव से मिली जानकारी के अनुसार ये शौचालय मलिन बस्तियों से घिरा हुआ है और लोग शिकायत कर रहे थे कि सेप्टिक टैंक से बदबू आ रही है। समुदाय-आधारित संगठन के किसी व्यक्ति ने इस मुद्दे का निरीक्षण करने के लिए एक एजेंसी को बुलाया। एजेंसी ने तीन मजदूरों को भेजा, जिन्होंने ढक्कन खोला और एक कर्मचारी चेक करने के लिए नीचे झुक गया। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, वह टैंक में फिसल गया और अन्य मजदूर उसकी मदद करते हुए नीचे गिर गए। जहां दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
 

10 वर्षीय बच्ची अपने ही पिता से हुई गर्भवती , हाई कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

10 वर्षीय बच्ची अपने ही पिता से हुई गर्भवती , हाई कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

केरल : केरल से एक ऐसी शर्मनाक घटना हुई है जिसे सुनकर अब दंग रह जायंगे। यहाँ एक 10 वर्षीय बच्ची अपने ही पिता से प्रेगनेंट हो गई है इस केस के संबंध में केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को अहम निर्देश जारी किया। कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड से प्रेगनेंसी के मेडिकल टर्मिनेशन पर उचित निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

इससे पहले मेडिकल बोर्ड ने मामले में अपनी राय दी थी। मेडिकल बोर्ड ने कहा था कि चूंकि गर्भ 31 सप्ताह का हो चुका है और ऑपरेशन से डिलीवरी करनी होगी। ऐसे में इस बात की 80 फीसदी तक संभावना है कि नवजात शिशु बच जाए।

बता दें कि 10 वर्षीय बच्ची की मां ने उसके स्वास्थ्य और मानसिक हालत का हवाला देते हुए कोर्ट का रुख किया था। जस्टिस पीवी कुन्हीकृष्णन की सिंगल बेंच ने मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बच्ची का पिता ही आरोपी है। अगर यह आरोप सही है तो कोर्ट इस बात पर शर्मिंदा है। उन्होंने कहाकि पूरे समाज के लिए यह शर्मनाक है। कोर्ट ने यह भी कहाकि कानून के लंबे हाथों से आरोपी बच नहीं पाएगा और दोषी पाए जाने पर उसे सजा जरूर होगी। वहीं कोर्ट मेडिकल बोर्ड को एक हफ्ते के अंदर इस मामले में उचित निर्णय लेने का आदेश दिया।

कोर्ट ने कहाकि अगर नवजात शिशु जिंदा रहता है और लड़की के माता-पिता उसकी जिम्मेदारी लेने की स्थिति में नहीं रहते तो यह सरकार और उसकी अन्य संस्थाओं की जिम्मेदारी बनती है उसकी देखभाल करें। दक्षिण केरल के रहने वाले याचिकाकर्ता की तरफ से एडवोकेट एम कबानी दिनेश और सी अचला ने दलील पेश की। कोर्ट बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा 2019 में दिए एक ऐसे ही फैसले का भी हवाला दिया। तब कोर्ट ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा था कि अगर बच्चा जिंदा बच जाता है तो रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर और संबंधित अस्पताल की जिम्मेदारी है कि उसे मानकों के मुताबिक बेहतरीन इलाज मिले। साथ ही सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि उसका पालन-पोषण ठीक ढंग से हो। 

बीजेपी को झटका, सीएम धामी चुनाव हारे...

बीजेपी को झटका, सीएम धामी चुनाव हारे...

देहरादून : उत्तराखंड की खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से लगभग सात हजार मतों से पराजित हो गए। उत्तराखंड में सभी 70 सीटों के रुझानों में भाजपा 48, कांग्रेस 18 आगे चल रही है। इस राज्य में बहुजन समाज पार्टी दो सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री रहते हुए महज एक ही नेता भगत सिंह कोश्यारी ही अपनी विधायकी बचा सके जबकि बाकी सारे सीएम को सियासी मात खानी पड़ी है। पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से उतरकर मुख्यमंत्रियों की हार का यह मिथक नहीं तोड़ पाए और उन्हें करारी मात खानी पड़ी है।


उत्तराखंड के 21 साल के सियासी सफर में पांचवी बार 2022 में चुनाव हुए हैं। इससे पहले तक चार चुनाव में हर बार सत्ता बदली है, लेकिन इस बार यह परंपरा टूट गई है। बीजेपी ने छह महीने पहले अपने दो सीएम को बदलकर तीसरे मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर धामी की ताजपोशी जुलाई 2021 में की थी। बीजेपी ने धामी को युवा सीएम के तौर पर सूबे में प्रोजेक्ट कर चुनाव मैदान में उतारा था, ऐसे में वो बीजेपी को सत्ता में वापसी कराने में कामयाब रहे, लेकिन अपने ही क्षेत्र में वो अपनी सीट नहीं बचा पाए।


इस बार चुनाव लडऩे वाले प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके कैबिनेट सहयोगी सतपाल महाराज, बंसीधर भगत, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत और रेखा आर्य के अलावा राज्य भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक शामिल हैं।
 

BIG NEWS : डॉनल्ड ट्रंप के विमान का इंजन हुआ खराब, इमरजेंसी लैंडिंग से बचे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति....

BIG NEWS : डॉनल्ड ट्रंप के विमान का इंजन हुआ खराब, इमरजेंसी लैंडिंग से बचे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति....

न्यूयॉर्क : न्यू ओर्लियंस अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ले जा रहे एक विमान का इंजन बीते सप्ताहांत मैक्सिको की खाड़ी के ऊपर खराब हो गया। इसके चलते विमान को न्यू ओर्लियांस में आपात लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। ट्रंप के विमान की आपात लैंडिंग की खबर सबसे पहले द पॉलिटिको ने दी थी। अधिकारी के मुताबिक, इंजन खराब होने की यह घटना शनिवार रात 11 बजे से कुछ देर पहले तब हुई, जब ट्रंप न्यू ओर्लियंस में रिपब्लिकन पार्टी की राष्ट्रीय समिति के चंदा कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद एक दानदाता के निजी विमान से फ्लोरिडा इस्टेट स्थित अपने मार-ए-लागो आवास लौट रहे थे।


अधिकारी ने बताया कि ट्रंप के विमान का एक इंजन न्यू ओर्लियांस लेकफ्रंट हवाईअड्डे से लगभग 120 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद खराब हुआ। अधिकारी के अनुसार, ट्रंप विमान में अपने सलाहकारों, खुफिया सेवा कर्मचारी और सहयोगी स्टाफ के साथ सफर कर रहे थे। पूर्व राष्ट्रपति के एक प्रवक्ता ने उनके विमान की आपात लैंडिंग की बात स्वीकारी। हालांकि, उसने कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया।

ट्रंप न्यू ओर्लियंस के फोर सीजन्स होटल में रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष दानदाताओं से संवाद करने के लिए पहुंचे थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि आपात लैंडिंग के बाद ट्रंप की टीम ने एक और दानदाता से विमान का इंतजाम किया, जिसके बाद पूर्व राष्ट्रपति रविवार सुबह मार-ए-लागो पहुंच गए। रिपोर्ट के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
 

यात्री गण ध्यान दे : ट्रेनों में अब फिर से उपलब्ध होंगे चादर, कंबल

यात्री गण ध्यान दे : ट्रेनों में अब फिर से उपलब्ध होंगे चादर, कंबल

नई दिल्ली : देश में कोरोना महामारी के चलते पिछले दो सालों से सरकार ने जो पाबंदियां लगाई थी, उन्हें धीरे-धीरे वापस लिया जा रहा है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मंजूरी देने के बाद सरकार ने रेल में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने गुरुवार को ट्रेनों के अंदर लिनन, कंबल और पर्दे देने का आदेश जारी कर दिया है।

रेलवे ने दो साल पहले कोरोना महामारी के चलते तमाम प्रतिबंधों को लागू किया था। इसके तहत ट्रेन में यात्रियों को मिलने वाले कंबल भी शामिल थे। अब रेलवे ने इन प्रतिबंधों को हटाने के आदेश दे दिए हैं। रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को जारी आदेश में कहा कि इन वस्तुओं की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू होगी। 

राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर, जिसने भोजन, लिनन और इसकी अधिकांश रियायतें प्रदान करने की सेवा को निलंबित कर दिया था, ने अधिकांश सुविधाओं को फिर से शुरू कर दिया है। जबकि भोजन और लिनन सेवा बहाल कर दी गई है, यात्रियों के लिए बाकी रियायतें अभी भी निलंबित हैं।

 

सुहागरात के दिन दुल्हन के साथ हुआ कुछ ऐसा कि पहुंच गई सीधे थाने, जानें क्या है पूरा मामला

सुहागरात के दिन दुल्हन के साथ हुआ कुछ ऐसा कि पहुंच गई सीधे थाने, जानें क्या है पूरा मामला

अमरोहा : उत्तरप्रदेश के अमरोहा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। रिश्ता तय होने के बाद लड़की ने जो ख्वाब देखे थे सब धरे के धरे रह गए। न तो यहां उसका ससुराल वालों ने साथ दिया था और न ही उसके पति ने। यहां नई-नवेली दुल्हन के साथ जो हुआ, उस बारे में उसने कभी ख्वाब में भी नहीं सोचा था। लड़की को मजबूरन सुहागरात से पहले ही सीधे थाने जाना पड़ गया।

दरअसल एक लड़की शादी के बाद मायके से विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची थी। ससुराल की चौखट पर पहुंचते ही दूल्हे के एक रिश्तेदार ने उससे छेड़खानी कर दी। यह देखकर दुल्हन आग बबूला हो गई। दुल्हन ने जब इसका विरोध किया तो उल्टा उसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी गई। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और भूखा-प्यासा भी रखा। अगले दिन लड़की के घर वाले पहुंचे तो बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंच गए। लड़की और उसके घर वालों ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के निवासी एक किसान की बेटी की रविवार को बारात आई थी। निकाह के बाद शाम में दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। नव विवाहिता का आरोप है कि ससुराल में कदम रखने से पहले पति के एक रिश्तेदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी पत्नी ने झूठा आरोप लगाने की बात कहकर उसके साथ मारपीट की। कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी। रात में उसे खाना भी नहीं दिया गया। अगले दिन मायके वाले पहुंचे तो नव विवाहिता उनके साथ घर आ गई।

यहां से वह सीधे कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरा किस्सा सुनाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सुलह समझौते के लिए दोनों पक्षों में पंचायत भी जुटी हुई है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि पारिवारिक विवाद है। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। नतीजा नहीं निकलने पर कार्रवाई की जाएगी।  

मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जारी है गोलीबारी…

मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जारी है गोलीबारी…

पुलवामा : पुलवामा के नैना बटपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया है। इस दौरान एक आतंकी मारा गया। अभी भी मुठभेड़ जारी है। मौके पर अन्य आतंकियों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है। उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा जा रहा है। पूरे इलाके में आवाजाही बंद कर दी गई है।

नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दरअसल पुलिस को नैना बटपोरा में कुछ संदिग्धों के एकत्र होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर अभियान शुरू किया। सूत्रों के मुताबिक घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों ने फायरिंग करने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया।

अन्य से सुरक्षाबल आत्मसमर्पण करवाने के लिए स्थानीय लोगों अन्य की मदद ले रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है।
 

ट्रेन से कट कर अधेड़ की हुई मौत....

ट्रेन से कट कर अधेड़ की हुई मौत....

कानपुर : घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-बाँदा रेलमार्ग पर पतारा क्षेत्र के राहमपुर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार सुबह एक अधेड़ ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी 52 वर्षीय रामसजीवन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

मझले भाई रामनरेश ने बताया कि बड़े भाई रामसजीवन की पत्नी उमा का देहांत लगभग एक वर्ष पहले बीमारी के चलते हो गया था। जिससे दो पुत्र 18 वर्षीय धीरज व 16 वर्षीय शिवम, तीन बेटियां 12 वर्षीय शालिनी,8 वर्षीय शिवानी,6 वर्षीय खुशबू हैं। पत्नी के देहांत के बाद से रामसजीवन परेशान रहते थे। जिसके चलते वह शराब के आदी हो गए थे।


मंगलवार रात खाना खाकर घर से निकले थे। बुधवार तड़के पतारा क्षेत्र के राहमपुर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास स्थित पोल नंबर-1398 के पास बाँदा से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पतारा चौकी इंचार्ज जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रामसजीवन पत्नी के मौत के बाद से परेशान रहता था।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।