BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 BIG NEWS : बंधक भूखण्ड बेचकर एनआरआइ से ठगे 30 लाख रुपये, पढ़िये पूरी खबर..

BIG NEWS : बंधक भूखण्ड बेचकर एनआरआइ से ठगे 30 लाख रुपये, पढ़िये पूरी खबर..

 इंदौर : एक कालोनी में दलालों ने गिरवी प्लाट का सौदा कर एनआरइ सुमित शर्मा से 30 लाख रुपये ठग लिए। वृन्दावनकालोनी निवासी सुमित शर्मा ओान में नौकरी करते हैं। उनके चाचा रजतनाथ ने शिकायत में बताया कि दलाल बैरागी निवासी कंचबाग के जरिए आरेापित माधव उर्फ महादेव निवासी कंचनबाग मक्सी रोड उज्जैन और कमलेश सोनी निवासी जवाहर नगर देवास का भूखंड 29.43 लाख रुपये में खरीदा था।

 

बिग न्यूज़ : शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा

बिग न्यूज़ : शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा

गंजबासौदा : रेलवे स्टेशन के पास आरपीएफ चौकी के पीछे की ओर पटरी से गत दिवस सुबह एक मालगाड़ी का सबसे पीछे के एक डिब्बे के पहिए पटरी से नीचे उतर गए थे।

सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर एसके पाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। मालगाड़ी को शंटिंग कर बंद पड़ी लूप लाइन पर लाया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान मालगाड़ी के सबसे पीछे वाले डिब्बे के पहिए चौकी के पीछे की पटरी से नीचे उतर गए। 

BIG NEWS : स्कूल में पत्थरबाजी करने वाले चार लोंगो को किया गिरफ्तार...

BIG NEWS : स्कूल में पत्थरबाजी करने वाले चार लोंगो को किया गिरफ्तार...

विदिशा : गंजबासौदा के सेंट जोसेफ स्कूल के बाहर कथित मतांतरण के आरोप में सोमवार को प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी करने वाले चार लोगों सुरेन्द्र सिंह विश्वकर्मा (37), ब्रजमोहन शर्मा (35), सुमित साहू (20) और गोलू कपूर (23) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचार की गई। गंजबासौदा शहर थाना प्रभारी सुमी देसाई ने बताया कि स्कूल के बाहर उपद्रव करने के आरोप में 50-60 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

बड़ी खबर : नक्सलियों  ने फिर एक बार वाहनों में लगाई आग, जानिये क्या है पूरी घटना..

बड़ी खबर : नक्सलियों ने फिर एक बार वाहनों में लगाई आग, जानिये क्या है पूरी घटना..

बालाघाट : नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाई। विकास कार्यों का विरोध कर नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगेे तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस बार नक्सलियों ने किरनापुर थाना क्षेत्र की किनही चौकी के सीतापार व बोदालझोला के बीच सड़क निर्माण कार्य रोका। मौके पर नक्सलियों ने पर्चा फेंकर कर दस दिसम्बर को मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र बंद की घोषणा की है 

ओमिक्रॉन खतरे के बीच बड़ी खबर, महाराष्ट्र लौटे 318 विदेशियों में से 12 लापता

ओमिक्रॉन खतरे के बीच बड़ी खबर, महाराष्ट्र लौटे 318 विदेशियों में से 12 लापता

ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच महाराष्ट्र के ठाणे से बुरी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में विदेश से लौटे 318 लोगों में से 12 का पता नही चल पाया है। जानकारी मिली है कि ये सभी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के रहने वाले हैं।
महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10 मामले सामने आए हैं। देशभर में ओमिक्रॉन संक्रमण का ये सर्वाधिक मामला है। मंगलवार को ठाणे जिले के कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि विदेश से लौटे 318 यात्रियों में से कम से कम 12 लोग लापता हैं। नगर निकाय के प्रमुख विजय सूर्यवंशी ने कहा कि उनका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा, "जो यात्री लौटे उनमें से कुछ तक नहीं पहुंचा जा सकता क्योंकि उनके मोबाइल फोन बंद हैं, जबकि अन्य ने जो पते दिए हैं, वे पते भी गलत हैं।"
केडीएमसी प्रमुख ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम फिर से दिए गए दिए गए पते पर जाएगी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों से विदेशी वापसी की इसी तरह की रिपोर्ट मिली है।
गौरतलब है कि कोविड-19 के नए संस्करण ओमिक्रॉन को पहली बार 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सूचित किया गया था। 26 नवंबर को डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 वायरस के नए वैरिएंट को B.1.1.1.529 का नाम दिया, जिसे आम बोलचाल की भाषा में ओमिक्रॉन नाम दिया गया है।


 

यात्रीगण ध्यान दे! इन गाड़ियों की समय सारिणी में हुआ आंशिक परिवर्तन...

यात्रीगण ध्यान दे! इन गाड़ियों की समय सारिणी में हुआ आंशिक परिवर्तन...

भुसावल। मध्य रेलवे के भुसावल रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले चार स्टेशनों की समय सारणी आंशिक परिवर्तन किया गया है। 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस / 22827 पूरी-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारणी आंशिक परिवर्तन किया गया है।
12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस( सप्ताह में चार दिन) पहले नांदुरा स्टेशन पर 19:29 बजे पहुंचकर 19:30 बजे रवाना होती थी अब इस गाड़ी की संशोधित समय सारणी के अनुसार यह गाड़ी 19:39 बजे पहुंच कर होकर 19:40 बजे रवाना होगी एवं मलकापुर स्टेशन पर पहले यह गाड़ी 19:48 बजे पहुंचकर 19:50 बजे रवाना होती थी संशोधित समय सारणी के अनुसार मलकापुर स्टेशन पर 20:03 बजे पहुंचकर 20:05 बजे रवाना होगी।
22827 पूरी-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस पहले भुसावल स्टेशन पर 20:45 बजे पहुंचकर 20:50 बजे रवाना होती थी यह संशोधित समय सारणी के अनुसार 21:00 बजे पहुंचकर 21:05 बजे रवाना होगी एवं जलगांव स्टेशन पर पहले 21:22 बजे पहुंचकर 21:25 बजे रवाना होती थी नई संशोधित समय सारणी के अनुसार यह गाड़ी 21:27 बजे जलगांव पहुंचकर 21:30 बजे रवाना होगी।
 

रूस के साथ इन 28 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, चीन और अफगानिस्तान पर भी हुई बात

रूस के साथ इन 28 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, चीन और अफगानिस्तान पर भी हुई बात

नई दिल्ली: भारत और रूस के बीच व्यापार, निवेश और अफगानिस्तान की स्थिति सहित कई मुद्दों पर सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर सहमति हुई। दोनों पक्षों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान 28 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। साथ ही, आतंकवाद से खतरा और अफगानिस्तान में उभरती स्थिति जैसी बड़ी चुनौतियों से निपटने में सहयोग व समन्वय बढ़ाने का संकल्प लिया। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि रूस ने भारत को अपनी लंबी दूरी की एस-400 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली की डिलीवरी शुरू कर दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हर वर्ष शिखर वार्ता करने की बात कही। श्रृंगला ने कहा, इस महीने एस-400 की आपूर्ति शुरू हो गई है और आगे भी होती रहेगी।


रूस और भारत दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई और 28 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। दोनों पक्षों ने 2021-31 के दौरान रक्षा सहयोग के कार्यक्रम पर एक समझौता किया और एक नया संयुक्त उद्यम बनाने के लिए भारत द्वारा 600,000 से अधिक ्र्य-203 असॉल्ट राइफलों की खरीद के लिए एक समझौता किया।


दोनों पक्षों ने 2025 तक द्विपक्षीय व्यापार को 30 अरब डॉलर और द्विपक्षीय निवेश को 50 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी और पुतिन ने रूस से आवश्यक वस्तुओं की लंबी अवधि की खरीद, व्यापार बाधाओं को खत्म करने सहित आर्थिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही कनेक्टिविटी विकल्प जैसे अंतरराष्ट्रीय उत्तर दक्षिण व्यापार गलियारा और चेन्नई-व्लादिवोस्तोक समुद्री गलियारा पर भी बात की।


विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि दोनों देशों ने ऊर्जा, अंतर्देशीय जलमार्ग, नागरिक जहाज निर्माण, उर्वरक, स्टील, कोकिंग कोल और कुशल जनशक्ति की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक सहयोग और व्यवस्था पर भी विचार साझा किए। शिखर सम्मेलन में अपने उद्घाटन भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि विश्व मंच पर कई मूलभूत परिवर्तनों के बावजूद भारत-रूस मित्रता स्थिर बनी हुई है और दोनों देशों ने एक-दूसरे की संवेदनशीलता पर ध्यान देते हुए निकट सहयोग किया। वहीं, पुतिन ने अपने उद्घाटन भाषण में भारत को एक महान शक्ति और एक समय-परीक्षणित मित्र के रूप में वर्णित किया। कहा कि रूस भारत के साथ सैन्य-तकनीकी क्षेत्र में इस तरह से काम करता है कि हम अपने किसी भी साथी के साथ इस तरह काम नहीं करते हैं।


मोदी और पुतिन ने अफगानिस्तान की स्थिति पर घनिष्ठ परामर्श और समन्वय जारी रखने का फैसला किया। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि दोनों पक्ष समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाली समावेशी सरकार के साथ एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और स्थिर अफगानिस्तान के लिए काम करेंगे। श्रृंगला ने कहा, दोनों पक्ष इस बात पर भी स्पष्ट थे कि अफगानिस्तान के क्षेत्र का इस्तेमाल किसी भी आतंकवादी गतिविधि को पनाह देने, प्रशिक्षण देने, योजना बनाने या वित्तपोषण के लिए नहीं किया जाना चाहिए।


शिखर सम्मेलन के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया, दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ सहयोग तेज करने का आग्रह किया। जिसमें सुरक्षित पनाहगाह, आतंकी वित्तपोषण, हथियारों और नशीली दवाओं की तस्करी, कट्टरता और आईसीटी के दुर्भावनापूर्ण उपयोग शामिल हैं।


संयुक्त बयान में विशेष रूप से इस्लामिक स्टेट, अल-कायदा और लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने से रोकने के संदर्भ में संदर्भित किया गया और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि अफगानिस्तान कभी भी वैश्विक आतंकवाद के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह नहीं बनेगा।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु के बीच बातचीत के बाद भारत के लिए संयुक्त उद्यम इंडो-रूसी राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से 601, 427 ्र्य-203 राइफल खरीदने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। अन्य समझौतों में व्यापार, ऊर्जा, बौद्धिक संपदा, अकाउंटेंसी, बैंकिंग क्षेत्र में साइबर हमले, जनशक्ति, भूवैज्ञानिक अन्वेषण और सर्वेक्षण, संस्कृति और शिक्षा जैसे विविध क्षेत्रों को शामिल किया गया।


इनमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहयोग के लिए एक रोडमैप, बौद्धिक संपदा में सहयोग का एक ज्ञापन (एमओयू), शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए अनुसंधान और बाहरी अंतरिक्ष के उपयोग और प्रक्षेपण वाहनों के निर्माण और संचालन में सहयोग के कारण प्रौद्योगिकी संरक्षण पर एक समझौता शामिल थे। ग्राउंड-बेस्ड स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर, भारत की ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री और रोसोबोरोनेक्सपोर्ट के बीच एक समझौता ज्ञापन और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और रोसनेफ्ट के बीच कच्चे तेल की आपूर्ति से संबंधित समझौता हुआ।


श्रृंगला ने कहा कि दोनों पक्षों ने रिसीप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक्स (आरईएलओएस) समझौते पर कुछ समय के लिए हस्ताक्षर को टाल दिया क्योंकि अभी भी कुछ मुद्दों पर हमें चर्चा करने की आवश्यकता है। यह उम्मीद की गई कि समझौते पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाएंगे।


चीन पर भी बोला भारत
चीन का नाम लिए बिना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक में अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में कहा कि भारत अपने पड़ोस के असाधारण सैन्यीकरण और उत्तरी सीमा पर अकारण आक्रामकता से उत्पन्न चुनौतियों से जूझ रहा है, और देश ऐसे भागीदारों की तलाश कर रहा है जो भारत की सैन्य आवश्कताएं पूरी करे।

राजधानी में मूकबधिर महिला बनी हैवानियत का शिकार, पहले महिला के साथ बलात्कार फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

राजधानी में मूकबधिर महिला बनी हैवानियत का शिकार, पहले महिला के साथ बलात्कार फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक शर्मनाक खबर सामने आयी है, एक 29 वर्षीय सुनने और बोलने में असमर्थ महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी के अनुसार, मौजपुर निवासी रेहान के रूप में पहचाने जाने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 21 नवंबर से पीड़िता के साथ बार-बार बलात्कार किया गया था।


पीड़िता ने अपनी मां और बहन के साथ पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद 5 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई। वहीं इस मामले में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) द्वारा नियुक्त एक काउंसलर को बुलाया गया। हालाँकि, चूंकि पीड़िता सुनने और बोलने में असमर्थ है, इसलिए उसका बयान दर्ज करने के लिए एक दुभाषिए की आवश्यकता थी।


अधिकारी ने कहा, देर रात होने के कारण, कोई दुभाषिया उपलब्ध नहीं था। बाद में, एक निजी दुभाषिये की व्यवस्था की गई और डीसीडब्ल्यू काउंसलर ने पीड़िता की काउंसलिंग की और दुभाषिया की मदद से उसका बयान भी दर्ज किया। 
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण जगप्रवेश चंद्र अस्पताल में किया गया।


पुलिस ने भजनपुरा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (2) (एन) और 506 के तहत मामला दर्ज किया।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी उसी मोहल्ले में रहता था जहां पीड़िता रहती थी। सूत्रों ने कहा, आरोपी ने इस घिनौनी घटना का एक अश्लील वीडियो भी बनाया था और लड़की को जघन्य अपराध के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।


उसने एक ही वीडियो के साथ उसे कई बार रेप करने के लिए ब्लैकमेल भी किया। जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया। अधिकारी ने कहा, अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच अभी जारी है।


हाल ही में, एक कार्यक्रम के दौरान, दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, कुल मिलाकर ²ष्टिकोण यह है कि यदि कोई महिला संकट में है, यदि कोई बच्चा संकट में है, तो उन पर उचित ध्यान दिया जाता है।

 

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने दी दबिश, 5 युवती और एक युवक गिरफ्तार

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने दी दबिश, 5 युवती और एक युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 5 लड़कियां और 1 युवक शामिल है। पुलिस ने यहां से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
दरअसल, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा को मालवीय नगर इलाके में एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाने की जानकारी मिली थी। टिप की सूचना को कन्फर्म करने के लिए पुलिस टीम के एक सदस्य को सदस्य नकली ग्राहक बनाकर मालवीय नगर इलाके के स्पा, आयुर्वेदिक और पंचकर्मा थैरेपी सेंटर भेजा गया। जहां उन्होंने रिसेप्शन पर लड़कियों की मांग की। इस दौरान 3 लड़कियों को दिखाया गया, जिनमें से 2 को नकली ग्राहक ने पंसद कर लिया। इसके लिए कमीशन के तौर पर 2000 रुपए भी लिए गए।
नकली ग्राहको से मिले इनपुट के बाद ACP एसके गुलिया, इंस्पेक्टर अमलेश्वर राय की अगुवाई में पुलिस ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से बारीकी से पूछताछ कर रही है।
 

जेल में बंद साइबर क्रिमिनल जेल से ही चला रहे थे अपना साइबर गैंग, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

जेल में बंद साइबर क्रिमिनल जेल से ही चला रहे थे अपना साइबर गैंग, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने राजस्थान से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का किंगपिन अफ्रीकी मूल का नागरिक है जो कि राजस्थान की जेल में ही बंद है. यह गिरोह बड़ी-बड़ी कंपनीज में ऊंचे ओहदे पर बैठे अधिकारियों के ईमेल आईडी से मिलते जुलते फर्जी ईमेल आईडी बनाते थे. इतना ही नही उस कंपनी के फर्जी लेटर हेड छाप कर भी ये गिरोह फर्जीवाड़ा करता था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह गिरोह कई बड़ी कंपनी कर साथ करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है.
कैसे करते थे ठगी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के सदस्य टारगेट कंपनी में बड़े ओहदे पर बैठे अधिकारियों के ईमेल आईडी जैसा फर्जी ईमेल आईडी बनाते थे और फिर उस कंपनी के फर्जी लेटर हेड छाप कर बैंक अधिकारियों को पैसा ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट भेजते थे. बैंक में बैठे अधिकारी भी कंपनी ऑफिशल्स के फर्जी मेल से आए ईमेल और लेटर हेड को देखकर इनके बताए बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया करते थे.
हाल ही मे इस गिरोह ने एक कंपनी को टारगेट करते हुए इसी तरह 80 लाख रुपये का चूना लगाया था. इस मामले में ही पैसों के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में गिरोह का सरगना किंगपिंग उत्तर प्रदेश पुलिस के हत्थे चढ़ गया था. जिसके बाद से ही वो जेल में बंद है.

कमीशन पर लेते थे फ़र्ज़ी बैंक एकाउंट
पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने रुखसार मंसूरी नाम के शख्स से कमीशन पर बैंक अकाउंट लिया हुआ था. रुखसार मंसूरी के फर्जी कागजों के आधार पर खोले गए बैंक अकाउंट में ही ये पैसा ट्रांसफर करते थे और बाद में पैसा निकालने पर उसे कमीशन दिया करते थे. सूत्रों के मुताबिक गैंग के सरगना का इसी रुखसार मंसूरी से झगड़ा हो गया था. जिसके बाद यूपी पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया था. पुलिस अब इनकी कुंडली खंगालने में जुट गई है कि ये अब तक कितनी कंपनियों को कुल कितने रूपए का चुना लगा चुके हैं.

 

सड़क हादसा : खड़े ट्रक से कार की हुई भिड़न्त, चालक की मौत...

सड़क हादसा : खड़े ट्रक से कार की हुई भिड़न्त, चालक की मौत...

प्रयागराज : फाफामऊ थाना क्षेत्र के मलाक हरहर चौराहे के पास सोमवार सुबह खड़े ट्रक से एक कार भिड़ गई। हादसे में लखनऊ निवासी कार चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।


लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के भारतीपुरम निवासी राजकुमार यादव (40) प्राइवेट कारोबार करके दो बेटे और पत्नी रेखा यादव का भरण-पोषण करता था। राजकुमार यादव की ससुराल शहर के दारागंज मोहल्ले में है। रविवार रात उसकी सास का निधन हो गया। वह अन्तिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार से अकेले लखनऊ शहर से अपनी निजी कार से प्रयागराज के लिए निकला। रास्ते में सोमवार भोर में फाफामऊ के मलाक हरहर चौराहे के पास खड़े ट्रक में उसकी कार भिड़ गई। हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही थी कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को खबर दी। खबर मिलते ही उसके परिवार के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने परिजन से सदस्य लेकर विधिक कार्रवाई की।
 

बड़ी खबर : ठेकेदार की हत्या मामले का दूसरा आरोपी किया गया गिरफ्तार....

बड़ी खबर : ठेकेदार की हत्या मामले का दूसरा आरोपी किया गया गिरफ्तार....

प्रयागराज : जार्जटाउन पुलिस ने ठेकेदार की हत्या मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद किया है।


पकड़ा आरोपित कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी गोविन्दपुर निवासी महेन्द्र यादव है। यह जानकारी देते हुए जार्जटाउन थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि 01 दिसम्बर की शाम मेडिकल कालेज चौराहे के समीप अतरसुइया थाना क्षेत्र के बाबा जी की बाग निवासी बच्चा यादव उर्फ वीरेन्द्र कुमार यादव की उसके दो दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसमेें इससे पूर्व नगर निगम के ठेकेदार राजेश यादव को पहले पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि महेन्द्र यादव फरार था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस ने सोमवार की भोर महेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : पिकअप की टक्कर से हुई महिला की मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : पिकअप की टक्कर से हुई महिला की मौत...

प्रयागराज : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के पास सोमवार दोपहर पिकअप की टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।


पूरामुफ्ती के पुरानी बाजार निवासी नजमा बेगम 50वर्ष पत्नी मुशताक अहदम के दो पुत्र और एक पुत्री है। पति सैलून की दुकान के सहारे परिवार का खर्च चलाता था। सोमवार दोपहर नजमा बेगम पैदल किसी काम से घर के बाहर निकली। रास्ते में एक बेकाबू पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार के लोग उसे तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर वापस घर गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

 

BIG NEWS : सड़क दुर्घटना में कपड़े व्यवसायी की मौत...

BIG NEWS : सड़क दुर्घटना में कपड़े व्यवसायी की मौत...

जौनपुर : ग्राम उमरपुर शिवगुलामगंज का एक कपड़ा व्यवसायी राम आधार अग्रहरी 75 वर्षीय शादी ब्याह के आर्डर का कपड़े की सप्लाई के लिए बाइक से सवंसा जा रहा था कि एक बोलोरो पिकप वाहन ने टक्कर मारी जिससे मौके पर राम आधार की मौत हो गई,सड़क दुर्घटना में राम आधार की मौत होते ही स्थानीय ग्रामीणों ने राम आधार को जिला अस्पताल पहुँचाया, साथ ही बोलोरो पिकप वाहन व चालक को पकड़ कर थाना पुलिस को सौपा, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्यवाही में में लग गयी। 

दर्दनाक सड़क हादसा : मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की हुई मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की हुई मौत...

सुल्तानपुर : जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के चकारीभीट चैराहे पर आज सुबह करीब सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा कार तथा मोटरसाइकिल के बीच हुआ जिसमें आठ साल की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।


आपको बताते चलें कि कुड़वार थाना क्षेत्र के भण्डऱा मौहरिया निवासी पुष्पा देवी उम्र करीब (38) पत्नी चंदन कुमार, आरती उम्र करीब(8) पुत्री प्रेम चंद निषाद,विनोद कुमार उम्र करीब (22) पुत्र छोटेलाल निषाद अपने किसी करीबी रिश्तेदार के घर बल्दीराय थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव को बीते शनिवार को तेरहवीं में गये हुए थे। आज सोमवार की सुबह घर भण्डऱा मौहरिया के लिए आ रहे थे कि पारा चैराहे के पहले चकारीभीट के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही विनोद कुमार व पुष्पा देवी की मौत हो गई। जबकि आरती की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पुष्पा देवी की शादी पाचोपीरन में चंदन कुमार निषाद के साथ हुई थी जो कि बीते दस सालों से अपने मायके भण्डऱा मौहरिया गांव में जमीन खरीदकर घर बनाकर रह रही थी। मृतक पुष्पा के दो बेटी और दो बेटा है। जिसमें दोनों बेटियों की शादी कर दी है। मृतक विनोद कुमार पुत्र छोटे लाल निषाद भण्डऱा मौहरिया के निवासी है। जो कि पुष्पा देवी का भतीजा है। छोटेलाल निषाद किसी मामले में जेल में बंद हैं।

जिनके बड़े बेटे का नाम विनोद कुमार व दूसरे का नाम प्रवेश कुमार है। हादसे में मरने वाली मासूम बच्ची आरती पुत्री प्रेमचंद निवासी गांव राय बीगो, (पाण्डेय बाबा) थाना मोतिगरपुर है। जिसकी उम्र करीब आठ वर्ष है। जोकि मृतक महिला पुष्पा देवी की नातिन है। इस हादसे की सूचना मिलते ही बल्दीराय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी देते हुए बल्दीराय थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे परिवार में मातम-सा छा गया।
 

बड़ी खबर : देश में Omicron के मामलों में हुई वृद्धि, भीड़ एकत्र होने पर लगेगा प्रतिबंध

बड़ी खबर : देश में Omicron के मामलों में हुई वृद्धि, भीड़ एकत्र होने पर लगेगा प्रतिबंध

मुंबई : महाराष्ट्र् में ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढते नज़र आ रहे हैं। राज्यक के पिंपरी चिंचवड़ शहर में सोमवार को 6 लोगों के इस वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। साथ ही 10 लोगों के जीनोम सीक्‍वेंसिंग टेस्टन के नतीजों का इंतजार हो रहा है। इन नए केस को मिलाकर महाराष्ट्र में अब तक 14 लोगों के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

पिंपरी चिंचवड़ महानगर पालिका के कमिश्नरर राजेश पाटील ने सोमवार को शहर में ओमिक्रॉन के संक्रमितों के मिलने की पुष्टि की है. उनका कहना है कि शहर में 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इन सभी के सैंपल जीनोम सीक्वें सिंग के लिए भेजे गए हैं. इनमें से अब तक 6 लोगों के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की बात सामने आई है। अभी 10 लोगों के नतीजों का इंतजार हो रहा है। उन्होंनने कहा है कि प्रशासन इस मामले में पूरी तरह सतर्क है।

राजेश पाटिल ने यह भी जानकारी दी है कि जल्द ही शहर में नई गाइडलाइंस जारी करके भीड़ के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंमने लोगों से भी कोविड 19 के नियमों का पूरी सतर्कता और कड़ाई के साथ पालन करने की अपील की है।

बता दें कि पिंपरी चिंचवड़ में 6 नए लोगों के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के बाद अब देश में इसके संक्रमितों की संख्यां 27 हो गई है। महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली समेत भारत में रविवार तक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के 21 मामले सामने आये थे।

 

BIG NEWS :  रूस में कोरोना के 32,602 नये मामले आये सामने ...

BIG NEWS : रूस में कोरोना के 32,602 नये मामले आये सामने ...

मॉस्को : रूस में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 32,602 नए मामले दर्ज हुए है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 98,01,613 हो गई है। 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 1,206 लोगों की मौत गयी । देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 2,81,278 आंकी गई है।


इसी अवधि में 30,593 मरीज कोरोना से ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं और इसके साथ देश में अब तक स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 8,502,406 तक पहुंच गई है।
 

BIG NEWS : फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिवार ने लगाया दहेज हत्या का आरोप....

BIG NEWS : फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिवार ने लगाया दहेज हत्या का आरोप....

मुजफ्फरनगर :  घटना उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर इलाके से है जहाँ 22 वर्षीय एक महिला का शव उसके घर की छत से बंधे फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोहजनितागन गांव में रविवार शाम अनुज कुमार की पत्नी निर्मेश का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि घटना की आगे की जांच जारी है।
इसी बीच, महिला के परिवार ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी।

 

नए वैरिएंट के दशहत के बीच स्कूल-कॉलेज में कोरोना विस्फोट, इतने छात्र मिले पॉजिटिव

नए वैरिएंट के दशहत के बीच स्कूल-कॉलेज में कोरोना विस्फोट, इतने छात्र मिले पॉजिटिव

चिकमंगलुरु/करीमनगर: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के डर के बीच कर्नाटक के एक शासकीय स्कूल और तेलंगाना के एक मेडिकल कॉलेज में कोरोना विस्फोट के मामले सामने आए हैं। कर्नाटक के चिकमंगलुरु में एक सरकारी आवासीय स्कूल के 59 छात्र के साथ ही 10 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, तेलंगाना के करीमनगर के चलमेडा आनंद राव मेडिकल साइंसेज इंस्टीट्यूट में 43 छात्र कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।


कर्नाटक के चिकमंगलुरु के शीर्ष जिला अधिकारी ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं और एक एम्बुलेंस को स्टैंडबाई पर रखा गया है। इस बीच स्कूल, जिसमें 450 निवासी छात्र नामांकित हैं, को सील कर दिया गया है और इसे सेनिटाइज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमित छात्रों और कर्मचारियों को छात्रावास के एक हिस्से में क्वॉरंटीन कर दिया गया है।


वहीं, तेलंगाना के बोमक्कल गांव के मेडिकल कॉलेज में 43 छात्रों में कोरोना संक्रमण सामने आने के बाद अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट मेडिकल हेल्थ ऑफिसर ने रविवार को बताया कि फिलहाल कॉलेज की ओर से बाकी जानकारी दी जानी है। तेलंहाना में सोमवार तक कोरोना के कुल 3 हजार 787 एक्टिव केस थे। वहीं, अभी तक राज्य में कोरोना से कुल 3 हजार 999 मरीजों की जान जा चुकी है।

फोटोशूट के लिए पहुंची थी मॉडल, लॉज में तीन दिनों तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप

फोटोशूट के लिए पहुंची थी मॉडल, लॉज में तीन दिनों तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप

कोच्चि: केरल में फोटोशूट के लिए पहुंची एक मॉडल से तीन दिनों तक गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। इस केस में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि ड्रिंक्स के साथ उसे ड्रग्स दिया गया था। इसके बाद वह बेहोश हो गई और फिर लगातार तीन दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया गया। इस घटना को तीन लोगों ने अंजाम दिया था। महिला ने बताया कि यह वारदात उसके साथ उसी लॉज में हुई, जहां वह ठहरी हुई थी। पीडि़ता ने शिकायत की है कि आरोपियों ने एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और पीडि़ता को ब्लैकमेल करने के लिए इसका इस्तेमाल किया। उन्होंने इस वीडियो को लीक करने की धमकी देकर उसका फिर से बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सलीम कुमार (33) को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो अन्य आरोपियों अजमल तथा शमीर की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मलप्पुरम निवासी पीडि़ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह फोटोशूट के लिए यहां आई थी और क्योंकि वह अलप्पुझा निवासी कुमार को पहले से जानती थी, इसलिए उसने महिला के रहने के लिए लॉज का प्रबंध किया। लेकिन बाद में लॉज के मालिक के साथ मिलकर तीनों आरोपियों ने नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पेय पदार्थ दिया और उसका सामूहिक बलात्कार किया। उसने बताया कि इंफोपार्क पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वह अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल सरकार की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन केरल में इस घटना ने हड़कंप मचा दिया है। प्रशासन इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही सक्रिय है और अन्य दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। लॉज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। टूरिस्ट स्टेट के तौर पर पहचान रखने वाले केरल के लिए यह घटना चिंताजनक है।