नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
प्रॉपर्टी के लालच में बड़े भाई ने छोटे भाई की निर्मम हत्या की, घरवाले भी गुनाह में शामिल

प्रॉपर्टी के लालच में बड़े भाई ने छोटे भाई की निर्मम हत्या की, घरवाले भी गुनाह में शामिल

गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीह जिले से सम्पत्ति के लालच में हत्या का मामला सामने आया है. यहां जमीन विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. घटना धनवार थाना क्षेत्र के नायकडीह गांव की शनिवार देर शाम की है. बताया जा रहा है कि बड़ा भाई जयदेव यादव और भतीजों ने 35 वर्षीय दिव्यांग पिंटू यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस दौरान आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए मंझले भाई दिनेश यादव और उसकी पत्नी बसंती देवी पर भी धावा बोल दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. मृतक पिंटू यादव चार भाइयों में सबसे छोटा था.

मिली जानकारी के मुताबिक बड़ा भाई जयदेव यादव, भतीजा बबलू यादव और अंकित यादव के साथ पिंटू का संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था. इसमें वो सभी पिंटू पर टूट पड़े. पहले घर के अंदर उस पर हमला किया गया. जब वो चीखते-चिल्लाते हुए बाहर भागा तो यहां भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. इस हमले में पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. इसके अलावा, उस वक्त वहां मौजूद कुछ लोगों ने भी अपने मोबाइल में इस घटना का वीडियो बनाया है.


सूचना मिलने पर धनवार थाना प्रभारी अश्वनी कुमार, एसआई राहुल चौबे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि पिंटू कुमार की हत्या उनके भाइयों और अन्य परिजनों के द्वारा लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर दी गई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

दर्दनाक हादसा: पिता का हाथ हिलाकर अभिवादन करने के दौरान दूसरी मंजिल से गिरा डेढ़ साल का मासूम

दर्दनाक हादसा: पिता का हाथ हिलाकर अभिवादन करने के दौरान दूसरी मंजिल से गिरा डेढ़ साल का मासूम

भोपाल: मध्यप्रदेश के भोपाल से एक दर्दनाक खबर सामने आयी है, जहाँ रोज की तरह पापा काम पर जाने के लिए घर से निकलकर सड़क पर पहुंचे थे। रोजाना की तरह पत्नी और दोनों बच्चे पिता को हाथ हिलाकर बाय कहने दूसरी मंजिल की बालकनी में पहुंचे थे। डेढ़ वर्ष का बच्चा रैलिंग पर चढ़कर पिता का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह करीब बीस फीट नीचे जमीन पर आ गिरा। इससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आई और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


स्टेशन बजरिया थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: शुजालपुर निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा, दुर्गा नगर सेमरा में एक अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर फ्लैट में परिवार के साथ किराए से रहते हैं। परिवार में पत्नी सरिता के अलावा चार वर्ष का बालक वैभव और डेढ़ वर्ष का विहान भी था। राजेंद्र एक निजी फर्म में फर्नीचर का काम करते हैं। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार होकर सड़क पर पहुंचे। रोजाना की तरह पत्नी, दोनों बच्चों को साथ लेकर पति को बाय करने के लिए बालकनी में पहुंची। इस दौरान विहान रैलिंग पर चढ़कर पिता को बाय कर रहा था। पिता उसे देख रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से विहान सड़क पर गिर पड़ा। उसे तुरंत पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने विहान को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने बच्चे का शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। वे लोग उसे लेकर शुजालपुर रवाना हो गए।

गैस के गुब्बारों में विस्फोट होने से 4 बच्चे हुए घायल

गैस के गुब्बारों में विस्फोट होने से 4 बच्चे हुए घायल

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में गैस के गुब्बारों में विस्फोट होने से 4 स्कूली बच्चे झुलस गए हैं। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति यहां मुख्य अतिथि बनकर आई थीं, उन्होंने खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए गैस से भरे गुब्बारे छोड़े और एक बच्चे ने गुब्बारे की एक स्ट्रिंग पकड़कर उन्हें नीचे करने की कोशिश की।


जैसे ही बच्चे गुब्बारों के लिए चिल्लाने लगे, गुब्बारे में विस्फोट हो गया और बच्चे घायल हो गए।
घायल बच्चों की पहचान महेंद्र, अभिषेक, विवेक और नवनीत के रूप में हुई है, जो उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र हैं।
हैरानी की बात यह है कि कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की चिकित्सा सहायता की कोई व्यवस्था नहीं थी।
ट्रामा सेंटर में तैनात डॉक्टर नितिन ने बताया कि गैस के गुब्बारों में विस्फोट होने से 4 बच्चे झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चे भिठौरा प्रखंड के रहने वाले हैं।

अजीबोगरीब मामला: टूट गई पहली सेक्स डॉल तो ले आया दूसरी, फिर उसके साथ.............

अजीबोगरीब मामला: टूट गई पहली सेक्स डॉल तो ले आया दूसरी, फिर उसके साथ.............

कजाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है, अकसर शादी के बाद कपल हनीमून ट्रिप पर जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई व्यक्ति सेक्स डॉल के साथ हनीमून पर गया हो. शायद नहीं. लेकिन कजाकिस्तान से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक बॉडी बिल्डर अपनी दूसरी सेक्स डॉल लोला के साथ 1 हफ्ते के लिए हनीमून पर चला गया. बॉडी बिल्डर के पास इससे पहले मार्गोट नाम की सेक्स डॉल थी, जो टूट गई और फिर उसने दूसरी सेक्स डॉल खरीद ली और उसके साथ हनीमून पर चला गया.


रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉडीबिल्डर यूरी तोलोचको ने अपनी नई सेक्स डॉल लोला के साथ बुल्गारिया में एक हफ्ते तक मनाया. इतना ही नहीं उसने अपने फॉलोअर्स के लिए सोशल मीडिया पर हनीमून की कुछ तस्वीरें भी शेयर की. 36 साल के यूरी तोलोचको ने अपनी पहली सेक्स डॉल से शादी रचाई थी. लेकिन वह कुछ दिन बाद ही टूट गई.


यूरी ने बताया कि महामारी के चलते वह अपनी सेक्स डॉल के साथ हनीमून पर नहीं जा पाए थे और लेकिन जब उन्हें काम के लिए बुल्गारिया जाने का मौका मिला तो वह अपने साथ लोला को भी ले गया. यह यात्रा उनके लिए रोमांटिक थी. 1 हफ्ते तक वह सोफिया में रहे, जहां उनकी बहुत से लोगों से मुलाकात हुई और उन्होंने अपना काम भी कर लिया.


यूरी ने बताया कि हम जब एक बार रोमांटिक डिनर कर रहे थे तो वेटर मेरी पत्नी को देखकर हैरान रह गया. लेकिन फिर वह उसे अच्छा लगने लगा. हमारे आसपास के लोगों ने हमारे साथ तस्वीरें भी खींची. यूरी ने बताया कि वह जहां भी गए, लोगों ने उत्सुकता के साथ उनका स्वागत किया. कुछ लोगों ने तो लोला को छूने की भी इच्छा जताई, क्योंकि उन्होंने सेक्स डॉल को पहले कभी नहीं देखा था.

बड़ा हादसा: राजधानी में कोहरे की वजह से सड़क पर 8 गाड़ियों की टक्कर, 6 लोग घायल

बड़ा हादसा: राजधानी में कोहरे की वजह से सड़क पर 8 गाड़ियों की टक्कर, 6 लोग घायल

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कोहरे की वजह से हादसा हो रहा है, पर्यटक स्थल कुफरी और फागू के पास सड़क पर कोहरा जमने के कारण एक साथ कई गाड़ियों की टक्कर हो गई. ये हादसा रविवार सुबह के समय पेश आया. सड़क पर कोहरा जम जाने के कारण कई गाड़ियां स्किड होकर आपस में टकरा गईं. इस टक्कर में आधा दर्जन के करीब लोग जख्मी हुए हैं. इस टक्कर से गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है. कोहरे पर गाड़ियों के फिसलने की घटना दो स्थानों पर पेश आई.


पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि सर्दियों में ऊपरी शिमला को जाने वाली सड़क पर कोहरा जमा रहता है. ऐसे में यहां पर संभल कर ही गाड़ी चलाएं. यातायात नियमों का पालन करें और ओवर स्पीड में गाड़ी न चलाएं.


बता दें कि रविवार को अवकाश होने के कारण शिमला ठियोग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थोड़ी कम थी. इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया. कुछ गाड़ियों को सड़क से हटाने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी. पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गाड़ियों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया.


हिमाचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शिमला में न्यूुनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क रहा है. ऐसे स्थाशन जहां धूप नहीं पड़ती, वहां तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंचने पर कोहरा जम जाता है. प्रदेश के लाहुल स्पी्ति जिला के मुख्यासलय केलंग में तो माइनस तीन डिग्री तक तापमान रिकार्ड किया जा रहा है.

 

यहां बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज, ढाई घंटे में तय होगा 220 किमी का सफर...

यहां बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज, ढाई घंटे में तय होगा 220 किमी का सफर...

इम्फाल: मणिपुर में भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे ऊंचे पुल बना रहा है। यह 111 किलोमीटर लंबी जिरीबाम-इंफाल रेलवे परियोजना का एक हिस्सा है। यह पुल यूरोप के मोंटेनेग्रो में 139 मीटर माला-रिजेका वायडक्ट के मौजूदा रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 141 मीटर (34 मंजिला इमारत के बराबर) की ऊंचाई पर बनाया जा रहा है।


परियोजना के मुख्य अभियंता संदीप शर्मा ने बताया कि परियोजना के पूरा होने के साथ 111 किमी की दूरी 2-2.5 घंटे में तय की जाएगी। वर्तमान में जिरीबाम-इंफाल (एनएच -37) के बीच की दूरी 220 किमी है, जिसमें यात्रा के लगभग 10-12 घंटे लगते हैं। निर्माण के बाद, नोनी घाटी को पार करने वाला पुल दुनिया का सबसे ऊंचा घाट पुल बन जाएगा।


यह परियोजना सरकार की `एक्ट ईस्ट` नीति का हिस्सा है, जो पूर्वोत्तर में सभी राज्यों की राजधानियों को ब्रॉड गेज से जोड़ने और क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल नेटवर्क को मजबूत करने पर केंद्रित है।


इसी के साथ रेल मंत्रालय ने बताया कि पुल की कुल लंबाई 703 मीटर होगी। पुल के खंभों का निर्माण हाइड्रोलिक ऑगर्स का उपयोग करके किया गया है। लंबे पियर्स को कुशल और निरंतर निर्माण सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन `स्लिप-फॉर्म तकनीक` की जरूरत है।


कथित तौर पर, परियोजना को मार्च 2022 तक पूरा किया जाना है। केंद्र सरकार ने इसके लिए बजट में 13,809 करोड़ रुपये की घोषणा की गई थी। इस परियोजना को 2008 में शुरू किया गया था और इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया था।

बड़ा हादसा: श्मशान घाट जा रहे 18 लोगों की मौत, 5 घायल

बड़ा हादसा: श्मशान घाट जा रहे 18 लोगों की मौत, 5 घायल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शनिवार रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब उत्तर 24 परगना के बगदा से शवों को लेकर 20 से अधिक लोग नवद्वीप श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हंसखली थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी में शव वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हादसा घने कोहरे और वाहन की तेज रफ्तार के कारण हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जांच चल रही है।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने जताया दुख
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि नदिया जिले में सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकराने के बाद नदिया जिले में 18 लोगों की मौत और 5 अन्य लोगों के घायल होने की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

दुनिया को आगाह करने की मिल रही सजा, मंडराने लगा प्रतिबंध का खतरा

दुनिया को आगाह करने की मिल रही सजा, मंडराने लगा प्रतिबंध का खतरा

केप टाउन/नई दिल्ली: कोरोना के नए वेरिएंट की पहचान करने और दुनिया को आगाह करेने वाले देश पर अब प्रतिबंध का खतरा मंडराना लगा है। दरअसल ओमिक्रॉन वैरिएंट मिलने के बाद दुनिया के तमाम देशों ने दक्षिण अफ्रीका पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। पहले चरण में कई यूरोपियन देशों ने दक्षिणी अफ्रीकी देशों की हवाई उड़ानों को निलंबित कर दिया है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका का बयान सामने आया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री जो फाहला ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह गलत है। हमें एडवांस जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए नए वैरिएंट को खोजने की सजा दी जा रही है।

दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान में कहा गया कि हमने कोरोना के नए वैरिएंट को जल्दी खोजकर दुनिया को आगाह करने का काम किया है। यह वैरिएंट डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे चिंताजनक श्रेणी में रखा है। हमारी अच्छी वैज्ञानिक तकनीकों की तारीफ होनी चाहिए, लेकिन दुनिया हमारे प्रति सौतेला व्यवहार कर रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए हम भी उतने ही प्रयास कर रहे हैं, जितने कि कोई दूसरा देश। हमारे पास विश्वस्तरीय संसाधन मौजूद हैं।

प्रतिबंधों से अर्थव्यवस्था को पहुंचेगी चोट
कोरोना की पहली व दूसरी लहर के दौरान लगभग सभी देशों ने अपनी-अपनी सीमाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया था। यहां तक कि आयात-निर्यात पर भी कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए गए थे। इससे दुनिया की अर्थव्यवस्था को धक्का लगा है। उत्पादन, कच्चे माल की भारी कमी हो रही है। इससे अभी तक देश उभर नहीं पाए हैं, इस बीच दक्षिण अफ्रीका पर एक बार फिर से प्रतिबंधों का खतरा मंडरा रहा है।

तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वैरिएंट
ओमिक्रॉन का सबसे पहले पता दक्षिण अफ्रीका में लगा था। कोरोना वायरस का यह नया वैरिएंट, अब तक के सभी वैरिएंट से ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। आलम यह है ओमिक्रॉन अब तक दक्षिण अफ्रीका के साथ ही साथ इजराइल, बोत्सवाना, हांगकांग, बेल्जियम व अन्य देशों तक पहुंच चुका है।

स्पा संचालक युवती से गैंगरेप, हेड कॉन्स्टेबल और होमगार्ड समेत 3 गिरफ्तार

स्पा संचालक युवती से गैंगरेप, हेड कॉन्स्टेबल और होमगार्ड समेत 3 गिरफ्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में एक युवती से कथित तौर पर गैंगरेप किए जाने के मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हरियाणा पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल, एक होमगार्ड और एक आम नागरिक शामिल है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता युवती स्पा सेंटर चलाती है। आरोप है कि गुरुवार रात हेड कॉन्स्टेबल अनिल, होमगार्ड जितेंद्र व एक अन्य युवक धर्मेंद्र उसे उसके स्पा सेंटर से एक गाड़ी में बिठाकर मॉडल टाउन स्थित एक होटल में ले गए। वहां जितेंद्र और धर्मेंद्र ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसकी शिकायत पीड़िता ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल कराने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
 

बड़ी खबर: बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार! आदिवासी आवासीय स्कूल की 26 छात्राएं हुई कोरोना पॉजिटिव

बड़ी खबर: बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार! आदिवासी आवासीय स्कूल की 26 छात्राएं हुई कोरोना पॉजिटिव

भुवनेश्वर। ओड़‍िशा में ऑफ़लाइन क्लाोसेज़ के फिर से शुरू होने और स्कूलों के खुलने के बाद से स्टू डेंट्स के बीच कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। राज्य् के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के 53 छात्र और मेडिकल कॉलेज के अन्य 29 छात्रों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आज (शनिवार) यानी 27 नवंबर को मयूरभंज जिले के चमकपुर आदिवासी आवासीय स्कू ल की 26 छात्राएं Covid-19 पॉजिटिव पाई गई हैं।
अधिकांश छात्राओं में सर्दी और खांसी के लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद कोरोना टेस्टक किया गया, सभी संक्रमित छात्राओं को संस्थान परिसर में ही आइसोलेशन में रखा गया है और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग जारी है।
मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है, डॉक्टरों की टीम छात्राओं की निगरानी कर रही है, दवाएं दी जा रही हैं, एम्बुलेंस स्टैंडबाय पर हैं। अगर स्थिति बिगड़ती है तो छात्रों को DHH अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है और स्कूल परिसर को दिन में दो बार सैनिटाइज किया जा रहा है।
इसके अलावा, स्कूल के सभी 300 छात्रों का आज कोविड-19 परीक्षण कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत किया गया, स्कूल में 20 कर्मचारियों के साथ कुल 259 स्टू डेंट्स हैं। करंजिया उप समाहर्ता ठाकुरमुंडा बीडीओ तहसीलदार व चिकित्सकों की टीम भी स्थिति का जायजा लेने स्कूल पहुंच गई है।
सुंदरगढ़ में एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के 53 छात्रों और संबलपुर में विम्सर मेडिकल कॉलेज के अन्य 29 छात्रों को 22 नवंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद ओडिशा सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को फ्लू जैसे लक्षण वाले स्कूली छात्रों को ऑफलाइन कक्षाओं में जाने से परहेज करने की सलाह दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज के छात्रों की तुलना में स्कूली छात्र संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं क्योंकि बड़ी उम्र के अधिकांश छात्रों को वायरस के खिलाफ टीका लगाया जा चुका है।
 

नए कोविड वैरिएंट का खतरा: केजरीवाल ने की पीएम मोदी से प्रभावित देशों से उड़ानें रोकने की अपील

नए कोविड वैरिएंट का खतरा: केजरीवाल ने की पीएम मोदी से प्रभावित देशों से उड़ानें रोकने की अपील

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन देशों से आने वाली उड़ानें रोकने का आग्रह किया है जो नए कोविड-19 वैरिएंट से प्रभावित हैं। केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन देशों से उड़ानें बंद करने का आग्रह करता हूं, जहां कोविड-19 का नया वेरिएंट मिला है। बड़ी मुश्किल से हमारा देश कोरोना से उबर पाया है। हमें इस नए वेरिएंट को भारत में प्रवेश करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।


अफ्रीकी देशों से एक नए वैरिएंट से आने वाले खतरे को देखते हुए केजरीवाल ने कल विशेषज्ञों से आवश्यक सुझावों के साथ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को एक प्रेजेंटेशन देने का अनुरोध किया था।


इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 10.30 बजे वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ कोविड-19 और टीकाकरण से संबंधित स्थिति पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कैबिनेट सचिव राजीव गाबा, पीएम मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण बैठक में शामिल होंगे।


दिल्ली सरकार ने नए वैरिएंट के खतरे पर सोमवार को बुलाई बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने अफ्रीकी देशों से कोविड-19 के नए वैरिएंट के खतरे के मद्देनजर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है। केंद्र ने गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा था कि दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले या इन देशों के रास्ते आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी जांच की जाए। इन देशों में कोविड-19 के नए वैरिएंट के सामने आने की सूचना है, जिससे जनस्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकते हैं।
ऐसी आशंका है कि कोविड-19 के नए वैरिएंट बी.1.1.529 बड़ी संख्या में म्यूटेंट हो सकता है, जो पहले कभी नहीं देखा गया। दक्षिण अफ्रीका में प्राधिकारियों ने गुरुवार को इससे जुड़े 22 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की।

विमान में आई तकनीकी खराबी, पायलट ने की एमर्जेन्सी लैंडिंग

विमान में आई तकनीकी खराबी, पायलट ने की एमर्जेन्सी लैंडिंग

नागपुर: इंजन में तकनीकी खराबी के चलते गो-एयर के विमान ने नागपुर में एमर्जेन्सी लैंडिंग की। विमान में 139 यात्री व क्रू सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसर शनिवार 27 नवंबर की सुबह बेंगलुरु से पटना जा रही गो-एयर की फ्लाइट G8873 में तकनिकी खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया। एटीएस को इस इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी दी गई, जिसके बाद डिजास्टर मैनेजमेंट टीम अलर्ट हो गई। इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट में चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, एंबुलेंस सभी तैनात कर दिए गए। नागपुर स्थित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतर राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह 11:20 बजे सेफ लैंडिंग कराई गई।

भारत के इन राज्यों में महिलाएं पति के पीटने को मानती हैं सही, सर्वे में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

भारत के इन राज्यों में महिलाएं पति के पीटने को मानती हैं सही, सर्वे में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

नई दिल्ली. घरेलू हिंसा को लेकर एक सर्वे में चौकाने वाला खुलासा हुआ है, एक ओर जहां देशभर में महिलाओं को सशक्त करने पर बल दिया जा रहा है, वहीं घरेलू हिंसा को लेकर हाल ही में हुए एक सर्वे के आंकड़ें चौंकाने वाले हैं. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में खुलासा हुआ है कि घरेलू हिंसा को लेकर महिलाओं और पुरुषों के विचार एक दूसरे से काफी हद तक मेल खाते हैं. इस सर्वे के तहत तेलंगाना जैसे राज्य में 83.8 प्रतिशत महिलाओं ने खुद माना है कि पति द्वारा उनको पीटा जाना सही है. इसके अलावा कर्नाटक के 81.9 प्रतिशत पुरुषों की भी यही राय है.


18 राज्यों में किया गया सर्वे
जानकारी के अनुसार, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की ओर से जम्मू-कश्मीर समेत 18 राज्यों के महिलाओं व पुरुषों की घरेलू हिंसा पर राय ली गई. इन राज्यों में असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल शामिल था. सर्वे में लोगों से पूछा गया कि ‘आपकी राय में क्या पति का अपनी पत्नी को पीटना या मारना जायज है?’ सर्वेक्षण में शामिल महिलाओं में से तेलंगाना में 83.8 फीसदी महिलाओं ने इसके जवाब में इसे सही ठहराया. जबकि हिमाचल प्रदेश में 14.8 फीसदी महिलाओं ने पति द्वारा उनको पीटा जाना सही बताया.

बारिश से दक्षिणी राज्यों में तबाह हुआ जन-जीवन, इस महीने 172 लोगों की मौत

बारिश से दक्षिणी राज्यों में तबाह हुआ जन-जीवन, इस महीने 172 लोगों की मौत

नई दिल्ली: तमिलनाडु में हुई मूसलाधार बारिश ने कस्बों को बर्बाद कर दिया है, गांव के गांव तबाह हो गए और पांच लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 68 हो गई। इसके अलावा अधिकारियों ने 2 दिसंबर तक दक्षिण भारत में और बारिश होने की चेतावनी भी दी है। 1 नवंबर से अब तक पांच दक्षिणी राज्यों में 172 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं, इसके बाद केरल में 48, आंध्र प्रदेश में 44 और कर्नाटक में 12 लोगों की मौत हुई है। हालांकि तेलंगावा में नवंबर में बारिश से संबंधित किसी भी मौत की सूचना नहीं है। तमिलनाडु में हालात इतने खराब हैं कि लोगों को खाना स्टॉक करके रखना पड़ रहा है। लोगों के घरों में पानी भर गया है जिससे जन-जीवन मुश्किल में पड़ गया है।


बारिश ने तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों जैसे तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, पुदुकोट्टई और नागपट्टिनम में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। थूथुकुडी में पिछले 24 घंटों में 250 मिमी की अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई। थुथूकुडी के एक निवासी ने कहा अत्तूर रोड पर पानी कूल्हे के लेवल तक है, जिसे अब बंद कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश में तिरुपति से भी भारी बारिश की सूचना है। बेंगलुरु और दक्षिणी कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हुई।


आईएमडी ने तमिलनाडु के पूरे तटीय क्षेत्र में 18 जिलों को रेड अलर्ट और तटीय क्षेत्रों से सटे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। राज्य के 38 में से 37 जिलों में बारिश हुई और ज्यादातर जगहों पर स्कूल और कॉलेज बंद रहे।


राज्य के राजस्व और आपदा मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने कहा कि पांच लोगों की मौत अरियालुर, डिंडीगुल, शिवगंगा और तिरुवनम्माली से हुई है। उन्होंने कहा कि 10,503 लोगों को सरकारी राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।


राज्य भर में, लोगों ने भोजन का स्टॉक कर लिया, लेकिन रुके हुए पानी ने आम जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। चेन्नई के वेस्ट माम्बलम निवासी एस बालू ने कहा, हमने अभी-अभी अपना पूरा अपार्टमेंट साफ किया है और इसमें फिर से पानी भर गया है।


आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय और रायलसीमा जिलों में कई दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद शुक्रवार को स्थिति सामान्य हो गई। लेकिन कई क्षेत्रों से मध्यम बारिश की सूचना मिली थी और आईएमडी ने 2 दिसंबर तक इस क्षेत्र में और बारिश की भविष्यवाणी की थी।


मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने राज्य विधानसभा को बताया कि उनकी सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिना देर किए सभी राहत और बचाव के उपाय कर रही है और लोगों के लिए शिविर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 18 और 19 नवंबर को चार जिलों के 1,990 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए थे, जिनमें से 211 गांवों में पूरी तरह से पानी भर गयी था। कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई थी और 16 अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि 1,169 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और 5,434 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।


केरल के कई हिस्सों, खासकर दक्षिणी जिलों में छिटपुट बारिश हुई। राज्य में इस साल छह दशकों में सबसे अधिक बारिश हुई - 2018 में आई बाढ़ से भी ज्यादा, जो एक सदी में आने वाली सबसे भीषण बाढ़ का कारण बना और 482 लोगों की जान ले ली। आईएमडी ने कहा कि राज्य में 25 नवंबर तक 3593.3 मिमी बारिश हुई, जो 2018 की 3518 की संख्या को पार कर गई।


बेंगलुरु में पिछले 24 घंटों में ज्यादा बारिश नहीं हुई, लेकिन कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने कहा कि कोडागु, चिक्कमगलुरु, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़, मैसूर और मांड्या जिलों में बारिश होगी। अधिकारी ने कहा, हालांकि, हमने आने वाले दिनों में राज्य में किसी भी भारी बारिश की भविष्यवाणी नहीं की है। हमारे मुताबिक, केवल छिटपुट, हल्की वर्षा होगी।

BREAKING NEWS : मिल में लगी भीषण आग, काबू पाने जुटी हैं दमकल की 15 गाड़ियां

BREAKING NEWS : मिल में लगी भीषण आग, काबू पाने जुटी हैं दमकल की 15 गाड़ियां

गुजरात के सूरत में रानी सती रंगाई मिल में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, लेकिन आग पर अभी तक काबू नहीं पाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आग शनिवार को 11 बजे के पास लगी। आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। रंगाई मिल अंदर होने की वजह से आग बुझाने में कठिनाई हो रही है। हालांकि, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। मिल के आसपास आसमान में काले धुएं छा गए हैं।  

 

 

नदी में डूबे चार स्कूली छात्र, शव बरामद

नदी में डूबे चार स्कूली छात्र, शव बरामद

भुवनेश्वर: ओडिशा के कटक में महानदी नदी में डूबे चार स्कूली छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान चंदन बेहरा, अजिंक्य बहलिया, शुभम सेठी और ओम प्रकाश बेहरा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 13 से 14 वर्ष है।


स्थानीय लोगों के अनुसार चारों गुरुवार दोपहर दो साइकिल से नदी में गए थे। शाम के समय लोगों ने देखा कि भादीमुल घाट के पास नदी के किनारे पर साइकिलें पड़ी देखी, जिसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। फिर उन लड़कों का पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो सहपाठी थे। जहां एक शव बीती शाम बरामद किया गया, वहीं तीन अन्य के शव शुक्रवार को दमकल कर्मियों ने बरामद किए। चारों कटक शहर के चौलियागंज थाना क्षेत्र के नयाबाजार क्षेत्र के पोतापोखरी के रहने वाले थे।

बड़ा हादसा: इमारत से टकराई बस, 19 की मौत, 32 घायल

बड़ा हादसा: इमारत से टकराई बस, 19 की मौत, 32 घायल

मेक्सिको सिटी/नई दिल्ली: मध्य मेक्सिको में लोगों को तीर्थ यात्रा कराने ले जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सभी यात्री धार्मिक स्थल चल्मा में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस एक इमारत से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास तक इसकी गूंज सुनाई दी।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों में से छह लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं उन्हें राज्य की राजधानी टोलुका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के सहायक आंतरिक सचिव रिकार्डो डी ला क्रूज़ ने कहा कि दुर्घटना मेक्सिको सिटी के दक्षिण-पश्चिम में जोक्विसिंगो की बस्ती में हुई।

नए वेरिएंट को लेकर भारत में दशहत, केन्द्र सरकार ने जारी किये दिशानिर्देश

नए वेरिएंट को लेकर भारत में दशहत, केन्द्र सरकार ने जारी किये दिशानिर्देश

नई दिल्ली: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनिया के अन्य देशों के साथ भारत की भी चिंता बढ़ा दी है। इस जानलेवा वेरिएंट को रोकने भारत सरकार ने 12 देशों के नाम जारी किए हैं, जहां से आने वाले हवाई यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दिया गया है। इन सभी यात्रियों को भारत सरकार के द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। वहीं इससे पहले, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा था कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) द्वारा रिपोर्ट किया गया है कि तीन देशों में कोरोना वेरिएंट बी.1.1 (ओमिक्रॉन) के कई मामले हैं। बोत्सवाना में तीन दक्षिण अफ्रीका में छह और हांगकांग में एक मामले सामने आए हैं।

भारत में जिन 12 देशों से यात्रियों के लिए स्क्रीनिंग अनिवार्य किया गया है इनमें दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, इस्राइल, हांगकांग, ब्रिटेन सहित यूरोप के देश शामिल हैं।

इस वेरिएंट के सामने आने के बाद वीजा प्रतिबंधो में ढील के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा प्रारंभ करने पर एक बार फिर से असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगर सख्ती नहीं बरती गई तो सार्वजनिक स्वास्थ्य पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर एक बैठक की। इसमें दक्षिण अफ्रीका में बड़ी संख्या में पाए गए एक नए कोविड-19 संस्करण ओमिक्रॉन को चिंता के विषय के रूप में नामित किया है। यह पांचवां वैरिएंट है जिसे नाम दिया गया है।

डब्ल्यूएचओ ने नए वैरिएंट का नाम ओमिक्रॉन रखा है
कोरोना के नए B.1.1.529 वेरिएंट का नामकरण हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस वेरिएंट का नाम ओमिक्रॉन रखा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को इस वैरिएंट पर चर्चा के लिए बैठक रखी थी, जहां इस कोरोना के प्रकार को नाम दिया गया। इस कोरोना वैरिएंट का नाम भी ग्रीक अल्फाबेट के आधार पर रखा गया है। इससे पहले दिसंबर 2020 के अंत में दुनियाभर में तबाई मचाने वाला डेल्टा वैरिएंट का नाम भी डब्ल्यूएचओ ने रखा था जिसे चिंता के एक प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया गया था।

नए वैरिएंट से अफ्रीका में क्या हाल?
दक्षिण अफ्रीका में इसके पहले कुछ केस सामने आने के बाद एक दिन के अंदर ही यहां संक्रमण दर 93 फीसदी तक बढ़ गई है। स्थानीय वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना का यह वैरिएंट अब तक दक्षिण अफ्रीका के नौ प्रांतों में फैल चुका है और इसके ज्यादातर शिकार युवा हैं।

भारतीय खगोलविदों ने खोज निकाले एक्सोप्लानेट व दुर्लभ तारे........

भारतीय खगोलविदों ने खोज निकाले एक्सोप्लानेट व दुर्लभ तारे........

नई दिल्ली: भारतीय खगोलविदों को अंतरिक्ष में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। हाल ही में उन्होंने बृहस्पति ग्रह की तुलना में 1.4 गुना बड़ा एक्सोप्लानेट (बाहरी ग्रह) और सूर्य से भी ज्यादा गर्म दुर्लभ रेडियो तारे ढूंढ निकाले हैं।


पहली खोज अहमदाबाद की फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (पीआरएल) ने की है। टीम द्वारा खोजा गया एक्सोप्लानेट काफी पुराने एक तारे की परिक्रमा कर रहा है। यह बृहस्पति ग्रह से डेढ़ गुना बड़ा है और 725 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। टीओआई 1789बी नाम के इस बाहरी ग्रह का पता प्रोफेसर अभिजीत चक्रबर्ती और उनकी टीम ने एडवांस्ड रेडियल वेलोसिटी अबू स्काई सर्च (पारस) स्पेक्ट्राग्राफ का इस्तेमाल करके लगाया है।

देश में अपनी तरह की यह पहली तकनीक है, जिसका इस्तेमाल माउंट आबू ऑब्जर्वेटरी स्थित पीआरएल के 1.2 मीटर लंबे टेलीस्कोप में किया गया। बाहरी ग्रह का द्रव्यमान बृहस्पति का करीब 70 फीसदी मिला है जबकि इसका आकार उसकी तुलना में 1.4 गुना अधिक है। शोधकर्ताओं ने यह माप दिसंबर 2020 और मार्च 2021 के बीच लिया था। टीओआई 1789बी अपने सूर्य की परिक्रमा केवल 3.2 दिन में पूरी करता है।

दुर्लभ श्रेणी के मेन-सीक्वेंस रेडियो पल्स के आठ नए तारे मिले
दूसरी खोज, पुणे के निकट स्थित राष्ट्रीय रेडियो खगोल भौतिकी केंद्र (एनसीआरए) ने वृहत मीटरवेव रेडियो दूरदर्शी (जीएमआरटी) का इस्तेमाल करते हुए की। बरनाली दास के नेतृत्व में खगोलविदों ने दुर्लभ श्रेणी के मेन-सीक्वेंस रेडियो पल्स या एमआरपी उत्सर्जकों के आठ तारे खोजे हैं।

एनसीआरए के मुताबिक, ये तारे असामान्य शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्रों के साथ सूर्य से भी ज्यादा गर्म होते हैं। संस्थान के दल ने जीएमआरटी का उपयोग करके पहले भी ऐसे तीन तारे खोजे थे। एनसीआरए का कहना है, अब तक ऐसे कुल 15 एमआरपी का पता चला है, जिनमें से 11 पुणे के खगोलविदों द्वारा खोजे गए हैं।

भारत में पहली बार ड्रोन से हुई दवाओं की डिलीवरी

भारत में पहली बार ड्रोन से हुई दवाओं की डिलीवरी

शिलॉन्ग: भारत में भी ड्रोन से सामानों की डिलीवरी शुरू हो रही है। मेघायल देश का पहला राज्य बना है जहां ड्रोन से सफलतापूर्वक दवाओं की डिलीवरी की गई है। मेघालय के पश्चिमी खासी हिल्स जिले में ड्रोन से दवाओं की डिलीवरी की गई। ड्रोन ने 25 मिनट में 25 किलोमीटर का सफर तय कर इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेघालय के पश्चिमी खासी हिल्स जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रोन के जरिए दवाओं की सफलता पूर्वक आपूर्ति शुक्रवार को कराई गई।

मुखयमंत्री कानराड ने अपने सोशल अकाउंट पर लिखा , ‘आज हमने मेघालय में नोंगस्टोइन से मावेत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक ई-वीटीओएल ड्रोन के माध्यम से दवाओं की आपूर्ति की। अपनी तरह के इस पहले कार्यक्रम में ड्रोन ने 25 मिनट से भी कम समय में 25 किलोमीटर की दूरी तय की। यह भारत में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है। उन्होंने कहा, ‘ड्रोन तकनीक स्वास्थ्य सेवा के भविष्य को बदल सकती है’ यह एक अनूठी परियोजना है जो दुर्गम क्षेत्र में दवाओं की अपूर्ति को सुगम बनाएगी।’

मेक इन इंडिया ड्रोन का असर
पिछले महीने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा था कि ड्रोन के जरिए पूर्वोत्तर के दुर्गम इलाकों में कोविड-19 टीके की आपूर्ति की सुविधा के लिए एक पहल शुरू की गई है और यह पहली बार है कि दक्षिण एशिया में `मेक इन इंडिया` ड्रोन का उपयोग कोविड-19 टीके को 15 किलोमीटर की हवाई दूरी पर स्थित जगह पर 12-15 मिनट में पहुंचाने के लिए किया गया है।