BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
जंगली हाथी के कुचलने से दो ग्रामीणों की मौत

जंगली हाथी के कुचलने से दो ग्रामीणों की मौत

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के बुढमू इलाके में दो अलग अलग घटनाओें में दो ग्रामीणों की एक जंगली हाथी द्वारा कुचले जाने से मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और हाथियों को वहां से खदेड़ने की मांग के साथ धरना प्रारंभ कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में अपने झुंड से भटके एक जंगली हाथी ने उमेडंडा पंचायत में दो लोगों को कुचल कर मार डाला जिनमें सोसई मुर्गी पालन केन्द्र (पोल्ट्री फार्म) की देखरेख करने वाले कर्मी 45 वर्षीय अनिरुद्ध साहू और लोहरदगा जिले के बगडु थानाक्षेत्र के मेरले निवासी शंभूनाथ शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हाथियों के हमले से घायल दोनों ग्रामीणों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।

घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम और बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश बैठा और जिला परिषद् उपाध्यक्ष पार्वती देवी के नेतृत्व में लगभग 100 ग्रामीण मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत राशि देने की मांग के साथ धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि विभाग की ओर से दोनों मृतक के परिजनों को तत्काल चार - चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी मांग की है कि हाथियों के झुंड को इस इलाके से खदेड़ा जाये जिससे यहां लोग शांति से अपना जीवन जी सकें। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 5 दिनों से हाथियों का झुंड यहां पर घूम रहा है।

सीबीआइ ने 100 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में 9 लोगों को किया गिरफ्तार

सीबीआइ ने 100 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में 9 लोगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, सीबीआइ ने इंडियन बैंक में चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट (सीपीटी) की 100 करोड़ रुपये से अधिक की सावधि जमा मामले में कथित धोखाधड़ी के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने 31 जुलाई, 2020 को बैंक अधिकारियों समेत अन्य के खिलाफ आरोपों की जांच शुरू की थी। उन पर आरोप थे कि उन्होंने बैंक में जमा 100.57 करोड़ रुपये की सीपीटी की सावधि जमा को साजिश के तहत बंद कर दिया और राशि को विभिन्न खातों में अंतरित कर दिया।सीबीआइ के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा, आरोप यह भी था कि कई सावधि जमा खातों को समय से पहले बंद करने से इंडियन बैंक को 45.40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। एक साल से अधिक समय की गहन जांच के बाद सीबीआइ ने मामले में सोमवार की रात नौ लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान गणेश नटराजन, वी. मणिमोझी, जे. सेल्वाकुमार, के. जाकिर हुसैन, एम विजय हेराल्ड, एम राजेश सिंह, एस. सियाद, एस. अफसार और वी. सुदालाईमुथु के रूप में हुई।  

11 अगस्त के दिन ही एक किशोर क्रांतिकारी देश की आज़ादी के लिए फांसी के फंदे पर झूल गए, जानिए 11 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाए

11 अगस्त के दिन ही एक किशोर क्रांतिकारी देश की आज़ादी के लिए फांसी के फंदे पर झूल गए, जानिए 11 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाए

नई दिल्ली. देश की आजादी की लड़ाई में बहुत नौजवानों ने बलिदान दिया है, इनमें से एक नाम खुदीराम बोस का है, जिन्हें 11 अगस्त 1908 को फांसी दे दी गई. उस समय उनकी उम्र महज 18 साल कुछ महीने थी. अंग्रेज सरकार उनकी निडरता और वीरता से इस कदर आतंकित थी कि उनकी कम उम्र के बावजूद उन्हें फांसी की सजा सुनाई गयी. यह साहसी किशोर हाथ में गीता लेकर ख़ुशी-ख़ुशी फांसी चढ़ गया.

खुदीराम की लोकप्रियता का यह आलम था कि उनको फांसी दिए जाने के बाद बंगाल के जुलाहे एक खास किस्म की धोती बुनने लगे, जिसकी किनारी पर खुदीराम लिखा होता था और बंगाल के नौजवान बड़े गर्व से वह धोती पहनकर आजादी की लड़ाई में कूद पड़े.


देश दुनिया के इतिहास में 11 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1347 : अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजगद्दी संभाली और बहमनी साम्राज्य की स्थापना की.
1908 : क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई.
1914 : फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1929 : पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए.
1940 : ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया.
1944 : अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया.
1960 : अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की.
1961 : दादर नगर हवेली का भारत में विलय और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया.
1984 : तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.

2003 : उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली.
2004 : भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की.

VIDEO: गहरे कुएं में गिर गई थी महिला, फिर दमकल कर्मियों ने दिखाया ये साहसिक कारनामा

VIDEO: गहरे कुएं में गिर गई थी महिला, फिर दमकल कर्मियों ने दिखाया ये साहसिक कारनामा

वायनाड. केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला के कुएं में गिर गई, इसके बाद दमकल विभाग के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया. रस्सियों और अन्य उपकरणों का उपयोग करके महिला को 50 फीट गहरे कुएं से वापस सुरक्षित निकाला गया. बचाव अभियान के एक वीडियो में दमकल विभाग के कर्मियों को लोगों की मदद से कुएं से महिला के साथ एक बड़ा जाल खींचते हुए दिखाया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे कई लोगों ने मिलकर जाल को बाहर खींचा और महिला को सुरक्षित निकाला गया.

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर की गई क्लिप में, महिला जाल से बाहर निकलते ही पीछे की ओर गिरती हुई दिखाई दे रही है, संभवत: दुर्घटना के बाद सदमे की स्थिति में है. हालाँकि, जैसे ही आसपास के लोग उसे उसके पैरों पर खड़ा करने में उसकी मदद करते हैं, उसे चलते हुए देखा जा सकता है. क्लिप के साथ लिखे कैप्शन में कहा गया है, "केरल के वायनाड में 50 फीट गहरे कुएं में गिरने के बाद दमकल विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने एक महिला को बचाया."


सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अबतक 8 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "स्थानीय लोगों और अधिकारियों द्वारा किया गया शानदार काम."


किसी भी प्रकार के बचाव कार्यों की निगरानी अधिकारियों और प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा की जानी चाहिए. उचित मार्गदर्शन के अभाव में, ऐसे ऑपरेशन दुखद रूप से गलत हो सकते हैं. मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में जुलाई में इस तरह की एक घटना सामने आई थी, जब एक बचाव अभियान के दौरान 30 ग्रामीण एक कुएं में गिर गए थे. इनमें से 11 लोगों की गिरने से मौत हो गई, जबकि 19 घायल हो गए.

 

देश के 744 जिलों में आयोजित होगा `फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर इस तारीख को करेंगे शुरुआत

देश के 744 जिलों में आयोजित होगा `फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर इस तारीख को करेंगे शुरुआत

नई दिल्ली: आजादी का अमृत महोत्सव`के तहत खेल व युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर 13 अगस्त को फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आगाज करेंगे। मंत्रालय ने 7.50 करोड़ युवाओं व लोगों तक पहुंचने तथा उन्हें इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य रखा है। खेल सचिव उषा शर्मा ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बीएसएफ, सीआइएसएफ, सीआरपीएफ, रेलवे, आइटीबीपी, एनएसजी, एसएसबी आदि सरकारी व गैर सरकारी संगठन प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा, पहले दिन देश के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों पर 75 शारीरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दो अक्टूबर तक हर हफ्ते 75 जिलों और उन सभी के 75-75 गांवों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। समग्र रूप में 744 जिलों और उन सभी के 75-75 गांवों के अलावा देशभर के 30 हजार शैक्षणिक संस्थानों में भी यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

BREAKING NEWS: श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, 4 की मौत

BREAKING NEWS: श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, 4 की मौत

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में श्रद्धालुओं से भरा वाहन एक खाई में जा गिरा। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, सुबह धार के तवलाई गांव से मन्नत पूरी होने पर नागलवाड़ी पहाड़ी पर भीलटदेव दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की वाहन पीछे खसकते हुए पहाड़ से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब पहाड़ी पर चढ़ाई के दौरान अंधे मोड़ पर पिकअप के सामने बाइक आ गई और पिकअप चालक का वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया। इसमें धार जिले के तहसील मनावर के ग्रामो के श्रद्धालु सवार थे, इस दुर्घटना में चार लोगो की मृत्यु हुई एवं 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय बड़वानी लाकर भर्ती करवाया गया है।


इस हादसे में टवलाई की 16 वर्षीय राजनंदनी जामन्या की 35 वर्षीय किरण सोलंकी, जामन्या का 20 वर्षीय दिलीप, टवलाई का 12 वर्षीय जतिन डावर की मौत हुई है, जबकि अन्य 11 घायल हुए हैं।


कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर जहां घायलों को सांत्वना दी, वहीं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को समुचित उपचार नि:शुल्क कराने के भी निर्देश दिए।


नागलवाड़ी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश यादव ने नागलवाड़ी समिति के माध्यम से दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये व घायलों को दो-दो हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की है।

सेक्स रैकेट: ओयो रूम में चल रहा था देह व्यापार, महिला सहित 3 गिरफ्तार कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद

सेक्स रैकेट: ओयो रूम में चल रहा था देह व्यापार, महिला सहित 3 गिरफ्तार कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है, पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. अब थाना बीटा-2 पुलिस ने ओयो रूम में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए आरोपी महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 4 मोबाइल, 2 डीवीआर, 6900 रुपये नकद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.


होटल मालिक भी हिरासत में
गौरतलब है कि बीती देर रात थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा ग्रेटर नोएडा कॉम्प्लेक्स में छापा मारते हुए उन ओयो रूम्स में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया गया. इसमें 2 पुरुष अंकित और दीपांशु सहित 1 महिला को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा, होटल के मालिक ऋषि गोयल को भी हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. जानकारी मिली है कि तीसरी मंजिल पर यह देह व्यापार चलाया जा रहा था.


तीसरी मंजिल पर चल रहा था व्यापार
बता दें, जिन दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से एक ग्रेटर नोएडा का ही निवासी है. दूसरा बुलंदशहर का रहने वाला है और आरोपी महिला फरीदाबाद की है. पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी कि ग्रेनो कॉम्प्लेक्स में देह का धंधा चल रहा है, जिसके बाद पुलिस छापे में तीनों को गिरफ्तार किया गया.

कर्ज में डूबी राज्य सरकार की मदद करने चेक लेकर गांधी की वेशभूषा में पहुंचा शख्स...

कर्ज में डूबी राज्य सरकार की मदद करने चेक लेकर गांधी की वेशभूषा में पहुंचा शख्स...

चेन्नई: तमिलनाडु के नमक्कल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां गांधी पोशाक पहने एक शख्स कर्ज में डूबी तमिलनाडु सरकार की मदद के लिए जिला कलेक्टर के दफ्तर पहुंच गया। यहां उसने अधिकारियों को 2.63 लाख रुपये का चेक सौंपने की कोशिश की लेकिन अधिकारियों ने इसे स्वीकार नहीं किया।

महात्मा गांधी के अनुयायी गांधी रमेश ने सरकार के कर्ज को चुकाने में मदद करने के लिए राज्य को 2,63,976 रुपये दान करने का फैसला किया। उन्होंने राज्य के अधिकारियों से चेक लेने और बदले में अपने परिवार को शून्य ऋण रसीद जारी करने का अनुरोध किया। रमेश ने कहा कि उन्होंने लोगों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह पहल की है ताकि सरकार पर कर्ज का बोझ कम हो सके।

बता दें कि बीते सोमवार को तमिलनाडु के वित्त मंत्री पी थियागा राजन ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी किया था जिसमें कहा गया कि राज्य सरकार वित्तीय संकट का सामना कर रही है। उन्होंने इसके लिए राज्य में पूर्व अन्नाद्रमुक सरकार द्वारा अनुचित शासन को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि मार्च 2022 तक राज्य का कुल बकाया कर्ज 5,70,189 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। चूंकि तमिलनाडु में 2,16,24,238 परिवार हैं, इसका मतलब है कि प्रत्येक परिवार पर सार्वजनिक कर्ज का बोझ 2,63,976 रुपये होगा।

दामांद को हुआ अपनी 50 साल की सास से प्यार, सास हुई दामांद संग फरार, जाने कहाँ की है ये घटना

दामांद को हुआ अपनी 50 साल की सास से प्यार, सास हुई दामांद संग फरार, जाने कहाँ की है ये घटना

मुजफ्फरपुर | कहते हैं प्यार में पड़ा शख्स न रिश्तों के बंधन को देखता है और नहीं उम्र की सीमा। वे प्यार में इस कदर पागल हो जाते हैं कि उन्हें न परिवार की परवाह रहती रही न ही समाज की चिंता। ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर में सामने आया। यहां पर दामाद और सास ने आपस में शादी कर ली।

यहां सास और दामाद में प्यार हो गया और वे दोनों फरार हो गए। मुजफ्फरपुर जिले के भौराकलां थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को अपने ही दामाद से प्यार हो गया। दोनों घर से भाग निकले। उनके भाग जाने के बाद परिजनों ने किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई। सास और दामाद 10 महीने बाद कोर्ट में शादी कर वापस लौटे। सास-दामाद की शादी से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला की बेटी ने भी मां की करतूत पर आ‍पत्ति जताई। मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग करने का मामला दर्ज कर‍ लिया।

पत्नी ने पति संग सेक्स करने से किया इंकार, तो पति ने गुस्से में दी ऐसी सजा, जाने क्या......

पत्नी ने पति संग सेक्स करने से किया इंकार, तो पति ने गुस्से में दी ऐसी सजा, जाने क्या......

लखनऊ | गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बांसगांव इलाके में तीन महीने पहले शादी के बंधन में बंधे पति ने सोमवार की रात अपनी ही नवविवाहित पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में पहले पत्नी को अस्तपाल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होते ही लड़की के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति, सुसर और जेठ को हिरासत में ले लिया। जबकि आरोपी पति का कहना है कि पत्नी उसे संबंध नहीं बनाने देती थी। इसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई हुई और उसने गुस्से में पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर जिले के ग्राम दसरौली काली जगदीशपुर के रहने वाले सर्वेश मौर्या ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उसकी बहन सरिता मौर्या (22) की शादी बीते 13 मई 2021 को बांसगांव इलाके के कुचैटा के रहने वाले रामप्रीत के बेटे हरिशंकर से हुई थी। आरोप है कि शादी के एक हफ्ते बाद तक सबकुछ ठीक चला, लेकिन फिर ससुराल वालों ने उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आए दिन वे नकदी, गाड़ी व अन्य चीजों की मांग करते थे और मना करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया और पति सहित ससुर और जेठ को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति सहित तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

प्रदेश के इस जिले में 2 सरकारी स्कूलों के 20 बच्चे हुए कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप

प्रदेश के इस जिले में 2 सरकारी स्कूलों के 20 बच्चे हुए कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप

लुधियाना | पंजाब में स्कूल खुलते ही बच्चों में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है. लुधियाना के दो सरकारी स्कूलों में 20 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सरकारी स्कूल में बच्चों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा 26 जुलाई से कक्षा 10वीं से 12वीं और दो अगस्त से सभी स्कूलों को खोल दिया गया है. इसके बाद चीफ सेक्रेटरी पंजाब की ओर से स्कूलों में रोजाना टेस्टिंग किए जाने की बात कही गई है. बच्चों के लगातार संक्रमित होने से ​शिक्षा अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि तीसरी लहर के मद्देनजर स्कूलों को फिर से बंद किए जाएंगे.

लुध‍ियाना के डिप्टी कमिश्नर वीके शर्मा ने बताया क‍ि पंजाब में लुधियाना के 2 स्कूलों में 20 बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. र‍िपोर्ट आने के बाद अन्‍य छात्रों की जांच कराए जाने की तैयारी की जा रही है. पॉज‍िट‍िव पाए गए छात्रों को न‍िगरानी में रखा गया है.

 

मामूली विवाद पर बेटी ने मां की कराटे बेल्ट से गला घोंटकर की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

मामूली विवाद पर बेटी ने मां की कराटे बेल्ट से गला घोंटकर की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

ठाणे: नवी मुंबई में मामूली विवाद पर किशोरी ने माँ की हत्या कर दी, पढ़ाई को लेकर झगड़े के बाद 15 वर्षीय एक किशोरी ने कराटे की बेल्ट से मां की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किशोरी ने बाद में इसे दुर्घटनावश मौत का मामला बताने की कोशिश की. यह घटना 30 जुलाई को नवी मुंबई के ऐरोली इलाके में हुई. रबाले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की और उसकी मां (40) के बीच लगातार झगड़ा होता था क्योंकि महिला चाहती थी कि उसकी बेटी चिकित्सा पाठ्यक्रम की पढ़ाई करे लेकिन किशोरी इससे इनकार कर रही थी.


किशोरी ने पिछले महीने भी अपनी मां के बारे में पुलिस से शिकायत की थी और इसके बाद पुलिस ने परिवार के सदस्यों को समझाया भी था. 30 जुलाई को किशोरी ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसकी मां की गिरने की वजह से मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि महिला की मौत गला घोंटे जाने की वजह से हुई है. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़की ने यह स्वीकार किया कि मां के साथ झगड़े के बाद उसने कराटे की बेल्ट से उसका गला घोंट दिया. किशोरी को सोमवार को हिरासत में लिया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

एटीएम कैश वैन के गार्ड की हत्या करने वाले दोनों बदमाश मुठभेड़ में ढेर

एटीएम कैश वैन के गार्ड की हत्या करने वाले दोनों बदमाश मुठभेड़ में ढेर

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिंगरामऊ क्षेत्र में एटीएम कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों बदमाश घटना की 14 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में मारे गये।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धनियामऊ बाजार में स्थित एटीएम में पैसा डालने वाले कैश वैन के गार्ड राम अवध चौबे की कल अपराह्न बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि सिंगरामऊ थाने की पुलिस मंगलवार भोर में गश्त पर निकली थी, दोनों बदमाशों के बारे में सूचना मिली और तत्काल पुलिस सक्रिय हो गई और बहरा पीली नदी के पास हाईवे और रेलवे क्रासिंग के निकट पहुंची और बाइक सवार दोनों बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशें ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।


उन्होंने बताया कि बदमाशों की गोली एक सब इंस्पेक्टर की जैकेट को छूती हुई निकल गई जबकि एक सिपाही जख्मी हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों ने अपना नाम अभिषेक गौतम निवासी सरोखनपुर थाना बदलापुर और दूसरे ने नितिन मौर्य निवासी सिरकिना थाना सिंगरामऊ बताया। घायल सिपाही और दोनों बदमाशों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया ,जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , पुलिस ने मौके से नौ एमएम की पिस्टल और कारतूस तथा गार्ड की लूटी गई मोबाइल फोन बरामद हुई। वहीं, मुठभेड के बाद एहतियातन कई थाने की पुलिस जिला अस्पताल पर तैनात कर दी गई है।


गौरतलब है कि सोमवार को दोपहर बाद जिले में बक्सा क्षेत्र के धनियामऊ बाजार में स्थित एटीएम में एजीएस कंपनी की वैन कैश डालने आई थी। बदमाशों ने कैश लूटने के इरादे से गोली चलाते हुए वैन के पास आये थेे और गार्ड राम अवध चौबे के विरोध करने पर गोली मारकर इन बदमाशों ने हत्या कर दी थी।

नशे में धुत युवती ने डिलीवरी ब्वॉय को कार से कुचला, युवक की मौके पर मौत

नशे में धुत युवती ने डिलीवरी ब्वॉय को कार से कुचला, युवक की मौके पर मौत

इंदौर: इंदौर में कार चला रही एक लड़की ने डिलीवरी ब्वॉय को कुचल दिया, जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, युवक को टक्कर मारने वाली युवती शराब पीकर गाड़ी चला रही थी।

राजेंद्रनगर थाना टीआइ अमृता सोलंकी के मुताबिक, 12वीं कक्षा के परिणाम आने की खुशी में ट्रेजर टाउन निवासी चार लड़कियों ने एक होटल में पार्टी की थी। इस दौरान लड़कियों ने जमकर शराब पी और फिर घर के लिए निकली। राजेंद्र नगर ब्रिज के पास कार चला रही लड़की ने डिलीवरी ब्वॉय को कुचल दिया।

फूड कंपनी स्वीगी में डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी करने वाला देवीलाल राजेंद्र नगर स्थित शिवालय में खाना डिलीवरी करने बाइक से जा रहा था। राजेंद्र नगर ब्रिज के पास जैसे ही वह पहुंचा कि तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार युवक को घसीटते हुए डिवाइडर पार कर गई। डिलीवरी ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई। कार विजयनगर से ट्रेजर टाउन की ओर जा रही थी। हादसे के बाद कार को भीड़ ने चारों ओर से घेर लिया और लड़कियों को बाहर निकाल कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के मुताबिक, कार नितिन माहेश्वरी के नाम से रजिस्टर्ड है।

विवादास्पद नारेबाजी के मामले में वकील अश्विनी उपाध्याय समेत 5 लोग हिरासत में

विवादास्पद नारेबाजी के मामले में वकील अश्विनी उपाध्याय समेत 5 लोग हिरासत में

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ के प्रदर्शन के दौरान 8 अगस्त को कथित रूप से धर्म विशेष के खिलाफ नारेबाजी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अश्विनी उपाध्याय को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

9 अगस्त की देर रात को ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें कनॉट प्लेस थाने में बुलाया था, जिसके बाद से उनसे पूछताछ चल रही है। अगर इस मामले में उनकी भूमिका संदिग्ध पाई जाती है और पुलिस उन्हें इस मामले में आरोपी बनाती है तो उन्हें आज पटियाला कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

अश्विनी उपाध्याय के पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर शाम दिल्ली पुलिस की तरफ से अश्विनी उपाध्याय को मामले में पूछताछ के लिए कनॉट प्लेस थाने में आने के लिए कहा था। इसके बाद वे थाने पहुंचे। तब से उनसे पूछताछ चल रही है। इस दौरान उन्हें उनके परिवार के लोगों के आलावा अन्य किसी से संपर्क नहीं करने दिया जा रहा है।

रविवार को जंतर-मंतर पर भारत जोड़ो आंदोलन के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की गई थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। सोशल मीडिया पर अश्विनी उपाध्याय को गिरफ्तार करने की मांग भी की जा रही थी।

आपत्तिजनक वीडियो के मामले में 9 अगस्त को दिल्ली पुलिस ने एक एफआईआर भी दर्ज कर ली थी। जिसमें अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था। दिल्ली पुलिस को इस वीडियो में शामिल चेहरों की तलाश थी।

हालांकि, अश्विनी उपाध्याय समेत भारत जोड़ो आंदोलन से जुड़े सभी आयोजकों ने कहा था कि उनका प्रदर्शन केवल एक घंटे का था, इस दौरान उनके कार्यक्रम में कोई नारेबाजी नहीं की गई थी। उपाध्याय ने वीडियो की सत्यता की जांच करने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।
उन्होंने इस वीडियो के संदर्भ में दिल्ली पुलिस के पास एक शिकायत भी दर्ज कराई थी जिसमें उन्हें और उनके आंदोलन को गलत तरीके से बदनाम करने का आरोप लगाया गया था।

अश्विनी उपाध्याय का नारेबाजी करने वाली बात से इनकार
वहीं अश्विनी उपाध्याय ने भी नारेबाजी करने वाली बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि उनके कार्यक्रम में किसी ने भी नारेबाजी नहीं की। उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने खुद दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर इस मामले की जांच करने के लिए कहा है। उपाध्याय ने कहा कि उनको नहीं पता है कि नारेबाजी करने वाले कौन लोग हैं और यह कहां से आए।

उन्होंने कहा कि जब तक वह कार्यक्रम में रहे तब तक उन्होंने किसी को ऐसी नारेबाजी करते हुए नहीं देखा। इसकी जांच जरूर करना चाहिए। यदि वीडियो फर्जी है तो उनके भारत छोड़ो आंदोलन के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।

कपिल मिश्रा ने किया अश्विनी उपाध्याय का समर्थन
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने पूर्व भाजपा प्रवक्ता व सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय का समर्थन किया है। कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नारे अश्विनी उपाध्याय ने नहीं लगाए, ना उनके मंच से लगे। कहीं दूर सड़क पर कोई क्या कह रहा हैं इसकी जिम्मेदारी अश्विनी उपाध्याय की कैसे और क्यों? वो जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं हम पूरी तरह अश्विनी उपाध्याय के साथ हैं।

मंदिर में साधु की हत्या की कोशिश, पेपर कटर से किए कई वार

मंदिर में साधु की हत्या की कोशिश, पेपर कटर से किए कई वार

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर में बिहार के साधु की हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। साधु पर पेपर कटर से हमला किया गया है। गंभीर हालत में साधु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मसूरी थाना इलाके के डासना देवी मंदिर में बिहार के साधु की हत्या की कोशिश की गई है। साधु पर पेपर कटर से कई वार किए गए हैं। साधु की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मंदिर महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती का कहना है कि बदमाश उन्हीं पर हमला करने आए थे। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बिहार के समस्तीपुर निवासी स्वामी नरेश आनंद सरस्वती (58) बीते 7 अगस्त को कार्यक्रम में शामिल होने मंदिर आए थे।

तभी से वो यहां रुके हुए थे। मंगलवार तड़के चार बजे अज्ञात हमलावर दीवार कूदकर मंदिर में घुसा और उन पर हमला कर दिया। पुलिस और पीएसी के पहरे के बीच साधु पर हमले की घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

भारत-म्यांमा सीमा के पास हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद

भारत-म्यांमा सीमा के पास हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद

इम्फाल: मणिपुर के तेंगनोपाल जिले में भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से सुरक्षा बलों ने हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर मणिपुर पुलिस तथा असम राइफल्स के संयुक्त दल ने एक तलाशी अभियान चलाया और मोरेह कस्बे के वार्ड नंबर-7 के एस मोलजोल गांव में एक मकान से हथियारों और गोला-बारूद का यह जखीरा बरामद किया।

उन्होंने बताया कि दो एके-47 राइफल, दो एम-16 राइफल, तीन 9-एमएम पिस्तौल, चीन में बना एक हथगोला, एके-56 तथा एम-16 की नौ मैगजीन, 9-एमएम पिस्तौल की चार मैगजीन, 7.62 एमएम के 361 कारतूस, 5.6 मिमी के 31 कारतूस, 9- मिमी के 23 कारतूस, 38- मिमी के चार कारतूस, छोटे कैलिबर की सात गोलियां और एक 8X दूरबीन मौके से बरामद की गई हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि अभियान के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था। सभी जब्त हथियार और गोला-बारूद मोरेह पुलिस थाने को सौंप दिए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

अफगानिस्तान के एक और प्रांत की राजधानी पर तालिबान का कब्जा

अफगानिस्तान के एक और प्रांत की राजधानी पर तालिबान का कब्जा

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान ने सोमवार को एक और प्रांत की राजधानी पर कब्जा कर लिया है। अमेरिका और नाटो सैनिकों की वापसी के बीच बागियों के हमले जारी हैं। हाल के हफ्तों में समूचे अफगानिस्तान में उग्रवादियों ने बढ़त हासिल की है और जिलों तथा बड़े ग्रामीण हिस्से पर नियंत्रण करने के बाद प्रांतीय राजधानियों की ओर अपना रूख किया है। वहीं वे देश की राजधानी काबुल में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा और संयुक्त राष्ट्र की इस चेतावनी के बावजूद हमले हो रहे हैं कि सैन्य तौर पर जीत और सत्ता पर काबिज़ होने पर मान्यता नहीं दी जाएगी। तालिबान ने अफगान सरकार के साथ बातचीत की मेज़ पर लौटने की अपीलों को अनसुना कर दिया है। उत्तरी सर-ए-पुल प्रांत की परिषद के प्रमुख मोहम्मद नूर रहमानी ने कहा कि तालिबान ने प्रांतीय राजधानी पर कब्जा कर लिया है।

उनके मुताबिक, अफगान सुरक्षा बलों ने एक हफ्ते तक शहर को तालिबान के कब्जे में जाने से बचाने की कोशिश की लेकिन सर-ए-पुल शहर पर तालिबान का नियंत्रण हो ही गया। उन्होंने कहा कि प्रांत से सरकारी बल पूरी तरह से पीछे हट गए हैं। रहमानी ने यह भी बताया कि सरकार समर्थक स्थानीय मिलिशिया के कई लड़ाकों ने बागियों के आगे बिना लड़े हथियार डाल दिए हैं जिससे उन्होंने पूरे सूबे पर कब्जा कर लिया है। तालिबान ने सर-ए-पुल के साथ ही पश्चिमी निमरोज़ प्रांत की राजधानी ज़रंज, उत्तरी जौज़जान प्रांत की राजधानी शेबरगान और अन्य उत्तरी सूबे तालकान की राजधानी जो इसी नाम से है, पर कब्ज़ा कर लिया है। तालिबान उत्तरी कुंदुज प्रांत की राजधानी कुंदुज शहर पर नियंत्रण के लिए भी लड़ कर रहा है।

रविवार को उन्होंने अपना झंडा शहर के मुख्य चौराहे पर लगा दिया। कुंदुज पर कब्जा तालिबान के लिए एक अहम बढ़त होगी और पश्चिम देशों के समर्थन वाली सरकार के खिलाफ अभियान के तहत क्षेत्र लेने और उसपर कब्जा बरकरार रखने की उसकी क्षमता की आज़माइश होगी। यह देश के बड़े शहरों में शुमार है जिसकी आबादी करीब 3.40 लाख है। सर-ए-पुल की प्रांतीय परिषद के प्रमुख रहमानी ने बताया कि सूबे की राजधानी कई हफ्ते से तालिबान की घेराबंदी में है और अतिरिक्त सैन्य सहायता भेजी नहीं जा सकी। सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दिख रहा है कि तालिबान के लड़ाके सर-ए-पुल के गवर्नर के दफ्तर के सामने हैं और जीत पर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

अफगानिस्तान से अमेरिका और नाटो की फौजों के वापस जाने के बीच तालिबान ने लड़ाई तेज कर दी है जबकि अफगान सुरक्षा बलों और सरकारी सैनिकों ने जवाबी हमले किए हैं और अमेरिका की मदद से हवाई हमले किए हैं। लड़ाई में आम नागरिकों के हताहतो होने को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। विद्रोहियों ने दक्षिणी हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्कर गाह को भी अपने कब्जे में ले लिया है, जहां उन्होंने पिछले सप्ताह शहर के 10 पुलिस जिलों में से नौ पर कब्जा कर लिया था। वहां भारी लड़ाई जारी है और अमेरिका तथा अफगान सरकार ने हवाई हमले किए हैं

जिसमें एक स्वास्थ्य क्लीनिक और एक हाई स्कूल क्षतिग्रस्त हो गया है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि लश्करगाह शहर पर हवाई हमले किए गए हैं। उसने कहा कि बलों ने तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया है जिनमें 54 लड़ाके मारे गए हैं और 23 अन्य जख्मी हुए हैं। इसमें क्लीनिक और स्कूल पर बमबारी करने का कोई जिक्र नहीं है। शनिवार को तालिबान के लड़ाके जौज़जान प्रांत की राजधानी में घुस गए थे और प्रांत के 10 में से नौ जिलों पर कब्जा कर लिया है। कंधार की प्रांतीय राजधानी कंधार शहर भी उनके घेरे में हैं।

तालिबान ने रविवार को अंग्रेजी में एक बयान जारी कर कहा कि निवासियों, सरकारी कर्मियों और सुरक्षा बलों को उनसे डरने की जरूरत नहीं है।

लॉकडाउन ब्रेकिंग : प्रदेश में कल से 17 अगस्त तक लगा लॉकडाउन, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें आदेश

लॉकडाउन ब्रेकिंग : प्रदेश में कल से 17 अगस्त तक लगा लॉकडाउन, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें आदेश

देहरादून | बढ़ते कोरोना संक्रमण और कोरोना के तीसरे लहर के चलते भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है | इसी बीच खबर मिल रही है कि उत्तराखंड सरकार ने कोरोना कर्फ्यू 17 अगस्त तक बढ़ाने का आदेश जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 10 अगस्त सुबह 6 बजे से 17 अगस्त सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जा​री किया है। हालांकि इस दौरान जरूरी सहित कई अन्य सेवाओं को छूट रहेगी।

मानवता हुई शर्मशार : अंधविश्वास में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या कर आंख का बनाया ताबीज, और फिर किया ये.......

मानवता हुई शर्मशार : अंधविश्वास में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या कर आंख का बनाया ताबीज, और फिर किया ये.......

मुंगेर | बिहार के मुंगेर जिला के सफियाबाद थाना क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची का क्षत विक्षत शव बरामद होने के बाद, मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दावा किया कि अंधविश्वास में बच्ची की हत्या की गई और उसकी आंख निकालकर ताबीज बनाया गया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रामनगर के पदम गांव के रहने वाले दिलीप कुमार को पांचवां बच्चा चाहिए था। दिलीप की पत्नी का गर्भपात हो गया था। इस बार दिलीप किसी भी हाल में पत्नी का गर्भपात नहीं चाहता था। उसने अपनी पीड़ा अपने दोस्त दशरथ और तनवीर को बताई।

तनवीर ने खगडिय़ा के मधुरा गांव निवासी और ओझा-गुणी का काम करने वाले परवेज आलम से दिलीप को संपर्क करवाया। परवेज ने गर्भपात से बचने के लिए एक बच्ची की आंख से बनी ताबीज बनाकर पत्नी को पहनाने की सलाह दी।
बुधवार को सफियाबाद सहायक थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बच्ची जब गंगा तट से अपने पिता के पास से वापस अपने घर लौट रही थी तभी आरोप है कि दिलीप, दशरथ और तनवीर बच्ची को अपने साथ ले गए और उसकी नृशंस तरीके से हत्या कर उसकी एक आंख निकाल ली और उसे खगडिय़ा ले गए।
आंख को जलाकर उसके राख से ताबिज बनाई गई जिसे दिलीप की पत्नी को पहनाया गया।
रेड्डी ने बताया कि इस मामले में ओझा गुणी का काम करने वाले परवेज सहित चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार की सुबह सफियाबाद सहायक थाना क्षेत्र से एक बच्ची का क्षत विक्षत शव गांव के ही पास एक ईंट भट्टे के समीप सुनसान स्थान पर पेड़ के नीचे से बरामद किया गया था। दायीं आंख निकली हुई थी और बाईं आंख को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। हाथ की अंगूलियों को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया गया था। परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी।