BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पद्म पुरस्कार 2022 के लिये नामांकन इस तारीख तक आमंत्रित किए जाएंगे

पद्म पुरस्कार 2022 के लिये नामांकन इस तारीख तक आमंत्रित किए जाएंगे

गणतंत्र दिवस, 2022 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें अभी खुली हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2021 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसाएं केवल पद्म पुरस्कार पोर्टल https://padmaawards.gov.in पर ही ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी।

सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘जन पद्म’ के रूप में तब्‍दील करने के लिए प्रतिबद्ध है। अत: सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्व-नामांकन सहित नामांकन/अनुशंसा करें। उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों के बीच सराहे जाने के योग्‍य हैं और जो नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं।

नामांकन/सिफारिश में वे सभी संबंधित विवरण शामिल होने चाहिए जो उपरोक्त पद्म पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट किए गए हैं, जिसमें एक विवरणात्मक या अनुशंसित उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) भी शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही अनुशंसित व्यक्ति की अपने संबंधित क्षेत्र/विषय में हासिल की गई विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से उल्‍लेख किया जाना चाहिए।

इस सम्बंध में गृह मंत्रालय की वेबसाइट (www.mha.gov.in) के ‘अवार्ड्स एंड मेडल्स’ के शीर्षक वाले पेज पर सारा विवरण मौजूद है। पुरस्कारों से सम्बंधित नियम और कानूनों की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसका लिंक https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx है।

किसी प्रकार की जानकारी/सहायता के लिये कृपया 011-23092421, +91 9971376539, +91 9968276366, +91 9711662129, +91 7827785786 पर संपर्क करें। 

BIG BREAKING : पीएम मोदी की अध्यक्षता में UNSC की बैठक हुई शुरू, होंगे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चे

BIG BREAKING : पीएम मोदी की अध्यक्षता में UNSC की बैठक हुई शुरू, होंगे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चे

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक शुरू हो गई है | इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन भी हिस्सा ले रहे हैं | ब्लिंकेन इस बैठक से वर्चुअली जुड़े हैं | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘समुद्री सुरक्षा का विस्तार : अंतरराष्ट्रीय सहयोग का मामला’ पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय खुली बहस की अध्यक्षता कर रहे हैं |

सुरक्षा परिषद में यह बहस ऐसे समय में हो रही है, जबकि भारतीय नौसेना अगस्त की शुरुआत में दो महीने से अधिक समय के लिए दक्षिण चीन सागर, पश्चिमी प्रशांत और दक्षिण पूर्व एशिया जल क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों से युक्त एक नौसैनिक कार्य समूह तैनात कर रही है, जिसका उद्देश्य रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में अपनी स्थिति को मजबूत करना है |

BIG BREAKING : बीच चौराहे पर आतंकियों ने बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष व उनकी पत्नी को गलियों के भुना, इलाके में दहशत का माहोल

BIG BREAKING : बीच चौराहे पर आतंकियों ने बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष व उनकी पत्नी को गलियों के भुना, इलाके में दहशत का माहोल

श्रीनगर | जम्मू कश्मीर के अनंतनाग क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि अनंतनाग में बड़ी आतंकी वारदात हुई है। शहर के लाल चौक पर आतंकियों ने बीजेपी नेता गुलाम रसूल दार और उनकी पत्नी पर फायरिंग कर दी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जम्मू कश्मीर के बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गुलाम रसूल डार कुलगाम के बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे। बीजेपी के पदाधिकारी होने के अलावा गुलाम रसूल डार सरपंच भी थे। उन्हें पिछले दिनों ही हुए पंचायत चुनावों में चुना गया था। 

वह कुलगाम जिले के रेडवानी गांव के रहने वाले थे। बीते साल उन्होंने जिला विकास परिषद का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दिनदहाड़े चौक पर बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की गोलियां मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई है। हाल ही में 5 अगस्त की वह तारीख गुजरी है, जिस दिन जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए हटाया गया था और राज्य का पुनर्गठन कर दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए थे। इस आतंकी वारदात को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।

बड़ी खबर : दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने नवविवाहिता के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, जाने कहाँ की है यह घटना

बड़ी खबर : दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने नवविवाहिता के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, जाने कहाँ की है यह घटना

अमरोहा | जिले की 27 साल की एक महिला ने रजबपुर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में उसके पति के परिवार के 12 सदस्यों पर सामूहिक बलात्कार, महिला के साथ क्रूरता, अप्राकृतिक अपराध और स्वेच्छा से एक महिला को गर्भपात कराने के लिए आईपीसी और दहेज की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कथित तौर पर बलात्कार की शिकार महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति के परिवार के एक सदस्य और उसके दोस्त ने कहा कि अगर उसके पति को उसे दहेज मे एक एसयूवी और पांच लाख रुपये नहीं मिलेगा तो यह जारी रहेगा।

शिकायत में कहा गया है, मेरी तीन साल पहले शादी हुई थी। मेरे माता-पिता ने दहेज के रूप में बहुत कुछ दिया था। कुछ महीनों के बाद, मेरे पति और उनके परिवार ने 5 लाख रुपये नकद और एक लक्जरी कार की मांग की। जब मैंने अपने पिता पर दहेज के लिए दबाव डालने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने मुझे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया।
उसने अपनी शिकायत में आगे लिखा कि जब मैं गर्भवती हुई तो उन्होंने मुझे गर्भपात के लिए मजबूर किया। उन्होंने मुझे मारना शुरू कर दिया। मेरे पति ने मुझे अप्राकृतिक अपराधों के लिए मजबूर किया। जब मैं अपने माता-पिता के घर चली गई, तो उन्होंने मुझे वापस आने के लिए मना लिया और मैं सहमत हो गई।
उसने आरोप लगाया कि पिछले हफ्ते, उसके साले और उसके दोस्त ने उसके साथ बलात्कार किया और जब उसने अपने पति को घटना की जानकारी दी, तो उसने कहा कि अगर उसे एसयूवी और पांच लाख रुपये नहीं मिले तो यह जारी रहेगा। इसके बाद वह अपने माता-पिता के घर चली गई।
अमरोहा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने कहा,हमने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।
 
पाकिस्तानी ड्रोन से राज्य के इस क्षेत्र में गिराए गए हैंड ग्रेनेड और टिफिन बम

पाकिस्तानी ड्रोन से राज्य के इस क्षेत्र में गिराए गए हैंड ग्रेनेड और टिफिन बम

अमृतसर जम्मू कश्मीर के बाद पंजाब में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ग्रेनेड और टिफिन बम गिराए जाने की सूचना मिली है। पंजाब में पाकिस्तान सीमा से सटे एक गांव में ड्रोन के जरिए हथियार गिराए गए। लेकिन गांव वालों की सूझबूझ से ये बड़ा हमला टल गया। ये हथियार क्यों गिराए गए और कौन इसमें शामिल हो सकता है, इसको लेकर अभी जांच चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सीमा से सटे डलिके गांव से पुलिस को हथियार बरामद हुए हैं। ड्रोन के जरिए थैलियों में हैंड ग्रेनेड, कारतूस, आईईडी और टिफिन बम गिराए गए। इस मामले पर पंजाब डीजीपी दिनकर गुप्ता ने पीसी कर जानकारी दी और बताया कि बीती रविवार शाम को ग्रामीण सीमा से सटे डलिके गांव में ड्रोन के जरिए हथियारों को जखीरा पहुंचाया गया है। हमें हथियारों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि थैलियों में 5 हैंड ग्रेनेड, 100 9 एमएम की कारतूस और कुछ टिफिन बम बरामद हुए हैं। 2 किलो ग्राम आरडीएक्स भी बरामद हुआ है। हर सामान का इस्तेमाल अलग अलग जगहों पर धमाकों के लिए था। टिफिन बम का इस्तेमाल भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाना था। आरडीएक्स से बम धमाका मोबाइल या फिर स्विच के जरिये टाइम बम बनाया गया था।

झारखंड के मुख्य न्यायाधीश सीबीआई जांच की करेंगे निगरानी

झारखंड के मुख्य न्यायाधीश सीबीआई जांच की करेंगे निगरानी

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश धनबाद में 28 जुलाई को एक वाहन द्वारा एक न्यायाधीश को कथित रूप से कुचलने के मामले में सीबीआई जांच की प्रगति की साप्ताहिक निगरानी करेंगे। शीर्ष अदालत ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी की सीलबंद रिपोर्ट में अधिक विवरण शामिल नहीं है। 

सो रहे लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचला, 8 की मौत, कई लोग घायल

सो रहे लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचला, 8 की मौत, कई लोग घायल

अहमदाबाद । गुजरात के अमरेली में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे करीब दस मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं । सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। तड़के तीन बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया।
अमरेली के पुलिस अधीक्षक निर्लिप्त राय ने बताया कि मृतकों में आठ और 13 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। बधादा गांव में हुए हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। वाहन चलाते समय झपकी आने से ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था और ट्रक सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में जा घुसा, जिसमें 10 लोग सो रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो बुजुर्ग भी शामिल हैं।
सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया और ट्रक को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि ड्राइवर कहीं शराब पीकर तो ट्रक नहीं चला रहा था, जिसकी वजह से यह भीषण हादसा हुआ है।
पीड़ितों को 4-4 लाख मुआवजा
मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया `अमरेली जिले के सावरकुंडला के बरदा गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे से दुखी हूं। हादसे के शिकार लोगों को तत्काल और उचित मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार हादसे में जान गंवाने वालों के पीड़ितों को 4 लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी।’’ प्रार्थना है कि प्रभु मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। ऊं शांति।
मुख्यमंत्री ने जांच के दिए आदेश
मुख्यमंत्री रुपाणी ने हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर अमरेली को तत्काल पूरी घटना की जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है।
 

यहां गलियों में चलने लगी नाव...

यहां गलियों में चलने लगी नाव...

वाराणसी । बनारस में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 71.26 मीटर से महज 12 सेमी ही नीचे है। जलस्तर बढ़ने के कारण जहां शहरी कॉलोनियों में पानी घुसने लगा है, वहीं गलियों में भी नाव चलनी शुरू हो गई हैं। अस्सी-नगवां मुख्य मार्ग पर गंगा का पानी चढ़ने से रास्ता बंद कर दिया गया है। घाट से जुड़ी गलियों में बाढ़ का पानी चढ़ने से नौका संचालन किया जा रहा है। वरुणा पार इलाके में दुश्वारियां बढ़ने से तेजी से पलायन हो रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर शाम को सात बजे 71.14 मीटर दर्ज किया गया।
रविवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 70.96 मीटर पर था। 11 बजे गंगा का जलस्तर 70.98 मीटर पहुंच गया। 12 बजे से गंगा में दो सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ोतरी होने लगी और शाम सात बजे तक जलस्तर 71.14 मीटर तक पहुंच गया।
आयोग के बुलेटिन के अनुसार, यही रफ्तार रही तो सोमवार की सुबह तक गंगा खतरे का निशान पार कर जाएंगी। केंद्रीय जल आयोग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार की सुबह गंगा का जलस्तर 71.22 मीटर होने की आशंका है। जलस्तर बढ़ने से गंगा का पानी अब सड़कों पर पहुंच गया है।
जल पुलिस ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा में निगरानी बढ़ा दी गई है। दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, मणिकर्णिका घाट की गलियों में नाव चल रही है। अस्सी चौराहे पर ही भेलूपुर पुलिस के तरफ से बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है। साथ ही नगवां के तरफ से आने वाले रास्ते पर भी पुलिस की तरफ से बैरिकेडिंग कर दी गई है।
कॉलोनियों में बढ़ गई दुश्वारियां, डूबी फसल
गंगा में बढ़ते जलस्तर से सामनेघाट की कॉलोनियों के लोगों की सांसें अटकी हुई हैं। रविवार शाम तक मदरवा, मारुति नगर में पानी घुसने से सैकड़ों लोग प्रभावित हो चुके हैं। गलियों में घुटने से ऊपर पानी भरने से लोगों को घरों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। नगवां नाले में भी पानी तेज गति से बढ़ने लगा है। यहां रहने वाले लोग परिवार को गांव या रिश्तेदारों के घर भेज रहे हैं। लोगों ने बाढ़ आने की दशा में पुलिस कर्मियों या एनडीआरएफ के जवानों से गश्त कराने की मांग की है। पानी बढ़ने से रमना गांव में सैकड़ों बीघा से अधिक सब्जी की सफल डूब गई है।
 

गाड़ी रोकने को कहने पर व्यक्ति चला दी गोली, एक अधिकारी की मौत, एक घायल

गाड़ी रोकने को कहने पर व्यक्ति चला दी गोली, एक अधिकारी की मौत, एक घायल

शिकागो/नई दिल्ली । अमेरिका के शिकागो में गाड़ी रोकने के लिए कहने पर उसमें सवार एक व्यक्ति ने गोलियां चला दी, जिससे 29 वर्षीय महिला पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और एक अन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
शिकागो के पुलिस अधीक्षक डेविड ब्राउन ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अधिकारियों ने दक्षिण शिकागो में रात नौ बजे के बाद एक गाड़ी को रोका था, जिसमें दो पुरुष और एक महिला सवार थी। गाड़ी रोकते ही उसमें सवार एक पुरुष ने गोलियां चला दी। अधिकारियों ने भी उस व्यक्ति को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी करने वाले व्यक्ति की हालत के संबंध में कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है। तीनों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई आरोप तय नहीं किए गए हैं। पुलिस ने तीनों की पहचान भी उजागर नहीं की है।
शिकागो पुलिस विभाग के फेसबुक पेज के अनुसार गोलीबारी में मारी गई अधिकारी की पहचान एला फ्रेंच के तौर पर हुई है। 2018 के बाद ड्यूटी पर पहली बार किसी पुलिस अधिकारी की गोलीबारी में मौत हुई है। वहीं, 33 साल बाद किसी महिला पुलिस अधिकारी की ड्यूटी पर मौत हुई है। घायल अधिकारी की हालत के बारे में पूछे जाने पर ब्राउन ने कहा, ``उनकी हालत गंभीर है। हमें प्रार्थना करने की जरूरत है।``
मेयर लोरी लाइटफुट ने एक संवाददाता सम्मेलन में शिकागोवासियों से पुलिस के खिलाफ कटुता समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा, ``बस कीजिए। हमें इस समय यह निरंतर संघर्ष नहीं चाहिए। पुलिस हमारी दुश्मन नहीं है। हमें एक साथ आकर अपने दुश्मन का सामना करना चाहिए, जो कि बंदूकें और कुछ गिरोह हैं।
 

100 से अधिक कट्टरपंथियों ने हिन्दुओं पर किया हमला, घरों-मंदिरों में की जमकर तोड़फोड़

100 से अधिक कट्टरपंथियों ने हिन्दुओं पर किया हमला, घरों-मंदिरों में की जमकर तोड़फोड़

ढाका/नई दिल्ली । बांग्लादेश के खुलना जिले में शनिवार को मौलवियों के उकसाने पर कट्टरपंथियों की भीड़ ने 50 से ज्यादा हिंदुओं के घरों को निशाना बनाया। इस दौरान भीड़ ने 10 से अधिक मंदिरों में जमकर तोड़-फोड़ की। स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार कट्टरपंथियों ने कई दुकानों पर भी हमला बोला। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि हमलावर पड़ोसी शेखपुरा, बामनडांगा और चाडपुर इलाकों के थे। लेकिन उनकी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस हमले की शुरुआत शुक्रवार की रात हिंदू और मुस्लिम स्थानीय लोगों के दो समूहों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को जिले के सियाली गांव में स्थानीय मस्जिद के एक मौलवी ने एक हिंदू धार्मिक जुलूस निकाले जाने का विरोध किया और लोगों को उकसाने लगा। वहीं इसके बाद कट्टरपंथियों ने शनिवार शाम को गांव के हिंदू घरों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कुल्हाड़ी और दूसरे हथियारों का इस्तेमाल हमले के दौरान किया था।
 

'स्पेशल 26' की तर्ज पर CBI अधिकारी बन करते थे अपराध, ईरानी गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

'स्पेशल 26' की तर्ज पर CBI अधिकारी बन करते थे अपराध, ईरानी गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सीबीआई अधिकारी बनकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले ईरानी गैंग से जुड़े पांच ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन पर दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से सीबीआई के पांच फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद किए हैं।
सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी जसमीत सिंह ने रविवार को बताया कि ईरानी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान मोहम्मद साबिर हुसैन, मोहम्मद काबली उर्फ इमरान उर्फ इमरान हुसैन, अनवर अली, शौकत अली जाफरी और मुख्तियार हुसैन उर्फ शेख मुख्तार उमर के रूप में हुई है। सभी ईरान के नागरिक हैं और मध्य प्रदेश के भोपाल में रहते थे, लेकिन यहां करोलबाग में इन लोगों ने चार वारदात को अंजाम दिया था। इन पर 25 से अधिक मामले दर्ज हैं और दस मामले में भगोड़े घोषित हैं।
डीसीपी ने कहा कि 27 जून को करोल बाग के बैंक स्ट्रीट में सीबीआई अधिकारी बनकर कुछ लोगों द्वारा 300 ग्राम सोने के गहने छीनने को लेकर एक पीसीआर कॉल पर पुलिस को सूचना मिली थी। पूछताछ करने पर पता चला कि फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर 4-5 लोग एक ज्वैलर के कर्मचारी के पास पहुंचे और उसके बैग की जांच के बहाने उसकी कुल 300 ग्राम सोने की चेन ले ली।
इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर करोलबाग में आसपास के एक किलोमीटर इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें सभी पांच संदिग्धों का पता चला। तस्वीरों में इनकी कद-काठी को देखते हुए शक हुआ कि ये लोग ईरानी गैंग से जुड़े हो सकते हैं। छानबीन में पुलिस को पता चला कि सभी आरोपी भोपाल से वारदात करने दिल्ली आए थे।
इसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए इनके ठिकानों पर छापे मारे, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसी बीच, एक अगस्त को जानकारी मिली कि ये लोग ट्रेन से इलाहाबाद जाने वाले हैं। पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए झांसी में ट्रेन से पांचों को गिरफ्तार कर लिया। इसका एक अन्य साथी मजलूम अली चोरी और धोखाधड़ी के सामान को लेता था, जो फिलहाल फरार है।

 

LOCKDOWN 2021: राज्य सरकार ने लॉकडाउन की पाबंदियां सख्त की, मुख्यमंत्री ने कही ये बात

LOCKDOWN 2021: राज्य सरकार ने लॉकडाउन की पाबंदियां सख्त की, मुख्यमंत्री ने कही ये बात

राज्य सरकार ने कर्नाटक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से पाबंदियां सख्त कर दी गई हैं. कर्नाटक सरकार ने केरल और महाराष्ट्र की सीमा से सटे जिलों में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है, इसके साथ ही पूरे राज्य में मौजूदा नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) की भी अवधि बढ़ा दी गई है. अब नाइट कर्फ्यू रात के 10 बजे के बजाय रात 9 बजे से ही शुरू हो जाएगा. राज्य के बेल्लारी और विजयनगर जिलों में नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग को बढ़ा दिया गया है. इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों, रोगियों और यात्रियों को आवाजाही की अनुमति होगी.

कोरोना नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रदेश में सभी सामाजिक/राजनीतिक/खेल/मनोरंजन/शैक्षणिक/सांस्कृतिक/धार्मिक समारोह/अन्य सभाएं और बड़ी सभाएं प्रतिबंधित रहेंगी. दो जिलों में , बेल्लारी और विजयनगर जिलों में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाला कोई भी व्यक्ति आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत उत्तरदायी होगा, और उसपर आईपीसी की धारा 188 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


मुख्यमंत्री बोम्मई ने कही ये बात….
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विशेषज्ञों, मंत्रियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की और बैठक के बाद बोम्मई ने कहा, ‘हमने वर्तमान कोविड स्थिति पर चर्चा की है, आने वाले दिनों में संक्रमण दर में संभावित वृद्धि या कमी के बारे में अखिल भारतीय स्तर पर कुछ निर्देश आए हैं, जिसके आधार पर हमने कुछ निर्णय लिए हैं.’
सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए जानकारी दी, हमने केरल और महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है और राज्य भर में रात का कर्फ्यू रात 10 बजे के बजाय रात 9 बजे से शुरू होगा (यह रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा) और पुलिस को इसे सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है.

अमेरिका ने तालिबान के ठिकानो पर किये हवाई हमले, मार गिराए कई लड़ाके

अमेरिका ने तालिबान के ठिकानो पर किये हवाई हमले, मार गिराए कई लड़ाके

काबुल: अमेरिका भले ही अफगानिस्तान से अपने अमेरिकी सैनिकों की वापस ले लिए हो लेकिन अमेरिका किसी भी सूरत में तालिबानियों को बख्शने के मूड में नहीं दिख रहा है और लगातार अफगान सेना की मदद कर रहा है. अमेरिका के बी-52 बमवर्षक विमानों ने अफगानिस्तान के जवज्जान प्रांत की राजधानी शेबरगन में आतंकवादी संगठन तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, जिनमें 200 से अधिक लड़ाके मारे गए.


अफगानिस्तानी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमान ने शनिवार देर रात ट्वीट कर बताया कि अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने आज शाम जवज्जान प्रांत की राजधानी शेबरगन में तालिबानी ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिनमें 200 से अधिक लड़ाके मारे गए. हवाई हमले में बड़ी मात्रा में आतंकवादियों के हथियार, गोला-बारूद और 100 से अधिक वाहन नष्ट हो गए. उन्होंने बताया कि अमेरिकी विमानों को निमरूज, जवज्जान, कंधार, हेरात, लश्करगाह और हेलमंद प्रांतों पर तालिबान की पकड़ कमजोर करने के लिए भेजा गया है.

गौरतलब है कि तालिबान ने शनिवार को घोषणा की कि उसने दक्षिण-पश्चिमी प्रांत निमरूज और उत्तरी प्रांत जवज्जान पर कब्जा कर लिया है. निमरूज की राजधानी जरंज वर्ष 2016 के बाद पहला ऐसा प्रांतीय केंद्र बन गई है, जिस पर तालिबान ने कब्जा किया है.

ड्रग्‍स की लत  ने पिता को किया अंधा, अपने ढाई साल के  बेटे को 40000 मे बेचा

ड्रग्‍स की लत ने पिता को किया अंधा, अपने ढाई साल के बेटे को 40000 मे बेचा

गुवाहाटी: असम में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां के एक गांव में एक व्यइक्ति ने ड्रग्सg (Drugs) की लत पूरी करने के लिए अपने ढाई साल के बच्चे. को 40 हजार रुपये में बेच दिया. इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी की शिकायत पर उसे और बच्चे को खरीदने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

यह मामला असम के गुवाहाटी से 80 किमी दूर स्थित मोरिगांव के लहारीघाट गांव में हुई है. यहां गांव के रहने वाले अमीनुल इस्लाम ने अपने ढाई साल के बच्चे को साजिदा बेगम नामक महिला को बेचा. बच्चे की मां रुकमिणा बेगम ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया गया कि रुकमिणा की अमीनुल से कुछ महीने पहले लड़ाई हो गई थी. यह लड़ाई अमीनुल के ड्रग्स तस्कारी के काम में लिप्तर होने के कारण हुई थी. इसके बाद वह अमीनुल को छोड़कर अपने पिता के घर चली गई थी. वहां वह कई महीनों से रह रही थी.

शिकायत के अनुसार एक दिन अमीनुल रुकमिणा के पिता के घर पहुंचा. वह वहां से बेटे को यह कहकर ले गया था कि उसे उसका आधार कार्ड बनवाना है, लेकिन वह तीन चार दिन तक घर नहीं लौटा. इसके बाद जब रुकमिणा ने पता किया तो जानकारी हुई कि पैसे के लिए अमीनुल ने बेटे को बेच दिया है. उसने 5 अगस्तज को इसकी शिकायत पुलिस से की.
पुलिस जांच में यह बात सामले आई कि अमीनुल ने ड्रग्सक की लत पूरी करने के लिए 40 हजार रुपये में बच्चेी को गोराईमारी की साजिदा बेगम को बेच दिया है. पुलिस ने इसके बाद बच्चेे को बरामद किया और उसे मां को सौंप दिया.

मानवता शर्मसार: चलती कार में दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म

मानवता शर्मसार: चलती कार में दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म

डबरा: चलती कार में दो सगी बहनों के साथ तीन लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पहले इन्हें कार में बैठाकर घुमाया गया। शॉपिंग कराई गई, उसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर गैंगरेप को अंजाम दिया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बनाया। अब ये आरेापित वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।


घटना 20 जुलाई की है लेकिन धमकी दिए जाने के चलते पीडि़ता चुप थी। परेशान होकर एक बहन ने पूरा मामला अपनी मां को बताया। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे। इसके बाद तीन आरोपितों अजीत कुशवाह, प्रमोद कुशवाह और तीसरा साथी सतीश कुशवाह के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। स्वजन के साथ देहात थाने पहुंची 17 साल की नाबालिग ने बताया कि करीब 12 दिन पहले उसकी बड़ी बहन को आरोपित ने फिर बुलाया। उसके बाद से बहन का भी पता नहीं है।

पुलिसकर्मी पर युवती ने रेप के साथ और कई गंभीर आरोप लगाये, जानिए

पुलिसकर्मी पर युवती ने रेप के साथ और कई गंभीर आरोप लगाये, जानिए

भोपाल. हमारे देश में दुष्कर्म और छेड़छाड़ के कई कड़े कानून बनाए गए है। इसके बावजूद ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहा है। लगातार दरिंदे ऐसी घटनाओं कोे अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से आया है। दरअसल, युवती ने एक पुलिसकर्मी पर रेप और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है।

आरोपी सिपाही युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक युवती का शोषण करता रहा। यही नहीं महिला का आरोप है कि उसका एक बेटा भी है, जिसका पिता आरोपी सिपाही ही है। महिला की शिकायत पर शाहजहांनाबाद थाने में पदस्थ सिपाही राहुल जाट के खिलाफ दुष्कर्म समेत दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

टेरर फंडिंग केस में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

टेरर फंडिंग केस में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से रविवार को जम्मू-कश्मीर में लगभग 40 स्थानों पर छापेमारी की है। श्रीनगर में सौरा निवासी गाजी मोइन-उल इस्लाम के आवास और नौगाम में फलाह-ए-आम ट्रस्ट पर छापेमारी की जा रही है।
अनंतनाग जिले में मुश्ताक अहमद वानी पुत्र गुलाम हसन वानी, नजीर अहमद रैना पुत्र गुलाम रसूल रैना, फारूक अहमद खान पुत्र मोहम्मद याकूब खान और आफताक अहमद मीर, अहमदुल्ला पारे के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है।
बडगाम जिले में सोइबुग के रहने वाले डॉ. मोहम्मद सुल्तान भट, गुलाम मोहम्मद वानी और गुलजार अहमद शाह समेत कई जमात नेताओं के आवासों पर छापेमारी की जा रही है। बांदीपोरा में पूर्व जमात अध्यक्ष के आवास की तलाशी ली जा रही है। उसकी पहचान मोहम्मद सिकंदर मलिक पुत्र अब्दुल गनी मलिक निवासी गुंडपोरा के रूप में हुई है। इसी तरह गांदरबल, शोपियां, कुलगाम, बारामुला, पुलवामा, रामबन, डोडा समेत कई अन्य जिलों में छापेमारी जारी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 2019 में जमात ए इस्लामी संगठन पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन इसके बाद भी जम्मू-कश्मीर में संगठन की गतिविधियां चल रही थीं। एनआईए की टेरर फंडिंग केस में अब तक की ये सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

एनआईए का जम्मू-कश्मीर में 15 ठिकानों पर छापा
इससे पहले 31 जुलाई को भी आतंकवाद से जुड़े दो मामलों में एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 15 ठिकानों पर छापे मारे थे। यह कार्रवाई लश्कर-ए-मुस्तफा सरगना हिदायतुल्लाह मलिक की गिरफ्तारी और जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हमले से पहले पांच किलो आईईडी की बरामदगी से जुड़े मामलों में की गई थी।
छापों के दौरान एक आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही डिजिटल उपकरण, मोबाइल, हार्ड डिस्क, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव, लैपटॉप, गोलियों के खोखे, पथराव के दौरान पहचान छिपाने के लिए इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक फेस मास्क, हस्तलिखित जिहादी पर्चे तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी।
 

मौत की झपकी : सड़क हादसे में 4 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

मौत की झपकी : सड़क हादसे में 4 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

मऊ, उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दर्दनाक हादसे में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, दोहरीघाट थाने इलाके के सोनबरसा गांव के पास शनिवार देर रात सड़क किनारे बने गड्ढे में फंसकर एक कार पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसा कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ।
मृतक गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के हैं। हादसे की सूचना मिलने पर देर रात ही पुलिस अधीक्षक सुशील घुले और दोहरीघाट एसओ मनोज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को दोहरीघाट सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने चालक, तीन मासूम और एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों की गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी महेश (43) अपनी पत्नी ममता (35), पुत्र मयंक (6), दिव्यांश (8), पुत्री तानिया (13 ) और बहु दीपिका (30) पत्नी दिनेश और उसकी पुत्री माही (8) के साथ कार से शनिवार रात मधुबन स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।

बचपन का प्यार वाले सहदेव को दे रहा है टक्कर ट्रेन में गाना गाने वाला ये बालक, बच्चे की आवाज सुनकर बोले लोग- सहदेव से कुछ कम नहीं है ये
दोहरीघाट थाना क्षेत्र से सात किमी दूर सोनबरसा के पास चालक महेश को झपकी आ गई। इस दौरान कार सड़क किनारे बने गड्ढे में फंसकर पलट गई। कार सवारों के चीखने-चिल्लाने की
आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना दोहरीघाट एसओ मनोज सिंह को दी। एसओ से सूचना मिलते ही एसपी सुशील कुमार घुले भी मौके पर पहुंचे। खाई के पानी में पलटी कार से लोगों को बाहर निकाला गया।

छत्तीसगढ़: खड़ी ट्रक से भिड़ा ट्रेलर चार ट्रकों में लगी आग, ड्राइवर की मौत 
सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट लाया गया जहां डॉक्टरों ने ममता, तानिया, दिव्यांश और मयंक तथा माही को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल महेश तथा उसकी बहु दीपिका को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एडीएम के हरि सिंह रविवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली। मृतक घटना के समय मधुबन स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।
 

झगडे के बाद बच्चे के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर गन से भरी हवा, नाबालिग की फट गई आंत

झगडे के बाद बच्चे के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर गन से भरी हवा, नाबालिग की फट गई आंत

यूपी के बाराबंकी में एक नाबालिग के साथ हैवानियत जैसा कृत्य सामने आया है। इण्डस्ट्रियल एरिया कुर्सी रोड में पानी की फैक्ट्री में दो नाबालिग बालकों के बीच हुए विवाद के बाद एक ने दूसरे के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर गन से हवा भर दी थी। इस घटना में घायल बालक की शुक्रवार को देर रात हालत खराब हुई। लखनऊ ट्रामा सेंटर के डाक्टरों ने हवा के कारण आंत फटने की बात कही है। उसका आपरेशन किया जाएगा। कुर्सी रोड इण्डस्ट्रियल एरिया में किंक रायल पानी की एक फैक्ट्री में इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय बालक काम करता था। वहीं पर बछरांवा रायबरेली का रहने वाला एक 16 वर्षीय किशोर भी काम करता था। शुक्रवार की सुबह दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर 16 वर्षीय किशोर ने बालक को पटक दिया और उसके प्राइवेट पार्ट में प्रेशर मशीन से हवा भर दी। कुछ ही देर में बालक बेहोश हो गया। इसके बाद वहां काम करने वाले अन्य श्रमिकों के हाथ-पांव फूल गए।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
इस घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रोना-पिटना मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना पाकर कुर्सी इंस्पेक्टर धर्मवीर भी पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से ही आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पिता की तहरीर पर धारा 308 का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हालत बिगड़ी तो भेजा ट्रामा सेंटर
घटना में घायल बालक को जिला अस्पताल से शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया था। मगर देर रात बालक की हालत बिगड़ी तो सीएचसी से उसे सीधे ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया। जहां पर डाक्टरों ने हवा के दबाव के कारण आंत फटने की बात कही है। उसका आपरेशन किया जाएगा।
श्रम विभाग ने जांच कर फैक्ट्री मालिक को दी नोटिस
पानी की फैक्ट्री में हुई घटना को लेकर शनिवार को फिर एक बार श्रम विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल करने पहुंचे। इस दौरान फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली गई। इसे लेकर जिला श्रम अधिकारी यशवीर सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में बाल मजदूरी की बात सीसीटीवी से स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि बोहरा इंटरप्राइजेज के मालिक को नोटिस जारी कर दी गई है। इसे लेकर मुकदमा भी कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घायल बालक की आर्थिक मदद के लिए फैक्ट्री मालिक के साथ इण्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमित सिंह से भी मदद की अपील की गई है।


 

7वें वेतन आयोग की पेंशनर्स को बड़ी सौगात, मिलेगा ये फायदा

7वें वेतन आयोग की पेंशनर्स को बड़ी सौगात, मिलेगा ये फायदा

नई दिल्ली ।  केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने डीए के ऐलान के साथ कई अहम फैसले लिए हैं। इन फैसलों का असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ रहा है। वहीं पेंशनर्स को भी इनमें से कुछ फैसलों का फायदा मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने कर्मचारी की मौत की स्थिति में पेंशन से जुड़े एक नियम में अहम बदलाव किया है। इससे कर्मचारी के नहीं रहने के बाद उसके परिवार या आश्रित को फायदा होगा। दरअसल, कर्मचारी पर आश्रित लोगों के लिए पेंशन के लिए 7 साल की सर्विस की शर्त की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। सबसे पहले बात करें एचबीए यानी हाउस बिल्डिंग एडवांस कि तो वे कर्मचारी जो अपना घर बनाना चाहते हैं वे एचबीए के जरिए फायदा ले सकते हैं। इस योजना के तहत, सरकार 7.9 प्रतिशत की ब्याज दर पर कर्ज दे रही है और कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अब इस योजना का लाभ 31 मार्च 2022 तक लिया जा सकता है। एचबीए पर राहत मिलने के साथ ही कर्मचारियों और पेंशनर्स को सबसे बड़ी राहत महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) पर मिली है। सरकार ने बीते डेढ़ साल से फ्रीज डीए और डीआर को नई दर पर बहाल कर दिया है।