नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर : 23 लोगों को ले जा रहा विमान हुआ क्रैश, 16 लोगों की हुई मौत, 7 घायल

बड़ी खबर : 23 लोगों को ले जा रहा विमान हुआ क्रैश, 16 लोगों की हुई मौत, 7 घायल

मॉस्कोरूस के तातारस्तान इलाके में 23 लोगों को ले जा रहा प्लेन क्रैश हो गया | इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हैं | आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि रूसी विमान L-410 Turbolet तातारस्तान गणराज्य के ऊपर से उड़ान भरते हुए क्रैश हुआ है | यह दो इंजन वाला शॉर्ट-रेंज ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट था | इसमें पैराशूट से कूदने वालों का एक समूह भी सवार था | सात लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है |

 

दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस थाने में खाया ज़हर, पीड़िता की हुई मौत, थाने में मंचा हड़कंप

दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस थाने में खाया ज़हर, पीड़िता की हुई मौत, थाने में मंचा हड़कंप

आजमगढ़ | इलाके में एक कथित दुष्कर्म पीडि़ता ने थाने में जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) चुन्ना सिंह को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का हाल ही में कथित तौर पर यौन उत्पीडऩ किया गया था।

उसके पति ने दावा किया कि उसने उसी गांव के अनिल की आरोपी के रूप में पहचान की थी, लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई करने में विफल रही। एसपी ने कहा, थाना प्रभारी चुन्ना सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पीडि़त परिवार का आरोप है कि उन्होंने कई बार पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
शनिवार को महिला थाने पहुंची और बाद में जहर खा लिया। एसपी ने कहा कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस बीच, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव ने घटना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, आजमगढ़ में दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आहत एक महिला ने थाने में आत्महत्या कर ली। यह बहुत दुख की बात है! उन्होंने आगे कहा, यह घटना भाजपा सरकार के मुंह पर तमाचा है, जो आम आदमी को न्याय दिलाने का लंबा-चौड़ा दावा करती है। सरकार को दोषी पुलिस अधिकारियों और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
 
महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई मामले में आठ और गिरफ्तार, पिटाई का विडियो हुआ था वायरल

महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई मामले में आठ और गिरफ्तार, पिटाई का विडियो हुआ था वायरल

धार | धार जिले के मनावर गांव मांडवी में महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने आठ और लोगो को गिरफ्तार किया है। इसमें महिला के दो देवर भी शामिल हैं। एसडीओपी धीरज बब्बर ने बताया कि गत दिवस तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इससे पहले आठ लोगों को पकड़ा जा चुका है। सभी आरोपित महिला के रिश्तेदार हैं। महिला के बयान और वीडियो फुटेज के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि मांडवी की 50 वर्षीय महिला पर उसके रिश्तेदारों ने आरोप लगाया था कि वह जादू-टोना करती है। इसे लेकर महिला के देवर व रिश्तेदारों ने उसे निर्वस्त्र कर बेरहमी से पिटाई की थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। 

बड़ी खबर : 12 घंटे की लम्बी पूछताछ के बाद आशीष मिश्रा पहुंचे न्यायिक हिरासत में, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : 12 घंटे की लम्बी पूछताछ के बाद आशीष मिश्रा पहुंचे न्यायिक हिरासत में, पढ़ें पूरी खबर

लखीमपुरयूपी के तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र को गिरफ्तार कर सोमवार तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब इस मामले पर सोमवार को सुनवाई होगी। तब तक आशीष को न्यायिक हिरासत में रहना होगा। पुलिस आशीष को जिला कारागार लखीमपुर ले गई है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के घर पर शुक्रवार को दूसरा नोटिस चस्पा होने के बाद मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू शनिवार को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में पर्यवेक्षण समिति के सामने पेश हुआ। देर रात करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद जांच टीम ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया।
डीआइजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आशीष को जांच में सहयोग न करने पर गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच के दफ्तर में ही मेडिकल कराने के बाद पुलिस आशीष को लेकर कोर्ट पहुंची और उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। आशीष को सीजेएम कोर्ट लेकर आए हैं। आशीष मिश्र को सीजेएम दीक्षा भारती की कोर्ट में पेश किया गया। आशीष को सोमवार तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


न्यायिक हिरासत में भेजा
पेशी के बाद आशीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब इस मामले को लेकर सोमवार को सुनवाई होगी। तब तक मुख्य आरोपी आशीष को जेल में रहना होगा। बताते हैं कि आशीष के वकील ने कस्टडी का विरोध किया था। आशीष के वकील अवधेश कुमार ने बताया कि उसे न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया था। सोमवार 11 अक्तूबर को सुनवाई होगी कि उन्हें पुलिस कस्टडी दी जानी चाहिए या नहीं। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में रहेंगे। पुलिस ने तीन दिन की हिरासत मांगी थी, जिस पर हमने आपत्ति जताई थी। आज रविवार हो गया। इसलिए सोमवार दोपहर 1 बजे सीजेएम कोर्ट में उन्हें पेश होना होगा। जिसके बाद कोर्ट तय करेगी कि उनको जेल भेजना है, या पुलिस रिमांड में भेजना है।


आशीष की दलीलों से असंतुष्ट रही जांच टीम
इस दौरान पर्यवेक्षण समिति के अध्यक्ष और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में जांच टीम में शामिल वरिष्ठ सदस्य आईपीएस सुनील कुमार सिंह, सदस्य अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ मितौली संदीप सिंह, सीओ गोला एसएन तिवारी, इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच और विवेचक विद्याराम दिवाकर, इंस्पेक्टर खीरी सियाराम वर्मा, जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी धर्म प्रकाश शुक्ल, स्वाट टीम प्रभारी एसआई शिवकुमार आदि ने आशीष मिश्र से तीखे सवाल किए, जिस पर आशीष मिश्र ने वीडियो फुटेज के साथ अपनी कई दलीलें दीं, लेकिन जांच टीम उनसे असंतुष्ट नजर आई, ऐसा सूत्र बताते हैं।


डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने दी गिरफ्तारी की जानकारी
लगभग 12 घंटे की पूछताछ के दौरान एसपी विजय ढुल सहित कई अन्य अधिकारी क्राइम ब्रांच के दफ्तर से बाहर निकले। पर्यवेक्षण समिति के अध्यक्ष डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल बाहर निकले और आशीष को गिरफ्तार करने की जानकारी मीडिया को दी।


कार्यालय पर डटे रहे केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी इस दौरान क्राइम ब्रांच के दफ्तर से लगभग आधा किलोमीटर दूर अपने कार्यालय पर डटे रहे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समर्थन में नारेबाजी भी की।


13वीं तक कातिल न पकड़े गए तो शुभम के पिता देंगे धरना, कैंडल मार्च निकालकर किया एलान
तिकुनियां कांड में किसानों की भीड़ ने शहर निवासी शुभम मिश्रा, फरधान के शंकरपुर गांव निवासी हरिओम मिश्रा एवं निघासन क्षेत्र के श्याम सुंदर को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। इसमें शुभम और श्यामसुंदर जहां भाजपा पदाधिकारी थे तो वहीं हरिओम मिश्रा मंत्री पुत्र की थार वाहन का ड्राइवर। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर परिजन को प्रति तक नहीं दी है। इससे शुभम के परिजनों में बेहद नाराजगी है।
पिता विजय मिश्रा के नेतृत्व में परिजन, मित्र एवं मोहल्ले के लोगों ने शनिवार रात घर से संकटा देवी चौराहे तक कैंडल मार्च निकालकर शुभम को श्रद्धांजलि देकर उसके हत्यारों को फांसी देने की मांग की। मृतक के चचेरे भाई उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि ताऊ विजय मिश्रा ने दसवां एवं तेरहवीं तक हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर धरना देने का एलान किया है।
उत्कर्ष का कहना है कि उनका भाई निर्दोष था। फिर क्यों उसे पीट पीट कर मार डाला गया। इसकी तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। हमारी मांग है कि पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज कर हत्यारों को फांसी की सजा दे।


पुलिस ने निकाला पैदल मार्च
तिकुनिया कांड के बाद बिगड़े माहौल को लेकर संपूर्णानगर थाना पुलिस ने कस्बा में पैदल मार्च किया। संपूर्णानगर थाना प्रभारी अनिल कुमार सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने पैदल मार्च किया। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की कोई घटना न हो, इसको लेकर पुलिस द्वारा पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था को कायम किया जा रहा है। पुलिस कस्बा में लगातार गश्त कर रही है।

गेस्ट हाउस में चल रहे ‘सेक्स रैकेट’ का पर्दाफाश, विरोध कर रहे लोगों ने कहा- ‘देर रात तक आते हैं युवक-युवतियां’

गेस्ट हाउस में चल रहे ‘सेक्स रैकेट’ का पर्दाफाश, विरोध कर रहे लोगों ने कहा- ‘देर रात तक आते हैं युवक-युवतियां’

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के भोगावीर इलाके के स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि शिवाजी गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस सेक्स रैकेट को लेकर लोगों ने आज शनिवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं इस प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने गेस्ट हाउस से दो युवती और एक युवक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है। इसके अलावा गेस्ट हाउस के मालिक और गेस्ट हाउस में मिले युवक और युवतियों से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को किसी तरह समझाकर शांत करा दिया है।
विरोध कर रहे स्थानीय लोगों का कहना है कि लंका थाना क्षेत्र के भोगावीर इलाके के गेस्ट हाउस शिवाजी के मेन गेट को बंद करके सेक्स रैकेट चलता है, इस वजह से स्थानीय लोगों ने इस सेक्स रैकेट को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया।
इसके बाद लोगों ने पुलिस से कहा कि सुबह से देर रात तक गेस्ट हाउस में नवयुवकों—युवतियों का जोड़ा आते जाते रहते हैं, इसके कारण बगल में उनका घर होने के कारण बच्चों और समाज में गलत असर पड़ रहा है इस काम को यहां से बंद कराया जाए।
वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों के कहने पर गेस्ट हाउस का दरवाजा खुलवाया और उसके अंदर गए, पुलिस ने गेस्ट हाउस जाकर दो युवती व एक युवक को हिरासत में लिया। इन्हें पूछताछ के लिए थाने भेज दिया।

 

PNB अधिकारी के साथ महिला ने होटल में बनाया Sex Video, बदनामी की धमकी देकर मांगे 20 लाख

PNB अधिकारी के साथ महिला ने होटल में बनाया Sex Video, बदनामी की धमकी देकर मांगे 20 लाख

जयपुर, आरपीएस हीरालाल सैनी के महिला कॉन्स्टेबल और बच्चे संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले की जांच अभी चल ही रही है. इस बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक और अश्लील वीडियो की चर्चा फिर से शुरू हो गई है. इस बार हनीट्रैप कर पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी को जयपुर में फंसाने की कोशिश की गई है. बैंक अधिकारी का एक महिला संग जयपुर के होटल में अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया गया. बाद में महिला ने ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू कर दिया.
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने बैंक अधिकारी को वीडियो वायरल कर बदनामी की धमकी देकर 20 लाख रुपयों की मांग की. ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर बैंक अधिकारी ने जयपुर के विधायकपुरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. जयपुर पुलिस ने बताया कि विधायकपुरी थाना पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला पर बैंक अधिकारी को दुष्कर्म के मामले में फसाने की धमकी देकर पैसे लेने का आरोप है.
इन सबूतों के आधार पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने मामला दर्ज कराया था कि सीमा शर्मा उर्फ सपना शर्मा और अन्य लोग उसे बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रूपये की मांग करे रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने धारा 384, 386, 506, 120बी आईपीसी में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया. परिवादी ने पुलिस को ऑडियो रिकार्डिगं और पेन डाईव भी दिया था. पुलिस ने मामले में आरोपी और परिवादी के मोबाइल नम्बरों की कॉल डिटेल प्राप्त कर विश्लेषण किया और मोबाईल नम्बरो के आधार पर आरोपी महिला की पहचान की.
होटल में बनाया संबंध
इस मामले में पुलिस ने परिवादी से एक लाख रू लेते हुये राजापार्क स्थित हनुमान ढाबा के पास से महिला को दस्तयाब किया. पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 1,00,000 रुपये नगद जब्त करते हुए गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि सीमा शर्मा उर्फ सपना शर्मा ने परिवादी से मोबाइल पर सम्पर्क कर मोटी राशि बैंकिंग सैक्टर में इन्वेस्ट करने की बात कहकर होटल में मिलने बुलाया. जहां परिवादी से शारीरीक सम्बध बना. इस सेक्स संबंध का वीडियो बनाकर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने का भय दिखाकर राजीनामा के लिये 20 लाख रुपये की मांग महिला ने की. आरोपी महिला पूर्व में भी दिल्ली और अलवर में हनी ट्रैप के मुकदमें के गिरफतार हो चुकी है.

 

कपिल सिब्बल पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानिए क्या है मामला?

कपिल सिब्बल पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानिए क्या है मामला?

नई दिल्ली, वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल पर सुप्रीम कोर्ट ने 20 हज़ार रुपए का हर्जाना लगाया है. यह हर्जाना समाजवादी पार्टी नेता आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला से जुड़े मामले में पेश न होने के लिए लगाया गया है. हालांकि, कोर्ट ने कहा है कि यह रकम सिब्बल चुकाएंगे या अब्दुल्ला के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड, यह उन्हें तय करना है. इससे पहले 16 सितंबर को कोर्ट ने वकीलों के पेश न होने के चलते अब्दुल्ला की अपील खारिज कर दी थी. अब इस हर्जाने के साथ अपील को दोबारा बहाल कर दिया गया है.
जज करते रहे वकील कपिल सिब्बल का इंतजार
अब्दुल्ला ने यूपी की स्वार विधानसभा सीट से अपना निर्वाचन रद्द करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है. हाई कोर्ट ने 25 साल से कम उम्र में चुनाव लड़ने के चलते अब्दुल्ला का निर्वाचन रद्द किया था. उम्र से जुड़े दस्तावेजों की हेरा-फेरी के मामले में अब्दुल्ला फिलहाल जेल में हैं. 16 सितंबर को जस्टिस ए एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच ने अब्दुल्ला की अपील को अंतिम सुनवाई के लिए लगाया था. जज काफी देर तक प्रतीक्षा करते रहे. न तो अपीलकर्ता की तरफ से पहले जिरह कर चुके कपिल सिब्बल पेश हुए, न ही कोई और वकील. इसके बाद जजों ने अपील खारिज कर दी.
किसी अन्य कोर्ट में व्यस्त थे कपिल सिब्बल
शुक्रवार को सिब्बल ने जजों से अपील को बहाल करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को वह किसी अन्य कोर्ट में व्यस्त थे. उन्होंने एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड कमल मोहन गुप्ता से कहा था कि वह जजों को इसकी सूचना दें और सुनवाई टालने के आग्रह करें. इस पर जजों ने कहा कि उस दिन किसी ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी. मामला सुनवाई की सूची में सबसे पहले रखा गया था. वह 11.30 बजे तक इंतजार करते रहे. न्यायालय का समय इस तरह बर्बाद करने को स्वीकार नहीं किया जा सकता.
बेंच ने समय बर्बाद करने के लिए लगाया जुर्माना
सिब्बल के दोबारा अनुरोध पर जस्टिस खानविलकर ने कहा कि बेंच अपना समय बर्बाद करने के लिए 20 हज़ार रुपए का हर्जाना लगाएगी. वरिष्ठ वकील ने कहा कि वह इसे चुकाने को तैयार हैं. जज ने कहा कि यह आपको तय करना है कि यह रकम आप चुकाएंगे या दूसरे वकील. सिब्बल ने कहा कि वह इस मुकदमे को निःशुल्क लड़ रहे हैं. इसलिए, यह रकम उन्हें अपनी जेब से देनी होगी. इस पर जज ने कहा कि यह रकम विधिक सहायता कमिटी में जाएगी. वहां ज़रूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता ही दी जाती है.

 

सनसनीखेज खबर: शख्स रेप करने से पहले महिलाओं को देता था तीन विकल्प, जानकर आप हो जाएंगे हैरान

सनसनीखेज खबर: शख्स रेप करने से पहले महिलाओं को देता था तीन विकल्प, जानकर आप हो जाएंगे हैरान

लंदन: कई महिलाओं से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को ब्रिटेन की एक अदालत ने 14 साल जेल की सजा सुनाई है। वारदात को अंजाम देने से पहले अपराधी महिलाओं को तीन विकल्प देता था, लेकिन करता वही था जो वो चाहता था। मामले की सुनवाई के दौरान जब पीड़ित महिलाओं ने आपबीती सुनाई तो वहां मौजूद सभी लोग सकते में आ गए।


वारदात से पहले यूल महिलाओं को तरह-तरह से प्रताड़ित करता था। वो उनके सामने तीन विकल्प भी रखता था। अपराधी महिलाओं से कहता कि वो रिंग, हैमर या नाइफ में से कोई एक चुन सकती हैं।


यूल ने पहले पीड़िता के चेहरे पर मुक्का मारकर उसे घायल किया फिर उसके साथ बलात्कार किया। कोर्ट में एक अन्य पीड़िता ने बताया कि रेप से पहले यूल ने धमकी दी थी कि किसी भी तरह का विरोध न किया जाए, वरना अंजाम भयानक होंगे।


रेपिस्ट महिलाओं से यह भी कहता था कि उनकी बात पर कोई विश्वास नहीं करेगा, इसलिए बेहतर होगा वो अपना मुंह बंद रखें।
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि डेनियल यूल महिलाओं से कहता था कि या तो वो रिंग वाला विकल्प चुनकर खामोशी से उसे संबंध बनाने दें या फिर हथौड़ा या चाकू से मरने के लिए तैयार हो जाएं। हालांकि, भले ही पीड़ित महिलाएं दूसरा या तीसरा विकल्प चुनें वो उनका रेप जरूर करता था। एक पीड़िता ने बताया कि उसने मौत का विकल्प चुना था, मगर यूल ने यह कहते हुए उसका रेप किया कि इसमें आनंद आएगा।

13 साल में बेटा नही हुआ तो पति ने की पत्नी की हत्या, हत्यारा पति गिरफ्तार

13 साल में बेटा नही हुआ तो पति ने की पत्नी की हत्या, हत्यारा पति गिरफ्तार

बाड़मेर: शादी के 13 साल बाद भी बेटा नही हुआ तो दूसरी शादी करने की नीयत से पति ने पत्नी की हत्या कर दी ओर मामले को लूट का रूप देने की कोशिश की। इस वारदात में बेटी घायल हो गई। जिसके होश में आने पर घटना का खुलासा हुआ। थाना गिड़ा पुलिस ने आरोपित शेरा राम जाट निवासी रामपुरा, बाटाडु को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।


बाड़मेर एसपी आनन्द शर्मा ने बताया कि 27 सितम्बर को लिखमा राम जाट निवासी रामपुरा, बाटाडु ने थाना गिडा ने रिपोर्ट पेश की कि 26 सितम्बर की रात उसका भाई शेरा राम, अपनी पत्नि सरस्वती व बेटी दुर्गा के साथ घर मे सो रहा था। रात को किसी ने उन पर हमला कर दिया जिसमें सरस्वती की मौत हो गई और भाई व भतीजी घायल हो गये। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर एएसपी नरपत सिह भाटी एंव सीओ बायतु जग्गु राम के सुपरविजन व थानाधिकारी जयराम मुण्डेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।


टीम ने मृतका की लाश का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर लाश परिजनो को सुपुर्द की गयी। घायल शेरा राम व उसकी पुत्री दुर्गा को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान घटना स्थल पर एफएसएल टीम एंव एमओबी टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाये तथा संदिग्धों से गहन पुछताछ की गयी। ईलाज के बाद दुर्गा को अस्पताल से छुटटी मिलने पर मनो वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया गया तो उसने अपने पिता के द्वारा ही अपनी मॉं सरस्वती की हत्या करना बताया। जिसके बाद आरोपित को टीम ने गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में सामने आया कि मृतका व उसके पति शेराराम के बीच घरेलु बातो को लेकर कई बार आपस मे लडाई झगडा हुआ था। शादी के करीब 13 साल होने के बाद उपरान्त अकेली सन्तान दुर्गा ही थी कोई पुत्र नही था इस कारण शेराराम दुसरी शादी करना चाहता था। लेकिन सरस्वती दुसरी शादी करने मे रोडा बनी हुई थी। मृतका सरस्वती को रास्ते से हटाने के लिए घटना की रात शेरा राम ने अपनी पत्नि सरस्वती की लाठी से वार कर व गला घोंट हत्या कर दी। बीच बचाव करने आयी बेटी दुर्गा को धक्का दे दिया। जिससे दुर्गा सीढीयों पर गिरी ओर घायल हो गई। घटना को दूसरा रूप देने के लिए आरोपी ने घर के पुरे सामान को बिखेरा एंव गहने की अलमारी का भी सामान उथल पुथल कर दिया। वारदात के बाद मे आरोपी के परिजनो ने शेराराम व उसकी पत्नि के विधुत कंरट लगने की अफवाह फैलाई।

सीमा विवाद सुलझाने असम-मेघालय के अधिकारियों के बीच आज होगी मुलाकात

सीमा विवाद सुलझाने असम-मेघालय के अधिकारियों के बीच आज होगी मुलाकात

गुवाहाटी: पूर्वोत्तर में असम व मेघालय के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच शनिवार को अहम मुलाकात होने जा रही है। यह मुलाकात असम के सिलचर में होगी। इस मुलाकात से पहले दोनों राज्यों के अधिकारियों ने सीमा विवाद सुलझाने के लिए पांच अक्तूबर को विवादित सीमा का साझा निरीक्षण किया था।

दोनों राज्यों के मंत्रियों का कहना था कि इस निरीक्षण का उद्देश्य सिर्फ विवाद की जमीनी हकीकत को समझना था। निरीक्षण के आधार पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। कमेटियां अपनी-अपनी रिपोर्ट दाखिल करेंगी, उनका अध्ययन करने के बाद फैसला लिया जाएगा।

मुख्यमंत्रियों के बीच भी हो चुकी है मुलाकात
इससे पहले सीमा विवाद मसले पर असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा और मेघालय के सीएम कोनराड संगमा के बीच 23 जुलाई व छह अगस्त को मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के तीन दिन बाद ही दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर हिंसा फैल गई थी। दोनों राज्यों की पुलिस आपस में भिड़ गई थी, जिसमें कई मौतें भी हुई थीं।

12 साल पुराना है विवाद
असम और मेघालय के बीच यह सीमा विवाद करीब 12 साल पुराना है। दोनों राज्य सरकारों के बीच छह क्षेत्रों में मामूली मतभेत है। वार्ता के पहले चरण में राज्य सरकारें इन क्षेत्रों के मामूली विवाद को खत्म करना चाहती हैं।

बड़ी खबर: टारगेट किलिंग के खिलाफ रणनीति बनाने शाह ने बुलाई बैठक

बड़ी खबर: टारगेट किलिंग के खिलाफ रणनीति बनाने शाह ने बुलाई बैठक

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग पर गंभीर केंद्र सरकार ने शनिवार को दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक बुला ली है। बैठक के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दिल्ली रवाना हो गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर मंथन होगा। घाटी में हिंदुओं व सिखों को निशाना बनाए जाने पर चर्चा के साथ टारगेट किलिंग के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई के लिए रणनीति बनेगी।


दोपहर बाद प्रस्तावित बैठक में अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे आतंकियों से निपटने के लिए एलजी प्रशासन की ओर से तैयार की गई रणनीति पर भी चर्चा होगी। गृहमंत्री के गुजरात दौरे से लौटने के तत्काल बाद बैठक बुलाई गई है। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल तथा गृह सचिव अजय भल्ला के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है। इसके अलावा खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


वीरवार को श्रीनगर में स्कूल में घुसकर आतंकियों द्वारा प्रधानाचार्य सुपिंदर कौर और जम्मू निवासी शिक्षक दीपक चंद की हत्या के तत्काल बाद दिल्ली में गृह मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ बैठक कर मंथन किया था। अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे हमले को रोकने को रोडमैप तैयार किया था। बैठक में आतंकियों के नए मॉडस आपरेंडी के बारे में जानकारी दी गई थी।


आईबी के वरिष्ठ अधिकारी श्रीनगर भेजे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एनएसए डोभाल के साथ वीरवार को हुई बैठक के बाद आईबी के एक वरिष्ठ अधिकारी को श्रीनगर भेजा गया है जो ऑपरेशन की निगरानी करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि भारी तादाद में आतंकियों तथा उनके कमांडरों के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद पाकिस्तानी हैंडलर निराश हो गए हैं। उन्होंने अपनी रणनीति बदलते हुए निहत्थे पुलिसवालों, नागरिकों, नेताओं तथा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। घाटी में बीते दिनों हुई हिंसा आतंकियों की इसी बौखलाहट का नतीजा है।

बारिश के बाद जलमग्न हुईं राजधानी, दो लोग बहे

बारिश के बाद जलमग्न हुईं राजधानी, दो लोग बहे

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में देर रात हुई भारी बारिश ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। यहां कई इलाकों में पानी घुटनों तक भर गया है। सड़कें पूरी तरह टापू बन चुकी हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच खबर है क भारी बारिश के कारण हुए जलभराव में दो लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है।


मौसम विभाग का कहना है कि हैदराबाद के लोगों को फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 24 घंटों में हैदराबाद समेत तेलंगाना के भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।


एक दिन में 10 से 12 सेमी हुई बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हैदराबाद में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। यहां सुबह 8:30 बजे से रात 11 बजे तक 10 से 12 सेमी बारिश दर्ज की गई। इस भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी घुटनों तक भर आया है और सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं।


घरों में भरा पानी
बारिश के बाद हालात यह हो गए हैं कि यहां लोगों के घरों तक पानी भर गया है। लोग खुद को बचाने के लिए एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक ओल्ड सिटी स्थित एक रेस्टोरेंट के अंदर तक पानी घुस आया है। वहीं कई जगह लोगों के घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।


बारिश ने याद दिलाया पिछला साल
हैदराबाद में जोरदार बारिश ने लोगों को पिछले साल सितंबर-अक्तूबर की याद दिला दी है। लोगों को डर है कि इस बार भी हालात पिछले साल की तरह न हो जाएं। आरोप है कि प्रशासन ने पिछले साल से सबक न लेते हुए कोई विकास कार्य नहीं किया है।


इन इलाकों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है अगले 24 घंटों में तेलंगाना, हैदराबाद, पंजाब, मध्यप्रदेश, केरल, गुजरात, राजस्थान जैसे कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

इस सरकारी स्कूल में फूटा कोरोना बम, एक साथ 35 छात्र मिले संक्रमित, मचा हड़कंप

इस सरकारी स्कूल में फूटा कोरोना बम, एक साथ 35 छात्र मिले संक्रमित, मचा हड़कंप

हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में शुक्रवार को कोविड-19 के 67 नए मामले सामने आए, जिनमें से 35 विद्यालय में पढ़नेवाले विद्यार्थी हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जिले में संक्रमण का उपचार करा रहे रोगियों की संख्या 317 हो गई। अधिकारी के अनुसार, हमीरपुर के डूंगरी के नवोदय विद्यालय के 35 विद्यार्थी शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जहां इससे पहले 11 विद्यार्थी संक्रमित पाए गए थे। जिले में संक्रमण से अब तक 281 लोगों की जान गई है।
 

सीने में हो रहा था दर्द, जांच के बाद दिल में मिला सीमेंट का टुकड़ा

सीने में हो रहा था दर्द, जांच के बाद दिल में मिला सीमेंट का टुकड़ा

कई बार ऐसा होता है जब सीने में दर्द होता है लेकिन जब इसकी जांच की जाती है तो बहुत ही चौंकाने वाली चीज सामने आती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जब 56 साल के एक शख्स के सीने में दर्द हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की एक टीम ने जब उस शख्स की जांच की तो बेहद डरावनी चीज निकलकर सामने आई। शख्स के दिल में सीमेंट का एक नुकीला और बड़ा टुकड़ा फंसा हुआ दिखाई दिया।
दरअसल, फोर्ब्स की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, 'न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन' के एक शोध पत्र में इस केस का जिक्र किया गया है। यह शख्स यूरोप का ही है। इसे जब सीने में तेज दर्द महसूस हुआ तो यह डॉक्टर के पास पहुंच गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद इसे तुरंत ही एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया, वहां भी इसकी जांच की गई, जांच के बाद डॉक्टर हैरान रह गए।
डॉक्टरों की टीम ने पाया कि शख्स के दिल और फेफड़े के बीच एक अजीबोगरीब चीज फंसी हुई है। फेफड़े के पास से दिल को चीरती हुई यह नुकीली चीज एक सीमेंट का टुकड़ा है। इसके चलते शख्स के दिल में एक छेद सा बन गया था। इसके बाद यह तय हुआ, इसकी सर्जरी की जाएगी। एक जटिल प्रक्रिया के बाद शख्स के दिल से इसे निकाला गया।
रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि यह टुकड़ा वहां तक कैसे पहुंच गया। शख्स को ऑस्टियोपरोसिस बीमारी की वजह से उसके शरीर में रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इस समस्या को ठीक करने के लिए डॉक्टरों ने कुछ समय पहले काइफोप्लास्टी की थी। इसमें एक खास तरह की सीमेंट को रीढ़ की हड्डी में इंजेक्ट किया जाता है, ताकि हड्डी की लंबाई पहले की ही तरह हो जाए।
इसी केस में सीमेंट का एक टुकड़ा निकलकर नसों में चला गया। करीब दस सेमी लंबा यह नुकीला टुकड़ा नसों में से होता हुआ शख्स के दिल की दीवार में धंस गया और फेफड़े में भी छेद कर दिया। यही वजह थी कि शख्स की छाती में दर्द होने लगा और सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हो रही थी। फिलहाल डॉक्टरों ने शख्स की सर्जरी करके इसे दिया है।

 

BIG BREAKING: मोदी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने दिया इस्तीफा, कही ये बाते

BIG BREAKING: मोदी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने दिया इस्तीफा, कही ये बाते

नई दिल्ली: मोदी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल पूरा हो गया है और अब वह फिर से एकेडमिक फील्ड में वापसी करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया कि मैंने अपना 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद शिक्षा जगत में वापस लौटने का फैसला किया है। राष्ट्र की सेवा करना एक परम सौभाग्य रहा है और मुझे अद्भुत समर्थन और प्रोत्साहन मिला है।


केवी सुब्रमण्यम ने कहा कि अपने देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त करना बहुत बड़ी बात है। हर दिन जब मैं नॉर्थ ब्लॉक में गया हूं तो मैंने खुद को इस जिम्मेदारी की याद दिलाई। मैंने हमेशा अपने फर्ज को पूरा करने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। वहीं सरकार ने अभी तक अगले सीईए के बारे में घोषणा नहीं की है। अरविंद सुब्रमण्यम के पद छोडऩे के करीब 5 महीने बाद 7 दिसंबर 2018 को केवी सुब्रमण्यम देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाए गए थे।


अपने कार्यकाल के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे सरकार के भीतर से जबरदस्त प्रोत्साहन और समर्थन मिला है और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेरे संबंध भी अच्छे रहे। इसके अलावा अपने प्रोफेशनल जीवन के करीब तीन दशकों में मुझे अभी तक प्रधान मंत्री, नरेंद्र मोदी से ज्यादा प्रेरक नेता कोई नहीं मिला।

बड़ी खबर: राजधानी में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान, त्योहारों के मद्देनजर लिया गया फैसला

बड़ी खबर: राजधानी में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान, त्योहारों के मद्देनजर लिया गया फैसला

भोपाल, त्योहारों के बीच प्रशासन कोरोना को लेकर भी सतर्क नजर आ रहा है। राजधानी भोपाल में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने धारा 144 के तहत आगामी आदेश तक नए प्रतिबंध लागू किए हैं। राजधानी के सभी नगरीय क्षेत्रों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन, मेले, धार्मिक चल समारोह को लेकर ये आदेश जारी किए हैं। जहां भीड़ ज्यादा इकट्ठा होती है, वहां प्रशासन सख्ती बरतेगा।

 

बड़ी खबर: एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति सीमा बढ़ाने की तैयारी, पेश किया जाएगा विधेयक

बड़ी खबर: एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति सीमा बढ़ाने की तैयारी, पेश किया जाएगा विधेयक

नई दिल्ली: केंद्र सरकार एक्सप्रेस-वे और अन्य श्रेणियों की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार की सीमा में संशोधन करना चाहती है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि मैं एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी की अधिकतम गति सीमा को 140 किमी प्रति घंटा तक करने के पक्ष में हूं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग श्रेणियों की सड़कों पर वाहनों की गति सीमा को संशोधित करने के लिए जल्द ही संसद में एक विधेयक पेश किया जाएगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि मानसिकता बन गई है कि अगर गाड़ी की रफ्तार ज्यादा की गई तो दुर्घटना होगी। उन्होंने कहा कि भारत में वाहनों की गति सीमा का मानक बड़ी चुनौतियों में से एक है। वाहनों की रफ्तार को लेकर सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के कुछ निर्णय हैं, जिनके चलते हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन, इस पर जल्द ही एक विधेयक संसद में पेश करेंगे।

गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर चार लेन वाली सड़कों पर गति सीमा कम से कम 100 किमी प्रति घंटा और दो लेन की सड़क पर 80 किमी प्रति घंटा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों पर गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हमारे देश में ऐसे एक्सप्रेस-वे मौजूद हैं जहां कोई जानवर सड़कों पर नहीं पहुंच सकता है। सड़क के दोनों और बैरीकेडिंग की गई है।

बड़ी खबर: आयकर विभाग ने असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में की छापेमारी

बड़ी खबर: आयकर विभाग ने असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में की छापेमारी

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने उत्तर-पूर्व क्षेत्र और पश्चिम बंगाल स्थित दो समूहों के मामले में छापेमारी और जब्ती अभियान चलाया। छापेमारी की इस कार्रवाई में कोलकाता, गुवाहाटी, रंगिया, शिलांग और पटना के कुल 15 परिसरों को शामिल किया गया था।


इनमें से एक समूह सीमेंट विनिर्माण के कारोबार से जुड़ा हुआ है। इस छापेमारी के दौरान यह पाया गया कि इस समूह ने बिना अकाउंट-बुक्स में दर्ज बिक्री और फर्जी खर्चें दिखाकर बेहिसाब आय अर्जित की है। इस बेहिसाब आय को शेल कंपनियों (केवल कागजों पर) के जरिए व्यापार में वापस लाया जाता है। छापेमारी के दौरान हासिल सबूतों से पता चला कि समूह ने अपनी प्रमुख कंपनी को समायोजन प्रविष्टियां प्रदान करने के लिए कई कागजी कंपनियां चलाई हैं। इन कागजी कंपनियों को उनके दिए गए पते पर नहीं पाया गया। छापेमारी के दौरान फर्जी असुरक्षित ऋण, भुगतान किया गया फर्जी कमीशन, शेल कंपनियों के माध्यम से प्राप्त फर्जी शेयर प्रीमियम आदि का संकेत देने वाले सबूत भी पाए गए। इन सबूतों से संकेत मिलता है कि 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बेहिसाब हो सकती है। इसके अलावा यह समूह गलत तरीके से आदिवासी व्यक्तियों को लेनदारों के रूप में दिखा रहा था, इस तरह की रकम लगभग 38 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा कुछ ऑफशोर संस्थाओं/बैंक खातों के विवरण छारामारी के दौरान पाए गए, जो स्पष्ट रूप से आय के संबंधित रिटर्न में घोषित नहीं किए गए हैं।


वहीं, दूसरा समूह असम, मिजोरम और उत्तर- पूर्व के अन्य हिस्सों में रेलवे के ठेके को क्रियान्वित करने में सक्रिय रूप से लगा हुआ है। छापेमारी के दौरान भूमि और संपत्तियों में अघोषित निवेश की ओर इशारा करने वाले अभियोजन योग्य दस्तावेज, खुले पन्ने (लूज शीट) और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं। बड़ी संख्या में भूमि और संपत्तियों से संबंधित बिक्री के दस्तावेज पाए गए हैं, जिनका मूल्यांकन 110 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। छापेमारी के दौरान इन संपत्तियों के अधिग्रहण के स्रोत की व्याख्या करने के लिए सबूत पेश नहीं किए गए हैं। इसके अलावा, संपत्ति की बिक्री में 13 करोड़ रुपये से अधिक के नकद लेन-देन के विवरण वाले दस्तावेज मिले हैं।


इन छापेमारी और जब्ती कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप 250 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है। 51 लाख रुपये से अधिक की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई है। नौ बैंक लॉकरों को निषेध आज्ञा के तहत रखा गया है और उन पर कार्रवाई किया जाना अभी बाकी है।

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे तीन सटोरिये गिरफ्तार, नगद के साथ अन्य सामान जब्त

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे तीन सटोरिये गिरफ्तार, नगद के साथ अन्य सामान जब्त

राजकोट: गुजरात में राजकोट शहर के डीसीबी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर गांधी स्मृति सोसायटी शेरी नं 2 4/5 कॉर्नर के निकट से सुबोधभाई रा. पीलपीया (29) को, करणपरा शेरी नं 38 के निकट से हार्दिकभाई वि.पोपट (27) को मोबाइल फोन पर चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल टी-ट्वेन्टी क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए और रैयारोड़ शांतिनिकेतन पार्क निकट धवलभाई कि. हिरपरा (27) को उसके मकान से मोबाइल फोन पर कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल टी-ट्वन्टी मैच पर सट्टा लगाते हुए गुरुवार की रात पकड़ लिया गया। उनसे क्रमश: नकद सहित 86500, 14600 और 8500 रुपये कीमत का सामान जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को भीख मांगने के लिए किया मजबूर, कम कमाई होने पर गर्लफ्रेंड के साथ करता था कुछ ऐसा

बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को भीख मांगने के लिए किया मजबूर, कम कमाई होने पर गर्लफ्रेंड के साथ करता था कुछ ऐसा

प्यार में धोखेबाज़ी (Cheating in Love) और बेवफाई के किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन कोई अपनी गर्लफ्रेंड से भीख (Boyfriend Forced Girlfriend to beg) मंगवाए, शायद ऐसा आपने पहले नहीं सुना होगा. पीटर्सबर्ग के रहने वाले 21 साल के काइल हेल्म (Kyle Helm) ने अपनी 22 साल की गर्लफ्रेंड निकोल (Nicole Clarges) से न सिर्फ भीख मंगवाई, बल्कि उसके साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार भी किया.

रिश्तों में मारपीट और दुर्व्यवहार का इससे बुरा उदाहरण आपने नहीं देखा होगा. 21 साल के काइल हेल्म ने निकोल से रिलेशनशिप में आने के बाद से ही उससे गुलामों जैसा बर्ताव किया. गनीमत ये रही कि एक दिन किसी शख्स ने निकोल के शरीर पर घाव देखकर पुलिस बुलाई और काइल हेल्म को गिरफ्तार किया जा सका. कोर्ट ने काइल को उसके जुर्म के लिए 4 साल की सज़ा सुनाई है.

ब्वॉयफ्रेंड मंगवाता था गर्लफ्रेंड से भीख
सितंबर 2016 में हेल्म से निकोल की मुलाकात एक हॉस्टल में हुई. तब निकोल 17 साल की थीं. उसके ब्वॉयफ्रेंड को उन दिनों से ही नशे की लत थी और एक दिन उसने निकोल के मुंह पर पंच जड़ दिया. हालांकि माफी मांगने के बाद निकोल ने हेल्म से रिश्ते सामान्य कर लिए. घटना के कुछ ही हफ्ते बाद हेल्म ने उसे हॉस्टल से निकाल दिया. निकोल का कहना है कि हेल्म उसकी सभी हरकतों पर नज़र रखता है. उसे सिर्फ इनकमिंग वाला एक फोन दे रखा था और निकोल को किसी भी अजनबी से बात करने की इज़ाजत नहीं थी. एक दिन हेल्म की मुलाकात एक बेघर शख्स से हुई. हेल्म ने उसे भीख मांगने से होने वाली कमाई के बारे में पूछा और अगले दिन से अपनी गर्लफ्रेंड को इसी काम पर लगा दिया.

कम कमाई होने पर घोंपा पेंचकस
पीटरबरो टाउन सेंटर पर रोज़ भीख मांगने से होने वाली कमाई हेल्म अपने पास रख लेता था. निकोल को सिर्फ 10 पाउंड खर्चे के लिए मिलता था. जब तक वो भीख मांगती थी, तब तक खुद हेल्म घंटों सड़क पर खड़े होकर निकोल पर नज़र रखता था. एक दिन जब उसकी कमाई 20 पाउंड से कम हुई तो ब्वॉयफ्रेंड ने निकोल पर पेंचकस से वार कर दिया. जब उसकी पीठ पर किया गया वार असफल रहा, तो हेल्म ने निकोल के घुटने पर दो-तीन जगह पेंचकस घोंपा. इतना ही नहीं उसके सिर पर भी कांच की बोतल फोड़ दी. इस हालत में भी वो भीख मांगने गई थी. आखिरकार जब किसी शख्स की मदद से उसने हेल्म की पुलिस में शिकायत की, तब उसे दलदल से आज़ादी मिल सकी.