BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
प्रदेश मे बाढ़ ने बरपाया कहर, 1225 गांव डूबे

प्रदेश मे बाढ़ ने बरपाया कहर, 1225 गांव डूबे

भोपाल: मध्य प्रदेश में तेज बारिश ने कहर बरपा रखा है। तेज बारिश से नदियां उफान पर हैं, और बाढ़ के चलते लोग हलकान हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि बाढ़ से शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, गुना, भिंड, मुरैना, श्योपुर के कुल 1,225 गांव प्रभावित हुए हैं और अब तक कुल 5,800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बुधवार को फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मध्य प्रदेश में बाढ़ की स्थिति और बचाव अभियान के विवरण पर चर्चा की। चौहान ने पीएम मोदी से कहा कि बाढ़ के कारण मोबाइल टावरों में आ रही रुकावट के कारण राज्य सरकार को श्योपुर के लोगों से जुड़ने में परेशानी हो रही है। ग्वालियर से गुना के बीच रेल लाइन भी प्रभावित हुई है।

मध्य प्रदेश के सीएम के मुताबिक, बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ की तीन टीमें ग्वालियर और शिवपुरी में दो टीमें पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा, बाढ़ से प्रभावित ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर जिलों के लिए सेना की एक-एक टुकड़ी को तैनात किया गया है।

चौहान ने ट्वीट किया, सेना ने दतिया पाली के गांव में फंसे 17 और शिवपुरी की काली पहाड़ी से 20 लोगों को बचाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने टपकेश्वर मंदिर से 11 लोगों को बचाया है। साथ ही भारतीय वायुसेना ने राज्य के बाढ़ प्रभावित गांवों में बचाव अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले चौहान ने कहा कि क्वारी, सीप और पार्वती नदियों में आई बाढ़ से श्योपुर के 30 गांव प्रभावित हुए हैं। श्योपुर के 30 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। राहत और बचाव कार्य तेज गति से चल रहा है।

अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। वर्तमान में गांव ज्वालापुर, भेरावाड़ा, मेवाड़ा और जाटखेड़ा में फंसे करीब एक हजार लोगों को निकालने का अभियान जारी है।

लेडी एसआई ने 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पकड़ने सोशल मीडिया में बुना ऐसा जाल, पढ़कर आप भी हो जायंगे हैरान

लेडी एसआई ने 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पकड़ने सोशल मीडिया में बुना ऐसा जाल, पढ़कर आप भी हो जायंगे हैरान

नई दिल्ली: डाबड़ी थाने में तैनात लेडी एसआई ने 16 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोपी को पकड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. फेसबुक प्रोफाइल तैयार कर आरोपी से सम्पर्क साधा और फिर मिलने के बहाने उसे बुलाया. जैसे ही युवक मिलने के लिए आया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के पास न तो आरोपी का कोई फ़ोटो था और न ही उसका पूरा नाम. बस सूझबूझ और तकनीक की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक आकाश जैन है, जिसे दिल्ली पुलिस में 16 साल की नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आकाश जैन ने जिस लड़की के साथ दुष्कर्म किया था, उस लड़की के पास न तो आकाश की कोई फोटो थी और न ही उसका कोई फोन नंबर. पीड़ित लड़की ने बस पुलिस को इतना बताया था कि लड़के का नाम आकाश है, जिसने धोखे से उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसकी वजह से वह गर्भवती हो गई. पुलिस ने सिर्फ आकाश नाम के सुराग के माध्यम से इस पूरे मामले को 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया. एसआई प्रियंका ने बताया, ''16 साल की लड़की ने हमारे थाने में शिकायत दी थी कि उसके साथ एक लड़के ने धोखे से रेप किया. जिसकी वजह से वह प्रेग्नेंट हो गई है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. जब पीड़िता से लड़के के बारे में पूछा गया तो पीड़िता को सिर्फ लड़के का नाम अधूरा नाम पता था. पीड़िता ने बताया कि उसके साथ रेप करने वाले लड़के का नाम आकाश है. इससे ज्यादा वह कुछ नहीं जानती है. न तो लड़के का फोटो उसके पास है और न ही मोबाइल नंबर.''

 

उन्होंने कहा, ''पुलिस के सामने आरोपी को गिरफ्तार करने का चैलेंज था. हम लोगों ने फेसबुक पर आकाश नाम की प्रोफाइल चेक करना शुरू किया. सैकड़ों प्रोफाइल चेक किए. फिर कुछ प्रोफाइल सेलेक्ट किए और एक-एक करके लड़की को फोटो दिखाई. आकाश जैन नाम के एक प्रोफाइल की फोटो जब लड़की को दिखाई तो उसने कहा कि यही वह आरोपी है.''


एसआई प्रियंका का कहना है कि मैंने फेसबुक पर एक अकाउंट बनाया, जिसमें मैंने ये नहीं लिखा कि मेरा प्रोफेशन क्या है. फिर आकाश को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. उसे मैसेज भेजा कि मैं आपसे दोस्ती करना चाहती हूं. फिर मैंने अपना मोबाइल नंबर भी उसे दिया. जिसके बाद उसने व्हाट्सएप पर मुझसे चैटिंग की. मैंने उसे मिलने के लिए कहा तो उसने पहले मुझे दो तीन जगह मिलने के लिए बुलाया. वह बार बार जगह बदलता रहा.


उन्होंने कहा कि आखिर में वह महावीर एंक्लेव में श्री माता मंदिर के नजदीक मिलने आया. मेरे साथ बाकी की पुलिस टीम भी मौजूद थी. जैसे ही वह लड़का मिलने के लिए आया उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस पूरी कवायद में लगभग 5 से 6 घंटे का समय लगा और इन 5 से 6 घंटे में मैं उस लड़के के साथ फेसबुक या व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार संपर्क में बनी हुई थी.


चूड़ी की दुकान में काम करता है आरोपी
पूछताछ के दौरान आकाश जैन ने खुलासा किया कि वह द्वारका में एक चूड़ी की दुकान में काम करता है. नज़दीक में ही लड़की अपनी माँ के साथ आती थी. तभी आकाश ने उसे बहला फुसला कर अपने जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया. 

 कार में संबंध बनाने के दौरान 15 साल की लड़की की हार्ट अटैक से मौत, जानिए कहा का है ये मामला

कार में संबंध बनाने के दौरान 15 साल की लड़की की हार्ट अटैक से मौत, जानिए कहा का है ये मामला

ब्राजील के साओ पाउलो (Sao Paulo) में कार में सेक्स के दौरान 15 साल की लड़की की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। पुलिस ने कहा है कि किसी तरह के हिंसा के कोई निशान नहीं हैं, हालांकि मामले को संदिग्ध मौत मानकर इसकी जांच की जा रही है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि लड़की 26 वर्षीय व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। शख्स ने पुलिस को बताया कि वह गेब्रियली डिक्सन (Gabrielly Dickson) के साथ अपनी कार में शारीरिक संबंध बना रहे थे, इस दौरान डिक्सन बेहोश हो गई, जिसके बाद साओ पाउलो के क्यूबाटाओ में यूपीए जार्डिम कैस्किएरो मेडिकल फैसिलिटी में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

शख्स ने बताया, ‘इस दौरान गेब्रियली डिक्सन (Gabrielly Dickson) के होंठ और त्वचा पीली पड़ गई और उसके हाथ पीछे मुड़ गए थे, बेहोशी के हालत में अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे। गेब्रियली डिक्सन का इलाज करने वाली नर्सों ने उसकी योनि में खून पाया, लेकिन नर्सों ने किसी तरह की हिंसा के संकेतों से इनकार किया।

शख्स ने गेब्रियली डिक्सन के साथ रिलेशन में होने का दावा किया है, हालांकि डिक्सन के घरवालों ने पुलिस को बताया कि उन्हें व्यक्ति के साथ उसके संबंधों के बारे में पता नहीं था। ब्राजील में सहमति से शारीरिक संबंध बनाने की उम्र 14 साल है और इस वजह से शख्स पर यौन अपराध का आरोप नहीं लगाया गया है।

 

 

38 बंदरों को मारने के आरोप में एक महिला सहित 7 गिरफ्तार

38 बंदरों को मारने के आरोप में एक महिला सहित 7 गिरफ्तार

हासन: वन विभाग पुलिस ने हासन जिले में 38 बंदरों की हत्या के मामले में एक महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि, गिरफ्तार किए गए सभी लोग बंदर पकड़ने वाले थे। ग्रामीणों ने उन्हें बंदरों को पकड़ने के लिए पैसे दिए थे। आरोपियों की पहचान रामू, यशोदा, मांजा, मांजे गौड़ा, अयंगरी, श्रीकांत रामानुजा अयंगर के रूप में हुई है। इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह घटना 29 जुलाई को चौदानहल्ली गांव में हुई थी। बदमाशों ने बंदरों को बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया था। इस घटना का पता तब चला जब स्थानीय युवकों ने सड़क किनारे बोरे पड़े देख उन्हें खोला। शुरुआत में, रिपोटरें ने सुझाव दिया कि 30 बंदर मारे गए। बाद में, इस घटना में 38 बंदरों के मारे जाने की पुष्टि हुई। इस घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय ने इस मामले में एक जनहित याचिका का आदेश दिया था। वन विभाग पुलिस ने जांच तेज कर आसपास के गांवों से आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच से पता चला कि उडाने के ग्रामीणों ने बंदरों के खतरे से सावधान होने के बाद आरोपी व्यक्तियों से संपर्क किया उनसे बंदरों से छुटकारा पाने में मदद करने के लिए कहा था। उन्होंने उन्हें 80,000 रुपये इक्ठ्ठे कर दिए। आरोपियों ने एक सप्ताह तक बंदरों को बिस्कुट, ब्रेड व अन्य खाने की चीजें खिलाईं। फिर वे एक डिब्बे में फंस गए। आरोपियों ने उन्हें बोरियों में भरकर दूर के गांव में सड़क किनारे फेंक दिया। बंदरों की मौत दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

यह पता चला है कि बंदर पकड़ने वालों को काम पर रखने वाले ग्रामीणों ने अपने पापों को धोने के लिए स्थानीय मंदिर में एक विशेष पूजा समारोह किया था।

 छात्रा के साथ प्रोफेसर ने की छेड़खानी, ऑनलाइन क्लास में किया ये गलत काम

छात्रा के साथ प्रोफेसर ने की छेड़खानी, ऑनलाइन क्लास में किया ये गलत काम

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित STEP-HBTI संस्थान की एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. छात्रा का आरोप है कि वह प्रोफेसर की गंदी हरकतों की वजह से काफी परेशान हो गई, जिसके बाद उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई. छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. छात्रा ने पुलिस को बताया कि कोरोना काल में ऑनलाइन क्लास चल रही थी. इस दौरान सभी छात्राओं की तरह उसका मोबाइल नंबर भी संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर के पास पहुंच गया. उसने बताया कि कई बार ऑनलाइन क्लास के दौरान प्रोफेसर ने उससे छेड़खानी की.

छात्रा ने आरोप लगाया है कि क्लास के बाद में प्रोफेसर उससे फोन पर अश्लील बाते करता था और उसके साथ संबंध बनाने का दबाव भी डालता था. छात्रा ने बताया कि जब इस मामले में उसने कुलपति से शिकायत की, तो उनके द्वारा भी सुनवाई नहीं की गई. प्रोफेसर की गंदी हरकतों की वजह से काफी परेशान रहने लगी, जिसके बाद पुलिस के पास जाने का फैसला लिया. उसने पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को आपबीती बताई, जिसके बाद थाने में आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकी.

जब इस मामले में प्रोफेसर से बात की गई, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि छात्रा द्वारा उन्हें फंसाया जा रहा है. साथ ही कहा कि यदि ऐसी कोई बात हुई है, तो माफी मांगता हूं. वहीं छात्रा आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है. उसका कहना है कि एफआईआर इसलिए कराई है, जिससे वह किसी अन्य छात्रा के साथ ऐसा दोबारा न कर सके. मामले में पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि एक छात्रा ने अपने प्रोफेसर के खिलाफ छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले में जांच कर रही है. दोषी पाए जाने पर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
 
दुनिया के लिए ही नही भारत के लिए भी महत्वपूर्ण है 3 अगस्त का दिन, जानिए क्यों?

दुनिया के लिए ही नही भारत के लिए भी महत्वपूर्ण है 3 अगस्त का दिन, जानिए क्यों?

नई दिल्ली: भारतीय इतिहास ही नहीं बल्कि दुनिया में 3 अगस्त का दिन काफी महत्वपूर्ण है। इटली के नाबिक क्रिस्टोफर कोलंबस यूरोप से समुद्र मार्ग से भारत के रास्ते की खोज करने इसी दिन निकले थे। उन्होंने अपनी यह यात्रा 1492 में तीन अगस्त के दिन ही शुरू की थी। इसके अलावा दुनिया को बेहतर बनाने के काम में जुटे लोगों के लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण है। बाबा आम्टे को 1985 में आज के दिन ही जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था।

3 अगस्त की तारीख की महत्वपूर्ण घटनाएं

- 1108 : लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना।
- 1492 : यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।
- 1492 : इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन पोत के साथ भारत की खोज पर रवाना हुआ।
- 678 : राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।
- 1780 : मेहर पोफम के तहत कैप्टन ब्रूस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
-1886 : हिंदी के विद्वान मैथिली शरण गुप्त का जन्म।
-1900 : फस्र्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना।
-1914 : पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।
-1925 : अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा।
-1957 : अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुन लिया गया। उनके नेतृत्व में ब्रिटेन से मलेशिया को आजादी मिली थी।
- 1960 : पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1985 : बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2003 : अमेरिका के एंग्लिकन चर्च में एक समलैंगिक को बिशप बनाने का फैसला किया गया।
- 2004 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना।
- 2007 : इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुंचा।
- 2007 : लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।

 मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून के दस्तक देने के बाद से भारी बारिश हो रही है। इस मूसलाधार बारिश से कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार जताए हैं। 

साथ ही कुछ राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और चार अगस्त तक उत्तराखंड और हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है। वहीं बिहार और राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में भी मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

यूपी और एमपी में भी होगी मूसलाधार बारिश
उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मंगलवार को भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, दतिया, शेओपुर, मोरेना और भिंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान के इन जिलों में होगी भारी बारिश
राजस्थान में जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के जिलों के कुछ स्थानों पर भारी व अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं दिल्ली की बात करें तो यहां जुलाई में कम बारिश हुई थी लेकिन अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

बिहार में लगातार तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग द्वारा पूर्वी राज्य बिहार में लगातार तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने सोमवार को राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से लेकर भारी बारिश के चलते यलो अलर्ट जारी किया है।
 
राज्य सरकार ने जारी की कोरोना की नई गाइडलाइन्स, जानें कहां मिली रियायत और कहां बढ़ी सख्ती

राज्य सरकार ने जारी की कोरोना की नई गाइडलाइन्स, जानें कहां मिली रियायत और कहां बढ़ी सख्ती

Maharashtra New Corona guidelines: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिन जिलों में कोविड-19 संक्रमण दर कम है वहां पर दुकानों को रात आठ बजे तक खोलने के लिए उनकी सरकार सोमवार को आदेश जारी करेगी. उन्होंने कहा कि ‘‘पहले चरण में’’ मुंबई के लोकल ट्रेनों में समाज के हर तबके को यात्रा की अनुमति देना कठिन होगा क्योंकि पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है.


ठाकरे यहां से करीब 230 किलोमीटर दूर सांगली में संवाददाताओं से बात कर रहे थे. उन्होंने उन इलाकों के लोगों से सहयोग की अपील की जहां अधिक मामलों के कारण पाबंदियों में ढील संभव नहीं है.


उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक ढील दिए जाने का संबंध है तो राज्य सरकार आज आदेश जारी कर रही है कि (जहां संक्रमण दर कम है) दुकानें आठ बजे रात तक खोलने की अनुमति दी जाए. बहरहाल, जहां संक्रमण के मामलों में अब भी कमी नहीं आ रही है वहां पाबंदियां वैसे ही जारी रहेंगी.’’ राज्य के कई व्यवसायी और विपक्षी भाजपा मांग कर रही है कि दुकानों के खुलने का समय शाम चार बजे से बढ़ाकर रात आठ बजे तक किया जाए.


ठाकरे ने बताया कि सतारा, सांगली, कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग सहित ऐसे सभी जिलों में कोविड-19 की स्थिति चिंताजनक है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जिलाधिकारियों से कहा है कि जांच की संख्या बढ़ाई जाए, साथ ही चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ाई जाए ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों की कोविड-19 एवं जलजनित बीमारियों से रक्षा हो सके.’’


चिकित्सा ऑक्सीजन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक आकलन के मुताबिक संभावित तीसरी लहर के दौरान एलएमओ की संख्या दूसरी लहर की तुलना में दोगुनी कर दी जाएगी. समाज के सभी तबके को लोकल ट्रेनों से यात्रा की अनुमति देने के बारे में उन्होंने कहा कि ‘‘पहले चरण में’’ इस पर निर्णय करना कठिन होगा क्योंकि ‘‘हम धीरे-धीरे पाबंदियों में ढील दे रहे हैं और इसके प्रभाव एवं दुष्प्रभावों का विश्लेषण कर आगे बढ़ रहे हैं.’’


उन्होंने निजी सेक्टर से अपील की कि कार्यालय के समय को अलग-अलग करें ताकि एक वक्त पर उनके परिसर में उपस्थित लोगों की संख्या कम रहे. साथ ही लोग बारी-बारी से ‘वर्क फ्रॉम होम’ एवं ‘वर्क इन ऑफिस’ का विकल्प चुन सकें.

 

राजधानी के आदर्श नगर में लूटपाट के दौरान हुई हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजधानी के आदर्श नगर में लूटपाट के दौरान हुई हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 35 साल के शख्स की लूटपाट के दौरान हुई हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है. दरअसल, 29 जुलाई को पुलिस को आदर्श नगर इलाके में एक एक्सीडेंट की सूचना मिली थी. मौके पर पुलिस को जितेंद्र यादव नाम का एक शख्स घायल हालात में मिला जो कि आदर्श नगर का ही रहने वाला था. उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को पता चला कि जितेंद्र का एक्सीडेंट नहीं हुआ बल्कि उसकी हत्या की है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाले

पुलिस ने इलाके के तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. सीसीटीवी से पुलिस को पता चला कि कुछ लोग जितेंद्र के साथ लूटपाट की कोशिश कर रहे थे और उसे पीट रहे थे. करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने उन लड़कों की तलाश शुरू की. पुलिस को जानकारी मिली कि हत्या करने वाले भी आदर्श नगर के ही रहने वाले हैं और बेहद शातिर अपराधी है.

 

लूट के पैसे बरामद

एक सूचना के बाद पुलिस ने 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट के पैसे, खून से सने कपड़े और कत्ल में इस्तेमाल किया गया चाकू और बड़ा सुआ (जिससे बर्फ तोड़ते हैं) बरामद कर लिया है. नॉर्थ वेस्ट डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया कि सभी आरोपी नशे करने के आदि हैं और रात के समय इसी तरह लूट की वारदात को अंजाम देते हैं. अगर कोई इनसे उलझता है तो ये बदमाश कत्ल करने से भी बाज नहीं आते.
 

 पिछले कुछ महीनों से ड्रोन गतिविधियां बढ़ी, सांबा में चार संदिग्ध ड्रोन देखे गए

पिछले कुछ महीनों से ड्रोन गतिविधियां बढ़ी, सांबा में चार संदिग्ध ड्रोन देखे गए

जम्मू । सीमा पर अलर्ट सुरक्षाबलों के चलते घुसपैठ में नाकाम होने के बाद अब पाकिस्तान ने पिछले कुछ महीनों से ड्रोन गतिविधियां बढ़ा दी हैं। रविवार को जम्मू के सांबा में चार संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। देर रात ये ड्रोन सांबा के बारी ब्राह्मणा इलाके में आर्मी कैंप के पास चार जगहों पर दिखाई दिए हैं। इसकी पुष्टि सांबा एसएसपी राजेश शर्मा ने की है। आपको बता दें कि सांबा में रविवार को दूसरी बार ड्रोन देखे गए हैं। इससे पहले शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध ड्रोन देखे गए थे। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े नौ बजे पांच सौ मीटर की ऊंचाई पर ये ड्रोन उड़ रहे थे। फिलहाल सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षाबल सतर्क हैं। गौरतलब है कि सांबा जिले के सीमावर्ती इलाके से पाकिस्तानी ड्रोन ने दो बार घुसपैठ की। शनिवार देर शाम ड्रोन पहली बार चलियाड़ी से घुसा और हाईवे की उत्तर दिशा में स्थित आईटीबीपी कैंप पर मंडराकर पाकिस्तान लौट गया। इसके बाद दूसरी बार ड्रोन को जतवाल में उड़ते देखा गया। पूरे क्षेत्र में दहशत मच गई। सेना समेत अन्य सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार, रात सवा आठ बजे के करीब ड्रोन चलियाड़ी से इस बार दाखिल हुआ। बताया जा रहा है कि बब्बर नाले के रूट के 400 मीटर ऊपर से उड़ता हुआ ड्रोन रेई स्थित आईटीबीपी कैंप के ऊपर मंडराया। इसके बाद सनूरा, लाला चक से होकर चलियाड़ी से उस पार चला गया।
सुरक्षा बल इलाके में घेराबंदी कर ही रहे थे कि कुछ ही देर में जतवाल में भी ड्रोन उड़ते देखा गया। मौके पर सेना भी पहुंच गई। पांच किलोमीटर की दूरी पर दो अलग-अलग जगह ड्रोन से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
 

मणप्पुरम गोल्ड डकैती का एक और आरोपी गिरफ्तार, 2 किलो सोना बरामद

मणप्पुरम गोल्ड डकैती का एक और आरोपी गिरफ्तार, 2 किलो सोना बरामद

आगरा । यूपी के आगरा में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में करोड़ों की डकैती के मामले में पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। थाना सिकंदरा क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की सुबह मुठभेड़ के बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर 40 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी का नाम अविनाश मिश्र उर्फ रेनू पंडित है। आरोपी के पास से दो किलोग्राम सोने के गहने, 40 हजार रुपये और एक बाइक बरामद हुई है। वहीं गैंग के सरगना एक लाख रुपये के इनामी बदमाश नरेंद्र उर्फ लाला का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
बता दें कि कमलानगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में 17 जुलाई को हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली थी। 16 किलोग्राम से अधिक का सोना लूटकर ले गए थे। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने फिरोजाबाद निवासी बदमाश मनीष पांडेय और निर्दोष कुमार को एत्मादपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।
सरगना लाला अभी भी फरार
डकैती कांड में अब तक छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं। गैंग में शामिल प्रभात शर्मा ने थाने आकर समर्पण किया था। जबकि बदमाश संतोष जाटव, अंशुल सोलंकी, अंशु यादव, बदमाशों की मदद करने वाला अंशुल का जीजा संजय और रेनू पंडित को गिरफ्तार किया गया है। गैंग का सरगना फिरोजाबाद का हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ लाला है। वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
 

 डॉक्टर के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा : मोहल्ले वालों ने दो महिलांओं को पकड़ा

डॉक्टर के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा : मोहल्ले वालों ने दो महिलांओं को पकड़ा

मेरठ: गगोल रोड स्थित दुर्गा एनक्लेव में रविवार को एक डॉक्टर के मकान में देह व्यापार चलता मिला. स्थानीय लोगों ने दो महिलाओं को मौके से पकड़ा. हंगामे की स्थिति में दो युवक बाइक छोड़कर भाग गए.

मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया. पुलिस के अनुसार दुर्गा एनक्लेव में एक डॉक्टर का मकान है, जिसमें रविवार को देह व्यापार चलता हुआ स्थानीय लोगों ने पकड़ा. दो महिलांओं को लोगों ने पकड़ा और मौके से दो युवक भाग गए. महिलाओं ने बताया कि कमलेश नामक महिला यह धंधा करा रही है. वह फोन कर बुलाती थी और जितने पैसे मिलते थे, उसके आधे दिए जाते थे. बाद में लोगों ने महिलाओं को चेतावनी देकर वहां से जाने दिया. कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

लोगों का कहना है कि कई दिनों से बाहर के लोग यहां आ रहे थे. इसको देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ. जब रविवार को डॉक्टर के मकान में दबिश दी गई. मकान के अंदर गए तो लोगों के होश उड़ गए. दो महिला के साथ दो युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई.
 भाभी से झगड़े के बाद घर छोड़ आई नाबालिग, कुछ घंटे के भीतर ही 6 लोगों ने किया गैंगरेप

भाभी से झगड़े के बाद घर छोड़ आई नाबालिग, कुछ घंटे के भीतर ही 6 लोगों ने किया गैंगरेप

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में पारिवारिक झगड़े के बाद गुस्से में घर छोड़कर निकली एक नाबालिग लड़की से 2 अलग-अलग स्थानों पर कुछ घंटे के भीतर 6 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों में से 4 ऑटोरिक्शा चालक शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार , तिमकी इलाके में एक कमरे में नाबालिग का 4 लोगों ने कथित तौर पर यौन उत्पीडऩ किया और इसके बाद मायो अस्पताल चौराहे के निकट 2 लोगों ने ऑटोरिक्शा में उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली लड़की का घर में भाभी से झगड़ा हो गया था। पुलिस ने बताया कि इसके बाद वह घर छोड़कर निकल गई और उसके एक दोस्त ने उसे अपने ऑटोरिक्शा से लोहापुल इलाके में छोड़ दिया, जहां वह एक ऑटोरिक्शा चालक से मिली, जिसकी पहचान बाद में शाहनवाज उर्फ सना मोहम्मद राशिद (25) के रूप में हुई।

अधिकारी ने प्राथमिकी के आधार पर बताया कि लड़की ने शाहनवाज से पैसे और आश्रय की मदद मांगी और वह मदद देने के बहाने उसे अपने ऑटोरिक्शा में बिठाकर एक अवैध शराब की दुकान पर लेकर गया, जहां उसने शराब पी और लड़की को भी पीने को मजबूर किया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह उसे तिमकी में 2 लोगों के किराए के घर में ले गया जो नागपुर रेलवे स्टेशन पर लोडर (सामान चढ़ाने-उतारने) का काम करते हैं। अधिकारी ने बताया कि वहां लड़की से शाहनवाज, उसके दोस्त तौशीफ मोहम्मद यूसुफ (26) और 2 लोडर ने कथित तौर दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शाहनवाज ने लड़की को मायो अस्पताल चौराहे पर छोड़ दिया। अधिकारी के अनुसार उसके वहां से जाने के बाद 2 अन्य ऑटोरिक्शा चालक लड़की को जबरन अपने वाहन में ले गए और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में वहां 2 लोगों ने लड़की को देर रात अकेले पाया तो बातचीत करने पर लड़की ने उन्हें बताया कि उसे कुछ पैसों की जरूरत है ताकि वह नासिक जाने वाली ट्रेन में चढ़ सके। उन्होंने उसे कुछ पैसे दिए। अधिकारी ने बताया कि नागपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने लड़की को देखा और कुछ संदेह होने पर उन्होंने लड़की को विश्वास में लिया और उसे बाल देखभाल केंद्र को सौंप दिया। जीआरपी ने रविवार को शाहनवाज, यूसुफ और मोहम्मद मुशीर को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी मोमीनपुरा के रहने वाले हैं। इन्हें सीताबुल्दी पुलिस थाने को सौंप दिया गया जबकि वहीं 3 आरोपी फरार हैं।
 कोरोना कहर : नाइट कफ्र्यू का प्रतिबंध 10 अगस्त तक लागू

कोरोना कहर : नाइट कफ्र्यू का प्रतिबंध 10 अगस्त तक लागू

रीवा। राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के परिप्रेक्ष में कोविड-19 संक्रमण की दर में काफी कमी आने को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना कफ्र्यू के नाइट कफ्र्यू के प्रतिबंध 31 जुलाई 2021 तक प्रभावशील थे जिनकी अवधि बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी गई है। 
‘नो किसिंग जोन’: इस सड़क पर किस करना मना है, लोगों ने क्यों लिख दिया ऐसा जानिये पूरा मामला

‘नो किसिंग जोन’: इस सड़क पर किस करना मना है, लोगों ने क्यों लिख दिया ऐसा जानिये पूरा मामला

आपने अक्सर सड़कों पर ‘नो पार्किंग’, ‘नो स्मोकिंग’ जैसी चेतावनियां लिखी देखी होंगी। लेकिन अगर आपको सड़क पर लिखा मिले नो किसिंग तो क्या समझेंगे। यह मामला है मुंबई का। यहां एक सोसायटी के बाहर कपल्स मिलते थे और प्यार-मोहब्बत का बोल्ड अंदाज में इजहार करने लगते थे। लोगों के प्यार के खुलेआम इजहार से तंग आकर बोरिवली स्थित एक सोसायटी के लोगों ने अनोखा कदम उठाया। सत्यम शिवम सुंदरम सोसायटी के इन लोगों ने अपनी कॉलोनी के बाहर की सड़क पर लिख दिया, ‘नो किसिंग जोन’।
इस तरह निकाला सॉल्यूशन
सोसायटी के लोगों ने नोटिस किया कि यहां शाम पांच बजे के बाद सड़क पर माहौल कुछ ज्यादा ही बोल्ड हो जाता है। पांच बजे के बाद जैसे ही कोविड लॉकडाउन का समय शुरू होता है बाइक और कार से यहां से गुजरने वाले लोग अपनी ही लीला में जुट जाते हैं। इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक काफी सोचने के बाद भी जब इस सोसायटी में रहने वालों को कोई रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने आपस में मिलकर सॉल्यूशन निकालने की सोची। इसके बाद इन लोगों ने सड़क पर पेंट कर दिया, नो किसिंग जोन। बताया जाता है कि इसके बाद ऐसे मामलों में कमी भी आई है। सोसायटी के कैलाशराव देशमुख ने बताया कि हम कपल्स या किसिंग के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन हमारे घरों के ठीक सामने की सड़क को हम किसिंग जोन बनाने की इजाजत नहीं दे सकते। जब यहां पर आए दिन ऐसा होने लगा तो हमें हारकर यह कदम उठाना पड़ा।
पुलिस से शिकायत की पर फायदा नहीं
पहले यहां पर रहने वालों ने पुलिस की मदद लेने के बारे में सोचा। उन्होंने कपल्स का वीडियो बनाया और पुलिस में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद यहां रहने वालों ने यह अनोखा आइडिया अपनाया। कैलाशराव देशमुख ने बताया कि नो किसिंग जोन लिख दिए जाने के बाद अब कपल्स यहां दिखाई नहीं देते। हां, कुछ लोग सेल्फी वगैरह जरूर लेते हैं। सड़क पर इस तरह से लिख देने का लोगों का मानसिक रूप से असर पड़ा है। वह यहां रुकते हैं। गाड़ी से उतरते हैं और सड़क पर लिखे शब्दों को पढ़ते हैं। इसके बाद उनके ऊपर इसका असर तो पड़ता ही होगा। एक कॉलोनीवासी ने कहा कि रोज-रोज कपल्स की किसिंग देखकर हम उकता गए थे। इसलिए यह कदम उठाने पर मजबूर हो गए।
 

VIDEO: राजधानी मे बाइक पर जा रहे शख्स पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, घटना CCTV में कैद

VIDEO: राजधानी मे बाइक पर जा रहे शख्स पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, घटना CCTV में कैद

नई दिल्ली. दिल्ली के रोहिणी जिले की आनंदपुर धाम कॉलोनी से दिल-देहला देने वाली खबर सामने आई है, शनिवार को 4 बदमाशों ने एक शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. बदमाशों ने कुल 12 गोलियां चलाई, जिसमें से 10 गोली नितेश नाम के एक शख्स को लगी, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. नितेश दिल्ली के गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के गुर्गे प्रवेश का भाई है.

दरअसल, पवन नाम के बदमाश ने साल 2019 में गोगी गैंग के गुर्गे प्रवेश पर गोली चलाई थी. इस हमले में प्रवेश की जान बाल-बाल बच गई थी जिसके बाद प्रवेश ने अपने ऊपर हुए हमले का बदला लेने के लिए साल 2020 में पवन की दिल्ली के कंझावला इलाके में हत्या कर दी थी.

हत्या के इस मामले में जितेंद्र उर्फ गोगी, कुलदीप फज्जा और प्रवेश दिल्ली की जेल में बंद है. हालांकि, कुलदीप फज्जा जब पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था तो उसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसका एनकाउंटर किया था जिसमें उसकी मौत हो गई थी.

 

 

मानवता शर्मसार: नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ किया रेप

मानवता शर्मसार: नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ किया रेप

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी से दर्दनाक खबर सामने आई. बेटे के दोस्त ने नशे की हालत में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म (Rape) किया. पीड़िता की शिकायत पर सोनारी पुलिस ने आरोपी अजीत महली को गिरफ्तार कर लिया है. वह मानगो के उलीडीह इलाके के शंकोसाई का रहने वाला है. घटना 30 जुलाई की रात की है. एक दिन पीड़िता ने इस सिलसिले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह घर पर सो रही थी. इसी दौरान उसके बेटे का दोस्त अजीत जो अक्सर उसके घर आता-जाता था, घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की. इसके बाद वह वहां से भाग गया. परिचित ऐसी हरकत की उसे उम्मीद नहीं थी. महिला ने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी. पड़ोसियों ने सोनारी थाना पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई।

दुष्कर्म के वक्त आरोपी नशे में था. पीड़िता की उम्र 60 साल के करीब है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. आरोपी ने बताया कि उसका बड़ा भाई सोनारी में रहता है. वह भाई के घर अक्सर आया-जाता करता था. भाई जिस बस्ती में रहते हैं, उसी बस्ती में पीड़िता भी रहती हैं. आने-जाने में उसका परिचय महिला के बेटे से भी हो गया. और वह उसके घर आने-जाने लगा. घटना के दिन वह नशे में महिला के घर पहुंच कर दुष्कर्म किया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

दर्दनाक घटना: भारी बारिश के चलते दो मकान ढहे, 6 लोगों की मौत, चार घायल

दर्दनाक घटना: भारी बारिश के चलते दो मकान ढहे, 6 लोगों की मौत, चार घायल

रीवा/सिंगरौली. मध्यप्रदेश के रीवा और सिंगरौली जिलों में आज रविवार को भारी बारिश होने के कारण दो मकान ढहने से चार बच्चों सहित छह लोगों की मलवे में दबने से मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गये. इनमें से चार लोगों की मौत रीवा जिले में जबकि अन्य दो लोगों की मौत सिंगरौली जिले में हुई. रीवा के जिलाधिकारी इलैया राजा टी ने बताया कि रीवा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गढ़ थाना अंतर्गत घुचियारी बहेरा गांव में रविवार सुबह तेज बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढहने से दो बच्चियों सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मलवे में दबने से मौत हो गयी और एक बच्ची घायल हो गई।

उन्होंने कहा कि मृतकों में मनोज पाण्डेय (35), उसकी मां केमली पाण्डेय (60) और मनोज की दो बेटियां काजल (आठ) एवं आंचल (सात) शामिल हैं. इलैया ने बताया कि इलाके में हो रही तेज बारिश के बीच रविवार सुबह इनका घर ढह जाने से ये सभी उसके मलबे में दब गये थे, जिससे उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि इस हादसे में मनोज की एक और बेटी श्रेजल घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने मलबे में दबे इन लोगों को बाहर निकाला, लेकिन इनमें से केवल एक ही बच्ची को बचाया जा सका. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. वहीं, सिंगरौली जिले स्थित जयंत चौकी के प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि सिंगरौली जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर विंध्यनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैलो बस्ती में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश की वजह से रविवार तड़के एक झुग्गीनुमा मकान ढह जाने से एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गये।


उन्होंने बताया कि मृतकों में नीरज मुंडा (10) एवं उसका छोटा भाई सनिका मुंडा (3) शामिल है. द्विवेदी ने बताया कि इस हादसे में इनकी बहन रागिनी मुंडा (3) और पिता गोला मुंडा (32) और मां विनीता मुंडा घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में से रागिनी मुंडा की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्होंने बताया कि घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सोये हुए थे।

बड़ी खबर; असम-मिजोरम सीमा पर तनाव, हाई अलर्ट पर सुरक्षा बल

बड़ी खबर; असम-मिजोरम सीमा पर तनाव, हाई अलर्ट पर सुरक्षा बल

सिलचर: असम और मिजोरम पुलिस के बीच खूनी संघर्ष के पांच दिनों के बाद, दोनों पूर्वोत्तर राज्यों की अंतर-राज्यीय सीमाएं शांत हैं, लेकिन किसी भी ताजा घटना को रोकने के लिए सुरक्षा कर्मियों को अतिरिक्त अलर्ट पर रखा गया है। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने कछार जिले की एसपी रमनदीप कौर और उपायुक्त कीर्ति जल्ली सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी के साथ बुलेट प्रूफ वाहनों में अशांत सीमावर्ती इलाकों में चले गए।
सीमा संबंधी परेशानियों के कारण, मिजोरम सरकार के अनुरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने ममित जिले में वैकल्पिक सड़कों के माध्यम से सड़क मार्ग से मिजोरम को परिवहन ईंधन की आपूर्ति शुरू कर दी है, जिससे कछार-कोलासिब मार्गों की परेशानी से बचा जा सके। मिजोरम सरकार ने पड़ोसी राज्य त्रिपुरा और मणिपुर से कई अन्य आवश्यक सामान लाने के लिए भी कदम उठाए हैं।


मिजोरम मणिपुर के साथ 95 किमी और त्रिपुरा के साथ 109 किमी की अंतर-राज्यीय सीमा साझा करता है। इस बीच, राजनीतिक लाइनों से परे, असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय सर्वदलीय विधायक दल ने सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया और मिजोरम से गोलीबारी का कड़ा विरोध किया, जिसमें असम के छह पुलिसकर्मी मारे गए और कई घायल हो गए।


दैमारी ने कहा, जिस तरह मिजोरम में सभी पार्टियां मिजोरम की सीमाओं की रक्षा के लिए एकजुट हैं, हमारे राज्य (असम) में भी सभी दलों को एकजुट होना चाहिए। यदि वर्तमान नीति और कानून राज्य के आरक्षित वन क्षेत्र में बस्तियों की अनुमति नहीं देते हैं। सीमा सुरक्षा के हित में नई नीतियां बनाने या कानून बनाने की जरूरत है। रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई, जो असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कट्टर प्रतिद्वंद्वी भी हैं, उन्होंने कहा, विधानसभा में हमारी असहमति हो सकती है और राजनीतिक मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मैं मिजोरम के इस कदम का कड़ा विरोध करता हूं। असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ मिजोरम पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी वापस लिया जाना चाहिए।


आइजोल में, मिजोरम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (एमसीडीए) ने राज्य के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा, असम सरकार ने सुरक्षा चिंता की आड़ में गुवाहाटी में सभी ट्रांसपोर्टरों को मौखिक रूप से निर्देश दिया है कि वे मिजोरम के लिए कोई भी सामान, यहां तक कि दवा भी न ले जाएं। एमसीडीए अध्यक्ष और महासचिव ने मुख्य सचिव को बताया, यहां तक कि निजी कूरियर सेवाओं को मिजोरम के लिए वस्तुओं और सामग्रियों की बुकिंग से रोक दिया गया है। इस कोविड महामारी की स्थिति में, असम द्वारा जीवन रक्षक दवाओं को रोका जा रहा है, जिससे हमारे राज्य में दूरगामी प्रभाव और परिणाम हो सकते हैं।


असम-मिजोरम सीमा पर 26 जुलाई को हुई हिंसक झड़पों में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई थी और करीब 100 नागरिक और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।

कोतवाली पुलिस ने होटल में मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में मिलीं लड़कियां

कोतवाली पुलिस ने होटल में मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में मिलीं लड़कियां

फरीदाबाद कोतवाली पुलिस ने फिर देर रात होटल में छापेमारी की और लगभग 36 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया। इस बार पुलिस ने फरीदाबाद के नीलम बाटा रोड स्थित श्री बालाजी होटल में रेड डाली। इस दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियों को पकड़ा। इससे पहले पुलिस ने इसी रोड पर द अर्बन होटल ऐंड रेस्तरां में छापेमारी की थी और 44 लोगों को गिरफ्तार किया था।
फरीदाबाद कोतवाली पुलिस ने आधी रात को श्री बालाजी होटल में छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इससे पहले बुधवार को कोतवाली पुलिस ने नीला बाटा रोड स्थित द अर्बन होटल ऐंड रेस्तरां में छापा मारा था। इस दौरान कुछ लोग युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में थे, जिन्होंने खुद को पुलिस से बचाने के लिए कमरों में बंद कर लिया। बाद में दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। लड़कियों को दिल्ली व नोएडा से बुलाया गया था।
होटल से मिली थीं शराब की बोतलें
यहां लाखों रुपये की कमेटी डालने वाले व्यक्ति ने अपने सदस्यों के लिए यह पार्टी रखी थी। कमेटी की यहां बोली भी लगाई जा रही थी। हालांकि इससे संबंधित सबूत पुलिस को नहीं मिले हैं। होटल में बड़ी संख्या में शराब की बोतलें और शराब से भरे हुए गिलास भी मिले हैं। इन लोगों को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए बुधवार रात से गुरुवार शाम तक प्रभावशाली लोगों की ओर से पैरवी लगाई जाती रही।
नकली ग्राहक बन कर होटल पहुंची थी पुलिस
पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी अर्जुन राठी ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि होटल के में रेव पार्टी चल रही है। थाना प्रभारी ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कोतवाली थाना प्रभारी अर्जुन राठी ने होटल पर रेड करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया और दो पुलिस कर्मियों को नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा ताकि आरोपियों रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा सके। थाना प्रभारी ने 2 हजार रुपये का नोट साइन करके एक पुलिस कर्मी को दे दिया जो ग्राहक बनकर होटल में गया।