BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 बड़ी खबर: दो नाबालिग बहनों का हुआ मां के सामने ही गैंगरेप, फिर हैवानों ने पिलाया कीटनाशक

बड़ी खबर: दो नाबालिग बहनों का हुआ मां के सामने ही गैंगरेप, फिर हैवानों ने पिलाया कीटनाशक

हरियाणा के सोनीपत जिले में दो नाबालिग बहनों का उनकी मां के सामने ही गैंगरेप किया गया और उसके बाद उन्हें कीटनाशक पिला दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक बच्चियों की मां सदमे में हैं। वह घटना वाली रात का जिक्र होते ही सहम जाती है। उस एक रात ने पूरे परिवार की जिंदगी को पलट कर रख दिया। 35 वर्षीय महिला अपनी दो बेटियों और बेटों के साथ पिछले महीने ही बिहार से सोनीपत आई थी। जिंदगी बेहतर करने के इरादे से वह गांव छोड़कर आई थी लेकिन उन्हें क्या पता था कि बड़े शहर में उनकी जिंदगी ही बिखर जाएगी।

घटना पांच अगस्त की है। सोनीपत के एक गांव में रहने वाली महिला बताती हैं कि रात करीब एक बजे, पड़ोस के कमरे में रहने वाले चार युवक घर में घुस आए, उन्होंने 15 साल और 11 साल की बेटियों के साथ बलात्कार को अंजाम दिया। विरोध करने पर दोनों को कीटनाशक पिला दिया। वह बताती हैं कि यह सब मैंने अपनी आंखों से देखा है।

महिला के 18 और 14 साल के दो बेटे उस वक्त छत पर सो रहे थे। पीड़ित बच्चियों को सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पीड़ित महिला ने इंडियन एक्सप्रेस को रोते बिलखते हुए बताया कि उस रात जो हुआ, उसे मैं अपनी पूरी जिंदगी नहीं भूल सकती हूं। कमरे में घुसने के बाद जब हम चिल्लाने लगे तो उन्होंने हमें जान से मारने की धमकी दी। उनमें से एक ने मुझे पकड़ा और कमरे के कोने में बिठा दिया, उसने मुझे वहां दबोचे रखा। इस दौरान बाकी के युवक बेटियों संग हैवानियत को अंजाम देते रहे। वह बताती हैं, मेरी बेटियां मदद के लिए मुझे पुकार रही थीं लेकिन मैं उन्हें बचाने के लिए कुछ नहीं कर सकी, मैं असहाय थी।

मृतक बच्चियों की मां ने बताया कि वह अपने साथ कीटनाशक की बोतल लाए थे। पुलिस के अनुसार, महिला आरोपी युवकों द्वारा धमकाए जाने से इस कदर सहमी हुई थी कि बच्चियों की तबीयत बिगड़ने के बावजूद उसने किसी को कुछ नहीं बताया, बल्कि यह कहा कि उन्हें सांप ने काट लिया है। इस पर महिला ने रोते हुए बताया कि मैं क्या करती, उन लोगों ने मुझे धमकी दी थी कि अगर मैंने किसी को कुछ बताया तो वह मेरे बाकी बच्चों को भी मार डालेंगे।

महिला के बड़े बेटे ने कहा कि काश मेरी मां ने हमें बताया होता कि एक रात पहले क्या हुआ था, वह डरी हुई थी और पूरी रात रोती रही। उसने बताया कि मैंने अपनी मां से कई बार पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। सुबह करीब छह बजे मेरी बहनों ने सिरदर्द की शिकायत की और वह उल्टी करने लगीं, मैंने अपनी मां से फिर पूछा लेकिन उन्होंने तब भी कुछ नहीं बताया।

घटना के बाद सुबह वह घर से 12 किलोमीटर दूर दिल्ली में बच्चियों का इलाज कराने के लिए पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। एक बेटी को अस्पताल ने बाहर ही मृत घोषित कर दिया, दूसरी की मौत इलाज के दौरान हुई।

SHO रवि कुमार ने बताया कि महिला हमें यह बताने के लिए तैयार नहीं थी कि क्या बच्चियों के साथ क्या हुआ है। डॉक्टरों को मां के बयान पर कुछ शक हुआ तो अधिकारियों ने मां से पूछताछ की, जहां उसने खुलासा किया कि उसके बगल में किराए के कमरे में रहने वाले चार युवकों ने उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया। पोस्टमार्टम में भी यौन हमले और जहर देने की पुष्टि हुई है।

वहीं इस मामले पर NCSC (राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग) ने संज्ञान लिया है, अध्यक्ष विजय सांपला ने हरियाणा सरकार को नोटिस भेजा है और उनसे 19 अगस्त तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इधर पुलिस ने इस मामले के चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है, चारों की उम्र 22 से 25 साल के बीच में है। उनके पास से कीटनाशक की बोतल भी बरामद की गई है।
बड़ा हादसा: ट्राले ने खड़े लोगों को कुचला, 2 पुलिस कर्मियों सहित 4 की मौत

बड़ा हादसा: ट्राले ने खड़े लोगों को कुचला, 2 पुलिस कर्मियों सहित 4 की मौत

अंबाला। हरियाणा के अंबाला सिटी में कार और ट्रक की टक्कर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पीवीआर पर तैनात दो पुलिस कर्मचारियों सहित चार लोगों को तेज रफ्तार ट्राले ने कुचल दिया। इनमें से तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में पुलिस पीसीआर पर तैनात एएसआई नसीब सिंह और उसके ड्राइवर कांस्टेबल बलविंदर सिंह सहित कुरुक्षेत्र के लाडवा के रहने वाले दो व्यक्ति शामिल हैं। 


जानकारी के अनुसार अंबाला अमृतसर नेशनल हाईवे पर जग्गी सिटी सेंटर के सामने सुबह करीब पांच बजे लाडवा की तरफ से आ रही एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पीवीआर नंबर 108 मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बनाने का प्रयास करने लगी। 
इस दौरान एएसआई नसीब सिंह कार चालक को एक साइड में लेकर उसे समझाने लगा जबकि कॉन्स्टेबल बलविंदर सिंह वाहनों को दूसरी तरफ से निकलने का रास्ता दिखाने लगा। अभी यह मामला पूरी तरह से निपटा भी नहीं था कि इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार गति से आए ट्राले ने दोनों पुलिसकर्मियों व कार सवार व्यक्तियों जो उस समय सड़क पर खड़े थे, को कुचल दिया। सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल अंबाला शहर ले जाया गया जहां पर दोनों पुलिसकर्मियों व एक अन्य को मौके पर मृत घोषित कर दिया गया जबकि करीब एक घंटे के उपचार के बाद चौथे व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। 
 खुद की पत्नी को मृत बताकर बिल्डर ने दूसरी पत्नी की बनाई आपत्तिजनक वीडियो

खुद की पत्नी को मृत बताकर बिल्डर ने दूसरी पत्नी की बनाई आपत्तिजनक वीडियो

इंदौर। दो दिन पहले थाने पहुंची महिला की शिकायत पर खुड़ैल थाना पुलिस खंडवा रोड निवासी रियल एस्टेट कारोबारी भारतसिंह धाकड़ के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि भारत ने पहली पत्नी को मृत बताकर शादी की थी। उसने शराब व नशीला पादार्थ पिलाकर निर्वस्त्र अवस्था में फोटो खींच लिए थे। बदनाम करने के लिए शराब की बोतलें जमाकर वीडियो भी बना लिया था। डीआइजी मनीष कपूरिया ने मुख्यालय डीएसपी अजय वाजपेयी को जांच सौंपी है। जानकारी के मुताबिक महिला को इंटरनेट मीडिया फेसबुक के माध्यम से धाकड़ से दोस्ती हुई थी। भारत ने पहली पत्नी रेखा को मृत बताया और खुड़ैडल स्थित एक मंदिर में महिला से शादी कर ली थी। महिला को जामनिया खुर्द स्थित फार्म हाउस में पत्नी के रूप में लम्बे समय से रख रहा था। कुछ समय बाद महिला को पता चला कि रेखा जिंदा है और भारत ने झूठ बोलकर उससे शादी की है। नाराज होकर उसने भारत के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया और भारत को जेल भिजवा दिया। उसके पिता दिलीप व रेखा ने पीडि़ता को घर का सदस्य मानने की सहमति दे दी और कोर्ट में राजीनामा पेश करवा दिया। इसके बाद भारत ने बदनाम करने का षडय़ंत्र रचा और फार्म हाउस पर नशीला पदार्थ पिलाकर निर्वस्त्र अवस्था में फोटो खींचे और वीडियो बना लिया। खाना खाते वक्त महिला के पास शराब की खाली बोतलें जमाकर फोटो खींच लेता था। उसने महिला के चाचा, देवर व अन्य को वीडियो और फोटो भेज दिए और चरित्र के संबंध में टिप्पणी की। महिला ने वकील केके कुनरे के माध्यम से शिकायत की और गत दिवस खुडै़ल थाना में प्रकरण दर्ज करवा दिया। 
 LOCKDOWN : 31 अगस्त तक लॉकडाउन की घोषणा, तीसरी लहर के मद्देनजर इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला

LOCKDOWN : 31 अगस्त तक लॉकडाउन की घोषणा, तीसरी लहर के मद्देनजर इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोविड-19 पाबंदियों को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है और रात के दौरान लागू प्रतिबंधों में ढील दी गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। महामारी की दूसरी लहर के दौरान 16 मई को लागू प्रतिबंधों को नियमित अंतराल पर बढ़ाया जा रहा था। इन प्रतिबंधों की समय सीमा 15 अगस्त को समाप्त हो रही थी। बनर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “बंगाल में कोविड की स्थिति बेहतर है लेकिन तीसरी लहर का खतरा अब भी है। इसी कारणवश हमने लोकल ट्रेनों के परिचालन को बहाल करने की अनुमति नहीं दी है।”

उन्होंने कहा, “हमने कोविड पाबंदियों को और 15 दिन तक के लिए 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि रात में लागू प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हमने कुछ ढील देने का निर्णय लिया है- जैसे कि रात में पूर्ण लॉकडाउन की अवधि पहले रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक थी जिसे अब रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर दिया गया है।”

बनर्जी ने कहा कि राज्य को टीके की जरूरत के अनुरूप खुराक नहीं मिल रहीं। उन्होंने कहा, “अगर हमें टीके मिलते तो हम ग्रामीण आबादी को कम से कम एक खुराक दे पाते और फिर हम लोकल ट्रेन बहाल कर सकते थे।” जेलों में भीड़भाड़ कम करने के लिए बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार 73 ऐसे कैदियों को रिहा करेगी जिन्हें आजीवन कारावास की सजा मिली है। उन्होंने कहा कि दो अगस्त को हमने उम्र कैद की सजा पाए 63 कैदियों को मानवीय आधार पर समय पूर्व रिहा करने की घोषणा की थी व आज हमने 73 और ऐसे कैदियों की रिहाई का फैसला किया है।
 कुत्ते की अजीबोगरीब हरकत : अलमारी से चुराकर पहन लेता है महिला के ब्रा, ऐसे खुली सच्चाई

कुत्ते की अजीबोगरीब हरकत : अलमारी से चुराकर पहन लेता है महिला के ब्रा, ऐसे खुली सच्चाई

आपने अभी तक कई कुत्ते की मजेदार स्टोरीज (Funny Dog Stories) पढ़ी होगी. कुत्ते जहां इंसान के बेस्ट फ्रेंड बन जाते हैं वहीं इनकी क्यूट शरारतें आपको हंसा भी देती है. इंग्लैंड (England) में रहने वाली एक महिला अपने कुत्ते की अजीबोगरीब हरकत से परेशान भी हो गई है और उसकी हंसी भी नहीं रूकती. दरअसल, महिला के कुत्ते को ब्रा पहनने का शौक (Dog Loves Wearing Bras) है. उसे घर में जहां भी अपनी मालकिन के अंडरगारमेंट्स दिखते हैं, वो वहां से उसे चुराकर पहन लेता है.

महिला की पहचान मितजी जॉनसन ( Mitzie Johnson) के रूप में हुई है. महिला ने अपने फेसबुक पेज पर अपने पालतू कुत्ते के बारे में लोगों को बताया. उसने अपने डॉग की तस्वीरें भी शेयर की. मितजी के पास ग्रेहाउंड है जिसका नाम उसने जेस्पर रखा है. जेस्पर एक रेस्क्यू डॉग है जो अब मितजी की लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है. मितजी जेस्पर से काफी प्यार करती है लेकिन उसकी चोरी की आदत से परेशान हो गई है

चुराकर पहन लेता है ब्रा
जेस्पर को ब्रा पहनना काफी पसंद है. उसे घर के किसी भी कोने में अगर मितजी के अंडरगारमेंट्स दिखते हैं, वो उसे दांत से दबाकर भाग जाता है. वो इसे या तो अपने बिस्तर के नीचे छिपा देता है या अपने सिर पर पहन लेता है. तीन साल के जेस्पर की ब्रा पहनी तस्वीर मितजी ने शेयर की. मितजी ने बताया कि जेस्पर को चोरी की बुरी आदत हो गई है. वो घर से सैंडविच, उसकी चाभियाँ सब चुराकर छिपा देता है.

रेस्क्यू डॉग को लाई घर
मितजी काफी लम्बे समय से कुत्ता अडॉप्ट करना चाहती थी. उसने पिछले साल जेस्पर को एक रेस्क्यू सेंटर से अडॉप्ट किया था. इसके बाद से वो मितजी और उसके बेटे के लाइफ में काफी इम्पोर्टेट बन गई है. जपसेर की हरकतें सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गई. लोगों को उसकी क्यूटनेस काफी पसंद आ रही है. मितजी ने पोस्ट में लिखा कि मार्केट से अंडरगारमेंट्स लाने के तुरंत बाद ही जेस्पर ने उसे चुराकर पहन लिया. जेस्पर को ब्रा के अलावा जूते, रिमोट और घर की बाकी चीजें चुराने में काफी मजा आता है.
इस राज्य में कोरोना पाबंदियों को एक बार फिर 31 अगस्त तक बढ़ाया गया

इस राज्य में कोरोना पाबंदियों को एक बार फिर 31 अगस्त तक बढ़ाया गया

कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में कोरोना पाबंदियों को एक बार फिर बढ़ा दिया है। राज्य में अब 31 अगस्त तक पाबंदियां रहेंगी।
राज्य में मेट्रो रेल ने शहर में अपने उत्तर-दक्षिण गलियारे पर सोमवार से शाम को सेवा के समय में एक घंटे का विस्तार करने का फैसला किया है। अब आखिरी ट्रेन रात नौ बजे टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होगी।

कोलकाता मेट्रो के अधिकारियों ने यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए ट्रेनों की दैनिक संख्या 220 से बढ़ाकर 228 कर दी है और व्यस्तम समय में हर पांच मिनट के अंतराल पर ट्रेन मिलेगी।

मेट्रो के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया, सोमवार से, उत्तर-दक्षिण गलियारे पर अंतिम मेट्रो टर्मिनल स्टेशनों से रात आठ बजे के बजाय रात नौ बजे रवाना होगी क्योंकि राज्य सरकार ने प्रतिबंध अवधि में ढील दी है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में कोविड-19 महामारी के कारण रात के समय आवाजाही पर लगाई रोक 16 अगस्त से रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगी, न कि रात नौ बजे से लागू होगी।
 

स्कूल खुलते ही कोरोना के मामले बढ़े, राज्य में 33 छात्र हुए संक्रमित, मचा हडकंप

स्कूल खुलते ही कोरोना के मामले बढ़े, राज्य में 33 छात्र हुए संक्रमित, मचा हडकंप

कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का असर कम होने पर कई राज्यों में स्कूलों को खोल दिया गया है। लेकिन इसके बाद स्कूहलों में बच्चों के संक्रमित पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। इस बीच परीक्षण के दौरान पंजाब में 33 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
पंजाब में स्कूतलों के खुलने के साथ ही राज्य सरकार ने छात्रों का कोरोना परीक्षण भी शुरू किया है। इसी परीक्षण के दौरान पंजाब में 33 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के अनुसार, अब तक 21200 से अधिक परीक्षण किए जा चुके हैं। पंजाब के स्कूलों में रोजाना कम से कम 10,000 आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए।

 

स्वतंत्रता दिवस से पहले, पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 बदमाशों को 50 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

स्वतंत्रता दिवस से पहले, पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 बदमाशों को 50 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर 55 अवैध पिस्तौल में 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस का दावा है कि यह गिरफ्तारी स्वतंत्रता दिवस से पहले की गई है. इन चारों बदमाशों को गिरफ्तार करने में स्पेशल सेल की तीन अलग-अलग टीमें काम में जुटी थी.

आरोपियों में से एक हरियाणा के कुख्यात कौशल गैंग का सदस्य है जबकि एक अन्य आरोपी को फिरौती के लिए अपहरण के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है. फिलहाल वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था और अवैध हथियारों की सप्लाई के काम में लग गया था. आरोपियों के नाम धर्मेंद्र, धीरज, विनोद और राजवीर सिंह है. राजवीर और धीरज यूपी के हाथरस के रहने वाले हैं जबकि विनोद उर्फ भोला यूपी के फिरोजाबाद का रहने वाला है.


क्या है मामला?


स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि साउथ वेस्टर्न की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग ऑपरेशन के दौरान इन 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. ऑपरेशन 1 में नॉर्थर्न रेंज स्पेशल सेल की टीम ने 7 अगस्त को बुराड़ी फ्लाईओवर के पास से एक वैगन-आर कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया. इनके पास से कुल 25 अवैध पिस्तौल बरामद की गईं. दोनों की पहचान हाथरस निवासी राजवीर और धीरज के रूप में की गई.

 

ऑपरेशन 2 में स्पेशल सेल की दूसरी टीम ने 9 अगस्त को नजफगढ़-ढांसा रोड से विनोद उर्फ भोला को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से कुल 10 (2 सेमी ऑटोमैटिक और 8 देसी कट्टे) पिस्तौल बरामद की गईं. विनोद फिरोजाबाद, यूपी का रहने वाला है. उसके खिलाफ 2007 में दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में फिरौती के लिए अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में विनोद को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है. वह पैरोल पर बाहर आया था और अवैध हथियारों की तस्करी के धंधे में लिप्त हो गया.


ऑपरेशन 3 में स्पेशल सेल की टीम ने 13 अगस्त को द्वारका सेक्टर-23 से धर्मेंद्र उर्फ धर्मू को गिरफ्तार किया है. इसके पास से 20 पिस्तौल बरामद की गईं हैं. वह मोटरसाइकिल पर सवार था और हथियार पीठ पर टंगे बैग में थे. पुलिस का कहना है कि धर्मू मेवात और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार लेकर आता था और दिल्ली-गुरुग्राम के गैंग को सप्लाई करता था. पुलिस का ये भी दावा है कि वह कुख्यात कौशल गैंग का सदस्य है और उन्हें हथियार सप्लाई करता है.

 होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : एक अफसर समेत दो युवतियां गिरफ्तार

होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : एक अफसर समेत दो युवतियां गिरफ्तार

नोएडा के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ (Busted) किया गया है। एक सूचना के आधार पर नोएडा पुलिस (Noida Police) ने सेक्टर-15 के एक होटल में छापा मर देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक सरकारी अधिकारी समेत दो युवतियों को गिरफ्तार (Three Arrested) किया है। जिसके पास से पुलिस को 3 मोबाइल, 5300 रुपए और काफी आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। बताया जा रहा है ऑनलाइन के माध्यम (Online Booked) से लड़कियां बुकिंग की जाती थी। पकड़ा गए आरोपियों में एक सिंचाई विभाग में जई के रूप में तैनात है। जो मूलरूप से अलीगढ का रहने वाला है। वहीं, दोनों युवतियां दिल्ली की रहने वाली है।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा होटल के रूम से पकड़ी गई महिलाएं एस्कॉर्ट सर्विस के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करती है। वह कस्टमर को युवतियों की फोटो भेजती है। उसके बाद कस्टमर की पसंद पर मुंह मांगी रकम वसूल करती है। पुलिस इनके पूरे गिरोह के बारे में जांच कर रही है। इनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की धारों में केस दर्ज किया गया है। 

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-15 में स्थित क्यूआरडीएक्स होटल में छापा मारा। होटल में दबिश के दौरान सिंचाई विभाग का जेई रूम में दो लड़कियां के साथ मिला। तीनों आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस में तीनों को गिरफ्तार कर लिया। रूम में मिले पुरुष की पहचान सत्येन्द्र सिंह निवासी अलीगढ के रूप में हुई है। जो सिंचाई विभाग में जई के पद पर तैनात है। सत्येन्द्र सिंह होटल में कस्टमर बनकर आया था। जिसने एक एस्कॉर्ट सर्विस ने युवतियों को बुक किया था।। 
भारी बारिश से अब तक 21 लोगों की मौत और 4 लापता, 3.5 मीटर तक हुआ गहरा जलभराव

भारी बारिश से अब तक 21 लोगों की मौत और 4 लापता, 3.5 मीटर तक हुआ गहरा जलभराव

हुबेई/नई दिल्ली: मध्य चीन के हुबेई प्रांत के एक उपनगर में भारी बारिश के कहर से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य अभी लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुइजियान काउंटी में लियुलिन नगर-क्षेत्र में बुधवार से गुरुवार तक 503 मिलीमीटर बारिश हुई जिससे 3.5 मीटर गहरा जलभराव हो गया।

क्षेत्र में करीब 8,000 लोग बारिश के चलते प्रभावित हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को येलो अलर्ट जारी कर देश के कुछ मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी थी और एहतियाती कदम उठाने को कहा था।

हुबेई, अनहुई, हुनान, जियांगशी और झेजियांग में कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भी भारी बारिश होने का अनुमान है जहां कुछ इलाकों में 200 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। पांच प्रांतों के हिस्सों में हर घंटे करीब 80 मिमी बारिश हो सकती है जहां तूफान और बादल गरजने की भी आशंका है।

राष्ट्रीय वेधशाला ने स्थानीय अधिकारियों को बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी धंसने की आशंका के लिए चौकन्ना रहने की सलाह दी है और खतरनाक इलाकों में बाहरी गतिविधियों को रोकने की अनुशंसा की है। पिछले महीने हेनान प्रांत और उसकी प्रांतीय राजधानी झेंगझोउ शहर में भारी बाढ़ के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 50 लोग लापता थे।

चीन में चार-स्तरीय कलर-कोडित मौसम चेतावनी प्रणाली है। इसमें लाल सबसे गंभीर चेतावनी वाला होता है। इसके बाद नारंगी, पीला और नीला होता है। पिछले महीने हेनान प्रांत और इसकी प्रांतीय राजधानी झेंग्झौ शहर में आई भारी बाढ़ में 300 से अधिक लोग मारे गए थे और 50 लापता हो गए थे।

BREAKING: तीसरी लहर की आशंका..राज्य सरकार ने 20 तक जुलूसों पर लगाया प्रतिबंध

BREAKING: तीसरी लहर की आशंका..राज्य सरकार ने 20 तक जुलूसों पर लगाया प्रतिबंध

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच कर्नाटक सरकार ने कमर कस ली है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने गुरुवार को मुहर्रम और गणेश चतुर्थी के दौरान 20 अगस्त तक सभी जुलूसों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया। मुहर्रम के लिए जारी आदेश में राज्य सरकार ने कहा है कि सभी नमाज मस्जिदों में कोरोना मानदंडों तहत ही आयोजित की जानी चाहिए। वहीं, 10 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अपने घरों में ही नमाज अदा करें।

मस्जिदों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो
सरकार ने कहा कि 20 अगस्त तक सभी प्रकार के जुलूसों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आलम/पांजा और ताजिया को बिना छुए दूर से देखा जा सकता है। प्रार्थना कक्षों में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सभी नमाज मस्जिदों में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत होनी चाहिए। मुहर्रम के अवसर पर मस्जिद को छोड़कर, सामुदायिक हॉल, खुले मैदान, शादी महल आदि में सामूहिक प्रार्थना सभा की अनुमति नहीं होगी।

मंदिरों में साफ-सफाई की व्यवस्था हो
राज्य सरकार ने गणेश चतुर्थी के लिए भी इसी तरह की पाबंदियां लगाई हैं। दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि गणेश चतुर्थी के लिए किसी भी तरह के पंडाल, जुलूस और मनोरंजन कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जाएगी। गणेश प्रतिमाओं को निर्धारित स्थान पर ही विसर्जित किया जाए। मंदिरों को हर दिन ठीक से साफ किया जाना चाहिए। भक्तों को सैनिटाइजर के उपयोग करने के बाद अंदर जाने की अनुमति दी जानी चाहिए और मंदिर प्रशासन को थर्मल जांच की व्यवस्था करनी होगी।

कर्नाटक में कोरोना की स्थिति
सरकार के आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 1,857 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई और 30 लोगों की मौत भी हुई। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 29.24 लाख और मौतें 36,911 हो गई हैं। बीते दिन 1,950 लोग डिस्चार्ज भी हुए। राज्य में फिलहरल 22,728 सक्रिय मरीज हैं। राज्य में अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 28,65,067 हो गई है।

 मौसम का मिजाज: मौसम विभाग ने जारी किया 12 जिलों के लिए रेड अलर्ट

मौसम का मिजाज: मौसम विभाग ने जारी किया 12 जिलों के लिए रेड अलर्ट

बिहार में 15 अगस्त तक लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बिहार के 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. यहां मूसलाधार बारिश होने की बात कही गई है. साथ ही कई क्षेत्रों में वज्रपात की आशंका भी जताई गई है. मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई,मुंगेर और खगड़िया में रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, यानी यहां मध्यम बारिश के आसार हैं. शेष जिलों में सामान्य से बेहतर बारिश होगी. पटना में कुछ इलाकों में मध्यम बारिश का अनुमान है. इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है.

बता दें कि गुरुवार को 20 जिलों में भारी बारिश हुई. प्रदेश में अब तक 741.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है. आईएमडी मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 22 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. दरअसल, जुलाई के पहले पखवाड़े में कम बारिश हुई थी, लेकिन दूसरे पखवाड़े के बाद से ही बिहार में मानसून दोबारा सक्रिय हो गया. मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त तक पूरे बिहार में अच्छी बारिश होगी.

मौसम विभाग द्वारा राज्य के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 72 घंटे के लिए बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है. आईएमडी की जानकारी के मुताबिक आगामी तीन दिनों तक मानसून सक्रिय बना रहेगा. मानसून उत्तर-मध्य, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में खासतौर पर सक्रिय रहेगा.

उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश व नेपाल के साथ बिहार में लगातार हो रही बारिश से गंगा समेत कोसी, कमला बलान, बागमती व अधवारा समूह की नदियों के जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसके मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग ने एनडीआरएफ की 14 और एसडीआरएफ की सात टीमों की तैनाती कर दी है. वहीं, भोजपुर, मुंगेर, बख्तियारपुर सहित अन्य इलाकों में तैनात टीमों को 24 घंटे सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.
अफगानिस्तान के दूसरे बड़े शहर पर तालिबानियों ने किया कब्ज़ा

अफगानिस्तान के दूसरे बड़े शहर पर तालिबानियों ने किया कब्ज़ा

काबुल/नई दिल्ली: तालिबान को अफगानिस्तान में अब रोकना नामुमकिन होता जा रहा है। इस बीच गुरुवार को तालिबान ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी शहर कंधार पर कब्जा कर लिया है। ये अफगानिस्तान की 34 में से 12वीं प्रांतीय राजधानी है। यहां तालिबान ने एक सप्ताह से लगातार हमला किया अब अपने कब्जे में ले लिया है। कंधार अफगानिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। तालिबान ने हेरात पर भी अपना कब्जा जमाया हुआ है। हालांकि काबुल आतंकवादी संगठन की पहुंच से अभी दूर है।

कंधार पर तालिबान का कब्जा होने पर सरकारी अधिकारी उनकी टीम हवाई मार्ग के रास्ते से शहर से भागने में कामयाब रहे। इससे पहले आतंकवादी संगठनों ने अफगान के हेरात शहर पर अपना अधिकार जमा लिया है, जोकि देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। तालिबान के इस हमले के बाद अफगानिस्तान की सेना प्रशासन ने हेरात शहर से पीछे हटने का फैसला लिया है।

बता दें कि आतंकी संगठन इससे पहले भी अफगानिस्तान के कई शहरों पर अपना कब्जा जमा चुका है। बताया जा रहा है कि अब अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान को सरकार में भागीदारी मिल सकती है।

जानकारी की मानें तो काबुल पर अभी खतरा नहीं है। लेकिन तालिबानियों की पकड़ मजबूत होती जा रही है। सूत्रों की मानें तो तालिबान ने अब तक अफगानिस्तान के दो तिहाई हिस्से में कब्जा किया है।

बुधवार को तालिबान के लड़ाकों ने अफगान सेना को घुटनों पर लाते हुए कुंदुज प्रांत के भी अधिकतर हिस्से पर कब्जा जमा लिया था।
आपको बता दें कि अफगान के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसके चलते कई देशों के नागरिक वहां से निकल रहे हैं। पहले जहां अमेरिका ने अपने नागरिकों को अफगानिस्तान छोड़ने को कहा है तो वहीं अब भारत सरकार भी लगातार वहां मौजूद भारतीयों के संपर्क में है। सभी लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास हो रहा है।

बारिश का कहर : पहाड़ टूटने से रुका नदी का बहाव, आसपास के गावों में मंडराया खतरा

बारिश का कहर : पहाड़ टूटने से रुका नदी का बहाव, आसपास के गावों में मंडराया खतरा

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को किन्नौर में नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसेरी के समीप भूस्खलन हो गया था, जिसमें अभी तक राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। इसी दौरान लाहौल में पहाड़ टूटने की खबर से हड़कंप मच गया है। लाहौल में पहाड़ टूटने के कारण नाले का पानी रुक गया है, इस कारण आसपास के गांव को खतरा पैदा हो गया है। लाहौल के जसरथ, ताडंग, हालिंग गांव को खतरा ज्यादा है। माना जा रहा है कि अगर यह बहाव अचानक टूट गया तो करीब एक दर्जन गांव सहित कई पुल बह सकते है।


पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने घाटी के सभी प्रधानों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। बता दें कि लाहौल के जुंडा नाले के सामने नालड़ा पहाड़ के धंसने से चंद्रभाग नदी का बहाव रूक गया है। जिसके कारण गांव को खतरा बढ़ गया है। पूरी नदी बांध का रूप ले चुकी है।


वहीं दूसरी ओर किन्नौर जिले में निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने से हुए भयावह भूस्खलन के दूसरे दिन गुरूवार को रेस्क्यू टीमों ने मलबे से चार और लोगों के शवों को निकाला है। मरने वालों की संख्या 14 पहुंच गई है। हादसे के करीब 20 घंटों बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस के कुछ टुकड़े और टायरों को भी खोज निकाला गया है। हालांकि, बस में सवार यात्रियों में से 16 अब भी लापता हैं।


हादसे के दिन 40 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका थी। बताया जा रहा है कि भूस्खलन की चपेट में आए टिपर, कारों, सूमो और अन्य वाहनों में सवार घायलों और मृतकों को निकाल लिया गया है। अब बस यात्री ही लापता हैं।


वहीं, समय बीतने के साथ-साथ लापता लोगों के परिजनों की उम्मीदें कम होती जा रही हैं। घटनास्थल पर परिजनों की चीख-पुकार है। शवों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पहचान कर पाना मुश्किल साबित हो रहा है।


मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख, घायलों को 50-50 हजार रुपये देगी सरकार
किन्नौर के निगुलसरी हादसे के मृतकों के आश्रितों को प्रदेश सरकार पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देगी। घायलों का उपचार निशुल्क किया जाएगा। वीरवार शाम को निगुलसरी से लौटकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा सदन में यह जानकारी दी।

OMG: 32 साल की महिला को पैदा हुआ 12वां बच्चा, खुद बताया आगे का प्लान

OMG: 32 साल की महिला को पैदा हुआ 12वां बच्चा, खुद बताया आगे का प्लान

एक महिला अचानक उस समय चर्चा में आ गई जब लोगों को पता चला कि यह महिला 32 साल की है और उसने हाल ही में 12वें बच्चे को जन्म दिया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के माध्यम से उसने खुद बताया कि उसका आगे का क्या प्लान है और अभी वो कितने बच्चे पैदा करेगी।
दरअसल, यह मामला अमेरिका के कैन्सस शहर का है। यहां की रहने वाले महिला ब्रिटनी चर्च हाल ही में अपने 12वें बच्चे की मां बनी हैं। करीब एक सप्ताह पहले उन्होंने खुद टिकटॉक के माध्यम से बताया कि छोटी बच्ची घर में आई है। लेकिन जब उसने यह सब लोगों को बताया तो सबने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
इसके बाद ब्रिटनी चर्च ने ना सिर्फ ट्रोलर्स को जवाब दिया बल्कि उन्होंने यह भी बताया कि आगे चलकर उसका प्लान क्या है। पहले ब्रिटनी ने नवजात की फोटो शेयर की इसके बाद बड़ी संख्या में फॉलोअर्स ने ब्रिटनी को बधाई भी दी। 32 साल की ब्रिटनी चर्च ने बच्चे का नाम रोविन रखा है। यह उनका 12वां बच्चा है।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से ब्रिटनी ने कहा कि उसके कितने बच्चे हैं, इस बारे में लोग क्या सोचते हैं, इस बात से उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह अपने बच्चों के साथ खुश है। इसके बाद एक यूजर ने पूछा कि क्या आप और बच्चे पैदा करने की योजना बना रही हैं? इस पर जवाब देते हुए ब्रिटनी ने कहा कि यह आखिरी नहीं है।
रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि ब्रिटनी चर्च अपने पति और सभी बच्चों के साथ रहती हैं। ब्रिटनी और उनके पति क्रिस 12 बच्चों को पालने के लिए प्रति सप्ताह 230 पाउंड खर्च करते हैं। वे हर सप्ताह अनाज के पांच पैकेट, 66 दूध के पैकेट भी खरीदकर लाते हैं। यह भी बताया गया कि जब ब्रिटनी का पहला बच्चा पैदा हुआ था तो वह सिर्फ 16 साल की थीं।
 

 लॉकडाउन पर बड़ा फैसला : अब सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन, सोमवार से शनिवार तक...

लॉकडाउन पर बड़ा फैसला : अब सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन, सोमवार से शनिवार तक...

उत्तर प्रदेश में कोरोना की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अब शनिवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार, अब प्रदेश में सोमवार से शनिवार सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक की सभी पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं। हालांकि, इस दौरान सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। आदेश में कहा गया है कि मास्क पहनना व दो गज की दूरी का पालन करना पहले ही तरह ही जरूरी रहेगा। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि प्रत्येक स्थान पर प्रत्येक दशा में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाए। कहीं भी अनावश्यक भीड़भाड़ न हो। पुलिस पेट्रोलिंग सतत जारी रहे।

मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को टीम-9 के साथ प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। आज जनपद अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गोंडा, हाथरस, कासगंज, पीलीभीत, प्रतापगढ़, शामली और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहे हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.6 फीसदी है।

विगत 24 घंटे में हुई 02 लाख 39 हजार 909 सैम्पल की टेस्टिंग में 59 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 16 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 505 रह गई है। यह अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारक बन सकती है।
ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं

उन्होंने कहा कि ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अब तक 6 करोड़ 81 लाख 37 हजार 752 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 27 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 63 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 85 हजार 555 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस स्थिति को और बेहतर करने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।

प्रदेश में कोविड टीकाकरण सुचारू रूप से चल रहा है। प्रदेश में अब तक 5.50 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। कोविड से बचाव के लिए टीका-कवर अति उपयोगी है। कोविड के खिलाफ अब की लड़ाई में टीके की महत्ता स्वयं सिद्ध है। इसके दृष्टिगत, उत्तर प्रदेश एक मात्र राज्य है, जहां अब तक 05 करोड़ 50 लाख 52 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। 04 करोड़ 64 लाख 33 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन की एक डोज प्राप्त कर ली है।
बड़ी खबर: तस्करी कर लाए गए और 13 बच्चे मुक्त, असम की महिलाएं सिक्किम में छुड़ाई गईं

बड़ी खबर: तस्करी कर लाए गए और 13 बच्चे मुक्त, असम की महिलाएं सिक्किम में छुड़ाई गईं

गुवाहाटी।  असम पुलिस ने अपने सिक्किम समकक्षों की मदद से हिमालयी राज्य से तस्करी कर लाए गए आठ लड़कियों सहित 13 और बच्चों को छुड़ाया है। असम पुलिस ने सिक्किम पुलिस की मदद से दो हफ्ते पहले सिक्किम से 16 लड़कियों और दो वयस्कों सहित 40 बच्चों को छुड़ाया था और उन्हें घर वापस लाया था।


पुलिस ने कहा कि सभी 55 बच्चों और महिलाओं को लंबे समय पहले अलग-अलग मौकों पर सिक्किम लाया गया था और अवैध रूप से घरेलू और अन्य कामों में लगाया गया था।
 
अधिकारी ने कहा, मानव तस्करी रैकेट के सरगना कृष्ण योगी को भी गिरफ्तार किया गया था। पीडि़तों को बेहतर वेतन वाले रोजगार के अवसरों का लालच दिया गया था। असम से कई अन्य बच्चों और महिलाओं को भी सिक्किम में तस्करी कर लाया गया था। शेष को बचाने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस के अनुसार, सभी 55 बच्चे और महिलाएं भारत-भूटान सीमा पर असम के बोडोलैंड क्षेत्रीय क्षेत्र के आर्थिक रूप से पिछड़े चिरांग जिले से हैं। पुलिस ने कहा कि मानव तस्करों ने असम के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को निशाना बनाया है, जो कोविड महामारी से प्रेरित स्थिति और आर्थिक संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बचाए गए बच्चों को मामला-दर-मामला आधार पर, पहले बाल कल्याण समिति को सौंप दिया जाएगा, जो तय करेगी कि उन्हें संस्थागत हिरासत, आश्रय गृहों में भेजा जाना चाहिए या उन्हें उनके माता-पिता को वापस सौंप दिया जाना चाहिए।
VIDEO: 10 फीट का अजगर मिलने से इलाके मे अफरा-तफरी का माहौल, यहाँ देखे विडियो

VIDEO: 10 फीट का अजगर मिलने से इलाके मे अफरा-तफरी का माहौल, यहाँ देखे विडियो

नई दिल्ली. साउथ दिल्ली के डेरा गांव इलाके में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब बीती रात अजगर के मिलने की खबर मिली, वक्त रहते ही लोगों ने वाइल्ड लाइफ को इसकी सूचना दी जिसके बाद इस अजगर को पकड़ा गया. आपको बता दें कि अजगर की लंबाई तकरीबन 8 से 10 फीट की थी, जिसको काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया और अजगर को उठाने के लिए दो लोगों की जरूरत पड़ी. वहीं राहत की बात यह रही कि अजगर से किसी को किसी भी तरीके का कोई भी नुकसान नहीं हुआ.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही गुजरात के वडोदरा से भी अजगर से जुड़ी एक खबर आई थी. एक अजगर जिंदा बंदर निगल गया. ये अजगर 10 फीट लंबा था. जिसके बाद उसकी हालत काफी खराब हो गई थी. अजगर हिल-डुल तक नहीं पा रहा था. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया, कि उन्होंने विशालकाय अजगर के पेट से बंदर को बाहर निकाल लिया है. दोनों की हालत स्थिर है. अधिकारी शैलेश रावल ने कहा, कि ‘अनुमति मिलने के बाद दोनों को जंगल में छोड़ दिया जाएगा'.

इस घटना की तस्वीरें न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर पर शेयर की थीं. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि बंदर को निगलने के बाद अजगर की हालत खराब दिखाई दे रही है. वो एक जगह पस्त होकर पड़ा हुआ है. वहीं, दूसरी तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह वन आधिकारी अजगर के पेट से बंदर को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. तीसरी तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बंदर को बाहर उगलने के बाद अजगर कितने आराम से अपने पिंजरे में लेटा हुआ है. यह घटना बड़ी ही हैरान कर देने वाली क्योंकि अजगर द्वारा किसी भी जानवर को निगलने के बाद उसका पेट से जिंदा बाहर आना मुश्किल है. बता दें कि अजगर (Python) एक विशालकाय सांप की प्रजाति है. इनमें विष नहीं होता है. लेकिन, यह बड़ें-बड़े जानवरों को निगल जाते हैं. इसके जाल में फंसे जीवित नहीं बचते.

 

बॉयफ्रेंड के साथ सेक्स के दौरान बेटी ने किया डिस्टर्ब तो माँ ने कर दी बेटी की हत्या

बॉयफ्रेंड के साथ सेक्स के दौरान बेटी ने किया डिस्टर्ब तो माँ ने कर दी बेटी की हत्या

बर्मिंघम: दुनिया में अपने बच्चों को सबसे ज्यादा प्यार कोई करता है वो मां है. लेकिन UK में एक मां ही अपनी 3 साल की मासूम बेटी की हत्यारी निकली. मां ने अपनी तीन साल की बेटी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि जब वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ सेक्स करना चाहती थी तब बेटी ने ‘डिस्टर्ब’ कर दिया. बेटी की हत्या के आरोप में मां और प्रेमी को 15 साल की सजा सुनाई गई है.

बेरहमी से की हत्या
Nicola Priest नाम की महिला ने पिछले साल 9 अगस्त को अपनी बेटी को बेरहमी से पीटा. इसके बाद उसने हेल्पलाइन पर फोन किया लेकिन तब तक बेटी मर चुकी थी. बेटी की हत्या में उसके प्रेमी कैलम रेडफर्न ने भी साथ दिया. बर्मिंघम क्राउन कोर्ट ने इस मामले में दोनों को बाल हत्या का दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है.

मामले की जांच के दौरान पता चला कि 8 अगस्त की शाम को ये दोनों फ्लैट में सेक्स करना चाहते थे. इसी दौरान बच्ची उठकर खेलना चाहती थी. इससे नाराज होकर दोनों ने रात में बच्ची की बेरहमी से पिटाई लगा दी और मासूम बच्ची की मौत हो गई.

पसलियां टूटीं, पैर में फ्रैक्चर
रिपोर्ट के मुताबिक बेटी को मारने के ठीक एक महीने बाद मां ने एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें शर्म से वह सिर झुकाए नजर आ रही है. उसकी आंखों में आंसू हैं. हत्यारी मां वीडियो में कहती है, ‘मुझे पता है कि मैंने गड़बड़ कर दी है.’

बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी कितनी बेरहमी से पिटाई लगाई गई. बच्ची की पसलियां टूटी हुई थीं. पैर में फ्रैक्चर था. शरीर की हड्डियां टूटी हुई थीं. हत्यारी निकोला के पिता एंड्रयू ने उसे एक ‘दुष्ट मां’ बताया है.
भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर टाइम्स स्क्वायर पर फहराया जाएगा अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा

भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर टाइम्स स्क्वायर पर फहराया जाएगा अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा

न्यूयॉर्क: भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, अमेरिका में एक प्रमुख भारतीय प्रवासी संगठन 15 अगस्त को यहां टाइम्स स्क्वायर पर अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा फहराएगा। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन - न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट, 15 अगस्त को टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराने के साथ शुरू होने वाले दिन भर के समारोहों की मेजबानी करेंगे। टाइम्स स्क्वायर पर पहला भारत दिवस बिलबोर्ड 24 घंटे के लिए प्रदर्शित किया जाएगा, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को भारतीय तिरंगे के रंगों में रौशन किया जाएगा और दिन का अंत हडसन नदी पर एक शानदार क्रूज के साथ होगा जिसमें शीर्ष सरकारी अधिकारी, विशिष्ट अतिथि और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य भाग लेंगे।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) ने पिछले साल देश के स्वतंत्रता दिवस पर टाइम्स स्क्वायर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। यह पहली बार था जब न्यूयॉर्क शहर के प्रतिष्ठित गंतव्य पर भारतीय तिरंगा फहराया गया था। एफआईए के अध्यक्ष अंकुर वैद्य ने कहा कि संगठन का इरादा टाइम्स स्क्वायर पर हर साल तिरंगा फहराने का है क्योंकि इस आयोजन का अपना महत्व है। वैद्य ने बताया, हम इस परंपरा को जारी रखना चाहते हैं। इस साल हम, टाइम्स स्क्वायर पर जो तिरंगा फहराएंगे वह यहां फहराए गए अब तक के तिरंगों में सबसे बड़ा होगा।

तिरंगा 6 फुट लंबा और 10 फुट चौड़ा होगा। पोल की ऊंचाई 25 फुट है। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल तिरंगा फहराएंगे। इस आयोजन में भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी एवं शतरंज के इतिहास में सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर 12 वर्षीय अभिमन्यु मिश्रा और 17 वर्षीय समीर बनर्जी को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने पिछले महीने विंबलडन बॉयज का एकल फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया था।
कलाकार जोनिता गांधी और मिकी सिंह भी मेहमानों में शुमार होंगे।

वैद्य ने कहा कि भारत 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, ऐसे में एफआईए `अमेरिका में एकीकृत प्रवासी` पर केंद्रित एक अभियान शुरू कर रहा है।